Page 454

6 ग्राम स्मैक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

0

अक्टूबर में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसपी के निर्देशन में नशे की रोकथाम हेतु पार्क, खुली जगह, होटल ढाबों की चेकिंग एवं निरोधातमक कार्यवाही के आदेश के क्रम में गली नंबर 1, टर्नर रोड के पास चैेकिंग के दौरान एक संदिग्ध अभियुक्त रोहन बधानी, उत्तरकाशी उम्र 20 वर्ष के कब्जे से 6 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।

अभियुक्त के विरुद्ध थाना क्लेमेनटाउन पर मु.अ.सं.- 155/17 धारा- 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया| पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह नशे का आदी है एवं अपने नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए शिक्षण संस्थानों के छात्रों को ऊंचे दामों पर स्मैक बेचता है, अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है|

बाजपुर में मिला महारानी विक्टोरिया का खजाना

0

बाजपुर, हरिपुर हरसान में बच्‍चों को नहर में खेलते समय पुलिया के नीचे तीन कट्टे चांदी के सिक्‍के मिले। बीते रोज ग्राम हरिपुरा हरसान में नहर में बच्‍चे खेल रहे थे, खेलते खेलते पुलिया के नीचे को बोरे जैसी कोई चीज का अहसास हुआ। वहां से गुजर रहे लोगों ने उन बोरों को निकाला तो उसमें चांदी के सिक्‍के मिले। सिक्‍कों पर विक्‍टोरिया इम्‍प्रेस किंग जार्ज और 1886 गुदा होने के साथ ब्रिटेन की महारानी का चित्र छापा हुआ है।

वहीं, आज सूचना पर पुलिस ने एक घर से 5 किलो चांदी के सिक्के बरामद किया।  पुलिस ने बताया कि बरामद सिक्के नकली थे। सरला नदी में अज्ञात लोगों द्वारा सिक्कों का एक कट्टा पुलिस के भय से फेंका गया था, जिसे बच्चे सिक्कों को असली समझ अपने घरों में ले आए और यह अफवाह फैलाई गई कहीं से गड़ा हुआ धन बहकर आ गया है। मामले की जानकारी होने पर पुलिस द्वारा लगभग 911 सिक्के बरामद किए गए, जो जांच में नकली पाए गए

देश की अर्थव्यवस्था हुई चौपटः जितिन प्रसाद

0

नैनीताल, उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री कुंवर जितिन प्रसाद ने मोदी सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि नोटबंदी और जीएसटी से देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है। मोदी सरकार के हड़बड़ी में लिए जा रहे फैसलों से छोटे मझोले कारोबारी परेशान हैं तो बेरोजगारों के लिए नौकरी के रास्ते बंद हो गए हैं। देश हर क्षेत्र में संकट में है।

नैनीताल के प्रसादा भवन में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि, “कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का सर्वसम्मति से पार्टी अध्यक्ष चुना जाना तय है, पूरा देश व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सहयोग से 2019 में राहुल केंद्र की दमनकारी सरकार को उखाड़ फेकेंगे।” उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिक धु्रवीकरण कर भाजपा ने सत्ता हासिल की। भाजपा राज में कानून व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है।

मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, “केंद्र सरकार बड़े उद्यमियों को प्रोत्साहन देने के लिए छोटे मझोले कारोबारियों का धंधा चौपट कर रही है।” भाजपा सरकार कांग्रेस के दौर में शुरू योजनाओं का नाम श्रेय लेने के लिए बदलकर लागू करवा रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा व अरुण शौरी ने केंद्र की हकीकत बता दी है। आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने सारी एजेंसियों को विपक्ष के नेताओं को फंसाने के लिए लगाया है।

फर्जीवाड़े का शिकार हुए छात्र-छात्राएं, अब भविष्य चौपट

0

रामनगर में फर्जीवाड़े का एक बड़ा मामला सामने आया है। एक युवक ने पीएनजी कॉलेज के 25 छात्र-छात्राओं की फीस हड़पकर उन्हें बैंक की फर्जी मुहर लगी रसीद पकड़ा दी। जिससे इन छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में लटक गया है।

रामनगर के पीएनजी में आरोपी युवक ने छात्र-छात्राओं से उनकी फीस ली और बैंक में जमा करने की बात कही। आरोपी युवक ने फीस हड़पकर उन्हें बैंक की फर्जी मुहर लगी रसीद पकड़ा दी। शुल्क जमा नहीं होने से वह मतदान भी नहीं कर पाए। साथ ही उनका प्रवेश भी इस साल निरस्त हो गया। यह मामला मतदान के दौरान ही मामला पकड़ में आया।

पीएनजी कॉलेज में चुनाव था। इस दौरान चुनाव के लिए जब छात्र-छात्राओं ने मतदान के लिए शुल्क रसीद दिखाई तो उसका मिलान कॉलेज में जमा शुल्क रसीद से नहीं हो पाया। इस दौरान तीन आइकार्ड भी फर्जी पाए गए। इसमें लिखावट भिन्न थी। कॉलेज प्रशासन ने सेंट्रल बैंक के मैनेजर को बुलाया। उन्होंने जांच की तो रसीद मे मुहर और हस्ताक्षर फर्जी पाए गए। रसीद में लिखा गया था कि नगद भुगतान किया गया है, जबकि जबकि नगद भुगतान प्राप्त की मुहर होनी चाहिए।

छात्र छात्राओं ने पूछताछ में प्राचार्य को बताया कि, “उन्होंने जीशान नाम के एक युवक को फीस बैंक में जमा करने के लिए दी थी। कुछ छात्राओं की फीस उसने जमा कर दी थी।” मुख्य चुनाव अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि, “जिनकी शुल्क रसीद फर्जी है, उनका प्रवेश निरस्त हो जाएगा।”

भर्ती में दिखाया युवाओं ने दमखम

0

हलद्वनी, को सवेरे से ही आर्मी स्टेशन परिसर में सेना की भर्ती रैली शुरू हो गई। पहले दिन बागेश्वर जिले के युवाओं की भर्ती होनी है। जिसके लिए बडी संख्या में युवाओं की लाईन भर्ती के लिए लगी हुई है,बागेश्‍वर जिले से 4100 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। रात 12 बजे से ही युवाओं का आर्मी परिसर में प्रवेश शुरू कर दिया गया था, जो सुबह 5 बजे तक चला।

प्री हाइट टेस्ट के बाद 1.6 किलोमीटर की दौड़ शुरू हो गई। अल्मोड़ा भर्ती कार्यालय के कर्नल बिनेश नायर, पिथौरागड़ भर्ती कार्यालय के कर्नल संदीप मदान समेत कई सेना अफसर और जवान भर्ती रैली को सफल बनाने में जुटे रहे। यहां बात दे कि ये भर्ती रैली 13 तक चलेगी।

तीर्थनगरी में त्रिवेणी के संगम पर सजने-संवरने में लगी महिलाएं

0

ऋषिकेश, त्योहारों के सीजन में एक बार फिर बाजारों में रौनक शुरू कर दी है। महिलाएं करवा चौथ की तैयारी में पूरी तरह से  जुट गई है और खरीदारी के साथ-साथ जीवनसाथी की लंबी उम्र के लिए सजना संवरना और व्रत रखना एक परंपरा सी बन गई है।

आज के दिन महिला सज धज के पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखेंगी और चांद के दीदार के साथ ही इस वक्त को तोड़ेंगे ऋषिकेश के त्रिवेणी संगम पर करवा चौथ का नजारा देखने लायक होता है। यहां बड़ी संख्या में महिलाएं अपने शादी के जोड़ों मैं सेज कर अपने पति के साथ मां गंगा का आशीर्वाद लेने आती हैं और दीया जलाकर मां गंगा से अपने परिवार और पति की सुख शांति और समृद्धि की कामना करती हैं।

करवा चौथ में मिट्टी के करवे की बिक्री भी बढ़ जाती है और मिट्टी के कारीगरों को उनकी कला के अच्छे दाम भी मिलने लगते है।ऋषिकेश के बाजारों में तरह तरह के डिजाइनर कर्वे, थाली और छलनी मिलने लग गई है, जिनको महिलाएं बड़ी संख्या में खरीद रही हैं। साथ ही मेहंदी के कारिगरों की  डिमांड देखने लायक है, जो नए-नए डिज़ाइनों के साथ महिलाओं के हाथ और पैरों को सजा रहे हैं और इस त्यौहार में अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। शाम को त्रिवेणी संगम पर नजारा देखने लायक होगा कई दिए जलेंगे और महिलाएं सज धज के पति की उम्र की कामनाएं करेंगे।

हरिद्वार नगर निगम के प्रस्ताव पर हाईकोर्ट की रोक

0

नैनीताल। हाईकोर्ट ने नगर निगम हरिद्वार के अतिक्रमणकारियों को विस्थापित किए जाने तक सड़क किनारे ही रहने के प्रस्ताव पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुक्रम में निर्णय लेने के आदेश राज्य सरकार को दिए। हाईकोर्ट ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद यह आदेश दिए। सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 1990 में हरिद्वार में रेलवे स्टेशन से लेकर कोतवाली हरिद्वार तक सड़क के किनारे हुए अतिक्रमण को हटाने के आदेश दिए थे।

मामले में हरिद्वार नगर निगम के पार्षद उपेन्द्र कुमार ने हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर कर कहा था कि सन 2016 में नगर निगम ने एक प्रस्ताव पारित कर रेलवे स्टेशन से लेकर हरिद्वार कोतवाली तक हटाए गए अतिक्रमण कारियों को पुनः वही बसाने का प्रस्ताव पारित कर दिया। इस प्रस्ताव में कहा गया कि जब तक निगम को इनको विस्थापित करने की जगह नही मिलती तब तक इनको रोड के किनारे ही रहने दिया जाए। इसका पार्षद ने घोर विरोध किया। उन्होंने कहा कि पूर्व में सुप्रीम कोर्ट ने 1990 में इन अतिक्रमणकारियों को हटाने के आदेश के साथ कहीं अन्य जगह विस्थापित करने के आदेश नगर निगम व राज्य सरकार को दिए थे, लेकिन इस आदेश का पालन नहीं किया गया। 2010 में हरिद्वार में कुम्भ मेला होने के कारण सरकार ने इनको हटा दिया था। रेलवे विभाग ने भी रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण किए जाने की पुस्टि की। उन्होंने भी इसका विरोध किया।
शनिवार को जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने जनहित याचिका को निस्तारित करते हुए राज्य सरकार व नगर निगम को आदेशित किया है कि वे माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा पारित आदेश का पालन कर निर्णय लें और अतिक्रमणकारियों को कहीं अन्य जगह विस्थापित करें। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायधीश केएम जोसफ व न्यायधीश आलोक सिंह की खंडपीठ में हुई।

अब पहाड़ चढ़ेंगे पेयजल निगम के अफसर

0

देहरादून। तबादला सीजन में बंपर स्थानांतरण करने के बाद पेयजल निगम में एक बार फिर तबादलों का दौर शुरू हो गया है। इस बार पेयजल निगम ने पर्वतीय क्षेत्रों में लंबे समय से खाली पड़े अफसरों के पदों को भरने की तैयारी की है। इसके लिए निगम प्रबंधन फिलहाल ऐसी शाखाओं का खाका तैयार कर रहा है, जहां कोई अधिकारी जाने के लिए तैयार नहीं है या फिर लंबे समय उक्त पद या तो प्रभारी व्यवस्था के तहत चल रहे हैं या फिर खाली पड़े हुए हैं।

विभागीय सूत्रों की मानें तो उत्तराखंड में फिलहाल सौ से ज्यादा ऐसे अधीक्षण अभियंता, अधिशासी, सहायक व कनिष्ठ अभियंता के पद हैं, जो लंबे समय से रिक्त पड़े हुए हैं। इनमें अधिकांश पर्वतीय क्षेत्र की शाखाएं हैं। ऐसा नहीं है कि पूर्व में पेयजल निगम ने इन शाखाओं पर अधिकारियों को नहीं भेजा, तबादले तो हुए लेकिन या तो अधिकारी कोई न कोई बहाना बनाकर पहाड़ चढ़ने से बच गए या फिर प्रबंधन में अपनी पैठ बनाकर पहाड़ पर तबादला रुकवा दिया गया। अब स्थिति ये है कि उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्र के 17 हजार मजरे ऐसे हैं, जहां लोगों को पर्याप्त पानी नसीब नहीं हो रहा। विभागीय ढांचा भी इन क्षेत्रों में पूरा न होने के कारण योजनाएं धरातल पर नहीं उतर पा रही। यहां तक कि पेयजल किल्लत पर राज्य व केंद्र सरकार का कड़ा रुख बना हुआ है। ऐसी स्थिति में ग्रामीण क्षेत्रों से पानी की किल्लत दूर करने और संकटग्रस्त मजरों के आंकड़े 17 हजार से कम करने के लिए ही पेयजल निगम ने पर्वतीय क्षेत्रों में अफसरों को भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।
पेयजल निगम के प्रबंध निदेशक भजन सिंह ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर अभी पद रिक्त पड़े हुए हैं। ऐसे सभी पदों पर शीघ्र अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। इस संबंध में फिलहाल स्थानांतरण का खाका तैयार किया जा रहा है।

राजकुमार हीरानी की फिल्म का टाइटल संजू?

0

मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा जोरों पर है कि संजय दत्त की जिंदगी पर बन रही राजकुमार हीरानी की बायोपिक फिल्म का टाइटल तय हो गया है और कहा जा रहा है कि इसका टाइटल ‘संजू’ होगा।

संजय दत्त को सब लोग प्यार से संजू कहते हैं, अब तक चर्चा थी कि फिल्म का टाइटल दत्त होगा। राजकुमार हीरानी ने इसका टाइटल दत्त रखने की खबर को गलत कहा था और बताया था कि अभी तक फिल्म का कोई टाइटल तय नही हुआ है। अब उनके प्रोडक्शन से जुड़ें सूत्रों से फिल्म का टाइटल ‘संजू’ रखे जाने के संकेत मिले हैं। अ

गले साल 30 मार्च को रिलीज होने वाली इस फिल्म में संजय दत्त का रोल रणबीर कपूर कर रहे हैं और उनके साथ सोनम कपूर, विकी कौशल, करिश्मा तन्ना, दिया मिर्जा और मेहमान रोल में अनुष्का शर्मा हैं। फिल्म में नरगिस के रोल में मनीषा कोईराला और सुनील दत्त के रोल में परेश रावल नजर आएंगे।

इरफान की फिल्म ‘करीब करीब सिंगल’ का ट्रेलर लांच हुआ

0

10 नवंबर को रिलीज होने जा रही इरफान की नई फिल्म ‘करीब करीब सिंगल’ का ट्रेलर लांच हो गया है। इस ट्रेलर को मुंबई में आयोजित एक समारोह में लांच किया गया। इस फिल्म में इरफान के साथ साउथ की एक्ट्रेस पार्वती हैं, जो पहली बार हिंदी फिल्मों के परदे पर नजर आएंगे। इस साल इरफान की फिल्म हिंदी मीडियम रिलीज हो चुकी है, जिसे बाक्स आफिस पर शानदार सफलता मिली थी।

‘करीब करीब सिंगल’ में इरफान के किरदार का नाम योगेंद्र कुमार देवेंद्र कुमार प्रजापति है, जिसे सब वियोगी कहकर बुलाते हैं। इस फिल्म का निर्देशन तनूजा चंद्रा ने किया है, जो काफी वक्त बाद निर्देशन में वापसी कर रही हैं। जी स्टूडियो ने इसका निर्माण किया है। तनूजा की इरफान के साथ ये पहली फिल्म है। इरफान का कहना है कि ये स्टोरी है, लेकिन लव स्टोरी नहीं है।

इसमें साथ जीने या मरने की कसमें नहीं खाई जातीं। इरफान इन दिनों एक इंटरनेशनल फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इसके बाद वे विशाल भारद्वाज की कंपनी की नई फिल्म में काम शुरु करेंगे, जिसमें वे पीकू के बाद वे एक बार फिर दीपिका पादुकोण के साथ काम करेंगे।