Page 481

बिग बास 11 के 4 प्रतियोगियों के नाम जाहिर हुए

0

हर साल बिग बास के शुरु होने के पहले दिन ही प्रतियोगियों को स्टेज पर इंट्रोड्यूज कराया जाता है और वहीं से सीधी उनकी एंट्री बिग बास के घर में होती है। बिग बास का 11वां सीजन शुरु होने जा रहा है और इस बार कलर चैनल ने अपनी इस परंपरा को तोड़ते हुए अधिकारिक तौर पर चार नामों को सार्वजनिक कर दिया है।

ये नाम किसी सूत्र से नहीं आए हैं, बल्कि चैनल ने इनके साथ प्रमोशनल वीडियो भी तैयार किया है, जिसे आज चैनल की ओर से सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया। इस प्रमोशनल वीडियो में नजर आ रहे चार प्रतियोगियों में महिला तांत्रिक शिवानी दुर्गा हैं, तो उनके साथ हरियाणवी गानों पर परफारम करने वाली सपना चौधरी हैं।

तीसरा नाम इस वीडियो में ज्योति कुमार का है, जिन्होंने गरीबी में पढ़ाई लिखाई की और इस वीडियो में चौथा नाम जुबैर खान का है, जो दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना के दामाद हैं और वे खुद को फिल्मकार कहते हैं। बतौर फिल्मकार वे बिंग दाऊद नाम से फिल्म बना चुके हैं। चैनल के सूत्र बता रहे हैं कि अगले वीडियो में कुछ और प्रतियोगियो के नाम जाहिर कर दिए जाएंगे।

अन्तराष्ट्रीय बोद्ध सम्मेलन शुरु, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

0

उत्तराखण्ड में पहली बार अन्तराष्ट्रीय बोद्ध सम्मेलन का आयोजन काशीपुर में आयोजित कगिया गया, तीन दिवसीय इस सम्मेलन का उद्धघाटन उत्तराखण्ड के राज्यपाल के.के.पाल द्वारा किया गया। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में करीब 26 देशों के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है , जबकि 37 देशों को इस सम्मेलन के लिए निमंत्रण दिया गया है।

देश में शांति और भाईचारे के संदेश वाहक रहे बुद्ध के विचारों पर जहां सम्मेलन में चर्चा की गयी, वहीं विश्व शांति के मुद्दे पर भी विचार रखे गये। बौद्धमठ के चेयरमैन रेवरेंड महानायक महाछेरा अष्वघोष ने बताया कि ये सम्मेलन काफी महत्वपूर्ण है और विश्व में शांति कायम हो इसके लिए सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

तीन दिवसीय बौद्ध सम्मेलन का आयोजन काशीपुर में किया जा रहा है इसमे एशियाई संस्कृति और इसके पुनरुत्थान में बौद्ध धर्म की प्राप्तियां सहित कई अन्य विषयों पर चर्चा की गयी।कुल दस बिन्दुओ पर सम्मेलन में चर्चा की गयी । अब तक 13 देशों के 24 लोगों ने सम्मेलन में प्रतिभाग किया है। जबकि अभी कई अन्य देशों के बोद्ध भक्तों के आने की उम्मीद जतायी जा रही है।

तो अब राजपुर रोड पर होंगे चारधाम के दर्शन

0

देहरादून। जल्द ही लोगों को राजपुर रोड पर चारों धाम के दर्शन भी होंगे। इसके साथ सैलानी व स्थानीय लोह पैदल मार्ग पर खूबसूरत शाम गुजार सकेंगे। एडीबी की ओर से 15.60 करोड़ रुपये खर्च कर साढ़े पांच किलोमीटर मार्ग का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। अजंता होटल से मसूरी डायवर्जन तक भगवान बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के म्यूरल बनाए जाएंगे। साथ ही लोगों के लिए फूड कोर्ट व बैठने के लिए आकर्षक बैंचों का निर्माण किया जा रहा। बुजुर्गों व महिलाओं की परेशानी देखते हुए मार्ग पर दो सुलभ शौचालय व चार मूत्रालय भी बनाए जाएंगे। यहां पर बैठने के लिए 50 बेंच, 75 प्लांटर, 15 रेन शेल्टर, 15 वाटर रिचार्ज वेल और 20 सिल्ट कैचर होंगे।

सौंदर्यीकरण योजना व कार्य की गुणवत्ता को लेकर एडीबी अध्यक्ष व महापौर विनोद चमोली ने गुरुवार को कौलागढ़ रोड स्थित एडीबी कार्यालय में प्रस्तुतिकरण देखा और उसके बाद राजपुर रोड पर निरीक्षण किया। महापौर ने बताया कि मसूरी डायवर्जन पर किशनपुर चुंगी से एनआइवीएच तक करीब साढ़े चार किलोमीटर मार्ग पर बांयी तरफ कॉरीडोर बनाया जाएगा। एनआइवीएच के एक किमी के दायरे में मार्ग पर दोनों ओर कॉरीडोर बनाए जाएंगे। इस मार्ग पर स्ट्रीट लाइटों और विद्युत पोल पर विज्ञापन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। मार्ग पर कुछ विद्युत पोल सामरिक विरासत वाले हैं। एडीबी को निर्देश दिए गए कि इनकी विरासत के साथ छेड़छाड़ न की जाए। महापौर ने इस मार्ग के रखरखाव के लिए वित्तीय व्यवस्था का प्लान बनाने के आदेश भी दिए। निरीक्षण में नगर आयुक्त रवनीत चीमा के साथ ही उपकार्यक्रम निदेशक रवि पांडे, एडीबी के प्रोजेक्ट मैनेजर विनय मिश्रा, पार्षद सुशील गुप्ता, सतीश कश्यप, जगदीश धीमान आदि मौजूद रहे।
पेडस्ट्रीयन सिग्नल भी लगेंगे
एनआइवीएच के पास सड़क पार करने के लिए पेडस्ट्रीयन सिग्नल भी लगाने का आदेश महापौर ने दिया। पचास मीटर के दायरे में बटन दबाते ही लाइट लाल होगी और यातायात रुक जाएगा, ताकि आसानी से पैदल सड़क पार की जा सके।
सेना का टैंक भी बढ़ाएगा शोभा
चारों धाम के म्यूरल के साथ ही राजपुर रोड पर सेना का टैंक भी शोभा बढ़ाएगा। रक्षा मंत्रालय से उत्तराखंड को दो टैंक दून व हल्द्वानी शहर में प्रतीकात्मक दर्शाने को मिले हैं। इनमें हल्द्वानी शहर में टैंक खड़ा किया जा चुका है जबकि दून में जगह के चयन पर मशक्कत चल रही थी। महापौर ने बताया कि उन्होंने प्रेसीडेंट बॉडीगार्ड के पास खाली कराई गई जमीन पर टैंक रखने का सुझाव दिया है व इसके लिए राष्ट्रपति भवन से अनुमति लेनी होगी। अगर मंजूरी नहीं मिलती तो टैंक को एनआइवीएच के बाहर स्थापित किया जाएगा।
दून शहर में पहली बार किसी मार्ग पर यूटिलिटी डक्ट बनाई जा रही। राजपुर रोड पर दो डक्ट बन रहीं। एक डक्ट पानी की निकासी के लिए जबकि दूसरी बिजली व मोबाइल की भूमिगत लाइन के लिए होगी। डक्ट बनने के बाद इस मार्ग पर बार-बार खुदाई का झंझट नहीं रहेगा।
कांग्रेस ने दागे साल
इस योजना पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने आरोप लगाया कि रोड के दोनों तरफ टाइल्स व पत्थर लगाने से गंदे पानी के रिचार्ज में परेशानी होगी। यदि इस मार्ग पर फूड कोर्ट खोले गए तो लोग सड़क पर गाडिय़ां खड़ीं कर खान-पान करेंगे। इससे पूरा दिन जाम लगा रहेगा।

देहरादून में दशहरा मेला कार्यक्रम की सुरक्षा का निरीक्षण किया गया

0

दशहरा पर्व के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले दशहरा मेला कार्यक्रम के दृष्टिगत से आज जिलाधिकारी देहरादून एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने परेड ग्राउण्ड की सुरक्षा हेतु वांछित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उत्तराखंड  व अन्य गणमान्य अतिथिगणों के सम्मिलित होने की संभावना है, जिसके दृष्टिगत कार्यक्रम के आयोजनकर्ता बन्नू बिरादरी के पदाधिकारियो को कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक बेरिकेटिंग व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम के दौरान लगभग 10-12 हजार व्यक्तियों  के आने की सम्भावना है, जिसके लिए भीड़ को नियत्रिंत करने के लिये समुचित पुलिस बल की तैनाती की गई है, साथ ही कार्यक्रम स्थल में प्रवेश मार्गों पर सुरक्षा के दृष्टिगत डी.एफ.एम.डी लगाए गए है तथा सम्पूर्ण कार्यक्रम स्थल की एंटी सबोटाज चेकिंग करने तथा आने वाले व्यक्तियों की चेकिंग करने के निर्देश दिए गए है। इसके अतिरिक्त ट्रेफिक व्यवस्था को सुचारू संचालन हेतु आवश्यक ट्रैफिक रुट डाइवर्ट व्यवस्था की गई है।

उत्तराखंड के सौंदर्य को विश्वपटल पर लाने की जरूरतः खेर

0

देहरादून। देवभूमि उत्तराखण्ड के अनछुए सौंदर्य और आध्यात्मिकता को विश्व के समक्ष लाने का जरूरत है। देहरादून पहुंचे प्रख्यात सूफी गायक कैलाश खेर ने कहा कि पाताल भूवनेश्वर, नीलकंठ, जागेश्वर, बालेश्वर जैसे पवित्र स्थलों की आध्यात्मिकता दुनिया को अचंभित करती है। उन्होंने कहा कि यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा को संगीत के माध्यम से भी दुनिया के समक्ष प्रस्तुत किया जाना चाहिए।
गुरुवार को सचिवालय में प्रसिद्ध सूफी गायक पदमश्री कैलाश खेर ने महानिदेशक सूचना डॉ. पंकज पाण्डेय से शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर कैलाश खेर ने देवभूमि उत्तराखंड की विशिष्टताओं को वैश्विक पटल पर लाने की संभावनाओं पर चर्चा की। खेर ने कहा कि संगीत लोगों की सकारात्मक मनोवृत्ति को विकसित करती है। उन्होंने कहा कि वे अपनी संगीत की छोटी-छोटी प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्तराखण्ड की सौंदर्य और आध्यात्मिकता को विश्व के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास कर रहे हैं। महानिदेशक डॉ. पाण्डेय ने बताया कि उत्तराखण्ड सरकार राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अनेक प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ’13 जिले-13 नए पर्यटन गंतव्य’ विकसित कर रही है। इससे उत्तराखण्ड में आने वाले पर्यटको की संख्या में इजाफा होगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में चल रही चारधाम यात्रा अत्यन्त सफल रही है, इस वर्ष अबतक लगभग 21 लाख श्रद्धालुओं ने उत्तराखण्ड की चारधाम यात्रा और हेमकुंड साहिब के दर्शन किए हैं। चार धाम यात्रा के सफल संचालन से सरकार सुरक्षित उत्तराखण्ड का संदेश देश-विदेश में देने में सफल रही है। उत्तराखण्ड सरकार चारधाम यात्रा और अन्य पर्यटन क्षेत्रों को वर्षभर लोगों के आकर्षण का केंद्र बनाने के लिए अनेक कदम उठा रही है। सरकार का प्रयास है कि धार्मिक पर्यटन के साथ पर्यटन के अन्य प्रकारों को बढ़ावा दिया जाए, जिससे कि उत्तराखण्ड की आर्थिकी में सार्थक बदलाव दिखे। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक आशीष कुमार त्रिपाठी भी मौजूद थे।

सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत

0

विकासनगर। गुरुवार की देर रात थाना सहसपुर क्षेत्र में देहरादून पावटा साहिब मार्ग पर बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। आशंका है कि कोई वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

देर रात देहरादून पावटा साहिब रोड पर चोरखाला के पास तीन युवक ओर बाइक सड़क पर पर गिरे हुए थे। वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। दारोगा पुनीत दसोनी मौके पर पहुंचे। तब तक दो युवकों की मौत हो चुकी थी, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई थी। पुलिस ने 108 सेवा की मदद से घायल को अस्पताल भेजा, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। दरोगा पुनीत दसोनी ने बताया कि मृतकों की पहचान महकार (18) पुत्र अब्दुल रहमान निवासी लक्ष्मीपुर, आमिर खान (23) पुत्र आलिम और शादाब (22) पुत्र अकील अहमद निवासी चोरखाला सहसपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है।

राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा

0

देहरादून। दीपावली से पहले राज्य सरकार ने राजकीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। इसमें राज्य कर्मचारियों को बड़ी सौगात देते हुए राज्य कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के एक साल के बकाया एरियर का 50 फीसद देने पर मंत्रिमंडल ने मुहर लगा दी। बैठक के बाद सरकार के प्रवक्ता मदन कौशिक ने बताया कि इसके साथ ही परिवहन निगम, सिडकुल और मंडी परिषद के कर्मियों को सातवें वेतनमान को मंजूरी दी गई है और ग्राम प्रधान, जिला पंचायत अध्यक्षों, ब्लॉर प्रमुखों का मानदेय बढ़ाने पर भी सहमति बनी है।
गुरुवार को सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक में करीब दो दर्जन मामले रखे गए। इनमें से अधिकांश पर सहमति बन गई है। राज्य सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सातवें वेतनमान के भत्तों को देने के मामले में कैबिनेट सब कमेटी गठित की गई है, जो जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। कैबिनेट बैठक में भूमि विक्रय अनुबंध पत्र पर दो फीसद स्टांप शुल्क पर लगाने, बच्चा गोद लेने पर राज्य महिला सेवकों को चाइल्ड अडॉप्शन लीव, राज्यी कर्मचारियों को एक जुलाई से एक फीसद बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता दिए जाने, जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण गठित किए जाने पर भी कैबिनेट में मंजूरी दी गई है।

पर्यटन विभाग की अनदेखी के कारण पर्यटकों से दूर ब्रह्मीताल

0

उत्तरकाशी में ब्रह्मीताल साहसिक पर्यटक स्थल प्रचार प्रसार और पर्यटन विभाग की अनदेखी के कारण पिछड़ता जा रहा है, यही कारण है कि यहां साहसिक पर्यटन की संभावनाएं होने के बावजूद यहां पर्यटक नहीं पहुंचते हैं।

उत्तरकाशी जिले में भटवाड़ी तहसील के पुराली गांव से 10 किमी और सुक्की व जसपुर गांवों से 9 किमी की पैदल दूरी पर स्थित ब्रह्मीताल बुग्यालों, वन्य जीवों और ब्रह्मकमल जैसे पुष्पों से भरपूर है। 4500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस प्राकृतिक ताल के पास ही एक ग्लेशियर भी है, जिससे इसका सौंदर्य अत्याधिक बढ़ जाता है।

वहीं, लोक कथाओं के अनुसार तिब्बत के बरमी नाग देवता की जान बचाकर स्थानीय सिधवा देवता द्वारा ताल तक पहुंचाया गया था। दूसरी कथा के अनुसार असुरों को रोकने के लिए ब्रह्मा जी ने भी यहां पर तप किया था। जबकि, केदार खंड के अनुसार इस ताल में पितृ तर्पण किया जाए तो काशी और गया के बराबर का पुण्य प्राप्त होता है।

तिब्बती समुदाय व स्थानीय ग्रामीणों के लिए इस स्थान का बहुत महत्व है। यहां के पौराणिक मंदिर में कई सदी पुराना चांदी का नाग, कांसे की थाली, घंटी व शंख आज भी मौजूद हैं। पर्यटन विकास के लिए सन् 2009 में यहां के ट्रैक को बनाया गया था, लेकिन 2012-13 की आपदा के बाद पूरा मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके बाद यहां पर कभी कोई विकास कार्य नहीं किया गया।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी बीपी टम्टा का कहना है कि,” पर्यटन विभाग द्वारा अनछुए पर्यटन स्थलों के विकास के लिए भी योजनाएं तैयार की जा रही हैं लेकिन वन क्षेत्र में आने की वजह से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिला प्रशासन के साथ मिलकर इन समस्याओं को दूर करने व विकास कार्यों को पूरा करने के प्रयास जारी हैं।”

शाहिद की फिल्म के लिए टी सीरिज और करीअर्ज की साझेदारी

0

‘टायलेट एक प्रेमकथा’ के निर्देशक श्रीनारायण सिंह की नई फिल्म शाहिद कपूर के साथ शुरु होने जा रही है और इसके लिए टीम बन गई है। इस फिल्म के निर्माण में टी सीरिज और करीअर्ज पार्टनर के तौर पर रहेंगे।

श्रीनारायण सिंह की फिल्म टायलेट के साथ भी करीअर्ज कंपनी जुड़ी थी, जिसका संचालन प्रेरणा अरोड़ा करती हैं। शाहिद कपूर पहली बार इस टीम के साथ काम करने जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, शाहिद इस फिल्म में पहली बार परदे पर वकील के किरदार में नजर आएंगे।

इस फिल्म का टाइटल रोशनी है और कहा जा रहा है कि ये फिल्म उत्तर भारत के राज्यों में बिजली चोरी जैसे सामाजिक मुद्दों से जु़ड़ी हुई है। अभी तक फिल्म में शाहिद की हीरोइन का नाम तय नहीं है। शाहिद कपूर की इस साल फरवरी में रंगून रिलीज हुई थी और 1 दिसंबर को वे संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती में महाराज रतन सिंह के रोल में नजर आएंगे।

पाकिस्तानी फिल्म भी आस्कर की दौड़ में

0

जहां अगले साल होने वाले 90वें अकादमी पुरस्कारों के लिए भारत की ओर से भेजी जाने वाली फिल्म ‘न्यूटोन’ तकदीर आजमाएगी, वहीं इस बार एक पाकिस्तानी फिल्म भी विदेशी भाषा की श्रेणी में नामांकित हुई है, ‘माई प्योर लैंड’ नाम की इस फिल्म का निर्देशन ब्रिटेन में रह रहे पाकिस्तान मूल के निर्देशक सरमद मसूद ने किया है।

ये फिल्म अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार जीत चुकी है और कहा जा रहा है कि पहली बार ऊर्दू में बनी किसी पाक फिल्म को आस्कर की दौड़ में शामिल किया गया है। ये फिल्म पाकिस्तान के सिंध प्रांत के एक गांव की कहानी है, जहां एक महिला अपनी दो बेटियों के साथ अपनी जमीन बचाने के लिए गांव के गुंडों की फौज का मुकाबला करने के लिए आगे आती है।

इस फिल्म को भी अंतिम दौर में पंहुचने के लिए मशक्कत करनी पड़ेगी। फिेल्म के निर्देशक सरमद मसूद ने कहा है कि वे अंतिम दौर तक पंहुचने की उम्मीद करते हैं।