Page 616

भारी बारिश से बढ़ा गंगा का जलस्तर, मनसा देवी क्षेत्र में पुल टूटा

0

पहाड़ों में बुधवार की देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। चंद्रभागा, सुसवा नदी भी उफान पर आ गई है। नदी के तट पर रहने वाले झुग्गी-झोपड़ियों व घरों में पानी घुस गया है। तहसील प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का मुआयना किया।

मनसा देवी क्षेत्र में मंदिर के किनारे बने पुल के साथ कुछ ही दूरी पर नाले का पुश्ता भी ढह कर टूट गया, जिससे लोगों के घरों में भी पानी घुस आया। वहीं मनसा देवी मंदिर के पास टूटे पुल के कारण मंदिर के पीछे रहने वाले सैकड़ों लोगों की परेशानी बढ़ गई। जिसके कारण लोगों की आवागमन भी पूरी तरह रुक गया है। त

हसील प्रशासन ने उप जिलाधिकारी हरि गिरि के नेतृत्व में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का मौका मुआयना कर लोगों के घरों में घुसे पानी से छतिग्रस्त मकानों तथा खराब हुए सामान का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने लोगों को आश्वस्त किया कि उन्हें उनके क्षतिग्रस्त सामान का मुआवजा दिया जाएगा। तो उधर मनसा देवी, श्यामपुर, गुमानीवाला, प्रतित नगर, गंगा विहार, विस्थापित कॉलोनी में खेती-बाड़ी करने वाले किसानोंं के खेतों में पानी घुस जाने के कारण खड़ी धान की फसल भी पूरी तरह से चौपट हो गई है। किसानों ने प्रशासन से अपनी छति ग्रस्त फसल का मुआवजा दिए जाने की मांग प्रशासन से की है, आपदा प्रबंधन भी सक्रिय हो गया है।

राष्ट्रीय कृमि दिवस पर बच्चों को खिलाई दवा

0

गुरुवार को चमोली जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में शून्य से 19 वर्ष तक के बच्चों को पेट के कीड़े मारने वाली दवा एलबेंडाजोल खिलायी गई। जिलाधिकारी आशीष जोशी ने जीजीआईसी, गोपेश्वर की छात्राओं को एलबेंडाजोल की दवा खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभांरभ किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि खाना-खाने के पहले एवं शौच के बाद साबुन से हाथ धोना जरूरी है। अपने आसपास फैले गंदगी की साफ-सफाई जरूरी है ताकि गंदगी के कारण किस प्रकार की बीमारी न हो सके। उन्होंने बच्चों को स्वच्छता के प्रति सजग रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने को कहा।

इस अवसर पर सीएमओ डॉ. भागीरथी जंगपांगी, एसीएमओ डॉ. मंयक बुडोला, डीपीएम दीपक खंडूरी, जीजीआईसी प्रधानाचार्य ममता शाह, बीसीसी उदय रावत, महेश, रचना आदि सहित शिक्षिक एवं छात्र मौजूद रहे।

शुक्रवार को देहरादून के कुछ रुटों पर होगा डायवर्जन

0

प्राचीन शिव मंदिर धर्मपुर, देहरादून से एक कलश यात्रा निकाले जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसमें 5 झांकी, एवं 1 बैंड एवं 1 डीजे के साथ ही अत्यधिक संख्या में श्रद्धालुओ के सम्मिलित होने की संभावना है। कलश यात्रा का यात्रा मार्ग निम्नवत रहेगा।

प्राचीन शिव मंदिर धर्मपुर – धर्मपुर चौक – अग्रवाल बेकरी चौक – आराघर मंदिर के आगे से -आराघर टी जंक्शन – आराघर मंदिर के पीछे से – धर्मपुर मंडी चौक – बरगी रोड चौराहा – फव्वारा चौक – चंचल स्वीट शॉप तिराहा – भारतीय स्टेट बैंक धर्मपुर – प्राचीन शिव मंदिर धर्मपुर।

यह कलश यात्रा से प्रभावित क्षेत्र एवं मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ने की स्थिति में परिस्थितियों के अनुसार यातायात डाइवर्ट भी किया जा सकता है। इस संबंध में संबंधित क्षेत्र के निवासियों एवं मार्गो का प्रयोग करने वाले वाहन चालकों से अनुरोध है कि कृपया अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचने तथा किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गो का प्रयोग करें तथा यथा संभव चौपहिया वाहनों के प्रयोग से बचते हुए दोपहिया वाहनों का प्रयोग करे।

प्रमुख सचिव गृह और सीनियर आईएएस अधिकारी उमाकांत पंवार ने लिया वीआरएस

0

प्रमुख सचिव गृह और सीनियर आईएएस अधिकारी उमाकांत पंवार ने सर्विस से वीआरएस ले लिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने निजी कारणों से यह कदम उठाया है।डाॅ.उमाकांत पंवार को बनाया गया उत्तराखंड नीति आयोग का सीईओ। गौरतलब है कि डा.उमाकांत पंवार प्रमुख सचिव,केंद्रीय पोषित योजनाएं,कार्यक्रम क्रियान्वयन,जलागम खेल एंव परिवहन आयुक्त परिवहन तथा मुख्य परियोजना निदेशक,जलागम के विभाग थे।

आपको बता दें कि वरिष्ठ आईएएस डॉ. उमाकांत पंवार पहले ऊर्जा के तीनों निगमों के अध्यक्ष बनाए जा चुके हैं, इसके अलावा वह उत्तराखंड जल विद्युत निगम का अध्यक्ष बनाया गया था। उमाकांत पंवार सचिव ऊर्जा भी रहे हैं और इससे पहले पारेषण निगम और ऊर्जा निगम दोनों के अध्यक्ष भी थे। ऊर्जा निगम व जल विद्युत निगम में अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक की नियुक्ति न होने के बाद ऊर्जा व पारेषण निगम में विभागीय सचिव को अध्यक्ष बना दिया गया और जल विद्युत निगम में मुख्य सचिव को बतौर अध्यक्ष नियुक्त किया जाता रहा है।

उमाकांत के इस कदम के पीछे निजि कारणों का हवाला दिया जा रहा था। लेकिन गौर करने की बात ये है कि पंवार की सर्विस के अभी तकरीबन 9 साल बचे थे। राज्य में बीजेपी सरकार बनने के बाद से ही उनके विभागों में भारी फेरबदल किया जाता रहा। पंवार के इस कदम को इससे जोड़कर भी देखा जा रहा हैं।

प्रदेश में वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की कमी से जूझ रही सरकार को एक और झटका। अचानक वीआरएस के लिए आवेदन से नौकरशाही से लेकर सियासत की गलियों तक में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। प्रदेश के तेज-तर्रार आईएएस अधिकारी के रूप में जाने जाने के साथ ही पंवार विकास योजनाओं की खासी जानकारी रखने वाले अधिकारी माने जाते हैं। उन्हें इन्हीं कारणों से तीनों उर्जा निगमों का अध्यक्ष भी बनाया गया। इससे पहले मुख्य सचिव को जल विद्युत निगम अध्यक्ष बनाया जाता रहा है। वह सचिव उर्जा का दायित्व भी निभा चुके हैं।

धोखाधड़ी के अारोप में दो गिरफ्तार

0

प्रखर वर्मा पुत्र, श्री दिनेश कुमार वर्मा, ज्वालापुर, हरिद्वार ने कोतवाली नगर, देहरादून पर सूचना दी कि वह सुभरती मेडिकल कालेज में चिकित्सक पद पर नियुक्त हूँ व मेरे पास अाय.सी.अाय.सी.अाय बैक की टीम लोन वैरिफिकेशन के लिये आयी थी, जिसके द्वारा बताया कि आपके द्वारा 10 लाख रुपये का हमारे बैक से लोन स्वीकृत कराया गया है हम उसकी वैरिफिकेशन के लिये आये है।

इस पर आवदेक द्वारा कोई लोन स्वीकृत नहीं कराया गया है, तब बैंक के अधिकारी द्वारा मुझे लोन की फाईल दिखाई गई व उसमें मेरे पन कार्ड व सैलरी स्लिप आदि दस्तावेज लगे थे जिसमें मेरे फोटो के स्थान पर किसी अन्य का फोटो लगा हुआ था अर्थात मेरे साथ धोखाधड़ी हो गई। उक्त प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुये थाना कोतवाली नगर पर मु.अ.सं 375/17 ,धारा 420/467/468/471 भादवि. पंजीकृत किया गया जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा घटना के अनावरण टीम गठित की गई।

मुखबीर की सूचना पर अभियुक्तगण सन्नी सिंह, निवासी 90/09 गांधी ग्राम, नई बस्ती, थाना कोतवाली नगर देहरादून अौर मोहसीन अहम्मद को आज सहारनपुर चौक से गिरफ्तार किया गया । जिनके कब्जे से घटना से सम्बनधित अपकरण व दस्तावेज मिले है ।

मंत्री सतपाल महाराज और मेयर समर्थकों के बीच खूनी संघर्ष

0

त्रिवेन्द्र सरकार के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के आश्रम के पीछे प्रेम नगर पुल के समीप दीवार गिराने के दौरान मेयर मनोज गर्ग के समर्थकों और सतपाल समर्थकों के बीच सड़क पर सरे राह लाठी-डंडे से जमकर संघर्ष हुआ। सड़क पर करीब पांच मिनट तक खूनी संघर्ष चलता रहा। लाठी-डंडों और पथराव में दोनों पक्षों के करीब 12 लोग घायल हो गये। दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। दंगा होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए सड़क पर लाठियां फटकारी। जिसके बाद आश्रम समर्थक लोग आश्रम परिसर में चले गये, जबकि मेयर समर्थक सड़क पर नारेबाजी करते रहे। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति बनाने की हिदायद दी।

गुरुवार यहां धर्मनगरी में सुबह से ही जमकर बारिश हुई, जिसके चलते रानीपुर मोड के आसपास का इलाका पूरी तरह जलमग्न हो गया। बारिश के पानी की निकासी को लेकर मेयर मनोज गर्ग बुलडोजर लेकर अतिक्रमण हटाने लगे। सिटी मजिस्ट्रेट जय भारत सिंह बुलडोजर पर सवार होकर खुद पानी की निकासी कराने लगे। इसी दौरान सिटी मजिस्ट्रेट बुलडोजर से हटकर दूसरे स्थान का जलभराव देखने चले गये। जबकि मेयर मनोज गर्ग अपने समर्थकों के साथ नालों की सफाई बुलडोजर से कराने लगे। बारिश के पानी की निकासी के लिये मेयर मनोज गर्ग ने केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के आश्रम का गेट और दीवार को बुलडोजर से गिराने का आदेश दे दिया। बुलडोजर चलाने वाले कर्मचारी ने गेट और दीवार गिराकर पानी की निकासी के लिये नाली की सफाई शुरू कर दी।

इसी दौरान आश्रम के भीतर से एक कर्मचारी बुलडोजर चालक के पास आ गया और चालक से अभद्रता करनी शुरू कर दी। जिसको लेकर मनोज गर्ग के समर्थक उत्तेजित हो गये। इसी उत्तेजना में आश्रम समर्थकों की भीड़ भी दीवार गिराने का विरोध करने लगी। दोनों पक्षों की ओर से भीड़ बढ़ने लगी। भीड़ में किसी ने पथराव कर दिया। इसी बीच किसी से शोर मचा दिया कि आश्रम के लोगों ने मेयर की पिटाई कर दी है।

खींचतान बढ़ते ही आश्रम के भीतर से सेवक डंडे लेकर आ गये जबकि दूसरी तरफ से मेयर समर्थक भी हाथापाई करने लगे। आश्रम के सेवकों में भी करीब 12 लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया। सड़क पर लाठियां भांजनी शुरू कर दी। मेयर मनोज गर्ग ने सतपाल महाराज के आश्रम के लोगों को शांति व्यवस्था के लिये समझाना शुरू किया। जिसके बाद दोनों पक्षों ने शांति बनाई।

दिलीप कुमार को अस्पताल से मिली छुट्टी

0

छह दिनों तक बांद्रा के लीलावती अस्पताल में भर्ती रहे भारतीय सिनेमा के ट्रेजडी किंग कहे जाने वाले दिलीप कुमार को आज (बुधवार) शाम साढ़े पांच बजे के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया और अपनी पत्नी सायरा बानो के साथ वे अपने घर के लिए रवाना हो गए, जो अस्पताल से ज्यादा दूरी पर नहीं है।

अस्पताल में दिलीप कुमार के डिस्चार्ज होने से पहले उनकी पत्नी सायरा बानो ने सोशल मीडिया पर एक संदेश में दिलीप कुमार का इलाज करने वाली डाक्टरों की टीम के साथ साथ अस्पताल के स्टाफ और तमाम चाहने वालों का शुक्रिया अदा किया। तकरीबन साढ़े पांच बजे व्हील चेयर पर दिलीप कुमार को अस्पताल से बाहर लाया गया। मेन गेट पर उनकी एक झलक पाने के लिए बड़ी मात्रा में लोगों का जमावाड़ा था, जिसे देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के प्रबंध किए थे।

सायरा बानो ने हाथ हिलाकर वहां खडे लोगों का अभिवादन किया और दुआओं के लिए शुक्रिया कहा। तकरीबन 20 मिनट का सफर तय करके दिलीप कुमार पाली हिल स्थित अपने घर पंहुच गए। डाक्टरों की टीम की ओर से अब भी सायरा बानो को हिदायत दी गई है कि दिलीप कुमार को बहुत लोगों से न मिलने दिया जाए और उनको ज्यादा से ज्यादा आराम करने दिया जाए। 

करण जौहर फिर से परदे पर, अब करेंगे डबल रोल

0

करण जौहर ने अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म बांबे वैलवेट में परदे पर अभिनय किया था और उसके बाद उन्होंने वादा किया था कि इसके बाद वे कभी भी दोबारा एक्टिंग नहीं करेंगे। अब करण जौहर अपना ये वादा तोड़ने जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, सोनाक्षी सिन्हा, दिलजीत दोशांज और आदित्य राय कपूर की प्रमुख भूमिकाओं वाली फिल्म को लेकर कहा जाता है कि करण जौहर इस फिल्म में एक नहीं, दोहरी भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का टाइटल क्रेजी हम हैं और इसका निर्माण आईफा अवार्ड का आयोजन करने वाली कंपनी विजक्राफ्ट और वाशु भगनानी की प्रोडक्शन कंपनी पूजा फिल्म्स मिलकर कर रहे हैं।

विज क्राफ्ट पहली बार किसी फिल्म के निर्माण के साथ जुड़ी है। इस साल अमेरिका के न्यूयार्क में आईफा एवार्ड समारोह के फौरन बाद इस फिल्म का पहला शेड्यूल किया गया। फिल्म का अगला शेड्यूल भी अमेरिका में सितंबर में होगा। इस कामेडी फिल्म को अगले साल मार्च तक रिलीज करने की योजना है।

करण जौहर इन दिनों मीडिया में दूसरी दो और खबरों को लेकर चर्चा मे हैं। उन्होंने पहली बार अपने जुड़वां बच्चों रुही और यश के फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए और काजोल के साथ दोस्ती के टूटे रिश्तों को फिर से जोड़ने के लिए कोशिशें शुरू कीं।

दक्षिण अफ्रीका से 10 दिन बाद मुंबई लौटे संजय दत्त

0

अपनी पत्नी मान्यता दत्त और बच्चों के साथ दक्षिण अफ्रीका में दस दिनों तक फुर्सत के लम्हे गुजारने के बाद संजय दत्त रविवार देर रात मुंबई लौट आए। सोमवार सुबह संजय की दोनों बहनों नम्रता और प्रिया ने अपने भाई की कलाई पर राखियां बांधकर रक्षा बंधन का त्याहोर मनाया।

संजय के मुंबई लौटने के बाद अब उनकी आने वाली फिल्म भूमि का ट्रेलर लांच समारोह करने के लिए तारीख तय होगी। साथ ही 16 अगस्त के बाद से उनको तिग्मांशु धूलिया की फिल्म साहेब बीवी और गैंगस्टर का पहला शेड्यूल करना है, जिसमें उनके साथ चित्रांगधा सिंह पहली बार हीरोइन बनकर काम कर रही हैं। ये शेड्यूल पूरा करके संजय दत्त अपनी फिल्म भूमि के प्रमोशन का सिलसिला शुरू करेंगे।

इस प्रमोशन के लिए संजय फिल्म की टीम के साथ देश के दस बड़े शहरों का दौरा भी करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार, भूमि के प्रमोशन के लिए संजय दत्त मुंबई के अलावा जयपुर, दिल्ली, चंड़ीगढ़, बनारस, हैदराबाद, अहमदाबाद और कोलकाता में होने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। अक्तूबर से संजय दत्त टी सीरिज की नई फिल्म मलंग की शूटिंग शुरु करेंगे, जिसमें उनके साथ ऐश्वर्या राय बच्चन के जोड़ीदार होने की चर्चाएं हो रही हैं।

22 सितंबर को रिलीज होने जा रही भूमि बेटी और पिता के रिश्तों की कहानी है, जिसका निर्देशन ओमांग कुमार ने किया है। टी सीरिज के साथ संदीप कुमार सिंह ने इसका निर्माण किया है और संजय दत्त के साथ उनकी बेटी के रोल मे अदिति राव हैदरी और सहायक भूमिकाओं में शरद केलकर, शेखर सुमन इत्यादी हैं। इस फिल्म में सनी लियोनी के साथ संजय दत्त का एक आइटम सांग भी होगा। 

घुटने के इलाज के लिए जर्मनी जा रहे हैं अनिल कपूर

0

हाल ही में रिलीज हुई अनीस बज्मी निर्देशित कामेडी फिल्म मुबारकां में करतार सिंह के किरदार में दर्शकों का दिल जीतने वाले अनिल कपूर के बारे में खबर है कि वे अपने घुटनों के इलाज के लिए जर्मनी जा रहे हैं। मिली खबर के मुताबिक, अनिल वहां विश्व प्रसिद्ध डाक्टर मुलर होलफर्ट से मिलेंगे, जो इस तरह की शिकायतों को दूर करने के लिए जाने जाते हैं।

डॉ. मुलर अब तक विश्व के सबसे तेज धावक माने जाने वाले बोल्ट और फुटबाल सितारे रोनाल्डो के घुटनों की समस्या का इलाज करा चुके हैं। बताया जाता है कि अनिल कपूर पिछले 06 महीनों से अपने घुटनों में दर्द की शिकायत को लेकर परेशान हैं। इस शिकायत के बावजूद वे लगातार काम कर रहे हैं। इस दर्द के साथ ही अनिल ने मुबारकां की शूटिंग पूरी की। बताया जाता है कि जर्मनी से लौटकर अनिल कपूर को राकेश मेहरा की नई फिल्म फन्ने खां की शूटिंग शुरु करनी है, जिसमें वे 17 साल के अंतराल के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ काम करने जा रहे हैं।

दिलचस्प बात ये होगी कि फिल्म में दोनों की जोड़ी नहीं होगी, बल्कि दोनों अलग अलग किरदारों को निभाएंगे। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय के साथ वाले रोल के लिए राजकुमार राव और पुल्कित सम्राट सहित कई नामों की चर्चा हो रही है।