Page 448

फिरौती मांग रहे दो अभियुक्त मंगलोर, हरिद्वार से गिरफ्तार

0

सुजीत सिंह, चकराता, देहरादून ने थाना चकराता आकर लिखित सूचना दी कि उसकी पत्नी पूजा व बच्चा सोनू जिसकी उम्र 1.5 वर्ष है, के साथ 14/7/2017 की दोपहर से लापता हैं जिनकी काफी तलाश करने पर भी नही मिले है। इस सूचना पर तत्काल गुमशुदगी पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई, जिसमें गुमशुदा महिला व बच्चे की तलाश के लिये अंदर जनपद व बाहरी जनपद/राज्यो में तलाश के लिये थाना स्तर से टीम बनाकर संभावित स्थानों पर तलाश कराया गया।

पम्पलेट तयार कर व्यापक प्रचार प्रसार कराया गया तथा सोशल मीङिया के माध्यम से भी गुमशुदा की तलाश करने का भी प्रयास किया गया। संभबित स्थानों की सीसीटीवी  भी खंगाला गया तथा सर्वीलेन्स की भी मदद ली गयी किन्तु गुमशुदा का कुछ पता न चलने पर मामले की गंभीरता को देखते हुए उक्त गुमसुदगी को cr. No. 07/2017 धारा 365 अाय.पी.सी में तरमीम किया । अपहर्ता व उसका पुत्र की तलाश के दौरान ही दिनांक 7/10/2017 को वादी के भाई विजय सिंह पर एक अज्ञात मोबाईल नवम्बर से अपहर्ता और उसके बच्चे को छोड़ने के एवज में 20 लाख रुपये की मांग की गई। न देने पर दोनों को जान से मारने की धमकी दी गयी , जिसमे धारा 364 अाय.पी.सी की बढ़ोतरी की गई ।

जिसको एसएसपी के संज्ञान में लाया गया, जिन्होंने तत्काल पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  व सीअो विकासनगर के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चकराता के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम द्वारा सूचनाओ का संकलन कर पतारसी सुरागरसी व सर्वीलेन्स के माध्यम से आज दिनांक 10/10/17 को फिरौती मांग रहे दो अभियुक्तगणो को थाना मंगलोर जनपद हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त गणो के कब्जे से अपहर्ता ज्योति का मोबाइल व सिम बरामद किए गए ।

पूछताछ पर इनके द्वारा बताया गया कि ज्योति किसी आशु नाम के लड़के के साथ नेपाल चली गयी है, हमे इसकी जानकारी थी। पूजा (काल्पनिक नाम) अपना मोबाइल हमें दे गई थी, हमे पैसे की बहुत जरूरत थी तो हमने मिलकर प्लान बनाया की पूजा के पति को उसकी पत्नी और बच्चे को छोड़ने के एवज में फिरौती मांगकर अपनी जरूरतों को पूरा कर लेंगे ।

अभियुक्त राहुल जायसवाल की अपहर्ता पूजा (काल्पनिक नाम) से पूर्व में भी दोस्ती थी तथा इनका मिलना जुलना भी था । पूछताछ से यह भी प्रकाश में आया कि अपहर्ता के अन्य लोगों से भी संबंध थे । अभियुक्त गणो को कल मान. न्यायालय में पेश किया जाएगा ।

माओवादी गतिविधियों में लिप्त भास्कर पाण्डे पर बीस हजार का इनाम

0

पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने पुलिस रेगुलेशन में निहित प्रावधानों के अऩ्तर्गत माओवादी गतिविधियों में वांछित अभियुक्त भास्कर पाण्डे उर्फ भुवन पाण्डे उर्फ तरुण उर्फ मनीष पाण्डे, पुत्र खीमानन्द पाण्डे, निवासी ग्राम आरतौला, जागेश्वर जिला अल्मोड़ा पर रु0 20,000/- (रुपये बीस हजार) का इनाम घोषित किया गया है।

 उल्लेखनीय है कि अभियुक्त जनपद अल्मोड़ा, थाना सोमेश्वर में मुकदमा अपराध संख्या-5/2017 धारा 10/20 विधि विरुद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 127 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम व 3(1) उत्तराखण्ड लोक सम्पत्ति विरुपण निवारण अधिनियम, थाना द्वाराहाट मुकदमा अपराध संख्या-10/2017 धारा 10/20 विधि विरुद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, व 3(1) उत्तराखण्ड लोक सम्पत्ति विरुपण निवारण अधिनियम, राजस्व क्षेत्र पल्यों में मुकदमा अपराध संख्या-5/2017 धारा 10/20 विधि विरुद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, व 3(1) उत्तराखण्ड लोक सम्पत्ति विरुपण निवारण अधिनियम में वांछित है।

तीन डेयरी संचालकों का चालान

0

हरिद्वार, नगर क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में निगम टीम ने ज्वालापुर क्षेत्र के घोसियान मोहल्ले में तीन डेयरी संचालकों के चालान काटे और 7500 रु. का जुर्माना लगाया।

निगम की कार्रवाई का डेयरी संचालकों ने विरोध करते हुए हंगामा भी किया लेकिन निगम की सख्ती के आगे उनकी एक न चली। ज्वालापुर क्षेत्र में कई डेयरी संचालित हो रही हैं। अधिकांश संचालक साफ-सफाई को लेकर गंभीर नहीं हैं। घोसियान मोहल्ले में डेयरी की गंदगी सीधे नालियों में बहाने की लगातार शिकायतें निगम को मिल रही थी।

इसे गंभीरता से लेते हुए नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार के नेतृत्व में टीम घोसियान मोहल्ले पहुंची। टीम ने गोबर आदि सीधे नालियों में बहाने पर तीन डेयरी संचालकों के चालान काटे और 7500 रु. का जुर्माना लगाया।

इस बीच निगम टीम के साथ संचालकों की तीखी नोंकझोंक भी हुई। हालांकि निगम टीम की सख्ती के चलते डेयरी संचालकों की एक न चली। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। टीम में सेनेटरी इंस्पेक्टर सुनीत, मनोज कुमार आदि शामिल रहे।

महंत की गुमशुदगी मामले में संत से घंटों पूछताछ

0

15 सितम्बर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए महंत मोहनदास की गुमशुदगी मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए प्रयास में जुटी एसआईटी मुरादाबाद के एक संत को पूछताछ के लिए हरिद्वार ले आई है, संत से कई घंटे पूछताछ की गई है। हालांकि एसआईटी के अधिकारी इस बारे में कुछ भी कहने से बच रहे हैं, लेकिन पूछताछ के दायरे में आए संत को लेकर स्थानीय संतों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

गत माह 15 तारीख को गायब हुए कोठारी मोहनदास की आखिरी फोन लोकेशन के आधार पर पुलिस, सीआईयू, एसटीएफ और एसआईटी की टीमें हफ्तों तक मेरठ में छानबीन कर चुकी हैं। नई दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र से लेकर नेपाल तक की खाक छानी जा चुकी है। संपत्ति से लेकर रंजिश तक के तमाम एंगल खंगाले जा चुके हैं। अभी तक कोई भी कड़ी ऐसी नहीं मिल पाई जो महंत के लापता होने का राज खोलने में मददगार साबित हो सके।

अब एसआईटी की एक टीम मुरादाबाद से एक संत को उठाकर लाई है। संत से हरिद्वार पुलिस के आला अधिकारियों ने भी पूछताछ की है। महंत के संबंध में कुछ जानकारियां एसआईटी के हाथ लगी हैं। एसआईटी में शामिल एसपी सिटी ममता वोहरा ने बताया कि इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। महंत मोहनदास प्रकरण में एक सांसद से जानकारी जुटाने के लिए पुलिस की एक टीम दिल्ली गई है। सांसद महंत मोहनदास के करीबी बताए गए हैं। पुलिस का मानना है कि महंत मोहनदास ने शायद सांसद से कभी ऐसी कोई बात शेयर की हो, जिसका संबंध महंत के लापता होने से हो सकता है। वहीं पुलिस की अलग अलग टीमें दूसरे प्रदेशों में भी महंत मोहनदास मामले की छानबीन कर रही हैं।

आंदोलनरत प्रधान संगठन को यूकेडी का समर्थन

0

उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने परेड ग्राउंड स्थित धरनास्थल पर पहुंचकर अपनी 4 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलनरत प्रधान संगठन तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से समर्थन दिया।

प्रधान संगठन के आंदोलनकारी नेताओं से दिवाकर भट्ट ने आह्वान किया कि वे क्षेत्रीय दल उत्तराखंड क्रांति दल को सहयोग करें और उत्तराखंड क्रांति दल उन्हें पूर्ण सहयोग करेगा। दिवाकर भट्ट ने सरकार की भत्सर्ना करते हुए कहा कि सरकार जनता के साथ जनप्रतिनिधियों की भावनाओं से भी खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि जन भावनाओं के विपरीत नगर निगम व नगर पालिकाओं का सीमा विस्तार करना दुर्भाग्यपूर्ण हैं।

आगामी नगर निगम चुनाव में जनता प्रदेश सरकार को इसका जवाब देगी। उन्होंने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य सरकार तुगलकी फरमान जारी करने से बाज आए। इसके बाद यूकेडी सुप्रीमो धरना स्थल पर आंदोलनरत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के पंडाल में पहुंचे तथा उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल ने रोजगार व पलायन को रोकने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर राज्य के लिए संघर्ष किया है किंतु कांग्रेस तथा भाजपा ने राज्य गठन की अवधारणाओं को समाप्त कर दिया।

उन्होंने कहा कि, “राज्य में छात्र तथा मातृशक्ति का अपमान हो रहा है। राज्य निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाली मातृशक्ति को अपनी मांगे मनवाने के लिए धरने प्रदर्शन के लिए मजबूर किया जा रहा है।” दिवाकर भटट ने कहा कि, “उक्रांद जन भावनाओं के साथ है तथा राष्ट्रीय दलों की दमनकारी नीतियों का जमीनी स्तर पर विरोध करेगा। 22 अक्टूबर को बद्रीनाथ में केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें उक्रांद राष्ट्रीय दलों को जनता के सामने बेनकाब करने की रणनीति तय करेगा।”

पीएम मोदी के केदारनाथ दौरे को लेकर प्रशासन ने की तैयारी बैठक

0

केदारनाथ के कपाट 21 अक्टूबर को पूर्वाह्न साढ़े आठ बजे बंद होंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केदार बाबा के दर्शन के लिए उत्तराखण्ड दौरे पर आएंगे। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित उत्तराखण्ड दौरे की तैयारियों के बारे में मुख्य सचिव एस रामास्वामी ने बैठक की। प्रधानमंत्री 20 अक्टूबर को केदारनाथ जा सकते हैं।

इस संबंध में हुई बैठक में प्रधानमंत्री आगमन पर सुरक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन आदि व्यवस्थाओं को फुलप्रूफ बनाने के निर्देश दिए गए। प्लान पर भी विस्तार से चर्चा हुई। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, डीजीपी प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री सीधे केदारनाथ जाएंगे। वहां पर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वापस दिल्ली चले जायेंगे।

बताया जा रहा है कि वे नई केदारपुरी के निर्माण कार्यों का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने मोदी के दौरे को हरी झंडी दे दी है।  बैठक में डीजीपी अनिल रतूड़ी, प्रमुख सचिव (गृह) आनंद बर्धन, सचिव (प्रोटोकाल) हरबंस सिंह चुघ, मुख्यमंत्री की सचिव राधिका झा, पर्यटन सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव (वन) अरविंद सिंह ह्यांकी, एडीजी अशोक कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री रावत पहुंचे किसानों के बीच,खेतों में जाकर मटर की फलियां भी तोड़ी

0

देहरादून। मुख्यमंत्री चमोली जनपद के देवाल ब्लाक के अंतिम गांव हिमनी में किसानों के बीच उनके खेतों में पहुंचे। किसानों/काश्तकारों के साथ वेमौसमी मटर की फसल कटाई का शुभांरभ करते हुए मुख्यमंत्री ने किसानों का उत्साहवर्धन किया तथा जड़ी बूटी की खेती के साथ-साथ सब्जी उत्पादन के क्षेत्र को आर्थिकी का जरिया बनाने के लिए किसानों को हार्दिक शुभकामनाऐं दी। मुख्यमंत्री ने मटर के खेतों में जाकर मटर की फलियाॅ भी तोडी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, “हिमनी क्षेत्र में मटर की खेती के लिए बहुत अच्छा क्लाइमेट है यहाॅ पर वेमौसमी मटर की खेती कर किसान बहुत अच्छी आजीविका कमा सकते है।बेमौसमी मटर की खेती से काश्तकारों को अच्छे दाम तो मिलेंगे ही, साथ ही मटर के छिलके दुधारू पशुओं को खिलाकर दुग्ध उत्पादकता को भी बढाया जा सकता है। मटर की जड़ों में नाइट्रोजन ग्रन्थियां होती है, जो मिट्टी की उत्पादकता और अधिक बढाने में मददगार साबित होती है।” आने वाले वर्षो में मटर की खेती को बढाने के लिए काश्तकारों को अच्छी किस्म का बीज व खाद उपलब्ध कराया जायेगा, क्षेत्र में अखरोट, सेब व फूल उत्पादन की भी आपर सम्भावनाऐं है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शीघ्र ही सब्जी भण्डारण एवं विपणन केन्द्र की व्यवस्था भी करायी जायेगी। इस गत वर्ष 7.5 लाख मटर काश्तकारों द्वारा बेची गयी, इस वर्ष मटर की फसल से एक से डेढ करोड की आय काश्तकारों को होने की सम्भावना है, वही अगले वर्ष 5 करोड़ पहुॅचाने का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने घेस गांव में फाॅरेस्ट गेस्टहाउस का उच्चीकृत करने, राइका घेस में शिक्षकों की तैनाती करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हिमनी जैसे सीमांत गांवों में 2018 तक प्राथमिकता के आधार पर बिजली पहुॅचायी जायेगी तथा जिन परिवारों तक बिजली नही पहुॅच सकी, उन्हें निःशुल्क सोलर ब्रीफकेश उपलब्ध कराया जायेगा। क्षेत्र में मोबाईल नेटवर्क की समस्या पर  बैलून टैक्नोलाॅजी के माध्यम से क्षेत्र को मोबाईल नेटवर्क से जोडा जायेगा।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री मगन लाल शाह ने अंतिम गांव हिमनी पहुॅचने पर सीएम का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र की समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने आॅली बुग्याल में पर्यटक गतिविधियों को बढाने के लिये रोपवे का निर्माण कराये जाने, क्षेत्र के गांवों में विद्युतीकरण करने, संचार सेवा उपलब्ध कराने, कोल्ड स्टोरेज व सतलुज डैम बनाने की मांग मुख्यमंत्री की समक्ष रखी। कर्णप्रयाग विधायक श्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने सुदूरवर्ती क्षेत्र में पहुॅचकर किसानों/काश्तकारों का उत्साहबर्धन करने हेतु सीएम का आभार व्यक्त किया। साथ ही गैरसैंण क्षेत्र में होने वाले पर्यटन विकास मेले में प्रतिभाग करने हेतु आमंत्रण भी दिया।

क्षेत्र के लोगों ने सीएम से घेस, हिमनी, बलाण गांवों को आयुष ग्राम बनाने, वाण स्थिल प्रसिद्व लाटू देवता मंदिर को पांचवे धाम के रूप में विकसित करने, थराली-देवाल-मुन्दोली-वाण मोटर मार्ग का हाॅटमिक्स करने, देवाल में लंबे समय से डिग्री काॅलेज एवं यहाॅ केन्द्रीय विद्यालय की स्थापित किए जाने की मांग रखी तथा कई अनछुए पर्यटन स्थलों को विकसित करने, वाण से वेदनी तक रोपवे निर्माण की मांग भी सीएम के समक्ष रखी। ब्ताया कि कुटकी, कूट, अतीश, जटामासी आदि कई प्रकार की जड़ी बूटी किसानों के द्वारा पैदा की जाती है। जड़ी-बूटी का विपणन केन्द्र खोलने, उच्चीकृत राइका घेस में शिक्षकों की तैनाती करने सहित अन्य समस्याओं के निस्तारण करने की मांग रखी।

cm

उल्लेखनीय है कि सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य रखा है। इस मिशन के अन्र्तगत राज्य भर में चकबन्दी को प्रोत्साहित करने के साथ ही लघु, सीमान्त तथा आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को मात्र 2 प्रतिशत ब्याज पर 1 लाख तक का  ऋण कृषि तथा सम्बन्धित गतिविधियों के लिए उपलब्ध करवाया जा रहा है। विभागों का एकीकरण किया जा रहा है। नर्सरी एक्ट के अन्र्तगत पौधे की गुणवता की जिम्मेदारी नर्सरी संचालकों  की होगी तथा किसानों को गुणवतापूर्ण पौध आसानी से उपलब्ध होगी। न्याय पंचायत स्तर पर एक फील्ड आॅफिसर तैनात किया जाएगा तथा हर तीन महीने फील्ड आॅडिट किया जाएगा। सचिव स्तर के अधिकारी इस प्रोग्राम की लगातार निगरानी करेगे।  क्लस्टर आधारित फार्मिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है।  किसानो के कल्याण से प्रेरित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्र्तगत आपदाओं के दायरे को बढ़ाया गया है जल भराव, फसल कटाई के बाद होने वाले नुकसान जैसी आपदाओं को भी सम्मिलित किया गया है ताकि किसान संकट के समय में अकेला न महसूस करे। सरकार ऐसी व्यवस्था कायम कराना चाहती है जिससे किसानों को उनके उत्पादों का लाभकारी मूल्य मिल सके। उनके उत्पादों की प्रोसेसिंग कर उन्हें बाजार में बेहतर दाम उपलब्ध हो। केन्द्र सरकार द्वारा कृषि सिंचाई योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, परंपरागत कृषि विकास योजना, नीम लेपित यूरिया, एकीकृत राष्ट्रीय बाजार जैसी योजनाओं को लागू किया गया है।

हरिद्वार गंगा महोत्सव 11 से होगा शुरू

0

हरिद्वार। गंगा स्वच्छता के प्रति जागरुकता लाने के लिए जनपद की करीब 30 संस्थाएं मिलकर हरिद्वार गंगा महोत्सव का आयोजन 11 से 14 अक्टूबर के बीच ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के मालवीय सभागार में आयोजित कर रही हैं। यह जानकारी हरिद्वार गंगा महोत्सव के आयोजक हरिद्वार नागरिक मंच के अध्यक्ष सतीश कुमार जैन ने दी है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने बताया कि गत तीन वर्षों से वे यह आयोजन कर रहे हैं। सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं। अनेकों संस्थाएं भी जुड़ रही हैं। संस्था के चेयरमैन जगदीश लाल पाहवा ने आयोजन के बारे में बताया कि हमारी भावी पीढ़ी गंगा स्वच्छता के प्रति जागरूक हो, इसीलिए 40 स्कूलों के बच्चों के माध्यम से विभिन्न प्रतियोगिताओं द्वारा गंगा स्वच्छता मिशन स्लोगन इत्यादि के माध्यम से जन-जागरुकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जो प्रधानमंत्री के सपनों को भी साकार करेगा और अपनी सांस्कृतिक धरोहर की भी रक्षा हो सकेगी। गंगा के प्रति देशवासियों की आस्था बनी रहे और गंगा को मैली भी न होने दें, इसीलिए बीते तीन वर्षों से इस महोत्सव का आयोजन हो रहा है।
हरिद्वार नागरिक मंच के उपाध्यक्ष प्रो. पीएस चौहान ने बताया कि शिक्षा, साहित्य, समाज सेवा, ललित कला तथा पत्रकारिता के क्षेत्र के विशिष्ट कार्य करने वाली पांच प्रतिभाओं को सम्मानित किया जायेगा। इसके लिए विधिवत पांच लोगों की चयन समिति बनायी गयी है, जो मुख्य रूप से गंगा एवं हरिद्वार की संस्कृति के लिए कार्य करने वालों को सम्मानित करेगी। वहीं महामंत्री देवेन्द्र शर्मा ने हरिद्वार नागरिक मंच की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि इस महोत्सव के माध्यम से बच्चों तथा विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं के विचार मिलते हैं, जिससे हम और अच्छा काम कर पा रहे हैं। इस महोत्सव को राजस्थान संस्कृत अकादमी का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है। 

बेटी बचाओ ​अभियान छोड़कर बेटा बचाओ में जुटी भाजपा सरकार : राज बब्बर

0

देहरादून। यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व उत्तराखण्ड से राज्यसभा सांसद राज बब्बर ने भाजपा व पीएम पर प्रहार करते हुए कहा कि ‘बेटी बचाओ अभियान चलाने वाली पार्टी, अब बेटा बचाओ मुहिम’ में जुट गई है। यही कारण है कि केन्द्रीय मंत्री भी एक व्यापारी के बचाव में अपनी गरिमा को ताक पर रख सफाई दे रहे हैं।

मंगलवार को दून स्थित कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में अभिनेता से नेता बने यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर ने उत्तराखण्ड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश की मौजूदगी में प्रेस को संबोधित करते हुए केन्द्र और भाजपा सरकार को खरी-खरी सुनाई। इस मौके पर उन्होंने पीएम को बेचारा शब्द से संबोधित करते हुए कहा कि एक और जहां प्रधानमंत्री स्वयं को चाय बेचने वाला बताकर देश को मजबूती प्रदान करने का देश ही नहीं विदेशों में भी ढिंढ़ोरा पीट रहे हैं। वहीं सत्ता की चाबी संभाले पिता के पुत्र एक साल में सौ 16 हजार गुना ‘जय हो’ कंपनी से मुनाफा कमा कर नैतिकता वाली पार्टी की सच्चाई को भ्रष्ट्रचार के दलदल में धकेल दिया है।
उन्होंने प्रधानमंत्री पर सीधे-सीधे हमला बोलते हुए कहा कि मोदीजी कहते हैं हम परिवार नहीं देश की खातिर चौकीदार बनकर काम करेंगे। अब उन्हें बताना होगा वे चौकीदार हैं या भागीदार? जो पार्टी मंदिरों के नाम पर लोगों को वर्षों-वर्षों से गुमराह कर रही है। मंदिर बना या नहीं यह अलग की बात है, लेकिन टेम्पल भ्रष्ट्रचार से पार्टी जुड़ गई। यह बड़ी बात है। ऐसी पार्टी से क्या उम्मीद रखी जाए जो नंगा नाच कर ‘बेटी बचाओ’ छोड़कर ‘बेटा बचाओ’ मुुहिम में लग गई है।
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने केन्द्र सरकार को घेरते हुए कहा कि तीन साल के शासन को भाजपा जगह-जगह अपनी कामयाबी गिना रही है। लेकिन नोटबंदी से पहले और अबतक लोगों को परेशानी छोड़ कभी आराम नहीं मिला। लोगों को धर्म के नाम पर दिग्भ्रमित कर सत्ता में पहुंच गई, लेकिन एक भी वायदे पूरा होता नहीं दिख रहा। सत्ता तक पहुंचने के लिए किसान से लेकर बेरोजगारों से एक बार मौका देने का आग्रह किया और जनता ने सत्ता भी सौंप दी। लेकिन जनता के बदले पिता के पुत्र की कंपनी मुनाफा जादू की तरह बढ़ गया और कंपनी बंद भी हो गई। शायद ही कोई अन्य व्यवसायी इस तरह का मुनाफा कमाया हो। फिर भी सरकार की एक भी जांच एजेंसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
उन्होंने चाल, चरित्र और नैतिकता वाली पार्टी बताते हुए भाजपा के लाल कृष्ण आडवाणी,बंगारू लक्ष्मण और नितिन गडकरी पर लगे आरोपों की ओर इशारा करते हुए कहा कि जब उन पर आरोप लगे तो उन्होंने अध्यक्ष पद से तुरंत इस्तीफा दे दिया। ऐसे में अमित शाह अपनी पार्टी की परंपरा को निर्वहन करते हुए अपने पद से इस्तीफा के साथ स्वयं आकर सफाई देनी चाहिए। राज्यसभा सांसद ने कहा कि उत्तराखण्ड सहित पूरे देश में मंदिरों के प्रति लोगों में आस्था है, लेकिन जिस पार्टी ने मंदिरों के नाम पर अर्श से लेकर फर्श तक का सफर किया वही ‘जय हो’ के नाम पर 16000 गुना बढ़ोतरी कर भ्रष्टाचार का नमूना पेश कर लोगों को उलझन में डाल दिया है। जिसके अंकल पीएम हों और पिता के पास सत्ता की चाबी हो, उसका कोई क्या बिगाड़ सकता है। जांच करना तो दूर की बात जांच उसके आसपास भी फटक नहीं सकती।
उन्होंने कहा कि ऐसा कौन-सा बिजनेस स्कूल है जिसमें इस तरह की शिक्षा मिलती है। सारे प्रबंधन कोर्स पीछे रह गए जय शाह के मुनाफे के सामने। जय शाह को किसानों के हित में लगाना चाहिए, जिससे किसान आत्महत्या करना बंद कर दें और फायदे में रहें। यूपी अध्यक्ष ने अमित शाह, पुत्र व धर्मपत्नी के नाम पर बनी कंपनी के आंकड़े व सरकार से मिले लोन व डाटा संबंधी जानकारियां देते हुए सात सवालों का जनता को जवाब देने को कहा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल जय शाह के बचाव में उतर आए, क्या अन्य व्यापारी जो उत्पीड़न के शिकार हैं, उनके पक्ष में आकर इस प्रकार केन्द्रीय मंत्री सफाई देंगे।
अध्यक्ष राज बब्बर ने गोरक्षकों को कोसते हुए कहा कि सरकार इनकों अगर रोजगार देती तो शायद ये ट्रेन, बस और चौक-चौराहे पर लोगों की गाय के नाम पर पिटते नहीं घूमते। उन्होंने संघ पर धर्म, परंपरा और भारतीयता की दुहाई की बात कहते हुए कहा कि खुद तिरंगे से कुछ साल तक दूरी बनाए रखा और ऐसे संगठन से जुड़े लोग इस प्रकार का कार्य कर देश को बदनाम किया है। राज बब्बर ने ने इस पूरे मामले को सुप्रीम कोर्ट के दो पदासीन जज से जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार जांच बैठाए। सारी सच्चाई सामने आ जाएगी अन्यथा पुत्र मोह में पार्टी के साथ देश बर्बाद हो जाएगा।

हेमकुंड साहिब व लोकपाल के कपाट शीतकाल के लिए बंद

0

गोपेश्वर। सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब और हिन्दुओं के तीर्थ लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट विधि-विधान के साथ मंगलवार को डेढ़ बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस मौके पर मौजूद सैकड़ों तीर्थ यात्रियों ने कपाट बंद होने की प्रक्रिया में भाग लिया। वहीं पहली बार सेना के बैंडों की मधुर ध्वनि से पूरा वातावरण धार्मिक बना रहा।

मंगलवार को सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। साथ ही लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए गए। सुबह हुकुमनामा का पाठ, शबद-कीर्तन और अरदास की गई। उसके बाद डेढ़ बजे सेना के बैंड की मधुर ध्वनि के बीच कपाट बंद किए गए। हमेकुंड साहिब समुद्रतल से करीब 15225 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। गुरुद्वारे में अब तक करीब सवा दो लाख श्रद्धालु मत्था टेक चुके हैं। मान्यता है कि यहां पूर्व जन्म में सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिह ने तपस्या की थी।
हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद करने से पहले गुरुद्वारे और मंदिर को फूलों से सजाया गया। साढ़े 12 बजे साल की अंतिम अरदास के बाद गुरुग्रंथ साहिब का हुकुमनामा पढ़ा गया। पंच प्यारे के नेतृत्व में गुरुग्रंथ साहिब को दरबार साहिब से शचखंड़ में लाया गया। इसके बाद डेढ़ बजे विधि-विधान के साथ हेमकुंड के कपाट बंद किए गए। साथ ही लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी विधि-विधान के साथ बंद किए गए हैं। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई थी।