Page 623

रेस 3 में सलमान की एंट्री

0

अब्बास मस्तान के निर्देशन में बनी ‘रेस’ की पहली और दूसरी कड़ी के बाद इस फिल्म की तीसरी कड़ी को लेकर लंबे समय से अटकलें चल रही थीं। ‘रेस 3’ को लेकर ये चर्चा तो सही साबित हुई कि सलमान खान इसमें काम करेंगे, लेकिन हैरानी की बात ये है कि निर्देशन से अब्बास-मस्तान का पत्ता साफ हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, अब्बास मस्तान की जगह ‘रेस 3’ का निर्देशन रिमो डिसूजा करेंगे, जो सलमान के साथ एक और अनाम फिल्म बना रहे हैं।

माना जा रहा है कि इस साल मार्च में रिलीज हुई अब्बास-मस्तान की जोड़ी की फिल्म ‘मशीन’ के बाक्स आफिस पर चारो खाने चित्त होने के बाद सलमान ने उनकी फिल्म में काम करने से मना कर दिया। सूत्र बताते हैं कि’ ट्यूब लाइट’ के बाद अपने कैरिअर की खातिर सलमान एक बार फिर मसाला फिल्मों का रुख करने का फैसला कर चुके हैं। इसी कड़ी में रेस 3, दबंग 3 और डेविड धवन की नई फिल्म में सलमान का काम करना तय माना जा रहा है।

अभी इस सवाल का जवाब नहीं मिला है कि रेस की दोनों कड़ियों में काम करने वाले सैफ अली खान क्या इस बार सलमान के साथ होंगे या उनका पत्ता भी साफ हो जाएगा या सैफ खुद इस फिल्म से अलग हो जाएंगे। रेस की पहली कड़ी में सैफ अली खान, अक्षय खन्ना, बिपाशा बसु कैटरीना कैफ और अनिल कपूर की मुख्य भूमिकाएं थीं, जबकि रेस 2 में सैफ के साथ दीपिका पादुकोण, जान अब्राहम और जैक्लीन फर्नाडिज की प्रमुख भूमिकाएं थीं।

 

मार्शल आर्ट सीखने वाली महिलाओं को अक्षय कुमार ने बांटे सार्टिफिकेट

0

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे द्वारा महिलाओं को उनकी सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मार्शल आर्ट की विधाओं में पारंगत करने की ट्रेनिंग पूरी करने वाली महिलाओं को एक समारोह में अक्षय कुमार और उनकी आने वाली फिल्म टायलेट एक प्रेमकथा की हीरोइन भूमि पेडणेकर ने सार्टिफिकेट बांटे। इस मौके पर आदित्य ठाकरे सहित शिवसेना के तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

ये समारोह सोमवार सुबह दादर में हुआ। इस मौके पर अक्षय कुमार ने महिलाओं से कहा कि अपनी सुरक्षा के लिए वे सचेत रहें और किसी भी परिस्थिति में नहीं घबराएं। जब महिलाएं अपनी सुरक्षा करेंगी, तो उनके साथ बदसलूकी करने की कोई सोच भी नहीं पाएगा।

अक्षय ने कहा कि मुंबई जैसे महानगर में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं को आम बात मानकर खारिज कर दिया जाता है। किसी भी ऐसी घटना को कोई महिला छोटी न मानें और हरकत करने वालों के खिलाफ खुद भी एक्शन ले और बाद में पुलिस में भी रिपोर्ट करे।

इस मौके पर भूमि पेडणेकर ने कहा कि वे खुद महिला हैं और कई बार इस तरह की घटनाओं की शिकार हो चुकी हैं।लेकिन अब उनको भी ये बात समझ में आ गई है कि अगर महिलाएं खामोश रहीं, तो उनके सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों के हौसले बढ़ेंगे।

फुकरे रिटर्नस का पहला पोस्टर जारी

0

दिसंबर में रिलीज होने जा रही फिल्म, ‘फुकरे रिटर्नस’ का पहला पोस्टर आज सोशल मीडिया पर जारी कर दिया गया। फरहान अख्तर और उनके बिजनेस पार्टनर रितेश सिधवानी की ये फिल्म 2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘फुकरे’ की सिक्वल के तौर पर बनाई जा रही है।

इस सिक्वल में पहली कड़ी की टीम को ही दोहराया गया है। इस बार भी भोली पंजाबन के किरदार में रिचा चड्ढा होंगी, तो उनकी गुंडई का मुकाबला पुल्कित सम्राट, वरुण शर्मा, मंजोत सिंह, अली फजल, प्रिया आनंद, विशाखा सिंह, पंकज त्रिपाठी होंगे। इस सिक्वल में टीम के नए सदस्य राजपाल यादव होंगे। इस बार भी प्रिया आनंद की जोड़ी पुल्कित सम्राट के साथ और विशाखा सिंह की जोड़ीदार अली फजल के साथ होगी।

इस बार भी कहानी दिल्ली में ही आधारित है और निर्देशन भी मृगदीप सिंह लांबा कर रहे हैं। 8 दिसंबर को इस फिल्म के साथ ही जान अब्राहम की फिल्म भी रिलीज होने वाली है, जो 1998 में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार द्वारा 5 परमाणु परीक्षण करके देश और दुनिया को चौंकाने वाली घटना पर बन रही है। जान की फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं, जो इससे पहले तेरे बिन लादेन जैसी कामेडी फिल्म बना चुके हैं। इस फिल्म में जान अब्राहम के साथ पहली बार डायना पेंटी की जोड़ी नजर आएगी। 

पर्यटन विभाग ने कांग्रेस सरकार की स्कीम का नाम और दायरा बदला

0

राज्य में बीजेपी सरकार बनने के बाद पहला मौका आया जब सरकार ने पुरानी कांग्रेस सरकार के द्वारा चलाई गई किसी स्कीम का नाम बदल दिया। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विभाग की बैठक कर कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई ”मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ” योजना का नाम बदलकर ”पंडित दीनदयाल मातृ-पित्र तीर्थाटन योजना” करने का फैसला किया। हरीश रावत सरकार के दौरान शुरू की गई इस योजना के तहत 65 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को चार धाम यात्रा के लिये सरकारी आवासों में मुफ्त रहने और खाने की व्यवस्था की जाती रही है।

वहीं इस फैसले पर मंत्री का कहना है कि पहले इस स्कीम का फायदा केवल गंगोत्री, बद्रीनाथ, नानकमत्ता और रीठा साहिब आने वाले बुजुर्गों को मिल रहा था। लेकिन नये रूप में अब इसके स्कीम के तहत काली मठ, जागेशवर, गोलू देवता, गंगोली घाट, बैजनाथ और ताड़केश्वर जैसे धार्मिक जगहों को भी जोड़ा गया है।

mere buzurg

गौरतलब है कि कांग्रेस राज में ये स्कीम शुरू की गई थी गंगोत्री और बद्रीनाथ के लिये। इसे मिली सफलता को देखे हुए सरकार ने इसमे रीठा साहिब, नानक मत्ता और पीरन कलियर को जोड़ दिया था। पर्यटन विभाग से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि पहले इस स्कीम का फायदा सभी वर्ग के बुजुर्ग उठा रहे थे। लेकिन अब इसके दायरे में केवल वही लोग आयेंगे जो इनकम टैक्स नहीं देते हैं। इसके लिये आधार कार्ड से जुड़ी जानकारियों की मदद ली जायेगी। इस कदम से इस स्कीम का फायदा सही तरीके से उन लोगों को मिलेगा जो इस तरह की धार्मिक यात्राऐं नहीं कर सकते हैं।

विभाग के मुताबिक वृद्ध लोग तुरंत इस स्कीम के अंतर्गत पंजीकरण के लिये जगह से संबंधित जिला प्रशासन के पास आवेदन कर सकते हैं। सफर करने वाले वृद्धों के लिये रहने खाने और मेडिकल सुविधाओं का इंतजाम करने के लिये जीएमवीएन और केएमवीएन के गेस्ट हाउस को निर्देशित कर दिया गया है।

वहीं कांग्रेस इस कदम को राजनीति से प्रेरित बता रही है। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का कहना है कि “राज्य में सत्ता में आने पर हमने ‘मेरे बुजुर्ग, मेरे तीर्थ’ योजना को शुरू किया था।वर्तामान सरकार केवल योजनाओं में कटौती करने का काम कर रही है। इस सरकार के पास कुछ नया नहीं है इसलिये कांग्रेस सरकार की योजनाओं को हाइजैक कर रही हैं। जीएसटी, मनरेगा से लेकर अाधार तक सभी योजनाओं का पहले बीजेपी ने विरोध किया और अब उन्हीं योजनाओं को अपनी उपलब्धी बता रहे हैं।”

हरिद्वार में मोदी से प्रेरित होकर बनाई जा रही है नमो धुन

0
world record for modi tune

उत्तराखंड संस्कृति विभाग एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में जुट गया है। हरिद्वार के प्रेमनगर आश्रम में राज्य के 13 जिलों से आए ढोल वादक एक नमो धुन तैयार करने में लग गए हैं। गौरतलब है कि अगर इस धुन को तैयार करने में 1500 ढोल वादक शामिल हो जाते हैं तो विभाग इसे लेकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दावा करेगा। चार दिन तक चलने वाले इस कार्यशाला का शुभारंभ पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अभी तक इस कार्यशाला में 1240 लोग पंजीकरण करा चुके हैं। ये सभी नमो धुन को तैयार करने में जुटे हुए हैं। अगर वहीं इस कार्यशाला में यदि 1500 लोग शामिल हो जाते हैं तो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल होने का दावा किया जाएगा।

इसके साथ ही सतपाल महाराज ने कहा कि ये धुन भगवान शंकर और देश के पीएम नरेंद्र मोदी को समर्पित की जाएगी और ये धुन पीएम मोदी से प्रेरित होकर तैयार कराई जा रही है और तमाम बड़े आयोजनों पर इसका मंचन किया जाएगा। वहीं कार्यशाला में शामिल होने आए ढोल वादक प्रीतम भी इस आयोजन से खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि ढोल की फिलहाल 366 धुन हैं और अब नमो धुन को तैयार करने की कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही इस आयोजन के लिए उन्होंने उत्तराखंड संस्कृति विभाग का आभार जताया। बता दें कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में उत्तराखंड का नाम हरिद्वार से दर्ज कराने का ये पहला प्रयास है। हर किसी को उम्मीद है कि उत्तराखंड के लिए ज्यादा से ज्यादा ढोल वादक इसमें शामिल होकर सूबे का नाम रोशन करने में मदद क

चमोली जिले के मींग गदेरा में करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्री की मौत

0
farther daughter died dur to current

थराली मोटर मार्ग पर मींग गदेरे (बरसाती नाला) के पास मेल डीप तोक पर पीएमजीएसवाई सड़क के काम में लगे मजदूरों के डेरे में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से पिता-पुत्री की मौत हो गई।

घटना बीती रात करीब एक बजे की है। बताया गया कि नेपाल मूल के 30 मजदूर पास में ही मींग-गडकोट-करछुना मोटर मार्ग पर निर्माण के कार्य में लगे थे। बीती रात एक बजे लगभग जब मजदूर अपने अस्थाई झोपड़ी में सो रहे थे, तभी झोपड़ी के ऊपर से हाईटेंशन लाइन पर चिंगारी के साथ आवाजें आने लगी।

मजदूरों ने खतरे को भांपते हुए भागकर जान बचाई, लेकिन पिता-पुत्री इसकी चपेट में आकर झुलस गए और उनकी मौके पर मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्‍त बीर सिंह (60 वर्ष) पुत्र गंगा बहादुर व बसंती ( 30 वर्ष) पत्नी राजेश ठाकुर निवासी सेरापुर थाना बर्दी नेपाल हुई है। थानाध्यक्ष थराली शशिभूषण जोशी ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

करण जौहर ने शेयर की जुड़वां बच्चों की पहली तस्वीर

0

करण जौहर ने रक्षा बंधन के मौके पर सोमवार को पहली बार सोशल मीडिया पर अपने जु़ड़वां बच्चों की तस्वारें शेयर कीं। रुही और यश (जुड़वां बच्चों के नाम) तस्वीर में करण जौहर की मां हीरु जौहर की गोद में नजर आ रहे हैं। लगभग 6 महीने पहले सरोगेसी के माध्यम से करण जौहर इन जुड़वां बच्चों के पिता बने थे। तब से ही उनके बच्चों की आंशिक तस्वीरें जरूर मीडिया में आई थीं, लेकिन पहली बार आज जारी तस्वीर में दोनों के चेहरे नजर आ रहे हैं।

45 साल के मशहूर फिल्मकार करण जौहर ने पिछले दिनों संकेत दिए थे कि जल्द ही वे अपने बच्चों को दुनिया से मिलवाएंगे और रक्षा बंधन पर उन्होंने अपना ये वादा पूरा किया। करण ने अपने इन बच्चों के नाम अपने माता-पिता पर रखे हैं। यश उनके पिता का नाम है, जो अपने दौर में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े निर्माताओं में रहे और रुही उनकी मां का जन्म का नाम माना जाता है। करण जौहर ने माना कि परिवार में इन दो नए सदस्यों के आने से उनकी दिनचर्या बदल गई है। अब उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को कम करते हुए बच्चों पर ज्यादा ध्यान देना शुरू किया है। करण जौहर का कहना है कि अपने बच्चों को बड़े होते देखने से ज्यादा किसी पिता के लिए कोई बड़ा सुख नहीं होता। 

कपिल के कामेडी शो के साथ सोनी का करार एक साल के लिए बढ़ा

0

सोनी चैनल पर कपिल शर्मा के कामेडी शो के बंद होने की अटकलों के बीच आज एक अहम खबर आई, जिसने इन सारी अटकलों को खत्म कर दिया है। आज सोनी चैनल की ओर से अधिकारिक रुप से घोषणा कर दी गई है कि चैनल पर कपिल शर्मा के कामेडी शो का करार एक और साल के लिए आगे बढ़ा दिया गया है।

सोनी चैनल के हेड दानिश खान की ओर से जारी मीडिया बयान में कहा गया है कि हमें ये घोषणा करने में खुशी हो रही है कि कपिल शर्मा के शो के साथ चैनल का करार एक साल के लिए आगे बढ़ाने का फैसला किया है। बयान में कहा गया है कि चैनल उम्मीद करता है कि शो की टीम अपनी मेहनत और लगन से दर्शकों का मनोरंजन करने के अपने मकसद को पाने में लगातार काम करती रहेगी।

इस बयान में कपिल शर्मा की प्रतिक्रिया को भी शामिल किया गया है। कपिल शर्मा ने अपने शो का करार बढ़ जाने की खबर को अपने लिए सबसे बड़ी खबर बताया है, जिससे उनको राहत पंहुची है। कपिल ने सोनी चैनल की टीम को इस फैसले के लिए धन्यवाद देते हुए कहा है कि चैनल की टीम के सहयोग के उनका शो अपना काम करता रहेगा। इस साल मार्च में सुनील ग्रोवर के साथ कपिल शर्मा के विवाद होने और फिर शो से चंदर प्रभाकर और अली सहित कई कलाकारों से शो छोड़ने के बाद टीआरपी में गिरावट की खबरों के बीच अब तक चैनल के बड़े अधिकारी ही इशारा दे रहे थे कि कपिल का शो बंद होने जा रहा है। 

आमिर खान के बाद रिचा चड्ढा को भी हुआ स्वाइन फ्लू

0

आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव को स्वाइन फ्लू होने के बाद अब खबर आ रही है कि एक और बालीवुड हीरोइन को स्वाइन फ्लू हो गया है। खबरों के मुताबिक, अभिनेत्री रिचा चड्ढा को स्वाइन फ्लू होने के लक्ष्ण मिले हैं। जानकारी मिली है कि वे पिछले तीन दिनों से रिचा चड्ढा बुखार से पीड़ित हैं। आज वे डाक्टर के पास चेकअप कराने गईं, तो पाया गया कि उनको भी स्वाइन फ्लू हो गया है।

डाक्टरों ने रिचा चड्ढा को पूरे एक सप्ताह तक घर से बाहर न जाने और हर तरह से एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, रिचा को कल सुबह दिल्ली जाना था और उसके बाद दिल्ली से उनका हैदराबाद जाने का कार्यक्रम भी था, जिनको अब रद्द कर दिया गया है। रिचा का अगले सप्ताह अमेरिका जाने का कार्यक्रम था, लेकिन अब इसका भविष्य डाक्टरों द्वारा तीन दिन बाद होने वाले चेकअप के बाद तय होगा। गैंग्स आफ बासेपुर, फुकरे, सर्बजीत और मसान फिल्मों में काम कर चुकी रिचा चड्ढा की आने वाली फिल्मो में फुकरे की सिक्वल शामिल है, जिसे इस साल दिसंबर में रिलीज होना है। 

अगले साल 1 जून को रिलीज होगी फिल्म ‘अक्तूबर’

0

वरुण धवन के साथ शुरू होने जा रही निर्देशक शुजीत सरकार की नई फिल्म अगले साल 2018 में 1 जून को रिलीज होगी। इस फिल्म का टाइटल ‘अक्तूबर’ रखा गया है, जबकि इस साल सितंबर से इसकी शूटिंग शुरु होने जा रही है। फिल्म से जुड़े सूत्र बताते हैं कि फिल्म दो शेड्यूल में बनेगी।

पहला शेड्यूल छोटा होगा, जो मुंबई में होगा। इसके बाद दिसंबर या जनवरी में बैंकाक और लंदन में फिल्म की शूटिंग का बडा होगा, जिसमें फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली जाएगी। वरुण ‍‍धवन पहली बार शुजीत सरकार की किसी फिल्म में काम करने जा रहे हैं।

चर्चा है कि इस फिल्म में काम करने के लिए वरुण ने श्रीराम राधवन की फिल्म बदलापुर 2 को पीछे धकेल दिया। अभी तक फिल्म में वरुण की हीरोइन का नाम तय नहीं है, लेकिन इसके लिए तापसी पन्नू का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। तापसी ने शुजीत सरकार द्वारा बनाई गई फिल्म पिंक में मुख्य भूमिका निभाई थी और वरुण धवन के साथ तापसी ने उनकी नई फिल्म जुड़वां 2 में काम किया है, जो इसी साल सितंबर में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का निर्माण रानी स्क्रूवाला कर रहे हैं।