Page 541

गौरी लंकेश की हत्या पर दून के पत्रकारों में रोष

0

उत्तरांचल प्रेस क्लब में बुधवार को पत्रकारों ने वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक सभा का आयोजन किया।

बुधवार को प्रेस क्लब महांमंत्री भूपेंद्र कंडारी ने कहा कि 55 वर्षीय लंकेश को बेंगलुरु स्थित उनके घर के सामने गोली मार मारना लोकतंत्र के लिए खतरा है। इस हत्या से पत्रकार समाज में आक्रोश व्याप्त है।
प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अनूप गैरोला ने कहा कि सत्य के खिलाफ आवाज उठाना एक पत्रकार को महंगा पड़ गया, उसकी घर में गोलियां से भूनकर हत्या से यह साबित हो गया कि सच लिखने और सच के लिए लड़ने वाले पत्रकारों का जीवन भगवान भरोसे है।
कंडारी ने कहा कि आखिर कब तक पत्रकारों के साथ ऐसा सलूक होता रहेगा ? जो पत्रकार अपनी जान की बाजी लगाकर आपको खबरें पहुंचता हैं, हमेशा सत्य के साथ खड़ा रहता हैं। लेकिन फिर उसके साथ ऐसा सलूक किया जाएं, ये घिनौना अपराध है।
प्रेस क्लब सभागार में गौरी लंकेश की मृत्यु पर आयोजित शोक सभा में दो मिनट का मौन धारण कर पत्रकारों ने गौरी की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही गौरी के हत्यारों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाने केंद्र और कर्नाटक राज्य सरकार से मांग की है।
शोक सभा में वरिष्ठ पत्रकार जगमोहन सेठी, एमएस मलिक, देवेंद्र नेगी, चेतराम भगत, हिमांशु पैन्यूली, महिला पत्रकार संघ से गीता बिष्ट आदि मौजूद रहे।
प्रेस क्लब के महामंत्री भूपेंद्र कंडारी ने बताया कि महिला पत्रकार संघ बुधवार शाम छह बजे गौरी लंकेश की हत्या के विरोध में उत्तरांचल प्रेस क्लब से घंटाघर तक कैंडिल मार्च निकालेगा।
महिला पत्रकार संघ की सदस्य गीता बिष्ट, लक्ष्मी बिष्ट, मंजू काला आदि ने कैंडिल मार्च में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को गौरी लंकेश के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। 

डर के साये में सरपाणी गांव के 120 परिवार जीने को मजबूर

0

चमोली जिले के विकास खंड घाट के सरपाणी गांव के 120 परिवार डर के साये में जीने को मजबूर है। 2006 की आपदा के दौरान से हो रहे गांव के नीचले हिस्से से भूस्खलन के पूरा गांव इसकी जद में है। लेकिन अभी तक प्रशासन द्वारा गांव के पुर्नवास नहीं किया गया है।

2006 में आपदा के समय सरपाणी गांव के नीचे से भूधसाव शुरू हो गया था जो वर्तमान तक जारी है। अब तक इस भूधसाव के कारण ग्रामीणों केी डेढ़ सौ नाली से अधिक काश्तकारी की भूमि नष्ट हो चुकी है। यही नहीं जिन भवनों पर ग्रामीण रह रहे वे उन पर भी दरारे पड़ी हुई है। 2013 में जब फिर से आपदा आयी थी तो ग्रामीणों ने आंदोलन कर इस गांव का भूगर्भीय सर्वे करवाने की मांग की थी। भूगर्भीय सर्वे में इस गांव के पुर्नवास का सुझाव दिया गया है लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो पायी है। गांव के दिगंबर सिंह, लक्ष्मण सिंह, अमर सिंह, चरण सिंह, बलवंत सिंह का कहना है कि इस संबंध में कई बार जिला प्रशासन से मांग की जा चुकी है लेकिन कोई हल नहीं निकल रहा है। इधर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी का कहना है कि सरपाणी गांव पुर्नवास की श्रेणी में रखा गया है। सूची शासन को भेजी गई है। प्राथमिकता के आधार पर गांव को पुर्नवास किया जाएगा। 

पंचेश्वर परियोजना पर राज्य हित में बनाई जाए कार्ययोजना: मुख्यमंत्री

0

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पंचेश्वर परियोजना से प्रभावित हो रहे परिवारों व उनके हितों को ध्यान में रखते हुए एवं जन सुझावों को मद्देनजर अग्रिम कार्ययोजना व उससे संबंधित विषयों पर अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को सचिवालय में पंचेश्वर बहुद्देशीय परियोजना के सम्बन्ध में केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, सांसद भगत सिंह कोश्यारी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और प्रकाश पंत के साथ बैठक की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस महत्वकांक्षी परियोजना के बारे में देश एवं राज्य के हित को ध्यान में रखते हुए विस्तृत कार्य योजना बनाकर केन्द्र सरकार को भेजने पर चर्चा की गई।
बैठक में पंचेश्वर बहुद्देशीय परियोजना से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों के लिए पुनर्वास, विस्थापन, सर्किल रेट, विभागीय परिसम्पतियों एवं सार्वजनिक स्थानों का शासन स्तर पर आंकलन एवं आंगणन कर पूर्ण कार्ययोजना बनाने पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राज्य के हित को देखते हुए कार्ययोजना बनाई जाए। साथ ही केन्द्र सरकार से सभी मुद्दों पर गहनता से विचार-विमर्श किया जा सके। उन्होंने कहा कि टिहरी बहुद्देशीय परियोजना के अनुभवों को भी ध्यान में रखते हुए इस परियोजना के लिए डीपीआर बनाई जाए।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव सिंचाई आनन्द वर्द्धन, सचिव ऊर्जा राधिका झा, सिंचाई, पेयजल एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी उपस्थित रहे।

आईआईटी रुड़की से आठ माह में चार छात्र लापता

0
IIT to help improve education standards in uttarakhand

आईआईटी रुड़की से पिछले आठ महीनों में चार छात्र लापता हो चुके हैं। हालांकि इनमें से गायब हुए तीन छात्र कुछ दिन बाद ही सकुशल मिल भी गए थे। लेकिन बार-बार छात्रों का लापता होना संस्थान के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है।

इस साल संस्थान में जनवरी माह से छात्रों के गायब होने का सिलसिला शुरू हो गया था। 26 जनवरी को कोटले भवन से एमटेक का एक छात्र गायब हो गया था। जब संस्थान के सुरक्षा विभाग को छात्र के लापता होने का पता चला तो इसकी प्राथमिकी सिविल लाइंस कोतवाली में दर्ज करवाई गई। इसके तीन दिन बाद ही 30 जनवरी को इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग से एमटेक कर रहा द्वितीय वर्ष का छात्र लापता हो गया था। सुरक्षा विभाग द्वारा अपने स्तर पर छानबीन करने के बाद इस छात्र के गायब होने की सूचना भी पुलिस को दी गई। 23 मार्च को आजाद भवन से पीएचडी कर रहा एक छात्र और गायब हो गया। वहीं, पांच सितंबर को बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र ऋतिक सैनी लापता हो गया है। इसके गायब होने की सूचना के बाद छात्र के पिता द्वारा सिविल लाइंस कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करवाई गई है। जानकारी के अनुसार छात्र को डिप्रेशन की शिकायत है। वहीं इससे पहले भी कोई छात्र तनाव तो कोई शांति की तलाश में संस्थान से गायब हुआ था।
आईआईटी रुड़की से एक के बाद एक छात्रों के गायब होने से संस्थान प्रशासन के अलावा सुरक्षा विभाग भी चिंतित है। वहीं, अब संस्थान की ओर से तनाव और डिप्रेशन से ग्रस्त छात्रों के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग भी शुरू की गई है।
संस्थान के डीन आफ स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. आनंद जोशी के अनुसार तनावग्रस्त छात्रों की सहायता के लिए काउंसिलिंग सेल पहले से ही गठित है। वहीं अब योर दोस्त नाम से ऑनलाइन काउंसिलिंग शुरू की गई है। इससे तनाव से पीड़ित छात्रों की समस्याओं का समाधान हो सकेगा।

शिकायत और सुझाव के लिए सरकार ने जारी किया टोल फ्री नम्बर

0

जनता की समस्याओं और सुझावों को जानने के लिए प्रदेश सरकार ने एक टोल फ्री नम्बर जारी किया है। कोई भी व्यक्ति टोल फ्री नम्बर 1905 पर फोन कर अपनी शिकायत या सुझाव को पंजीकृत करा सकते हैं।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को सचिवालय में समाधान पोर्टल के लिए स्मार्ट आईवीआर (इंटरैक्टिव वाॅयस रेस्पाॅन्स) सिस्टम के माध्यम से सार्वजनिक शिकायतों को दूरभाष पर प्राप्त कर उनका निस्तारण किए जाने सम्बन्धी सेवा का शुभारम्भ किया है। इसके लिए शिकायतकर्ता को अपना नाम, पता, मोबाइल नम्बर एवं शिकायत का विवरण देना होगा।
शिकायत एनआईसी के पोर्टल पर दर्ज हो जाएगी। उसके बाद शिकायत, सम्बन्धित विभाग को भेजी जाएगी जिसका सम्बन्धित विभाग द्वारा 10 दिन के अन्दर फीडबैक दिया जाएगा। आईवीआर सिस्टम के तहत एक साथ 15 लोग शिकायत और सुझाव दर्ज करा सकते हैं। इसमें लोग स्थानीय भाषा में भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं जिसके लिए अनुवाद की व्यवस्था भी रहेगी।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि समाधान पोर्टल पर आईवीआर सिस्टम के होने से जनसमस्याओं के निवारण में तेजी आएगी। समस्याओं के निवारण के लिए सम्बन्धित विभागों की जिम्मेदारी तय रहेगी। इससे प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों की समस्याएं पहुंचेगी तथा सुझाव भी मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा ‘यह अच्छी बात है कि आईवीआर सिस्टम में स्थानीय बोलियों को भी सम्मिलित किया गया है।’
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रकाश पंत, अपर मुख्य सचिव डाॅ. रणवीर सिंह, प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी, मनीषा पंवार, सचिव राधिका झा, डी. सेन्थिल पाण्डियन, हरबंस सिंह चुघ, चन्द्रशेखर भट्ट, गढ़वाल कमिश्नर दिलीप जावलकर, महानिदेशक सूचना डाॅ.पंकज कुमार पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

किसान की आय को दोगुना करना सरकार का लक्ष्यः उनियाल

0

कृषि उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान को हाईटेक कर पैदावार को दोगुना करने के लक्ष्य को प्राप्त करेगी।

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा स्वयं सहायता सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे कृषि उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल ने यह बातें कही। हरिद्वार पहुंचने पर मंत्री का कृषि उत्पादन मण्डी समिति अध्यक्ष भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय चोपड़ा ने स्वागत किया।
कृषि मंत्री ने कहा कि कृषि उत्पादन मण्डी समिति हरिद्वार को ई-ट्रेडिंग, ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार के अनुरूप अत्याधुनिक रूप से लैस कर हर सुविधायें राज्य सरकार द्वारा मुहैया कराई जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि अभी उत्तराखण्ड की 10 मण्डियों को एनम योजना के तहत सम्मिलित किया गया है और पर्वतीय क्षेत्रों में श्रीनगर, मुश्यारी, इत्यादि क्षेत्रों में भी नई मण्डियों के निर्माण किए जाएंगे।
मंत्री ने कहा कि हर्बल जड़ी बूटी की खेती की उत्तराखण्ड में प्रबल संभावनाएं हैं, उसके दृष्टिगत कृषकों के लिए अलग से जगहें व दुकानें बनाई जाएगी। इस मौके पर मण्डी समिति अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने मण्डी समिति द्वारा किये जा रहे विकास के कार्यों को गति देने के लिए कृषि उद्यान मंत्री मंत्री से 25 लाख रुपये के बजट की अतिरिक्त मांग की।

भाजपा देती है महिलाओं को उचित सम्मान: निशंक

0

पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा स्वयं सहायता सम्मेलन ज्वालापुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने दीप प्रज्जवलित किया। इस अवसर पर सांसद डाॅ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि भाजपा पार्टी महिलाओं को उचित सम्मान देती चली आ रही है।

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महिलाओं के जीवन में सुधार लाने के प्रयास तेज कर रहे हैं। उज्जवला योजना का लाभ देश की महिलाओं को मिला। महिला सशक्तिकरण को लेकर केन्द्र सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देश की महिलाओं को मिल रहा है। शिक्षा के स्तर में लगातार सुधार लाया जा रहा है।
मंत्री ने कहा कि भाजपा पार्टी महिलाओं को शीर्ष पदों पर लगातार मौका दे रही है। महिलाओं के बेहतर नेतृत्व से पार्टी को मजबूती मिल रही है। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रीता चमोली ने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को विकास की ओर ले जा रहे हैं। केन्द्र सरकार द्वारा लगातार जन कल्याणकारी योजनाओं को चलाया जा रहा है। 

हाउस टैक्स जमा न करने पर 122 लोगों को नोटिस

0

नगर निगम प्रशासन ने हाउस टैक्स वसूली को लेकर नजरें टेढ़ी कर ली हैं। अब तक भवनों का स्व मूल्यांकन कर जमा न कराने वाले 122 लोगों को नोटिस भेजा गया है। 14 दिन के भीतर टैक्स जमा न कराने पर निगम अपने स्तर से भवनों का कर निर्धारण करेगा। संबंधित से जुर्माना वसूलने के बाद आरसी और सीलिंग की कार्रवाई होगी। निगम ने कई सरकारी और अर्ध सरकारी भवनों के बाहर नोटिस भी चस्पा कराया है।

नगर क्षेत्र में घरेलू और व्यावसायिक भवनों की तादात करीब 40 हजार है। इनमें से 30 हजार भवन स्वामियों को हाउस टैक्स की सेल्फ असेसमेंट व्यवस्था के तहत 2016-17 में स्वकर प्रपत्र बांटे गए थे। इनमें से 21 हजार भवन स्वामियों ने स्वकर प्रपत्र जमा कराया है। करीब 30 फीसद ने कई बार नोटिस के बाद भी टैक्स जमा नहीं कराया है।
नगर आयुक्त नितिन सिंह भदौरिया ने टैक्स वसूली की समीक्षा की। जिसमें तीनों कर और राजस्व अधीक्षक को वसूली में तेजी लाने को कहा गया था। अब नियत समय में टैक्स जमा न कराने पर निगम खुद ही भवन का कर निर्धारण करेगा। नियमानुसार एक हजार से पांच हजार रुपये तक जुर्माना भी वसूला जाएगा।
हाउस टैक्स की नई व्यवस्था के तहत निगम प्रशासन ने वित्तीय वर्ष 2016-17 में 3.95 करोड़ रुपये हाउस टैक्स वसूला था। मौजूदा वित्तीय वर्ष में अब तक 1.28 करोड़ रुपये की वसूली हुई है। कई भवन स्वामी ऐसे हैं, जिन पर पिछले वित्तीय वर्ष का भी बकाया है। बताते चलें कि हाउस टैक्स मद में निगम ने सालाना चार करोड़ वसूली का लक्ष्य रखा है।
नितिन सिंह भदौरिया, नगर आयुक्त, नगर निगम, हरिद्वार ने बताया कि कर अधीक्षकों को गृहकर वसूली में तेजी लाने को कहा गया है। अब तक करीब 30 फीसद भवन स्वामियों ने टैक्स जमा नहीं कराया है। इनमें बड़ी तादात व्यावसायिक भवन स्वामियों की है। इन्हें नोटिस भेजने को कहा गया है।

पत्रकारों ने की गौरी लंकेश के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग

0

पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता गौरी लंकेश की निर्मम हत्या किए जाने पर चमोली के पत्रकारों ने केंद्र सरकार से मामले में हस्तक्षेप करने तथा कातिलों को तुरंत पकड़ने की मांग की। इस दौरान पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखते हुए गौरी लंकेश को श्रद्धांजलि दी।

जिला मुख्यालय गोपेश्वर में पत्रकारों ने गौरी लंकेश की हत्या को कलमकारों की कमल को गोली के बलबूते पर कुचलना करार देते हुए इसकी निंदा की है और केंद्र सरकार से मामले में हस्तक्षेप करते हुए गौरी शंकर के कातिलों को शीघ्र गिरफ्तार किए जाने की मांग की है।
साथ पत्रकारों ने एक शोक सभा कर दो मिनट का मौन रख उन्हें अपनी श्रद्धाजंलि भी अर्पित की। इस मौके पर पत्रकार केके सेमवाल, सुरेंद्र सिंह रावत, जगदीश पोखरियाल, राजा तिवारी सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।

डेढ़ लाख की जंगली कवक के साथ एक गिरफ्तार

0

चमोली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार की देर सायं प्रतिबंधित जंगली कवक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस कवक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में मूल्य डेढ़ लाख रुपये बताई गई है।

कोतवाली चमोली के प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार की देर सायं उन्हें मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति के पास कुछ अवैध सामग्री है। सूचना के आधार पुलिस ने हरीश लाल को गिरफ्तार किया तो उसके पास 6 किलो 840 ग्राम जंगली कवक मिली। बताया कि मौके पर पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी जुगल सिंह चौहान ने बताया कि यह जड़ी कवक है जो प्रतिबंधित औषधि है। पुलिस ने हरीश लाल को गिरफ्तार कर वन अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर लिया है।