Page 479

परेड ग्राउंड में आयोजित दशहरा पर्व के अवसर पर शोभायात्रा का रूट डायवर्ट प्लान

0

*दशहरा शोभायात्रा व्यवस्था*

शोभायात्रा गोपीनाथ मन्दिर से प्रारम्भ होकर श्री कालिका मन्दिर, मोती बाजार, पलटन बाजार, घण्टाघर, राजपुर रोड, एस्लेहॉल होते हुए कनक चौक , परेड ग्राउण्ड में सांय 4 बजे पहुंचेगी। उक्त शोभायात्रा के दौरान घण्टाघर, एस्लेहॉल, लैन्सडाउन चौक , सर्वे चौक , बुद्धा चौक , दर्शनलाल चौक प्रभावित रहेगें।

बस रूट डायवर्ट प्लान

1 – परेड ग्राउंड से चलने वाली कैन्ट/राजपुर रोड बस सेवा :- उक्त रोड पर चलने वाले बस सेवा 30/09/17 दशहरा पर्व के अवसर पर राजपुर रोड औरियंट चौक स्थित पेट्रोल पम्प के पास से संचालित की जा सकेगी। तथा किसी भी स्थिति में उक्त बसें कनक चौक की तरफ नहीं आयेंगी।
2- क्लेमेनटाउन से राजपुर रोड कुठाल गेट चलने वाली रोड बस सेवा – उक्त रोड पर चलने वाली बसें पंत रोड लैंसडौन की तरफ न जाकर दर्शन लाल चौक से घंटाघर होते हुए राजपुर रोड कुठाल गेट तक जायेगा तथा वापसी रूट भी निम्नवत ही रहेगा।
3 – रायपुर रोड मालदेवता सहस्रधारा रोड बस सेवा – उक्त रोड पर चलने वाली बस सेवा दिनांक 30/09/17 को चूना भट्टा रायपुर रोड से संचालित की जायेगी तथा सर्वे चौक पर सवारी उतार कर वापस रायपुर रोड चूना भट्टा जा सकेगी।
4 – नालापानी – सीमाद्वार बस सेवा : – नालापानी – सीमाद्वार बस सेवा की बसें रायपुर रोड से सर्वेचौक से क्रास रोड होते हुए फालतू लाईन से दर्शनलाल चौक होकर जा सकेगीं।

विक्रम रूट डायवर्ट प्लान 

1 – विक्रम वाहन रूट नम्बर 03 :- उक्त रूट पर चलने वाले विक्रम 30/09/17 को परेड ग्राउंड पर चलने वाले दशहरा कार्यकम की समाप्ति तक केवल तहसील चौक तक ही आ सकेगे, जहां से ये दून चौक से एमकेपी चौक होते हुए सीएमआई , धर्मपुर की तरफ जा सकेगे व इनके तहसील चौक तक आने का रूट पूर्ववत ही रहेगा।
2- विक्रम वाहन रूट नम्बर – 05 — उक्त रूट पर चलने वाले विक्रम वाहन 30/09/17 को परेडग्राउंड पर चलने वाले कार्यक्रम की समाप्ति तक केवल रेलवे गेट तक आ सकेंगे। वापसी का रूट रेलवे गेट से सहारनपुर चौक होते हुए रहेगा ।
3- विक्रम वाहन रूट नम्बर – 08 – उक्त रूट पर चलने वाले विक्रम वाहन भी 30/09/17 को परेडग्राउंड पर चलने वाले दशहरा कार्यक्रम की समाप्ति तक केवल प्रिन्स चौक तक आ सकेगे तथा उक्त विक्रम वाहन का वापसी मार्ग प्रिंस चौक से कावंली रोड तक रहेगा ।
4- विक्रम वाहन रूट नम्बर 02 – उक्त रूट पर चलने वाले समस्त विक्रम पंत रोड स्थित विक्रम स्टैण्ड से संचालित नहीं होगे। उक्त रोड पर संचालित समस्त विक्रम दिनांक 30/09/17 को परेडग्राउंड पर चलने वाले कार्यकम की समाप्ति तक कर्जन रोड से ब्राइट लैण्ड , बिरमानी चौक से होते हुए म्यूनिसीपल रोड से सर्वे चौक स्थित रोटरी तक ही आ सकेंगे तथा मैजिक सर्वे चौक के पास ही सवारी उतार कर वापस ई0सी0 रोड होते हुये आराघर चौक , बलबीर रोड होते हुये डिपार्टमेंटल स्टोर , पुलिया न0 6 से जा सकेगे ।

परेड ग्राउण्ड के चारो ओर सभी प्रकार के वाहनों के लिये जीरो जोन रहेगा। सुरक्षा कारणों के मद्देनजर दुकाने भी सीमित संख्या में ही लग पायेंगी। 30/09/17 को परेड ग्राउंड पर चलने वाले दशहरा पर्व के अवसर पर निम्न स्थानों पर बैरियर एवं पार्किग व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।

*बैरियर व्यवस्था*

1- फालतू लाइन सुभाष रोड
2- दर्शन लाल चौक
3- डूंगा हाउस तिराहा
4- कनक चौक
5- रोजगार तिराहा
6- कान्वेंट तिराहा
7- ओरिएंट चौक
8- लैंसडाउन चौक
9- सर्वे चौक
10- होटल पैसिफिक
11- मनोज क्लीनिक

*पार्किंग व्यवस्था *

वीआईपी/अधिकारीगण के वाहन की पार्किंग :-

1- दून क्लब
2- डूंगा हाउस

*सामान्य पार्किंग*

1- पवेलियन ग्राउंड
2- रेंजर्स ग्राउंड
3- मंगला देवी इंटर कॉलेज
4- पार्किंग एमडीडीए कॉन्प्लेक्स
5- ब्राइट लैंड स्कूल पार्किंग
6- महिला पॉलिटेकनिक

परेड ग्राउंड में दशहरा मेले के दौरान आने वाले संभ्रांत वाहन चालकों एवं जनता से अनुरोध है कि –
1- वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क करें तथा यथा संभव दुपहिया वाहनों का प्रयोग करते हुए वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें।
2- अपने साथ बैग/थेला/ पॉलिथीन बैग आदि साथ लेकर न आये, जिससे चेकिंग के दौरान आपको असुविधा का सामना ना करना पड़े।
3- परेड ग्राउंड में दशहरा मेले के दौरान छोटे बच्चों को साथ लेकर न आए।

पनपतिया में फंसे दो गंभीर घायलों को सेना ने किया रेस्क्यू

0

बदरीनाथ-मदमहेश्वर ट्रेक पर पनपतिया ग्लेशियर पर फंसे 9 में से गंभीर रूप से घायल दो ट्रैकरों को सेना के हेलीकाप्टर ने रेस्क्यू कर जोशीमठ सेना के हॉस्पिटल ले आये है।

शुक्रवार को सेना के दो हेलीकाप्टरों ने सेना के हेलीपेड जोशीमठ से पनपतिया ग्लेशियर में फंसे ट्रेकरों को खोजने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया था, जिसके तहत उन्हें एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस ट्रैकिंग दल के नौ सदस्यों में से दो जो गंभीर रूप से घायल थे। उन्हें सेना के हास्पिटल जोशीमठ लाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

रामलीला में ‘जानकी रसोई’ आधे दाम में खाने-पीने का सामान दे रही

महंगाई की मार और जीएसटी के डर ने पूरे देश में एक अजीब सी स्थिति पैदा कर दी है जिसका असर हमारी परंपरा तीज त्यौहार और मेलों पर भी पढ़ने लगा है ऐसे में छोटे कस्बों में चल रही रामलीला वैसे ही सूचना क्रांति के युग में दर्शकों को खींचने की जद्दोजहद में लगी है, ऐसे में ऋषिकेश की 60 साल पुरानी रामलीला के दर्शकों की कोई कमी नहीं है, कारण है जानकी रसोई–इंटरनेट और टीवी के युग ने हमारे पारंपरिक माध्यमों पर गहरा असर डाला है।

janki rasoi1ऋषिकेश की 60 साल पुरानी रामलीला ने दर्शको को खींचने का एक नया फार्मूला बना लिया है, जो इस दौर में महगाई को मात दे रहा है क्योंकि इस रामलीला में ‘जानकी रसोई’ नाम की दुकान ने दर्शकों को परंपरा से जोड़े रखने के लिए एक नया कांसेप्ट उतारा है। जिससे दर्शकों की भी पौ बारह हो गई है,  यहां चाय और कॉफी 3 रुपए में, पिज़्ज़ा 20 रुपए में और कोल्ड ड्रिंक 6 में मिल रहा है।
बाजार से इतनी कम कीमत पर मिल रहे सामान को लेने के लिए बच्चे और बूढ़े सब रामलीला देखने पहुंच रहे हैं। ‘जानकी रसोई’ के ऑनर योगेश चुन्नू का कहना है कि, “हम बाजार से सस्ता सामान बेच कर दर्शकों को रामलीला तक खींच कर ला रहे हैं, जिससे रामलीला की यह परंपरा जिंदा रह सके और नई पीढ़ी में हमारी सभ्यता और संस्कार बने रहें।”
रामलीला में आने वाले दर्शक खासकर बच्चे रामलीला के साथ साथ जानकी रसोई में भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं, इन दर्शकों का कहना है कि, “जहां पूरे देश में महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है, वही इस रामलीला में आकर हम सस्ते में महंगी चीजों का स्वाद ले रहे है। देश में महंगाई का रावण अपने 10 सिर के साथ फैलता जा रहा है, ऐसे में छोटे कस्बे की यह रामलीला महंगाई को मुह जोड़ जवाब दे रही है।

उत्तरकाशी के 20 प्राथमिक विद्यालय बंद के कगार पर

0

उत्तरकाशी जिले, के नौगांव ब्लॉक के 20 प्राथमिक विद्यालयों पर बंद होने कगार पर खड़े हैं। इन स्कूलों में छात्र संख्या 10 से कम है। विद्यालयी शिक्षा सचिव द्वारा जारी आदेश के अनुसार इन विद्यालयों को अब नजदीकी स्कूलों में शिफ्ट करने की तैयारी शुरू हो गई है। जबकि इससे पूर्व शून्य छात्र संख्या वाले सुनारा, नैणी, कुणिडा, मस्सू आदि पांच विद्यालयों को विभाग पहले ही बंद कर चुका है।

दरअसल नौगांव ब्लॉक में 179 प्राथमिक विद्यालयों में से 20 ऐसे हैं, जहां छात्र संख्या घटकर दस से कम पहुंच गई है। इनमें से भी नाल्ड, कोटला, देवल, बलाड़ी, सपेटा, गमर्सू, किसाला के प्राथमिक विद्यालय में छात्र संख्या घट कर दो या तीन पहुंच गई है। जिससे बाद में इन स्कूलों को बंद करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं, विकासखंड के छह उच्च प्राथमिक विद्यालय भी इस श्रेणी में आ रहे हैं। दो उच्च प्राथमिक विद्यालय शून्य छात्र संख्या होने पर पहले ही बंद किए जा चुके हैं।

शिक्षा विभाग पहले ही लाखों रुपये खर्च कर छात्र संख्या को बढ़ाने की कोशिश कर चुका है। छात्र संख्या बढ़ाने के लिए निःशुल्क शिक्षा के साथ ही मध्याह्न भोजन, मुफ्त ड्रेस, कॉपी किताबें तथा शैक्षणिक भ्रमणों पर भी लाखों खर्च किए जा रहे हैं लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं आया है। जिसके बाद अब प्रदेश सरकार ने कम छात्र संख्या वाले इन स्कूलों को बंद कर अन्य नजदीकी विद्यालय में समायोजित करने की योजना बनाई है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों सहित यहां तैनात शिक्षकों को भी नुकसान होना तय है।

जिला शिक्षाधिकारी प्रारंम्भिक शिक्षा आरएस रावत ने बताया कि दस या इससे कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों को बंद करने को लेकर शासनादेश अभी नहीं मिला है। निदेशालय से स्पष्ट आदेश मिलते ही कार्रवाई की जायेगी। 

अब इंटरनेश्नल फिल्म में काम करेंगी श्वेता त्रिपाठी

0

फिल्म ‘मसान’ से अपना कैरिअर शुरु करने वाली श्वेता त्रिपाठी को लगातार नई फिल्मों के प्रस्ताव मिल रहे हैं। उनके बारे में ताजा खबर है कि उनको दो नई फिल्मों के आफर मिले हैं, जिनमें से एक फिल्म तमिल है और दूसरी फिल्म इंटरनेश्नल है, जिसमें श्वेता के साथ सूरज शर्मा को कास्ट किया जा रहा है।

‘लाइफ आफ पई’ में काम करने वाले सूरज शर्मा ने अनुष्का शर्मा की फिल्म फिल्लौरी में भी काम किया था। ‘मसान’ के बाद श्वेता त्रिपाठी की दूसरी फिल्म ‘हरामखोर’ आई, जिसमें वे नवाजुद्दीन के साथ थीं। अनुराग कश्यप के साथ उनकी फिल्म ‘जू’ बनकर तैयार है, जिसे मोबाइल कैमरे से लांच किया गया है और बूसान में होने जा रहे फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म का प्रीमियर होगा।

हाल ही में जोया अख्तर ने श्वेता त्रिपाठी को अपनी नई वेब सीरिज के लिए कास्ट किया है। श्वेता को लेकर एक दूसरी खबर के मुताबिक, वे जल्दी ही तमिल सिनेमा से जुड़ने जा रही हैं। तमिल फिल्मों के निर्देशक सर्वनन राजेंद्रन उनको लेकर एक लव स्टोरी शुरु करने जा रहे हैं, जिसकी शूटिंग केरल में नवंबर से शुरु होगी। इसमें अभी तक हीरो तय नहीं है।

गोलमाल 5 भी बनाएंगे रोहित शेट्टी

0

अजय देवगन के साथ रोहित शेट्टी की नई फिल्म गोलमाल 4 बनकर रिलीज के लिए तैयार हो रही है। फिल्म का ट्रेलर भी लांच हो चुका है और रोहित शेट्टी ने संकेत दिया है कि वे गोलमाल 5 भी बनाएंगे। रोहित शेट्टी का कहना है कि वे इसी टीम के साथ गोलमाल 5 भी जल्दी शुरु करना चाहते हैं और इसके लिए स्टोरी आइडिया पर उन्होंने काम भी शुरु कर दिया है।

रोहित शेट्टी ने कहा कि गोलमाल की टीम अब उनके लिए परिवार का हिस्सा बन चुकी है और इस टीम के साथ वे लगातार काम करना चाहेंगे। रोहित शेट्टी के संकेत समझें, तो वे 2019 के शुरु में गोलमाल की 5वीं सीरिज शुरु करने की कोशिश करेंगे।

दीवाली पर रिलीज होने जा रही गोलमाल 4 में अजय देवगन, परिणीती चोपड़ा, तब्बू, अरशद वारसी, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े, जानी लीवर, मुकेश तिवारी, संजय मिश्रा और नील नितिन मुकेश हैं। इसके बाद रोहित शेट्टी को अगली फिल्म के तौर पर रणबीर सिंह के साथ फिल्म शुरु करनी है, तो अजय देवगन को राजकुमार गुप्ता की फिल्म की शूटिंग करनी है, जिसमें वे यूपी के एक ईमानदार इनकम टैक्स आफिसर की भूमिका में होंगे।

बिग बास 11 के 4 प्रतियोगियों के नाम जाहिर हुए

0

हर साल बिग बास के शुरु होने के पहले दिन ही प्रतियोगियों को स्टेज पर इंट्रोड्यूज कराया जाता है और वहीं से सीधी उनकी एंट्री बिग बास के घर में होती है। बिग बास का 11वां सीजन शुरु होने जा रहा है और इस बार कलर चैनल ने अपनी इस परंपरा को तोड़ते हुए अधिकारिक तौर पर चार नामों को सार्वजनिक कर दिया है।

ये नाम किसी सूत्र से नहीं आए हैं, बल्कि चैनल ने इनके साथ प्रमोशनल वीडियो भी तैयार किया है, जिसे आज चैनल की ओर से सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया। इस प्रमोशनल वीडियो में नजर आ रहे चार प्रतियोगियों में महिला तांत्रिक शिवानी दुर्गा हैं, तो उनके साथ हरियाणवी गानों पर परफारम करने वाली सपना चौधरी हैं।

तीसरा नाम इस वीडियो में ज्योति कुमार का है, जिन्होंने गरीबी में पढ़ाई लिखाई की और इस वीडियो में चौथा नाम जुबैर खान का है, जो दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना के दामाद हैं और वे खुद को फिल्मकार कहते हैं। बतौर फिल्मकार वे बिंग दाऊद नाम से फिल्म बना चुके हैं। चैनल के सूत्र बता रहे हैं कि अगले वीडियो में कुछ और प्रतियोगियो के नाम जाहिर कर दिए जाएंगे।

अन्तराष्ट्रीय बोद्ध सम्मेलन शुरु, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

0

उत्तराखण्ड में पहली बार अन्तराष्ट्रीय बोद्ध सम्मेलन का आयोजन काशीपुर में आयोजित कगिया गया, तीन दिवसीय इस सम्मेलन का उद्धघाटन उत्तराखण्ड के राज्यपाल के.के.पाल द्वारा किया गया। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में करीब 26 देशों के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है , जबकि 37 देशों को इस सम्मेलन के लिए निमंत्रण दिया गया है।

देश में शांति और भाईचारे के संदेश वाहक रहे बुद्ध के विचारों पर जहां सम्मेलन में चर्चा की गयी, वहीं विश्व शांति के मुद्दे पर भी विचार रखे गये। बौद्धमठ के चेयरमैन रेवरेंड महानायक महाछेरा अष्वघोष ने बताया कि ये सम्मेलन काफी महत्वपूर्ण है और विश्व में शांति कायम हो इसके लिए सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

तीन दिवसीय बौद्ध सम्मेलन का आयोजन काशीपुर में किया जा रहा है इसमे एशियाई संस्कृति और इसके पुनरुत्थान में बौद्ध धर्म की प्राप्तियां सहित कई अन्य विषयों पर चर्चा की गयी।कुल दस बिन्दुओ पर सम्मेलन में चर्चा की गयी । अब तक 13 देशों के 24 लोगों ने सम्मेलन में प्रतिभाग किया है। जबकि अभी कई अन्य देशों के बोद्ध भक्तों के आने की उम्मीद जतायी जा रही है।

तो अब राजपुर रोड पर होंगे चारधाम के दर्शन

0

देहरादून। जल्द ही लोगों को राजपुर रोड पर चारों धाम के दर्शन भी होंगे। इसके साथ सैलानी व स्थानीय लोह पैदल मार्ग पर खूबसूरत शाम गुजार सकेंगे। एडीबी की ओर से 15.60 करोड़ रुपये खर्च कर साढ़े पांच किलोमीटर मार्ग का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। अजंता होटल से मसूरी डायवर्जन तक भगवान बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के म्यूरल बनाए जाएंगे। साथ ही लोगों के लिए फूड कोर्ट व बैठने के लिए आकर्षक बैंचों का निर्माण किया जा रहा। बुजुर्गों व महिलाओं की परेशानी देखते हुए मार्ग पर दो सुलभ शौचालय व चार मूत्रालय भी बनाए जाएंगे। यहां पर बैठने के लिए 50 बेंच, 75 प्लांटर, 15 रेन शेल्टर, 15 वाटर रिचार्ज वेल और 20 सिल्ट कैचर होंगे।

सौंदर्यीकरण योजना व कार्य की गुणवत्ता को लेकर एडीबी अध्यक्ष व महापौर विनोद चमोली ने गुरुवार को कौलागढ़ रोड स्थित एडीबी कार्यालय में प्रस्तुतिकरण देखा और उसके बाद राजपुर रोड पर निरीक्षण किया। महापौर ने बताया कि मसूरी डायवर्जन पर किशनपुर चुंगी से एनआइवीएच तक करीब साढ़े चार किलोमीटर मार्ग पर बांयी तरफ कॉरीडोर बनाया जाएगा। एनआइवीएच के एक किमी के दायरे में मार्ग पर दोनों ओर कॉरीडोर बनाए जाएंगे। इस मार्ग पर स्ट्रीट लाइटों और विद्युत पोल पर विज्ञापन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। मार्ग पर कुछ विद्युत पोल सामरिक विरासत वाले हैं। एडीबी को निर्देश दिए गए कि इनकी विरासत के साथ छेड़छाड़ न की जाए। महापौर ने इस मार्ग के रखरखाव के लिए वित्तीय व्यवस्था का प्लान बनाने के आदेश भी दिए। निरीक्षण में नगर आयुक्त रवनीत चीमा के साथ ही उपकार्यक्रम निदेशक रवि पांडे, एडीबी के प्रोजेक्ट मैनेजर विनय मिश्रा, पार्षद सुशील गुप्ता, सतीश कश्यप, जगदीश धीमान आदि मौजूद रहे।
पेडस्ट्रीयन सिग्नल भी लगेंगे
एनआइवीएच के पास सड़क पार करने के लिए पेडस्ट्रीयन सिग्नल भी लगाने का आदेश महापौर ने दिया। पचास मीटर के दायरे में बटन दबाते ही लाइट लाल होगी और यातायात रुक जाएगा, ताकि आसानी से पैदल सड़क पार की जा सके।
सेना का टैंक भी बढ़ाएगा शोभा
चारों धाम के म्यूरल के साथ ही राजपुर रोड पर सेना का टैंक भी शोभा बढ़ाएगा। रक्षा मंत्रालय से उत्तराखंड को दो टैंक दून व हल्द्वानी शहर में प्रतीकात्मक दर्शाने को मिले हैं। इनमें हल्द्वानी शहर में टैंक खड़ा किया जा चुका है जबकि दून में जगह के चयन पर मशक्कत चल रही थी। महापौर ने बताया कि उन्होंने प्रेसीडेंट बॉडीगार्ड के पास खाली कराई गई जमीन पर टैंक रखने का सुझाव दिया है व इसके लिए राष्ट्रपति भवन से अनुमति लेनी होगी। अगर मंजूरी नहीं मिलती तो टैंक को एनआइवीएच के बाहर स्थापित किया जाएगा।
दून शहर में पहली बार किसी मार्ग पर यूटिलिटी डक्ट बनाई जा रही। राजपुर रोड पर दो डक्ट बन रहीं। एक डक्ट पानी की निकासी के लिए जबकि दूसरी बिजली व मोबाइल की भूमिगत लाइन के लिए होगी। डक्ट बनने के बाद इस मार्ग पर बार-बार खुदाई का झंझट नहीं रहेगा।
कांग्रेस ने दागे साल
इस योजना पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने आरोप लगाया कि रोड के दोनों तरफ टाइल्स व पत्थर लगाने से गंदे पानी के रिचार्ज में परेशानी होगी। यदि इस मार्ग पर फूड कोर्ट खोले गए तो लोग सड़क पर गाडिय़ां खड़ीं कर खान-पान करेंगे। इससे पूरा दिन जाम लगा रहेगा।

देहरादून में दशहरा मेला कार्यक्रम की सुरक्षा का निरीक्षण किया गया

0

दशहरा पर्व के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले दशहरा मेला कार्यक्रम के दृष्टिगत से आज जिलाधिकारी देहरादून एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने परेड ग्राउण्ड की सुरक्षा हेतु वांछित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उत्तराखंड  व अन्य गणमान्य अतिथिगणों के सम्मिलित होने की संभावना है, जिसके दृष्टिगत कार्यक्रम के आयोजनकर्ता बन्नू बिरादरी के पदाधिकारियो को कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक बेरिकेटिंग व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम के दौरान लगभग 10-12 हजार व्यक्तियों  के आने की सम्भावना है, जिसके लिए भीड़ को नियत्रिंत करने के लिये समुचित पुलिस बल की तैनाती की गई है, साथ ही कार्यक्रम स्थल में प्रवेश मार्गों पर सुरक्षा के दृष्टिगत डी.एफ.एम.डी लगाए गए है तथा सम्पूर्ण कार्यक्रम स्थल की एंटी सबोटाज चेकिंग करने तथा आने वाले व्यक्तियों की चेकिंग करने के निर्देश दिए गए है। इसके अतिरिक्त ट्रेफिक व्यवस्था को सुचारू संचालन हेतु आवश्यक ट्रैफिक रुट डाइवर्ट व्यवस्था की गई है।