झूलती विद्युत/टेलीफोन तारों को सुव्यवस्थित करे: डीएम मुरूगेशन
पीपलकोटी में तैयार होंगे सरहदों के जांबाज
गोपेश्वर। चमोली जिले के पीपलकोटी के सेमलडाला खेल मैदान में 25 सितम्बर से स्थानीय लोगों और पूर्व सैनिकों की मदद से दशोली व जोशीमठ ब्लाॅक के युवाओं के लिए भर्ती पूर्व प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है।
क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता अतुल शाह ने बताया कि सेना में भर्ती होने के लिए लगाया जा रहे इस प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए 24 सितम्बर पर पंजीयन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण पूरी तरह से निःशुल्क है। इसमें प्रतिभागी को रहने तथा भोजन की व्यवस्था भी नि:शुल्क रूप से की जा रही है। शाह ने कहा कि प्रशिक्षण से पूर्व पूरी प्रक्रिया अपनायी जायेगी, जिसमें शारीरिक नाप के साथ ही शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्रों की भी जांच की जाएगी। प्रतिभागियों को सेवानिवृत्त कर्नल एनसी डबराल, अवकाश प्रापत शिशुपाल, नरेंद्र कुंवर, बिहारी लाल, प्रकाश नेगी, ताजबर नेगी, जगत नेगी द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा।
पुलिसकर्मी को पीटने वाली महिला जज पर दून में मुकदमा दर्ज
देहरादून। उत्तर प्रदेश की उन्नाव जिले की महिला जज के खिलाफ शुक्रवार को देहरादून के प्रेमनगर थाना परिसर में पुलिसकर्मियों की पिटाई के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
शुक्रवार को एसएसपी निवेदिता कुकरेती के निर्देश पर एसओ नरेश सिंह राठौर की तरफ से जज जया पाठक पत्नी देवेश पाठक निवासी पशुनाथ प्लेनेट, गोमतीनगर लखनऊ (यूपी) हाल निवासी एडीजे परिवार न्यायालय उन्नाव के खिलाफ धारा 332, 353, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
12 सितंबर को हुई घटना को जीडी में दर्ज कर मौके पर बनाई गई वीडियो फुटेज के साथ हाईकोर्ट भेजा गया था। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस जवाब दिया कि घटना राज्य से बाहर की है। ऐसे में उनके खिलाफ नियम के तहत कानूनी कार्रवाई का निर्देश दिया गया।
पुलिस के मुताबिक थाने में माता-पिता को देखते ही छात्र रोहन ने थाने के बाहर खड़ी दूसरे पक्ष के छात्र की कार के शीशे तोड़ दिए। इसी बीच प्रेमनगर थाने में तैनात पुलिसकर्मी जब घटना की वीडियो बनाने लगे तो महिला जज पाठक आक्रोशित हो गई। आरोप है कि एक पुलिसकर्मी पर थप्पड़ जड़ने के साथ ही पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ दी। एसओ ने उनके व्यवहार का विरोध किया तो उन्हें भी धमकी दी गई।
एसओ राठौर ने बताया कि प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित यूपीईएस के छात्रा रोहन पाठक का 11 सितम्बर को कॉलेज के छात्रों से विवाद हो गया था। पुलिस ने दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया तो यूपी के उन्नाव जिले के फैमिली कोर्ट में तैनात अपर जिला जज जया पाठक भी थाने पहुंची। उन्होंने खुद को रोहन की मां बताया और साथ आए महिला के पति ने खुद को देवेश पाठक सरकारी कोर्ट लखनऊ में वकील बताया।
कोर्ट ने किया स्वामी स्वरूपानंद का दावा खाऱिज: 3 महीने में नये शंक्राचार्य की हो नियुक्ति
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य पद पर स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती की नियुक्ति को सही नहीं माना है और तीन माह के अंदर नए शंकराचार्य की नियुक्ति का आदेश दिया है। इस दौरान बाकी तीन पीठों के शंकराचार्य मिलकर ज्योतिष्पीठ के लिए योग्य शंकराचार्य का चयन करेंगे।
इसके साथ साथ कोर्ट ने स्वामी वासुदेवानंद को भी शंकराचार्य मानने से इनकार कर दिया। यानी ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य पद स्वामी स्वरूपानंद और स्वामी वासुदेवानंद का दावा खारिज कर दिया। आदेसो के अनुसार ज्योतिष्पीठ को लेकर दीवानी अदालत की स्थायी निषेधाज्ञा नई नियुक्ति तक बरकरार रहेगी।
दरअसल ज्योतिष्पीठ-बदरिकाश्रम के शंकराचार्य पद को लेकर स्वरूपानंद सरस्वती व वासुदेवानंद सरस्वती के बीच विवाद पर हाईकोर्ट ने यह फैसला सुनाया। महीनों चली बहस के बाद हाईकोर्ट के जस्टिस सुधीर अग्रवाल एवं जस्टिस केजे ठाकर की खंडपीठ ने इसी वर्ष तीन जनवरी को सुनवाई पूरी करते हुए फैसला सुरक्षित कर लिया था। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट को इस विवाद के शीघ्र निस्तारण का आदेश दिया था ।
गौरतलब है कि दीवानी अदालत ने पांच मई 2015 को ऐतिहासिक निर्णय देकर स्वामी वासुदेवानंद द्वारा स्वयं को ज्योतिष्पीठ- बदरिकाश्रम का शंकराचार्य घोषित को अवैध करार दिया था। यही नहीं निचली अदालत ने शंकराचार्य स्वरूपानंद के दावे को स्वीकार कर यह भी आदेश दिया था कि वासुदेवानंद सरस्वती न तो अपने को ज्योतिष्पीठ का शंकराचार्य घोषित करेंगे और न ही शंकराचार्य पद के लिए विहित क्षत्र, चंवर व सिंहासन का प्रयोग ही करेंगे।
निचली अदालत के इस फैसले के खिलाफ स्वामी वासुदेवानंद ने हाईकोर्ट में अपील दाखिल करके निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी थी। साथ ही अधीनस्थ अदालत के आदेश पर रोक लगाने की मांग की लेकिन पहले हाईकोर्ट और बाद में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें किसी भी प्रकार का अंतरिम आदेश देने से इंकार कर दिया। हाईकोर्ट ने कहा कि वह इस मामले में अपना अंतिम फैसला ही सुनाएगी।
किडनी कांड के दो और आरोपी गिरफ्तार
डोईवाला पर पंजीकृत मु.अ.सं. 256/17 धारा 420/120B/370/342 व आईपीसी 18/19/20 मानव अंगो का प्रत्यारोपण अधिनियम 1994 में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर महोदय देहरादून के पर्यवेक्षण में थाना डोईवाला में टीम गठित की गई थी।
पुलिस टीम ने , अरूण कुमार पाण्डे व डॉ. अशोक योगी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के नाम विवेचना के दौरान प्रकाश में आये थे। दौराने पूछताछ अभियुक्त अरूण कुमार पाण्डे द्वारा बताया गया कि, “मैं उत्तरांचल डेन्टल कॉलेज का डायरेक्टर हूँ तथा मेरे पिताजी उपरोक्त कॉलेज के एमडी है। हमारे इस कालेज को 2006 में एप्रूबल मिला था। हमारे पास डीओआई की परमिशन है, वर्ष 2012 तक इसमें अस्पताल को हम खुद चला रहे थे और उसके बाद हॉस्पिटल को लीज कर ग्लोबल हैल्थ को दे दिया था। उस समय इस हॉस्पिटल में डॉ0 अशोक योगी बैठते थे। हमारी चेयरमैन दयाशंकर से दोस्ती थी तथा वर्ष 2016 में अशोक योगी के माध्यम से ही राजीव चौधरी मेरे पास आया और चेयरमेन दयाशंकर पाण्डे के साथ मेरी राजीव चौधरी की व अशोक योगी की मीटिंग हुई तथा बात तय होने पर कॉलेज को हमारे द्वारा लीज पर दिया गया। सौदा 5 लाख रूपये प्रतिवर्ष में तय हुआ। उसके बाद जनवरी 2017 से हॉस्पिटल गंगोत्री चेरिटेबिल का कार्य शुरू हो गया और वहां पर इनके द्वारा एक्स-रे इत्यादि मशीनें लगाकर काम शुरू कर दिया गया, साथ ही हॉस्पिटल के निर्माण का कार्य चलता रहा तथा समय – समय पर वहां अशोक योगी तथा डॉ. अमित कुमार आपस में मिलकर सलाह – मशवरा करते रहते थे।”

उनके हॉस्पिटल में जब बडी-बडी गाडियां व विदेशी मरीजों का आना-जाना शुरू हुआ तो कुछ शक हुआ व डॉ. अमित कुमार से बात कर किडनी ऑपरेशन ट्रान्सप्लान्ट करने से मना किया तो लालच दिया गया और प्रतिमाह 5 लाख रूपये देता था। अभियुक्त उपरोक्त से फर्जी इकरारनामा भी बरामद हुआ है, अशोक योगी के पास डॉक्टरी से सम्बन्धित कोई डिग्री नही है। वर्ष 2016 में राजीव चौधरी नाम के व्यक्ति से मुलाकात हुई और उसने कहा कि मुझे व मेरे दोस्त को हॉस्पिटल चलाना है तथा उत्तरांचल डेन्टल कॉलेज में हमारी बात करा दो।
जनवरी व फरवरी 2017 के बीच मुझे पता चला कि डॉ. अमित कुमार अपने साथ अन्य डॉक्टरों को लाकर यहां किडनी निकालने का काम करता है तो मेरे द्वारा डॉ.अमित को किडनी निकालने से मना किया गया तो उसने मुझे भी लाखों रूपये देकर चुप करा दिया। मैं डॉ. अमित की मदद करता था इसलिए वह भी मेरे साथ बहुत खुश था तथा हम दोनों के अच्छे सम्बन्ध थे व कई बार उसके अस्पताल में जाने की बात भी बतायी। वहां पर किडनी निकालने का काम चलता था, वहां उसकी सारी टीम रहती थी तथा अस्पताल में कुछ गिने – चुने लोगों को ही प्रवेश दिया जाता था।
अभियुक्तगणों को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज के आश्रम पहुँचे सीएम और राज्यपाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आध्यात्मिक गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज की दूसरी पुण्यतिथि के मौके पर तीर्थनगरी ऋषिकेश स्तिथ उनके आश्रम में सूबे की मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अौर राज्यपाल के के पॉल ने शिरकत की। यहां दयानंद आश्रम में पहुँचकर सीएम ने स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज को श्रंद्धाली दी और उन्हें याद किया, इसके साथ साथ स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज की वेदान्त पर लिखी हुई किताब टीका का भी विमोचन किया।
गौरतलब है कि ऋषिकेश शीशमझाडी में स्तिथ दयानंद आश्रम से पी नरेंद्र मोदी का गहरा नाता रहा है। मोदी 1981 से दयानद आश्रम से जुड़े हुए है, 3 साल तक वेद आध्यात्म की शिक्षा का अध्यन किया, 11 सितम्बर 2015 को प्रधानमंत्री बनने के बाद अपने गुरु के स्वास्थ्य खराब होने की सूचना मिलने पर नरेंद्र मोदी ऋषिकेश के गंगा तट पर बने अपने गुरु के आश्रम आए थे।
भोली भाली लड़कियों को अपने झांसे में लेकर उनका शोषण करता था सूरजभान
थाना प्रेमनगर पर सिध्दोवाला निवासी युवती ने सूचना अंकित करायी कि लगभग 3 माह पूर्व वह अपने निजी कार्य से अपनी सहेली के साथ प्रेमनगर बाजार आई थी, जब वह बाजार से वापस आ रही थी, तब प्रेमनगर चौक पर एक लड़का सूरजभान सिंह अपनी कार से आया। जिसके द्वारा इनको लिफ्ट देकर रास्ते मे इनका नंबर ले लिया और अगले दिन से कॉल करने लगा।
दोनों के मध्य बात होनी शुरू हो गयी, लगभग एक माह पहले लड़का युवती को अपने घर बडोवाला ले गया और वहां उसके साथ जबरदस्ती गलत काम (बलात्कार) किया और बोला कि मैंने इसकी वीडियो बना ली है, अब मैं जैसा बोलूंगा वैसा करना वरना इसको सोशल साइड पर डाल कर बदनाम कर दूंगा और पुलिस के पास जाने पर युवती और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
सूरजभान ने उसी वीडियो का डर दिखाकर पीड़ित के साथ लगातार जबरदस्ती बलात्कार किया, जब पीड़ित द्वारा विरोध किया गया तो सुरजभान द्वारा अपनी माँ और एक दोस्त राहुल के साथ मिलकर पीड़ित को जबरदस्ती कोर्ट ले जाकर कोर्ट कंपाउंड के शिव मंदिर में शादी कराकर रजिस्ट्रार कार्यालय, देहरादून में शादी रजिस्टर करा दी तथा पीड़ित को अपने घर ये कह कर भगा दिया कि अब तू मेरा कुछ नही कर सकती।
अभियुक्त द्वारा पीड़ित को यह भी बताया गया कि वह पहले भी एक और लडकी के साथ ऐसी हरकत कर चुका है तथा वह भी उसका कुछ नही कर सकी। इस सूचना पर थाना प्रेमनगर पर मुकदमा अपराध संख्या 204/17 धारा 376/506/120 बी दर्ज कर आवश्यक साक्ष्य संकलित कर पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त सूरजभान एवम उसकी माँ को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
राष्ट्रपति के देहरादून दौरे पर यातायात डायवर्ट प्लान
मुख्य मार्ग (जीटीसी से राजभवन) यातायात डायवर्ट प्लान :-
23-24 को राष्ट्रपति के देहरादून दौरे के दौरान जीटीसी से राजभवन तक आवागमन के दौरान विभिन्न स्थानों पर यातायात रोका जा सकता है। परिस्थितियों के अनुसार अल्पसमय के लिये निम्नलिखित रूटों पर यातायात को डायवर्ट किया जायेगा :-
1- वी.आई.पी. के जीटीसी हैलीपैड पर पहुंचने से 10 मिनट पहले निम्नलिखित स्थानों पर यातायात रोक कर वी.आई.पी. रूट जीरो जोन कर दिया जायेगा:-
## बल्लूपुर कैन्ट से आने वाले यातायात को कैन्टोमेन्ट तिराहे से 200 मी. पूर्व महिन्द्रा ग्राउण्ड के पास रोक दिया जायेगा।
## पोस्ट आॅफिस तिराहे से जीटीसी की ओर जाने वाले यातायात को आकाशगंगा तिराहे से 200 मी. पूर्व रोक दिया जायेगा।
## बीजापुर से सीएसडी तिराहे की ओर जाने वाले यातायात को एम.एच. से 100 मी. पहले रोक दिया जायेगा।
## बिन्दाल से कैन्ट जाने वाले यातायात को किशननगर चौक होते हुए कौलागढ़ की ओर भेजा जायेगा, शेष छूटे हुए वाहनों को बिन्दाल से कैन्ट जाने वाले यातायात को दून कैम्ब्रेयन स्कूल पर रोक दिया जायेगा।
## हाथीबड़कला से राजभवन की ओर जाने वाले यातायात को हाथीबड़कला चैकी पर रोक दिया जायेगा। 2- सीमेंट, गैस, तेल आदि के व अन्य सभी भारी वाहनों का प्रवेश वीआईपी रूट पर पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
3- वीआईपी रूट पर पड़ने वाले सभी स्कूलों द्वारा अपने स्कूल के छात्र-छात्राओं/अभिभावकों एवं अध्यापक व अन्य स्टाफ के वाहनों को अपने स्कूल परिसर के अन्दर पार्क करायेगें।
4- वीआईपी कार्यक्रम के दौरान आई.एस.बी.टी, विकासनगर, लालतप्पड, ऋषिकेश की ओर से सभी प्रकार के भारी वाहन देहरादून एवं कन्टेजेन्सी रूट पर पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे।
*कन्टेजेन्सी रूट प्लान*
प्लान A (जौलीग्रांट से भूपतवाला हरिद्वार रोड पर यातायात व्यवस्था)
मौसम खराब होने की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए राष्ट्रपति द्वारा दिल्ली से टेकआॅफ होते ही हरिद्वार से देहरादून अथवा ऋषिकेश आने वाला यातायात, चण्डीघाट से चीला मार्ग की ओर डायवर्ट किया जायेगा तथा शेष यातायात को नेपाली तिराहे से ऋषिकेश की ओर भेजा जायेगा।
## नेपाली तिराहा से भानियावाला तिराहेे के मध्य शेष वाहनों को लालतप्पड़, छिद्दरवाला में सड़क के विपरीत दिशा में एक भाग में रोका जायेगा।
## वीआईपी के जाॅलीग्रान्ट पर पहुंचते ही देहरादून से हरिद्वार की ओर जाने वाले यातायात को लच्छीवाला फ्लाई ओवर से पूर्व तब तक रोका जायेगा, जब तक माजरी चौक पार न कर लें एवं ऋषिकेश से देहरादून आने वाला यातायात एयरपोर्ट तिराहे से 500 मी। पहले रोका जायेगा।
## ऋषिकेश से हरिद्वार जाने वाले सवारी वाहनों को मण्डी अथवा आईडीपीएल से बाया चीला मार्ग होकर भेजा जायेगा। तथा शेष स्थानीय वाहनों को श्यामपुर चैकी फाटक से पूर्व तब तक रोक के रखा जायेगा जब तक वीआईपी फ्लीट रायवाला थाना पार न कर जाये। रायवाला से आने वाले स्थानीय वाहनों को रायवाला बाजार 4 लेन पर विपरीत दिशा में एक ओर रोका जायेगा।
प्लान B :- भूपतवाला से राजभवन (हरिद्वार रोड) पर यातायात व्यवस्था
## महामहिम राष्ट्रपति द्वारा यदि कन्टेंजेन्सी के रूप में सड़क मार्ग का प्रयोग किया जाता है तो हरिद्वार से आने वाले समस्त वाहनों को चण्डीघाट से चीला मार्ग पर डायवर्ट किया जायेगा। तथा ऋषिकेश से हरिद्वार आने वाले वाहनों को चीला होते हुए भेजा जायेगा।
## देहरादून शहर क्षेत्र से आने वाले वाहनों को फब्बारा चैक होते हुए 6 न: पुलिया होते हुए थानो मार्ग पर डायवर्ट किया जायेगा। एसओ रायपुर थानों मार्ग पर 1 उ.नि. सहित महत्वपूर्ण प्वाईंटों पर पर्याप्त पुलिस बल नियुक्त करेंगे।
## आई.एस.बी.टी की ओर से आने वाले वाहनों को कारगी चैक से दूधली रोड पर डायवर्ट किया जायेगा। दूधली मार्ग पर यातायात को संचालित करने हेतु एसएचओ डोईवाला एवं एसओ क्लेमेण्टाउन अपने-अपने क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल नियुक्त करेंगे।
## देहरादून से हरिद्वार/ऋषिकेश जाने वाले शेष सभी वाहनों को भानियावाला तिराहा से ऋषिकेश की ओर डायवर्ट किया जायेगा। स्थानीय वाहनों को लच्छीवाला पुल से पूर्व विपरीत दिशा में यथास्थिति के अनुसार रोका जायेगा।
## वीआईपी फ्लीट लालतप्पड चैकी पहुंचने पर ऋषिकेश से आने वाले छोटे वाहनों को भोगपुर, थाना रानी पोखरी से थानों मार्ग होते हुए डायवर्ट किया जायेगा।
## वीआईपी फ्लीट के नेपाली फार्म तिराहा से गुजरने के उपरान्त ऋषिकेश से आने वाले वाहनों को सामान्य कर दिया जायेगा।
## भानियावाला तिराहा एवं नेपाली फार्म तिराहा के मध्य स्थानीय वाहनों को लालतप्पड़, छिद्दरवाला में सड़क के विपरीत दिशा में एक भाग में रोका जायेगा।
## मियांवाला से हरिद्वार तथा ऋषिकेश जानेे वाले शेष वाहनों को थानो मार्ग के लिए डायवर्ट किया जायेगा।
## जब फ्लीट कुआँवाला पर पहुंचेगी तो जोगीवाला चौक पर रिंग रोड से आने वाले यातायात को रोककर जोगीवाला चौक पर यातायात जीरो कर दिया जायेगा।
## जब फ्लीट मोहकमपुर फाटक पर पहुचेगी, तब रिस्पना पुल पर आईएसबीटी की ओर से आने वाले यातायात को रोककर जीरों कर दिया जायेगा।
## जब फ्लीट जोगीवाला चैक पर पहुँचेगी तब धर्मपुर चैक पर यातायात को जीरो कर दिया जायेगा।
## जब फ्लीट रिस्पना पुल पर पहुचेंगी तब आराघर टी जक्शन तथा आराघर चैक पर यातायात को जीरो कर दिया जायेगा।
## जब फ्लीट के रिस्पना पुल पर पहुंचनें पर फब्बारा चैक की ओर आने वाला यातायात राजीव नगर पुल पर रोक दिया जायेगा। जब फ्लीट अग्रवाल बेकरी पर पहुंचेगी तो द्वारिका स्टोर तथा क्रास रोड/म्यूनिसीपल रोड पर यातायात को जीरो कर दिया जायेगा।
## जब फ्लीट आराघर चैक पर पहुँचेगी तो सर्वे चैक पर रोटरी को बन्द कर रायपुर एवं परेड ग्राउण्ड से आने वाले यातायात को रोक दिया जायेगा तथा सीएसडी कैन्टीन तथा बीजापुर की ओर से आने वाले यातायात को रोक दिया जायेगा।
## जब फ्लीट द्वारिका स्टोर पर पहुचेगी तो डीएवी कट, बेनी बाजार, यूकेलिप्टिस एवं दिलाराम चैक पर यातायात को जीरो कर दिया जायेगा।
## जब फ्लीट सर्वे चैक पर पहुँचेगी तब कालीदास मोड से दिलाराम चैक की ओर यातायात जीरो कर दिया जायेगा तथा कैन्ट एवं सर्किट हाउस की ओर से आने वाले यातायात को पो. आॅफिस तिराहे व सीएसडी तिराहे से बिन्दाल की ओर भेजा जायेगा तथा दिलाराम चैक से राजभवन तक रूट जीरो जोन कर दिया जायेगा।
## प्रातः 10:00 बजे से सांयकाल 18:00 बजे तक हरिद्वार-देहरादून एवं ऋषिकेश-देहरादून तथा आई.एस.बी.टी बाईपास रोड पर भारी वाहनों का संचालन प्रतिबन्धित रहेगा।
श्रद्धा कपूर एवं सिद्धांत कपूर ने किया ‘हसीना पारकर’ का प्रमोशन
बॉलीवुड अदाकारा अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘हसीना पारकर’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। 22 सितंबर को रिलीज के लिए तैयार उनकी यह फिल्म अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर की जिंदगी पर आधारित है। इसी सिलसिले में श्रद्धा अपने भाई सिद्धांत कपूर और फिल्म के डायरेक्टर अपूर्व लखिया के साथ पिछले दिनों दिल्ली में थीं।
इस मौके पर श्रद्धा ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म में अपनी भूमिका के साथ न्याय करने की पूरी कोशिश की है। श्रद्धा ने कहा, ‘मुझे कहानी काफी पसंद आई। यह एक वास्तविक चरित्र है, जिसे अपने जीवन में काफी नुकसान उठाना पड़ा। यह फिल्म मेरे लिए चुनौतीपूर्ण थी। और मैंने हसीना का किरदार अपनी पूरी क्षमता के साथ निभाया है।’ श्रद्धा ने कहा, ‘हसीना पारकर का किरदार निभाना बहुत मुश्किल और चुनौती से भरा था| चूंकि पहली बार बायोपिक का हिस्सा बनी हूं। यह किरदार ऐसा है, जिसमें कैरेक्टर पर कहानी गढ़ी गई है। अब तक जितने भी किरदार फिल्मों में निभाए हैं, उनसे यह किरदार बिल्कुल अलग है।
श्रद्धा ने कहा ‘आम आदमी की जिंदगी में ज्यादातर ऐसी चीजें नहीं होती हैं कि उसका पति, बेटा या भाई को वो खो दे। उनको मार दिया जाए। इस किस्म का नुकसान अमूमन नहीं होता है। लेकिन, हसीना की जिंदगी में यह सब हुआ। इस फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है, जिसमें यह सब शामिल किया गया है। यह सब मेरे लिए काफी शॉकिंग था। बहुत बड़ा सच यह भी है कि इस फिल्म से जुड़ने से पहले मैं हसीना के बारे में कुछ नहीं जानती थी, लेकिन निर्देशक अपूर्व लाखिया के शोध से मुझे काफी मदद मिली, क्योंकि अपूर्व लाखिया ने हसीना से मुलाकात की थी, उनके साथ कुछ समय भी बिताया था। इससे उन्हें समझाने का मौका मिला। मुझे हसीना से मिलने का मौका इसलिए नहीं मिला, क्योंकि उनका निधन हो गया था। हालांकि इस फिल्म के बारे में भी मेरा रुख किसी अन्य फिल्म की तरह ही था। यह निर्देशक के नजरिये पर निर्भर है और हमने कहानी तथा चरित्र पर उतरने का प्रयास किया। हमने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की और भूमिका के लिए 7 किलोग्राम वजन भी बढ़ाया।
बता दें कि इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर ने दाऊद इब्राहिम का किरदार निभाया है। सिद्धांत कपूर ने बताया, ‘मैंने अपनी इस फिल्म के लिए काफी रिसर्च किया है, ताकि ओरिजिनेलिटी आ सके। इसके लिए कई किताबें पढ़ी, इंटरनेट पर रीडिंग की और करीब डेढ़ महीने तक वर्कशॉप हुई। इसके बाद दाऊद पर ऑटोबायोग्राफी लिखनी थी। उन्होंने कहा कि जितना दाऊद के बारे में पढ़ा था या जाना था, सब ऑटोबायोग्राफी में शामिल किया। दाऊद का किरदार कई एक्टर्स निभा चुके हैं। इसलिए यह कोशिश थी कि मैं पूरी तैयारी के साथ काम कर सकूं।
दूसरी ओर, डायरेक्टर अपूर्व लखिया ने कहा, ‘बॉलीवुड के लिए यह साल अब तक बेहतर साबित नहीं हुआ है। इसलिए हम इस संबंध में कुछ ठोस तौर पर नहीं कर सकते कि फिल्म कैसी जाएगी, लेकिन इतनी उम्मीद जरूर है कि चूंकि हमने एक अलग तरह की कहानी को पूरे दिल से बनाया है, सो यह किसी को पसंद आएगी और बेहतर बिजनेस करेगी। श्रद्धा कपूर इस फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी है, जबकि सिद्धांत और मैंने भी बेहतर बाण्ड दिखाने का हरसंभव प्रयास किया है।’
अक्षय की नई फिल्म की नई हीरोइन निकिता
अक्षय कुमार की हालिया रिलीज फिल्मों की लिस्ट देखें, तो उनके साथ हर फिल्म में नई हीरोइन रही है। आने वाली फिल्म गोल्ड में उनके साथ नागिन फेम टीवी हीरोइन मौनी राय फिल्मी परदे पर होंगी। इसी फिल्म से एक और टीवी हीरोइन को बड़े परदे पर लाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, ड्रीम गर्ल शो की हीरोइन निकिता दत्ता को गोल्ड में ब्रेक मिल रहा है।
निकिता इन दिनों जैयद खान के शो ‘हासिल’ में काम कर रही हैं। गोल्ड को लेकर कहा जा रहा है कि निकिता दत्ता की जोड़ी इस फिल्म में सनी कौशल के साथ होगी, लेकिन कुछ अहम सीन अक्षय कुमार के साथ भी होंगे। फरहान अख्तर की कंपनी में बन रही गोल्ड 50 के दशक में लगातार तीन बार ओलंपिक खेलों में हाकी का गोल्ड मैडल जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान बलबीर सिंह की जिंदगी पर है। इसका निर्देशन रीमा कातगी कर रही हैं, जो आमिर खान की फिल्म तलाश का निर्देशन कर चुकी हैं।
ये फिल्म अगले साल 15 अगस्त के मौके पर रिलीज होगी। टायलेट एक प्रेमकथा के बाद अक्षय कुमार की रिलीज होने वाली अगली फिल्म पैडमैन अगले साल 26 जनवरी पर रिलीज होगी।





























































