Page 452

10 दिसंबर को दिल्ली में सलमान का दबंग टूर

0

दुनिया के कई हिस्सों में टूर करने के बाद सलमान खान का ‘दबंग’ टूर आगामी दस दिसंबर को दिल्ली में स्टेज पर परफारमेंस देगा। इस टूर मे सलमान के साथ सोनाक्षी सिन्हा, डेजी ईरानी, प्रभु देवा, मनीष पाल हैं। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में ‘दबंग’ का शो जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में होगा।

इसी स्टेडियम में सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ की कुश्ती वाले सीनों की शूटिंग की गई थी। दिल्ली के बाद ये दबंग टूर अहमदाबाद, चंडीगढ़, कोलकाता और बंगलुरु में भी स्टेज शो करेगा। सलमान खान का ये टूर अब तक सिंगापुर, हांगकांग, आस्ट्रेलिया और लंदन में शोज कर चुका है।

अगले साल इसके शोज साउथ अफ्रीका में डरबन और जोहांसबर्ग में होंगे। लंदन तक इस शोज में जैक्लीन भी रहीं, लेकिन दूसरी शूटिंग में बिजी होने की वजह से वे दिल्ली टूर पर नहीं होगी। चर्चा है कि उनकी जगह दिल्ली मे स्टेड पर कृति सेनन होंगी, जो दिल्ली की हैं और हाल ही में रिलीज हुई फिल्म बरेली की बर्फी में पसंद की गई। बाक्स आफिस पर इस फिल्म को अच्छी सफलता मिली।

हिन्दू जागरण मंच ने ऋषिकेश कोतवाली में किया प्रदर्शन

रायवाला छेत्र में हुए लक्ष्मण हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी और गलत मुकदमे जैसी मांगों के खिलाफ ऋषिकेश में हिन्दू जागरण मंच द्वारा रैली प्रदर्शन किया गया, रैली में बड़ी संख्या में हिन्दू संगठन से लोग जुटे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

आपको बता दे कि रैली नगर पालिका से निकलकर ऋषिकेश कोतवाली तक निकली, ऋषिकेश कोतवाली में भी भीड़ ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। हिन्दू जागरण मंच ने सीएम को उपजिलाधिकारी हरिगिरि द्वारा एक ज्ञापन दिया, जिसमें ऋषिकेश सीओ मंजूनाथ टीसी को हटाने और इस हत्याकांड की पूरी जांच के संबंध में बताया गया ।

मीडिया से बात करते हुए सीओ मंजूनाथ टीसी ने बताया कि इस हत्याकांड के संबंध में अभी तक 4 लोगों की गिरफ्तारी हुई है और अन्य आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा।

जनसुनवाई में 50 शिकायतें दर्ज

0

कलक्ट्रेट,रुद्रपुर में सोमवार को शिकायतों के निस्तारण के लिए आवेदकों की भीड़ रही। इस मौके पर विभिन्न प्रकार की कुल 50 शिकायतें दर्ज की गई। अपर जिलाधिकारी द्वारा कुछ शिकायतों को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया।

जन सुनवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रताप सिंह शाह द्वारा प्राप्त अन्य शिकायतों को तत्परता से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को हस्तान्तरित किया गया। उन्होंने निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों को अधिकारी समयबद्धता के साथ निस्तारित करना सुनिश्चित करें। जन सुनवाई दिवस के अवसर पर ग्राम बरखेडा पाण्डे एवं गदरुपर के चन्द्रजीत ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर अधिगृहीत की गई भूमि का मुआवजा दिलाने हेतु प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया।

सितारगंज के जगतार सिंह ने तहसील से कम्प्यूटरीकृत खतौनी उपलब्ध कराए जाने, ग्राम नादेही जसपुर के तेजबहादुर सिंह ने बीते दिनों बरसात से हुई फसल क्षति का मुआवजा दिलाने, ग्राम नारायणपुर के मार्कण्डेय मिश्रा ने अपने आवागमन हेतु रास्ते की पैमाइश कराने, रुद्रपुर की जैतून निषा ने उज्जवला योजना से लाभान्वित किए जाने, रुद्रपुर की ही सुरेन्द्र कौर ने वीपीएल राशन कार्ड उपलब्ध कराए जाने हेतु, किच्छा के हेमन्त यादव ने स्वरोजगार हेतु बैंक ऋण आवेदन पत्र प्रस्तुत किए हैं।

वहीं रुद्रपुर के हरदीप सिंह ने मनरेगा योजना से मजदूरी का भुगतान कराये जाने एवं रुद्रपुर दुधिया मंन्दिर क्षेत्र के गुड्डू ने नगर निगम पर गृृहकर में हेराफेरी किए जाने की शिकायत तथा दुधियानगर की पंजीकृृत कराई। जनसुनवाई कार्यक्रम के अवसर पर जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी डॉ. अनिल शर्मा, भूपेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य 11 से जिले के भ्रमण पर

0

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार के सदस्य डा. स्वराज दीवान का 11 अक्टूबर से जिला चमोली के भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

जिला कार्यालय प्रभारी अधिकारी के अनुसार, आयोग के सदस्य 11 अक्टूबर को अपराह्न 12 बजे गौचर पहुंचकर एससी एवं एसटी लोगों के साथ बैठक करेंगे तथा रात्रि विश्राम कर्णप्रयाग में करेंगे।

12 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे गोपेश्वर स्थित अनुसूचित जाति/जनजाति विद्यार्थियों के हाॅस्टिल का निरीक्षण कर 11 बजे जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य सीनियर अधिकारियों के साथ वार्ता करेंगे। सायं 3 बजे प्रेस से वार्ता के बाद बदरीनाथ के लिए प्रस्थान करेंगे। 13 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे माणा में तथा सायं 7 बजे पुडियानी में अनुसूचित जाति/जनजाति के लोगों के साथ बैठक करने के बाद रात्रि विश्राम नौटी में करेंगे। 14 अक्टूबर को दिल्ली के लिए रवाना होगें। 

नंदा देवी पाती आयोजन को सेलाकुई में जुटे रुद्रप्रयाग के प्रवासी

0

विकासनगर। रुद्रप्रयाग जनपद के दशज्यूला कांडई क्षेत्र अंतर्गत क्वीली-कुरझण गांव में अगले वर्ष अगस्त माह में होने वाले नंदा देवी मेले, जिसे स्थानीय भाषा में नंदा पाती या पातविड़ा कहा जाता है, के लिए रविवार को देहरादून जनपद में बसे प्रवासी ग्रामीणों ने बैठक कर आयोजन को सफल बनाने पर चर्चा की। प्रगति विहार में आयोजित इस बैठक में प्रवासी ग्रामीणों ने नंदा देवी से जुड़े जागर व धार्मिक गीतों के संरक्षण के लिए उचित प्रयास किए जाने पर भी मंथन किया गया।

प्रवासी ग्रामीणों की भ्रातृ मिलन समिति के अध्यक्ष सुभाष पुरोहित ने बताया कि प्रत्येक बारह साल बाद रुद्रप्रयाग जनपद के क्वीली कुरझण गांव में नंदा पाती का आयोजन किया जाता है। बताया कि गांव के ग्रामीण नंदा को अपनी बेटी (धियाण) मानते हैं। लिहाजा पाती मेले के तहत ग्रामीण हिमालय से नंदा को बुलाकर बारह दिनो तक उसकी पूजा अर्चना करते हैं। बारहवें दिन नंदाष्टमी के दिन देवी को विदा किया जाता है। इन बारह दिनों तक नंदा के जागर गाकर उसका आहवाहन होता है।
बताया कि नंदा देवी समूचे गढ़वाल और हिमालय के अन्य भागों में जन सामान्य की लोकप्रिय देवी हैं। भगवती की छह अंगभूता देवियों में नंदा भी एक है। नंदा को नव दुर्गाओं में से भी एक बताया गया है। भविष्य पुराण में जिन दुर्गाओं का उल्लेख है उनमें महालक्ष्मी, नंदा, क्षेमकरी, शिवदूती, महाटूँडा, भ्रामरी, चंद्रमंडला, रेवती और हरसिद्धी हैं। शक्ति के रूप में नन्दा ही सारे हिमालय में पूजित हैं। नंदा के इस शक्ति रूप की पूजा गढ़वाल के अधिकांश क्षेत्रों में की जाती है। इस दौरान राजेंद्र पुरोहित भूपेश पुरोहित, अरविंद पुरोहित, शिवप्रसाद पुरोहित, विष्णुत्त पुरोहित, प्रकाश पांडेय, मगनानंद पुरोहित, रेवतीनंद पुरोहित, अदिति पुरोहित, आदित्य पुरोहित आदि मौजूद रहे।
डाली कौथिग होता है मुख्य आयोजन
रुद्रप्रयाग जनपद के दशज्यूला क्षेत्र के क्वीली कुरझण गांव में मनाए जाने वाले नंदा देवी पाती पर्व के तहत बारह दिनों तक नंदा के प्रतीक स्वरूप पेड़ की शाखा पर फल लगाकर उसकी पूजा की जाती है। इसे डाली कौथिग कहा जाता है। नंदाष्टमी को देवी का पश्वा, जिस पर देवी अवतरित होती है, फलों का श्रद्धालुओं में वितरित कर देता है। साथ ही पेड़ की शाखा को विसर्जित कर उसका कैलास प्रवास मान लिया जाता है

सड़क हादसे में युवक की मौत

0

कोलागढ-सिरमौर तिराहा, निकट किशन नगर चौक पर कल रात उपेंद्र सिंह, निवासी यमुना कॉलोनी देहरादून अपनी मोटरसाइकिल से कौलागढ़ की तरफ से आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भीम सिंह, निवासी सिरमौर देहरादून अपनी बाइक से रोड क्रॉस करने के किये खड़ा था। इसी दौरान उपेंद्र सिंह व भीम सिंह की मोटरसाइकिल की आपस में भिड़ंत हो गई, जिससे उपेंद्र सिंह अपनी मोटरसाइकिल से काफी दूर तक घसीटता हुआ चला गया है, जिसे तत्काल उपचार हेतु सिनर्जी अस्पताल ले जाया गया, जहां दौराने उपचार उसकी मृत्यु हो गई।

मृतक के शव के पंचायतनामा व अन्य कार्यवाही के लिये दून अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है अौर घायल भीम सिंह को 108 के माध्यम से दून अस्पताल उपचार के लिये  भेजा गया। मृतक उपेंद्र सिंह के परिजनों को पुलिस द्वारा सूचित कर दिया गया है। आज मामले में अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

उद्योग व पर्यटन से किया जा सकता है राज्य का विकास: महाराज

0

हरिद्वार। उत्तराखंड राज्य में उद्योगों और पयर्टन को साथ जोड़कर राज्य का विकास किया जा सकता है। उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने राज्य सरकार से इस विषय में एक नीति बनाने की मांग की, जिसमें उद्योग और पयर्टन विकास के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए हैं।

राज्य के पयर्टन मंत्री सतपाल महाराज ने उद्योग जगत की इन मांगों से सहमति जताते हुए कहा कि जल्द ही इन सुझावों पर विचार कर उद्योग और पयर्टन के विकास के लिए नई नीति तैयार की जाएगी। हरिद्वार के एक होटल में हरिद्वार के सिडकुल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन द्वारा राज्य में उद्योगों और कर्मियों के कौशल विकास पर एक सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल राज्य के पयर्टन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड में उद्योगों को लालफीताशाही से मुक्त करने के लिए सरकार ने सिंगल विंडो सिस्टम को लागू कर दिया है।
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए स्विट्जरलैंड और अन्य देशों की तरह यहां भी रोपवे व्यवस्था को बड़े पैमाने पर लागू किये जाने की योजना बनाई जा रही है। पहले चरण में हरिद्वार से ऋषिकेश और देहरादून से मसूरी को रोपवे से जोड़ा जाएगा। इससे सड़क मार्ग पर यातायात का दबाव कम हो सकेगा। सरकार टिहरी झील को विश्व स्तरीय पयर्टन केंद्र की योजना पर गंभीरता से काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि राज्य में साहसिक पयर्टन को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही कुमाऊँ के पंचेश्वर बांध से निर्मित होने वाली लगभग 80 किलोमीटर लंबी झील को भी विश्वस्तरीय पयर्टन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। उत्तराखंड में लोक परम्पराओं पर आधारित चमत्कारिक पर्वों और प्रतीक चिन्हों को भी पयर्टन की दृष्टि से विश्व पटल पर अंकित किया जाएगा। उद्योगपतियों को आश्वस्त किया कि उद्योगों के विकास के लिए सरकार हर संभव मदद उन्हें प्रदान करेगी और औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए राज्य में सड़क मार्ग को ओर सुदृढ बनाया जाएगा।
पयर्टन मंत्री ने कहा कि हरिद्वार को तीर्थाटन के रूप में और अधिक विकसित करने के लिए इस तीर्थ स्थली का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। हरिद्वार में सं 2021 में लगाने वाले महाकुम्भ की तैयारियां अभी से की जा रही हैं। प्रधानमंत्री ने जीएसटी का सरलीकरण कर उद्योगों को बड़ी राहत दी, जिसका फायदा उत्तराखंड के उद्योगों को मिलेगा। सिडकुल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हरेंद्र गर्ग ने कार्यक्रम में राज्य में औद्योगिक विकास का वातावरण कैसे बढ़े, इसको लेकर एक प्रेजेंटेशन भी दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में उद्योगों ओर पयर्टन को साथ मे जोड़कर योजना बनाई जाए, जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में पलायन की समस्या से निजात मिल सकेगी और राज्य के विकास में काफी मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि राज्य में नहरों के किनारे की अनुपयुक्त जमीनों को पीपीपी मोड के माध्यम से अथवा शार्ट टर्म लीज के आधार पर उद्योगों को दी जाए। वंहा पर हर्बल पौधों की खेती की जा सके और जहां जमीन ज्यादा है, वंहा सोलर पॉवर प्लांट लगाए जा सकें। इससे राज्य और सिंचाई विभाग को राजस्व भी प्राप्त होगा। साथ ही हरिद्वार सहित राज्य के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में वायु संपर्क मार्गों को भी विकसित किया जाए। इन मांगों से पयर्टन मंत्री सतपाल महाराज ने सहमति व्यक्त की है।
कार्यक्रम में हरिद्वार के जिलाधिकारी दीपक रावत ने भी सिडकुल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि उद्योग और शासन मिलकर राज्य के विकास को मजबूती प्रदान कि जा सकती है। वहीं एनईटीएपी द्वारा भी कौशल विकास का प्रेजेंटेशन दिया गया। कार्यक्रम में शामिल उत्तराखंड सरकार के अपर आयुक्त और सचिव पीयूष कुमार ने उद्योपतियों के जीएसटी और अन्य विषयों पर उनकी शंकाओं का समाधान भी किया। कार्यक्रम को ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, मंगलोर विधायक काजी निजामुद्दीन, भाजपा नेता राजीव शर्मा ने भी संबोधित किया। संचालन सिडकुल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के महासचिव राज मल्होत्रा ने किया। 

11 अक्टूबर को हर जिले में मशाल जुलूस निकालेंगे राज्यकर्मी

0

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले राज्य कर्मचारी वेतन विसंगतियों का निस्तारण और एसीपी की पुरानी व्यवस्था को लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेशभर में आज से तीन दिन तक कार्यबहिष्कार करेंगे। 11 अक्टूबर की शाम को हर जिले में मशाल जुलूस निकालेंगे और 27 अक्टूबर को परेड मैदान से सचिवालय कूच करेंगे।

परिषद के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर प्रह्लाद सिंह ने बताया कि, “सरकार की एसीपी की नई व्यवस्था से कई कर्मचारियों का हित प्रभावित हो रहा है। नई व्यवस्था में 10, 20 और 30 वर्ष की सेवा पर मिलेगा। जबकि, पूर्व की व्यवस्था में 10, 16 और 26 वर्ष की सेवा पर मिलता था। इसके अलावा वेतन समिति की विसंगतियों की जो रिपोर्ट कैबिनेट में रखी गई, वह कर्मचारी विरोधी है।”

सरकार को इस रिपोर्ट को रद कर नए सिरे से विसंगतियों के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए। प्रदेश प्रवक्ता अरुण पांडे ने बताया कि सरकार और शासन स्तर पर कई बार वार्ता हुई। सहमति भी बनी, लेकिन, कार्यवाही कोई नहीं हुई। इससे कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने बताया कि राजधानी में कर्मचारी विकास भवन परिसर में एकत्र होकर फिर धरना-प्रदर्शन करेंगे।

परिषद की अन्य मांगें:

-सातवें वेतनमान के भत्तों व एरियर का भुगतान केंद्र सरकार के कर्मचारियों की भांति दीपावली से पहले किया जाए।
-दीपावली से पहले कर्मचारियों को बोनस जारी किया जाए।
-कर्मचारियों, शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी, पेंशनर के लिए यू-हेल्थ स्मार्ट कार्ड जल्द शुरू किया जाए।
-कर्मचारी कल्याण निगम की स्थापना हो और पूर्व की तरह व्यापार कर व जीएसटी में छूट दी जाए।
-विभागों का एकीकरण कार्मिकों को विश्वास में लेकर ही हो।
-तदर्थ, दैनिक, वर्कचार्ज आदि पर कार्यरत कर्मचारियों को नियमित किया जाए।
-कर्मचारियों को 300 के स्थान पर 500 दिन का उपार्जित अवकाश स्वीकृत किए जाएं।
-पुलिस कर्मियों के साथ ही राज्य कर्मचारियों को 1200 रुपये वाहन भत्ते के रूप में दिए जाएं।

लड़की के बारे में जानकारी होने पर यहां दे सूचना

0

देहरादून। यह लड़की, जो अपना नाम पता नही बता पा रही है, दिनांक 6/10/17 को धूलकोट चौकी झाझरा थाना प्रेमनगर क्षेत्र मैं घूमते हुए मिली थी। जिसे 108 एम्बुलेंस के माध्य्म से दून अस्पताल मे भर्ती किया गया है। जिसकी मानसिक स्थिति सही नही है, जिस कारण अपना घर के बारे मे जानकारी नही दे पा रही है। यदि किसी को भी इसके बारे मे कोई जानकारी मिले तो कृपया इन नम्बर पर सूचित करने की कृपा करे।
0135270033 – थाना प्रेमनगर,
9411112188 – थानाध्यक्ष प्रेमनगर,
8755055709 – चौकी प्रभारी झाझरा।

अब शुरू होगी शराब तस्करों की धरपकड़

0

देहरादून। दीपावली के नजदीक आते ही प्रदेश में शराब तस्करी तेज होने की आशंका भी बढ़ गई है। इस बात को ध्यान में रखते हुए तस्करों पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने सोमवार से चेकिंग व छापेमारी अभियान तेज करने का निर्णय लिया है।

अपर आबकारी आयुक्त पीएस गब्र्याल के अनुसार चेकिंग व छापेमारी अभियान में विभाग की प्रवर्तन टीम के साथ ही जिलों के कार्मिक भी शामिल रहेंगे। यह विशेष अभियान नौ अक्टूबर से शुरू होकर 15 अक्टूबर तक रात-दिन जारी रहेगा। साथ ही कार्मिकों को हर कार्रवाई की तत्काल रिपोर्टिंग के लिए कहा गया है। प्रयास किए जा रहे हैं कि इस दीपावली पर तस्करी कर शराब की कुछ भी खेप प्रदेश में न आए। विशेष रूप से चेक पोस्टों पर नजर रखी जाएगी, ताकि कोई भी तस्कर राज्य की सीमा में प्रवेश न कर पाए।