Page 447

मंत्री हरक सिंह रावत ने 80 फरियादियों की सुनी समस्याएं

0

श्रम एवं सेवायोजन मंत्री डा. हरक सिंह ने मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में जनता दरबार में 80 फरियादियों की समस्याएं सुन कई का मौके पर निस्तारण किया गया।

डा. रावत ने बताया कि उपनल की तर्ज पर प्रदेश में जल्द एक नई आउटसोर्स एजेंसी बनाई जाएगी। जो कि सेवायोजन विभाग के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को नौकरी देने का काम करेगी। सरकार अगली कैबिनेट में इसका प्रसताव लाने जा रही है। सेवायोजन विभाग भी सिर्फ बेरोजगारों के रजिस्ट्रेशन तक ही सीमित हो गया है। ऐसे में सेवायोजन के माध्मय से एक नई आटससोर्स एजेंसी बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जो कि सेवायोजन में रजिस्टर्ड बेरोजगारों को आउटसोर्स पर विभिन्न विभागों में नौकरी पर रखेगी। इससे सेवायोजन विभाग को काम भी मिलेगा और रजिस्टर्ड बेरोजगारों को नौकरी भी। उपनल के माध्यम से अब सिर्फ पूर्व फौजियों और उनके आश्रितों को ही नौकरी दी जा रही है। ऐसे में प्रदेश के अन्य बेरोजगार युवाओं के सामने नौकरी का संकट है।

डा. रावत ने बताया कि चौरासी कुटिया को भी वन विभाग और ईको टूरिज्म बोर्ड मिलकर पर्यटन के लिहाज से विकसित करने जा रहे हैं।वहां स्थित बीटल्स आश्रम में बीटल्स के 50 साल होने के उपलक्ष्य में अगले साल दुनिया भर के लिए खोल दिया जाएगा। इसमें थाई, कांटिनेंटल सहित अन्य रेस्टारेंट खोले जाएंगे। उ

उत्तराखंड में तैनात यूपी शिक्षकों की होगी घर वापसी

0

देहरादून। उत्तराखंड में कार्यरत उत्तरप्रदेश निवासी शिक्षकों के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार इन शिक्षकों पर मेहरबान हो गई है। उत्तरप्रदेश से समायोजन की हरी झंडी मिलने के महीनों बाद अब उनकी मुराद पूरी होने जा रही है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने इन एलटी में कार्यरत 99 शिक्षकों को उत्तरप्रदेश के लिए कार्यमुक्त करने को हरी झंडी दे दी है।

उत्तराखंड बनने के बाद से उत्तरप्रदेश के मूल निवासी शिक्षक वापसी के लिए पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। काफी संख्या में शिक्षक अब तक उत्तरप्रदेश वापस जा चुके हैं, लेकिन इस कतार में खड़े शिक्षकों की संख्या अब भी काफी है। राज्य सरकार इन शिक्षकों की वापसी में अड़चन के मूड में नहीं है। बीते दिनों मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई विभागीय बैठक में भी यह मुद्दा उठा था। मुख्यमंत्री ने उत्तरप्रदेश के लिए कार्यमुक्त होने की प्रतीक्षा कर रहे शिक्षकों को तुरंत राहत देने के निर्देश दिए थे। पहले चरण में एलटी शिक्षकों को भेजने के बाद दूसरे चरण में प्रवक्ता व अन्य शिक्षकों को भी उत्तरप्रदेश भेजा जाएगा।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद उक्त संबंध में पत्रावली का मूवमेंट शुरू हुआ। पहले चरण में माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत 99 एलटी शिक्षकों को उत्तरप्रदेश वापस भेजा जाएगा। इन शिक्षकों की ओर से बीते वर्ष नवंबर माह में उत्तरप्रदेश से अनापत्ति ली जा चुकी है, लेकिन उत्तराखंड से अनापत्ति मिलने में वक्त लग रहा था। अब महीनों का इंतजार खत्म हो गया है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने उक्त शिक्षकों की पत्रावली को अनुमोदित कर दिया है। शिक्षा सचिव चंद्रशेखर भट्ट के मुताबिक शिक्षकों को उत्तरप्रदेश के लिए कार्यमुक्त करने के आदेश जल्द जारी किए जाएंगे।

किडनी खरीद फरोख्त/ ट्रांसप्लांट प्रकरण में नया खुलासा

0

थाना डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत लालतप्पड क्षेत्र में उत्तरांचल डेंटल मेडिकल कालेज में संचालित गंगोत्री चैरीटेबल हास्पिटल मे किडनी खरीद फरोख्त/ ट्रांसप्लांट प्रकरण में थाना डोईवाला पुलिस द्वारा मु.अ.सं 256/17 धारा 420/120B /370(1) /342 भादवि व 18/19/20 मानव अगों का प्रत्यारोपण अधिनियम 1994 पंजीकृत किया गया था।

उपरोक्त प्रकरण में पूर्व में जांच के दौरान कुछ एम्बुलेन्स चालको के समबन्ध मे जानकारी प्राप्त हुई थी, जो आपरेशन के बाद मरीजों को गंगोत्री हास्पिटल से गंगाराम अस्पताल, नई दिल्ली, अपोलो अस्पताल, नई दिल्ली तथा नरेल फैब्रिस करनाल बाईपास, नई दिल्ली ले जाते थे।

साथ ही कुछ संदिग्ध पैथोलोजी लैबों के सम्बन्ध में भी जानकारी प्राप्त हुई थी, जहाँ आपरेशन से पूर्व डोनरों के सिटी स्कैन व अन्य टैस्ट किए जाते थे। जांच के दौरान प्रकाश में आये पैथालोजी लैबों तथा सम्बन्धित हास्पिटलों में मरीजों की तस्दीक हेतु पुलिस टीम गठित कर जांच हेतु भेजी गयी थी।

टीम द्वारा गंगाराम हास्पिट,ल नई दिल्ली से 2 मरीजों, अपोलो हास्पिटल, नई दिल्ली से 1 मरीज तथा नरेल फ्रैबिस हास्पिटल से 1 मरीज के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त हुयी, जिन्हें गंगोत्री चैरिटेबल हास्पिटल से बाद आपरेशन उपचार हेतु यहाँ लाया गया था। पुलिस द्वारा उनके उपचार सम्बन्धी कागजात अपने कब्जे में लिए गए है।

साथ ही दिल्ली स्थित मस्ट एंड मोर पैथोलोजी लैब से 9 किडनी डोनर व्यक्तियों की मेडिकल टैस्ट रिपोर्ट प्राप्त की गई है, जिनके किडनी डोनेट करने से पूर्व टेस्ट किये गए थे। उक्त मेडिकल रिपोर्टों के सम्बन्ध में विशेषज्ञों से परामर्श लिया जा रहा है।

नशा मुक्त अभियान से जुड़े मसूरी के 1500 छात्र छात्राएं

0

मानवधिकार संरक्षण एवं भ्रष्टाचार निवारक समिति ने मसूरी में प्रदेश स्तरीय युवा संवाद का आगाज किया। आगामी 31 जनवरी 2018 तक उत्तराखंड के 300 विधायालयो में चलेगा जिसमे 4 लाख युवाओं को युवा संवाद के माध्यम से जोड़ा जायेगा।

इसी कडी में आज केंद्रीय विद्यालय मसूरी, केंद्रीय तिब्बती विद्यालय और घनानंद इंटर कॉलेज मसूरी में युवा संवाद- ‘युवाओं की दशा और दिशा आतंक का हथियार नशा’, पर्यावरण संरक्षण तथा हिमालय बचाओ अभियान को लेकर स्कूली विद्याथियों के मध्य समिति के अध्यक्ष ललित मोहन जोशी ने जागरूकता परक जानकारियाँ दी।

कार्यक्रम के दौरान तीनों विद्यालयों के लगभग 1500 छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्त समाज बानने की शपथ ली। इस संवाद में स्कूली बच्चों ने भी खुलकर अपने विचार साझा किये। इस दौरान केन्द्रीय विधालय के प्रधानाचार्य दीपक डबराल, घनानदं विध्यालय के प्रधानाचार्य रवि उनियाल, तिब्बती केंद्रीय विद्यालय के अध्यापक आनंद कंडेरी सहित अनेक अध्यापकों ने आपने विचार रखे।

दून स्टेडियम में पहली बार रणजी मैच, बीसीसीआई ने दी मंजूरी

0

देहरादून। देहरादून में पहली बार रणजी मुकाबला खेला जाएगा। इस संबंध में बीसीसीआइ ने एनओसी दे दी है। यहां रणजी मैच 24 से 27 अक्टूबर तक खेला जाएगा।

हाल ही में महाराणा प्रताप स्पोटर्स कॉलेज स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले रणजी मुकाबले के मद्देनजर बीसीसीआइ की टीम ने रायपुर पहुंचकर मैदान का निरीक्षण किया था। इस दौरान टीम ने मैदान से जुड़ी कई खामियां गिनाईं और उनमें सुधार करने के निर्देश दिए थे।

इनमें अधिकांश खामियों को सुधार लिया गया है। इस पर बीसीसीआइ ने महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बीच 24 से 27 अक्टूबर तक होने वाले रणजी मैच के लिए एनओसी प्रदान कर दी। इससे देहरादून के खेल प्रेमी भी खुश हैं।

निरीक्षण के दौरान बीसीसीआइ की कमेटी ने स्टेडियम की साइडस्क्रीन को बड़ा करने, 250 किग्रा और 500 किग्रा के दो रोलर और दो टन का एक मेकेनिकल रोलर की आवश्यकता जताई थी। बॉलर रनरअप के लिए कवर और प्रैक्टिस पिच के बीच थोड़ा फासला बढ़ाने का भी सुझाव दिया गया था। हालांकि, तब कमेटी स्टेडियम निर्माण व लोकेशन को लेकर संतुष्ट नजर आई थी।

हरीश रावत ने साधा पीएम मोदी पर निशाना

0

हरिद्वार। उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस बार प्रस्तावित 20 अक्टूबर को केदारनाथ के दौरे पर आने पर उनसे तीन मांगें की हैं। इनमें हरीश रावत ने उनसे आॅल वैदर रोड, नमामी गंगे और डबल इंजन की सरकार को लेकर सौगात मांगी। इसके साथ पिछले दौरे पर उत्तराखंड को दी अपनी सौगात की शिकायत भी की।

हरीश रावत मंगलवार को हरिद्वार में संतो से मुलाकात करने के बाद केन्द्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा। आगामी 20 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित केदारनाथ दौरे को लेकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्य मंत्री हरीश रावत ने उनसे उत्तराखंड के लिए तीन सौगात मांगी। हरीश रावत ने कहा कि मोदी ने अपने पहले दौरे पर उत्तराखंड को डबल इंजन की सरकार दी थी। जो चल रहा है और धुंआ फेंक कर प्रदूषण कर रहा है। उन्होंने इसकी सही से मरम्मत कर इसे चलाना सिखाने की अपील की। हरीश रावत ने अपनी दूसरी मांग पर कहा कि गंगा के लिए उनकी सरकार ने 67 प्रोजेक्ट बनाये थे लेकिन नमामी गंगे में पैसा आज तक जारी नहीं हो पाया है। रावत ने नमामी गंगे पर सवाल उठाते हुए कहा कि गंगा सफाई को भी इस सरकार ने नमामी गंगे कर दिया है। अपनी तीसरी मांग में रावत ने आॅल वेदर रोड को लेकर कहा कि इस बात को क्लियर करें कि यह रोड हमारी सरकार ने चारधाम और कैलाश मानसरोवर यात्रा रोड के रूप में विकसित करने का काम किया था।
हरीश रावत ने एक ओर जहां चावल घोटाले के नाम पर एक अधिकारी के सेवा विस्तार को रोकने को घोटाले का रूप देने पर सवाल उठाये। उन्होने इस मामले में सरकार से मुख्य सचिव की अध्यक्षता में जांच कमेटी बना इसकी जांच की गहराई में जाने की बात कही। हरीश रावत ने चावल घोटाले के साथ-साथ धान खरीद घोटाले की आशंका जाहिर की है। उन्होंने कहा कि धान खरीद नीति जारी होनी चाहिए थी जिसमें जानबूझकर विलम्ब किया गया। हरीश रावत ने कहा कि कुछ प्राइवेट ट्रेडर्स को फायदा पहुंचाने के लिए जानबूझ कर यह किया गया है। रावत ने कोठारी मंहत मोहनदास की गुमशुदगी पर चिंता जताई और अभी तक उनका पता न लगने पर इसे सरकार की नाकामी बताया। 

शक्तिमान मामले से विधायक जोशी को मिली राहत

0

देहरादून, कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में देहरादून पुलिस के घोड़े ‘शक्तिमान’ की टांग तोड़ने के आरोपों को लेकर चर्चाओं में आए मसूरी विधायक गणेश जोशी का अब इस मामले से पीछा छूट गया। उनकी पार्टी भाजपा ने सत्ता में आने के बाद उनपर इस मामले में दर्ज मुकदमा वापस ले लिया है। मंगलवार को इसकी आधिकारिक जानकारी दी गई।

कांग्रेस सरकार के समय भी कई नेताओं पर दर्ज मुकदमे वापस हुए थे। कई गंभीर प्रकरणों में दर्ज मुकदमें वापस लेने को लेकर कांग्रेस सरकार पर सवालिया निशान भी लगे थे। इधर, सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यह स्पष्ट किया था कि भाजपा के जिन कार्यकर्ताओं पर राजनीतिक द्वेष के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं, उन्हें वापस लिया जाएगा। सरकार ने सत्ता में आते ही भाजपा विधायक और कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी सरकार बनने के छह महीने बाद ही विधायक गणेश जोशी पर दर्ज मुकदमा वापस ले लिया गया है।

2b84c98d-747e-4ac2-8982-4dd35986e2fc

क्या था शक्तिमान घोड़ा मामलाः 2016 में 14 मार्च को बजट सत्र के दौरान भाजपा ने तत्कालीन कांग्रेस सरकार के खिलाफ विधानसभा तक रैली निकाली थी। इस दौरान पुलिस कर्मियों और भाजपा समर्थकों के बीच झड़पें हुईं। आरोप है कि इस दौरान भाजपा विधायक गणेश जोशी ने पुलिस की लाठी छीन कर फटकारी, जिसके चलते पुलिस के घोड़े शक्तिमान की टांग टूट गई। उनका वीडियो भी सामने आया था। बाद में घोड़े शक्तिमान की मौत हो गई थी। यह मामला सदन में भी खूब गूंजा। दिल्ली तक भी इसकी गूंज सुनाई दी। पुलिस ने इस मामले में विधायक गणेश जोशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। यहां तक कि इस मामले की सीबीसीआइडी जांच के आदेश भी दिए गए थे। अब इस मामले में सरकार की ओरे से मुकदमा वापस लिया गया है।

अपनी प्रतिक्रिया देते हुये, विधायक गणेश जोशी ने सीएम रावत और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का आभार व्यक्त किया और कहा, “जब घटना घटी थी तब मैनें कहा था कि मैं निर्दोष हूं, अगर दोषी हूं तो मेरी भी टांग काट दी जाए, यह बात एक सच्चा इंसान ही कह सकता है, सबसे बङा न्याय जनता का विशवास होता है, मुझे न्याय तब मिल गया था जब हरीश रावत जी दोनों सीटों से हार गए थे, और मुझे मेरी जनता ने भारी बहुमत से चुना।”

मिका सिंह के भाई शमशेर सिंह का निधन

0

बालीवुड की कई फिल्मों में सुपर हिट गानों के पंजाबी गायक मिका सिंह के बड़े भाई शमशेर सिंह का देहांत हो गया है। दिल्ली के एक अस्पताल में शमशेर सिंह ने अंतिम सांस ली। वहां उनको जांडिस से पीड़ित होने के बाद भर्ती किया गया था, जहां उनकी हालत बिगड़ती चली गई।

मिका सिंह इस वक्त कनाडा में बताए जाते हैं। वहीं से मिका सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने भाई के निधन की खबर शेयर की। पहले दलेर मेहंदी और फिर मिका सिंह के कैरिअर को सफल बनाने के लिए शमशेर सिंह को श्रेय दिया जाता है। हाल ही में शमशेर सिंह ने सिंगिंग शो लिटिल चैंपियन में बतौर जज भी हिस्सा लिया था।

शमशेर सिंह खुद भी गीतकार और गायक रहे हैं। संगीत की दुनिया की तमाम हस्तियों ने शमशेर सिंह के निधन पर दुख जताते हुए मिका सिंह और परिवार को शोक संदेश भेजे हैं।

मारीशस ने रानी मुखर्जी को किया सम्मानित

0

मारीशस की आजादी के 50वें साल के जश्न के मौके पर अभिनेत्री रानी मुखर्जी को वहां की सरकार ने सिनेमा में उनके योगदान के लिए विशेष रुप से सम्मानित किया है। एक समारोह में मारीशस के प्रधानमंत्री परवीन कुमार जगन्नाथ के हाथों रानी मुखर्जी को ये सम्मान दिया गया।

rani mukherjee

इस मौके पर रानी ने कहा कि, “उनको गर्व महसूस हो रहा है कि मारीशस सरकार ने उनको इस सम्मान के लिए चुना।”  इस मौके पर मारीशस में भारतीय फिल्मों का एक उत्सव भी आयोजित किया गया, जिसमें रानी मुखर्जी की कई फिल्मों को दिखाया गया।

इस उत्सव में रानी की ‘बिच्छू’, ‘हैलो ब्रदर’ और ‘कुछ-कुछ होता है’ जैसी फिल्मों को दिखाया गया। अगले साल फरवरी में आने वाली फिल्म ‘हिचकी’ से रानी काफी गैप के बाद परदे पर वापसी करने जा रही हैं। इससे पहले उनकी फिल्म ‘मर्दानी’ रिलीज हुई थी।

यातायात व्यवस्था को लेकर गोष्टि का आयोजन

0

पुलिस कार्यालय, देहरादून में पुलिस अधीक्षक यातायात, धीरेंद्र गुंज्याल की उपस्थिति में व्यापार मंडल के पदाधिकारियो, वरिष्ठ नागरिकों व स्वयंसेवी संस्थाओं के संचालको के साथ जनपद की यातायात व्यवस्था को लेकर एक गोष्टि आयोजित की गयी।

गोष्टि के दौरान जनपद की यातायात व्यवस्था के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी तथा उपस्थित लोगों ने यातायात व्यवस्था के संबंध में सुझाव दिए गये। इस दौरान तहसील चौक से आई.एस.बी.टी तक यातायात व्यवस्था को और सृदृढ़ बनाने पर चर्चा की गयी तथा संबंधित चौकी प्रभारियों को यातायात के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।

गोष्टि के दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात, धीरेंद्र गुंज्याल, सिटी मजिस्ट्रेट देहरादून, सी.एस मर्तोलिया, एस.डी.एम, प्रत्युष शाह, क्षेत्राधिकारी नगर, चंद्रमोहन सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात, राकेश देवली, एम.एस भंडारी (अध्यक्ष, दून रेजिडेंस वेलफेयर सोसाइटी),  हनी पाठक ( अर्पित फाउंडेशन), राजेन्द्र प्रसाद ( अध्यक्ष, आढ़त बाजार व्यपारी संगठन), मनमोहन शर्मा (अध्यक्ष, पटेलनगर व्यपार मंडल), अन्य सम्मानित अथितिगण व संबंधित थाना / चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।