Page 657

ऑल इंडिया सीनियर डबल्स बैडमिंटन टूर्नामेंट शुरू

0

उत्तराचंल स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वाधान में हरिद्वार जिला बैडमिंटन संघ के सहयोग से सत्यपाल कुमार मैमोरियल आॅल इंडिया बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारम्भ फाईग मैचों के साथ शुरू हुआ।

उत्तराचंल स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष आईपीएस अशोक कुमार के निर्देशन में चार दिवसीय आॅल इंडिया बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन हरिद्वार में भल्ला काॅलेज के पास स्थित इनडोर स्टेडियम में हुआ। इस टर्नामेंट में देशभर के रैकिंग बैडमिंटन खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उत्तराचंल स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी ने जानकारी देते हुए बताया कि, ‘इस टूर्नामेंट में 250 रैकिंग खिलाड़ी भाग ले रहे है। क्वालिफाईग मैचों के बाद मेन मैचिस खेले जायेगें। 29 जुलाई को विजेता टीमों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जायेगा।’

आयोजन कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन में उत्तराखंड से रैकिंग खिलाड़ी कुहू गर्ग, मोहित तिवारी, रोहित रतूड़ी, हिमांशु तिवारी सहित उभरते हुए खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। निर्णयाक मंडल में चीफ रेफरी एम.आर.गौड़ (महाराष्ट्र) मैच कन्ट्रोलर प्रवीण राज (इलाहाबाद) रहेंगे। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन हरिद्वार की अध्यक्ष अलकनंदा, सचिव नीरज कुमार, संसुक्त सचिव सुमन कुमार, अनुराग गुप्ता, रचित कुमार, अंतराष्ट्रीय बैटरन खिलाड़ी राजेश निझावन सहित आयोजन के पदाधिकारी टूर्नामेंट की सफलता के लिए संयुक्त रूप से प्रयासरत है।

इस टूर्नामेंट को लेकर जहां जिला आयोजन समिति में उत्साह है, वहीं देश के विभिन्न राज्यों से आयें खिलाड़ी भी तीर्थ नगरी हरिद्वार में आकर स्वयं को भाग्यशाली मान रहे हैं।

स्वाइन फ्लू का कहर, अब तक 26 मरीजों में पुष्टि

0

मौसम में नमी के कारण स्वाइन फ्लू का खतरा लगातार बरकरार है। दून में चार और मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इस साल 26 मरीज इस बीमारी की गिरफ्त में आ चुके हैं। जबकि छह की स्वाइन फ्लू के कारण मृत्यु हो चुकी है।

स्वाइन फ्लू के वायरस और मौसम में गहरा संबंध है। 
कम तापमान और ज्यादा नमी के कारण हवा घनी होती है। जो वायरस के एक्टिव होने में मददगार बन रही है। यही कारण है कि स्वाइन फ्लू दून में लगातार अपना असर दिखा रहा है। क्या बच्चे और क्या बड़े, यह हर किसी को अपनी गिरफ्त में ले रहा है। अब चार और मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनमें रेशम माजरी डोईवाला निवासी 25 वर्षीय युवती का हिमालयन हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। जबकि दून निवासी 35 वर्षीय एक अन्य महिला को हिमालयन हॉस्पिटल से उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके अलावा श्यामपुर प्रेमनगर से एक साल की बच्ची में भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। बच्ची दून अस्पताल में भर्ती थी, जिसे अब डिस्चार्ज कर दिया गया है। मैक्स अस्पताल में भर्ती ऋषिकेश निवासी 52 वर्षीय एक मरीज को परिजन स्वयं डिस्चार्ज करा ले गए हैं।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. तारा चंद पंत ने बताया कि, ‘फरवरी से अब तक जनपद में कुल 26 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इसके अलावा पांच अन्य मरीजों के सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे गए हैं।’ उन्होंने बताया कि स्वाइन फ्लू को लेकर लगातार एहतियात बरती जा रही है। निजी व सरकारी अस्पतालों को मरीज में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिलने पर तुरंत सूचना देने को कहा गया है।

जिलाधिकारी ने किया सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण, दो मेडिकल स्टोर सील

0

रुड़की सिविल अस्पताल में आज डीएम दीपक रावत के अचानक निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में खलबली मच गई। जिलाधिकारी ने अस्पताल में पहुँचते ही सबसे पहले ट्रामा सेंटर स्थित डिजिटल एक्सरा रूम में गए। उन्हें एक्सरा रूम बन्द मिला तो उसे खुलवाकर रीकॉर्ड खंगाले साथ ही जिलाधिकारी ने एक्सरा रूम में तैनात दोनों लोगों के तुरंत ट्रांसफर के आदेश दे दिए।

उसके बाद ओपीडी पंजीकरण कक्ष में पहुंचकर वहां के रिकॉर्ड चेक किये, जन ओषधि केंद्र में दवाइयों की जांच की और फिर पहुंच गए ओपीडी में बँटने वाली दवाई की खिड़की में वहां की व्यवस्थाएं देखकर दीपक रावत का पारा चढ़ गया। दवाई कक्ष में कुछ छोटी पर्चियां डीएम को मिली जिसके बारे में फार्मेसिस्ट एके शर्मा ने बताया कि चिकित्सक दो पंजीकृत पर्चे के साथ इस प्रकार की एक पर्ची देते है जो कि अस्पताल में रिकॉर्ड के लिए रखी जाती है। जिलाधिकारी ने बोला ये इस व्यवस्था में तो भर्ष्टाचार की बू आ रही है इसे तुरंत बंद करें और जिलाधिकारी ने छोटी पर्चियों की बोरी को जप्त करवा लिया।

WhatsApp Image 2017-07-26 at 19.05.06

मेडिकल स्टोर सील करने के आदेश

निरीक्षण के दौरान डीएम रावत सिविल अस्पताल के बाहर मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण के लिए पहुंचे तो दोनों स्टोर बंद मिले।  दीपक रावत के निर्देश पर खोले गए तो एक मेडिकल स्टोर का संचालक अंदर ही खाना खाते हुए मिला। जिलाधिकारी व ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट रुड़की ने दवाइयां चेक की तो काफी मात्रा में एक्सपायरी दवाइयां मिली, जिसे तुरंत सील करने के आदेश दिए। वहीं दूसरे मेडिकल स्टोर का शटर तुड़वाकर देखा तो उसमें भी अधिकांश दवाइयां एक्सपायर हो चुकी थी।

बिना बिल दवाइयां ले जाते पकड़े दो युवक

डीएम दीपक रावत जब मेडिकल स्टोर का निरीक्षण कर रहे थे तब दो युवक एक दवाई की पेटी को लेकर सड़क से गुजर रहे थे जिलाधिकारी ने दवाइयों का बिल मांगा तो युवक नही दिखा पाए इस पर जिलाधिकारी ने दवाइयां जब्त करवाकर दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया।

ट्रेन के आगे कूदी महिला

0

एक युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। इससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। साथ ही आसपास पूछताछ कर शव की शिनाख्त की, लेकिन युवती की शिनाख्त नहीं हुई, पुलिस युवती की शिनाख्त में जुटी है।

रामनगर से मुरादाबाद जाने वाली ट्रेन संख्या 55306 रोजाना की तरह आज सुबह भी रामनगर से काशीपुर आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रामनगर रोड स्थित, अनन्या होटल के पास झाड़ियों में एक युवती काफी देर से बैठी थी। जैसे ही ट्रेन वहा से गुजरी युवती ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। इससे युवती का सिर कटने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास पूछताछ की, लेकिन युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी। युवती की उम्र करीब 22 वर्ष है। युवती ने शूट पहना हुआ है। साथ ही पैरों में फूलदार गुलाबी रंग की चप्पल पहन रखी थी। पुलिस युवती के शव की शिनाख्त में जुटी है। स्टेशन मास्टर मदन पाल ने बताया की ट्रेन संख्या 55306 का काशीपुर पहुंचने का समय 7:35 बजे का है, लेकिन आज ट्रेन करीब 25 मिनट देर से आई थी।

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वाति सेमवाल पहुँची ऋषिकेष, मनाया शहीद कारगिल दिवस

छोटे पर्दे के सीरियल ‘प्यार तूने क्या किया’, ‘ये है आशिकी’ औऱ ‘आहट’ में मुख्य किरदार निभा चुकी उत्तराखण्ड की अभिनेत्री स्वाति सेमवाल ऋषिकेष स्तिथ निशुल्क उड़ान स्कूल में शहीद कारगिल दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुची। इस मौके पर गढ़वाल सभा मंच द्वारा उनका स्वागत किया गया।

vlcsnap-2017-07-26-14h36m46s174

आपको बता दे कि टीवी से करियर शुरू करने वाली देहरादून की स्वाति सेमवाल अब जल्द ही बॉलीवुड में एक लीड रॉल में नज़र आने वाली है, अगले महीने बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ वो ‘बरेली की बर्फी’ में नजर आने वाली है।

मीडिया से बात करते हुए स्वाति सेमवाल ने बताया कि उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य से निकलकर बड़े शहरों में नाम कमाने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है उत्तराखंड में लोगो के अंदर वो क़ाबलियत है जिसके दम पर वह बड़े शहरों में जाकर उत्तराखंड का नाम रोशन कर रहे है  ।

 

उत्तराखंड में जुटेंगे विभीन्न राज्यों के योग साधक

उत्तराखंड योग एंड कल्चर फेडरेशन के तत्वाधान में ऋषिकेष राजकीय महाविद्यालय में आगामी 16 अगस्त को राज्य स्तर की योग प्रतियोगिता करने जा रहा है जिसमें अव्वल आने वाले प्रतिभागियों को सितंबर माह में होने वाली राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में जाने का अवसर मिलेगा।

आपको बता दे कि अगस्त में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में योगाचार्य ‘योग अौफ द ईयर’ का खिताब दिया जाएगा, ये प्रतियोगिता आठ समूह के अंतर्गत योगी जिसमें 10 से 65 वर्ष तक के लोग प्रतिभाग कर सकते है। उत्तराखंड योग एंड कल्चर फेडरेशन के अद्यक्ष राजीव थपलियाल ने प्रेस वार्ता कर इस बारे में जानकारी दी। मीडिया से बात करते हुए राजीव थपलियाल ने बताया कि प्रतियोगिता १६ से १७ अगस्त को  होने जा रही है, उम्मीद है कि इस प्रतियोगिता में युवा बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

उत्तराखंड में दिखी नेताओं की अंघभक्ति, अधिकारी ने समारोह में छूए मंत्री के पैर

0

शिष्टाचार भेंट अगर हो तो अलग बात है मगर ड्यूटी पर तैनात अधिकारी जब मंत्री के पैर छुए तो इसे आप क्या कहेंगे। जी हां अधिकारियों की मंत्री परिक्रमा कोई नई बात भले ही ना हो मगर अक्सर देखा जाता है कि अधिकारी मंत्रियों को सार्वजनिक स्थानों पर पैर छूकर अपने पद और गरिमा की लाज तक नहीं रखते। ऐसा ही कुछ मामला राज्य के बाजपुर इलाके में सामने आया। यहां शिक्षा विभाग जैसे महत्वपूर्ण पद पर शिक्षक मंत्री जी की आवभगत में ये भी भूल गये कि उनके पद की गरिमा क्या है। एक कार्यक्रम में यहां कबीना मंत्री यशपाल आर्या एक कार्यक्रम में पहुंचे थे।

बाजपुर के क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य बालिका छात्रावास में वृक्षा रोपण के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। वहीं खण्ड शिक्षा अधिकारी और कई शिक्षक भी मौजूद थे। इस समारोह के बीच ही खण्ड शिक्षा अधिकारी सभी के सामने मंत्री जी के पैर छूते दिके। शायद काबिले तारीफ होता कि अगर मंत्री जी किसी शिक्षक के पैर छूते मगर शिक्षा विभाग के अधिकारियों की पैर छूने वाली चापलूसी देखकर तो आप समझ ही गये होंगे कि ये वो अधिकारी है जो नेताओं और मंत्रियों की परिक्रमा कर अपने ट्रांसफर पोस्टिंग कराने मे विश्वास रखते है।

बताया जाता है कि खण्ड शिक्षा अधिकारी हवलदार प्रसाद 2010 से 2012 तक यहां तैनात थे। उसके बाद फिर मई 2017 में खण्ड शिश्रा अधिकारी अपनी मानचाही जगह बाजपुर में फिर से तैनात हो गये। राजनैतिक ताल्लुकात रखने की वजह से ही बताया जाता है कि शिक्षा अधिकारी अपनी मनचाही जगह पर पोस्टिंग करा लेते हैं। फिर मंत्री जी के पैर छूने का आखिर कुछ तो इनको फल मिलना ही चाहिए था।

अब बाबा रामदेव करेंगे उत्तराखंड के किसानों का बेढ़ा पार

0

उत्तराखंड सरकार ने बाबा रामदेव के साथ मिलकर राज्य में किसानों की फसल खरीद और जैविक क्षेत्र में विकास करने की तैयारी कर ली है। इसके लिये मंगलवार को मुख्यमंत्री, बाबा रामदेव औऱ आचार्य बालकृष्ण के बीच लंबी मीटिंग हुई।स्वामी रामदेव ने कहा कि पतंजलि संस्थान उत्तराखण्ड के किसानों को उनके उत्पादों के लिए प्रतिवर्ष एक हजार करोड़ रूपये से अधिक का भुगतान करने में सक्षम है। सिक्किम जिसे हाल ही में आॅर्गेनिक स्टेट का दर्जा दिया गया है, उससे कही अधिक भूभाग पर उत्तराखण्ड में आॅर्गेनिक खेती हो रही है। पतंजलि राज्य के उत्पादों के लिए बाईबैक सिस्टम बना रहा है। सरकार और रामदेव की संस्था पतंजलि के बीच

  • उत्तराखण्ड को जैविक कृषि एवं जड़ीबूटी राज्य बनाना
  • राज्य के मोटे अनाज की व्यवसायिक खपत को बढ़ाना
  • राज्य में आयुष ग्रामों की स्थापना करना
  • एक विशाल गौधाम(गौशाला) की स्थापना करना और
  • पर्यटन को बढ़ावा देने पर सहमति बनी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सारे सेक्टर राज्य की समृद्धि और खुशहाली की दृष्टि से गेम चेंजर साबित होंगे। इन सारे क्षेत्रों में सम्भावनाओं पर अभी तक काफी विचार-विमर्श हुआ है,परन्तु अब इसमें कुछ करके दिखाने की जरूरत है। इसके लिये अधिकारियों को एक महीने के अन्दर सभी क्षेत्रों में ठोस कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि जड़ीबूटी, औद्यानिकी, योग, आयुर्वेद और पर्यटन से राज्य के लोगो की आमदनी बढ़ाने पर कार्य किया जायेगा।

राज्य सरकार के सहयोग से एक विशाल गौशाला की स्थापना करने की योजना है, जिसमें 40 से 60 लीटर दूध देने वाली गायों की नस्ल तैयार की जायेगी। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि

  • पतंजलि की रिसर्च लैब और अन्य सुविधाओं को आयुर्वेद के शोधार्थियों और शिक्षकों के लिए खोला जायेगा।
  • पतंजलि के 300 से अधिक वनस्पति विज्ञानी राज्य की एक-एक जड़ीबूटी और पौधे का सर्वेक्षण कर उनका डाॅक्यूमेंटेशन कर सकते है।
  • राज्य में होने वाले 5 हजार कुंतल ऊन को पतंजलि द्वारा खरीदने पर भी सैद्धांतिक सहमति व्यक्त की गई।
  • गोपेश्वर में स्थित जड़ी बूटी शोध संस्थान द्वारा उत्पादित किये जाने वाली सभी जड़ीबूटियों को खरीदने की सहमति भी दी। 

काॅर्बेट और राजाजी में बढ़ गई है बाघों की संख्या!!

0

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को कार्बेट और राजाजी टाईगर रिजर्व में बाघो की गणना के 2016-17 के ताजे आंकडे़ जारी किये। इन आंकड़ों के मुताबिक कार्बेट टाईगर रिजर्व में 208 खास बाघ और राजा जी टाइगर रिजर्व में 34 बाघों की पहचान की गई है। पिछले साल यह संख्या कार्बेट टाईगर रिजर्व में 163 एवं राजा जी टाईगर रिजर्व में 16 थी। मुख्यमंत्री ने इन आंकड़ों पर वन विभाग के अधिकारियों की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि 340 बाघों के साथ क्षेत्रफल के अनुपात में बाघों की संख्या के मामले में उत्तराखण्ड देश का नम्बर एक राज्य है। वहीं सर्वाधिक संख्या 400 के साथ कर्नाटक प्रथम स्थान पर है। 

tiger census

कार्बेट टाइगर रिजर्व।

कार्बेट टाइगर रिजर्व की सभी रेंजो में ग्रिड के आधार पर 535 कैमरे उपयोग में लाए गए। इस प्रकार कार्बेट टाइगर रिजर्व की कुल 25453 ट्रैप नाईट से 424870 फोटो मिले ।  जिसमें 142 बाघों के दोनो बायें तथा दांये पहलू (फ्लेंक) प्राप्त हुए। 66 विश्ष्टि बाघों के केवल बांये पहलू प्राप्त हुए। बाघों की गणना बांये पहलू का आधार मानकर की गयी है। 96 बाघों के दांये पहलू प्राप्त हुए जिनका मिलान नही किया गया तथा जिन्हें गणना में सम्मिलित नही किया गया हैं।

राजाजी टाइगर रिजर्व।

राजाजी टाइगर रिजर्व के अन्तर्गत न्यूनतम 34 बाघों तथा 05 शावकों की पहचान की गयी। वर्ष 2014 में किये गये अखिल भारतीय बाघ गणना में यह संख्या 16 पायी गयी थी।

गौरतलब है कि राज्बयभर से लगातार बाघों के शिकार या मौत की खबरें आती रही हैं। जानकरा भी इस मामले को बाघों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला मान रहे हैं। बहरहाल सरकार ने तो आंकड़े जारी कर दिये हैं पर वन्य जीव के मामलों को ध्यान से देखने वाले जानकार इन आंकड़ों से ज्यादा उत्साहित नही हैं। वन्यजीव अक्सपर्ट डॅा हरेंद्र सिंह बर्गली कहता हैं कि “ये अच्छी बात है कि सरकारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में बाघों की संख्या में इजाफा हुआ है। लेकिन बाघों के सही मा.ने में संरक्षण के लिये अभी हमें कापी कुछ करना बाकी है। हमारे पास बाघों के रख रखाव के लिये स्टाफ की कमी है, पैसे की कमी, और आने वाले दिनों में मैन ऐनिमल काॅन्फिल्कट एक बड़ी समस्या बन जायेगा।”

गंगा को निर्मल बनाए रखने के लिए दल गोमुख रवाना

0

स्वच्छ भारत मिशन और नमामि गंगे योजना के तहत ओएनजीसी और इंडियन माउंटेनरिंग फाउंडेशन (आईएमएफ) के संयुक्त तत्वाधान में गंगा को निर्मल बनाए रखने के लिए आठ सदस्यीय दल गोमुख के लिए रवाना हुआ।

दल के सदस्य 25 जुलाई से एक अगस्त तक गोमुख से लेकर लेकर गंगोत्री तक गंगा किनारे फैली गंदगी की सफाई करेंगे। साथ ही दल सदस्य नदी किनारे बसे गांव हर्षिल, धराली, सूखी गांव, झाला के आसपास लोगों को गंगा संरक्षण के लिए जागरुक करेंगे। दल में नेहरु पर्वतारोहण और स्थानीय सदस्य शामिल हैं।
मंगलवार को गढ़वाल मंडल विकास निगम में पर्यटन अधिकारी खुशाल सिंह नेगी ने दल को तिरंगा दिखाकर रवाना किया। पर्यटन अधिकारी नेगी ने कहा कि इस तरह के अभियान से भागीरथी नदी के तटों की सफाई होगी। साथ ही आसपास लोग गंगा संरक्षण के प्रति जागरुक होंगे। टीमलीडर दिगंबर सिंह ने बताया कि श्रावणमास की कांवड़यात्रा में विभिन्न प्रांत से आए शिवभक्त गंगोत्रीधाम पहुंचे। यहां से कुछ शिवभक्तों ने गोमुख से गंगाजल भरा। इस दौरान गोमुख से लेकर गंगोत्री तक शिवभक्तों ने गंगा किनारे गंदगी फैला दी है। नमामि गंगे योजना के तहत यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत नदी तटों की सफाई की जाएगी। अभियान दल में यशवंत सिंह, विकास सिंह, सुजाम सिंह, सुरेश पंवार, सौरव सिंह, सतल सिंह और संजय त्रिपाठी शामिल हैं। जो एक साथ मिलकर गोमुख से लेकर गंगोत्री तक गंगा किनारे सफाई करेंगे।
मौके पर भगवती प्रसाद टम्टा, पीताबंर सिंह, मनोज कुमार, बुद्धि सिंह राणा, विनोद पंवार, जगदीश पंवार, हरि सिंह आदि मौजूद रहे।