Page 509

संतों ने पुलिस को दिया एक दिन का अल्टीमेटम

0

हरिद्वार। अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता मोहनदास की गुमशुदगी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। उनकी गुमशुदगी के 48 घंटे बाद भी उनका कोई सुराग पुलिस नहीं लगा पाई है। हांलाकि पुलिस कप्तान के अनुसार उन्हें कुछ सुराग मिले हैं जिसके अनुसार यही जान पड़ता है कि मोहनदास रूडकी से मेरठ के बीच ही गायब हुए या उनके साथ कोई अनहोनी हुयी। जिन पर काम जारी है और जल्द ही कुछ ना कुछ परिणाम सामने आएंगे। वहीं दूसरी और संत समाज में भारी आक्रोश है। सोमवार को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के संतों व भारत साधु समाज के संतों ने बैठक कर पुलिस प्रशासन को एक दिन का अल्टीमेटम देते हुए मोहनदास का पता लगाने की बात कही है। संतों ने कहाकि यदि एक दिन बाद मोहनदास का पता नहीं चलता तो संत उग्र आंदोलन करेंगे।

एसएसपी कृष्ण कुमार वीके के अनुसार महंत मोहनदास के मोबाईल की अंतिम लोकेशन रुड़की और मेरठ के बीच की दिखाई दी रही है। उन्होंने बताया कि रुड़की से मेरठ तक रेलवे ट्रेक को भी खगाला जा चुका है।
संतों की नाराजगी पर मदन पहुंचे मनानr>48 घंटे का समय बीत जाने के बाद भी गायब संत का कुछ पता ना चलने के चलते संतों में भी नाराजगी बनी हुई है। जिसे देखते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक सोमवार को बड़ा अखाडा कनखल में संतों से मिलने पहुंचे और उन्हें हर संभव मदद का आश्वाशन दिया। मदन कौशिक ने कहा कि इस मामले की गम्भीरता देखते हुए उत्तर प्रदेश व दिल्ली से भी सहयोग लिया जा रहा है।
संतों का अल्टीमेटम
वहीं अखाड़ा परिषद की बैठक के बाद कैलाशानन्द ब्रह्मचारी ने कहा कि इस मामले में साधु समाज भी बड़े अखाडे के साथ खड़ा है। यह मामला केवल मोहनदास महाराज का मामला ही नहीं है अपितु पूरे भारत के साधु संतों से जडा मामला है। इसलिए इस मामले में एक दिन का अल्टीमेटम देते हुए उनका पता लगाने को कहा गया है। पता ना लगाए जाने की स्थिती में संतों को सड़कों पर उतर कर आन्दोलन करने को विवश होना होगा।

बजट की कमी से ‘खुशियों की सवारी’ के पहिए जाम

0

देहरादून। प्रसव के बाद जच्चा बच्चा को घर तक छोड़ने वाली ‘खुशियों की सवारी’ अब केवल शहर के अंदर रहने वाली मां को ही घर तक छोड़ रही है। शहर से बाहर एंबुलेंस नहीं जा रही है। बजट न मिलने के कारण खुशियों की सवारी संचालित करने वाली जीवीके ईएमआरआई कंपनी ने ये कदम उठाया है।

राज्य में 108 एंबुलेंस व खुशियों की सवारी का संचालन जीवीके ईएमआरआई कंपनी करती है। जीवीके ईएमआरआई एक गैर लाभकारी संस्था है और नियमानुसार इसका टीडीएस नहीं कटता। जबकि गत वर्षो में संस्था का टीडीएस कटता रहा है। ऐसे में विभाग ने संस्था को आयकर विभाग से पिछला टीडीएस प्राप्त करने के लिए कहा है। कंपनी का 2008 में राज्य सरकार के साथ अनुबंध हुआ था और अगले साल मार्च 2018 में यह समाप्त हो रहा है। विभाग यह मान रहा है कि इसके बाद टीडीएस निधि का उपयोग राज्य हित में नहीं हो पाएगा। ऐसे में नया भुगतान रोक दिया गया। 

अमित शाह के स्वागत में पहुंचे उत्तराखंड भाजपा के सभी दिग्गज,चेहरा चमकाने की रही होड़

0

2 दिन के दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे अमित शाह का जोलीग्रांट एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। उत्तराखंड भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत में उत्तराखंड के पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ ढोल दमाउ रणसिंग बजाकर जोलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वागत किया।

dc555225-15fc-49a9-aa13-0558397c791e

स्वागत के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट पूर्व मुख्यमंत्री निशंक और उत्तराखंड भाजपा कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी अमित शाह की एक झलक पाने के लिए एयरपोर्ट जमे रहे। अमित शाह ने आकर सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का सुबह का अभिवादन किया सफेद कुर्ते और  भगवा साफा पहने अमित शाह ने उत्तराखंड की जनता को प्रणाम किया। आपको बता दें कि आगामी 2 दिनों तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देहरादून में देहरादून कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ पदाधिकारियों के इनपुट लेंगे और साथ ही ग्रामसभा निकाय और आम चुनाव के लिए रणनीति तैयार करेंगे साथ ही त्रिवेंद्र सिंह रावत के छह माह के कार्यकाल का जायजा भी  लेंगे।

अमित शाह का दो दिनों का प्रोग्रामः 

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के 19 व 20 सितम्बर के दो दिवसीय  देहरादून  दौरे के कार्यक्रम।

19 सितंबर कार्यक्रमः

  • दोपहर 1 बजे कुछ प्रतिष्टित नागरिकों के साथ करेंगे मुलाकात।
  • दोपहर 3 बजे विधानसभा विस्तारकों के साथ करेंगे बैठक।
  • शाम 4 बजे ज़िले के पदाधिकारियों के साथ बैठक।
  • शाम 5 बजे मोर्चा एप्रकोष्ठ के प्रमुखों के साथ करेंगे बैठक।
  • 6 बजे प्रबुद्ध प्रकोष्ठ की बैठक में करेंगे शिरकत।

20 सितंबर कार्यक्रम

  • सुबह 10:30 बजे अमित शाह बीजेपी प्रदेश कार्यालय आएंगे / ई.लाइब्रेरी का करेंगे उद्घाटन।
  • 11 बजे से प्रदेश विभाग एवं प्रकल्पों के प्रमुखों के साथ करेंगे बैठक।
  • दोपहर 1 बजे एक परिवार के यहां भोजन करेंगे अमित शाह।
  • 2:30 होटल मधुबन में अमित शाह करेंगे प्रेस वार्ता।
  • 3 बजे ज़िले एमंडल के पदाधिकारियों,प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों साथ करेंगे बैठक।मंडल पदाधिकारियों को दिया जाएगा एक-एक रेडियो।
  • शाम 5 बजे बीजापुर में पीपीटी प्रस्तुतिकरण में रहेंगे अमित शाह मौजूद।
  • 6:30 बजे से आजीवन सहयोग निधि की टीम के साथ करेंगे बैठक।
  • रात 8 बजे सरकार के मंत्रियों के साथ करेंगे अमित शाह बैठक।
  • रात 9 बजे कोर ग्रुप के साथ शाह करेंगे बैठक ।
  • रात्रि ठीक 11:30 बजे ट्रेन से दिल्ली रवाना हो जाएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह।

अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचें

0

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहंचे। मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे अमित शाह देहरादून के जॉलीग्रांट एअरपोर्ट पहुंचें। लगभग 25 किमी सड़क मार्ग से तय कर 11 बजे देहरादून पहुंचें, हवाई अड्डे पर अमित शाह की अगुवाई के लिये मुख्यमंत्री और मंत्रियों समेत बड़ी संख्या में बीजेपी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान शाह का छह जगहों पर जोरदार स्वागत किया गया।

अपने दो दिनों के कार्यक्रम में पहले दिन अमित शाह पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक और प्रेस सम्मलेन को संबोधित करेंगे। दो दिन में अमित शाह बैठकों समेत 21 कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। गौरतलब है कि मंगलवार को त्रिवेंद्र सिंह सरकार के भी छह महीने पूरे हुए हैं। सरकार के छह महीने पूरे होने पर उसके कामकाज और पर्फॉर्मेंस की भी समीक्षा पार्टी अध्यक्ष करेंगे।

‘स्वच्छ भारत’ मिशन के तहत डीएम ने अधिकारियों के साथ की सफाई

0

गोपेश्वरः ‘स्वच्छ भारत’ मिशन के तहत चलाये जा रहे अभियान ‘स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम’ के तहत मंगलवार को जिलाधिकारी चमोली आशीष जोशी के नेतृत्व में गोपेश्वर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें क्लेक्ट्रेट स्थित सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। अभियान के तहत क्लेक्ट्रेट परिसर के अभिलेखागार भवन के निकट फैली गंदगी व झाड़ियों को साफ कर फूल का बगीचा बनाया गया। जिलाधिकारी ने क्लेक्ट्रट परिसर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ स्वयं बेलचा, फावड़ा लेकर सफाई की।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने घर, आंगन, गलियों, सार्वजनिक स्थलों तथा कार्यालय व शहर को हमेशा स्वच्छ रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी अभियान को सफल बनाने के लिए समाज की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए गांव एवं शहरी क्षेत्रों, सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने हेतु लोगों को जागरूक किया जायेगा।
शीर्ष पदाधिकारियों से लेकर गांव के अंतिम व्यक्ति तक सभी लोगों को स्वच्छता अभियान से जोड़ा जायेगा, ताकि स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्य को हासिल किया जा सके।
इस मौके पर मुख्य कोषाधिकारी वीरेंद्र कुमार, टीओ दीपक चंद्र भट्ट, बचत अधिकारी जेपी कोहली, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी, नाजिर जगदम्बा प्रसाद पुरोहित सहित क्लेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।

कांग्रेस ने महंगाई को लेकर किया धरना-प्रदर्शन

0

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर राज्य में बढ़ती मंहगाई, ध्वस्त कानून व्यवस्था तथा किसानों का लगातार उत्पीडन किये जाने के विरोध में आज सभी जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

5d8551c1-f46d-45d3-a2dc-863867c94bba

कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किये गये। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से यहां गांधी पार्क में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विपक्ष की नेता प्रतिपक्ष डॉ. इन्दिरा हृदयेश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, सह प्रभारी संजय कपूर के साथ ही कांग्रेस कमेटी के विधायकगणों, वरिष्ठ नेतागण सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

दूसरी तरफ नगर पालिका के कांग्रेसी सभासद शम्मी प्रकाश ने सूबे के मुख्यमंत्री पर विकासनगर की जनता के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाते हुए कहा कि रविवार को नगर में मौजूदगी के बावजूद सीएम ने पहले से स्वीकृत योजनाओं के लिए बजट की घोषणा नहीं की, जिससे जनता को निराशा हाथ लगी है। जबकि विकासनगर की जनता ने भारी बहुमत से भाजपा के विधायक को जीत दिलाकर विधान सभा में पहुंचाया है। कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में नगर के बाशिंदों की मूलभूत सुविधाओं से संबंधित कई योजनाओं को स्वीकृति मिली थी, लेकिन भाजपा सरकार ने योजनाओं के लिए धन आवंटित करने के बजाय उन्हें ठंडे बस्ते में डाल दिया है।

इधर विकासनगर के सभासद शम्मी प्रकाश ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि रविवार को नगर में सीएम की मौजूदगी से स्थानीय लोगों को लंबित योजनाओं के लिए धन आवंटन की उम्मीद जगी थी। इसका कारण क्षेत्रीय विधायक व नगर पालिका अध्यक्ष का भाजपा से होना था। लेकिन मुख्यमंत्री ने जनता के साथ विश्वासघात करते हुए किसी भी योजना के लिए बजट आवंटन की घोषणा नहीं की, जबकि विधायक व नपा अध्यक्ष मुख्यमंत्री की सभा में मंच पर ही मौजूद रहे। बताया कि जिस सीवर लाइन के पुनर्गठन के लिए मुख्यमंत्री ने कार्रवाई का आश्वासन दिया उसकी फाइल केंद्र सरकार के पास तीन वर्षों से वित्तीय स्वीकृति के लिए लंबित पड़ी हुई है।
इसके साथ ही नगर क्षेत्र में जल निकासी की व्यवस्था व बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा भवन के लिए स्वीकृति कांग्रेस शासनकाल में मिली थी लेकिन भाजपा सरकार ने इन योजनाओं को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया है। बताया प्रदेश सरकार विकासनगर नगर पालिका की इसी तरह उपेक्षा करती रही तो कांग्रेस सड़कों पर आंदोलन करेगी।

17 वी राज्य जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में ध्रुव रावत का बजा डंका

0

देहरादून मै चल रही 17 वी उत्तराखंड राज्य जूनियर एवं सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप मै जूनियर वर्ग में सोमवार को सभी फाइनल्स खेले गए।जूनियर प्रतियोगिता के मुख्य आकर्षण अल्मोड़ा के ध्रुव रावत रहे जिन्होंने 17 व 19 के बालको के वर्ग में पांचो खिताबो में कब्ज़ा किया। वहीं अल्मोड़ा की अदिति भट्ट ने 3 तथा देहरादून की हिमांशी रावत ने भी 3 ख़िताब जीते।

  • अंडर 17 बालकों के एकल के फाइनल में ध्रुव रावत ने अल्मोड़ा के ही भावेश पाण्डेय को 21-14 व 21-15 से हराया । देहरादून के साहिल अहमद व अक्षत नेगी तीसरे स्थान में रहे।
  • अंडर 19 बालको के एकल के फाइनल में ध्रुव रावत ने देहरादून के सोहेल अहमद को 21-17, 18-21 व 21-14 से हराया देहरादून के अक्षत व अल्मोड़ा के दीपांक तीसरे स्थान में रहे
  • अंडर 17 बालको के युगल के फाइनल मै अल्मोड़ा के ध्रुव रावत व भावेश की जोड़ी ने देहरादून के सोहेल व सुभम की जोड़ी को 21-17 व 21-10 से हराया I देहरादून के धन्वन्तरी व अक्षम व देहरादून के ही अक्षत व आशीष की जोड़ी तीसरे स्थान में रही।
  • अंडर 19 बालको के युगल वर्ग के फाइनल में अल्मोरा के ध्रुव रावत व दीपांक की जोड़ी ने अल्मोड़ा के भावेश व पौड़ी के सिरिश बिष्ट की जोड़ी को 21-17 व 21-10 से हराया। देहरादून के सोहेल व सुभम तथा अल्मोड़ा के मोहित व तुषार की जोड़ी तीसरे स्थान में रही।
  • अंडर 19 के मिश्रित युगल के फाइनल में अल्मोड़ा के ध्रुव रावत व हिमांशी की जोड़ी ने शिरीष बिष्ट तथा प्रियंका कनवाल की जोड़ी को 21-20 व 21-13 से हराया। अल्मोड़ा के दीपांक व स्नेह तथा देहरादून अक्षत व इशिता की जोड़ी तीसरे स्थान में रही।
  • अंडर 17 बालिकाओ के एकल में अल्मोड़ा की अदिति भट्ट ने अल्मोड़ा की ही स्नेह रजवार को 21-18 व 21-17 से हराया।तीसरे स्थान में अल्मोड़ा की प्रिन्यंका व देहरादून की हिमांशी रही।
  • अंडर 17 बालिकाओ के युगल के फाइनल मै अल्मोड़ा की स्नेहा रजवार व प्रियंका कनवाल की जोड़ी ने देहरादून की हिमांशी व अल्मोड़ा की अदिति को 15-21,21-11 व 21-19 से हराया I उधम सिंह नगर की स्वप्रना व इप्सा तथा देहरादून की रागेश्वरी व इशिता की जोड़ी तीसरे स्थान मै रही
  • अंडर 19 बालिकाओ के एकल के फाइनल में अल्मोड़ा की अदिति भट्ट ने देहरादून की हिमांशी को 21-15 व 21-16 से हराया। अल्मोड़ा की स्नेहा व देहरादून की रागेश्वरी तीसरे स्थान में रहेय़
  • अंडर 19 बालिकाओ के युगल के फाइनल मै अल्मोड़ा की अदिति व देहरादून की हिमांशी की जोड़ी ने अल्मोड़ा की स्नेहा व प्रियंका की जोड़ी को 15-21,21-17 व 21-15 से हराया। देहरादून की रागेश्वरी व इशिता तथा उधम सिंह नगर की आरती व शौर्या विश्नोई की जोड़ी तीसरे स्थान में रही।

इस प्रतियोगिता का समापन 20 सितम्बर को होगा।

दून में भटक रही गौरादेवी की आवेदक छात्राएं

0

सरकार ने समाज कल्याण विभाग की गौरादेवी कन्याधन योजना और महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की नंदा देवी योजना को मर्ज करके ‘नंदा-गौरा कन्याधन योजना’ तो बना दिया, मगर लोगों तक यह सूचना पहुंचाने की जरूरत नहीं समझी। नई योजना के संचालन की जिम्मेदारी महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग को सौंपी गई है। वहीं, जानकारी के अभाव में गौरादेवी कन्याधन योजना के लिए इस साल आवेदन करने वाली करीब एक हजार छात्राएं समाज कल्याण विभाग के चक्कर काट रही हैं।

पहले 12वीं पास करने वाली गरीब परिवार की छात्राओं को समाज कल्याण विभाग की ओर से आगे की पढ़ाई के लिए 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता गौरादेवी कन्याधन योजना के तहत दी जाती थी। अब सरकार ने इस योजना को खत्म कर नंदा गौरा में मर्ज कर दिया है, जिससे छात्राओं को पैदा होने से शादी तक किश्तों में 51 हजार रुपये का लाभ दिया जाएगा। चूंकि, नंदा गौरा योजना का संचालन महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग कर रहा है लेकिन लोगों को इसकी जानकारी नहीं है, जिस कारण छात्राएं अभी भी समाज कल्याण विभाग के चक्कर काट रही हैं।

इस तरह मिलेगा बेटियों का लाभ
चरण धनराशि
जन्म के समय, 5000 रुपये
एक वर्ष की आयु पर, 5000 रुपये
आठवीं उत्तीर्ण पर, 5000 रुपये
दसवीं उत्तीर्ण पर, 5000 रुपये
12वीं पास करने पर, 5000 रुपये
डिप्लोमा, स्नातक करने पर, 10000 रुपये
विवाह के समय, 16000 रुपये

वकील के हत्यारोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया

0

अधिवक्ता की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों को पुलिस ने कड़ी शुरक्षा के बीच कोर्ट मे पेश किया। हत्याकांड को लेकर अधिवक्ताओं में खासा रोष है। पुलिस को आशंका थी कि कोर्ट में आरोपियों के पहुंचने पर टकराव की स्थिति पैदा हो सकती है।

बुधवार से लापता अधिवक्ता की हत्या का खुलासा रविवार को कोतवाली गंग नहर में एसपी देहात मणि कांत मिश्र ने किया था। इसमें पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। एक आरोपी अभी भी चल रहा है। सोमवार को पांचों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

प्रधानमंत्री ने अनुष्का शर्मा को स्वच्छ भारत अभियान से जोड़ा

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया है। अनुष्का ने सोशल मीडिया पर आमंत्रित किए जाने के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार भी व्यक्त किया है। अनुष्का शर्मा इन दिनों भारत सरकार की महिलाओं के कल्याण वाली कई योजनाओं के प्रचार का हिस्सा हैं। अमिताभ बच्चन के साथ मिलकर वे खुले में शौच न करने और घर में शौचालय बनवाने के अभियान का प्रचार कर चुकी हैं।

कहा जाता है कि प्रधानमंत्री ने पत्र लिखकर अनुष्का को इस अभियान में शामिल होने का आमंत्रण दिया है। अतीत में प्रधानमंत्री बालीवुड और टीवी के कई सितारों को इस अभियान का हिस्सा बना चुके हैं। सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार, प्रसून जोशी, अनुपम खेर से लेकर कामेडियन कपिल शर्मा और तारक मेहता का उल्टा चश्मा की टीम को मोदी ने इस अभियान के साथ जोड़ा।