Page 455

करण जौहर फिर से परदे पर डबल रोल में

0

हाल ही में दर्शकों ने वरुण धवन को जुड़वां 2 में डबल रोल में देखा और उनको काफी पसंद किया। कुछ दिनों बाद परदे पर करण जौहर डबल रोल में नजर आएंगे। अनुराग कश्यप द्वारा रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘बांबे वैलवेट’ में विलेन का रोल करने वाले करण जौहर ने पहले तौबा की थी कि अब वे कभी परदे पर नहीं नजर आएंगे। अब उन्होंने इस कसम को तोड़ दिया है।

खबर मिली है कि वाशु भगनानी द्वारा बनाई जा रही फिल्म’ क्रेजी हम’ में करण जौहर की मेहमान भूमिका होगी और वो भी डबल रोल में। डेविड धवन की ‘जुड़वां 2’ में सलमान खान मेहमान भूमिका में नजर आए और उनके भी डबल रोल थे। ‘क्रेजी हम’ में दिलजीत दोशांज के साथ सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी है। करण जौहर के अलावा सलमान खान और आदित्य राय कपूर भी इस फिल्म में मेहमान रोल कर रहे हैं।

इस फिल्म के निर्माण से विजक्राफ्ट कंपनी जुड़ी है, जो हर साल आईफा का आयोजन करती है। इस साल न्यूयार्क में हुए आईफा समारोह के दौरान ही इस फिल्म की शूटिंग शुरु हुई और वहीं फिल्म का मेजर शेड्यूल किया गया। फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है और फिल्म को फरवरी या मार्च में रिलीज किया जाएगा।

प्रदेश में 13 को नहीं मिलेगा पेट्रोल

0

देहरादून। केंद्र सरकार व तेल कंपनियों की ओर से सात सूत्रीय मांगों पर विचार न होने पर पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने 13 अक्टूबर को हड़ताल करने का निर्णय लिया हैकेंद्र सरकार व तेल कंपनियों की ओर से सात सूत्रीय मांगों पर विचार न होने पर पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने 13 अक्टूबर को हड़ताल करने का निर्णय लिया है। 12 अक्टूबर की रात्रि 12 बजे से 13 अक्टूबर रात 12 बजे तक उत्तराखंड के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा।

देहरादून पेट्रोल डीलर वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव संदीप माहेश्वरी ने बताया कि यूनाइटेड पेट्रोलियम फ्रंट के साथ उत्तराखंड में एसोसिएशन हड़ताल करेगी। एसोसिएशन मार्केटिंग डिसीप्लिन गाइडलाइन में संशोधन, मशीन व ट्रांसपोर्ट के दौरान होने वाले तेल के लॉस का अध्ययन करने की मांग कर रही है। कंपनी स्वत: कहती है कि पंपों पर जो मशीनें उपलब्ध कराई जा रही हैं, उनमें 25 एमएल तक तेल कम हो सकता है, जबकि पंपों को निर्देश दिए हैं कि वह शत प्रतिशत तेल बांटे, ऐसे में यह कतई संभव नहीं है। इसके अलावा एसोसिएशन मांग करती है कि पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जाए, जिससे कि एक देश एक दाम की व्यवस्था लागू हो सके।
उन्होंने बताया कि एसोसिएशन इन मांगों को लेकर कई बार केंद्र व तेल कंपनियों से वार्ता कर चुकी है, लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन देकर वापस भेज दिया जाता है। इसलिए एसोसिएशन ने पहले चरण में एक दिन की हड़ताल रखी है। यदि इसके बाद भी तेल कंपनियों ने उनकी मांग को अनसुना किया, जो एसोसिएशन 27 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली जाएगी।

रिस्पना की सफाई में सहयोग करेंगे शिल्पा और शमिता शेट्टी

0
फोटोः कृष्णा रावत

ऋषिकेश के गंगा तट हमेशा से ही फिल्मी सितारों की पहली पसंद रहे हैं यही कारण है लगातार यहां बड़े-बड़े फिल्मी सितारे गंगा के तट में शांति और आध्यात्मिक खोज में चले आते हैं फिल्म अभिनेत्री और योगा गुरु शिल्पा शेट्टी की बहन और अभिनेत्री शमिता शेट्टी तीर्थनगरी ऋषिकेश पहुंची।

और परमार्थ निकेतन के गंगा तट पर मां गंगा के दर्शन किए शर्मा गंगा से अपने परिवार के लिए सुख शांति और समृद्धि की कामना की और परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद से मुलाकात की योग और अध्यात्म चर्चा करी ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में शमिता शेट्टी ने करीब 1 घंटे से ज्यादा समय बिताया।

शमिता शेट्टी अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ ऋषिकेश पहुंची हुई थी। स्वामी चिदानंद से बात करते हुए  उन्होंने कहा कि,  “ऋषिकेश अपने घर की तरह लगता है। शमिता शेट्टी ने बताया कि उनकी बहन शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा दोनों ही ऋषिकेश को अपनी जिंदगी में बहुत महत्व देते हैं।”

मुंबई की भीड़-भाड़ से दूर जब भी उन्हें समय मिलता है तो वह गंगा के किनारे आकर ऊर्जा लेते हैं।  स्वामी चिदानंद मुनि ने बताया कि उन्होंने शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी को देहरादून में बहने वाली प्रदूषित नदी रिस्पना को साफ करने के लिए सहयोग मांगा जिसके लिए दोनों बहने तैयार हैं और आने वाले दिनों में परमार्थ निकेतन के साथ मिलकर देहरादून की सबसे प्रदूषित नदी को साफ एवं सुंदर बनाने में अपना सहयोग प्रदान करेगी जिससे युवाओं को भी स्वछता मिशन से जुड़ा जा सकेगा दोनों बहने इस उद्देश्य में रोल मॉडल का काम करेंगे

नीलकंठ की चोटी फतह करने में कामयाब हुए तीन पर्वतारोही

0

गोपेश्वर। गढ़वाल हिमालय की सबसे दुरुह और तकनीकी रूप से कठिन माने जाने वाले माउंट नीलकंठ पर एक दशक के लंबे अंतराल के बाद किसी विदेशी दल ने फतह हासिल की है।गढ़वाल हिमालय की सबसे दुरुह और तकनीकी रूप से कठिन माने जाने वाले माउंट नीलकंठ पर एक दशक के लंबे अंतराल के बाद किसी विदेशी दल ने फतह हासिल की है।गढ़वाल हिमालय की सबसे दुरुह और तकनीकी रूप से कठिन माने जाने वाले माउंट नीलकंठ पर एक दशक के लंबे अंतराल के बाद किसी विदेशी दल ने फतह हासिल की है। अमेरिका के तीन पर्वतारोहियों ने दो अक्टूबर को सुबह नौ बजकर 45 मिनट पर इस हिमशिखर पर यूएसए का ध्वज पहराया।
उत्तराखंड के चमोली जिले के बदरीनाथ खिरों बेली क्षेत्र से 6596 मीटर ऊंचे कठिन हिमशिखर नीलकंठ विजय पताका फहराने का यह एक और रिकॉर्ड बन गया है। अभियान दल को बेस केंप पर सपोर्ट कर रहे जोशीमठ के लोकल टूर ऑपरेटर हाई एडवेंचर के महावीर राणा ने बताया कि एक पुरुष व दो महिलाओं का यह पर्वतारोहियों का यह दल जोशीमठ खिरों वेली से नीलकंठ बेस केंप पर 11 सितम्बर को पहुंचा था। इस दल में एनी गिलर्वट, चेंटी लेस्ट्रोजा, जेसन थामसन के अलावा यूएसए के आइएमएफ के जनसंपर्क अधिकारी और आईबीएक्स दिल्ली के दिगंबर शामिल थे।
अभियान दल की इस सफलता और पर्वतारोहण पर हिमालयी जानकारी रखने वाले संजय कुंवर बताते है कि इस शिखर पर पहली बार 3 जून 1974 में सोनम पुलगार, कन्हैया लाल, दलिप सिंह, निरमा दोरजी जो आईटीबीपी का दल था ने फतह हासिल की थी। दूसरा दल भारतीय पर्वतारोहण अभियान का था, जो 1993 में इंटर नेशनल टीम का थाजिसमें कर्नल एचएस चौहान नेतृत्व कर रहे थे। नाॅर्थ ईस्ट रीच से यह दल नीलकंठ पर चढ़ा था। 2007 में भी एक पर्वतारोहण अभियान दल भी इस चोटी को चुम्बने निकला था। अब एक दशक बाद कोई पर्वतारोही दल इस चोटी को फतह करने में सफल हुआ।
एडवेंचर एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक पंवार ने यूएसए दल के इन पर्वतारोहियों को इस सफलता के लिए बधाई दी। दल के जोशीमठ पहुंचने पर हिमालयन हाई एडवेंचर कंपनी ने फूल मालाओं ने इनका स्वागत किया।

तीन एसआई और नौ कॉन्स्टेबलों पर मुकदमा

0

रुद्रपुर। घर में घुसकर मारपीट, अश्लील हरकत करने और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने के मामले में पुलिस ने तीन एसआई और नौ अन्य पुलिस कर्मियों के विरुद्ध नौ साल बाद कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया। जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है।

पुलिस के मुताबिक रमपुरा वार्ड आठ निवासी राम किशोर ने कोर्ट में दिए शिकायती पत्र में कहा था कि 12-13 मई 2008 की रात वह घर में था। इसी बीच कोतवाली में तैनात एसआई मनोज रतूड़ी, एसआई नीरज कुमार, एसआई संतोष जायसवाल और नौ अन्य पुलिस कर्मियों के साथ उसके घर में घुस आए। इस दौरान उन्होंने उससे मारपीट की। बीच-बचाव करने पर पत्नी से भी अश्लील हरकत की। इसका विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। इस पर कोर्ट ने पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है।

स्कूलों को नहीं विभाग के निर्देशों की परवाह

0

देहरादून। सरकारी स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशों को गंभीरता से नहीं ले रहा है। हाल ये है कि अधिकतर सरकारी स्कूलों में शिक्षकों, कर्मचारियों के फोटोयुक्त प्रोफाइल चस्पा करने के निर्देश का खासा असर देखने को नहीं मिल रहा है। हालांकि मुख्य शिक्षा अधिकारी का दावा है हर स्कूल को प्रोफाइल चस्पा करने को कहा गया है। लेकिन अब तक सभी स्कूलों में प्रोफाइल चस्पा करने का काम पूरा नहीं हुआ है। सूबे के शिक्षा मंत्री ने प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय स्कूलों को 27 सितंबर तक प्रोफाइल चस्पा करना का निर्देश दिया था।

गुरुग्राम के रयान इंटरनेशनल स्कूल में हुए प्रधुम्न मर्डर केस के बाद प्रदेश में शिक्षा विभाग ने कई योजनाओं पर काम करना शुरू किया था। जिसमें प्राइवेट स्कूलों में सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी लगाने और सत्यापन के निर्देश के बाद सरकारी स्कूलों में सुरक्षा की दृष्टि से हर स्कूल को अपने शिक्षक और कर्मचारियों का प्रोफाइल फोटो के साथ चस्पा करने को कहा गया। शिक्षा विभाग ने दावा किया कि ऐसा करने से स्कूल में कार्यरत हर शिक्षक और कर्मचारी की पहचान हो सकेगी। साथ ही स्कूल में आने जाने वाले लोगों की भी पहचान भी हो सके। निर्देश में स्पस्ट किया गया है कि प्रोफाइल चस्पा करने से कोई भी स्कूल के शिक्षकों की योग्यता को भी आसानी से देख सकता है। लेकिन सरकारी स्कूलों में इसका कोई खास असर नहीं दिख रहा है। मुख्य शिक्षा अधिकारी एसबी जोशी ने बताया कि सभी स्कूलों को फोटोयुक्त प्रोफाइल लगाने के निर्देश दिए हैं। जो कि चल रहा है। आपको बता दें कि शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि 27 सितंबर तक चस्पा कर लें। बावजूद इसके स्कूलो ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

युवती की मौत पर चार दिन बाद अस्पताल में हंगामा

0

काशीपुर। गर्भवती युवती की मौत के चार दिन बाद परिजनों ने एक निजी अस्पताल पहुंचकर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर वापस भेजा।

ग्राम जगतपुर निवासी करमकौर (26) पत्नी कृपाल सिंह का मानपुर रोड स्थित अनन्या अस्पताल में इलाज चल रहा था। गर्भवती को परिजनों ने प्रसव पीड़ा होने पर युवती को अस्पताल में भर्ती कराया।
परिजनों का आरोप है कि युवती को दो अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कर दर्द का इंजेक्शन लगा दिया गया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। साथ ही इलाज में लापरवाही कर उसी दिन शाम करीब साढ़े सात बजे चिकित्सकों ने हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद वह युवती को को एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां पर ऑपरेशन के बाद बेटी पैदा हुई और जन्म लेते ही दम तोड़ दिया। इसके बाद हालत सही न होने पर परिजन उसे मुरादाबाद ले गए, जहां तीन अक्टूबर को युवती ने भी दम तोड़ दिया। युवती की मौत के चार दिन बाद परिजन शनिवार दोपहर अनन्या हास्पिटल पहुंचे। उन्होंने युवती के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल में हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर वापस भेजा। परिजनों का कहना था कि वह इंसाफ के लिए एसडीएम के पास जाएंगे।
उधर, अस्पताल स्वामी डॉक्टर अंजली का कहना है कि समय पूरा होने के बाद युवती दिखाने आई थी। उसे डिलेवरी के लिए भर्ती किया था। चेकअप कराने पर उसके प्लेटलेट्स कम आए। इस दौरान उसको एक बोतल प्लेटलेट्स चढ़ाये गए। साथ ही अगले दिन आकर एक बोतल प्लेटलेट्स और चढ़वाने को कहा। इस दौरान उसे रक्तश्राव होना शुरू हो गया। मामला कंट्रोल न होने पर परिजनों को शहर के तीन निजी अस्पतालों में ले जाने की सलाह दी गई थी। अस्पताल में पूरा स्टाफ प्रशिक्षित है। परिजनों द्वारा लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं।

करवा चौथ को लेकर बाजार गुलजार

0

देहरादून। बाजार में करवाचौथ की खरीदी जोरों पर चल रही है। त्योहार की तैयारियों को लेकर महिलाए साज-श्रृंगार संबंधी सामान की खरीददारी के चलते बाजार गुलजार है।

रविवार को होने वाले करवा चौथ व्रत को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। व्रत से एक दिन पहले शनिवार को राजधानी दून के बाजारों में देर रात तक रौनक बनी रही। कपड़ों की दुकान से लेकर मेहंदी की दुकानों तक पर महिलाओं की भारी भीड़ जुटी रही। अपने पति की लम्बी आयु के लिए रखे जाने वाले इस व्रत की खरिदारी के लिए बड़ी संख्या में महिलाओं ने बाजारों में खरिदारी की।
सुहागिन महिलाएं बाजार में साड़ी,चूड़ी और सुहाग संबंधित सामग्री खरीदती दिखीं। बाजार में खासकर लाल व हरे रंगों की साड़ियों की खूब मांग रही। महिलाएं ब्यूटी पार्लर से लेकर बाजारों में सबसे बेहतर मेकअप और डिजाइनर साड़ी के शोरुम पहुंची।
इस त्योहार के लिए दुकानदारों ने भी डिजाइनर और स्टाइलिश साडिय़ों की कलेक्शन तैयार की हुई है। दुकानदारों की ओर से महिलाओं को रिझाने के लिए बजारों और दुकानों को पूरी तरह सजाया। व्रत में विशेष महत्व रखने वाले मिट्टी से बने करवे को कई रंगों और डिजाइन में सजाया गया है। इसके साथ ही फेनी, फीकी और मीठी मठ्ठी की भी खरिदारी की जा रही है।
दून के पलटल बाजार, झण्डे वाला बाजार व मोती बाजार भीड़ से भरे रहें। जगह जगह मेहंदी के स्टॉल पर देर रात तक महिलाएं मेहंदी लगवाने के लिए पहुंची। सजने-संवरने के इस व्रत में विभिन्न ब्यूटी पार्लरों पर भी महिलाओं की भीड़ रही। करवा चौथ के दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छी सेहत के लिए व्रत रखती हैं। जिसे वे चांद निकलने के बाद खोलती हैं।
करवा-चौथ पर महिलाओं में मेंहदी लगाने की भी परंपरा है। पलटल बाजार, झण्डे वाला बाजार व मोती बाजार क समेत कई बाजारों में जगह-जगह मेंहदी स्टाल पर मेंहदी लगा रही लड़कियों ने बताया कि कई तरह की मेंहदी लगाई जाती है और सब के दाम अलग-अलग है।
त्योहार को देखते हुए पार्लर में भी महिलाओं के लिए एडवांस बुकिंग पर 1 हजार से 3 हजार रुपए तक के पैकेज दिए, जिनमें मेनीक्योर, पेडीक्योर, हेयर कटिंग फेशियल भी शामिल है। कई महिलाओं ने तो करवा चौथ पर खास दिखने पहले से ही बुकिंग करा ली।

भूमिगत लाइनों को एडीबी से लोन लेगा यूपीसीएल

0

देहरादून। भूमिगत लाइनों की योजना पर केंद्र के झटके के बाद उत्तराखंड पावर कार्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने विकल्प तलाशने शुरू कर दिए हैं। यूपीसीएल एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) से ऋण के लिए प्रस्ताव देने की योजना बना रहा है। क्योंकि, एडीबी से मिलने वाला ऋण भी तय वक्त पर काम पूरा करने पर अनुदान में तब्दील हो जाता है।

गत मई में पीयूष गोयल देहरादून आए थे। तब वह केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) थे। उन्होंने इंटीग्रेटेड पावर डेवलपमेंट स्कीम (आईपीडीएस) के तहत इन तीन शहरों के साथ ही राज्य के अन्य पर्यटक स्थलों में बिजली की लाइनें भूमिगत करने की बात कही थी। इस पर यूपीसीएल ने देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल में बिजली लाइनें भूमिगत करने का करीब 1800 करोड़ रुपये का प्रस्ताव केंद्र को भेजा था। लेकिन, केंद्र ने शुरुआत में सिर्फ देहरादून के लिए 20 फीसद धनराशि देने की सैद्धांतिक सहमति दी है। दून में इस कार्य पर 980 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। यूपीसीएल के पास संसाधन सीमित हैं और वह अपने दम पर बिजली लाइनों को भूमिगत करने में असमर्थ है। यूपीसीएल प्रबंध निदेशक बीसीके मिश्रा ने बताया कि एशियन डेवलपमेंट बैंक के समक्ष प्रस्ताव भेजने की तैयारी की जा रही है। ऋण स्वीकृत हुआ तो आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। देहरादून में केंद्रीय, उत्तर एवं दक्षिण खंड से जुड़े हुए इलाकों को डीपीआर में शामिल किया है। 33केवी और 11केवी की सभी लाइनों व मुख्य मार्गों पर पड़ने वाली एलटी लाइनों को भूमिगत करना प्रस्तावित है।

ये लाइनें होनी हैं भूमिगत
शहर, 33केवी लाइन, 11केवी लाइन, एलटी लाइन
देहरादून, 90 किमी, 300 किमी, 160 किमी
ये होंगे फायदे
-आंधी-तूफान से लाइनों में फाल्ट नहीं आएगा।
-कटिया डालकर बिजली चोरी करने पर लगाम लगेगी।
-शहर को तारों के जंजाल से मुक्ति मिलेगी।
-बिजली पोल हटने से यातायात व्यवस्था भी ठीक होगी।
-भूमिगत लाइन में फाल्ट आएगा तो दूसरे सर्किट से बिजली आपूर्ति होगी।

छोटे खान चले स्कूल

0

शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम का स्कूल शुरु हो गया है। उनको धीरु भाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन मिला है, जिसमें अब वे रोज पढ़ाई करने जाते हैं।

अबराम का स्कूल सुबह 9 बजे शुरु होता है और दोपहर 1 बजे उनको स्कूल से छुट्टी मिल जाती है। शाहरुख खान ने स्कूल प्रबंधन से कहा है कि अबराम को दूसरे बच्चों की तरह सामान्य ही समझा जाए और वही ट्रीटमैंट दिया जाए, जो दूसरे बच्चों को मिलता है।

अबराम को पहले दिन शाहरुख खान खुद स्कूल छोड़ने गए और इसे उन्होंने ऐसा पल बताया, जिसे उनके लिए शब्दों में बयां करना मुश्किल है। शाहरुख खान का बड़ा बेटा आर्यन इस वक्त लंदन के एक स्कूल में पढ़ाई कर रहा है। आर्यन और उनकी बहन सुहाना की भी पहले इसी स्कूल में पढ़ाई हुई है।

शाहरुख खान ने अबराम को लेकर कहा कि पहले दिन अबराम के साथ जाना हुआ। हम दोनों जानते हैं कि रोज रोज ये मुमकिन नहीं। अबराम के साथ ड्राइवर और घर की नैनी होती हैं, जिन्होंने पहले दिन से अबराम की परवरिश की है।