Page 482

हरिद्वार के फर्जी शिक्षकों पर होगा मुकदमा

0

हरिद्वार। एसआइटी ने रिकॉर्ड उपलब्ध न कराने पर हरिद्वार के सात शिक्षकों के खिलाफ मुकदमे की संस्तुति कर दी है। मामले में एसआइटी ने रिकॉर्ड संभालने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को भी बराबर का दोषी माना है। शिक्षा महानिदेशक को मुकदमे की संस्तुति भेजी गई है।

फर्जी डिग्री से शिक्षक बनने के मामले में एसआइटी ने दून के बाद हरिद्वार में भी कार्रवाई की शुरुआत कर दी है। एसआइटी की जांच के डर से हरिद्वार के 12 शिक्षक गायब हो गए थे। शिक्षा विभाग ने विज्ञापन प्रकाशित कर ऐसे शिक्षकों को 27 सितंबर को पेश होने तथा दस्तावेज देने को कहा था। मामले में हरिद्वार के शिक्षा विभाग ने पांच शिक्षकों के प्रमाण पत्र एसआइटी को उपलब्ध करा दिए हैं। अब सात शिक्षक ऐसे हैं, जिनके बारे में कोई पता नहीं चला। मामले में शिक्षा विभाग ने भी नोटिस जारी कर सेवा समाप्ति और सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों की पेंशन रोकने की कार्रवाई की चेतावनी दी। विभाग की कार्रवाई से पहले एसआइटी ने इन शिक्षकों के खिलाफ शिक्षा महानिदेशक को मुकदमा दर्ज करने की संस्तुति भेज दी है। एसआइटी ने अपनी रिपोर्ट में रिकॉर्ड संभालने अथवा देखरेख की जिम्मेदारी रखने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की संस्तुति दी है।

जल्द निकाल लिया जाएंगे फंसे ट्रैकर दल के लोगः कौशिक

0

हरिद्वार। पिछले पांच दिन से मदमहेश्वर में फंसे आठ ट्रेकरों की टीम को बचाने के प्रयास जारी हैं और आज उनको वंहा से रेस्क्यू कर लिया जाएगा। राज्य सरकार के प्रवक्ता मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि मदमहेश्वर में फंसा ट्रैकर दल बिना अनुमति लिए ट्रेकिंग के लिए गया था, जबकि उन्हें वंहा के जिलाधिकारी से अनुमति लेनी चाहिए थी। इसलिए उनका पहले पता नहीं लग पाया। अब रेस्क्यू टीमों ने उनके कैम्प का पता लगा लिया गया है।

राज्य के अपर पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने भी कहा कि सेना के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम भी उनके रेस्क्यू में लगी हुई है और जल्द ही उनको रेस्क्यू कर लिया जाएगा। ज्ञात हो गुरुवार को भी ट्रेकेरों को बचाने के लिए सेना और एयरफोर्स के जवानों द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया गया था खराब मौसम के कारण इनका रेस्क्यू नहीं हो पाया था।

रवीना टंडन की फिल्म के टीवी टेलीकास्ट पर सेंसर ने लगाई रोक

0

इस साल जुलाई में रिलीज हुई रवीना टंडन की फिल्म ‘शब’ के टेलीविजन टेलीकास्ट पर सेंसर ने रोक लगा दी है। मिली जानकारी के अनुसार, इसके बोल्ड कटेंट को देखते हुए सेंसर बोर्ड ने ये फैसला किया है। सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म के कटेंट को टीवी के पारिवारिक दर्शकों की संवेदनाओं के अनुरुप नहीं माना है और इसे टीवी टेलीकास्ट के लिए सार्टिफिकेट देने से मना कर दिया है।

14 जुलाई को जब ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तो भी सेंसर ने इसे ए सार्टिफिकेट दिया था। बाक्स आफिस पर ये फिल्म नाकाम साबित हुई थी। इस फिल्म में रवीना ने अपनी उम्र से छोटे एक्टर के साथ रोमांस किया था और दोनों के कई हाट सीन थे। ये फिल्म विवाहोत्तर संबंध और समलैंगिकता के विषयों से जु़ड़ी हुई थी।

फिल्म के निर्माता शीतल प्रसाद ने सेंसर बोर्ड के फैसले को अफसोसजनक बताया है और कहा है कि पहलाज निहलानी के बाद हम उम्मीद कर रहे थे कि सेंसर फिल्म निर्माताओं के हित में सोचेगा, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। शीतल प्रसाद ने सेंसर बोर्ड के फैसले के खिलाफ अदालत जाने के भी संकेत दिए हैं। 

स्नेहा उलाल भी छोटे परदे पर

0

फिल्म ‘लकी’ से सलमान खान की हीरोइन के तौर पर लांच की गईं अभिनेत्री स्नेहा उलाल का कैरिअर आगे नहीं बढ़ सका और अब खबर आ रही है कि वे एक टीवी सीरियल में काम करने जा रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार, स्टार प्लस के लिए प्रोड्यूसर रश्मि शर्मा के नए सीरियल में एक सेक्स वर्कर के तौर पर स्नेहा उलाल छोटे परदे पर अपनी पारी की शुरुआत करेंगी।

कहा जाता है कि उनके साथ बातचीत हो रही है, लेकिन कुछ तय नहीं है। सूत्र बता रहे हैं कि इस रोल के लिए नेहा पेंडसे और रति पांडे के नामों पर भी विचार हो रहा है, लेकिन स्नेहा को पहली पसंद बताया जा रहा है। लकी को बाक्स आफिस पर बड़ी सफलता नहीं मिली थी और स्नेहा के बारे में ये मशहूर हो गया था कि उनको ऐश्वर्या जैसी शक्ल होने की वजह से सलमान की फिल्म में काम मिला।

बालीवुड में कैरिअर न जम पाने के बाद स्नेहा ने साउथ की कुछ फिल्मों में भी काम किया।

रेस 3 में सलमान के साथ आदित्य राय कपूर

0

सलमान खान की नई फिल्म रेस 3 की कास्टिंग को लेकर रोज नई खबरें आ रही हैं। अब खबर आई है कि इस फिल्म में आदित्य राय कपूर (विद्या बालन के देवर) भी होंगे, जो पहली बार सलमान के साथ काम करेंगे। आदित्य राय कपूर के अलावा फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा भी होंगे। वे भी पहली बार सलमान के साथ काम करने जा रहे हैं।

फिल्म में सलमान के साथ जैक्लीन फर्नांडिज की जोड़ी होगी। इस फिल्म की शूटिंग जल्दी ही शुरु होने जा रही है। रिमो डिसूजा के निर्देशन में बनने जा रही ये फिल्म अब्बास मस्तान द्वारा बनाई गई रेस की दो कड़ियों के बाद तीसरी कड़ी के तौर पर होगी। टिप्स कंपनी इस फिल्म का निर्माण कर रही है। इस फिल्म को अगले साल ईद के मौके पर रिलीज किया जाएगा।

आदित्य राय कपूर के लिए ये साल अच्छा नहीं रहा। श्रद्धा कपूर के साथ उनकी फिल्म ओके जानू बाक्स आफिस पर फ्लाप रही, जबकि सिद्धार्थ मल्होत्रा को हाल ही में बाक्स आफिस पर जेंटलमैन से झटका लगा है।

शंकराचार्य की तलाश में जुटा जूना अखाड़ा

0

सन्यासी अखाड़ों के ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य पद के लिए दावेदार के लिए नागा सन्यासी के सबसे बड़े अखाड़े जूना अखाड़े में उच्च स्तर पर विचार विमर्श किया जा रहा है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य पद को लेकर पिछले 65 वर्षो से चल रहे विवाद का निस्तारण करते हुए दोनों दावेदारों का दावा खारिज करते हुए नया शंकराचार्य चुने जाने का निर्णय से सातों सन्यासी अखाड़ों में हलचल मची हुई है।
शंकराचार्य द्वारा स्थापित मठाम्नाय अनुशासन संहिता के अनुसार इन चार मठों के शंकराचार्य पद पर इनसे जुड़े पदनाम वाले सन्यासी ही आसीन हो सकते हैं।

विगत 1952 से विवादित चली आ रही ज्योतिषपीठ पर स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती तथा स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती दोनों ही दशनाम परम्परा से इस के योग्य नहीं है। सरस्वती नामा होने के नाते यह दोनों श्रृंगेरीमठ के आधीन आते हैं। अब इन दोनों का ही दावा खारिज हो जाने के कारण ज्योतिषपीठ से सम्बद्व गिरि, पर्वत, सागर नाम वाले सन्यासियों का दावा स्वतः ही मजबूत हो गया। इन तीनों दावेदारों मे सर्वाधिक मजबूत गिरिनामा सन्यासियों का दावा है। जिसके चलते श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य पद पर किसी गिरि पदनाम धारी को नियुक्त करने की कवायद तेज हो गयी है।

जूना अखाड़े के शीर्षस्थ नेतृत्व ने अखाड़े से जुड़े विद्वान सन्यासियों, महामण्डलेश्वरों तथा प्रतिष्ठित संतों की सूची बनानी शुरू कर दी है। साथ ही ऐसे विद्वान सन्यासी की तलाश की जा रही है, जो शंकराचार्य पद के लिए निर्धारित मानकों पर खरा उतरता हो। जूना अखाड़े के एक शीर्ष संत के अनुसार ज्योतिषपीठ पद अभी तक गिरि पर्वत या सागरनामा संयासियों की उपेक्षा हुई है लेकिन अब इस संदर्भ में गंभीर प्रयास किए जायेंगे और योग्य सन्यासी को इस पद के लिए प्रस्तुत किया जायेगा।

आद्य जगद्गुरू शंकराचार्य ने सनातन धर्म की रक्षा के लिए चार मठों की स्थापना की और उन चार मठों के आचार्य के पद पर अपने चार शिष्य प्रतिष्ठित किए। फिर दसों दिशाओं के प्रतीक रूप मे दस भिन्न पद नाम देकर दस शिष्य बनाए, जिन्हें दसों दिशाओं के संरक्षक के रूप मे नियुक्त किया। इन्हीं शिष्यों को दशनाम सन्यासी कहा गया। जिनके नाम तीर्थ, आश्रम, वन, अरण्य, गिरि, सागर, पर्वत, सरस्वती, भारती तथा पुरा कहा गया। इन पदनाम वाले सन्यासियों को चारों मठों से जोड़ दिया गया। जिसमें ज्योतिमठ के साथ गिरि, पर्वत, सागर, पदनाम वाले, शारदापीठ के साथ तीर्थ और आश्रम, गोवर्धनमठ जगन्नाथपुरी के साथ वन और अरण्य, श्रृगेरीमठ के साथ सरस्वती, भारती तथा पुरी पदनाम वाले सन्यासियों को सम्बद्ध कर 

स्वामी शिवानंद के शिष्य दयानंद की पिटाई

0

हरिद्वार। कुछ लागों ने मातृ सदन, हरिद्वार के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद के शिष्य की पिटाई कर दी। दरअसल, उनके शिष्य स्वामी दयानंद कनखल चौक पर चल रही रामलीला को बंद कराने आए थे। जिस पर लोग भड़क उठे और उन्हें पीट डाला।

कनखल चौक बाजार स्थित रामलीला स्थल पर रामलीला का आयोजन किया गया था। कनखल चौक बाजार में चल रही इस रामलीला के आयोजन को बंद कराने के लिए स्वामी शिवानंद के शिष्य स्वामी दयानंद वहां पहुंच गए। उन्होंने ध्वनि प्रदूषण का आरोप लगाते हुए रामलीला बंद करने को कहा। जिससे गुस्साए लागों ने पुलिस की मौजूदगी में स्वामी दयानंद की पिटाई कर दी।

पुलिस ने बड़ी मुश्किल से स्वामी दयानंद को लोगों से छुड़ाया। अपने साथ हुई इस घटना के बाद स्वामी दयानंद ने कनखल थाने में तीन पन्नों की तहरीर दी है।

यमुनोत्री हाईवे पत्थर गिरने से हुआ बंद

0

यमुनोत्री हाईवे ओजरी के पास भूस्खलन जोन पर पत्थर गिरने से पिछले दो दिनों से बंद हो गया है, जिस पर ऐसे जिला प्रशासन ने शुक्रवार से काम शुरू कर दिया है। वहीं जिला प्रशासन ने यमुनोत्री हाईवे दो अक्टूबर तक खोलने का दावा किया है।

शुक्रवार को यमुनोत्री हाईवे पर चल रहे निर्माण कार्य को लेकर डीएम उत्तरकाशी डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने जिला सभागार में पत्रकार वार्ता बुलाई। इस दौरान उन्होंने बताया कि 2570 मीटर वैकल्पिक सड़क मार्ग में से 2170 मीटर कार्य पूरा हो गया है। जबकि शेष 400 मीटर सड़क कटिंग का कार्य बाकी रह गया है, जिसको दो अक्टूबर तक पूरा कर दिया जायेगा।

उन्होंने बताया कि, “ओजरी के पास यमुनोत्री हाईवे पर पिछले दो दिनों से भूस्खलन जोन से पत्थर आने बंद हो गये हैं। इसलिए शुक्रवार को वहां भी मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। बरसात और भूस्खलन जोन अगर फिर से सक्रिय नहीं होता है तो तीन से चार दिन के अंदर मुख्य मार्ग भी खोल दिया जायेगा लेकिन इस बीच ऊपर से पत्थर आते हैं तो मुख्य मार्ग पर भी काम करना मुश्किल है। रास्ता खुलने के बाद उनकी प्राथमिकता वहां खड़ी बाहर की गाड़ियों को निकालने की है।”

डीएम डॉ आशीष कुमार ने बताया कि, “लोनिवि लगातार वहां पर मार्ग बनाने का काम कर रहा है, जिसमें छह जेसीबी और छह पोकलैंड मशीनें भी लगी हुई हैं। पत्थरों को तोड़ने के लिए कम्प्रेशर मशीन भी लगाई गई है। जहां तक यात्रा का सवाल है तो जब से हाईवे बंद हुआ है। तब से पैदल रास्ते से अभी तक करीब 20 हजार यात्रियों को इधर से उधर (बड़कोट से जानकी चट्टी की तरफ) पहुंचाया गया है।”

यमुनोत्री क्षेत्र गांव वर्तमान में पूरी राशन है। गैस सिलेंडर वहां घोड़े खच्चरों से पहुंचाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय ग्रामीणों को प्रशासन को सहयोग करना चाहिए ताकि मार्ग को जल्द से जल्द खुला जा सके। ग्रामीणों की जमीन का प्रस्ताव मुआवजे के लिए सरकार को भेज दिया गया है। जबकि फसल के नुकसान का मुआवजा उनके खातों में 

परेड ग्राउंड में आयोजित दशहरा पर्व के अवसर पर शोभायात्रा का रूट डायवर्ट प्लान

0

*दशहरा शोभायात्रा व्यवस्था*

शोभायात्रा गोपीनाथ मन्दिर से प्रारम्भ होकर श्री कालिका मन्दिर, मोती बाजार, पलटन बाजार, घण्टाघर, राजपुर रोड, एस्लेहॉल होते हुए कनक चौक , परेड ग्राउण्ड में सांय 4 बजे पहुंचेगी। उक्त शोभायात्रा के दौरान घण्टाघर, एस्लेहॉल, लैन्सडाउन चौक , सर्वे चौक , बुद्धा चौक , दर्शनलाल चौक प्रभावित रहेगें।

बस रूट डायवर्ट प्लान

1 – परेड ग्राउंड से चलने वाली कैन्ट/राजपुर रोड बस सेवा :- उक्त रोड पर चलने वाले बस सेवा 30/09/17 दशहरा पर्व के अवसर पर राजपुर रोड औरियंट चौक स्थित पेट्रोल पम्प के पास से संचालित की जा सकेगी। तथा किसी भी स्थिति में उक्त बसें कनक चौक की तरफ नहीं आयेंगी।
2- क्लेमेनटाउन से राजपुर रोड कुठाल गेट चलने वाली रोड बस सेवा – उक्त रोड पर चलने वाली बसें पंत रोड लैंसडौन की तरफ न जाकर दर्शन लाल चौक से घंटाघर होते हुए राजपुर रोड कुठाल गेट तक जायेगा तथा वापसी रूट भी निम्नवत ही रहेगा।
3 – रायपुर रोड मालदेवता सहस्रधारा रोड बस सेवा – उक्त रोड पर चलने वाली बस सेवा दिनांक 30/09/17 को चूना भट्टा रायपुर रोड से संचालित की जायेगी तथा सर्वे चौक पर सवारी उतार कर वापस रायपुर रोड चूना भट्टा जा सकेगी।
4 – नालापानी – सीमाद्वार बस सेवा : – नालापानी – सीमाद्वार बस सेवा की बसें रायपुर रोड से सर्वेचौक से क्रास रोड होते हुए फालतू लाईन से दर्शनलाल चौक होकर जा सकेगीं।

विक्रम रूट डायवर्ट प्लान 

1 – विक्रम वाहन रूट नम्बर 03 :- उक्त रूट पर चलने वाले विक्रम 30/09/17 को परेड ग्राउंड पर चलने वाले दशहरा कार्यकम की समाप्ति तक केवल तहसील चौक तक ही आ सकेगे, जहां से ये दून चौक से एमकेपी चौक होते हुए सीएमआई , धर्मपुर की तरफ जा सकेगे व इनके तहसील चौक तक आने का रूट पूर्ववत ही रहेगा।
2- विक्रम वाहन रूट नम्बर – 05 — उक्त रूट पर चलने वाले विक्रम वाहन 30/09/17 को परेडग्राउंड पर चलने वाले कार्यक्रम की समाप्ति तक केवल रेलवे गेट तक आ सकेंगे। वापसी का रूट रेलवे गेट से सहारनपुर चौक होते हुए रहेगा ।
3- विक्रम वाहन रूट नम्बर – 08 – उक्त रूट पर चलने वाले विक्रम वाहन भी 30/09/17 को परेडग्राउंड पर चलने वाले दशहरा कार्यक्रम की समाप्ति तक केवल प्रिन्स चौक तक आ सकेगे तथा उक्त विक्रम वाहन का वापसी मार्ग प्रिंस चौक से कावंली रोड तक रहेगा ।
4- विक्रम वाहन रूट नम्बर 02 – उक्त रूट पर चलने वाले समस्त विक्रम पंत रोड स्थित विक्रम स्टैण्ड से संचालित नहीं होगे। उक्त रोड पर संचालित समस्त विक्रम दिनांक 30/09/17 को परेडग्राउंड पर चलने वाले कार्यकम की समाप्ति तक कर्जन रोड से ब्राइट लैण्ड , बिरमानी चौक से होते हुए म्यूनिसीपल रोड से सर्वे चौक स्थित रोटरी तक ही आ सकेंगे तथा मैजिक सर्वे चौक के पास ही सवारी उतार कर वापस ई0सी0 रोड होते हुये आराघर चौक , बलबीर रोड होते हुये डिपार्टमेंटल स्टोर , पुलिया न0 6 से जा सकेगे ।

परेड ग्राउण्ड के चारो ओर सभी प्रकार के वाहनों के लिये जीरो जोन रहेगा। सुरक्षा कारणों के मद्देनजर दुकाने भी सीमित संख्या में ही लग पायेंगी। 30/09/17 को परेड ग्राउंड पर चलने वाले दशहरा पर्व के अवसर पर निम्न स्थानों पर बैरियर एवं पार्किग व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।

*बैरियर व्यवस्था*

1- फालतू लाइन सुभाष रोड
2- दर्शन लाल चौक
3- डूंगा हाउस तिराहा
4- कनक चौक
5- रोजगार तिराहा
6- कान्वेंट तिराहा
7- ओरिएंट चौक
8- लैंसडाउन चौक
9- सर्वे चौक
10- होटल पैसिफिक
11- मनोज क्लीनिक

*पार्किंग व्यवस्था *

वीआईपी/अधिकारीगण के वाहन की पार्किंग :-

1- दून क्लब
2- डूंगा हाउस

*सामान्य पार्किंग*

1- पवेलियन ग्राउंड
2- रेंजर्स ग्राउंड
3- मंगला देवी इंटर कॉलेज
4- पार्किंग एमडीडीए कॉन्प्लेक्स
5- ब्राइट लैंड स्कूल पार्किंग
6- महिला पॉलिटेकनिक

परेड ग्राउंड में दशहरा मेले के दौरान आने वाले संभ्रांत वाहन चालकों एवं जनता से अनुरोध है कि –
1- वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क करें तथा यथा संभव दुपहिया वाहनों का प्रयोग करते हुए वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें।
2- अपने साथ बैग/थेला/ पॉलिथीन बैग आदि साथ लेकर न आये, जिससे चेकिंग के दौरान आपको असुविधा का सामना ना करना पड़े।
3- परेड ग्राउंड में दशहरा मेले के दौरान छोटे बच्चों को साथ लेकर न आए।

पनपतिया में फंसे दो गंभीर घायलों को सेना ने किया रेस्क्यू

0

बदरीनाथ-मदमहेश्वर ट्रेक पर पनपतिया ग्लेशियर पर फंसे 9 में से गंभीर रूप से घायल दो ट्रैकरों को सेना के हेलीकाप्टर ने रेस्क्यू कर जोशीमठ सेना के हॉस्पिटल ले आये है।

शुक्रवार को सेना के दो हेलीकाप्टरों ने सेना के हेलीपेड जोशीमठ से पनपतिया ग्लेशियर में फंसे ट्रेकरों को खोजने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया था, जिसके तहत उन्हें एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस ट्रैकिंग दल के नौ सदस्यों में से दो जो गंभीर रूप से घायल थे। उन्हें सेना के हास्पिटल जोशीमठ लाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।