Page 463

दीपावली पर पटाखों के लाइसेंस के लिए नौ से आवेदन

0

देहरादून। दीपावली के अवसर पर पटाखों की दुकान के लिए अस्थाई लाइसेंस के आवेदन नौ अक्टूबर से किए जा सकेंगे। इसके बाद प्रशासन लाइसेंस प्रक्रिया के तहत अस्थाई लाइसेंस का आवंटन करेगा। लाइसेंस 17 से 21 अक्टूबर तक के लिए मान्य होगा।

बुधवार को दून उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रशासन के साथ बैठक की। बैठक में दीपावली के अवसर पर पटाखोें के लाइसेंस को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान पटाखा व्यापारियों ने लाईसेंस आदि समस्याओं को भी अधिकारियों के समक्ष रखा। बैठक में पटाखों की दुकान संबंधित सभी मुद्दों पर आपसी सहमति बनाते हुए प्रशासन के साथ मिलकर कार्ययोजना भी तय की गई। उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी सुनील मैसोन ने बताया कि विस्फोटक नियम 2008 के अंतर्गत आवेदकों द्वारा निर्धारित प्रपत्र में आवेदन संबंधित पुलिस थाने और फायर डिपार्टमेंट की एनओसी लेनी होगी। इसके बाद ही आवेदन जमा हो सकेंगे।
उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र के साथ आवेदक को प्रस्तावित स्थल के ब्ल्यू प्रिंट मानचित्र की चार प्रतियां प्रस्तुत करनी होगी। इसमें प्रस्तावित स्थल एवं आस-पास के व्यावसायिक स्थल की स्थिति स्पष्ट रूप से अंकित होनी चाहिए। आवेदक को अपने आवेदन पत्र के साथ पासपोर्ट साइज के चार नवीनतम फोटो व स्थल के स्वामित्व सबंधित दस्तावेज की प्रमाणित छाया-प्रति भी संलग्न करनी होगी, ताकि अनुमति जल्द से जल्द प्रदान की जा सके। लाइसेंस के लिए आवेदन प्रक्रिया नौ अक्टूबर से प्रारंभ होगी। इसके बाद 15 व 16 अक्टूबर तक लाइसेंस ग्रांट कर दिए जाएंगे। प्रशासन द्वारा 17 से 21 तक के लिए पटाखे का लाइसेंस प्रदान किया जाएगा। इसके बाद लाइसेंस अवैध करार कर दिया जाएगा। 

यहां गुफाओं का है जाल मगर कोई जा नहीं सकता

0

पिथोरागढ, गुफाओं का जहां बना है मायाजाल, और प्राकृतिक सौंदर्यता का जहां है भण्डार, क्यो गुमनामी के अंधेरों में है? और क्यों राज्य बनने के बाद भी पर्यटकों से कोसो दूर हैं एसे एेतिहासिक स्थल ?

गुफाओं को पर्यटन सर्किट से जोड़ कर सैलानियों को नैसर्गिक सौंदर्य के साथ आध्यात्म से जोड़ने का सरकार का दावा 17 वर्षों में भी साकार नहीं हो सका है। जिले की एक दर्जन गुफाओं में केवल पाताल भुवनेश्वर को छोड़ अन्य गुफाएं आज भी गुमनाम हैं। इन गुफाओं का इतिहास भी अंधेरे में भटक रहा है।
सीमांत जिले का गंगावली क्षेत्र गुफाओं के मामले में धनी है। इस क्षेत्र में पाताल भुवनेश्वर जैसी विख्यात गुफा के अलावा आठ अन्य गुफाएं भी प्रकाश में आई हैं। इन गुफाओं तक आज भी पहुंचना संभव नहीं हुआ है। राज्य बनने के बाद इस क्षेत्र को गुफाओं की घाटी बना कर गुफाओं का विकास और सौंदर्यीकरण की घोषणाएं हुईं। प्रदेश में सत्तासीन होने वाली सरकारें इसे पर्यटन सर्किट से जोड़ने का दावा करती रहीं। गंगावली क्षेत्र की गुफाएं और धार्मिक पर्यटन स्थलों को जोड़ते हुए इसे हिमनगरी मुनस्यारी से जोड़ने का प्रस्ताव था।
पर्यटन सर्किट के अनुसार गंगावली क्षेत्र (गंगोलीहाट और बेरीनाग) से पर्यटक स्थल चौकोड़ी, धार्मिक स्थल थल से होते हुए मुनस्यारी को जुड़ना था। पर्यटकों को गुफाओं के रोमांच से आस्था की तरफ ले जाकर हिमालय के दर्शन की योजना इस सर्किट का मूल आधार था। परंतु आज तक जिले की भोलेश्वर, कोटेश्वर, शैलेश्वर, मुक्तेश्वर, महेश्वर, डांडेश्वर जैसी गुफाएं अंधेरे में हैं। इन गुफाओं तक पहुंचने के लिए न तो मार्ग हैं और न ही इन गुफाओं का प्रचार-प्रसार हो सका है। आज भी ये गुफाएं केवल स्थानीय लोगों की आस्था तक सिमट कर रह गई हैं। पर्यटक लाख चाहने के बाद भी इन गुफाओं का दीदार नहीं कर पा रहे हैं।

मेले को पर्यटन सर्किट से जोड़कर विश्व मानचित्र पर लाएगी सरकार: महाराज

0

टिहरी। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि मेले को पर्यटन सर्किट से जोड़कर विश्व के मानचित्र पर लाया जाएगा, जिससे देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को यहां बुनियादी सुविधाएं मिल सकेंगी।

बुधवार को भिलंगना ब्लॉक के घुत्तु भिलंग में 35वीं खतलिंग महायात्रा और मेले का शुभारंभ पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किया। इस मौके पर उन्होंने खतलिंग महायात्रा पर वेबसाइट भी लांच की। पर्यटन मंत्री ने उत्तराखंड के गांधी स्व. इंद्रमणि बडोनी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस दौरान मंत्री ने खतलिंग मेले को गोद लेने की घोषणा की।
घुत्तु भिलंग में आयोजित खतलिंग पर्यटन महायात्रा को पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि खतलिंग यात्रा की प्रदेश के गांधी स्व. इंद्रमणि बडोनी ने शुरुआत की थी। जिसे के पर्यटन विभाग व्यापक रूप से विकसित करेगा। पैराग्लाइडिंग, वाटर स्पोर्ट्स सहित अन्य साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए अकादमी तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि टिहरी झील को विकसित करने के लिए व्यापक योजना बनाई जा रही है। इससे पूर्व मेले के शुभांरभ पर पहुंचे पर्यटन मंत्री का मेला समिति व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने जोरदार स्वागत किया।
मेले के अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं, जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण व लोकगायिका मीना राणा ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने राइंका घुत्तु को प्रयोगशाला कक्ष निर्माण तथा प्राथमिक विद्यालय चक्रगांव को कम्पयूटर देने की घोषणा की। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक शक्तिलाल शाह, प्रमुख विजय गुनसोला, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी, आनंद बिष्ट शामिल रहे। 

ऋषिकेश के गंगा तटों पर शरद पूर्णिमा के स्नान के लिए भीड़

0
फोटाः कृष्णा रावत

ऋषिकेश,आज शरद पूर्णिमा है जिसके चलते ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर श्रधालुओ का ताँता लगा हुआ है, आज दान-पुण्य और गंगा स्नान कि परम्परा है। आज के दिन गंगा सनानं का विशेष महत्व होता है। माना जाता है की आज के दिन गंगा माँ में डुपकी लगाने से सरे कष्ठ दूर हो जाते है और पूण्य की प्राप्ति होती है।

बहुत से श्रद्धालु आज गंगा घाट में पूजा भी करते है। गंगा घाट में श्रद्धालुयों के भीड़ को देखते हुए प्रसाशन ने भी सुरक्षा के पुरे इंतज़ाम किये है ताकि किसी भी तरह की हताहत न हो सके। श्रद्धालु मानते है की आज के दिन माँ गंगा की पूजा अर्चना करने और यहाँ डुपकी लगाने से लोगों के सरे कष्ट दूर हो जाते है.

 

कांस्टेबलों को दिया गया यातायात नियमों का प्रशिक्षण

0

देहरादून। जनपद पौड़ी व चमोली से देहरादून में यातायात व्यवस्था सुदृढ करने हेतु सम्बद्ध हुये 03 उपनिरीक्षक एवं 29 कांस्टेबलों को यातायात संचालन का 01 सप्ताह का प्रशिक्षण प्रदान करने के पश्चात लिखित परीक्षा व साक्षात्कार लेकर तथा यातायात संचालन में उनकी रुचि व मनोदशा को मनोचिकित्सक द्वारा मापकर एवं आज दिनाकं 04/10/2017 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, श्रीमती निवेदिता कुकरेती कुमार एवं पुलिस अधीक्षक यातायात, श्री धीरेन्द्र गुन्ज्याल की उपस्थिति में आई0एच0एम0 फैकल्टी द्वारा “साफ्ट स्किल ” का प्रशिक्षण देकर यातायात ड्यूटी पर नियुक्त किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा उन्हे उच्च कोटि के अनुशासन में रहकर एवं जनता के साथ अच्छा व्यवहार करने के निर्देश दिए गये।

सेना भर्ती रैली के चलते शहर में होगा रुट डायर्वट

0

5 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक प्रस्तावित सेना भर्ती रैली वीरपुर से वापसी मार्ग का यातायात प्लान /डायवर्ट :-

  • वीरपुर से रेलवे स्टेशन जाने का मार्ग – बीरपुर – धाधोडा -कैन्ट चौक – बल्लूपुर – बल्लीवाला – सहरनपुर चौक -रेलवे स्टेशन ।
  • वीरपुर से आई0एस0बी0टी0 जाने का मार्ग – बीरपुर – धाधोडा – कैन्ट चौक – बल्लूपुर – बल्लीवाला – जीमएस रोड – कमला पेलेस — शिमला बाई पास चौक – आईएसबीटी ।
  • आटो , विक्रम सिटी बस से अभ्यर्थियों को वापस रेलवे स्टेशन व बस स्टैण्ड छोडेंगें ।

उक्त भर्ती रैली से प्रभावित क्षेत्र एवं मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ने की स्थिति में परिस्थितियों के अनुसार यातायात डायवर्ट भी किया जा सकता हैं । इस सम्बन्ध में सम्बन्धित क्षेत्र के निवासियों एवं मार्गों का प्रयोग करने वाले वाहन चालकों से अनुरोध है कि कृपया अपने गन्तव्य स्थान तक पहुंचने तथा किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिये वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें तथा यथासम्भव चौपहिया वाहनों के प्रयोग से बचते हुए दोपहिया वाहनों का प्रयोग करे ।
देहरादून की जनता से अनुरोध है कि कृपया व्यवस्था बनाने में जनपद पुलिस को अपना सहयोग प्रदान करें ।

खुले में शौच और थूकना पडेगा मंहगा

0

काशीपुर, खुले में शौच और पान की पीक जगह-जगह थूकने वालों पर नगर निगम सीसीटीवी से निगरानी कर रहा है। ऐसे पांच लोगों को कैमरे से चिह्नित किया गया व टीम ने तुरंत मौके पर जाकर जुर्माना वसूला, साथ ही आगे से ऐसा न करने की हिदायत दी। इधर, पार्किंग में भी पांच लोग खुले में शौच करते पकड़े गए जिन्होंने उठक-बैठक लगाकर भविष्य में दोबारा ऐसा न करने की बात कही।

इतना ही नहीं एक व्यक्ति को निगम परिसर में पान की पीक थूकते भी पकड़ा गया। नगर आयुक्त की नजर सीसीटीवी कैमरे पर पड़ी तो चार लोग शौचालय के बाहर खुले में शौच करते दिखे, जबकि एक व्यक्ति तंबाकू खाकर थूकता दिखा। इस पर आनन-फानन वह कर्मचारियों को लेकर मौके पर पहुंच गए और शौच करने व थूकने वालों को पकड़ लिया। प्रत्येक से 200-200 रुपये जुर्माना वसूला।

बताया कि अहुजा, गुप्ता, रईस अहमद व अकील अहमद से खुले में शौच करने पर व वाजिद हुसैन से थूकने पर जुर्माना वसूला गया। कुछ समय सीसीटीवी कैमरे में पार्किंग के किनारे पांच लोग शौच करते दिखे। नगर आयुक्त ने कर्मचारियों से पांचों को पकड़कर जुर्माने की पर्ची काटने लगे तो लोगों ने कान पकड़कर उठक-बैठक कर दोबारा गलती न करने की माफी मांगी और जुर्माना न लगाने को लेकर गिड़गिड़ाने लगे।

नगर आयुक्त उत्तम सिंह चौहान ने दोबारा खुले में शौच न करने की हिदायत देकर उन्हें छोड़ दिया। इससे पहले नगर निगम परिसर में थूकने पर निगम के स्टोर कीपर व सफाई कर्मी व एक अन्य से जुर्माना वसूला जा चुका है।

एसएसबी ने पकडी तीस लाख की हेरोईन

0

टनकपुर में चरस और अफीम की तस्करी लंबे समय से चल रही है। पुलिस व एसएसबी कई लोगों को पकड़ भी चुकी है लेकिन पहली बार हेरोइन पकड़ने का मामला सामने आया है। बार्डर पर चेकिंग के दौरान एसएसबी ने एक युवक को चरस व हेरोइन की साथ गिरफ्तार किया। युवक बरेली का रहने वाल है। एसएसबी ने युवक को पुलिस को सौंपना था लेकिन देर शाम तक एसएसबी ने पुलिस को नहीं सौंपा था।

smuggler

नेपाल के रास्ते मादक पदार्थो की तस्करी जोर-शोर से चल रही है। अब तक लाखों रुपये चरस व अफीम की तस्करी करने वाले दर्जनों लोग जेल भी जा चुके हैं। मगर तस्करी का खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को बरेली से नेपाल जा रहे कुछ लड़कों की आपस में रास्ते में ही जान पहचान हुई।

जब वह बार्डर पार कर नेपाल की ओर जाने लगे तो टनकपुर शारदा बैराज पर एसएसबी ने शारदा बैराज चेक पोस्ट पर लड़कों की चैकिंग करने लगा। तभी एक लड़का घबरा गया और बैग में रखी पन्नी को निकालकर छुपाने लगा। जवानों ने शक हुआ तो पन्नी की तलाश की तो उसमें पांच ग्राम हेरोइन व सोलह ग्राम चरस मिली। पूछताछ में उसने अपना नाम सोनू,इज्जतनगर, बरेली बताया। उसने बताया कि वह ब्रह्मादेव नेपाल में उसे बेचने ले जा रहा था।

सिपाहियो ने दिखाया टशन और कर दी फायरिंग

0

रुद्रपुर, इंदिरा चौक पर एक होटल के बाहर कोतवाली में तैनात दो पुलिस कर्मियों ने टशन में हवाई फायर झोंक दिया। इससे मौके पर दहशत फैल गई। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने दोनों पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। उन्होंने घटना की जांच सीओ को सौंप दी है।

देर रात इंदिरा चौक स्थित जन्नत होटल के बाहर कोतवाली में तैनात कांस्टेबल सतेंद्र सुयाल और प्रवीण गोस्वामी बोलेरो में बैठकर खाना खा रहे थे। बताया जा रहा है कि इसके बाद पुलिस कर्मियों ने टशन दिखाते हुए बिना किसी बात के एक-दो राउंड फायर झोंक दिए। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। साथ ही मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। इसी बीच किसी ने एसएसपी सदानंद दाते को सूचना दे दी। मौके पर पहुंचे एसएसपी ने घटना की जानकारी ली।

लोगों का आरोप था कि नशे में धुत पुलिस कर्मियों ने फायर किया है। इस पर एसएसपी ने कांस्टेबल सतेंद्र और प्रवीण से पूछताछ की तो उन्होंने फायरिंग से इंकार किया। एसएसपी को कांस्टेबल सतेंद्र शराब के नशे में मिला, दोनों पुलिस कर्मियों पर लगे आरोपों के आधार पर एसएसपी ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही मामले की जांच सीओ सिटी स्वतंत्र कुमार को सौंप दी।

रात होटल के बाहर फायरिंग मामले में सवाल उठ रहे हैं कि फायरिंग लाइसेंसी पिस्टल से हुई या फिर पुलिस कर्मी के पास मौजूद सरकारी पिस्टल से। इस संबंध में एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सरकारी पिस्टल से हवाई फायरिंग की पुष्टि हुई तो संबंधित पुलिस कर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है।

एसएसपी ने बताया कि इंदिरा चौक के समीप दो पुलिस कर्मी बोलेरो में बैठकर खाना खा रहे थे। इसमें एक कांस्टेबल सतेंद्र सुयाल नशे में था। इसी बीच वहां पर उन्होंने फायरिंग कर दी। फायरिंग सरकारी पिस्टल से हुई या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। दोनों पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर जांच सीओ सिटी को सौंप दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

युवक ने खुद को लगाई आग, हालत नाजुक

0

देहरादून। थाना रायपुर के भोपालपानी क्षेत्र में एक युवक ने खुद को आग लगा ली। वह लगभग 70 प्रतिशत जल गया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

घटना बुधवार शाम लगभग 6:30 बजे की है। युवक को कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया गया। युवक राजेश पुत्र गुलाब सिंह भोपालपानी का निवासी है। परिजनों ने बताया कि राजेश ने बुधवार को कमरा बंद करके खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। परिजनों ने जब कमरे से धुंआ निकलता हुआ देखा तो उसके पिता गुलाब सिंह ने दरवाजा तोड़कर युवक को बाहर निकाला। युवक शादीशुदा है तथा मजदूरी का कार्य करता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।