Page 449

आमिर खान के साथ प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी

0

शाहरुख खान और सलमान खान के साथ कई फिल्मों में काम कर चुकीं प्रियंका चोपड़ा की एक इच्छा अभी तक अधूरी थी कि उनको किसी फिल्म में आमिर खान के साथ काम करने का मौका नहीं मिला। उनकी ये हसरत अब पूरी हो सकती है। संकेत मिल रहे हैं कि भारत के एकमात्र अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की जिंदगी पर बनने वाली बायोपिक फिल्म में आमिर खान के साथ प्रियंका की जोड़ी बन सकती है।

सूत्रों ने बताया कि फिल्म की टीम इस प्रस्ताव को लेकर प्रियंका के संपर्क में है। कहा जाता है कि प्रियंका इस फिल्म में राकेश शर्मा की पत्नी का किरदार निभा सकती हैं। प्रियंका को लेकर ये भी खबर थी कि उनको गोल्डन गर्ल कही जाने वाली पीटी ऊषा की जिंदगी पर बन रही बायोपिक के लिए भी अप्रोच किया गया है। आमिर खान इन दिनों तुर्की में हैं, जहां वे दीवाली पर रिलीज होने जा रही फिल्म सीक्रेट सुपर स्टार का प्रमोशन करने पंहुचे हैं।

इन दिनों आमिर यशराज की नई फिल्म ठग आफ हिंदोस्तां में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, प्रियंका चोपड़ा और फातिमा सना शेख (दंगल में आमिर की बड़ी बेटी) की भी प्रमुख भूमिकाएं हैं। इसके बाद आमिर राकेश शर्मा पर बनने वाली फिल्म का काम शुरु करेंगे। प्रियंका इन दिनों अपनी अमेरिकन सीरिज क्वांटिको के तीसरे सीरिज की शूटिंग में बिजी हैं।

10 नवंबर को रिलीज होगी पहलाज की जूली 2

0

सेंसर बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पहलाज निहलानी द्वारा प्रस्तुत फिल्म ‘जूली 2’ की नई रिलीज डेट तय हो गई है। अब ये फिल्म आगामी 10 नवंबर को रिलीज होगी। पहले इस फिल्म को 6 अक्तूबर को रिलीज होना था, लेकिन टाइटल को लेकर एक कानूनी विवाद के चलते इस फिल्म की रिलीज डेट को टाल दिया गया था।

निर्माता-निर्देशक दीपक शिवदासानी की ये फिल्म कुछ सालों पहले बनी नेहा धूपिया की फिल्म ‘जूली’ की सिक्वल है और इस सिक्वल में साउथ की एक्ट्रेस राजलक्ष्मी को लांच किया जा रहा है। ये फिल्म इसलिए भी मीडिया में चर्चा रही कि बतौर सेंसर बोर्ड चेयरमैन पहलाज निहलानी ने कई फिल्मों में रोमांटिक सीनों को संस्कारों के खिलाफ कहकर कैंची चलाई, लेकिन हाट सीनों से भरपूर इस फिल्म को वे पारिवारिक फिल्म बता रहे थे।

नेहा धूपिया के साथ बनी फिल्म जूली के निर्माता एनएच पसरीचा ने दीपक की फिल्म के टाइटल को लेकर आपत्ति की थी और इसे कापीराइट कानूनों का उल्लंघन बताते हुए मुंबई हाईकोर्ट में केस दर्ज कराया था। उनका दावा है कि जूली बनाने के बाद इसकी सिक्वल बनाने के अधिकार उनके पास ही सुरक्षित हैं।

पहलाज निहलानी ने पसरीचा की आपत्ति को खारिज करते हुए उनको सबक सीखाने की बात कही थी। पहलाज का कहना था कि फिल्म के रिलीज से कुछ दिनो पहले इस तरह के मुद्दे को उठाना ब्लैकमेल जैसा अपराध है। 10 नवंबर को अनुराग कश्यप की फिल्म मुक्केबाज और इरफान की नई फिल्म करीब करीब सिंगल भी रिलीज होने जा रही हैं।

कोर्ट के आदेश पर तीन के खिलाफ मामला दर्ज

0

सिडकुल थाना क्षेत्र में सलेमपुर के एक ग्रामीण ने तीन आरोपियों के खिलाफ ट्रक वापस नहीं करने का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों ने काम के लिए सुरेंद्र से उसका ट्रक लिया था, लेकिन वापस नहीं किया। कोर्ट के आदेश पर तीनों के खिलाफ सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

सलेमपुर गांव निवासी सुरेंद्र कुमार ने कोर्ट में याचिका दायर कर बताया था कि अमित निवासी सहारनपुर, कुलदीप निवासी सलेमपुर और बिहार के कपिल ने उससे ट्रक किराये पर लिया था। काम निपटाने के बाद न तो किराया दिया गया और न ट्रक लौटाया गया। पुलिस से मदद न मिलने पर सुरेंद्र ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।


कोर्ट ने सुनवाई करते हुए पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। सिडकुल पुलिस ने सोमवार को अमित, कुलदीप और कपिल के खिलाफ अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया। कार्यवाहक एसओ दीपक कठैत ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

मुख्यमंत्री ने परमार्थ निकेतन पहुंचकर भागवत कथा में की शिरकत

0

ऋषिकेश स्तिथ परमार्थ निकेतन में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम में सूबे के मुख्यमंत्री रावत ने शिरकत की। परमार्थ निकेतन में चल रहे भागवत कथा में पहुंचकर मुख्यमंत्री ने कथा का आनंद लिया।

आपको बता दे कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ-साथ सूबे के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज भी मौजूद रहे। परमार्थ निकेतन पहुँचने पर मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री ने परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद मुनि से भी मुलाकात की।

यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और सतपाल महाराज का जोरदार स्वागत किया, आपको बता दें कि इन दिनों परमार्थ निकेतन में भागवत कथा सप्ताह चल रहा

उत्तराखण्ड भ्रमण पर आये भारतीय पुलिस सेवा के 12 अधिकारी

0

भारतीय पुलिस सेवा के 35वें प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत 12 अधिकारी दिनांक 9 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक उत्तराखण्ड भ्रमण पर आये है। ये अधिकारी अपने-अपने राज्य पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में प्रोन्नत हुये है तथा वर्तमान में इनका राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद में प्रशिक्षण चल रहा है।

पुलिस मुख्यालय आकर श्री अनिल के. रतूड़ी,  पुलिस  महानिदेशकउत्तराखण्ड से शिष्टाचार भेंट की इस अवसर पर अशोक कुमारअपर पुलिस महानिदेशअपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखण्ड श्री राम सिंह मीणाअपर पुलिस महानिदेशकप्रशासन एवं श्री जी.एस.

मार्तोलिया पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय उपस्थित रहे। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भ्रमण पर आये अधिकारियों को उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यप्रणाली एवं उत्तराखण्ड की भौगोलिक परिस्थितियों के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की।              

उत्तराखण्ड भ्रमण पर आये मध्य प्रदेश, झारखण्ड, तेंलगाना, त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश के उक्त 12 अधिकारियों द्वारा देहरादून, पी.टी.सी नरेन्द्रनगर, मसूरीऋषिकेशहरिद्वार के पुलिस नियंत्रण कक्षपुलिस स्टेशनों की कार्यप्रणाली का अवलोकन करने के साथ प्रमुख संस्थानों का भी भ्रमण किया जायेगा।

वन विभाग की टीम ने पकड़ा कोबरा

0

देहरादून। उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में मिल रहे जहरीले सांपों में वन विभाग के कर्मचारियों की दौड़ बढ़ा दी है। ऐसा ही कोबरा सांप तुन्तोवाला में निकला। मुन्नी देवी के घर में एक टोकरी रखी हुई थी, जिससे विशेष प्रकार से आवाजें आ रही थी। मुन्नी देवी ने टोकरी उठाकर देखा तो एक नाग बैठा था। उन्होंने तुरंत टोकरी ढक दिया। वन विभाग को फोन किया। वन विभाग की टीम 9:30 पर आए इस फोन पर 10 बजे पहुंच गई।
इस टीम में रवि जोशी के साथ विपिन क्षेत्री, वीर सिंह क्षेत्री, एएसओ अमित भट्ट तथा सुवीर पुंडीर के नाम शामिल हैं। इस टीम में जिस कोबरा को पकड़ा है वह साढ़े फीट लंबा पूर्ण अवस्था का आक्रामक सांप है। वन विभाग की टीम ने इस सांप को राजाजी पार्क में छोड़ दिया है।

स्कूल की संपत्ति को लेकर मारपीट

0

हरिद्वार, बहादराबाद थाना क्षेत्र में स्कूल की संपत्ति प्रबंधक के बिना बताए खुद के नाम किए जाने पर स्कूल में पहुंचे साझेदार पति-पत्नी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट में साझेदार की पत्नी के दांत टूटने पर पति की तहरीर पर पुलिस ने महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना क्षेत्र के पीठ बाजार बहादराबाद निवासी शेखर चौहान ने थाने में तहरीर देकर बताया कि ग्राम अलीपुर रोड पर स्थित डीएस स्कूल में 2012 में उसकी सहभागीदारी थी। स्कूल भवन की 2014 में स्कूल के प्रबंधक विनीत ने अपने नाम रजिस्ट्री करवा ली। मामले का पता लगने पर तीन अक्टूबर की सुबह शेखर चौहान और उसकी पत्नी वन्दना स्कूल में इस बाबत जानकारी लेने गए।

न्होंने आरोप लगाया कि इस पर स्कूल के प्रबंधक विनीत और उसकी पत्नी स्वाति ने उनकी एक न सुनी और उन्हें जबरन स्कूल से बाहर निकालने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो पहले से वहां पर मौजूद विनीत उसकी पत्नी स्वाति व उनके पिता कृष्ण पाल ने उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी।

शेखर ने आरोप लगाया कि मारपीट में उनकी पत्नी वन्दना के दांत टूट गए। पीड़ित शेखर ने थाने में तीनों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

देहरादून में जानिये कहा कहा नहीं बिकेंगे पटाखें

0

दीपावली के अवसर पर पूर्व में जिलाधिकारी देहरादून की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्गत निर्देशो के क्रम में एसएसपी ने समस्त थाना प्रभारियों को निम्न स्थानों पर आतिशबाजी/ पटाखो की दुकानों के लगाए जाने को प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए गए है।

1- पलटन बाजार – कोतवाली से घंटाघर तक।
2- धामावाला बाजार – कोतवाली से बाबूगंज ( आढ़त बाजार चौक) तक।
3- मोती बाजार – पलटन बाजार से पुरानी सब्जी मंडी, हनुमान मंदिर तक।
4- हनुमान चौक – झंडा मोहल्ला, रामलीला बाजार, बैंड बाजार तक।
5- आनंद चौक से लक्ष्मण चौक तक।
6- डिस्पेंसरी रोड का संपूर्ण क्षेत्र।
7- घंटाघर से चकराता रोड पर हनुमान मंदिर तक।
8- सर्वे चौक से ङीएवी कॉलेज देहरादून जाने वाली रोड, करनपुर मुख्य बाजार।
9- समस्त नगर/ ग्रामीण क्षेत्र के उन संकीर्ण क्षेत्र/ गालियां, जहां अग्निशमन वाहन न पहुंच सकते हो।

साथ ही सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि उक्त स्थानों पर नियमों का उल्लंघन कर दुकान लगाने वाले दुकानदारों की सामग्री जप्त कर आवश्यक चालानी कार्यवाही अमल में लायी जाये।

मटर की खेती को हिमनी के लोगों ने बनाया आर्थिक जरिया

0

चमोली जिले के विकास खंड देवाल के दूरस्थ गांव हिमनी व घेस के किसानों ने मटर की खेती को अपना आर्थिक जरिया बना लिया है। यहां के किसानों ने इस वर्ष पहली बार मटर की खेती कर 60 दिन में 07 लाख 50 हजार की मटर बेचकर आर्थिक आय बढ़ायी है। यहां के काश्तकारों की मेहनत व लगन को देखते हुए सीएम उत्तराखंड 10 अक्टूबर को हिमनी गांव पहुंच रहे हैं।

हिमनी और घेस की भूमि को देखते हुए दिल्ली से यहां आए सुरेश ने लोगों को मटर की खेती करने की सलाह दी और उन्होंने ही अपने संसाधनों से गांव के 205 परिवारों को 12 कुंतल मटर के बीज उपलब्ध करवाए तथा मटर उत्पादन की तकनीकी जानकारी भी दी।

जिससे यहां के लोगों ने मटर को हल्द्वानी और देहरादून की मंडियों में बेचा, जिससे उन्हें 7 लाख 50 हजार रुपये की आय प्राप्त हुई। हिमनी गांव के किसान दिग्पाल सिंह, हरक सिंह, देव सिंह व घेस के नरेंद्र, पुष्कर सिंह कहते हैं कि, “दिल्ली के सुरेश सिंह ने अच्छा प्रयोग बताया है जिससे किसानों को काफी फायदा हुआ है।”

मशरुम उत्पादन को स्वरोजगार के रूप में अपनाया: विजय वीर सिंह बुटोला

0

यह कहानी ऐसे व्यक्ति की है जिसने अपने पहाड़ प्रेम और यहा से हो रहे पलायन को रोकने के लिये दिल्ली में नौकरी छोड़, उत्तराखण्ड में समेकित खेती और मशरुम उत्पादन को स्वरोजगार के रूप में अपनाया |

विजय वीर सिंह बुटोला, मूल रुप से टिहरी गढ़वाल के ग्राम अमोली, कीर्तिनगर के रहने वाले हैं | विजय वीर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गाँव में ही ली और फिर स्नातक तक की शिक्षा दिल्ली में प्राप्त की | मशरुम उत्पादन को स्वरोजगार के रूप में अपनाने से पूर्व विजय वीर ने 10 साल गुडगाँव की एक फार्मा कंपनी में बतौर एकाउंट्स ऑफिसर और फिर दिल्ली में 4 साल पावर जनरेशन के क्षेत्र में एडमिनिस्ट्रेशन और ऑपरेशन मेनेजर के तौर पर काम किया |

डेढ़ वर्ष पहले, दिल्ली से अपनी नौकरी छोड़ विजय वीर देहरादून के मोथरावाला में अपने दोस्त विपिन पंवार के साथ मिल कर मशरुम उत्पादन के काम में लग गए |इसी दौरान विजय वीर ने उद्यान एवं खाध प्रसंस्करण विभाग, देहरादून, उत्तराखंड सरकार से मशरुम की खेती का भी प्रशिक्षण ली|

मशरुम उत्पादन की सफल पहल के बाद विजय वीर को ओएस्टर मशरुम का एक बड़ा बाजार न होने के कारण और मंडी समितियों की मोनोपोली के चलते, मशरुम बेचने के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा |मंडियों में अपने उत्पाद की बिक्री के कड़वे अनुभवों के बाद, विजय ने अपने उत्पाद को ऑनलाइन और रोड शो के माध्यम से बेचा | देहरादून में सबसे पहले पहाङीशौप.कॉम (pahadishop.com) के माध्यम से मशरुम की ऑनलाइन बुकिंग कर घर-घर पहुंचाया।

विजय वीर और उनकी टीम ‘गढ़ माटी संगठन’ संस्था से जुड़े हुए हैं तथा संस्था के ग्रामीण स्वरोजगार मिशन के तहत आज उत्तराखंड के कई जिलों में मिल कर ओएस्टर मशरुम उत्पादन,जड़ी बूटी, हॉर्टीकल्चर,मसाले आदि की खेती कर रहे हैं।

butola

विजय वीर बताते हैं कि, “ओएस्टर मशरुम का उत्पादन बहुत ही आसन है और बहुत ही कम समय और कम पूंजी में इसकी शुरुवात की जा सकती है | ओएस्टर मशरुम के उत्पादन के लिए 18 से 28℃ का तापमान, ताजी हवा और 80 से 85% नमी की आवश्यकता होती है।”मैदानी क्षेत्रों की अपेक्षा इस प्रजाति के उत्पादन के लिए पहाड़ी क्षेत्र सबसे अनुकूल जगह हैं। आज विजय वीर अपनी टीम के साथ मिलकर दिल्ली, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में लगभग 800 से अधिक लोगो को मशरुम का प्रशिक्षण दे चुकी है।उन्होंने बताया कि उनका अगला लक्ष्य अपने गांव अमोली में हर्बल और जड़ी बूटी की खेती और जैविक खाद तैयार करना है।

यही नहीं अगर अाप घर बैठे ही मशरुम मंगवाना चाहते है तो आप 9717839966 पर संपर्क कर सकते हैं| विजय वीर सिंह बुटोला की यह पहल व सोच को हम सलाम करते हैं|