Page 539

एसएसपी नैनीताल जन्मजेय खंडूड़ी ने फेसबुक के माध्यम से किया लोगों को जागरुक

0

आज के दौर में जब सेल्फी से मरने वाली की संख्या बढ़ती जा रही हैं और सभी राष्ट्रीय और क्षेत्रीय अखबारों की सुर्खियां यह बयां करती हैं कि अब तक बहुत से लोगों ने अपनी जान सेल्फी के चक्कर में गवाई हैं।ऐसे में एसएसपी नैनीताल जन्मेजय खंडूड़ी ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों में खासकर युवाओं में सेल्फी जैसे रोग के खिलाफ जागरुक करने के लिए पहल की है।

अपने दबंग व्यक्तितिव के लिए मशहूर और आए दिन अपराधियों से जूझने वाले एसएसपी नैनीताल ने बीते रात अपने फेसबुक के माध्यम से सभी नागरिकों से एक रिक्वेस्ट की है ‘’उन्होंने लिखा की सभी नैनीताल के निवासियों से एक प्रार्थना और एक सुझाव है कि वह सड़कों, पहाड़ की चोटियों,गाड़ी चलाते हुए,किसी नदी,झील के आसपास सेल्फी लेने से बचें।उन्होंने कहा कि इस तरह की जगहों पर सेल्फी लेना ना केवल उनकी अपनी जान के लिए उसके साथ ही उनके परिवार वालों के लिए भी दुख की बात होगी क्योंकि उन्होंने बहुत ही प्यार और मेहनत से आपको बड़ा किया है।

न्यूज़पोस्ट से बातचीत में जन्मेजय खंडूड़ी ने बताया कि हम किस्मत वाले हैं कि अब तक हमारे क्षेत्र में एक भी जान सेल्फी लेने से नहीं गई और इसी की कामना करते हैं,लेकिन मैं अपने लागों से गुजारिश करुंगा कि सेल्फी की वजह से अपनी जान को खतरें में ना डाले।

मॉनसून के बाद फिर लौटी यात्रा में रौनक

0
चित्रः कृष्णा रावत

मॉनसून की दस्तक के साथ ही उत्तराखंड में चार धाम यात्रा बुरी तरह प्रभावित हो जाती है, गढ़वाल में भूस्खलन ओर बाढ़ का खतरा बढ़ जाता है लेकिन सितंबर के माह आते ही एक बार फिर यात्रा मार्गों पर रोनक बढ़ने लगती है , प्रकर्ति नए रूप-रंग में ढल जाती है, कई जल स्रोत झरने के रूप में अदभुत नजारे लेकर प्रकर्ति का नया श्रृंगार कर देते है। ऐसे में उत्तराखंड की चार धाम यात्रा के लिए बंगाल,ओर गुजरात से बड़ी संख्या में यात्री उत्तराखबद का रुख करते है,ऋषिकेष में बॉयोमेट्रिक अधिकारी प्रेमान्त ने बताया कि मॉनसून खत्म होते ही चार धाम यात्रा ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। प्रतिदिन ढाई हजार के करीब यात्री यात्रा के लिए जा रहे है। वहीं बंगाल से आई मौसमी चटर्जी का कहना है कि इस मौसम में उत्तराखंड की खूबसूरती देखने लायक होती है, उत्तराखंड के पहाड़ हरे भरे हो जाते है और प्रकर्ति इनका श्रृंगार नए रूप से करती है।

फिर से डबल रोल में होंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा

0

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘ए जेंटलमैन’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पहली बार डबल रोल किया और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई। अब सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेकर खबर मिल रही है कि ‘ए जेंटलमैन’ की नाकामयाबी के बाद भी वे एक बार फिर डबल रोल करने जा रहे हैं।

कारगिल युद्ध के दौरान देश पर जान न्योछावर करने वाले भारतीय सेना के शहीद कैप्टन बत्रा की जिंदगी पर बनने जा रही फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा उनकी भूमिका करेंगे। कैप्टन बत्रा के एक जुड़वां भाई विशाल है, जिनकी शक्ल बिल्कुल उनसे मिलती है। कहा जा रहा है कि फिल्म मे विशाल वाली भूमिका भी सिद्धार्थ मल्होत्रा ही निभाएंगे। खबरों के अनुसार, सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों इस फिल्म के लिए तैयार हुई स्क्रिप्ट पढ़ने मे व्यस्त हैं। सब कुछ सही रहा, तो जोधपुर में इस साल के अंत में फिल्म का पहला शेड्यूल होगा।

सिद्धार्थ मल्होत्रा की आने वाली दूसरी फिल्मों में नीरज पांडे की फिल्म ‘अय्यारी’ और बीआर फिल्म्स में बन रही ‘इत्तेफाक’ के नाम शामिल हैं। नीरज पांडे की फिल्म में उनके अलावा मनोज वाजपेयी, नसीरुद्दीन शाह और अनुपम खेर हैं और इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसे अगले साल 26 जनवरी पर रिलीज होना है। बीआर फिल्म्स की ‘इत्तेफाक’ 70 के दशक में बनी राजेश खन्ना और नंदा की जोड़ी वाली सस्पेंस थ्रिलर का रीमेक है, जिसमें उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी है। इस फिल्म की रिलीज डेट अभी तय नहीं है।

कलर्स चैनल पर ‘बिग बॉस’ का नया सीजन एक अक्टूबर से होगा शुरू

0

कलर्स चैनल पर शुरू होने जा रहे ‘बिग बॉस’ के सीजन 11 के टेलिकास्ट की डेट एक सप्ताह के लिए आगे बढ़ा दी गई है। अब तक खबर थी कि ये शो 24 सितम्बर से शुरू होगा, लेकिन अब खबर आ रही है कि इस शो को एक अक्टूबर से टेलीकास्ट किया जाएगा। इसे रात को साढ़े दस बजे का टाइम मिला है, जबकि हर सप्ताह के अंत में सलमान खान के साथ वीकेंड का वार रात को नौ से 10 बजे तक हुआ करेगा।

एक अक्टूबर को शो नौ बजे से शुरू होगा और दो घंटे से ज्यादा का रहेगा। इस बार शो में हिस्सा लेने वाले प्रतियोगियों को लेकर कयास जारी है। इस बार भी इस खेल में 14 प्रतियोगी हिस्सा लेंगे, जिनको सलमान टेलीकास्ट के पहले दिन इंट्रोड्यूज कराएंगे। पिछले सीजन में स्वामी ओम की हरकतों के बाद इस बार हिस्सा लेने वाले सभी प्रतियोगियों को चैनल ने करार किया है, जिसके तहत उनको सख्त निर्देश होंगे, जिनका पालन करना जरूरी होगा।

सलमान खान हर साल शो शुरू होने से पहले अपनी ओर से सभी प्रतियोगियों के लिए पार्टी का आयोजन करते थे, लेकिन इस बार सलमान खान ने ये पार्टी कैंसिल कर दी है। सलमान खान इन दिनों आबूधाबी मे अपनी अगली फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ के अंतिम शेड्यूल की शूटिंग में हिस्सा ले रहे हैं।

सेंसर बोर्ड के पूर्व चेयरमैन को सेंसर का डर

0

हाल ही में सेंसर बोर्ड के चेयरमैन पद से हटाए गए पहलाज निहलानी को अब सेंसर बोर्ड से ही डर लग रहा है। पहलाज निहलानी को ये डर फिल्म ‘जूली 2’ को लेकर है, जिसके वितरक और प्रस्तुतकर्ता खुद पहलाज निहलानी हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर लांच हुआ।

सेंसर बोर्ड के चेयरमैन के तौर पर तमाम फिल्मों से हाट सीनों को भारतीय कल्चर के खिलाफ कहकर कैंची चलाने वाले पहलाज निहलानी द्वारा प्रस्तुत की जा रही फिल्म जूली 02 में हाट सीनों की भरमार है। पहलाज निहलानी इसे साफ-सुथरी पारिवारिक फिल्म मान रहे हैं, जिसमें बकौल पहलाज, समाज के लिए बड़ा संदेश हैं। फिल्मों के वितरण के पुराने कारोबार में लौटे पहलाज निहलानी ये भी मान कर चल रहे हैं कि उनकी फिल्म को सेंसर बोर्ड से कट्स मिल सकते हैं।

उनका कहना है कि अगर वे चेयरमैन होते, तो ऐसी साफ सुथरी पारिवारिक फिल्म के एक भी सीन को वे कट नहीं करते, लेकिन पहलाज मान रहे हैं कि अगर सेंसर बोर्ड से जूली 02 को लेकर कट्स मिले, तो वे वैसे ही इसके खिलाफ जाएंगे, जैसे दूसरे निर्माता जाते हैं।

पहलाज का कहना है कि अगर फिल्म को ए सार्टिफिकेट से उनको कोई एतराज नहीं है, लेकिन इसके सीन कट नहीं होने चाहिए। उनका कहना है कि बतौर फिल्मकार उनके पास सेंसर बोर्ड के फैसले के खिलाफ रिवाइजिंग कमेटी और फिर एपीलेट ट्रिब्यूनल के पास जाने का विकल्प सुरक्षित है। अभी तक ये तय नहीं है कि इस फिल्म को सेंसर बोर्ड में दिखाने के लिए कब भेजा जाएगा। 

निर्देशक शुजीत सरकार की फिल्म में वरुण के साथ नई हीरोइन बनिता संधू की जोड़ी

0

पीकू के बाद शुजीत सरकार के निर्देशन में शुरू होने जा रही नई फिल्म में वरुण धवन के साथ एक नए चेहरे को लांच किए जाने का फैसला हुआ है। फिल्म में वरुण धवन के साथ बनिता संधू को लांच किया जा रहा है और फिल्म का टाइटल अक्तूबर रखा गया है। इसे अगले साल जून में रिलीज किए जाने की योजना है।

सूत्र बताते हैं कि इसी महीने सितंबर में मुंबई में फिल्म का पहला शेड्यूल शुरु होने जा रहा है। लंदन की रहने वाली भारतीय मूल की माडल पंजाबी गर्ल बनिता संधू ने हाल ही में शुजीत के साथ एक एड फिल्म में काम किया था, जिसके दौरान संधू के टेलेंट से शुजीत काफी प्रभावित हुए थे। वरुण पहली बार उनके साथ काम करने जा रहे हैं और ये सस्पेंस थ्रिलर फिल्म मानी जा रही है।

इस फिल्म में पहले वरुण के साथ दीपिका पादुकोण को कास्ट करने की भी चर्चा हो रही थी। इन दिनों सितंबर के अंत में रिलीज होने जा रही अपनी फिल्म जुड़वां 2 के प्रमोशन में बिजी वरुण इससे पहले बदलापुर में एक्शन थ्रिलर कर चुके हैं। 

देहरादून जनपद में 168 दुकानदारों के चालान काटे

0

जनपद में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुबह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में फुटपाथ, सार्वजनिक स्थानों में सामान रखकर अतिक्रमण करने वाले व्यवसाइयों के विरुद्ध अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया।

आदेशों के अनुपालन में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही करते हुए थाना कोतवाली पुलिस ने 20 दुकानदारों के चालान, थाना कैंट पुलिस ने 12 दुकानदारों के चालान, थाना बसंत विहार पुलिस द्वारा 4 दुकानदारों के चालान, थाना डालनवाला पुलिस द्वारा 8 दुकानदारों कर चालान, थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा 28 दुकानदारों के चालान, थाना रायपुर पुलिस द्वारा 10 दुकानदारों के चालान, थाना क्लेमेनटाउन पुलिस द्वारा 4 दुकानदारों के चालान, थाना पटेल नगर पुलिस द्वारा 12 दुकानदारों के चालान, थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा 44 दुकानदारों के चालान, थाना मसूरी पुलिस ने 2 दुकानदारों के चालान, थाना राजपुर पुलिस ने 17 दुकानदारों के चालान, थाना डोईवाला पुलिस ने 1 दुकानदार का चालान व थाना सहसपुर पुलिस ने 5 दुकानदारों के चालान काटे।

कुल 168 दुकानदारों के चालान अन्तर्गत धारा 133 सी.आर.पी.सी. के किये गए, जिसकी चालानी रिपोर्ट संबंधित मजिस्ट्रेट महोदय को भेजी गई। अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगी।

गंगनहर को अतिक्रमण मुक्त करने की उठाई मांग, आंदोलन की चेतावनी

0

शहर के नागरिक चाहते हैं कि गंगनहर क्षेत्र को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए। वजह अतिक्रमण के चलते गंगनहर की स्वच्छता पर प्रभाव पड़ रहा है। घाटों पर भी आने जाने में परेशानी हो रही है। इस संबंध में शहर के नागरिकों ने उत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजे हैं।
रुड़की संघर्ष समिति के सचिव मनीष कुमार ने बताया कि ज्ञापन में अतिक्रमण के हालात बयां किए गए हैं। उन्होंने बताया कि गंगनहर से सटे क्षेत्र में अवैध रूप से बाजार विकसित कर लिए गए हैं। जिससे की बेशकीमती सरकारी भूखंडों पर कब्जे हैं। इससे शहर के लिए सौंदर्यकरण पर प्रभाव पड़ रहा है। पार्को का अस्तित्व ख़त्म हो गया है, जहां पर पार्क बने थे, उनमें अवैध रूप से बाजार बने हैं। नागरिकों का कहना है कि सिंचाई विभाग व प्रशासन की लापरवाही के कारण ही अतिक्रमण हुए हैं।
रुड़की संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष नदीम अहमद ने कहा है कि गंगनहर के नए पुल से लेकर बोर्ड क्लब के मध्य क्षेत्र में गंगनहर के दोनों ओर इतना अधिक अतिक्रमण हो चुका है कि वह अब आम नागरिक की परेशानी का सबब बनता जा रहा है। महासचिव प्रवीण गर्ग ने कहा कि मेन बाजार पुल से धनोरी मेटाडोर अड्डे तक भी सिंचाई विभाग की भूमि पर अवैध रूप से बाजार विकसित कर लिए गए हैं। इन बाजारों में स्थित दुकानों के दुकानदारों से अवैध वसूली की जा रही है, जो कि सरकारी खाते में न जाकर कुछ लोगों के जेब में जा रही है।
सह सचिव मुकेश कुमार सैनी ने कहा कि इस अतिक्रमण के कारण ही जाम लग रहा है। इसी अतिक्रमण के कारण गंगनहर के सौंदर्यकरण की तमाम परियोजनाएं अटकी हुई है। अतिक्रमण के कारण रोजाना छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ रही है और इसी गंगनहर में रोजाना कई टन गंदगी डल रही हैं। समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री उत्तराखंड, सिंचाई मंत्री उत्तरप्रदेश को भेजे ज्ञापन में कहा है कि यदि प्रशासन और सिंचाई विभाग ने जल्द ही गंगनहर के अगल बगल के क्षेत्र को अतिक्रमण से मुक्त नहीं कराया तो एक जनहित याचिका दायर की जाएगी। जिसमें प्रशासन और सिंचाई विभाग को पक्षकार बनाया जाएगा। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि आवश्यकता पड़ने पर विभाग के अधिकारियों के कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। 

स्कूल की दीवार में दौड़ रहा करंट, विभाग कर रहा अनदेखी

0

झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के रहीमपुर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय की दीवार में दौड़ रहा करंट बच्चों की जान के लिए आफत बना है लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी किसी बड़े हादसे के इंतजार में है। करंट का कारण विद्यालय की दीवार से सटा बिजली का ट्रांसफार्मर है और इसकी शिकायत विद्यालय की प्रधानाचार्य जनप्रतिनिधियों से लेकर जिलाधिकारी हरिद्वार एवं उप जिलाधिकारी रुड़की को भी एक पत्र भेजा गया है।

मामले में विभागीय अधिकारियों को भी कई बार मौखिक और लिखित में भी शिकायत की जा चुकी है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रधानाचार्य वंदना का कहना है विद्यालय की दीवार के साथ लगे बिजली के ट्रांसफार्मर से विद्यालय की दीवारों में करंट आ जाता है और बारिश के दिनों में तो इसका खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। जिससे विद्यालय के अंदर पढ़ने वाले बच्चों व शिक्षकों की जान को खतरा बना रहता है।
अधिकारी विधायक की भी नहीं सुनते इस बात की शिकायत जब प्रधानाचार्य ने विधायक से की तो विधायक देशराज कर्णवाल ने भी विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता रुड़की को 29 अगस्त एक पत्र लिखकर ट्रांसफार्मर को हटाने के विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया था लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारियों ने इसपर भी कोई ध्यान नहीं दिया। विभागीय अधिकारियों की इस लापरवाही के कारण सैंकड़ों बच्चों का जीवन दांव पर लगा है। 

रस्किन बांड की कहानी पर आधारित ‘द ब्लैक कैट’ की हुई मसूरी में स्क्रीनिंग

0
bhargav saikia

मसूरी के वुडस्टाक स्कूल का पार्कर हॉल ‘द ब्लैक कैट’ शार्ट फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए परफेक्ट साबित हुआ। ‘द ब्लैक कैट’ 20 मिनट की शार्ट फिल्म,मशहूर लेखक रस्किन बांड द्वारा लिखी गई शार्ट स्टोरी पर आधारित है।

चोर बाजार मुंबई, भीमताल और मसूरी में शूट की गई यह बीस मिनट की शार्ट फिल्म एक डरावनी लेकिन बहुत ही खूबसुरती से बनाई हुई फिल्म है और अपनी इस खूबी की वजह से हर उम्र के लोगों ने इसे खासा सराहा।

the black cat

असम के युवा डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भार्गव साईक्या ने अपनी कुछ फिल्मों के लिए बहुत वाहवाही लूटी है। इनकी कुछ ऑफ बीट फिल्में जैसे कि ‘काफिरों की नमाज़’ और हॉलीवुड की हॉरर फिल्म ‘दि अवेकनिंग’ को लोगों ने सराहा है। अपनी इस फिल्म के बारें में भार्गव बताते हैं कि, “मुझे फैंटसिं और हॉरर मूवी बनाना पसंद हैं।मेरी पहली फिल्म ‘दि अवेकनिंग’ हेनरी जेम्स की नॉवल पर आधारित थी और इस फिल्म ने काफी अच्छा काम किया जिसके बाद मुझे इस क्षेत्र में फिल्में बनाने की प्रेरणा मिली।”

इस फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद लेखक रस्किन बांड ने कहा कि, “मैने इस फिल्म को बहुत एन्जाय किया।इस कहानी को मैनें लगभग 30 साल पहले लिखा था जब मैं मसूरी के वे-साईड कॉटेज में रहता था। यह कहानी एक बिल्ली पर आधारित हैं जो मेरे पास थी और मेरी मकानमालिक जो कि हर बात में दखलअंदाजी करती थी।”

एक्टर टॉम आल्टर ने फिल्म में रस्किन बांड का किरदार निभाया है,  एक्टर शेरनाज़ पटेल और उदय चंद्रा ने भी बङी खूबसूरती से अपने अपने किरदार निभाये है। 13 सितंबर को यह फिल्म ‘बेस्ट फैंटेसी श्रेणी’ में उटाह, यू.एस.ए के फिल्म-फेस्ट में स्क्रीन की जाएगी।

इससे पहले बहुत से डायरेक्टरस जैसे कि रेमंड लुईस स्टायनर, शुभदर्शिनी सिंह, विशाल भारद्वाज और श्याम बेनेगल ने अपने फिल्म और सीरियल, मशहूर लेखक रस्किन बांड की कहानियों पर बनाई हैं। भार्गव साईक्या ने भी अपनी शार्ट फिल्म के जरिए इसकी शुरुआत की है।