Page 513

ईडी जब्त करेगी किडनी कांड के सरगना के 1.5 करोड़

0

किडनी कांड के सरगना अक्षय राऊत के पुलिस के फंदे में फंसने बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी मुख्य आरोपी पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत करते हुए ईडी ने अक्षय राऊत के नौ बैंक खातों में जमा करीब डेढ़ रुपये को कब्जे में लेने की तैयारी शुरू कर दी है।

ईडी के राज्य प्रमुख सहायक निदेशक पीके चौधरी के मुताबिक किडनी कांड के सरगना अक्षय पर अन्य प्रदेशों में ईडी पहले ही जांच कर रही है और अक्षय की देश व देश से बाहर विभिन्न प्रॉपर्टी अटैच की गई है। अब दून में भी इस मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद यहां से भी जांच शुरू की जा रही है। सबसे पहले अक्षय के बैंक खातों में जमा करीब डेढ़ करोड़ रुपये को जब्त किया जाएगा। अच्छी बात यह है कि पुलिस ने ये खाते फ्रीज कर दिए हैं। इससे रकम को हासिल करने में आसानी होगी। सोमवार से इस दिशा में कार्रवाई शुरू करते हुए पुलिस से एफआइआर प्राप्त की जाएगी। देखा जाएगा कि इसमें पुलिस ने आरोपी व उसके साथियों की किन-किन संपत्तियों का जिक्र किया है। इनका मिलान उन संपत्तियों से किया जाएगा, जिनमें पहले अटैचमेंट किया जा चुका है। जो भी नई संपत्ति पाई जाएगी, उसे भी अटैच करने की कार्रवाई की जाएगी क्योंकि जिस तरह से कम समय में अक्षय राऊत ने अकूत संपत्ति अर्जित की है, उससे यह मामला सीधे तौर पर मनी लॉन्ड्रिंग का नजर आता है। ऐसे में आरोपियों की संपत्ति को अटैच करना जरूरी हो जाती है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अन्य प्रदेशों में भी ईडी के अधिकारियों संपर्क किया जा रहा है, ताकि किडनी कांड के सरगना व उसके सहयोगियों के बचने की हर राह बंद की जा सके।

मुख्यमंत्री ने शौचालय का शिलान्यास किया

0
फोटोः कृष्णा रावत

आंगनबाड़ी में सहायक के रूप में काम करने वाली कुम्हार बस्ती निवासी प्रभा देवी के घर पहुंच कर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने अतिथि के रूप में चाय पीना स्वीकार किया, प्रभा देवी के घर में मुख्यमंत्री ने शौचालय का शिलान्यास किया।

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री हरिद्वार रोड के कुम्हार बस्ती निवासी विधवा प्रभा देवी के घर पहुंचे। भारत स्वच्छता अभियान के तहत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण योजना का लाभ प्रभा देवी को मिला है। प्रभा देवी के घर पर मुख्यमंत्री ने शौचालय का शिलान्यास किया। यहां करीब 15 मिनट ठहरे मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के साथ गरीब परिवार का आतिथ्य स्वीकार किया। इनके घर में मुख्यमंत्री सहित अन्य लोगों ने चाय पी। प्रभा देवी ने अपने परिजनों सहित मुख्यमंत्री का आदर सत्कार किया।

अपने घर में मुख्यमंत्री को पाकर यह परिवार खुश नजर आया। प्रभावती के 97 वषीर्य ससुर तुगल राम और 80 वर्षीय सास राजी देवी की खुशी का ठिकाना नहीं था। उन्होंने मुख्यमंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया, परिवार की बुजुर्गों का माल्यार्पण किया। मुख्य मंत्री ने यहां घर के बाहर सांकेतिक रूप से स्वच्छता अभियान भी चलाया। इस मौके पर पालिका के अध्यक्ष दीप शर्मा,अधिशासी अधिकारी महेंद्र ¨सह यादव ,स्थानीय सभासद अनिता बहल आदि भी मौजूद रहे।

24 घंटे तक उत्तराखंड को नहीं मिलेगा पानी, जल संस्थान के कर्मचारी 19 सितम्बर को रहेंगे हड़ताल पर

0

देहरादून। सातवें वेतनमान की मांग को लेकर जल संस्थान के कर्मचारी आगामी 19 सितम्बर को हड़ताल पर रहेंगे। इसके तहत प्रदेश में 24 घंटे तक पेयजल आपूर्ति ठप रहेगी। इस दौरान होने वाली पेयजल समस्या से निपटने के लिए जल संस्थान प्रबंधन ने उपभोक्ताओं से 18 सितम्बर तक घरों में पर्याप्त पानी स्टोर करने की अपील की है।
सातवें वेतनमान की मांग को लेकर जल संस्थान के सभी श्रमिक संगठनों ने 19 सितंबर को एक दिवसीय हड़ताल करने की चेतावनी दी है। साथ ही संगठनों ने कहा है कि हड़ताल के दौरान वह समूचे प्रदेश में पेयजल आपूर्ति को भी ठप रखेंगे। जिससे जल संस्थान के हाथ-पांव फूल गए हैं। हड़ताल के दौरान 18 सितंबर रात 12 बजे से 19 सितंबर राति 12 बजे तक पेयजल आपूर्ति ठप रहेगी। जल संस्थान के मुख्य महाप्रबंधक एसके गुप्ता ने लोगों से अपील की है कि वह समय से घर में पर्याप्त पानी जमा कर लें। क्योंकि, कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए पानी की बर्बादी न करें। साथ ही यदि किसी क्षेत्र में लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ता है तो वह जल संस्थान के हेल्पलाइन नंबर 18001804100 पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। उक्त स्थान पर जल संस्थान पानी के टैंकर भेजकर आपूर्ति को सुचारु करने का प्रयास करेगा।
एक दिन पहले मिलेगा पर्याप्त पानी
19 सितंबर को आपूर्ति बाधित होने से पहले जल संस्थान ने 18 सितंबर को सभी क्षेत्रों में पर्याप्त पानी की आपूर्ति करने की तैयारी कर ली है। दून समेत सभी शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जल संस्थान एक से दो घंटे तक पेयजल आपूर्ति बढ़ाने की कोशिश में जुटा हुआ है।

80 हजार कर्मचारी 19 को हड़ताल पर रहेंगे, करेंगे चक्का जाम

0

देहरादून। सातवें वेतनमान समेत दो सूत्रीय मांगों को लेकर राज्य निगम, निकाय, जल संस्थान, विकास प्राधिकरण, जिला पंचायत कर्मचारी महासंघ ने 19 सितम्बर को एक दिवसीय प्रदेशव्यापी हड़ताल व चक्का जाम का ऐलान किया है। महासंघ की ओर से सभी घटक संघों के साथ की गई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
रविवार को रोडवेज वर्कशॉप में आयोजित बैठक में महासंघ के अध्यक्ष संतोष रावत ने कहा कि महासंघ सातवें वेतनमान का लाभ देने एवं उपनल, आउटसोर्स, विशेष श्रेणी के कर्मचारियों का मानदेय 21 हजार रुपये प्रतिमाह बढ़ाने की मांग को लेकर संघर्षरत है। बताया कि 15 सितंबर को मुख्य सचिव के साथ महासंघ की वार्ता हुई, लेकिन वार्ता में सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आए। जिससे हताश होकर महासंघ के 80 हजार कर्मचारियों ने यह निर्णय लिया है। कार्यकारी अध्यक्ष गजेंद्र कपिल ने कहा कि हाई पावर कमेटी ने जल संस्थान को सातवें वेतनमान की संस्तुति कर दी, लेकिन शासन के प्रशासकीय विभाग ने प्रस्ताव पर कोई कार्रवाई नहीं की। उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष रविंद्र भगत व महासचिव रवि पचौरी ने कहा कि परिवहन निगम का प्रस्ताव तीन सितंबर से शासन में विचाराधीन है, लेकिन शासन द्वारा अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया। इस दौरान निकाय कर्मचारी महासंघ के महासचिव महावीर सिंह राणा, पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रवीन रावत, वन विकास निगम कर्मचारी संगठन के महासचिव हरदेव सिंह रावत, जिला पंचायत कर्मचारी महासंघ के महासचिव रमेश नेगी, उपनल कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष दीपक चौहान, विकास प्राधिकरण कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष वीपी बहुगुणा, बहुद्देशीय वित्त विकास निगम कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह, तराई बीज विकास निगम के संरक्षक केएन कोडिंल्य ने भी विचार रखे।

किडनी कांड : एक महिला सहित तीन और आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

0

देहरादून। पुलिस ने गंगोत्री चेरिटेबिल हॉस्पिटल में अवैध रूप से चल रहे किडनी निकालने व खरीद-फरोख्त में वांछित एक महिला सहित तीन आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले अबतक पुलिस कुल आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
किडनी कांड के मास्टरमाइंड डॉक्टर अमित कुमार सहित पुलिस ने उसके अन्य साथी डॉ. जीवन और एक नर्स तथा ड्राइवर को शनिवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने एक अभियुक्त जावेद खान पुत्र सरवर खान निवासी रूम नंबर ए 603 ग्रीन पार्क सोसाइटी, सीजी स्कूल एसवी रोड संताक्रूज, वेस्ट मुंबई, को घटना खुलासा होने के दिन 11 सितम्बर 2017 को ही गिरफ्तार कर लिया था।
रविवार को इन अभियुक्तों की हुई गिरफ्तारी
थाना डोईवाला पर पंजीकृत मुकदम, मानव अंगों का प्रत्यारोपण अधिनियम के तहत वांछित अभियुक्त जगदीश कुमार पुत्र कांजी भाई निवासी मकान नंबर 62 विनायक रेजीडेंसी, जिहाहु बुढिया रोड,पस्थन सूरत गुजरात, अभिषेक शर्मा पुत्र राधेश्याम शर्मा निवासी राज मंडी, पहाड़ी बाजार कनखल हरिद्वार को एयरपोर्ट तिराहा जॉलीग्रांट से गिरफ्तार किया गया तथा एक अन्य महिला आरोपी अनुपमा चौधरी पत्नी राजीव चौधरी निवासी पी-1 नेचरविला थाना डोईवाला देहरादून, को डोईवाला पुलिस ने लच्छीवाला फ्लाईओवर के पास से रविवार को गिरफ्तार किया है। गौरतलब हो कि है सभी अभियुक्त लालतप्पड़ क्षेत्र में गंगोत्री चैरिटेबल अस्पताल में हुए किडनी ट्रांसप्लांट प्रकरण से संबंधित हैं ।

हस्ताक्षर अभियान चलाकर प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की दी बधाई

0

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने दूधाधारी चौक पर 200मीटर भगवा वस्त्रों में हस्ताक्षर अभियान चलाकर देश के प्रधानमंत्री को आपार शुभकामनाएं दी। भाजयुमो जिलाध्यक्ष हरजीत सिंह, मीडिया प्रभारी अनिल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नितिन चौहान, विपिन हान, जिला महामंत्री रेशु चौहान, मण्डल अध्यक्ष विदित शर्मा, जौली प्रजापति, पार्षद अनिल मिश्रा ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभाते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दीर्घायु की कामना की।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हरजीत सिंह ने कहा कि हिन्दुत्व अलख जगाने का काम देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया। उनके अथक प्रयासों से देश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। देश प्रगति की ओर अग्रसर है। युवाओं को रोजगार मिल रहे हैं। अनिल मिश्रा ने कहा कि दूधाधारी चौक पर भगवा वस्त्रों पर देश के प्रधानमंत्री के 67वें जन्मदिवस पर युवाओं में जो उत्साह देखने को मिल रहा है। वह साफ तौर पर दर्शाता है कि देश के प्रधानमंत्री से युवा कितना गौरवान्वित है।
महामंत्री आशु चौधरी व रेशु चौहान ने कहा कि बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ जन जागरूकता साइकिल रैली में सम्मिलित बाल सशक्तिकरण राज्य मंत्री रेखा आर्य द्वारा साइकिल रैली निकालना सराहनीय पहल है। कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली में सम्मिलित सभी बालिकाओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की ओर यह कदम पूरे उत्तराखण्ड के लिए ऐतिहासिक साबित होगा।
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन सिंह लटवाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महिला सशक्तिकरण को लेकर जन कल्याणकारी योजनाएं चला रहे हैं। महिलाओं को पूरे देश में भाजपा पार्टी सम्मान दिला रही है। सप्तऋषि मण्डल अध्यक्ष अनिरुद्ध भाटी व भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष विदित शर्मा ने संयुक्त रूप से कार्यकर्ताओं को देश के प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की बधाई दी और कहा कि युवा देश के प्रधानमंत्री की नेतृत्व क्षमता से प्रभावित हैं। देंश आर्थिक रूप से तरक्की कर रहा है। उन्होंने रैली में शामिल राज्य मंत्री रेखा आर्य एवं रैली में सम्मिलित कार्यकर्ताओं का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। 

मेट्रो के लिए पूरे शहर के ट्रांसपोर्ट पर फोकस जरूरी

0

मेट्रो रेल परियोजना परवान चढ़ी तो दून के लोगों को सिर्फ मेट्रो की ही सुविधा नहीं मिलेगी, बल्कि पूरे शहर की ट्रांसपोर्ट (परिवहन) व्यवस्था स्मार्ट बनेगी। हाल ही में जारी की गई केंद्र सरकार की मेट्रो नीति में स्पष्ट किया गया है कि मेट्रो का विकल्प अपनाने के साथ ही शहर में एकीकृत परिवहन प्रणाली भी विकसित करनी होगी। इसको लेकर उत्तराखंड मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक जितेंद्र त्यागी ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। वहीं, शनिवार को नई दिल्ली में शहरी विकास मंत्रालय की कार्यशाला में भी नए नियमों की जानकारी दी गई। इस कार्यशाला में उत्तराखंड से जितेंद्र त्यागी उपस्थित रहे।

उत्तराखंड मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक जितेंद्र त्यागी के मुताबिक मेट्रो रेल परियोजना में केंद्र सरकार 50 फीसद धनराशि का सहयोग करेगी, हालांकि यह राशि तभी मिलेगी, जब राज्य मेट्रो परियोजना के साथ एकीकृत ट्रांसपोर्ट की योजना भी बनाएगा। मेट्रो परियोजना की डीपीआर बन चुकी है और मेट्रो नीति-2017 के मुताबिक एकीकृत परिवहन प्रणाली के लिए मुख्य सचिव को पत्र लिखा गया है। इसके तहत दून में आधुनिक बस सेवा के साथ ही साइकिल व पैदल पथ निर्माण आदि के इंतजाम किए जाने का सुझाव दिया गया है। नई नीति में यह भी स्पष्ट किया गया है कि एकीकृत ट्रांसपोर्ट व्यवस्था घने क्षेत्रों को लाभ पहुंचाने वाली हो।
पीपीपी मोड की भी अनिवार्यता
मेट्रो नीति में पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड पर भी काम करने की अनिवार्यता की गई है। इसके तहत पूरी परियोजना के किसी भी एक कंपोनेंट में पीपीपी मोड में काम किया जा सकता है। उदाहरण के लिए यदि मेट्रो परियोजना राज्य व केंद्र मिलकर बना रहे हैं तो स्टेशन आदि निर्माण पीपीपी मोड में किया जा सकता है। कम वित्तीय संसाधनों वाले उत्तराखंड के लिए नीति काफी मददगार साबित हो सकती है। पीपीपी मोड से धन जुटाने की कवायद पहले ही शुरू की जा चुकी है और अब केंद्र से 50 फीसद बजट मिलने की भी उम्मीद है।
त्यागी को मना सकती है सरकार
उत्तराखंड मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक जितेंद्र त्यागी इस पद से इस्तीफा दे चुके हैं और वह नोटिस पीरियड पर चल रहे हैं। हालांकि इस सबके बीच वह दिल्ली में मेट्रो नीति पर आयोजित कार्यशाला में राज्य की तरफ से शरीक हुए और मुख्य सचिव को भी वह एकीकृत परिवहन व्यवस्था पर पत्र लिख चुके हैं। फरवरी माह में जब उन्होंने प्रबंध निदेशक का पद्भार ग्रहण किया तो वह इसी भावना के साथ जुड़े थे कि प्रदेश के लिए कुछ ठोस करना है। हालांकि इन सबके बाद भी कुछ हालात ऐसे पैदा हुए कि उन्हें इस्तीफा देने जैसा कदम उठाना पड़ा। यदि अंतिम रूप से ऐसा हुआ तो दून की मेट्रो परियोजना को झटका लगना तय है। सरकार भी इस बात को जानती है, शायद यही वजह है कि खुद शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक नहीं चाहते कि जितेंद्र त्यागी इस पद को छोड़कर जाएं। शहरी विकास मंत्री का कहना है कि अभी जितेंद्र त्यागी ने इस्तीफे की पेशकश की है। सरकार प्रयास करेगी कि वह सेवा जारी रखें, इसके लिए उनसे बात की जाएगी।
मेट्रो परियोजना पर एक नजर
-लंबाई, करीब 100 किलोमीटर (देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश)
-लागत, करीब 26-27 हजार करोड़ रुपये
-मेट्रो कॉरीडोर, देहरादून, हरिद्वार व ऋषिकेश (मुख्य कॉरीडोर)
-अंदरूनी कॉरीडोर, आइएसबीटी-कंडोली व वन अनुसंधान संस्थान-रायपुर
स्टेशन, पहले चरण में मुख्य कॉरीडोर पर 33 स्टेशन बनेंगे।
संभावित यात्री, रोजाना 1.68 लाख यात्रियों का अनुमान 

रविवार को चारों धाम की ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी

0

मैदानी इलाकों भले ही अब भी गर्मी से लोग बेहाल हों लेकिन ऊंची चोटियों में रविवार को जमकर बर्फबारी हुई है। मौसम के बदले मिजाज से पहाड़ों में मौसम भी सुहावना हो गया है। चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब समेत ऊंची चोटियों पर इस साल का दूसरा हिमपात हुआ है। चोटियों पर बर्फबारी के बाद बद्रीनाथ धाम व हेमकुंड साहिब में ठंड बढ़ गई है। निचले क्षेत्रों में भी बूंदाबांदी हुई है।

रविवार को सुबह से ही चमोली जिले में श्रीबद्रीनाथ धाम व हेमकुंड साहिब में रुक रुककर बर्फबारी होती रही। गोपेश्वर में सायं को बादलों की तेज गर्जना के बीच बारिश हुई है। वहीं सुबह से ही मौसम आई करवट के कारण केदारनाथ में जमकर बारिश हुई, जबकि केदारनाथ की सभी पहाड़ियों पर हिमपात हुआ। वहीं जिले के सभी भागों में दोपहर बाद बारिश हुए। उत्तरकाशी में शनिवार की शाम को जिले में अचानक मौसम ने करवट ली। गंगोत्री, यमुनोत्री व उत्तरकाशी में हल्की बारिश हुई। वहीं गंगोत्री व यमुनोत्री की पहाड़िय़ों पर भी मौसम की पहली बर्फबारी हुई। बर्फबारी के कारण धामों में ठंड बढ़ गई है। रविवार दोपहर को भी गंगोत्री व यमुनोत्री पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई। वहीं दयारा बुग्याल, गिडारा, डोडीताल में भी बारिश होने के कारण ठंड बढ़ गई है। वहीं पौड़ी जिला मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया। साथ ही मुख्यालय में बारिश के बाद मौसम में हल्की ठंड ने भी दस्तक दे दी है।

181 साल से बसे परिवारों को मिले मालिकाना हक

0

तहसील क्षेत्र अंतर्गत चाय बागान उदियाबाग में 181 साल से रह रहे मजूदर परिवारों ने सूबे के मुख्यमंत्री से जमीन पर मालिकाना हक दिलाने की गुहार लगाई है। रविवार को पछवादून के विकासनगर पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को स्थानीय बाशिंदों ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि आजादी से पहले निवास करने के बावजूद आज तक उन्हें उनके अधिकार नहीं मिले हैं। इसके चलते अपने ही देश में वे शरणार्थियों जैसा जीवन जीने को मजबूर हैं।

रविवार को सीएम को सौंपे ज्ञापन में लोगों ने कहा कि 1836 के लगभग उनके पूर्वज रोजगार की तलाश में यहां आए थे और तब से इसी जगह पर बसे हुए हैं लेकिन एक सदी से ज्यादा बीत जाने के बावजूद उनकी दशा व दिशा में कोई अंतर नहीं आया है। आज तक जमीन पर मालिकाना हक नहीं मिलने से उन्हें जाति, निवास प्रमाण पत्र नहीं मिल रहे हैं। जिससे उनको सरकारी योजनाओं व सरकारी नौकरी का लाभ नहीं मिल रहा है। लिहाजा वे पीढ़ी दर पीढ़ी मजदूरी करने को मजबूर हैं।
उत्तर प्रदेश शासनकाल के दौरान से ही जमीन पर मालिकाना हक दिलाने की मांग की जा रही है लेकिन उनकी समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अब स्थानीय बाशिंदों ने अपने बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए एक बार फिर प्रदेश के मुखिया से गुहार लगाई है। ज्ञापन सौंपने वालों में मुन्ना लाल, अमरनाथ, दीपक, रिंकू, अरविंद, प्रदीप, महिपाल सिंह, पूजा, किशन, राजेंद्र, मुकेश आदि शामिल रहे।

फर्जी संतों पर जताई मोहनदास के अपहरण करने की संभावना

0

हरिद्वार । अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज ने कोठारी महंत मोहनदास महाराज के गायब हो जाने के मामले में संत आसाराम बापू के समर्थकों पर शक जताया है।अध्यक्ष नरेन्द्र गिरि महाराज ने कहा कि अखाड़ा परिषद द्वारा फजी संतों की सूची जारी होने से पूर्व आसाराम बापू के अनुयायियों ने उन्हें फोन पर आसाराम को फर्जी संतों की सूची में डालने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी जिसके संबंध में उन्होंने इलाहाबाद में अज्ञात के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कराया है।


महंत मोहनदास महाराज ने उनको इसी प्रकार धमकी दिए जाने के संबंध में बताया था जबकि उन्होंने धमकी मिलने के बाद पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। उन्होंने आशंका जताई की फर्जी संतों में से ही कोई इस प्रकार की घटना को अंजाम दे सकता है। मौके पर मौजूद एसएसपी कृष्ण कुमार वीके को उन्होंने अखाड़े व परिषद के अन्य पदाधिकारियों सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। 

गौरतलब है कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व श्री पंचायती उदासीन अखाड़ा के कोठारी महंत मोहनदास संदिग्ध परिस्थिति में ट्रेन से लापता। वे मुम्बई उपचार के लिये जा रहे थे।