Page 500

आस्कर के लिए भारत की एंट्री न्यूटन

0

आज ही थिएटरों में रिलीज हुई निर्माता आनंद एल राय की फिल्म न्यूटन को इस साल आस्कर के लिए भारतीय एंट्री के तौर पर चुना गया है। फिल्म फेडरेशन आफ इंडिया की ओर से आज इस फिल्म को आस्कर में भारतीय एंट्री के तौर पर भेजे जाने की अधिकारिक घोषणा हुई। राजकुमार राव की केंद्रीय भूमिका वाली इस फिल्म में उनके साथ रघुवीर यादव, पंकज त्रिपाठी, अंजलि पाटिल की अहम भूमिकाएं हैं। अमित मसुरकर ने इसका निर्देशन किया है।

न्यूटन को आस्कर में भेजे जाने की खबर पर फिल्म की यूनिट खुशी से गदगद है। राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर इसे अपने जीवन का सबसे यादगार पल कहा। उनका कहना था कि अभी तक विश्वास नहीं हो रहा है कि हमारी फिल्म आस्कर में जाएगी।

निर्माता आनंद एल राय ने इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि ये खबर हमारी उस प्रतिबद्धता के साथ जुड़ती है कि हम अपनी कंपनी में सार्थक और मनोरंजक फिल्में बनाना चाहते हैं। निर्देशक अमित मसुरकर ने कहा कि हमारी टीम के लिए ये गौरव की बात है कि हमारी फिल्म को आस्कर के मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया गया है। उन्होंने इसके लिए फिल्म फेडरेशन आफ इंडिया का भी आभार व्यक्त किया।

गोलमाल 4 का ट्रेलर लांच हुआ

0

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी गोलमाल की चौथी सीरिज का ट्रेलर लांच करने के लिए मुंबई के एक सिनेमाघर में आज एक समारोह हुआ। इस समारोह में विधिवत फिल्म का ट्रेलर मीडिया की मौजूदगी में लांच किया गया। इस मौके पर फिल्म की पूरी टीम मौजूद रही।

रोहित शेट्टी और अजय देवगन ने इस फिल्म के लिए कहा कि इस बार भी वे हंसी के खजानों से भरपूर फिल्म लेकर आ रहे हैं, जो दर्शकों को हंसाने का काम करेगी।  इस बार फिल्म को हारर थीम के साथ जोड़ा गया है। फिल्म के पोस्टरों और प्रोमो में नींबू मिर्ची को दिखाया गया है गोलमाल की टीम से इस बार अजय देवगन के साथ अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू, मुकेश तिवारी, हिरेश विरजी, अश्विनी कलसेकर और जानी लीवर हैं।

इस टीम के साथ पहली बार काम करने वालों में तब्बू, परिणीती चोपड़ा और नील नितिन मुकेश हैं। ये फिल्म 20 अक्तूबर को दीवाली पर रिलीज होगी, जबकि इससे एक दिन पहले 19 अक्तूबर को आमिर खान प्रोडक्शन की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार रिलीज होगी।

इस नवरात्री घर पर बनाएं आसान रेसिपी

1
सितंबर माह के अंतिम नौ दिनों में देश में नवरात्र की धूम रहेगी। 21 सितंबर से शारदीय नवरात्र शपरप हो चुके हैं और ये 30 सितंबर तक चलेंगे। इस बार शारदीय नवरात्र हस्त नक्षत्र में शुरु हुए है जो बहुत शुभ होंगे। उत्तर और पश्चिम भारत नवरात्र की धूम रहती है। नवरात्र के नौ दिनों में देवी के नौ स्वरूपों की आराधना और पूजा की जाती है। कहते हैं किं इन नौ दिन अपवास करने वालों की सभी मन्नतें पूरी होती हैं।लेकिन अगर इस उपवास में कुछ हेल्दी रेसिपी मिल जाए तो नौ दिनों का व्रत हल्का हो जाता है।
ऐसे ही कुछ स्वादिष्ट नवरात्र स्पेशल रेसिपी हम आपको बताऐंगे जो स्वादिश्ट होने के सात स्वास्थवर्धक भी हैं।
ड्राई फ्रूट रायताः
  • 8 काजू , 8 बादाम 8 अखरोठ पानी में 3 से 4 घंटे भिगो दें।
  • उसके बाद बारीक बारिक काट लें।
  • दही को टांग कर थक्का दही प्राप्त करे।
  • उसमे पिसी हुई मिश्री मिलाएं।
  • अब कटे हुए मेवे मिला दें।
  • गुलाब जल में केसर के 4-5 धागे लेकर घोट लें।
  • अब इन्हें रायते में मिला दें।
  • किशमिस और छुआरे की कतरन देसी गुलाब से सजाकर उत्तम रायता पेश करे।

फिरनीः

  • सामक चावल को 1-2 घंटे के लिए पानी में भिगो दें।
  • उसके बाद पानी फेंककर मिक्सी में बारीक पीस लें।
  • दुध गर्म करें।
  • उसमें चीनी और केसर डालकर पका लें।
  • अब पिसे हुए चावल के घोल को धीरे धीरे धार बनाते हुए दुग्ध में डालते रहे और लगातार चलाते रहें।
  • जब गाड़ा होने लगे ; तो आँच से नीचे उतार लें।
  • गुलाब जल मिला लें।
  • गरमा गर्म ही मिट्टी के सकोरे या चीनी मिट्टी के छोटे छोटे पात्र में डालकर छोड़ दें।
  • बादाम की कतरनों से सजा दें।
  • ठंडा होने पर फ़्रिज में रखें।
  • यह एकदम हल्का और सुपाच्य होता है।

शकरकंदी की खीर

  • शकरकंदी को धो लें एवं उबाल लें।
  • छिलका उतारकर बारिक फोड़ लें।
  • अब दुध को उबाल लें और उसमें चीनी डालें
  • खौल जाने पर उबली हुई शकरकंदी मिलाकर चला लें और गाड़ा हो जाने पर गैस से उतार लें।
  • स्वादुनसार गुलाब जल/ इलाइची पॉउडर/केवड़ा जल मिलाकर ठंडा या गर्म पेश करे।

नशीला पदार्थ खिलाकर किया नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार

0

वादनी ने कैंट थाना में लिखित तहरीर दी कि 10/08/17 को उनकी नाबालिग पुत्री को 2 युवक, शुभम व अभिनव ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ बलात्कार किया गया व  उनकी पुत्री की अश्लील फोटो खींचकर तथा वीडियो क्लिप तैयार कर उसे ब्लैकमेल किया गया।

18/09/17 को पीड़िता पुनः घर से कहीं चली गई व 20/09/17 को घर वापस आयी तो उससे इस संबंध में जानकारी की गई तो उसने पूरे घटनाक्रम से वादनी को अवगत कराया गया। लिखित तहरीर के आधार पर थाना कैंट में उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक कुसुमलता पुरोहित के सुपुर्द की गयी।

शुभम कौशिक व अभिनव चौधरी को थाना वसंत विहार देहरादून के दून फिलिंग स्टेशन वाली गली के पास, चकराता रोड से आज गिरफ्तार किया गया, जिन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

रंगदारी मांगने पर युवक पर मुकदमा दर्ज

0

ज्वालापुर कोतवाली, हरिद्वार में पुलिस ने प्रेमिका की शादी तुड़वाने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके खिलाफ प्रेमिका के होने वाले पति से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया गया है।

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में युवक की पड़ोस में शादी होनी थी। बारात जाने से एक दिन पहले एक युवक ने दूल्हे को फोन कर धमकी दी थी। उसने दूल्हे को उसकी होने वाली पत्नी के अफेयर के बारे में बताया। इस पर दूल्हे ने बारात ले जाने से इंकार कर दिया था। साथ ही, दूल्हे पक्ष ने फोन पर धमकी देने वाले युवक अमजद निवासी पांवधोई के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी।

तहरीर में अमजद पर एक लाख रुपये मांगने और शादी तोड़ने के लिए धमकी देने का आरोप लगाया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी अमजद को जेल भेजा गया है।

झूलती विद्युत/टेलीफोन तारों को सुव्यवस्थित करे: डीएम मुरूगेशन

0
शहर में झूलती विद्युत/टेलीफोन के पोलों पर केबिल की झूलती हुई तारों को सुव्यवस्थित करने के सम्बन्ध में डीएम एस ए मुरूगेशन की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड पावर कार्पोरेशन, मनोरंजनकर  विभाग के अधिकारियेां एवं शहर के समस्त मल्टीसिस्टम आपरेटर व लोकल केबिल आपरेटरों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करी।
बैठक में द्वारा स्पष्ट निर्देश दिये गये हैं कि शहर में झूलती तारों को 2 अक्टूबर 2017 तक सुव्यवस्थित कर लें। उन्होने कहा कि यदि निर्धारित समयावधि तक झूलती तारों को सुव्यवस्थित नही किया जाता है तो उत्तराखण्ड पाॅवर काॅर्पोरेशन के अधिकारी जनहित में झूलते हुए तारों को काटने के लिए स्वतंत्र होंगे।
बैठक में मल्टी सिस्टम आॅपरेटरों ने आश्वासन दिया कि वे शहर के मुख्य मार्गों से झूलती केबिल की तारों को सुव्यवस्थित कर लेंगें व निष्क्रिय तारों को निर्धिारित तिथि तक हटा देंगे। डीएम ने शहर में केबिल तारों के अतिरिक्त निजी कम्पनियों के इन्टरनेट/डाटा केबिल तारों के संचालकों को भी निर्देशित किया गया है कि वे भी झूलती तारों को निर्धारित तिथि तक सुव्यवस्थित कर लें। ऐसा न किये जाने पर सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा तारों को हटोने की कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

पीपलकोटी में तैयार होंगे सरहदों के जांबाज

0

गोपेश्वर। चमोली जिले के पीपलकोटी के सेमलडाला खेल मैदान में 25 सितम्बर से स्थानीय लोगों और पूर्व सैनिकों की मदद से दशोली व जोशीमठ ब्लाॅक के युवाओं के लिए भर्ती पूर्व प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है।
क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता अतुल शाह ने बताया कि सेना में भर्ती होने के लिए लगाया जा रहे इस प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए 24 सितम्बर पर पंजीयन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण पूरी तरह से निःशुल्क है। इसमें प्रतिभागी को रहने तथा भोजन की व्यवस्था भी नि:शुल्क रूप से की जा रही है। शाह ने कहा कि प्रशिक्षण से पूर्व पूरी प्रक्रिया अपनायी जायेगी, जिसमें शारीरिक नाप के साथ ही शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्रों की भी जांच की जाएगी। प्रतिभागियों को सेवानिवृत्त कर्नल एनसी डबराल, अवकाश प्रापत शिशुपाल, नरेंद्र कुंवर, बिहारी लाल, प्रकाश नेगी, ताजबर नेगी, जगत नेगी द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा। 

पुलिसकर्मी को पीटने वाली महिला जज पर दून में मुकदमा दर्ज

0

देहरादून। उत्तर प्रदेश की उन्नाव जिले की महिला जज के खिलाफ शुक्रवार को देहरादून के प्रेमनगर थाना परिसर में पुलिसकर्मियों की पिटाई के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
शुक्रवार को एसएसपी निवेदिता कुकरेती के निर्देश पर एसओ नरेश सिंह राठौर की तरफ से जज जया पाठक पत्नी देवेश पाठक निवासी पशुनाथ प्लेनेट, गोमतीनगर लखनऊ (यूपी) हाल निवासी एडीजे परिवार न्यायालय उन्नाव के खिलाफ धारा 332, 353, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
12 सितंबर को हुई घटना को जीडी में दर्ज कर मौके पर बनाई गई वीडियो फुटेज के साथ हाईकोर्ट भेजा गया था। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस जवाब दिया कि घटना राज्य से बाहर की है। ऐसे में उनके खिलाफ नियम के तहत कानूनी कार्रवाई का निर्देश दिया गया।
पुलिस के मुताबिक थाने में माता-पिता को देखते ही छात्र रोहन ने थाने के बाहर खड़ी दूसरे पक्ष के छात्र की कार के शीशे तोड़ दिए। इसी बीच प्रेमनगर थाने में तैनात पुलिसकर्मी जब घटना की वीडियो बनाने लगे तो महिला जज पाठक आक्रोशित हो गई। आरोप है कि एक पुलिसकर्मी पर थप्पड़ जड़ने के साथ ही पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ दी। एसओ ने उनके व्यवहार का विरोध किया तो उन्हें भी धमकी दी गई।
एसओ राठौर ने बताया कि प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित यूपीईएस के छात्रा रोहन पाठक का 11 सितम्बर को कॉलेज के छात्रों से विवाद हो गया था। पुलिस ने दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया तो यूपी के उन्नाव जिले के फैमिली कोर्ट में तैनात अपर जिला जज जया पाठक भी थाने पहुंची। उन्होंने खुद को रोहन की मां बताया और साथ आए महिला के पति ने खुद को देवेश पाठक सरकारी कोर्ट लखनऊ में वकील बताया। 

कोर्ट ने किया स्वामी स्वरूपानंद का दावा खाऱिज: 3 महीने में नये शंक्राचार्य की हो नियुक्ति

0

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य पद पर स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती की नियुक्ति को सही नहीं माना है और तीन माह के अंदर नए शंकराचार्य की नियुक्ति का आदेश दिया है। इस दौरान बाकी तीन पीठों के शंकराचार्य मिलकर ज्योतिष्पीठ के लिए योग्य शंकराचार्य का चयन करेंगे।

इसके साथ साथ कोर्ट ने स्वामी वासुदेवानंद को भी शंकराचार्य मानने से इनकार कर दिया। यानी ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य पद स्वामी स्वरूपानंद और स्वामी वासुदेवानंद का दावा खारिज कर दिया। आदेसो के अनुसार ज्योतिष्पीठ को लेकर दीवानी अदालत की स्थायी निषेधाज्ञा नई नियुक्ति तक बरकरार रहेगी।

दरअसल ज्योतिष्पीठ-बदरिकाश्रम के शंकराचार्य पद को लेकर स्वरूपानंद सरस्वती व वासुदेवानंद सरस्वती के बीच विवाद पर हाईकोर्ट ने यह फैसला सुनाया। महीनों चली बहस के बाद हाईकोर्ट के जस्टिस सुधीर अग्रवाल एवं जस्टिस केजे ठाकर की खंडपीठ ने इसी वर्ष तीन जनवरी को सुनवाई पूरी करते हुए फैसला सुरक्षित कर लिया था। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट को इस विवाद के शीघ्र निस्तारण का आदेश दिया था ।

गौरतलब है कि दीवानी अदालत ने पांच मई 2015 को ऐतिहासिक निर्णय देकर स्वामी वासुदेवानंद द्वारा स्वयं को ज्योतिष्पीठ- बदरिकाश्रम का शंकराचार्य घोषित को अवैध करार दिया था। यही नहीं निचली अदालत ने शंकराचार्य स्वरूपानंद के दावे को स्वीकार कर यह भी आदेश दिया था कि वासुदेवानंद सरस्वती न तो अपने को ज्योतिष्पीठ का शंकराचार्य घोषित करेंगे और न ही शंकराचार्य पद के लिए विहित क्षत्र, चंवर व सिंहासन का प्रयोग ही करेंगे।

निचली अदालत के इस फैसले के खिलाफ स्वामी वासुदेवानंद ने हाईकोर्ट में अपील दाखिल करके निचली अदालत के  फैसले को चुनौती दी थी। साथ ही अधीनस्थ अदालत के आदेश पर रोक लगाने की मांग की लेकिन पहले हाईकोर्ट और बाद में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें किसी भी प्रकार का अंतरिम आदेश देने से इंकार कर दिया। हाईकोर्ट ने कहा कि वह इस मामले में अपना अंतिम फैसला ही सुनाएगी।

किडनी कांड के दो और आरोपी गिरफ्तार

0

डोईवाला पर पंजीकृत मु.अ.सं. 256/17 धारा 420/120B/370/342 व आईपीसी 18/19/20 मानव अंगो का प्रत्यारोपण अधिनियम 1994 में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर महोदय देहरादून के पर्यवेक्षण में थाना डोईवाला में टीम गठित की गई थी।

पुलिस टीम ने , अरूण कुमार पाण्डे व डॉ. अशोक योगी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के नाम विवेचना के दौरान प्रकाश में आये थे। दौराने पूछताछ अभियुक्त अरूण कुमार पाण्डे द्वारा बताया गया कि, “मैं उत्तरांचल डेन्टल कॉलेज का डायरेक्टर हूँ तथा मेरे पिताजी उपरोक्त कॉलेज के एमडी है। हमारे इस कालेज को 2006 में एप्रूबल मिला था। हमारे पास डीओआई की परमिशन है, वर्ष 2012 तक इसमें अस्पताल को हम खुद चला रहे थे और उसके बाद हॉस्पिटल को लीज कर ग्लोबल हैल्थ को दे दिया था। उस समय इस हॉस्पिटल में डॉ0 अशोक योगी बैठते थे। हमारी चेयरमैन दयाशंकर से दोस्ती थी तथा वर्ष 2016 में अशोक योगी के माध्यम से ही राजीव चौधरी मेरे पास आया और चेयरमेन दयाशंकर पाण्डे के साथ मेरी राजीव चौधरी की व अशोक योगी की मीटिंग हुई तथा बात तय होने पर कॉलेज को हमारे द्वारा लीज पर दिया गया। सौदा 5 लाख रूपये प्रतिवर्ष में तय हुआ। उसके बाद जनवरी 2017 से हॉस्पिटल गंगोत्री चेरिटेबिल का कार्य शुरू हो गया और वहां पर इनके द्वारा एक्स-रे इत्यादि मशीनें लगाकर काम शुरू कर दिया गया, साथ ही हॉस्पिटल के निर्माण का कार्य चलता रहा तथा समय – समय पर वहां अशोक योगी तथा डॉ. अमित कुमार आपस में मिलकर सलाह – मशवरा करते रहते थे।”

crime

उनके हॉस्पिटल में जब बडी-बडी गाडियां व विदेशी मरीजों का आना-जाना शुरू हुआ तो कुछ शक हुआ व डॉ. अमित कुमार से बात कर किडनी ऑपरेशन ट्रान्सप्लान्ट करने से मना किया तो लालच दिया गया और प्रतिमाह 5 लाख रूपये देता था। अभियुक्त उपरोक्त से फर्जी इकरारनामा भी बरामद हुआ है, अशोक योगी के पास डॉक्टरी से सम्बन्धित कोई डिग्री नही है। वर्ष 2016 में राजीव चौधरी नाम के व्यक्ति से मुलाकात हुई और उसने कहा कि मुझे व मेरे दोस्त को हॉस्पिटल चलाना है तथा उत्तरांचल डेन्टल कॉलेज में हमारी बात करा दो।

जनवरी व फरवरी 2017 के बीच मुझे पता चला कि डॉ. अमित कुमार अपने साथ अन्य डॉक्टरों को लाकर यहां किडनी निकालने का काम करता है तो मेरे द्वारा डॉ.अमित को किडनी निकालने से मना किया गया तो उसने मुझे भी लाखों रूपये देकर चुप करा दिया। मैं डॉ. अमित की मदद करता था इसलिए वह भी मेरे साथ बहुत खुश था तथा हम दोनों के अच्छे सम्बन्ध थे व कई बार उसके अस्पताल में जाने की बात भी बतायी। वहां पर किडनी निकालने का काम चलता था, वहां उसकी सारी टीम रहती थी तथा अस्पताल में कुछ गिने – चुने लोगों को ही प्रवेश दिया जाता था।

अभियुक्तगणों को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।