Page 507

अल्ट्रासाउंड केन्द्रों पर चलाया छापेमारी अभियान

0

रानीखेत। नगर के राजकीय चिकित्सालय समेत प्राइवेट क्लीनिकों में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों में प्रशासन और जिला स्तरीय निरीक्षण एवं मूल्यांकन समिति की संयुक्त टीम ने अल्ट्रासाउंड केन्द्रों पर औचक छोपेमारी अभियान चलाया।

मंगलवार को पीसी पीएनडीटी के एक्ट के तहत प्रशासन और जिला स्तरीय निरीक्षण एवं मूल्यांकन समिति की संयुक्त टीम ने नगर में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर औचक छापेमारी की। पीसी पीएनडीडी एक्ट के तहत चली इस कार्रवाई में अल्ट्रासाउंड मशीनों में लगी ट्रेकिंग डिवाइस व प्रपत्रों की जांच की गई। हालांकि सभी केंद्रों में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली।
टीम ने क्लीनिक संचालकों को पीसीपीएनडीटी से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अल्ट्रासाउंड के जरिए प्रसव पूर्ण भ्रूण का लिंग निर्धारण न हो सके। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से गंभीरता पूर्वक सतर्कता बरती जा रही है। एसडीएम रजा अब्बास के नेतृत्व में टीम ने गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय सहित डॉ. बंगारी क्लीनिक, एसएन हॉस्पिटल और डॉ. ओपीएल श्रीवास्तव क्लीनिक के अल्ट्रासाउंड केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
टीम ने अल्ट्रासाउंड मशीनों से संबंधित प्रपत्रों कर जांच की। अल्ट्रासाउंड मशीनों में लगाई गई ट्रेकिंग डिवाइस की जांच कर रेंडम डॉटा भी एकत्र किया गया, हालांकि किसी भी अल्ट्रासाउंड केंद्र में टीम को कोई भी अनियमितता नहीं मिली।
निरीक्षण के दौरान टीम ने अल्ट्रासाउंड कक्ष के भीतर भ्रूण से संबंधित किसी भी प्रकार का सिंबल नहीं लगाने और पीसी पीएनडीटी एक्ट का कड़ाई से पालन करने के निर्देश संचालकों को दिए। निरीक्षण टीम में एसडीएम अब्बास समेत अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सरिता ह्यांकी, समिति के जिला समन्वयक हिमांशु मस्यूनी, नायब तहसीलदार मोहन मौजूद रहे। 

मन की बात में अपराध नियंत्रण एडीजीपी सख्त

0

रुड़की। आम जन की सहभागिता को लेकर आयोजित मन की बात कार्यक्रम में प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्थाआम जन की सहभागिता को लेकर आयोजित मन की बात कार्यक्रम में प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने सबके मन की बात सुनी, इसमें कुछ लोगों ने अपने अहम सुझावों से भी अवगत कराया पर ज्यादातर जो सुझाव या शिकायत आई उनके मूल में कहीं न कहीं ट्रैफिक को लेकर ही लोग समस्याग्रस्त दिखे।
खुद एडीजीपी अशोक कुमार को अपने सम्बोधन में कहना पड़ा कि अपराध का होना,खुलना अलग बात पर आज 17 साल बाद लगता है कि रुड़की में ट्रैफिक भी एक बड़ी समस्या बन गया है। नगर निगम सभागार में आयोजित अशोक कुमार के मन की बात कार्यक्रम में अधिवक्ता नईम सिद्दीकी ने महिला थानों की स्थापना का मामला उठाया, जिसके जवाब में अशोक कुमार ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक थाने में कम से कम एक महिला उप निरीक्षक एवं चार या पांच महिला पुलिसकर्मी तैनात किए जाने के आदेश दिए जा चुके हैं। पूर्व सभासद रमेश जोशी ने अपराध नियंत्रण में आमजन की सहभागिता के लिए पुलिस की ओर से चेतक स्तर पर लोगों से अच्छे संवाद कायम करने की बात कही।
समाजसेवी परमजीत सिंह पम्मा ने कभी अशोक कुमार के हरिद्वार एसएसपी रहते सीएलजी मेंबर बनाए जाने एवं सुरक्षा समिति के गठन के मामले को फिर से शुरू किए जाने का सुझाव रखा। इस पर अशोक कुमार ने थोड़े बदलाव के साथ आगामी समय में इसे लागू करने की बात कही। व्यापारी नेता नवीन गुलाटी ने ट्रैफिक लाइट का मामला उठाया तो किसान क्लब से जुड़े विकास त्यागी ने किरायेदारों एवं फैक्ट्री कर्मियों के सत्यापन का सुझाव सामने रखा और कहा कि इस से अपराध नियंत्रण में काफी सहायता मिल सकती है।
एडीजीपी अशोक कुमार ने इस पर गंभीरता से अमल की बात कही। सांसद प्रतिनिधि संजय अरोड़ा ने ट्रैफिक लाइट के साथ ही एडीबी द्वारा खोदे गए गड्ढों और इनसे हो रही दुर्घटनाओं का मामला उठाया। इस पर अशोक कुमार ने बताया कि इस प्रकार के मामलों में पहले ही आदेश दिए जा चुके हैं कि किसी विभाग की लापरवाही से दुर्घटना में किसी की मृत्यु के मामले पर संबंधित विभाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। युवा नेता तरुण राठी आशीष सैनी व राज्य सहकारी बैंक के पूर्व वाइस चेयरमैन आदेश सैनी ने ट्रैफिक लाइट अतिक्रमण व अवैध बसों के संचालन का मामला उठाया। मेयर यशपाल राणा ने जनप्रतिनिधियों को सुझाव दिया कि वह गलत आदमी की पैरवी ना करें। मंगलोर विधायक काजी निजामुद्दीन ने बिजली चोरी के मामलों में गहन जांच के बाद ही मुकदमे दर्ज किए जाने की बात उठाई।
समय कम होने के कारण एडीजीपी ज्यादा बात नहीं कर पाए, किंतु उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति की बात को गंभीरता से सुना तो इस अवसर पर मौजूद हरिद्वार एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने भी आगामी समय में इसी प्रकार के आयोजन कर जनता के सुझावों को जानकर अपराध नियंत्रण में सहयोग लेने की बात कही। इस अवसर पर एसपी सिटी ममता बोहरा, एसपी देहात मणिकांत मिश्रा, सीओ रुड़की एस के सिंह, सीओ मंगलोर परीक्षित कुमार, सीओ लक्सर चंदन सिंह चौहान के साथ ही देहात क्षेत्र के सभी थाना अध्यक्ष एवं कोतवाली प्रभारी मौजूद थे।

एनएच और 16 ग्रामीण मोटर मार्ग अवरुद्ध

0

देहरादून। उत्तराखण्ड में इन दिनों मौसम का मिजाज सामान्य होने के बावजूद लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हो रही हैं। राज्य आपदा परिचालन केंद्र के मुताबिक सूबे में एक राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ ही 16 ग्रामीण मोटर मार्ग अवरुद्ध हैं। इसके चलते लोगों को आवाजाही में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार पौड़ी गढ़वाल जनपद में तीन ग्रामीण मोटर मार्ग अवरुद्ध हैं, इन्हें खोलने की कार्यवाही जारी है। इसी तरह देहरादून जनपद में दो ग्रामीण मोटर मार्ग, चमोली जनपद में एक ग्रामीण मोटर मार्ग, रुद्रप्रयाग जनपद में एक ग्रामीण मोटर मार्ग, टिहरी जनपद में तीन ग्रामीण मोटर मार्ग अवरुद्ध हैं।
वहीं, उत्तरकाशी जिले के ओजरी के पास लगातार पत्थर, मलबा आने के कारण ऋषिकेश यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध है और जिले के अन्य दो ग्रामीण मोटर मार्ग भी बंद पड़े हैं। इन्हें खोलने की कार्रवाई की जा रही है। इसी तरह बागेश्वर जिले में भी दो ग्रामीण मोटर मार्ग, नैनीताल जनपद में एक ग्रामीण मोटर मार्ग, अल्मोड़ा जनपद में एक ग्रामीण मोटर मार्ग अभी तक नहीं खुल पाए हैं।

भेल में हाथी के हमले में चार घायल, एक की हालत गंभीर

0

हरिद्वार। हरिद्वार से सटे भेल क्षेत्र में हाथी ने हमला कर चार लोगों को घायल कर दिया,जिसमें से एक की हालत चिंताजनक बनी हुई। जिन्हें बेहतर उपचार के लिए जौलीग्रांट रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना है।

मंगलवार की सुबह भेल के सेक्टर पांच में स्थित लेबर कॉलोनी के कुछ लोग जंगल में शौच के लिए गए हुए थे। तभी अचानक हाथी ने उन पर हमला कर दिया जिसमें चार लोग घायल हो गए। इसके अलावा सुनील और हरीश सामान्य रूप से घायल हैं।
घायल सुनील ने बताया कि मंगलवार की सुबह शौच के लिए जंगल गए थे। इसी दौरान अचानक वहां हाथी के आ जाने से भगदड़ मच गई, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि इससे पहले सोमवार शाम को भी हाथी ने हमला किया था जिसमें एक युवक घायल हुआ था।
घटना के बाद जब वनाधिकारियों से बात की गई, तो वन दरोगा ओपी सिंह ने बताया कि हाथी पागल नहीं है लेकिन टस्कर हाथी अक्सर अपने बचाव में हमला करता है। उन्होंने बताया कि इस हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हैं जिसे जौलीग्रांट के लिए रेफर कर दिया गया था।
ओपी सिंह ने बताया कि यह क्षेत्र पार्क से सटा हुआ है। वहां चेतावनी के बोर्ड भी लगाए गए हैं, लेकिन इसके बाद भी लोग जंगल में जाना नहीं बंद करते जिसके परिणाम स्वरूप इस तरह की घटना होती रहती है।

हरिद्वार मंडी में ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार का शुभारंभ

0

हरिद्वार। कृषि उत्पादन मण्डी समिति द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अति महत्वकांक्षी योजना ई-राष्ट्रीय बाजार को क्रियान्वित करते हुए ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार का मण्डी परिसर में शुभारंभ किया। मंगलवार सुबह अध्यक्ष संजय चोपड़ा के निर्देशन में सचिव पीआर कालाकोटी, निरिक्षक पंकज शाह, वर्षा गुप्ता, इनाम के मण्डी एनालिस्ट रविश कुमार, सुरेन्द्र सिंह, मण्डी सहायक अजय यादव सहित अधिकारी कर्मचारियों ने मण्डी परिसर में ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार के तहत पांच किसानों को जोड़कर उनकी उपज को आॅनलाईन बेचा। जिसमे कृषक उपज में भिन्डी, गोभी, अमरूद, गेहूं, मूली आदि उपज शामिल रही। गेहूं का मूल्य 1705 रुपये कुन्टल बेचा गया।

ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार से किसान को अपनी उपज मण्डी में प्रवेश करते ही उचित मूल्य दिलाना कृषि उत्पादन मण्डी समिति का कार्य हैं। भारत सरकार की कृषि मंत्रालय द्वारा माह के हर सप्ताह वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से समीक्षा की जा रही है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार को क्रियान्वित करने में हरिद्वार मण्डी समिति प्रथम मण्डी के रूप में ई-नम योजना को प्रचलन में किये हुए हैं।
इस अवसर पर कृषि उत्पादन मण्डी समिति अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने बताया कि भारत सरकार की ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार परियोजना को क्रियान्वित किये जाने को लेकर यह प्रथम बार हरिद्वार मण्डी स्थल पर कृषकों की उपज को आॅनलाईन बेचा गया है।
उन्होंने कहा कि निरन्तर रोज मण्डी में आने वाले कृषकों का पंजीकरण कर उनको ई-राष्ट्रीय के प्रति जागरूक किया जा रहा है। ताकि किसान को उसकी उपज का उचित मूल्य मिल सके। मण्डी समिति में अपनी आॅनलाइन उपज बेचने वाले प्रथम कृषकों में जयवीर सिंह, महावीर सिंह, कुलवीर सिंह, पंकज पंवार एवं खरीदने वालों में बालाजी ट्रेडर्स, फुटकर व्यापारी राम बालक, जयभगवान, विनय गुप्ता आदि सम्मिलित रहे। 

किसानों के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम

0

रुद्रपुर। जिलाधिकारी डा. नीरज खैरवाल ने कहा कि किसानों के कार्यो में किसी भी प्रकार की लापरवाही बदार्शत नहीं की जाएगी। इसलिए किसानों से जुड़े सभी कार्यो को गंभीरता से लिया जाए और उसका निराकरण भी किया जाए।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कृषक बन्धु की बैठक में जिलाधिकारी डॉ. नीरज खैरवाल ने किसानों के उत्पादों का उचित मूल्य दिलाना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है और सरकार की मंशा है 2022 तक किसानो की आय दोगुनी हो। इसके लिए किसानो को पारम्परिक खेती के साथ-साथ उद्यान, पशुपालन, रेशम उत्पादन, मत्स्य पालन, पाॅली हाउस, फूलो की खेती आदि पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।
जिलाधिकारी ने अग्रणी बैंक प्रबन्धक मधुसूदन सुमन को निर्देश देते हुए कहा फसल बीमे की जो धनराशि बैंको द्वारा किसानों के खातें से काटी जाए, उसकी सूचना किसानो को मिलनी चाहिए। साथ ही किसान जितनी भूमि में गेहू या धान की पैदावार करता है, उसका आंकलन करते हुए किसान से बीमे की प्रीमीयम राशि ली जाए।
जिलाधिकारी ने कृषको से कहा वे बैंको द्वारा लिये गये ऋण को समय से जमा कर 03 प्रतिशत तक लाभ ले सकते है। कहा कि सरकारी चीनी मिलो को नुकसान से उबारने के लिए किसानों को गन्ने का उत्पादन बढ़ाने के लिए अच्छे बीजों के प्रयोग के साथ-साथ गन्ने की बुआई ट्रंच विधि से करे ताकि गन्ने की पैदावार बढ़ सके।
डॉ. नीरज ने किसानो से कहा मण्डी समिति के जो कर्मचारी ठीक कार्य नही कर रहे है, उसकी शिकायत करे ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। उन्होने कहा मण्डी समिति मे ठीक कार्य हो इसके लिए उप जिलाधिकारियो को नोडल अधिकारी बनाया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने कहा जो किसान अपना उत्पाद मण्डी मे लाता है, उसकी खुली बोली लगाई जाए। उन्होने कहा मण्डी के अन्दर जो गाड़िया आएंगी उसका नम्बर रजिस्टर मे दर्ज किया जाए साथ ही सभी मण्डियो मे सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य होगा ताकि मण्डी मे होने वाली गतिविधियो व बिचैलियों पर नजर रखी जा सके।
डीएम ने कहा कही पर घटतौली की शिकायत मिलने पर सम्बन्धित के खिलाफ गम्भीर कार्रवाई की जाएगी। 15 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है सभी कृषक बन्धु स्वच्छता बनाए रखने के लिए अपना सहयोग दें। इस वर्ष पिछले वर्ष की अपेक्षा धान क्रय केन्द्रो मे अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होने कहा सभी क्रय केन्द्रो पर समयबद्ध तरीके से आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करा ली जाएंगी।
मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय ने कहा सरकार की मंशा के अनुसार किसानो की आय बढ़ाने के लिए संयुक्त रूप से कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा गन्ना बीज बदलाव योजना के अन्तर्गत इस वर्ष 01 करोड रुपया रखा गया है।
उन्होंने कहा इस योजना मे मनरेगा से भी डबटेलिंग कराई जाएगी। कार्यक्रम का संचालन मुख्य कृषि अधिकारी अभय सक्सेना द्वारा किया गया। उन्होंने कृषि विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यो की विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध कराई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय, एडीएम जगदीश चन्द्र काण्डपाल, एलडीएम मधुसूदन सुमन, जिला समाज कल्याण अधिकारी पीसी जोशी, एसडीएम विनोद कुमार, सहायक गन्ना आयुक्त धर्मवीर सिंह, कृषक जगदीश सिंह, सुक्खा सिंह, प्रीतम सिंह, सतेन्द्र चैधरी दर्शन सिंह, सुरजीत डाबरा, भूपेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र कुमार सहित अनेक अधिकारी व कृषक उपस्थित थे।

लगभग डेढ़ सौ साल पुरानी रामलीला का मंचन 21 से

0

1868 में प्रारंभ उत्तराखंड की प्राचीन रामलीलाओं में शामिल रामलीला कला समिति द्वारा आयोजित रामलीला 21 सितम्बर से प्रारंभ हो रही है। 1868 में भक्त जामुना दास द्वारा इस रामलीला की शुरुआत करवाई गई थी, जिसमें तत्कालीन गुरुराम राय दरबार के महंत का पूरा आशीर्वाद था। उन्होंने रामलीला सम्पादित करने के लिए देहरादून में एक रामलीला भवन का निर्माण कराया। जिसके कारण आज भी उस क्षेत्र में रामलीला बाजार नगर का प्रमुखतम बाजार है।

2018 में रामलीला कला समिति अपना 150 वां स्थापना दिवस मनाएगी, जो अपने आप में किसी इतिहास के कम नहीं है। इस बात की जानकारी देते हुए रामलीला कला समिति के अध्यक्ष राकेश स्वरूप, उपाध्यक्ष केके अरविंद गोयल तथा कोषाध्यक्ष शोभित मांगलिक के साथ-साथ संरक्षक समिति के अध्यक्ष रविन्द्र नाथ मांगलिक, महामंत्री सोमप्रकाश शर्मा ने बताया कि इस वर्ष समिति द्वारा रामलीला महोत्सव 2017 का आयोजन 21 सितम्बर से चार अक्तूबर तक किया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन रामलीला भवन में रात्रि नौ बजे से मंचन प्रारंभ होगा।
25 सितम्बर को रामविवाह की शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शिवाजी धर्मशाला से दोपहर चार बजे निकाली जाएगी। विजयादशमी के अवसर 30 सितम्बर को सायंकाल झंडा साहब बड़ा तालाब पर सेतुबंध की स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही साथ लंका दहन व आकर्षक आतिशबाजी का आयोजन किया गया है। दो मंजिली भव्य लंका का निर्माण काशीपुर के गणेश एवं सहयोगियों द्वारा किया जाएगा।
इस रामलीला समिति द्वारा कभी भी रावण दहन का आयोजन नहीं किया जाता। जानकारी देते हुए पदाधिकारियों का कहना था कि तीन अक्टूबर को राजतिलक कार्यक्रम के बाद चार अक्तूबर को विशेष मांग पर रासलीला का आयोजन किया जाएगा। रामलीला तथा रासलीला दोनों का निर्देशन वृंदावन से पहुंच रहे रामलीला निदेशक स्वामी अनिल शर्मा द्वारा किया जाएगा जो अपने 25 कलाकारों के साथ उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। प्रेसवार्ता में जो अन्य विभूतियां उपस्थित थीं, उनमें दयाल गुप्ता, हर्ष अग्रवाल समेत कई अन्य प्रमुख लोगों के नाम शामिल हैं, जो इस आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। 

सरकारी स्कूलों में अब संस्कृत में भी लगेंगे बोर्ड और नेम प्लेट

0

देहरादून। शिक्षा विभाग अब पढ़ाने के अलावा संस्कृत पर भी फोकस करने जा रहा है। शिक्षा विभाग ने हर बोर्ड और नेम प्लेट को संस्कृत में भी बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सरकारी स्कूलों में स्थिति को देखते हुए सीसीटीवी लगाने का भी आदेश जारी हुआ है।

बजट की चिंताः
प्रदेश की दूसरी राज भाषा संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा विभाग ने भी अपने स्तर से कार्ययोजना बनाकर काम करना शुरू कर दिया है। गौर हो कि इससे पहले विधानसभा में बोर्ड और नेम प्लेट को संस्कृत में भी लगाने का काम भी हो चुका है। राज्य सरकार ने संस्कृत में हर विभाग को सभी बोर्ड और नेम प्लेट को लगाने के निर्देश दिए थे। शिक्षा मंत्री ने शिक्षा विभाग में बोर्ड और नेम प्लेट को लगाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
इसके अलावा सरकारी स्कूलों में सुरक्षा की दृष्टि से स्थिति के अनुसार सीसीटीवी लगाने की भी कवायद चल रही है। दरअसल प्रदेश की भौगोलिक परिस्थिति को देखते हुए ही सीसीटीवी लगाने को लेकर विभाग योजना बना सकता है। प्रदेश में पहाड़ी जगहों पर कनेक्टिविटी की समस्या सामने आ सकती है।
ऐसे में दूरस्थ स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे कैसे लगेंगे। ये बड़ा सवाल है। इसके अलावा शिक्षा विभाग में बजट की कमी सबसे बड़ी समस्या है। स्कूलों में भवनों के अलावा कई जरूरी समस्याओं को दूर करने के लिए भारी भरकम बजट की आवश्यकता है। ऐसे में सीसीटीवी को लगाने के लिए बजट की कमी को कैसे पूरा करेंगे। ये सवाल शिक्षा विभाग के अधिकारी भी करने लगे हैं।

शिक्षकों पर नरमः
बीते दिनों शिक्षकों के भारी विरोध के बाद शिक्षा मंत्री का रुख शिक्षकों को लेकर कुछ नरम नजर आने लगा है। शिक्षा मंत्री के स्कूलों के निरीक्षण के निर्देश में स्पष्ट शब्दों में लिखा गया है कि शिक्षकों के प्रति व्यवहार नरमी बरती जाए। साफ है कि जिस तरह से पिछले दिनों शिक्षा मंत्री के निरीक्षण के दौरान शिक्षकों के साथ किए गए गर्म व्यवहार पर शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल विरोध तेज कर दिया है।
ऐसे में शिक्षकों के भारी विरोध के बाद अब शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान शिक्षकों के साथ व्यवहार सही रखने के निर्देश जारी किए हैं। मामले में मुख्य शिक्षा अधिकारी एसबी जोशी का कहना है कि नेम प्लेट और बोर्ड को संस्कृत में भी लगाने का काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा। बजट की व्यवस्था होते ही इसके अलावा सीसीटीवी लगाने का काम भी किया जाएगा।

मांद में घुसकर बाहर निकालें बदमाशों को: एडीजी

0

प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था अशोक कुमार ने कहा कि पुलिस मांद में घुसकर बदमाशों को बाहर खींच निकाले। अपराध नियंत्रण का सबसे महत्वपूर्ण तंत्र जनसहयोग है, इसे हासिल कर अपराध और अपराधी की कमर तोड़ डालें।
एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार मंगलवार को कोतवाली सिविल लाइन में क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों एवं अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा को लेकर बैठक कर रहे थे। उन्होंने हाल ही में हुई रोड होल्ड अप की घटनाओं को बेहद संगीत मानते हुए थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि इस प्रकार के अपराध पर नियंत्रण बेहद जरूरी है। क्षेत्र में गस्त बढ़ाकर साथ ही संपर्क मार्ग ऊपर विशेष निगरानी रखकर इस प्रकार के अपराधों पर अंकुश लगाया जाए।
उन्होंने साफ किया कि ऐसे मामलों में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एडीजीपी ने कहा कि पिछले कुछ समय में देखने में आया है कि जनता से पारस्परिक रूप से पुलिस का संवाद कायम नहीं हो पा रहा है। ऐसे में जरूरी है की जनता के साथ संवाद कायम कर अपराध व अपराधी की कमर तोड़ डाली जाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुर्की की कार्रवाई ओर से प्रभावी ढंग से नहीं कि जा रही है। जिसकी वजह से अपराधियो के हौसले बुलंद है। इसके अलावा पुलिस जमानत पर आए अपराधियो पर निगरानी नही बरत रही है। अपराध रणनीति बदलनी होगी। सत्यापन अभियान ईमानदारी के साथ करना होगा। इस मौके पर एसएसपी केके वीके, एसपी देहात मणिकांत, एसपी सिटी ममता, एसपी अपराध प्रकाश चंद समेत सभी मौजूद रहेाधियों को बाहर खींच निकाले।
अपराधियों के मन मे हो पुलिस का ख़ौफः
एडीजी अशोक कुमार ने पत्रकार वार्ता में कहा कि अपराधी के मन मे पुलिस का ख़ौफ होना जरूरी है। उन्होंने सभी सीओ और थाने, कोतवाली के प्रभारियों को चेताया कि अपने क्षेत्र में अपराधियों के भीतर ख़ौफ कायम करें। अपराधियों को गिरफ्तार करें और इसके लिए एक माह का समय अधिकारी को दिया गया है नही तो एक महीने में ऐसे अधिकारी को पद से हटा दिया जाएगा। वहीं एसएसपी और एसपी को निर्देश दिए कि थाने वार बैठे और हर कार्य की समीक्षा करें। उन्होंने कहा अपराधियों के संरक्षण देने वालो पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि झगड़ों में मेरिट के बाद ही 151 कि कार्रवाई की जाएगी। जरूरी नही कि ऐसे मामलों में दोनों पक्षो पर कार्रवाई हो।

आंदोलनरत आशा कार्यकर्ताओं के समर्थन में उतरी महिला कांग्रेस

0

देहरादून। महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश रमन के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमण्डल ने मंगलवार को लम्बे समय से धरने पर बैठी आन्दोलनरत आशा कार्यकर्ताओं को धरनास्थल पर जाकर समर्थन दिया।
देहरादून के परे ग्राउण्ड में प्रदेशभर की आशा कार्यकत्रियां लम्बे समय से अपनी वेतन सम्बन्धी एवं अन्य मांगों को लेकर धरने पर बैठी हैं। आंदोलरत कार्यकत्रियों के समर्थन में सोमवार को महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल पहुंचकर मुलाकात की तथा उन्हें महिला कांग्रेस की ओर से उनकी न्यायोचित मांगों के लिए समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में रहते हुए आशा कार्यकत्रियोंं के मानदेव में न्याय संगत बढ़ोतरी की थी तथा उनका मानदेय 2000 रुपये प्रतिमाह करने की घोषणा की थी परन्तु आज भाजपा सरकार ने उन्हें मिलने वाला मानदेय समाप्त करने का षड़यंत्र किया है जो न्याय संगत नहीं है।
महिला कांग्रेस के प्रतिनिधिमण्डल में कमलेश रमन के अतिरिक्त प्रवक्ता पुष्पा पंवार, अनुराधा तिवारी, शिवा दुबे, मंजू बिष्ट आदि अनेक महिला कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।