Page 512

अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकडी

0

हथियारों का जखीरा तैयार कर किस अपराध को अंजाम देना चाहते थे तस्कर? इतनी बडी संख्या में आकर कब से बन रहे थे हथियार? और क्या हथियारों के कारखाने की अब तक नहींं थी खुफिया विभाग के पास जानकारी? कई सवाल पुलिस की कार्यशैली पर उठते हैं जब हथियारों का अवैध कारखाना पकडा जाता है और पुलिस के साथ बराबर की फायरिंग कर कई तस्कर फरार हो जाते हैं।

मामला उधमसिंह नगर के गदरपुर कोतवाली क्षेत्र का है जहां रहे तमंचे बनाने की फैक्ट्री का खुलासा पुलिस ने किया है, पुलिस को मौके से कई तमचें अौर चार आरोपियों को पकड़ा। जनपद के पुलिस कप्तान सदानन्द दाते ने जानकारी देते हुए बताया कि, “गदरपुर पुलिस के साथ तमंचा बनाने वाली फैक्ट्री के लोगो के साथ काफी देर तक फायरिंग होती रही, जिसके बाद पुलिस ने मौके से कई तमचो के साथ कुछ लोगो को पकड़ा है, कई लोग भाग जाने में कामयाब रहे है, पुलिस उनके गिरोह के बारे में जानकारी हासिल कर कारवाही का खाका तैयार कर रही है।”

पुलिस पर फायरिंग मामले को लेकर उनके खिलाफ जान से मारने की धारा में मुकदमा भी दर्ज़ किया गया है गदरपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यहाँ पर अवैध रूप से तमंचा बनाये जाने का कारोबार संचलित किया जा रहा था, जिसके बाद गदरपुर पुलिस ने देर रात मोके पर जाकर छापा मारा जिसके कई आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

जबकि कुछ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, मौके पर जनपद के पुलिस कप्तान सदानन्द दाते ने भी गदरपुर जाकर वहाँ का जायजा लिया है। बताया जा रहा है की यहाँ पर काफी समय से इस फैक्ट्री को संचलित किया जा रहा था, जबकि पूर्व में भी यहाँ से तमंचे बनाये जाने के साथ कई लोगो को पकड़ा गया था।

खून की कमी के रोगियों को मिली राहत, दून अस्पताल में लगेगा ब्लड सैपरेटर

0

देहरादून। डेंगू, लीवर और खून की कमी से पीड़ित मरीजों को अब प्लेटलेट्स, प्लाजमा और आरबीसी के लिए शहर में इधर-उधर नहीं दौड़ना पड़ेगा। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दूसरा उच्च क्षमता वाला आधुनिक ‘ब्लड सैपरेटर’ लगने जा रहा है।

मशीन के लगने का पूरा खर्चा नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) करेगा। अस्तपाल को केवल उसका संचालन करना है। सैपरेटर लगने से बीपीएल और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के मरीजों को मुफ्त खून के ये तीनों अंग मिलेंगे। दून अस्पताल में इस समय जो ब्लड सैपरेटर है, वो डिमांड के हिसाब से सप्लाई पूरी नहीं कर पाता। लिहाजा, मरीजों को निजी केंद्र की ओर रुख करना पड़ता है। लेकिन अब एनएचएम ने दूसरा आधुनिक सैपरेटर लगाने का प्रस्ताव दून अस्पताल को भेजा है। जिसमें अस्पताल के पास डेंगू से लड़ने के लिये प्रयाप्त क्षमता हो जायेगी। दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. केके टम्टा ने बताया, सैपरेटर का पूरा व्यय एनएचएम वहन करेगा। इससे मरीजों को बहुत फायदा मिलेगा।
पेलियेटिव केयर या प्रशामक देखभाल की ओपीडी दून अस्पताल में शुरू होने जा रही है। इसके लिए एक डॉक्टर और नर्स दिल्ली से प्रशिक्षण प्राप्त कर लौट चुके हैं। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. केके टम्टा ने बताया, स्वास्थ्य सलाहकार डा. नवीन बलूनी के दिशा निर्देश में ये ओपीडी शुरू की जा रही है। प्रशामक देखभाल उन मरीजों को दी जाती है जो गंभीर बीमारी के चलते सो नहीं पाते। या जिनका रोग, असहनीय दर्द देता हो। इसमें ऐसी दवायें दी जाती है, जिनके लिये विशेष अनुमति ली जाती है। मसलन, मोरफिन आदि दवायें। इसमें काउंसिलिंग के साथ ही दवा भी दी जाती है। पेलियेटिव केयर ओपीडी में एनस्थेटिक डा. हेमा सक्सेना और नर्स सतीश चंद्र धस्माना रहेंगे।

नेशनल एथलीट के लिए नव्या पाण्डेय का चयन

0

हल्द्वानी। नव्या पाण्डे पुत्री राकेश पाण्डे का चयन जू जित्सु नेशनल एथलीट के रूप 2017 में एशियन इंडोर एंड मार्शल आर्ट गेम के लिए आजिंगबाद, तुकमेनिस्तान के लिए चयन होने पर संयुक्त मजिस्ट्रेट रोहित मीणा ने नव्या को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
सोमवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट मीणा की पहल पर धरमपुर निवासी शेखर विश्वास, निदेशक डाॅलफिन कम्पनी के प्रिन्स धवन, निदेशक तारा कोचिंग इन्सीट्यूट के अरुण जुनैजा एवं त्रिशक्ति इन्फट्रेक्सन के रजनीश शुक्ला ने नव्या को खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए आर्थिक सहायता बतौर पचास हजार की धनराशि का चेक प्रदान किया। आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन ने उक्त व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया।

सबके चहेते अक्षय कुमार होंगे उत्तराखंड स्वच्छता अभियान के ब्रांड एंबेसेडर

0

बीते रोज पीएम मोदी का जन्मदिन पूरी भाजपा पार्टी ने अलग-अलग तरीके से मनाया।किसी ने स्वच्छता अभियान चलाया तो किसी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं मुहिम को आगे बढ़ाया।एसे में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में उत्तराखंड वासियों को कर्इ सौगातें दी। इस दौरान सीएम रावत ने घोषणा की कि अभिनेता अक्षय कुमार उत्तराखंड स्वच्छता अभियान के ब्रांड एंबेसेडर होंगे।

फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार उत्तराखंड में स्वच्छता अभियान के ब्रांड एंबेसडर होंगे। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जल्द अभिनेता अक्षय कुमार उत्तराखंड पहुंचेंगे। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से उत्तराखंड में सरकार ने वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की है। सीएम ने सचिवालय में मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि अभियान से फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार को जोड़ा गया है।उन्हें उत्तराखंड में स्वच्छता अभियान का ब्रांड अंबेसडर बनाया गया है। सीएम ने जनता से अभियान में जुड़कर इसे सफल बनाने की अपील की।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में घोषणाओं की झड़ी लगा दी। सीएम ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवा का जिक्र करते हुए घोषणा की कि हर जिला अस्पताल में आइसीयू की स्थापना की जाएगी। सरकारी विभागों और कर्मचारियों को उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए गुड गवर्नेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

इसके अलावा सीएम ने घोषणा की कि शहीद हुए सैनिक और अर्ध सैनिक बलों के जवानों के आश्रितों को सरकारी नौकरी दी जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि वीरगति पाने वाले पुलिस के जवानों के परिजनों को दस लाख के बजाए अब पंद्रह लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

उत्तराखंड के गौरव नरेंद्र सिंह नेगी को किया सम्मानित

0

पिछले महीने भारत समरसता मंच एवं शिवालिक ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज के संयुक्त तत्वावधान में समाजिक समरसता में देवभूमि के योगदान विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया था। जिसमें सामाजिक समरसता के क्षेत्र उल्लेखनीय योगदान करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया।
अस्वस्थ होने के कारण सुप्रसिद्ध लोकगायक एवं उत्तराखंड के गौरव नरेंद्र सिंह नेगी और दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर डॉ कमलेश भट्ट उक्त सम्मान समारोह में नहीं पहुंच सके। भारत समरसता मंच एवं शिवालिक ग्रुप आफ प्रोफेशनल स्टडीज के द्वारा सोमवार को नरेंद्र सिंह नेगी एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्राचार्य कमलेश भट्ट को उनके आवास पर जाकर दून विश्वविद्यालय के प्रोफेसर हरीश चंद्र पुरोहित, असिस्टेंट प्रोफेसर मुकेश देवराड़ी, शिवालिक ग्रुप आफ प्रोफेशनल स्टडीज के वाइस चेयरमैन अजय कुमार तथा प्रध्यापक डॉ हिमांशु बहुगुणा ने सामाजिक समरसता मंच की ओर से उक्त सम्मान उनको भेंट किया।

रामलीला का मंचन 21 सितंबर से, तैयारियां अंतिम चरण में

0

पर्वतीय रामलीला कमेटी की ओर से राजधानी देहरादून स्थित धर्मपुर रवि मित्तल मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल में रामलीला मंचन 21 सितंबर से होगा। रामलीला मंचन की तैयारियां अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल रामलीला का शुभारंभ करेंगे।

रविवार को रवि मित्तल मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल में आयोजित बैठक में रामलीला की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। पर्वतीय रामलीला कमेटी देहरादून के अध्यक्ष जीवन सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में रामलीला के मंचन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि 21 सितंबर को रामलीला का शुभारंभ होगा, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी किसी एक दिन रामलीला में शामिल होने पर सहमति व्यक्त की है।
कमेटी के मीडिया प्रभारी मनीष भगत ने बताया कि रामलीला का समापन 30 सितंबर को होगा। मंचन को सफल बनाने के लिए अलग-अलग कमेटियों का गठन कर दिया गया है। रिहर्सल अंतिम चरण में है। रामलीला का मंचन प्रत्येक दिन रात नौ बजे से आरंभ होगा।
बैठक में महासचिव मदन मोहन जोशी, संरक्षक जीसी भट्ट, हरीश पांडे, सलाहकार प्रमोद पांडे, प्रदीप पपनै, हेमवती नंदन ओझा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश चंद्र पांडे, उपाध्यक्ष चंद्र शेखर जोशी मौजूद रहे। 

छह माह से गणवेश की राह ताक रहे नौनिहाल

0

 विकासनगर। भले ही शिक्षा विभाग के मुखिया शिक्षकों को ड्रेस पहनाने के लिए दांव पेंच आजमा रहे हों लेकिन सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत नौनिहालों को शिक्षा सत्र शुरू होने के छह माह बाद भी निःशुल्क गणवेश नसीब नहीं हुआ है। गणवेश नहीं मिलने से अधिकांश नौनिहाल फटे पुराने गणवेश में ही विद्यालय आ रहे हैं। गोपनीयता की शर्त पर शिक्षकों ने बताया कि अभी विभाग से गणवेश के लिए बजट ही जारी नहीं हुआ है। शिक्षकों का आरोप है कि हर बार शिक्षा सत्र समाप्त होने से तीन चार माह पूर्व ही नौनिहालों को गणवेश मुहैया कराया जाता है।
सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत प्राथमिक व जूनियर स्तर तक के छात्र-छात्राओं को सरकार द्वारा प्रत्येक साल नि:शुल्क गणवेश मुहैया कराया जाता है। हर बार शिक्षा सत्र शुरू होने के पांच छह माह बाद मुहैया होने वाले गणवेश के इस बार शुरुआत में ही मिलने की आस जगी थी। कारण, विभागीय मंत्री का शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड लागू करने का फरमान था। शिक्षक भी मान रहे थे कि शिक्षकों के ड्रेस कोड से पहले ही छात्र-छात्राओं को गणवेश मुहैया करा दिया जाएगा, जिससे विद्यालय का माहौल समरूप बना रहे। शिक्षकों को तो ड्रेस कोड लागू कराने में नाकाम रहे लेकिन इस दांव पेंच में नौनिहालों की सुध लेना भी भूल गए। लिहाजा सितबंर माह के दूसरे पखवाड़े में भी नौनिहालों को नि:शुल्क गणवेश मुहैया नहीं हो पाया है। शिक्षकों की मानें तो बजट जारी नहीं होने के कारण अक्टूबर माह में भी गणवेश मिलने की उम्मीद नहीं है।
उधर, शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने बताया कि शासन से नि:शुल्क गणवेश के लिए बजट आहरित करने की मांग की गई है। शीघ्र ही विद्यालयों को बजट मुहैया करा दिया जाएगा।

अमित शाह के देहरादून दौरे के चलते कड़े सुरक्षा इंतजाम

0

भा.ज.पा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, अमित शाह के देहरादून दौरे के चलते सुरक्षा में नियुक्त किये गये पुलिस बल कि आज पुलिस उप महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र की अध्यक्षता में जिलाधिकारी देहरादून तथा पुलिस अधीक्षक यातायात ने पुलिस लाईन देहरादून में ब्रीफिंग की।

ब्रीफिंग के दौरान अमित शाह के भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत किए गए सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की गई तथा वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य के दृष्टिगत सभी अधिकारी/कर्मचारियों को सजग व सतर्क रहकर अपना कर्तव्य निर्वहन करने ने लिया निर्देशित किया गया।

इसके अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था हेतु नियुक्त किये गए सभी अधिकारी/कर्मचारियों से उनके ड्यूटी स्थलों के महत्व तथा सार्थकता के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही अपने-अपने ड्यूटी स्थलों पर निर्धारित कार्यक्रम से पूर्व उपस्थित होकर आस पास के स्थानों को भली प्रकार चैक करने तथा अपने-अपने प्रभारी अधिकारी के साथ सामंजस्य स्थापित कर किसी भी संधिक्त गतिविधि की सूचना तत्काल उपलब्ध कराने के लिये निर्देशित किया गया। ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर/ ग्रामीण, सी.डी.ओ. देहरादून, ए.डी.एम. देहरादून व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

सुरक्षा के लिये नियुक्त किए गए पुलिस बल:

पुलिस अधीक्षक/ अपर पुलिस अधीक्षक- 7
पुलिस उपाधीक्षक – 7
प्रभारी निरीक्षक /थानाध्यक्ष – 19
उपनिरीक्षक – 90
मुख्य आरक्षी – 12
आरक्षी – 455
महिला आरक्षी- 44
टीयर गैस – 5 पार्टी।
पीएसी – 5 कंपनी, 1 प्लाटून (पुरुष), 2 प्लाटून (महिला)

भगवान शिव ने तोडा रावण का अहंकार,पायते वाली रामलीला का शुभारम्भ

0
अहंकार मनुष्य की कीर्ती और उसके ज्ञान को खत्म कर देता है, यदि व्यक्ति अपने ज्ञान को सही मार्ग पर ले जाता है तो उसे कीर्ती प्राप्त होती है मगर वो अपने ज्ञान और शक्ति को यदि अहित कार्य मे लगाता है तो उसका विनाश हो जाता है। काशीपुर की पायते वाली रामलीला में पहले दिन के द्श्य में रावण और भगवान शिव की कैलाश लीला के मंचन से यही सीख मिलती है कि अहंकारी का हमेशा ही विनाश होता है।
काशीपुर रामलीला कमेटी पायते वाली रामलीला का रविवार को विधिवत पुजा अर्चना के साथ शुभारम्भ किया गया, रामलीला का उद्घघाटन पूर्व सांसद के.सी.सिंह बाबा द्वारा किया जाना था, लेकिन उनका स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनके बेटे कुंवर नरेन्द्र चन्द्र राज सिंह व उनकी पत्नी कामाख्या सिंह द्वारा रामलीला का उद्घाघाटन किया गया, इस मौके पर भगवान हनुमान और सरस्वति जी की प्रतिमा पर द्वीप प्रज्वलित किया। काशीपुर नगर निगम की मेयर भी उद्घाटन अवसर पर मौजूद थीं।
पहले दिन की लीला का मंचन रावण, कुण्भकरण, विभिषण द्वारा तप कर कर शक्तियों को प्राप्त करना और भगवान ब्रहम्हा जी द्वारा द्वारा वरदान प्राप्त करने की लीला का दृश्य दिखाया गया, जिसके बाद रावण और वेदवती संवाद का मनमोहक द्श्य प्रस्तुत किया गया, जिसके बाद रावण द्वारा संतों पर अत्याचार की लाला का मंचन हुआ और संतों साधकों पर किये गये राक्षसों के अत्याचार दिखाये गये, जिसके बाद अहंकार में चूर रावम द्वारा भगवान शिव का कैलाश पर्वत उठाना और भगवान शिव द्वारा अपने पैर का भार बढाकर रावण का अहंकार चूर करना दिखाया गया, रावण कैलाश लीला के विहंगम द्श्य के बाद रावण के अत्याचारों से दुखी देवताओं का चीर सागर में विष्णु भगवान की शरम में जाना और ये ासे्वासन पाना कि जल्द ही उनका राम अवतार होगा और देवताओं को रावण नाम के राक्षस से मुक्ती दिलायी जाएगी इसके बाद भगवान विष्णु की झांकी के साथ ही पहले दिन की लाला समाप्त हुई।
पहले दिन की रामलीला में कलाकारों में रावण शरद मित्तल,कुम्भकरण शुभम् अग्रवाल,विभिषण गुड्डू,नन्दी संजय चौधरी,शिव विशाल भारद्वाज,पार्वती अनिल ठाकुर,वेदवती अनिल सिन्हा,नारद नीरज पंत,मारीच हिमांशु अग्रवाल,विष्णु भगवान शिवम अग्रवाल थे।
रामलीला पदाधिकारी रामलीला कमेटी अध्यक्ष विष्णु कुमार अग्रवाल, महेश चन्द्र अग्रवाल, उपमंत्री मनोज अग्रवाल, भण्डारी मुकेश कुमार, दिनेश अग्रवाल, राजेन्द्र मेहरोत्रा, शर्वेश शर्मा, रिषभ अग्रवाल, राजकुमार यादव, कैलाश प्रजापति, मनोज अग्रवाल, अजय अग्रवाल, पंडित राघवेन्द्र नागर, विकास अग्मीहोत्री आदि मौजूद थे

लखनऊ सेंट्रल का बाक्स आफिस पर निराशजनक प्रदर्शन

0

जेल कैदियों द्वारा म्यूजिक बैंड बनाकर फरार होने की साजिश को लेकर बनी निखिल आडवाणी की फिल्म ‘लखनऊ सेंट्रल’ की बाक्स आफिस पर शुरुआत निराशाजनक रही है। लगभग 50 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म को पहले दिन सिर्फ 2.04 करोड़ की ही कमाई हुई, जो उम्मीदों से बहुत कम रही। मीडिया में भी इसे लेकर मिले जुले रिव्यूज आए और पहले दिन दर्शकों की प्रतिक्रियाएं भी ऐसी ही रहीं। इसका एक कारण माना जा रहा है कि फिल्म का प्लाट पुराना है, जिस पर हाल ही में यशराज की फिल्म कैदी बैंड आई और वो भी दर्शकों ने खारिज कर दी।

दोनों फिल्मों की कहानी का आधार एक ही है। खास तौर पर फरहान अख्तर के लिए ये खतरे का घंटी है। वजीर और राक आन 2 के बाद ये लगातार तीसरी फिल्म हो जाएगी, जिसे बाक्स आफिस पर ओपनिंग नहीं मिली है। फिल्मी कारोबार के जानकार इस फिल्म के वीकंड के कलेक्शन में 7-8 करोड़ तक ही बता रहे हैं। ऐसा ही रहता है, तो ये फिल्म साल की बड़ी फ्लाप फिल्मों में शामिल हो जाएगी।