रुद्रपुर के मेडिसिटी अस्पताल में न्यूरो सर्जन डा. अजय बजाज ने मात्र पांच दिन के नवजात शिशु की अर्ली न्यू नेटर सर्जरी करके विश्व रिकार्ड बनाते हुए बच्चे को जीवनदान दिया है। अभी तक न सिर्फ भारत बल्कि विश्व भर में इतने छोटे बच्चे की न्यूरो सर्जरी नहीं की गयी है। पेश है एक रिपोर्ट।

डा. ने बच्चे के शरीर का पूरा रक्त बदल दिया, उसके बाद भी बच्चा होश में नहीं आया तो उसके सिर का सीटी स्कैन कराया गया। जिसमें पता चला कि उसके दिमाग के आधे हिस्से में खून जम चुका है जिस कारण बच्चे का दिमाग पूरी तरह काम नहीं कर रहा था। उन्होंने हार नहीं मानी और अस्पताल में मौजूद जाने माने न्यूरो सर्जन डा. बजाज से बात की। डा. बजाज ने बच्चे को न्यूरो डिपार्टमेंट में ले लिया और बच्चे को बचाने की आखिरी उम्मीद में पांच दिन के बच्चे के सिर की सर्जरी की। दो घंटे के आपरेशन के बाद बच्चे को आईसीयू में रखा गया। एनआईसीयू वार्ड में जांचों के बाद बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ हो गया।






























































