Page 488

पद्मावती में शाहिद कपूर का अंदाज

0

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ के मुख्य किरदारों के पहले लुक बाहर आने की कड़ी में पद्मावती के रुप में दीपिका का लुक लांच होने के बाद आज इस फिल्म में महाराज रतन सिंह का पहला लुक भी जारी कर दिया गया।

पद्मावती के पति महाराज रतन सिंह का किरदार शाहिद कपूर निभा रहे हैं। अब जल्दी ही इस कड़ी में मुगल सम्राट खिलजी का पहला पोस्टर जारी होगा। ये किरदार रणबीर सिंह निभा रहे हैं। इसके बाद आखिरी में अदिति राव हैदरी के किरदार का पोस्टर भी जारी होने की उम्मीद है।

शाहिद का पहला लुक जारी होने के चंद घंटो में ही इसे सोशल मीडिया पर पसंद करने वालों की संख्या लाखों हो गई। दीपिका का पोस्टर अब तक 2 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। विवादों में रही भंसाली की ये फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होगी।

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इन्दिरा गाँधी के जन्म शताब्दी वर्ष पर राजकीय अस्पताल में कांग्रेसियों ने बाटें फल

आज पूरे देश में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इन्दिरा गाँधी के जन्म शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है, इसी कड़ी में आज ऋषिकेश तीर्थनगरी में भी कांग्रेस कार्यकर्तायों द्वारा राजकीय अस्पताल में फल वितरण का कार्यक्रम किया गया जिसमें कांग्रेसियों द्वारा बड़ी संख्या में मरीजों और लोगों को फल बांटे गए।
मीडिया से बात करते हुए नगर कांग्रेस कमेटी के अध्य्क्ष शिव मोहन मिश्रा ने बताया कि आज पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इन्दिरा गाँधी जी का जन्म शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है उनके नेक कामों को देश कभी नही भूल सकता और कांग्रेस हमेसा उनके काम को आगे लेकर जाएगी, उन्होंने बताया कि आज उनकी याद में सरकारी अस्पताल में मरीजो को फल बांटे गए है।

पकड़े गये मओवादियों के झारखण्ड कनेक्शन की जांच

0
नैनीताल। पचास हजार रुपये के इनामी माओवादी देवेंद्र चम्याल और उसकी महिला मित्र भगवती भोज के झारखंड कनेक्शन की जांच भी पुलिस ने शुरू कर दी है। दोनों की गिरफ्तारी का खुलासा करते हुए कुमाऊं के डीआइजी पीएस रावत और नैनीताल का एसएसपी जन्मेजय खंडूड़ी ने बताया कि दोनों को नेपाल सीमा पर बन रहे पंचेश्वर बांध निर्माण के विरोध के लिए रणनीति बनाते समय पकड़ा गया। पुलिस अब इंटेलीजेंस इनपुट भी खंगाल रही है। यही नहीं, पांच साल तक झारखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में देवेंद्र के ट्रेनिंग लेने की जांच भी होगी।
दस साल से फरार चल रहे इनामी माओवादी देवेंद्र चम्याल निवासी ग्राम दसाऊं पो. नगरखान पेटशाल (अल्मोड़ा) और उसकी महिला मित्र भगवती भोज निवासी ग्राम लखनाड़ी, सोमेश्वर (अल्मोड़ा) को पुलिस ने चोरगलिया(नैनीताल) क्षेत्र से शनिवार शाम गिरफ्तार किया था। पुलिस व आइबी अधिकारियों ने दोनों से रात में पूछताछ की। रविवार को पुलिस अधिकारियों ने बताया कि देवेंद्र चम्याल 2009 से 2014 तक झारखंड में ट्रेनिंग ले चुका है। 2004 में पुलिस ने हंसपुरखत्ता चोरगलिया में एक माओवादी कैंप का खुलासा किया था। देवेंद्र इसी कैंप से फरार हो गया था। तब उसके खिलाफ नानकमत्ता थाने में राष्ट्र विरोधी गतिविधियां चलाने, आपराधिक षड़यंत्र रचने, प्रतिबंधित साहित्य रखने एवं बांटने का मामला दर्ज किया गया था।
इधर, 2017 में राज्य विधानसभा चुनाव के दौरान धारी, अल्मोड़ा, सोमेश्वर, चनौदा, द्वाराहाट सहित कई जगहों में माओवादी विचारधारा से संबंधित पंफलेट लगाने व वॉल पेंटिंग लगाने के मामले में भी देवेंद्र व उसके साथियों का नाम सामने आया था। इन दिनों देवेंद्र और उसकी महिला मित्र पंचेश्वर बांध के विरोध में सक्रिय थे। दोनों के पास से संदिग्ध माओवादी साहित्य भी बरामद हुआ था।
एसएसपी खंडूड़ी के मुताबिक देवेंद्र उत्तराखंड में माओवादियों की जोनल कमेटी का सदस्य एवं कूरियर है। पूछताछ में उसने माओवादी खीम सिंह बोरा और भाष्कर पांडेय के संपर्क में होने की बात भी कबूली। एसएसपी के मुताबिक गिरफ्तार माओवादियों को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया, अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया। देवेंद्र को रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है।

पूर्व सीएम के करीबी नेता को दिया था महंत ने फ्लैट!

0

हरिद्वार। बड़ा अखाड़ा के कोठारी महंत मोहनदास के रहस्यमयी परिस्थितियों में गायब होने के पीछे एसटीएफ और पुलिस के शक की सुई बार-बार संपत्ति विवाद की तरफ घूम रही है। दरअसल, कनखल में बड़ा अखाड़े की संपत्तियों पर पिछले कुछ सालों में बड़े पैमाने पर फ्लैट का निर्माण किया गया। निर्माण को लेकर अखाड़े पर कुछ देनदारी बकाया है। वहीं, पड़ताल में यह भी सामने आया है कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के करीबी एक कांग्रेस नेता को उपहार स्वरूप फ्लैट दिया गया था। यह उपहार महंत ने क्यों दिया और ऐसे कौन-कौन लोग महंत की कृपा पात्रों की सूची में है, इसकी जानकारी भी एसटीएफ जुटा रही है।

महंत मोहनदास का अचानक गायब होना तमाम तरह के सवाल खड़े कर रहा है। संत पहले दिन से अपहरण जैसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। सवाल यह है कि संत के साथ कोई ऐसा क्यों करेगा। संत होने के नाते परिवार न होने पर पारिवारिक रंजिश जैसी बात असंभव है। अखाड़े की बेशुमार संपत्ति की तरफ बार-बार पुलिस के शक की सुई घूम रही है। कनखल में सामान्य चर्चा है कि महंत मोहनदास ने कई साधारण पृष्टभूमि वाले लोगों को फर्श से अर्श पर पहुंचाया। जांच कर रही एसटीएफ और पुलिस के लिए यह जानना जरूरी हो गया है। खोजबीन में पता चला है कि पिछली कांग्रेस सरकार के समय ही कनखल में बिल्डरों ने बड़ा अखाड़ा की भूमि पर फ्लैट का निर्माण कराया। सूत्र बताते हैं कि फ्लैट निर्माण से जुड़ा कार्य कराने के लिए महंत मोहनदास ने तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत के करीबी एक स्थानीय कांग्रेस नेता को उपहार में एक फ्लैट भी दिया था। एक बड़े कार्यक्रम का खर्च उठाने की बात भी सामने आ रही है। संपत्ति के एंगल को खंगाल रही एसटीएफ और पुलिस के हाथ कई चौंकाने वाली जानकारियां लगी हैं। अखाड़े की सपंत्ति अरबों में बताई जाती है लेकिन करोड़ों का लेनदेन संभालने वाले कोठारी महंत मोहनदास के चार पांच खातों को मिलाकर कुछ हजार की नगदी है। जांच में यह भी सामने आया है कि मुंबई के लिए रवाना होने से पहले उन्होंने 40 हजार रुपये एटीएम से निकाले थे। हरिद्वार से रवाना होने पर उनके पास छह से सात लाख रुपये की नगदी होने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि, अखाड़े के संत उनके पास नगदी होने की बात से इन्कार कर रहे हैं लेकिन सवाल यह है कि यदि महंत के पास नगदी नहीं थी और उनके बैंक खाते भी खाली हैं तो वह मुंबई जैसे शहर के बड़े हॉस्पिटल में इलाज कराने कैसे जा रहे थे।
दूसरी बात यह है कि खातों में कम नगदी होने की जानकारी के बावजूद महंत ने देनदारी के लिए चेक क्यों बांटे और उधारी का तकादा करने के लिए लोग महंत मोहनदास के सामने पहले कभी अखाड़े में क्यों नहीं आए। महंत की गुमशुदगी में शहर के एक बड़े होटल के मालिक व रत्न कारोबारी पर भी पुलिस की नजर है। यह कारोबारी व्यवसाय में महंत मोहनदास के साथ रहे हैं। व्यवसाय में निवेश करने की बात भी सामने आ रही है। एसटीएफ इस मामले में कभी भी कारोबारी से पूछताछ कर सकती है। इसके साथ ही एक विदेशी महिला का नाम अचानक ही सुर्खियों में आया है। बताया गया है कि महिला कई बार महंत मोहनदास से मिल चुकी है। गायब होने के कुछ दिन पहले भी महिला ने महंत मोहनदास से मुलाकात की थी। जांच में जुटी पुलिस और एसटीएम विदेशी महिला की कुंडली जुटा रही हैं। इसके लिए महंत मोहनदास के चारों फेसबुक अकाउंट से भी जानकारी ली जा रही है। पुलिस अगले दो दिन में बड़ा खुलासा कर सकती है। हालांकि संतों की लगातार नाराजगी को देखते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत मंगलवार को हरिद्वार आ रहे हैं। सीबीआई जांच की सुगबुगाहट संतों के बीच उठने लगी है। कुछ संत मुख्यमंत्री के आने पर सीबीआइ जांच की संस्तुति करने की मांग उठाने की रणनीति भी बना चुके हैं। वहीं पुलिस से जुड़े सूत्र बताते हैं कि अधिकारी अगले दो दिन में महंत की गुमशुदगी की गुत्थी खोल सकते हैं। इस बारे में जानकारी जुटाकर ही मुख्यमंत्री हरिद्वार आ रहे हैं।

विधानसभा अध्यक्ष का आरोप प्रोटोकॉल का नहीं किया गया पालन

ऋषिकेश एम्स में परिवहन विभाग के अधिकारियों को बस सेवा के शुभारम्भ कार्यक्रम में प्रेमचंद अग्रवाल के मनमुताबिक काम न करना भारी पड़ गया, और अध्यक्ष अपने पद की गरिमा को भूलके कर्मचारियों को हड़काने लगे और शिखाने लगे प्रोटोकॉल का पाठ। गुस्से में आपा खोके विधानसभा अध्यक्ष परिवहन मंत्री को भी कड़घरे में खड़ा करके अपने पद की गरिमा का कर्मचारियों के सामने रोब झड़ते दिखे।

पूरा मामला उनके ग्रह विधानसभा छेत्र का हिअ जहाँ से जीतकर वो तीसरी बार विधानसभा में पहुंचे है। आपको बता दे की एम्स ऋषिकेश के लिए देहरादून-हरिद्वार से पांच बसों के संचालन का शुभारम्भ कार्यक्रम  में आज 5 बसों की जगह सिर्फ 2 बसें ही पहुची, परिवहन विभाग के अधिकारियों से इस समन्ध में सवाल करने पर अधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष  के विशेष कार्याधिकारी तजेन्द्र नेगी से बदसलूकी की।

जब खुद विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल कार्यक्रम में पहुचे तो अधिकारियो ने विधानसभा अध्यक्ष को भी तबज्जों नही दी जिसके बाद विधानसभ अध्यक्ष आक्रोशित हो गये, अग्रवाल ने अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई, मौके पर मौजूद कर्मचारियों के साथ ही परिवहन विभाग के उच्च अधिकारियो को भी जमकर फटकार लगाई।

 

भरत मिलाप लीला में उमड़ी भीड़

0

काशीपुर की प्राचीन रामलीला पायते वाली रामलीला में भरत मिलाप लीला का मंचन किया गया, अयोध्या के राजा दशरथ से उनकी रानी केकई ने राम के लिए 14 वर्ष वनवास व भरत के लिए राजतिलक मांगा। उसके बाद मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम ने पिता वचन का पालन करते हुए वन जाना स्वीकार किया। उनके साथ सीता व भाई लक्ष्मण भी राज महल छोड़कर वन में गए। राजा दशरथ ने इस वियोग में अपने प्राण त्याग दिए। वहीं नाव लीला राम के वट संवाद, भरत मिलाप का मंचन भी किया गया।

रामलीला के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने बच्चों के साथ रामलीला का आनंद लेने के लिए रामलीला मैदान में पहुंचे। शहर में रामलीला चाहे कितने ही स्थानों पर होती हों लेकिन दशहरे कि दिन रामलीला मैदान में ही रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के पुतले जलाए जाते हैं। भरत मिलाप लीला में मुख्य कलाकारों में भरत मनोज पंत, राम शिवम अग्रवाल, लक्षमण सजल मेहरोत्रा, शत्रुघ्न शिवम सिंघल, कैकई अनिल ठाकुर, कौशल्या अनिल सिन्हा,निशादराज संजय चौधरी, सीता सोनू चतुर्वेदी थे।

भरत मिलाप लीला के दौरान बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद और कुमाऊं नरेश के.सी.सिंह बाबा मौजूद थे, जिनका स्वागत रामलीला केमेटी के अध्यक्ष विष्णु प्रकाश अग्रवाल, संरक्षक महेश अग्रवाल,शरद मित्तल, राजेन्द्र महेश्वरी, राजेन्द्र मेहरोत्रा, मुकेश अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, विनोद बाबू, मुकुन्द अग्रवाल, जिन्दर, दीपांशी मित्तल,पूनम अग्रवाल, गौरव गुप्ता, पारुल गुप्ता द्वारा किया गया, वहीं इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि के तौर पर विमला गुडिया, पूर्व राज्य मंत्री इन्दु मान, संदीप सहगल, सूर्यप्रताप मौजूद थे।

केसीसिंह बाबा ने कहा कि, “संस्कारों को जीवंत रखने के लिए रामलीला के मंच एक बेहतर माध्यम है, हमारी संस्कृति को बचाने में रामलीला का अहम योगदान है, जो मर्यादा पुरुषोत्तम राम की लाला का मंचन कर भावी पीढी में संस्कारों का संचार करने में योगदान दे रहे हैं।”

दशहरा पर्व की तैयारियों को लेकर एसएसपी ने किया परेड ग्राउंड का निरीक्षण

0

देहरादून। गृहमंत्री, भारत सरकार राजनाथ सिंह के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी ने मुख्य कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउंड पर जाकर वहाँ की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान एसएसपी द्वारा माननीय गृहमंत्री की सुरक्षा के लिये नियुक्त किए जाने वाले पुलिस बल की समीक्षा की एवं उपस्थित अधिकारियों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।

निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात, श्री धीरेंद्र गुंज्याल, पुलिस अधीक्षक नगर, श्री प्रदीप राय, क्षेत्राधिकारी यातायात, श्री राकेश देवली, प्रभारी निरीक्षक डालनवाला व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

मलबे में दबने से दो की मौत

0

थाना राजपुर को सूचना मिली कि कुल्हाण क्षेत्र में एक घर के पीछे पुश्ता बनाते समय मिट्टी का ढेर गिरने से उसमें कुछ लोग दब गए हैं। सूचना पर थाना राजपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा राहत एवं बचाव कार्य हेतु एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

पुलिस तथा एसडीआरएफ की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ करते हुए मलबे में दबे तीन व्यक्तियों में से एक व्यक्ति काशी मेहतो को सकुशल बाहर निकाला गया। बाकि 2 व्यक्ति की मलबे में दबने से मृत्यु हो गई। जिनके शव को पुलिस द्वारा मलबे से बाहर निकाला गया।

जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि व्यक्ति पुश्ता निर्माण का कार्य करते थे तथा आज कुल्हाण स्थित, समचू डोलमा के घर के पीछे पुश्ता निर्माण का कार्य करने आए थे। पुश्ता निर्माण करते समय मिट्टी का ढेर गिरने से तीनों व्यक्ति उसमें दब गए। पुलिस द्वारा दोनों शवों का मौके पर पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम हेतु दून अस्पताल भिजवाया गया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई प्रचलित है।

कबीर खान की फिल्म में रणबीर बनेंगे कपिल देव

0

धोनी, अजहर और सचिन के बाद अब भारतीय क्रिकेट के एक और महान खिलाड़ी कपिलदेव को लेकर फिल्म बनने जा रही है, जिसमें रणबीर सिंह उनका रोल करेंगे। ये फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘ट्यूबलाइट’ के बाद कबीर खान बनाएंगे। आज इस फिल्म में रणबीर सिंह को कास्ट करने की औपचारिक रुप से घोषणा कर दी गई। बताया जाता है कि इस फिल्म की कहानी 1983 में पहली बार क्रिकेट का विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम पर होगी, जिसका नेतृत्व कपिल देव ने किया था।

अभी सिर्फ रणबीर सिंह के कपिल देव बनने की खबर सार्वजनिक की गई है। सूत्र बताते हैं कि फिल्म की कहानी पर काम शुरु हो गया है और अगले साल ये फ्लोर पर जाएगी। ‘ट्यूबलाइट’ के बाद कबीर खान की नई फिल्म को लेकर पहले चर्चा थी कि वे रितिक रोशन और अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म बनाएंगे। फिर खबर आई थी कि कबीर की अगली फिल्म शाहरुख खान के साथ होगी, जिन्होंने ‘ट्यूबलाइट’ में जादूगर का मेहमान रोल किया था।

रणबीर सिंह की ‘पद्मावती’ इस साल 1 दिसंबर को रिलीज होगी, जिसके बाद उनकी अगली फिल्म में जोया अख्तर की फिल्म है, जिसमें उनकी जोड़ी आलिया भट्ट के साथ है। इसके अलावा ‘गोलमाल 4’ के बाद रोहित शेट्टी ने भी रणबीर के साथ फिल्म शुरु करने की खबर की पुष्टि की है।

जेपी दत्ता की फिल्म से अभिषेक हुए बाहर

0

जेपी दत्ता की फिल्म ‘पलटन’ की शूटिंग का पहला शेड्यूल शुरु होने से ठीक एक दिन पहले अभिषेक बच्चन ने खुद को इस फिल्म से अलग कर लिया। इसका कोई कारण भी अभी सामने नहीं आया है। दत्ता की फिल्म की यूनिट लद्दाख पंहुच चुकी है, जहां फिल्म का पहला शेड्यूल शुरु होना है।

दत्ता के दफ्तर ने अभिषेक के अलग होने की खबर की पुष्टि कर दी है। सूत्र बता रहे हैं कि अभिषेक जिस तरह से अंतिम पलों में फिल्म से अलग हुए हैं, उसे लेकर दत्ता नाराज हैं। जेपी दत्ता ने ही फिल्म रिफ्यूजी में अभिषेक को परदे पर लांच किया था। ‘रिफ्यूजी’ के बाद दत्ता के साथ अभिषेक ने ‘उमराव जान’, ‘एलओसी’ फिल्मों में काम किया है।

दत्ता कई साल बाद फिल्मों में लौटे हैं और इस बार वे भारत-चीन के सैनिक टकराव पर फिल्म बना रहे हैं, जबकि अब तक उनकी फिल्में भारत-पाकिस्तान टकराव पर रही हैं। दत्ता की फिल्म में शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा, सोनू सूद, पुल्कित सम्राट और जिमी शेरगिल के साथ मेहमान भूमिकाओं में सुनील शेट्टी और जैकी श्राफ हैं। दत्ता की टीम जल्दी ही अभिषेक की जगह लेने वाले कलाकार का नाम घोषित करेगी।