Page 464

वाह जनाब मुआवजा घोटाले में लाखों की फोटो कापी

0

रुद्रपुर। मुआवजा घोटाले ने सरकार के राजस्व को बड़ा चूना लगाया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस प्रकरण से जुड़ी फाइलों की छायाप्रति कराने में ही अब तक पौने दो लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। फिलहाल यह खर्च एनएचएआइ से ही वसूला जाएगा, क्योंकि अभी मूल दस्तावेज बाहर आने हैं। ऐसे में यह खर्च और बढ़ सकता है। ऐसा तब है जबकि एसएलएओ कार्यालय ने फोटो कॉपी के लिए खुद मशीन खरीदी है।

मुआवजा घोटाले के बाद शुरू हुई जांच ने जहां अफसरों के पसीने छुड़ा दिए हैं, वहीं राजस्व की क्षति भी पहुंचाई है। एसएलएओ कार्यालय को सीसीटीवी से लैस किया जाना, इसी क्रम का हिस्सा है। वहीं फोटो स्टेट मशीन की खरीद भी की गई। बावजूद अब तक करीब पौने दो लाख रुपये का खर्च फोटो कॉपी पर ही आ चुका है। 12 सौ फाइलों को मशीन से गुजारते-गुजारते कर्मचारी भी थक चुके हैं। उनका कहना है कि अब तक मशीन के लिए कई टोनर खरीदे जा चुके हैं। एक टोनर ही 25 हजार रुपये का आता है।

मुआवजे से जुड़ी मूल पत्रावलियां अभी डबल लॉक में ही हैं। इस बीच एजी ने पत्र भेजकर पूछा कि क्या ऑडिट के लिए तैयार हो। बड़ी समस्या यह है कि यदि ऑडिट शुरू हो गया तो मुआवजा वितरण पर रोक लग सकती है। साथ ही एसएलएओ कार्यालय के सभी कार्य स्वत: ही रुक जाएंगे।

घोटाले का जिन्न बाहर आने के बाद ओसी कलक्ट्रेट नारायण सिंह नबियाल के पास एसएलएओ का अतिरिक्त चार्ज है। अब शासन ने काशीपुर के एमएनए उत्तम सिंह को ऊधमसिंह नगर का नया एसएलएओ बनाया है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या जिले में दो-दो एसएलएओ होंगे। वैसे शासन ने पिछले दिनों जिले में दो एसएलएओ की नियुक्ति की बात भी कही थी।

उत्तराखंड पहुंची राष्ट्रमंडल खेल 2018 क्वीन्स बेटन का कुमांऊनी अंदाज में स्वागत

0

रूद्रपुर/पंतनगर। आस्ट्रेलिया में अप्रैल 2018 में आयोजित होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स की क्वीन्स बेटन का रुद्रपुर पहुंचने पर परंपरागत कुमाऊंनी अंदाज में स्वागत किया गया। खेल मंत्री अरविंद पांडे ने आगवानी कर क्वीन्स बेटन को हाथ में उठा सिटी क्लब में प्रवेश किया।

गुरुवार सुबह करीब 11 बजे दिल्ली से हवाई जहाज से ऑस्ट्रेलियन टीम में शामिल मिस कैरी थामसन, मिस केरी एल्जा कोक्स, मिस रेमन्ड किटचिंग, मिस कोलिन एमसी पर्सन पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। वह उनका खेल मंत्री अरविंद पांडेय, जिले के प्रभारी मंत्री प्रकाश पंत के साथ ही जिलाधिकारी डॉ नीरज खैरवाल, एस एसपी डॉ सदानंद दाते ने आगवानी की। वह से सभी काफिले के रूप में सिटी क्लब पहुंचे, जंहा परंपरागत तरीके से मेहमान खिलाड़ियों के साथ ही अथितियों का स्वागत किया गया। स्वागत समारोह मे विभिन्न विद्यालयों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समा बांध दिया। स्वागत के बाद बेटन रिले को खेल मंत्री द्वारा सिटी क्लब से रवाना किया जाएगा। इस दौरान विशिष्ठ अतिथि वित्त मंत्री प्रकाश पंत भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल ने की। साथ ही कार्यक्रम में विदेशी मेहमान कैरी थामसन, केरी एल्जा कोक्स, मि. रेमण्ड किटचिंग, मि. कोलीन एमसी पर्सन, इंडियन ओलम्पिक एसोशिएशन के संयुक्त सचिव राकेश गुप्ता, मेयर सोनी कोली, अपर जिलाधिकारी जगदीश चन्द्र काण्डपाल, प्रताप सिंह शाह, एसडीएम रोहित मीडा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

 

गोल्डन बाबा का मायादेवी प्रांगण हरिद्वार में डांडिया रास

ऋषिकेश,हमारे देश में इस समय बाबाओं की मीडिया में धूम मची हुई है, बाबा को आपने आज तक मोह माया से दूर सांसारिक सुख सुविधाओं से दूर गेरुआ वस्त्र धारण किए देखा होगा लेकिन सोने से लदा बाबा आप पहली बार देखेंगे। गौरतलब है कि अखाड़ा परिषद ने अभी कुछ दिन पहले ही बाबाओं को महिलाओं से दूर रहने की सलाह दी है लेकिन गोल्डन बाबा के नजारे ही अलग हैं।

एक कार्यक्रम के दौरान गोल्डन बाबा महिलाओं के साथ डांडिया रास खेलते हुए मंच पर नजर आये। आईये आपको बताते है गोल्डन बाबा की ख़ासियत। शरीर पर 13 किलो सोना , लगभग 30 निजी सुरक्षाकर्मी जहां जाते हैं वहां देखने वालों की हौड़ लग जाती है कुछ इस तरह का जलवा है गोल्डन बाबा। आपको बता दे कि गोल्डन बाबा का पूरा नाम सुधीर कुमार मक्कड़ है जिन्हें अब गोल्डन बाबा के नाम से जाना जाता है।

सड़क हादसे में सांभर और एक युवक की मौत

0

रामनगर। पिरुमदरा के समीप सड़क हादसे में कार सवार युवक के साथ ही सांभर की मौत हो गई। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। जानकारी के मुताबिक एक टीवी चैनल की कार काशीपुर से रामनगर को आ रही थी। तभी पिरुमदरा के समीप तेजी से सड़क पार कर रहा साभर कार से टकरा गया। सांभर की मौके पर मौत हो गई।   इसी बीच रामनगर की ओर से बाइक पर सवार 30 वर्षीय नरेंद्र सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी भवानीपुर बड़ी भी नियंत्रण खो बैठा और बाइक कार से जा टकराई। आनन फानन उसे रामनगर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया।

दीपावली पर पटाखों के लाइसेंस के लिए नौ से आवेदन

0

देहरादून। दीपावली के अवसर पर पटाखों की दुकान के लिए अस्थाई लाइसेंस के आवेदन नौ अक्टूबर से किए जा सकेंगे। इसके बाद प्रशासन लाइसेंस प्रक्रिया के तहत अस्थाई लाइसेंस का आवंटन करेगा। लाइसेंस 17 से 21 अक्टूबर तक के लिए मान्य होगा।

बुधवार को दून उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रशासन के साथ बैठक की। बैठक में दीपावली के अवसर पर पटाखोें के लाइसेंस को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान पटाखा व्यापारियों ने लाईसेंस आदि समस्याओं को भी अधिकारियों के समक्ष रखा। बैठक में पटाखों की दुकान संबंधित सभी मुद्दों पर आपसी सहमति बनाते हुए प्रशासन के साथ मिलकर कार्ययोजना भी तय की गई। उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी सुनील मैसोन ने बताया कि विस्फोटक नियम 2008 के अंतर्गत आवेदकों द्वारा निर्धारित प्रपत्र में आवेदन संबंधित पुलिस थाने और फायर डिपार्टमेंट की एनओसी लेनी होगी। इसके बाद ही आवेदन जमा हो सकेंगे।
उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र के साथ आवेदक को प्रस्तावित स्थल के ब्ल्यू प्रिंट मानचित्र की चार प्रतियां प्रस्तुत करनी होगी। इसमें प्रस्तावित स्थल एवं आस-पास के व्यावसायिक स्थल की स्थिति स्पष्ट रूप से अंकित होनी चाहिए। आवेदक को अपने आवेदन पत्र के साथ पासपोर्ट साइज के चार नवीनतम फोटो व स्थल के स्वामित्व सबंधित दस्तावेज की प्रमाणित छाया-प्रति भी संलग्न करनी होगी, ताकि अनुमति जल्द से जल्द प्रदान की जा सके। लाइसेंस के लिए आवेदन प्रक्रिया नौ अक्टूबर से प्रारंभ होगी। इसके बाद 15 व 16 अक्टूबर तक लाइसेंस ग्रांट कर दिए जाएंगे। प्रशासन द्वारा 17 से 21 तक के लिए पटाखे का लाइसेंस प्रदान किया जाएगा। इसके बाद लाइसेंस अवैध करार कर दिया जाएगा। 

यहां गुफाओं का है जाल मगर कोई जा नहीं सकता

0

पिथोरागढ, गुफाओं का जहां बना है मायाजाल, और प्राकृतिक सौंदर्यता का जहां है भण्डार, क्यो गुमनामी के अंधेरों में है? और क्यों राज्य बनने के बाद भी पर्यटकों से कोसो दूर हैं एसे एेतिहासिक स्थल ?

गुफाओं को पर्यटन सर्किट से जोड़ कर सैलानियों को नैसर्गिक सौंदर्य के साथ आध्यात्म से जोड़ने का सरकार का दावा 17 वर्षों में भी साकार नहीं हो सका है। जिले की एक दर्जन गुफाओं में केवल पाताल भुवनेश्वर को छोड़ अन्य गुफाएं आज भी गुमनाम हैं। इन गुफाओं का इतिहास भी अंधेरे में भटक रहा है।
सीमांत जिले का गंगावली क्षेत्र गुफाओं के मामले में धनी है। इस क्षेत्र में पाताल भुवनेश्वर जैसी विख्यात गुफा के अलावा आठ अन्य गुफाएं भी प्रकाश में आई हैं। इन गुफाओं तक आज भी पहुंचना संभव नहीं हुआ है। राज्य बनने के बाद इस क्षेत्र को गुफाओं की घाटी बना कर गुफाओं का विकास और सौंदर्यीकरण की घोषणाएं हुईं। प्रदेश में सत्तासीन होने वाली सरकारें इसे पर्यटन सर्किट से जोड़ने का दावा करती रहीं। गंगावली क्षेत्र की गुफाएं और धार्मिक पर्यटन स्थलों को जोड़ते हुए इसे हिमनगरी मुनस्यारी से जोड़ने का प्रस्ताव था।
पर्यटन सर्किट के अनुसार गंगावली क्षेत्र (गंगोलीहाट और बेरीनाग) से पर्यटक स्थल चौकोड़ी, धार्मिक स्थल थल से होते हुए मुनस्यारी को जुड़ना था। पर्यटकों को गुफाओं के रोमांच से आस्था की तरफ ले जाकर हिमालय के दर्शन की योजना इस सर्किट का मूल आधार था। परंतु आज तक जिले की भोलेश्वर, कोटेश्वर, शैलेश्वर, मुक्तेश्वर, महेश्वर, डांडेश्वर जैसी गुफाएं अंधेरे में हैं। इन गुफाओं तक पहुंचने के लिए न तो मार्ग हैं और न ही इन गुफाओं का प्रचार-प्रसार हो सका है। आज भी ये गुफाएं केवल स्थानीय लोगों की आस्था तक सिमट कर रह गई हैं। पर्यटक लाख चाहने के बाद भी इन गुफाओं का दीदार नहीं कर पा रहे हैं।

मेले को पर्यटन सर्किट से जोड़कर विश्व मानचित्र पर लाएगी सरकार: महाराज

0

टिहरी। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि मेले को पर्यटन सर्किट से जोड़कर विश्व के मानचित्र पर लाया जाएगा, जिससे देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को यहां बुनियादी सुविधाएं मिल सकेंगी।

बुधवार को भिलंगना ब्लॉक के घुत्तु भिलंग में 35वीं खतलिंग महायात्रा और मेले का शुभारंभ पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किया। इस मौके पर उन्होंने खतलिंग महायात्रा पर वेबसाइट भी लांच की। पर्यटन मंत्री ने उत्तराखंड के गांधी स्व. इंद्रमणि बडोनी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस दौरान मंत्री ने खतलिंग मेले को गोद लेने की घोषणा की।
घुत्तु भिलंग में आयोजित खतलिंग पर्यटन महायात्रा को पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि खतलिंग यात्रा की प्रदेश के गांधी स्व. इंद्रमणि बडोनी ने शुरुआत की थी। जिसे के पर्यटन विभाग व्यापक रूप से विकसित करेगा। पैराग्लाइडिंग, वाटर स्पोर्ट्स सहित अन्य साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए अकादमी तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि टिहरी झील को विकसित करने के लिए व्यापक योजना बनाई जा रही है। इससे पूर्व मेले के शुभांरभ पर पहुंचे पर्यटन मंत्री का मेला समिति व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने जोरदार स्वागत किया।
मेले के अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं, जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण व लोकगायिका मीना राणा ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने राइंका घुत्तु को प्रयोगशाला कक्ष निर्माण तथा प्राथमिक विद्यालय चक्रगांव को कम्पयूटर देने की घोषणा की। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक शक्तिलाल शाह, प्रमुख विजय गुनसोला, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी, आनंद बिष्ट शामिल रहे। 

ऋषिकेश के गंगा तटों पर शरद पूर्णिमा के स्नान के लिए भीड़

0
फोटाः कृष्णा रावत

ऋषिकेश,आज शरद पूर्णिमा है जिसके चलते ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर श्रधालुओ का ताँता लगा हुआ है, आज दान-पुण्य और गंगा स्नान कि परम्परा है। आज के दिन गंगा सनानं का विशेष महत्व होता है। माना जाता है की आज के दिन गंगा माँ में डुपकी लगाने से सरे कष्ठ दूर हो जाते है और पूण्य की प्राप्ति होती है।

बहुत से श्रद्धालु आज गंगा घाट में पूजा भी करते है। गंगा घाट में श्रद्धालुयों के भीड़ को देखते हुए प्रसाशन ने भी सुरक्षा के पुरे इंतज़ाम किये है ताकि किसी भी तरह की हताहत न हो सके। श्रद्धालु मानते है की आज के दिन माँ गंगा की पूजा अर्चना करने और यहाँ डुपकी लगाने से लोगों के सरे कष्ट दूर हो जाते है.

 

कांस्टेबलों को दिया गया यातायात नियमों का प्रशिक्षण

0

देहरादून। जनपद पौड़ी व चमोली से देहरादून में यातायात व्यवस्था सुदृढ करने हेतु सम्बद्ध हुये 03 उपनिरीक्षक एवं 29 कांस्टेबलों को यातायात संचालन का 01 सप्ताह का प्रशिक्षण प्रदान करने के पश्चात लिखित परीक्षा व साक्षात्कार लेकर तथा यातायात संचालन में उनकी रुचि व मनोदशा को मनोचिकित्सक द्वारा मापकर एवं आज दिनाकं 04/10/2017 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, श्रीमती निवेदिता कुकरेती कुमार एवं पुलिस अधीक्षक यातायात, श्री धीरेन्द्र गुन्ज्याल की उपस्थिति में आई0एच0एम0 फैकल्टी द्वारा “साफ्ट स्किल ” का प्रशिक्षण देकर यातायात ड्यूटी पर नियुक्त किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा उन्हे उच्च कोटि के अनुशासन में रहकर एवं जनता के साथ अच्छा व्यवहार करने के निर्देश दिए गये।

सेना भर्ती रैली के चलते शहर में होगा रुट डायर्वट

0

5 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक प्रस्तावित सेना भर्ती रैली वीरपुर से वापसी मार्ग का यातायात प्लान /डायवर्ट :-

  • वीरपुर से रेलवे स्टेशन जाने का मार्ग – बीरपुर – धाधोडा -कैन्ट चौक – बल्लूपुर – बल्लीवाला – सहरनपुर चौक -रेलवे स्टेशन ।
  • वीरपुर से आई0एस0बी0टी0 जाने का मार्ग – बीरपुर – धाधोडा – कैन्ट चौक – बल्लूपुर – बल्लीवाला – जीमएस रोड – कमला पेलेस — शिमला बाई पास चौक – आईएसबीटी ।
  • आटो , विक्रम सिटी बस से अभ्यर्थियों को वापस रेलवे स्टेशन व बस स्टैण्ड छोडेंगें ।

उक्त भर्ती रैली से प्रभावित क्षेत्र एवं मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ने की स्थिति में परिस्थितियों के अनुसार यातायात डायवर्ट भी किया जा सकता हैं । इस सम्बन्ध में सम्बन्धित क्षेत्र के निवासियों एवं मार्गों का प्रयोग करने वाले वाहन चालकों से अनुरोध है कि कृपया अपने गन्तव्य स्थान तक पहुंचने तथा किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिये वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें तथा यथासम्भव चौपहिया वाहनों के प्रयोग से बचते हुए दोपहिया वाहनों का प्रयोग करे ।
देहरादून की जनता से अनुरोध है कि कृपया व्यवस्था बनाने में जनपद पुलिस को अपना सहयोग प्रदान करें ।