Page 559

अब रात को भी उडेगी पंतनगर से फ्लाईट

0

पंतनगर एयरपोर्ट से अब रात के अंधेरे में भी हल्के विमान उतर सकेंगे एवं उड़ान भर सकेंगे। जिसके लिए फ्लाइंग क्लब संचालित कर रही अंबर एविएशन द्वारा सोमवार रात में हल्के विमान उड़ाने एवं उतारने का सफल परीक्षण किया गया।

प्राधिकरण द्वारा पंतनगर एयरपोर्ट पर प्रेसिजिंग एप्रोच लाइट्स लगाने का काम पूरा कर लिया। उसके बाद सोमवार को अंबर एविएशन की ओर से हल्के एयरक्राफ्ट उड़ाने एवं उतारने का सफल परीक्षण किया। इससे अब पंतनगर एयरपोर्ट पर रात के अंधेरे में भी हल्के विमानों (2-4 सीटर) के उतरने एवं उड़ान भरने का मार्ग प्रशस्त हो गया। साथ ही शीघ्र हाई प्रेसिजिंग लाइट्स लगाने का कार्य भी शुरू हो जाएगा। जिससे कोहरे या अंधेरे में भारी विमान (72 सीटर) भी पंतनगर में उतरने एवं उड़ान भरने लगेंगे।

ड्रग्स के खिलाफ जंग और पेशेवर अपराधियों को पकड़ना होगी प्राथमिकता: अशोक कुमार

0

एडीजी लाॅ एंड आॅर्डर का कामकाज संभाले अशोक कुमार को एक हफ्ता हुआ है और ये नया रोल उन्हें काफी व्यस्त रखे हुए है। राज्यभर के पुलिस अधिकारियों से मीटिंग और फोन काॅल के बीच कुमार ने न्यूजपोस्ट से अपनी प्राथमिकताओं और चुनौतियों को लेकर बात की। कुमार कहते हैं कि “उत्तराखंड एक शांत प्रदेश है और इसे ऐसा रखने के लिये उनकी प्राथमिकता ट्रैफिक, ड्रग्स, पेशेवर अपराधियों औऱ पुलिस विभाग के अंदर फैले भ्रष्टाचार को काबू में करना होगी”

इन सभी से निपटने के लिये अशोक कुमार ने खांचा तैयार किया है पर इन सब में सबसे ऊपर है पेशेवर अपराधियों को काबू में करना। कानून को ठेंगा दिखाकर खुले घूम रहे इन अपराधियों को काबू में करने के लिये वो बताता हैं कि “जो अपराधी वाॅंटेड चल रहे हैं उनकी फाइलों का अध्धयन करके ईनामी रकम बढ़ाकर उन्हें जल्द से जल्द पकड़ने और उनकी संपत्तियों को एटैच करने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी”। उत्तराखंड एक तरफ हिमाचल प्रदेश से अपनी सीमा साझा करता है पर राज्य पुलिस के लिये चिंत्ता का विषय है पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लगती राज्य की सीमा। कई पेशेवर अपराधी उत्तराखंड को जुर्म करके छुपने की मुफीद जगह की तरह देखते हैं।

 इन सबके साथ साथ कुमार की प्राथमिकताओं में पुलिस विभाग का आधुनिकीकरण करना भी है। इसके लिये 

  • अंडर वाॅटर कैमरा
  • नदियों और पानी के नीचे तलाशी के लिये सोनार सिस्टम
  • ई-चलान सिस्टम
  • और वर्दी पर पहनने वाले कैमरे जल्द ही पुलिस विभाग के मिलने की उम्मीद है।

राज्य भर के थानें में महिला पुलिस कर्मियों की कमी लंबे समय से पहाड़ों में कानून व्यवस्था के बनाये रखने में परेशानी का सबब बनती रही है। कुमार इसे समस्या के हल के लिये राज्यभर के थानों में महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती करने की तैयारियों में लगे हुए हैं।

हरियाणा के पानीपत जिले के कुराना गांव में जन्में अशोक कुमार का पुलिस विभाग में लंबा सफ़र रहा है। राज्य ही नहीं उन्होंने केंद्र में बीएसएफ़ औऱ सीआरपीएफ में भी महत्वपूर्ण पदों पर ज़िम्मेदारी सँभाली है। वो अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर संयुक्त राष्ट्र में कोसोवो में भी अपने सेवाएँ दे चुके हैं। आईआईटी दिल्ली से पढ़ाई करने वाले कुमार ने क़ानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के अलावा पुलिस विभाग के लिये कई अन्य काम भी किए हैं। इनमें उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय और देहरादून स्थित पुलिस कॉलोनी का निर्माण शामिल है। बतौर निदेशक पुलिस खेल विभाग कुमार ने पुलिस और आम लोगों में खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिये कई सकारात्मक क़दम उठाये हैं। जिनमें पिछले साल आयोजित की गई देहरादून हाॅफ मैराथन शामिल है। इस दौड़ में राज्य ही नहीं देश विदेश से कुल मिलाकर क़रीब 30 हज़ार लोगों ने हिस्सा लिया। इस साल दिसंबर में इस दौड़ के दूसरे अध्याय के लिये ज़ोर शोर से तैयारी चल रही है

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने किए बाबा केदार के दर्शन

0

हिंदी फिल्म ‘केदारनाथ’ की शूटिंग के लिए जनपद रुद्रप्रयाग आए फिल्म अभिनेता सुशांत राजपूत ने बुधवार को बाबा केदार के दर्शन किए। फिल्म की शूटिंग रुद्रप्रयाग जिले के त्रियुगीनारायण, केदारनाथ, सोनप्रयाग, गोरीकुण्ड, सीतापुर, तुंगनाथ व चोपता की वादियों में शूट की जाएगी। इस फिल्म में जून 2013 की आपदा से जुड़ी घटनाओं को फिल्माया जाएगा।
केदारनाथ धाम में सुशांत राजपूत के साथ सभी स्थानिय लोगों ने शैल्फी भी ली। केदारनाथ धाम में सुशांत राजपूत के साथ फिल्म की अभिनेत्री सारा अली खान भी मोजूद रही। दोनों ने केदारनाथ धाम के साथ ही भैरवनाथ मंदिर के भी दर्शन किए और सितंबर माह में एक सप्ताह केदारनाथ धाम में फिल्म की शूटिंग करेंगे। इसके लिए जीएमवीएन में 250 बेडों की बुकिंग भी कर दी गई है।

sara khan

फिल्म की स्टार कास्ट सीतापुर के शिवालिक होटल में रुके हैं। इस फिल्म युनिट में करीब 250 लोग हैं औऱ 4 सितंबर से त्रिगुजी नारायण में इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी।इस फिल्म के लाइन प्रड्यूसर अनिल मेहता जो खुद भी उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से हैं न्यूजपोस्ट से एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया कि केदारनाथ आपदा पर बनी इस फिल्म की शूटिंग लगभग एक महीना गढ़वाल की हसीन वादियों में की जायेगी। गौरीकुंड, त्रिगुजीनारायण, सोनप्रयाग, गौरीकुंड औऱ चोपता में फिल्म को शूट किया जायेगा।

गौरतलब है कि सारा अली खान की यह पहली फिल्म है और इस फिल्म की कहानी 2013 में आई केदारनाथ आपदा पर आधारित है। इस आपदा में गढ़ावल में भारी मात्रा में जान-माल का नुकसान हुआ था।

पतंजलि की मदद से चिड़ की सुईयों से बनेगी अगरबत्ती

0

राज्य सरकार ने ग्रामीणों की आय को बढ़ावा देने और चिड़ पाइन की सुइयों से छुटकारा पाने के लिए एक नई पहल करने का विचार किया है।चीड़ की सुईयां जंगलों में प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं और राज्य में वनों की आग लगने का एक प्रमुख कारण है। वन विभाग की योजना है कि स्थानीय लोगों की मदद से धूप की छड़ यानि की अगरबत्ती की लकड़ी बनाने के लिए रामदेव के पतंजलि को सैकड़ों पाईन सुई इकट्ठा करके भेजना चाहिए।

वन सेना के प्रमुख राजेंद्र महाजन ने कहा, “पाइन सुई उनके गुणों के कारण एक अच्छा अग्निबाट (धूप की छड़) बनाती है।उत्तराखंड के जंगलों में बहुत सारा कच्चा माल है। इसलिए हम पतंजलि के लिए एक प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं जिससे यह जंगल से पाइन सुई का उपयोग कर अगरबत्ती की लकड़ी बना सके। “

महाजन ने कहा कि, “हम सोच रहे हैं कि छोटे-छोटे धूप बनाने वाली इकाइयां जंगलों के पास स्थापित की जा सकती हैं जहां स्थानीय लोगों से पाइन सुइयों जमा करवाईं जाएं। जंगल विभाग निवासीयों से पाइन सुइयों को चुनने के लिए शुल्क नहीं लेगा। फरवरी से अप्रैल तक अधिकतम सुईयां इकठ्ठा कर लेगें, जब ज्यादातर पाइन सुइया जंगल में पड़ी होती हैं इससे जंगल में लगने वाली आग से भी बचा जा सकता हैं क्योंकि अप्रैल के बाद गर्मियों की शुरुआत के साथ जंगल में आग की संभावना बढ़ जाएगी। “

पतंजलि ने कहा कि वह इस विचार में फारेस्ट डिपार्टमेंट का पूरा साथ देंगे। पतंजलि के आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि, “उत्तराखंड सरकार ने चिर पाइन सुई का अच्छा इस्तेमाल करने को सोचा है और हालिया मीटिंग में हमारे साथ इस सामग्री के आधार पर जरुरी उत्पादों के साथ आने के प्रस्ताव पर चर्चा की, यह परियोजना बेहद फायदेमंद होगी क्योंकि इससे आग से जंगल की सुरक्षा होगी और स्थानीय निवासियों को सशक्त बनाया जाएगा। “

योग गुरु रामदेव के सहयोगी बालकृष्ण ने हाल ही में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से ‘सहयोग’ मिशन के लिए एक ज्ञापन समझौते (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने पर चर्चा की, जिसके तहत पतंजलि राज्य सरकार को माइग्रेशन की जांच, रोजगार प्रदान करने, पर्यटन को बढ़ावा देने और राज्य अर्थव्यवस्था बढ़ाने में मदद करेगी।

राज्य सरकार चिड़ पाइन सुई का इस्तेमाल करने के तरीकों पर विचार कर रही है,  पिछले साल 4,500 हेक्टेयर जंगल आग लगने से इलाकों में तब्दील होने के बाद अब कैसे  पाईन से जंगलों को मुक्त रखा जा सकता है इसपर विचार चल रहा है।जंगलों में आग लगने के पीछे पाइन सुई को प्रमुख कारणों में से एक माना जाता है।

कालगाढ़ के विभागीय वन अधिकारी धीरज पांडे ने धूप बनाने के लिए पाइन सुइयों का इस्तेमाल करने के फैसले का स्वागत किया है और कहा कि, “पाइन के पत्तों से निकाले जाने वाले आवश्यक तेलों का उपयोग साबुन, लोशन, मोमबत्तियों जैसे उत्पादों को बनाने के लिए भी किया जा सकता है।”

कुछ गांवों ने सफलतापूर्वक आय अवसरों को बढ़ावा देने के लिए चिड़ पाइन्स का इस्तेमाल किया है।अल्मोड़ा के दादीम खोला गांव में, निवासियों ने पाइन सुई से ईंधन की लकड़ी के ईंटे बना रही हैं। देवरेंद्र सिंह नयाल, ग्राम प्रधान ने कहा कि, “हमारे गांव में 90 घर हैं और लगभग सभी घरों ने सीखा है कि कैसे चीर पाइन सुई से ईंधन की लकड़ी के ब्रिकेट्स बनाए जाते हैं। हम उन्हें राज्य सरकार के कार्यालयों में बेचते हैं ताकि सर्दियों में कमरे गर्म हो सकें। “

पहले तीन दिनों में बाक्स आफिस पर सभी नई रिलीज फिल्मों की हालत कमजोर

0

पिछले शुक्रवार को रिलीज हुईं फिल्मों के बाक्स आफिस पर पहले तीन दिनों का सफर पूरा हो गया और इस दौरान इन फिल्मों में से कोई भी फिल्म बाक्स आफिस पर ठहरने में कामयाब नहीं हुई। दो नए चेहरों आदर जैन और अनन्या सिंह को लेकर बनी यशराज की फिल्म ‘कैदी बैंड’ की हालत सबसे ज्यादा बुरी रही, जिसने तीन दिनों में सिर्फ 35 लाख रुपये का कारोबार किया। इसे यशराज के बैनर की सबसे खराब कारोबार करने वाली फिल्म माना जा रहा है।

रिलीज के पहले दिन इस फिल्म को 25 लाख रु का कारोबार मिला था। इसके बाद फिल्म ने दो दिनों में सिर्फ 10 लाख ही कमाए। इस फिल्म के साथ रिलीज हुई नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ‘बाबू मोशाय बंदूकबाज’ भले ही विवादों में घिरी रही, लेकिन बाक्स आफिस पर इसे कोई फायदा नहीं मिला और फिल्म ने इन तीन दिनों में सिर्फ 4 करोड़ का ही कारोबार किया।

अमोल गुप्ते के निर्देशन में बनी बच्चों की फिल्म ‘स्निफ’ ने पहले तीन दिनों में 1 करोड़ से भी कम का कारोबार किया। इन फिल्मों के साथ रिलीज हुई सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैक्लीन फर्नांडिज की जोड़ी वाली एक्शन थ्रिलर फिल्म की शुरुआत 4 करोड़ की कमाई के साथ हुई थी और बाकी दो दिनों में इसके कलेक्शन में भी गिरावट आई और तीन दिनों में इसका कारोबार 12 करोड़ के आसपास ही रहा।

60 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म को भी फ्लाप ही माना जा रहा है। इस तरह से पिछले शुक्रवार को रिलीज चारों प्रमुख फिल्मों ने पहले तीन दिनों के बाद बाक्स आफिस के मैदान में हथियार डाल दिए और सभी फिल्में इस मुकाबले से बाहर हो गईं। 

फिल्म निर्देशकों की संस्था ने डेरा प्रमुख को किया बर्खास्त

0

सीबीआई अदालत द्वारा बलात्कार के मामले में दस साल की सजा पाने वाले गुरमीत राम रहीम ने गॉड आफ मैसेंजर नाम से फिल्म बनाई थी और इसके साथ ही उनको निर्देशकों की संस्था की सदस्यता भी मिली थी। अदालत द्वारा दस साल सुनाए जाने के कुछ घंटों के अंदर ही फिल्म और टेलीविजन डायरेक्टरों की संस्था आईएफटीडीए की ओर से गुरमीत राम रहीम की सदस्यता को रद्द करते हुए उनको एसोसिएशन से न सिर्फ बर्खास्त किया गया, बल्कि उनको ब्लैक लिस्टेड भी कर दिया गया, जिसका मतलब ये हुआ कि सजा काटने के बाद भी गुरमीत राम रहीम को फिर से इस एसोसिएशन का सदस्य नहीं बनाया जा सकता।

इस फैसले की जानकारी देते हुए एसोसिएशन के महासचिव अश्विनी चौधरी ने कहा कि हमने उनको आजीवन बैन करने का फैसला किया है। अश्विनी चौधरी, जो खुद हरियाणा के सोनीपत जिले से आते हैं, ने कहा कि मुझे शर्मिंदगी का एहसास हो रहा है कि हमारे राज्य की छवि धूमिल हो रही है। अश्विनी चौधरी ने फिल्म निर्माताओं की संस्था गिल्ड तथा कलाकारों की संस्था सिंटा से भी अनुरोध किया कि तत्काल प्रभाव से इन दोनों एसोसिएशनों को गुरमीत राम रहीम की सदस्यता कैंसिल करनी चाहिए और उनको बैन कर देना चाहिए। 

हांगकांग में आमिर खान की फिल्म दंगल की धूम

0

चीन के सिनेमाघरों में 1200 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने वाली आमिर खान की फिल्म दंगल अब चीन के पड़ोस हांगकांग में पहुंच गई है और वहां से मिल रही खबरों के मुताबिक, वहां के सिनेमाघरों में दंगल को काफी पसंद किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि रिलीज के पहले तीन दिनों में हांगकांग के सिनेमाघरों से फिल्म ने 3 करोड़ के लगभग कमाई की है, जो अंग्रेजी फिल्मों के बाद किसी भी भाषा की फिल्म के लिए बड़ा आंकड़ा है। जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में हांगकांग में इस फिल्म का कारोबार बढ़ने की संभावना है।

दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म के तौर पर रिकार्ड स्थापित कर चुकी ये फिल्म देश और दुनिया से अब तक 2000 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है, जिसमें से भारत के सिनेमाघरों में इस फिल्म की कमाई 375 करोड़ रही। बाकी कमाई विदेशी सिनेमाघरों से रही। भारतीय बाक्स आफिस पर भी ये सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन चुकी है। चीन के अलावा ताईवान में भी फिल्म ने बहुत अच्छा कारोबार किया है।

आने वाले वक्त में इस फिल्म को जापानी, रुसी और ईरानी भाषाओं में डब करके रिलीज किए जाने की योजनाओं पर काम हो रहा है। आमिर खान के प्रोडक्शन की बनी इस फिल्म का लेखन और निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है और मुख्य भूमिकाओं में आमिर के अलावा फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, जाया वसीम और साक्षी तंवर तथा अपरशक्ति खुराना रहे हैं। 

बस के ऊपर हाईटेंशन तार गिरने से तीन लोगों की मौत

0

गौलिखाल से रामनगर आ रही एक बस के ऊपर हाईटेंशन तार गिरने से एक बुजुर्ग महिला सहित तीन लोगों की करंट लगने से मौत हो गई। कई यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई, कई यात्री ज़ख़्मी बताए जा रहे हैं।

हादसा बुधवार सुबह का है। गढ़वाल मोटर्स की बस न: यूए-12-3887 गौलिखाल पौड़ी से रामनगर जा रही थी। यात्रियों से भरी बस नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद की सीमा स्थित मरचूला में पहुंची ही थी कि अचानक 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर बस के ऊपर पर जा गिरा, बस में 25 यात्री सवार थे। 

मुम्बई बाढ़ में फंसे उत्तराखण्ड के लोगों से सीएम ने की बात

0

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुम्बई के अन्धेरी पूर्व में आई बाढ़ के कारण फंसे उत्तराखण्ड के लोगों से मंगलवार देर रात फोन पर बात की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर राज्य सरकार द्वारा प्रभावितों को हर सम्भव मदद दी जायेगी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से फोन पर वार्ता कर उत्तराखण्ड के प्रभावित लोगों को खाद्यान्न, शुद्ध पेयजल एवं ठहरने हेतु उचित व्यवस्था करने के लिए अनुरोध किया।

मुंबई में मूसलाधार बारिश से लोकल रेलवे सेवा बाधित हो गई है, लोकल ट्रेन में मुंबई के कामकाजी नागरिक 3-3 घंटे से फंसे हैं। माहिम से दादर तक रेलवे ट्रैक पानी में डूब गया है, सड़कों पर पानी जमा होने के कारण गाड़ियां और लोग फंस गए हैं।

मुंबई में भारी बारिश के चलते रेड अलर्ट किया गया। वर्ली-बांद्रा सी लिंक पर रोका गया ट्रैफिक फिर से शुरु कर दिया गया है। एयरपोर्ट पर उड़ाने रोकी गई थी लेकिन  फिर चालू कर सब  नॉर्मल कर दिया गया है। अभी भी हो रहीं तेज बारिश का दौर जारी है, दो उड़ाने रद्द कर दी गई और तीन को अहमदाबाद डाइवर्ट कर दिया गया था। स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट के दफ्तर पहुंचे सीएम फडणवीस ने कहा, ‘सभी सरकारी दफ्तरों को आदेश दिया गया है कर्मचारियों को जल्दी छुट्टी दे दी जाए, साथ ही निजी ऑफिस में काम करने वाले लोग भी जल्दी घर लौट जाएं।’ मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि बेहद जरूरी काम न हो तो लोग अपने घरों में रहें, हाईटाइड को देखते हुए लोगों को एहतियात बरतने को कहा गया हैं।

आपको बता दें कि इस साल 2005 के बाद यह सबसे मूसलाधार बारिश हुई है।मुंबई के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

जोशीमठ के नृसिंह मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी

0

चमोली जिले के जोशीमठ स्थित नृसिंह मंदिर प्रांगण में गरुड़ मंदिर में मंगलवार की रात्रि में अष्टधातु की मूर्ति व नगदी चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है।

बुधवार की सुबह मंदिर के पुजारी सुशील थालियाल मंदिर में पूजा करने आये तो उन्होंने मंदिर का ताला टूटा देखा। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि मंदिर से दुर्गा मां की अष्टधातु की मूर्ति व नगदी गायब है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।