Page 563

मां नन्दा सुनन्दा के दर्शनों को उमडे भक्त

0

नंदा देवी महोत्सव के अंतर्गत, मां नंदा सुनंदा की केले से तैयार मूर्ति को ब्रह्ममुहूर्त में मां नयना देवी मंदिर परिसर के दरबार में प्रतिष्ठापित किया गया। प्राण प्रतिष्ठा के बाद मूर्तियों को आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिया गया।

नंदाष्टमी पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है, बारिश की वजह से सुबह भक्त कम आये, लेकिन साढ़े छह बजे बाद भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। भक्तों ने मां नंदा सुनंदा के दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की। आयोजक संस्था की ओर से भक्तों को प्रसाद प्रदान किया गया। मेले में भीड़ को देखते हुए पुलिस के साथ स्काउट गाइड मुस्तैद हैं। पशुबलि प्रतिबंधित होने की वजह से पिछले साल की तरह इस बार भी पूजा के लिए लाए गए बकरों को मेला परिसर के मुख्य गेट पर पंजीकरण व टोकन के बाद पुलिस सुरक्षा में मंदिर तक भेजा जा रहा है। पूजा के बाद बकरों को वापस भेजा जा रहा है।

महिलाओं के भजन कीर्तन से माहौल भक्तिमय बना है। कुमाऊंनी पारंपरिक वाद्ययंत्र ढोल दमाऊ बजाकर भी मां का आह्वान किया जा रहा है। पशुबलि पर नजर रखने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने ‘रन फाॅर उत्तराखण्ड‘ का हरी झण्डी दिखाकर किया शुभारम्भ

0
मुख्यमंत्री रावत ने अाज गाँधी पार्क में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित ‘रन फाॅर उत्तराखण्ड‘ का हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि, “राष्ट्रीय खेल दिवस एक ऐसे खिलाड़ी, मेजर ध्यान चंद कीे याद में मनाया जाता है, जिसने देश की आन बान और शान के लिये जीतोड़ मेहनत की और भारत को हाॅकी का सरताज बना दिया। कभी हार न मानना, मुश्किलों में बहाना नहीं बनाना, जुझारूपन, लीडरशिप क्वालिटी जैसी बातें हम मेजर ध्यान चंद के जीवन से सीख सकते हैं।”
“‘रन फाॅर उत्तराखण्ड‘ में नौजवानों एवं बड़ी उम्र के लोगों को भाग लेते हुए देख कर बहुत खुशी हो रही है। हम राज्य के विकास के लिये दौड़ें, हम जो भी करें राज्य के लिये करें, हमारे लिये राज्य का विकास ही सर्वोच्च होना चाहिए। आप लोगों के मजबूत इरादे, जोश और खेल भावना को देखकर ही इस रैली को ‘रन फाॅर उत्तराखण्ड‘ नाम दिया गया है।”
वर्ष 2018 में उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय खेल होने हैं, उसकी तैयारियों के लिये एक महत्वपूर्ण शुरूवात मानी। इसके लिये आयोजन स्थलों को भी तैयार करा जा रहा हैं। बच्चों को बेहतर खेल सुविधाएं मिलें, इस पर सरकार गम्भीरता से काम कर रही है। समय-समय पर ऐसे आयोजन होते रहेंगे, ताकि राज्य राष्ट्रीय खेलों में सर्वाेच्च स्थान प्राप्त कर सके। इस वर्ष यह दौड़ उत्तराखण्ड के लिये हो रही है, अगले वर्ष यह दौड़ देश के लिये होगी।
इस अवसर पर खेल मंत्री श्री अरविन्द पाण्डे, कृषि मंत्री श्री सुबोध उनियाल, विधायक श्री गणेश जोशी, श्री हरबंस कपूर, श्री खजानदास, श्री उमेश शर्मा काऊ एवं शूटिंग टेªनर श्री जसपाल राणा सहित बड़ी संख्या में स्कूल-काॅलेजों के छा़त्र-छात्राएं और एनसीसी कैडेट्स उपस्थित थे।

राजधानी दून में बारिश से मौसम हुआ सुहावना

0

प्रदेश की राजधानी देहरादून सहित अन्य हिस्सों में मंगलवार की सुबह हुई बारिश से तापमान में कमी दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया।

देहरादून में मंगलवार सुबह शहर में हुई हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। बीते सोमवार को भी मौसम अन्य दिनों के अपेक्षा ठंडा रहा। हालांकि सोमवार को दिन में धूप और बादलों की आंख मिचौली चलती रही, जिससे गर्मी से लोग परेशान नजर आए।

राज्य मौसम केंद्र ने उत्तराखंड के कुमाऊं और गढ़वाल के दोनों मंडलों में मंगलवार को आकाश में घने बादल और हल्की बारिश की आशंका जताई है। अगले एक सप्ताह तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। राज्य के दक्षिणी हिस्से में गरज संग बारिश हो सकती है। जबकि गढ़वाल में भी हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।

देहरादून मौसम केन्द्र के मुताबिक दून में दिनभर बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं इनकी गरज के साथ बरसने की संभावना है। कुछ देर बारिश होने के बाद मौसम में ठंडापन देखने को मिलेगा। 

विधवा ने दबंगों पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

0

एक विधवा ने जबरन मकान बेचने व उसके पुत्र के साथ मारपीट करने का दबंगों पर आरोप लगाते हुए जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए जिलाधिकारी को पत्र देकर आवश्यक कार्रवाई करने की न्याय से गुहार लगाई है।

जिलाधिकारी को प्रेषित पत्र में रावली महदूद निवासी रानी सैनी ने कहा कि, “सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री में जन मजदूरी कर वह अपने परिवार का बामुश्किल भरण-पोषण करती है। डेढ़ वर्ष पूर्व रावली महदूद में एक मकान आभा देवी से खरीदा था। उसी मकान के निचले तक पर सुनैना नाम की एक महिला का परिवार भी रह रहा है। सुनैना के मकान के पड़ोस में रहने वाला विरेन्द्र गुर्जर मुझे अपना मकान सुनैना को जबरन बेचने का दवाब बना रहा है।”

वहीं, जिलाधिकारी द्वारा स्वीकृत शौचालय को भी विरेन्द्र गुर्जर ने जबरन तोड़ दिया। इसके बाद विधायक आदेश चौहान के कहने पर एक संत गोल्डन पुरी की मदद से शौचालय का पुनः निर्माण कराया गया, इसे भी दबंगों द्वारा तोड़ दिया गया। पत्र में कहा कि, “विरेन्द्र के भाई शक्ति सिंह पुत्र लक्की व पड़ोसी संजय आए दिन उन्हें मकान बेचने और न बेचने की दिशा में जान से मारने की धमकी देते रहते हैं। उन्होंने कहा कि उक्त संबंध में मामले की शिकायत सिडकुल थाने में की गई, किन्तु पलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आए दिन उन्हें वह प्रताड़ित करते रहते हैं।”

विधवा पीड़िता में कहा कि 23 अगस्त को जब वह पुनः शौचालय का निर्माण करवा रही थी तो उक्त ने शौचालय निर्माण का कार्य रुकवा दिया तथा मेरे पुत्र के साथ गाली-गलौच कर मारपीट भी की। उन्होंने जिलाधिकारी ने मामले में संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पत्र की प्रतिलिपि रानी ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक को भी प्रषित की है।

बद्रीनाथ हाईवे 32 घंटे बाद खुला

0

लामबगड़ के समीप बंद बद्रीनाथ हाईवे को एनएच द्वारा भारी मशक्कत के बाद 32 घंटे बाद मंगलवार को अपराह्न डेढ़ बजे के आसपास खोल दिया गया है। हाईवे खुलने से धाम की यात्रा पर पहुंचे यात्रियों ने राहत की सांस ली।

जनपद में हो रही बारिश के चलते बद्रीनाथ हाईवे सोमवार की सुबह बाधित हो गया था। जिसके कारण बद्रीनाथ धाम की यात्रा केे लिए पहुंचे तीर्थ यात्री पैदल ही यात्रा कर रहे थे। लामबगड़ में पहाड़ी से भारी बोल्डर व मलबा आने से बंद हो गया था। जिसे एनएच द्वारा मंगलवार को अपराह्न बाद खोल दिया गया है। मार्ग खुलने के बाद यहां फंसे यात्रियों के वाहनों को उनके गंतव्य स्थानों के लिए रवाना कर दिया गया है। 

खसरा-रूबेला प्रतिरक्षण अभियान को लेकर हुई, टास्क फोर्स की बैठक

0

राष्ट्रीय खसरा-रूबेला प्रतिरक्षण अभियान को सफलता पूर्वक संचालित करने के लिए जिलाधिकारी चमोली आशीष जोशी ने सोमवार को जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक ली। जिसमें सदस्यों को टीकारण अभियान को संचालित करने के बारे में जानकारी दी गई।

आगामी 30 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलने वाले राष्ट्रीय खसरा-रूबेला प्रतिरक्षण अभियान को लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि टीकाकरण अभियान के दौरान 09 माह से 15 वर्ष तक का कोई भी बच्चा खसरा-रूबेला टीकाकरण से न छूटें। इसके लिए सभी की जनसहभागिता एवं संबंधित विभागों के सहयोग से शत् प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चत किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि खसरा-रूबेला टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री के माध्यम से एक से 15 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले स्वच्छता पखवाड़े के दौरान लोगों टीकाकरण के बारे में जानकारी देकर जागरूक करने के निर्देश दिए। इसके लिए विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए। बैठक में सीएमओ डॉ. भागीरथी, एसीएमओ एचएस बुदियाल, डॉ. हरीश थपलियाल, डॉ. मुकेश पाॅल आदि मौजूद रहे।

बद्रीनाथ व हेमकुंड की पहाड़ियों पर सीजन का पहला हिमपात

0

इस साल के पहले हिमपात ने पहाड़ो में अगस्त अंत में ही ठंड का आह्वान कर दिया है। कुछ दिनों से चल रही बारिश ने जहां मैदानों का तापमान कम कर दिया है वहीं एक बार गढ़वाल और कुमाऊं के ऊंचे क्षेत्रों में ठंड की लहर लौटकर वापस आ गई हैं।

जनपद चमोली में हो रही बारिश के बाद मौसम करवट बदलने लगा है। रविवार की रात व सोमवार की सुबह तक हुई बारिश के चलते बद्रीनाथ, हेमकुंड सहित ऊंची चोटियों पर इस मौसम का पहला हिमपात हुआ। हिमपात के बाद अब वातावरण में भी गुनगुनी ठंड शुरू हो गयी है।

मौसम विभाग की मानें तो विक्रम बख्शी का कहना है कि, “बद्रीनाथ और हेमकुंड से जो पीक्स है 6-7 किमी है हो सकता है वहां तापमान शून्यं से कम होगा तो वहां थोड़ी बहुत बर्फबारी हो सकती है।कल परसो जो वेस्टर्न डिर्स्टबेंस स्टेट से गुजरे उसके चलते बर्फ हो सकता है।ऊंची पहाड़ियों पर पड़ी हो जो इस समय के लिए नार्मल नहीं हैं।”

वहीं आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग बताता है कि, “मानसून अभी सितंबर आखिरी तक चलेगा,जिसके चलते बारिश से कभी-कभी ब्रेक मिलेगा और कभी बारिश, हो सकता है बारिश ज्यादा हो। 31 अगस्त से 2 सितंबर तक सारे राज्य में बारिश की संभावना है और उसका असर पूरे राज्य में देखने को मिलेगा।”

हमारी न्याय व्यवस्था मजबूतः बाबा रामदेव

0

रेप केस मामले में दोषी करार दिए गए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के भाग्य पर विशेष सीबीआई कोर्ट फैसला आने तथा राम रहीम को दस वर्ष की सजा सुनाए जाने पर योगगुरु बाबा रामदेव का बड़ा बयान आ है।

बाबा रामदेव ने बलात्कारी बाबा को लेकर कहा कि न्याय में देर हो सकती है, अंधेर नहीं। उन्होंने कहा कि हमारी न्याय व्यवस्था इतनी मजबूत हो चुकी है कि कोई भी अपराधी बच नहीं सकता। उन्होंने कहा कि आरोप लगाने से कोई अपराधी नहीं हो जाता है। अगर कोर्ट ने सजा दी है तो आप अपराधी हैं और गलती की है तो भुगतना ही पड़ेगा।
रामदेव ने राम रहीम को लेकर कहा कि अगर वो निर्दोष हैं तो उन्हें भयभीत नहीं होना चाहिए। अगर वो दोषी हैं तो जो सजा मिले उसे स्वीकार करना चाहिए। कोई भी ताकतवर गुनाह करके बच नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है। 

‘छोटों’ के चुनाव पर ‘दांव’ पर लगी है ‘बड़ों’ की साख

0

छात्र राजनीति की बिसात पर मोहरे सज चुके हैं। छात्र संघ में सत्ता पाने की हसरत लिए ‘खिलाड़ियों’ ने अपना दांव चल दिया है। चुनावी समर अपने अंतिम पड़ाव पर है और अब बारी शह और मात की है। यह चुनावी खेल होगा तो कॉलेज की चाहर दिवारी में लेकिन बाहर भी कइयों की साख दाव पर लगी है। डीएवी में छात्र राजनीति क्या करवट लेती है, इस पर सभी की निगाह है।

राज्य का सबसे बड़ा महाविद्यालय होने के कारण डीएवी में जीत-हार के मायने ही अलग हैं। पिछले दस साल से यहां लगातार एबीवीपी जीतती आई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के इस किले को एनएसयूआई भेद पाने में असफल रही है लेकिन एमकेपी और एसजीआरआर में करारी शिकस्त का मुंह देखने के बाद भले ही डीबीएस में एबीवीपी को जीत हासिल हो गई।
वहीं भाजपा के कई दिग्गज और डीएवी के पुराने सीनियर छात्र नेता भी अब कॉलेज में अपनी उपस्थिति दर्ज करने लगे हैं। इसके अलावा कॉलेज में सत्ता हासिल हरने के लिए एत्तराखंड के कांग्रेस मुख्यालय तक में गोल मेज बैठकें जारी हैं। खुद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह इसमें दिलचस्पी दिखाते हुए चुनाव में अपने स्तर से प्रबंधन में जुटे हैं। ऐसे में यहां का इलेक्शन अब हाई प्रोफाइल लोगों के लिए साख का सवाल हो गया है।
एबीवीपी का ‘मुख्यधारा’ से अटूट बंधन है। हर जरूरत पर भाजपा नेताओं व विधायकों की उपस्थिति इसकी गवाह रही है। यह लोग छात्र नेताओं को रणनीतिक तौर पर टिप्स देते रहे हैं। डीएवी की छात्र राजनीति में माननीयों का दखल हमेशा ही रहा है। यह और बात है कि वह सतह पर कम ही दिखाई पड़ता है।

लाव-लश्कर के साथ निकाला जुलूस
सोमवार को अभाविप के अध्यक्ष पद प्रत्याशी शुभम सिमल्टी, एनएसयूआई से महासचिव प्रत्याशी डिंपल शैली, महासचिव पद के लिए आर्यन छात्र संगठन और उपाध्यक्ष पद के लिए दिवाकर ग्रुप ने रैलियों के जरिए अपना दमखम दिखाया। इस दौरान पटाखों, झंडों, पोस्टरों से पटे समर्थकों ने कॉलेज में अपना जोश दिखाकर अपने प्रतयाशी के लिए वोट मांगे।
वहीं, कॉलेज में यूं तो सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहने के तमाम दावे कॉलेज प्रशासन की ओर किए गए लेकिन रैलियों में छात्रोें के हुजूम के आगे व्यवस्थाएं संभाल रहे प्रॉक्टोरियल बोर्ड की एक नहीं चली। आलम यह था कि खुलेआम छात्र लाठी-डंडे लेकर कॉलेज में प्रवेश करते रहे। सीटियों के शोर से परिसर गूंज उठा, जबकि सीटियों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया था।

‘पदक जीतकर डीजीपी से मिली उत्तराखंड पुलिस की टीम’

0

पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड (डीजीपी) अनिल के. रतूड़ी से विगत दिनों शूटिंग प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने वाली उत्तराखण्ड पुलिस की टीम ने सोमवार को भेंट की। रतूड़ी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में इसी प्रकार अच्छे प्रर्दशन करने की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर अशोक कुमार, सचिव पुलिस स्पोर्टस कण्ट्रोल अथॉरिटी एवं नारायण सिंह राणा, अध्यक्ष उत्तराखण्ड राज्य राइफल संघ उपस्थित रहे। अशोक कुमार ने बताया कि शूटिंग टीम को सघन अभ्यास कराने व आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराकर अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं जैसे कामनवेल्थ गेम्स आदि के लिये खिलाड़ियों को तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
जसपाल राणा शूटिंग रेंज पौंधा प्रेमनगर देहरादून में दिनांक 17 अगस्त से 24 अगस्त 2017 तक आयोजित हुई 16वीं उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय ओपन शूटिंग चैम्पियनशिप में राज्य की विभिन्न शूटिंग क्लबों, स्कूलों की टीमों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें उत्तराखण्ड पुलिस शूटिंग टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। ओवरऑल चैम्पियनशिप ट्राफी जीत कर प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड पुलिस शूटिंग टीम ने 24 गोल्ड, 16 सिल्वर, 07 ब्रान्ज सहित कुल 47 मैडल जीते।