Page 503

अवैध खनन में शामिल 10 लोगों पर डीएम ने ठोका जुर्माना

0

गोपेश्वर। चमोली जिले मेें राज्य सरकार की भूमि से अवैध रूप खनन करने तथा इसके लिए वाहनों का प्रयोग करने के लिए 10 लोगों को दोषी पाते हुए जिलाधिकारी चमोली आशीष जोशी ने नोटिस जारी किया तथा दोषियों को 26 लाख 9 हजार 230 रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया है। अर्थदंड जमा न करने की दशा में इनके विरुद्ध भू राजस्व वसूली के आदेश जारी कर दिए जायेंगे।

जिलाधिकारी ने अवैध खनन के मामले में दोषी पाते हुए पिलंग निवासी मोहित बर्थ्वाल पर 2,97,345 रुपये, रणवीर सिंह पर 4,08,210, संतोष सिंह पर 3,04,054, जीत सिंह पर 5,13,815, विनय सिंह पर 3,26,625, ग्राम ग्वीलों निवासी वाहन स्वामी संदीप झिक्वांण व वाहन चालक सुनील कुमार पर 31,001, मैसर्स आरजेबी कंपनी के ठेकेदार काशीराम देहरादून पर 3,37,500, ग्राम नौसारी कर्णप्रयाग केे संजय सिंह पर 8,000 तथा पिलंग लग्गा चटोली निवासी सतेन्द्र सिंह पर 3,82,680 रुपये का अर्थदंड किया है। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि अर्थदंड जमा नहीं किया जाएगा तो इनके विरुद्ध भू राजस्व वसूली समन जारी कर दिए जायेंगे। 

बढ़ सकती है पायलट बाबा की मुश्किल, कोर्ट का नोटिस

0

हरिद्वार। गंगा के किनारे 200 मीटर के दायरे में निर्माण को लेकर हरिद्वार के पायलट बाबा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस मामले में दायर एक जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए नैनीताल हाईकोर्ट ने हरिद्वार में स्थित पायलट बाबा आश्रम को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब देने को कहा है। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायधीश केएम जोसफ व न्यायधीश आलोक सिंह की खंडपीठ ने की।

अतिक्रमण के मामले में पायलट बाबा पहले भी विवादित रहे हैं। उत्तरकाशी के पास स्थित सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने को लेकर उनके विरुद्ध आंदोलन भी हो चुका है। लोगोें के दबाव के बाद प्रशासन ने अतिक्रमित हिस्सा तोड़ दिया था। बतादें कि हरिद्वार निवासी शिवकुमार ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि पायलट बाबा ने गंगा नदी के किनारे अतिक्रमण कर आश्रम बनाया है। याचिकाकर्ता का आरोप है कि प्रशासन की मिलीभगत से यह निर्माण किया गया है। जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आश्रम को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब पेश करने को कहा है।

वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के लिए किया किसानों को प्रेरित

0

गोपेश्वर। जलवायु परिवर्तन के कारण लगातार काश्तकारों की खेती पर पड़ रहे वितरित प्रभाव को लेकर हुई गोष्ठी में काश्तकारों को वैज्ञानिक तरीकेे से खेती करने के लिए प्रेरित किया गया। चमोली जिलेे के दशोली ब्लाॅक के वणद्वारा, कठूर, गंगोलगांव, देवलधार, खल्ला के ग्रामीणों के साथ उत्तराखंड सेवा निधि अल्मोड़ा तथा नवज्योति महिला कल्याण संस्थान द्वारा की गई काश्तकारों गोष्ठी में कहा गया कि काश्तकार सालभर खेती में मेहनत करने के बावजूद खेती के उत्पादन का लाभ नहीं ले पा रहा है।

मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण किसानों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है। गावों में खेती से उचित उपज नहीं मिलने के कारण लोगों को खेती से भी मोह भंग होता जा रहा है। किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती किये जाने के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण दिए जाने की जरूरत है।
नवज्योति के सचिव महानंद बिष्ट ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से लगातार बढ़ रहे पलायन के रोकने के लिए वैज्ञानिक तरीके से खेती तथा नगदी फसलों के उत्पादन के लिए ठोस कार्य योजना बनाई जानी चाहिए। गोष्ठी में सुमन देवी, आशा देवी, सुदामा देवी, मीना देवी, राखी देवी, रोशनी देवी आदि ने अपने विचार प्रकट किए। 

शक्ति पीठ के रुप में होती है मां चैती पुजा

0

काशीपुर। आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 21 सितंबर द‍िन बृहस्पतिवार से शारदीय नवरात्र का शुभारंभ हो रहा है। इनका समापन 29 स‍ितंबर द‍िन शुक्रवार नवमी को होगा। इस बार मां देवी दुर्गा का आगमन पालकी पर हो रहा है और उनका प्रस्थान चरणायुध पर होगा। ऐसे में इन नौ द‍िन तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्‍वरूपों की पूजा होती है। नवरात्र के पहले द‍िन घर में सबसे पहले कलश स्‍थापना की जा जाती है। नौ द‍िन चलने वाले इन शारदीय नवरात्र में हर द‍िन व‍िध‍िवत मां दुर्गा की पूजा की जाती है प्रति‍द‍िन मां का साज श्रृंगार करके उनकी सच्‍चे मन से अराधना भी की जाती है। माना जाता है क‍ि इनका न‍ियम‍ित पाठ करने से मां दुर्गा प्रसन्‍न होती हैं। जीवन में खुश‍ियों का आगमन होता है। नवरात्र में मां इन स्‍वरूपों की पूजा होती है। पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना, दूसरे दिन देवी ब्रह्मचारिणी, तीसरे दिन देवी चन्द्रघंटा की और चौथे दिन मां दुर्गा के चौथे रूप देवी कूष्मांडा की पूजा होती है। पांचवें द‍िन स्कंदमाता, छठे दिन मां के कात्‍यायनी स्‍वरूप की, सातवें दिन मां कालरात्रि, आठवें दिन मां महागौरी और नौवें द‍िन मां के सिद्धिदात्री स्‍वरूप की पूजा की जाती है। मान्‍यता है क‍ि नवरात्रो में मां दुर्गा का पृथ्वी पर न‍िवास होता है। इस दौरान माता रानी भक्‍तों द्वारा की जाने वाली पूजा प्रत्यक्ष रूप से स्‍वीकार कर व‍िशेष कृपा बरसाती हैं।
काशीपुर में स्थापित शक्तिपीठ के रुप में मां चैती की पुजा अर्चना करने का विशेष महत्व है, यहां मां की शक्ति पीठ के रुप में पुजी जाती है दूर दराज से लोग यहां नवरात्र में आते हैं और मां के दर्शन कर मनवांछिद फल की प्राप्ति करते है।

ओजरी के पास 350 मीटर वैकल्पिक सड़क तैयार

0

चारधाम यात्रा के प्रमुख और पहले पड़ाव यमुनोत्री धाम को जाने वाला यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग ओजरी और डबरकोट के पास पिछले 11 दिनो से बंद पड़ा है। ऐसे में भूवैज्ञानिकों की रिपोर्ट मिलने के बाद जिला प्रशासन ने हाईवे के पास नीचे की ओर से करीब डेढ़ किमी वैकल्पिक सड़क मार्ग तैयार करना शुरू कर दिया है। इस पर अभी तक 350 मीटर तक कार्य पूरा हो चुका है। प्रशासन ने जल्द वैकल्पिक सड़क मार्ग तैयार करने के दावे किए हैं। दूसरी ओर यमुनोत्री धाम की पैदल यात्रा इन दिनों वैकल्पिक ढाई किमी पैदल मार्ग से जारी है।

राजमार्ग 10 सितम्बर के मध्य रात्री से अभी तक बंद पड़ा है। 19 सितम्बर को जिलाधिकारी उत्तरकाशी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने राजमार्ग निर्माण खंड, लोनिवि व भूवैज्ञानिकों की टीम के साथ ओजरी लैंड स्लाइड जोन का निरीक्षण किया था। उन्होंने जीएसआई की रिपोर्ट के आधार पर मुख्य सड़क के नीचे से करीब डेढ़ किमी मार्ग बनाने के निर्देश थे। उन्होंने कहा कि, “इस मार्ग को आसानी से और कम समय में बनाया जा सकता है। हालांकि इसमें भूस्खलन का प्रभाव पड़ने की संभावना हो सकती थी, जिसके लिए यहां पर सुरक्षा के लिए तार का जाल लगाया जाएगा।” 

डॉ श्रीवास्तव ने राजमार्ग निर्माण खंड के अधिकारियों को एक सप्ताह से पहले इस मार्ग को तैयार करने के आदेश दिए हैं। गुरुवार यानि 21 सितम्बर तक डेढ़ किमी में से करीब 350 मीटर तक काम पूरा हो चुका है। जबकि दूसरी ओर इन दिनों मुख्य सड़क मार्ग बाधित होने के कारण पैदल वैकल्पिक ढाई किमी मार्ग से यात्री और स्थानीय लोग आवाजाही कर रहे हैं।

वहीं भूस्खलन के कारण क्षेत्र के 14 गांव की मूसीबतें मूलभूत सुविधाओं के लिए बढ़ गई हैं। राशन, पानी की किल्लत व फसलों के खराब होने के बाद अब विद्युत आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों का जीवन मुश्किल में पड़ गया है। क्षेत्र की समस्याओं को लेकर यमुनोत्री विधानसभा के विधायक केदार सिंह रावत के नेतृत्व में एक शिष्ट मंडल मुख्यमंत्री से वार्ता करने देहरादून गया, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात कर इस समस्याओं के समाधान की मांग की है। 

राम नाथ कोविंद 23 सितंबर को उत्तराखंड पहुंचेंगे

0

देहरादून। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय दौरे पर 23 सितंबर को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून आयेंगे। श्री कोविंद 23 सितम्बर को अपराह्न जॉलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का स्वागत राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक करेंगे। मध्य कमान सेना द्वारा राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।
मुख्य सचिव एस. रामास्वामी ने सचिवालय में राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों के संबंध में बैठक की। उन्होंने परिवहन, सुरक्षा, स्वास्थ्य आदि व्यवस्थाओं को फुल प्रूफ करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि राष्ट्रपति 23 सितंबर को जॉली ग्रांट एयरपोर्ट से हर की पौड़ी, हरिद्वार जायेंगे। गंगा पूजन के बाद दिव्य प्रेम सेवा मिशन, सेवा कुंज, हरिद्वार जाएंगे। शाम को राष्ट्रपति राजभवन, देहरादून आ जायेंगे।
राजभवन में राज्यपाल राष्ट्रपति के सम्मान में भोज देंगे। 24 सितम्बर की सुबह राष्ट्रपति राजभवन परिसर में पौधारोपण के बाद केदारनाथ एवं बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना होंगे। बद्रीनाथ धाम में दर्शन के बाद राष्ट्रपति वापस दिल्ली रवाना हो जायेंगे।
बैठक में डी.जी.पी. अनिल कुमार रतूड़ी, प्रमुख सचिव गृह आनंद वर्धन, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य मती राधा रतूड़ी, कमिश्नर गढ़वाल दिलीप जावलकर, डी.आई.जी. पुष्पक ज्योति, सचिव राज्यपाल रविनाथ रमन सहित अन्य अधिका उपस्थित थे। 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 515.99 करोड़ रुपये मंजूर

0

देहरादून। भारत सरकार ने उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 515.99 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं, जबकि डिमांड 530.13 करोड़ रुपये की भेजी गई थी। इनमें 208.53 करोड़ रुपये का आवंटन मिशन फ्लेक्सिबल पूल के तहत किया गया है। जिसमें ओरल हेल्थ, बहरेपन से बचाव एवं नियंत्रण, पैलिएटिव केयर, बर्न्स एंड इंजरी में क्षमता निर्माण व फ्लोरोसिस रोग का नियंत्रण आदि शामिल है। टीकाकरण कार्यक्रम के लिये 15.32 करोड़ रुपये आवंटित हुआ है।

राज्य को उच्च प्राथमिकता वाले जिलों में अधिकतम बजट खर्च के निर्देश दिए गए हैं। इस बार नया पहलू यह है कि नीति आयोग द्वारा तय सूचकांक प्रोत्साहन और पैनल्टी तय करेंगे। ऐसे सात निर्णायक घटक हैं जिनमें सभी स्वास्थ्य संकेतकों में समग्र सुधार प्राप्त करने के लिए अधिकतम 50 अंक दिए जाएंगे। जबकि मौजूदा संकेतकों में गिरावट पर यह घट जाएगा। जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए भी प्रमुख कदम, उठाए गए हैं। जिसके बाद अब जिला अस्पताल का मूल्यांकन, वेलनेस सेंटर का संचालन आदि के 10 अंक हैं। इसके अलावा मनोरोग व गैर संचारी रोगों पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। केंद्र सरकार राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सुविधा में सुधार की भी इच्छुक दिख रही है। प्रदेश को आगाह किया गया कि प्रत्येक जिला अस्पताल में बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। बता दें कि 2016-17 में 423.48 करोड़ रुपये का बजट केंद्र से मंजूर किया गया था। जिसमें 31 मार्च 2016 तक 136.47 रुपये खर्च किए गए थे। 

30 ग्राम स्मैक के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

0

एसएसपी के निर्देशन में देहरादून में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस् अधीक्षक नगर एवम छेत्रधिकारी नगर के पास पर्यवेक्षण में रात में थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा के थानाध्यक्ष के नेतृत्व में संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों आदि का चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसके बाद आल्टो में नशे की सामग्री परिवहन करते हुए 4 अभियुक्तगण विशाल, मनीष, मनोज व शिवम को अवैध 30 ग्राम स्मेक (मॉर्फिन) सहित केहरी गावँ, प्रेमनगर से एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।

अभियुक्तों से गहनता से पूछताछ की गई तो पता चला की हम आपस में दोस्त है और लगभग 1 वर्ष से नशे की लत में पड़ गए। अपनी इसी लत को पूरा करने के लिए बरेली से सस्ते दाम पर स्मेक लाकर देहरादून में पढ़ने वाले स्टूडेंट को मोटे दाम में बेचना बताया।  अभियुक्तों द्वारा पूछताछ पर देहरादुन एवम उसके आस पास के कई नशा तस्करो के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है, जिस पर जल्द कार्यवाही की जाएगी।

अभियुक्त बरेली से स्मेक (मॉर्फिन) लाकर खुद इस्तमाल करते थे व मोटे दाम पर देहरादून में छात्रों को सप्लाई करते थे। तीस ग्राम स्मैक (मॉर्फिन) की कीमत करीब ₹ 1 लाख बतायी जाते है । अभियुक्तों को आज कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

जिया खान की मां ने प्रधानमंत्री को लिखी चिट्ठी

0

दिवंगत हीरोइन जिया खान की मां राबिया खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर अपनी बेटी के लिए इंसाफ की गुहार लगाई है। ब्रिटेन की नागरिक और लंदन में रहने वाली राबिया ने पत्र में पुलिस पर आरोप लगाया कि मामले को आत्महत्या का केस बनाने के लिए तथ्यों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। राबिया ने प्रधानमंत्री से अपनी बेटी के मामले में दखल की मांग करते हुए कहा कि वही उनकी आखिरी उम्मीद बचे हैं।

3 जून 2013 को जिया खान मृतअवस्था में अपने घर के कमरे में पाई गई थी। जिया खान का शरीर पुलिस को कमरे के पंखे से लटका मिला, जिसे पहली नजर में आत्महत्या का मामला माना गया, लेकिन बाद में इस मामले में जिया खान के कथित तौर पर प्रेमी सूरज पंचोली को गिरफ्तार किया गया। बाद में मुंबई हाईकोर्ट से सूरज को जमानत मिल गई। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत से सूरज के खिलाफ जल्दी ट्रायल शुरु करने का आदेश दिया है।

एसिड अटैक के नायकों का सम्मान करेंगे सोनू सूद

0

बालीवुड में कुछ सितारे ऐसे हैं, जो समाजिक कामों से सीधे तौर पर जुड़ते हैं। अभिनेता सोनू सूद उनमें से एक हैं। सोनू सूद 21 सितंबर को दुबई में होने वाले कुछ ऐसे लोगों का सम्मान करने जा रहे हैं, जो एसिड अटैक के हमलों के बाद भी हौसलों की उड़ान के साथ जिंदगी के साथ बने रहे।

सोनू सूद के इस अभियान में बालीवुड से उनके दोस्त फराह खान, हुमा कुरैशी, नेहा धूपिया, साजिद खान के अलावा खेलों की दुनिया से मो. अजहरुद्दीन, सानिया मिर्जा, पीवी संधू का भी सहयोग मिल रहा है। सोनू सूद का कहना है कि, “बहुत कम लोग जानते हैं कि खून, आंखों और किडनी की तरह अपनी त्वचा का भी दान किया जा सकता है। इस दान से मरणोपरांत त्वचा से एसिड हमले के शिकार लोगों को नई त्वचा दी जा सकती है। पश्चिमी देशों में ये अभियान तेजी से चल रहा है, लेकिन भारत में इसके प्रति लोगों को जागृत करने की जरुरत है।”

उनका कहना है कि, “एसिड हमले में शिकार लोगों को मदद की सख्त जरुरत होती है, जिससे वे फिर से सामान्य जिंदगी जी सकें और ये लोग हमारे असली हीरोज होते हैं।” 21 सितंबर को दुबई में ऐसे कुछ लोगों का सम्मान होगा। इसके बाद सोनू सूद कनाडा और अमेरिका में भी ऐसे समारोह आयोजित करना चाहते हैं। उनका कहना है कि ये समारोह सफल रहते हैं, वो फिर वे देश के अलग अलग शहरों में ऐसा आयोजन करेंगे।