Page 608

स्पर्श गंगा टीम ने की घाटों की साफ-सफाई, गंगा को स्वच्छ रखने का दिया संदेश

0

स्पर्श गंगा अभियान के तहत विभिन्न गंगा घाटों पर स्पर्श गंगा टीम के सदस्यों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। हरिद्वार के 52 घाटों पर सफाई अभियान चलाकर जन जागरूकता फैलाई गई। स्पर्श गंगा अभियान के संयोजक शिखर पालीवाल ने कहा कि 52वें चरण में अभियान पहुंच चुका है। टीम के सदस्य लगातार सफाई अभियान में अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गंगा हमारी आस्था की पहचान है। गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए हर संभव प्रयास किये जायेगें। शहरी एवं ग्रामीण गंगा घाटों पर सफाई अभियान को साप्ताहिक रूप में चलाया जा रहा है। टीम का प्रत्येक सदस्य सेवाभाव से कार्य कर रहा है।
मीडिया प्रभारी शैलेश डबराल ने कहा कि केन्द्र सरकार लगातार गंगा स्वच्छता गंगा स्वच्छता अभियान से को प्रदेशों में वृहद स्तर से चला रही है। जनजागरूकता के माध्यम से भी लोगों को गंगा के प्रति सजग किया जा रहा है। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने में सहयोग प्रदान करें। कमला जोशी एवं रीता चमोली ने कहा कि महिलाओं को भी अपनी भूमिका सुनिश्चित करनी चाहिये। साप्ताहिक सफाई अभियान में हिस्सा लेकर गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने में जुड़े। उन्होंने राज्य सरकार से भी अपील की कि गंगा में गिर रहे गंदे नालों की टेपिंग की जानी चाहिये जिससे गंगा के प्रदूषण को मुक्ति मिलेगी। पे्रमनगर घाट, गोविन्द घाट, जमालपुर, रविदास घाट, सर्वानंद घाट, सुभाष घाट के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी सफाई अभियान चलाया गया। 

गणेश जोशी ने की सेना को एक लाख रुपये देने की घोषणा

0

मसूरी विधायक गणेश जोशी ने भारतीय सेना को अपने वेतन से एक लाख रुपये देने का ऐलान किया है। रविवार को देहरादून में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित तिरंगा रैली में अपने सम्बोधन के दौरान विधायक गणेश जोशी ने यह घोषणा की।

उन्होंने कहा कि आज भारत को लगातार पड़ोसी देशों से गीदड़ धमकियां मिल रही हैं तो उस दौर में हमारा कर्तव्य बनता है कि हम सेना के साथ अप्रत्यक्ष रुप से उनके पीछे खड़े रहे। आए दिन हमारे जवान सीमाओं पर शहीद हो जाते हैं और भारतीय सेना द्वारा इनकी वीर नारियों एवं बच्चों के लिए आर्थिक सहायता के तौर पर धनराशि प्रदान की जाती है यदि उस धनराशि में समाज के प्रत्येक व्यक्ति द्वारा मदद की जाए तो सेना को काफी मदद मिलेगी।
उन्होनें बताया कि 17 अगस्त को वह नई दिल्ली में भारतीय सेना के प्रमुख जनरल विपिन रावत को अपने वेतन से एक लाख का चेक सौंपेगे। विधायक जोशी ने आह्वान किया है कि देश के सभी विधायक और सांसद एवं अन्य सक्षम गणमान्य लोग भी इस मुहिम से जुड़े ताकि भारतीय सेना के साथ-साथ हमारा देश भी मजबूत हो सके। उन्होनें कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अगस्त क्रांति के अवसर पर दिया गया नारा ‘‘संकल्प से सिद्धि‘‘ को भी इस मुहिम से जोड़ा जा सकता है।

एटीएम से ठगे जा रहे दून के लोग

0

राजधानी में एटीएम के जरिए धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को पटेलनगर थाने पर दो और क्लेमेंट टाउन थाने पर एक मामला सामने आया। जिसमें लाखों की धोखाधड़ी हुई है। पटेलनगर थाने पर आर्मी मैन से एक लाख से ज्यादा और एक महिला से 89 हजार 500 की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। जबकि मणिपुर से दून पढ़ने आए एक छात्र से किसी ने क्लेमेंट टाउन थाने इलाके से एटीएम बदलकर 30 हजार निकाल लिए।

पहला मामला
सैन्य कर्मी के खाते से एक लाख 2500 की धोखाधड़ी राजस्थान के रहने वाले सुरेश कुमार यादव देहरादून क्लेमेंटाउन में 14-रेपिड आर्डिनेंस यूनिट आरआईयू में कार्यरत हैं। सुरेश ने बताया कि जून के महिने में उसके एकाउंट से 01 को 80 हजार, 02 को 12, 500, दोबार 02 को 8500 और 06 जून को 1500 रुपये अलग-अलग जगहों से निकाले गए। सुरेश ने बतााया कि उसे धोखाधड़ी का पता 12 जून को चला। जिसके बाद उसने बैंकों में शिकायत की। लेकिन बैंककर्मियों ने उनको संबधित थाने पर जाकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि बैंककर्मियों और संबधित थानों ने उनकी शिकायत पर गौर नहीं किया। जिस वजह से उन्हें खासा परेशानी उठानी पड़ी है। सुरेश ने बताया कि उसने अपने अकाउंट से आखिरी बार 25 मई को पैसा निकाला था।
दूसरा मामला
पटेलनगर थाने पर टर्नर रोड निवासी पुष्पा बिष्ट ने भी एटीएम के जरिए धोखाधड़ी होने की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके एसबीआई एटीएम से अलग-अलग किश्तों में 89, 500 रुपये निकाले गए। जिसकी सूचना उन्हें शनिवार को पता चला। शिकायतकर्ता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्या है। पुलिस प्रथमदृष्टया इस मामले को भी एटीएम क्लोनिंग से जोड़कर देख रही है।
तीसरा मामला
मणिपुर से उत्तरांचल विवि में पढ़ाई करने आए छात्र के साथ भी एटीएम बदलकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रोबिन सिंह अपने परिजनों के साथ दाखिले के लिए देहरादून आए थे। रॉबिन सुभाषनगर में अपने मणिपुर के दोस्तों के साथ रहता है। रॉबिन मोहब्बेवाला में एसबीआई एटीएम में पैसे निकालने गया था। जहां पर कुछ लोगों ने उससे एटीएम बदलकर उसके खाते से 30 हजार रुपए निकाल लिए। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एटीएम से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक गाड़ी का नंबर और कुछ लोगों को चिह्नित किया है। जिसके बाद पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ऑल वेदर रोड के चौड़ीकरण पर जताया विरोध

0

जनपद चमोली के पीपलकोटी के व्यापारियों ने एक बैठक कर अॉल वेदर रोड के लिए किये गये अनियमित एवं अव्यवहारिक चौड़ीकरण के सर्वे पर अपना विरोध दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से सड़क का समरेखण किया जा रहा है उससे यहां के व्यापारियों का व्यापार चौपट हो जाएगा जिससे भूमि तथा भवन दोनों की क्षति होगी।

रविवार को पीपलकोटी के व्यापार संघ ने बैठक कर जिलाधिकारी के माध्यम से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कहा कि बसाकत वाले क्षेत्रों में सड़क के मध्य से छह मीटर बाहर से उन्हें अधिग्रहण से मुक्त रखा जाए तथा भूमि का मुआवजा ग्रामीण क्षेत्र के मानकों के आधार पर किया जाए। व्यापारियों ने कहा कि यदि ऐसा नहीं होता है तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। बैठक में अतुल शाह, शरद गैरोला, अनसूया सिंह, सुनील शाह आदि मौजूद रहे। 

पौधरोपण व उद्यानीकरण के आंकड़ेबाजी खुली डीएम के सामने

0

जनपद पौड़ी गढ़वाल में जल संचय को लेकर एक बैठक में उस समय हड़कंप मच गया जब डीएम के सामने अधिकारियों के निक्मेपन की पोल खुल गई।  बैठक में कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों ने जिले में किये गए पौधरोपण के बारे में बताया।जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकास भवन सभागार में जल संचय को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुये जिलाधिकारी सुशील कुमार ने कृषि, उद्यान आदि विभागों द्वारा पौधरोपण तथा उद्यानीकरण के क्षेत्र में की जा रही आंकड़े बाजी पर नाराजगी जताई।उन्होंने इन विभागों की ओर से ब्लाकों में किये जा रहे कामों का भौतिक निरीक्षण करने को कहा। इस मौके पर जिलाधिकारी ने पर्वतीय क्षेत्रों की प्रमुख फसलों के लिए बेहतर विपणन की व्यवस्था को विशेष रणनीति तैयार करने के निर्देश दिये। इस मौके पर कृषि तथा उद्यान समेत आदि विभागों की ओर से पौधरोपण तथा उद्यानीकरण के क्षेत्र में आंकड़ों से बेहतर काम के दावे पेश किये गये। 


डीएम ने विभागों की ओर से प्रस्तुत आंकड़ों पर नाराजगी जताते हुए उन्हें भौतिक निरीक्षण करने को कहा। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने जल संचय के लिए पेयजल, वन, कृषि, उद्यान, जलागम, लघु सिंचाई, शिक्षा आदि विभागों की भूमिका को अहम बताया कहा कि जल संचय के लिए निर्धारित मानकों के सापेक्ष विभाग अधिक से अधिक पौधरोपण, चालखाल निर्माण आदि कामों को शीघ्र ही पूरा करें।

समीक्षा के दौरान मुख्य कृषि अधिकारी डा. डीएस राणा ने बताया कि जिले में 76 हजार से अधिक पौधरोपण का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है, जिसमें 60 हजार चारा प्रजाति की वन पौध तथा 12 हजार से अधिक फलदार प्रजाति की पौध शामिल है।

जिला उद्यान अधिकारी डा. नरेंद्र कुमार ने बताया कि, ‘जिले के विभिन्न जगहों पर 150 हैक्टेअर क्षेत्र में 53 हजार से अधिक पौधरोपण किया गया है।’ बैठक में जिलाधिकारी पर्वतीय क्षेत्रों की प्रमुख फसलों के लिए बेहतर मार्केटिंग की व्यवस्था को लेकर गंभीर दिखे। उन्होंने कृषि व उद्यान विभाग काश्तकारों को अधिक उत्पादन के लिए को मंडुवा, हल्दी, अदरक आदि के विशेषज्ञों से परामर्श करने को कहा। इसके अलावा उन्होंने कृषि समेत अन्य विभागों को पर्वतीय फसलों मंडुवा, हल्दी, अदरक आदि के लिए बेहतर मार्केटिंग का विकल्प तैयार करने तथा अच्छे खरीददारी की व्यवस्था करने को कहा। 

अवैध खनन में 15 वाहन जब्त, 10 बुग्गी पकड़ी

0

रुड़की और घाड़ क्षेत्र में पुलिस ने छापा मारकर 15 वाहनों को सीज किया और दस बुग्गी पकड़ी। पुलिस की कार्रवाई से दिनभर हड़कंप मचा रहा।

एसएसपी कृष्ण कुमार वीके को नदियों में खनन की शिकायत मिल रही थी। जिसपर एसएसपी ने सभी कोतवाली और थाना प्रभारियों को खनन पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। एसएसपी के निर्देश पर बुग्गावाला पुलिस ने चिल्लावली नदी में छापे मारे। पुलिस ने यहां पर खनन कर रहे पांच ट्रक और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया। साथ ही, खनन कर रही छह भैंसा बुग्गी भी पकड़कर थाने भिजवाई। यहां पर कार्रवाई के बाद पुलिस जैसे ही सड़क पर आई तो छह ओवरलोड ट्रक दिखाई दिए। पुलिस ने सभी छह ट्रक को सीज कर दिया। भगवानपुर पुलिस ने भी मंडावर चेकपोस्ट के पास अवैध खनन से लदी छह ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया। इस दौरान कई अन्य वाहन चालक पुलिस की कार्रवाई को देख भाग खड़े हुए। वहीं रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने सोलानी नदी में अवैध खनन में दो ट्रैक्टर- ट्रॉली को सीज किया। साथ ही, दो भैंसा बुग्गी भी पकड़ी। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने भी इब्राहिमपुर गांव के पास अवैध खनन सामग्री से लदी दो भैंसा बुग्गी को पकड़ा। साथ ही, बुग्गी पर सवार छह लोगों को भी पकड़ लिया।
नेता पहुंचे थाने, विधायकों ने किए फोन
खनन पर पुलिस की कार्रवाई होने पर जहां माफिया में हड़कंप मचा। वहीं नेता से लेकर विधायक सभी परेशान रहे। रुड़की गंगनहर कोतवाली में खनन की दो बुग्गी छुड़ाने के लिए ग्राम प्रधान से लेकर कई नेता पहुंच गए। इसके बाद नेता ने विधायकों से भी फोन कराए। करीब दो घंटे तक नेता कोतवाली मे डेरा डाले रहे। वहीं भगवानपुर थाने में भी खनन के वाहन छुड़ाने के लिए दिन भर नेताओं की भीड़ लगी रही। बुग्गावाला थाने का भी हाल कुछ ऐसा ही था।

पंचेश्वर बांध पर राजनीति गर्माएगी उक्रांद

0

प्रदेश में अपनी राजनैतिक जमीन तलाश रही उक्रांद अब पंचेश्वर बांध के मुद्दे पर राजनीति गर्माने के मूड में है.. तीसरे विक्प के रुप में खुद को स्थापित करने में नाकाम रही उक्रांद ने पंचेश्वर बांध के मुद्दे पर रणनीति बनाते हुए आंदोलन की राह पकड ली है। जसके चलते  भारत नेपाल के सहयोग से महाकाली नदी के पंचेश्वर स्थान पर प्रस्तावित बांध के विरोध में उक्रांद मुखर हो उठा है। दल ने इस बांध को क्षेत्र की संस्कृति व सभ्यता के साथ ही अस्मिता के लिए खतरा बताया है।

दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष डॉ नारायण सिंह जंतवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तल्लीताल गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा बांध को लेकर जनसुनवाई में लीपापोती की जा रही है। पिथौरागढ़ में हुई जनसुनवाई में दल के शीर्ष नेता काशी सिंह ऐरी को बोलने नहीं दिया। उत्तराखंड भूकंप की दृष्टि से जोन चार व पांच में है, ऐसे में बड़े बांध इलाके के लिए खतरा है। चेताया कि इस मामले में लोगों के सवालों का जवाब नही मिला तो दल राज्यव्यापी आंदोलन करेगा। धरने में प्रकाश पांडेय, केसी उपाध्याय, प्रकाश पांडेय, खीमराज बिष्ट, नवीन साह, पान सिंह सिजवाली, पालिकाध्यक्ष श्यामनारायण आदि थे।

नंदा लोकजात का हुआ आगाज

0

उत्तराखंड के चमोली जिले के विकास खंड घाट के कुरूड़ में हर वर्ष आयोजित होने वाली नंदादेवी लोकजात का रविवार को मां नंदा देवी की पूजा अर्चना के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरुआत हुई। कुरूड़ मंदिर से मां नंदा की दोनों डोेलियां कैलाश के लिए रवाना हो गई है।

नंदादेवी लोकजात का शुभारंभ करते हुए क्षेत्र के विधायक मगन लाल शाह ने कहा कि नंदादेवी लोकजात को भव्य रूप दिया जाएगा। अब तक राजनीतिक उपेक्षाओं के चलते कुरूड़ मंदिर की अनदेखी हुई है। लेकिन अब नंदादेवी मंदिर कुरूड़ को पर्यटन के मानचित्र पर दर्शाया जाएगा। पूजा-अर्चना के बाद नंदा की डोलियों को कैलाश के लिए विदा किया गया।

इस मौके पर महिला मंगल दल, युवक मंगल दल, स्कूली बच्चों के साथ ही स्थानीय कलाकारों द्वारा मां नंदा के गीतों व नृत्यों को प्रस्तुत किया गया। मां नंदा की कैलाश विदाई पर स्थानीय महिलाओं के आंखों में अपनी धियाणी की विदाई का दर्द साफ झलक रहा था। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी शाह, प्रमुख घाट कर्ण सिंह नेेगी आदि मौजूद रहे। 

दोहरे हत्याकांड मामले में पुलिस खंगाल रही पूर्व कर्मचारियों के रिकॉर्ड

0

रुड़की, एक सप्ताह पहले हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में रुड़की पुलिस की टीम ने सहारनपुर में डेरा डाल दिया है। इन कर्मचारियों से पूर्व में पूछताछ की गई। उनके बारे में अब पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। इसी कड़ी को मिलाते हुए पुलिस सहारनपुर पहुंची है।

दोहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस अब तक पाइप गोदाम के तीन पूर्व कर्मचारियों से पूछताछ कर चुकी है। यह सभी पूर्व कर्मचारी सहारनपुर के रहने वाले है। हालांकि अभी तक पुलिस को इस मामले में ठोस सुराग हाथ नहीं लगे है। लेकिन, पुलिस की शक की सुई पूर्व कर्मचारियों पर टिकी है।

पांच अगस्त की रात को बदमाशों ने शेरपुर गांव निवासी चौकीदार इंद्र सिंह और भतीजे मेघराज की बेलड़ी गांव स्थित पाइप गोदाम में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अब तक 14 से अधिक लोगों से अब पूछताछ की जा चुकी है। कई और संदिग्ध लोग पुलिस रडार पर हैं। शनिवार को भी पुलिस ने बेलड़ी, केलहनपुर और शेरपुर गांव के रहने वाले तीन लोगों से पूछताछ की है। इनके मोबाइल नंबर भी पुलिस खंगाल रही है। ग्रामीणों ने पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सात दिन का अल्टीमेटम दिया था। पुलिस भी इस मामले को लेकर काफी दबाव में है।

लोंग वीकेंड का मज़ा उठाने हजारों सैलानी पहुंचे मसूरी, शहर की व्यवस्था चरमराई

0
tourists flocking mussoorie

स्वतंत्रता दिवस के लोगों के लिये अलग अलग मायने होते हैं। कुछ लोगों के लिये ये दिन रोजमर्रा की भागदौड़ भरी जिंदगी से फुरसत के कुछ पल चुराने का मौका होता है। और अगर ये पल कुछ ज्यादा हो जाये यानि की लोंग वीकेंड तो फिर क्या कहने। कुछ ऐसा ही इस बार 15 अगस्त पर दिख रहा है। सवतंत्रता दिवस के साथ साथ गुरू पूरणिमा और कृष्ण जन्माष्टमी ने लंबी छुट्टियों की लाइन लगा दी है।

लोगों ने भी छुट्टियों के पूरे मजे उठाने के लिये आस पास के पर्यटक स्थलों का रुख कर लिया है। इसी के चलते पहाड़ों की रानी मसूरी में भी पर्यटकों की भारी भीड़ जमा हो गई है। और ये बताने की बात नहीं कि इस भीड़ को झेल न पाने के कारण मसूरी और स्थानीय लोगों का आने वाले कुछ दिन हाल बेहाल रहेगा। शहर में प्रवेश करने के लिये कारों की लंबी लाइन लग गई है। जिसके कारण जगह जगह ट्रैफिक जाम हो रहे हैं। इस जाम से निपटने के लिये ट्रैफिक पुलिस को भी खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।

वहीं आॅफ सीजन में चल रहे होटलों पर भी हाउस फुल के बोर्ड लग गये हैं। इसकी खुशी होटल व्यवसायियों के चेहरों पर साफ दिख रही है। होटल व्यवसायी प्रतीक कर्णवाल का कहना है कि “लोगों के लिये ये वीकेंड अपनों के साथ वक्त बिताने का अच्छा मौका है। इसके लिये हमारे पास जुलाई के महीने से बुकिंग और इंक्वाइरी आ रही थी। होटल व्यापारियों के लिये भी ये आॅफ सीजन में कमाई का अच्छा समय है”

दिल्ली और आसपास के इलाकों में पड़ रही गर्मी और उमस से बचने के लिये मसूरी एक मुफीद जगह बन जाती है। दिल्ली से आये कौशल कुमार कहते हैं कि “कई सालों बाद हमारा पूरा परिवार एक साथ हो सका है।” ऐसा ही कुछ कहना है अरुण पुरोहित का “ये मौका हमारे लिये अच्छा रहा क्योंकि मुझे और मेरी पत्नी को एक साथ छुट्टी मिल गई”

हांलाकि मसूरी के आम लोगों के लिये ऐसे वीकेंड परेशानी का सबब बन जाते हैं। लेकिन शहर की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिये शायद ही उनके पास कौई और विकल्प हो।