Page 441

राज्य के लिए मोदी सरकार कर रही है प्लानिंग

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री संतोष गंगवार पहुंचे ऋषिकेश यहां पहुंच कर एक निजी प्रतिष्ठान के समारोह में शामिल हुए। अपनी यात्रा को निजी बताते हुए केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से दूरियां बनाकर रखी लेकिन जाते-जाते मंत्री जी ने इशारों में बता दिया कि केंद्र की मोदी सरकार उत्तराखंड में जल्द ही नई संभावनाओं को पर काम करने जा रही हैं।

पहाड़ में रोजगार और तेजी से हो रहे पलायन पर रोक लगेगी साथ ही संतोष गंगवार ने बताया कि, “ऋषिकेश देवभूमि का प्रवेश द्वार है, यहां से मां गंगा मैदानों का रुक करती है ऐसे में गंगा स्वच्छता पर सभी देश विदेश से आने वाले यात्रियों को ध्यान देना चाहिए और गंगा स्वच्छता के प्रति सभी को जागरुक होना चाहिए जिससे हम आने वाली पीढ़ी के लिए जीवनदायिनी मां गंगा को जीवन दायिनी मां गंगा को संरक्षित और सुरक्षित रख सकें।”

कर्णवाल ज्वैलर्स चोरी का मामला सुलझा, चारों अभियुक्त गिरफ्तार

0

नरेन्द्र कुमार कर्णवाल, जनपथ काम्पेलक्स, चकराता रोड, देहरादून ने थाना हाजा पर सूचना दी कि, “मेरी कर्णवाल ज्वैलर्स नाम से जनपथ काम्पलेक्स मे दुकान है जिसमें रात में अज्ञात चोरों ने मेरी दुकान का ताला तोडकर ज्वैलरी चोरी कर ली जिसकी सूचना पर तत्काल थाना कोतवाली पर मु.अ.सं 467/17 धारा 457/380 आय.पी.सी बनाम पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए घटना के सम्बन्ध में दिशा- निर्देश जारी किये गये व श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर व श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में घटना के अनावरण के लिये टीम गठित की गयी जिसमें पुलिस टीम ने ठोस पतारसी सुरागरसी की व पुराने मुखबिरों से पूछताछ की तथा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तगण क्रमश 1. अरूण भगत 2. बाल अपचारी 3. विजय 4. राकेश को समय खुडबुडा पुल से मय माल के गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त गणों से पूछताछ पर पता चला की चारों लोग बिन्दाल नदी के किनारे-किनारे जनपथ काम्पैलक्स नाले के रास्ते दीवार फांद कर काम्पैलक्स की पीछे पार्किंग के रास्ते से होकर, पिछले गेट से काम्पैलक्स के अन्दर घुसे। उस समय चौकीदार सो रहा था, जिसका फायदा उठाकर हम चारों ने लोहे की राड से शटर को तोडकर दुकान के अन्दर घुस गये। जल्दी-जल्दी दुकान में रखी चाँदी का सामान ले नदी के रास्ते निकलकर, चुराये गये समान को बाँटकर अपने-अपने घरों को निकल गये । जब वह लोग चोरी किए गये सामान को बेचने के लिए बाजार रहे थे तभी पुलिस वालों ने चारों को खुडबुडा पुल से गिरफ्तार कर लिया।

देहरादून में दो अभियुक्त चरस के साथ गिरफ्तार

0

श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र उत्तराखंड के आदेशानुसार नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बैरियर आशारोड़ी पर संदिग्ध व्यक्ति/  वाहनों की चेैकिंग की जा रही थी। एक मोटरसाइकिल ग्लैमर  डाट काली मंदिर की तरफ से तेजी से आती दिखाई दी, जिसे हाथ देकर रोकने की कोशिश की गयी, तो मोटर साईकिल सवार दो संदिग्ध व्यक्ति वापस मुड़ कर भागने की कोशिश करने लगे, जिन्हें पुलिस टीम ने पकड लिया।

तलाशी पर अभियुक्त मौ. आरिफ के कब्जे से 150 ग्राम अवैध चरस व अभियुक्त परवेज के कब्जे से 105 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई| अभियुक्त मौ. आरिफ के विरुद्ध थाना क्लेमेनटाउन पर मु.अ.सं- 158/17 धारा 8/ 20 एनडीपीएस एक्ट व अभियुक्त परवेश के विरुद्ध मु.अ.सं- 159/17 धारा 8/20 एनडीपीएस पंजीकृत किया गया|

अभियुक्तगण़ शातिर किस्म के अपराधी है। जो सहारनपुर से नशीले पदार्थ खरीदकर देहरादून में विभिन्न शिक्षण संस्थानों स्कूलों के छात्रों को अधिक दामों में भेचते हैं। अभियुक्तगण के विरुद्ध पूर्व में भी थाना पटेलनगर थाना बसंत बिहार में एनडीपीएस एक्ट के अभियोग पंजीकृत है| आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है| अभियुक्तगणों को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

इत्तेफाक में रात बाकी, बात बाकी….

0

आगामी 3 नवंबर को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘इत्तेफाक’ में एक आइटम सांग भी होगा। ये फिल्म बीआर फिल्म्स में 50 साल पहले बनी राजेश खन्ना-नंदा की फिल्म का रीमेक है। राजेश खन्ना और नंदा की फिल्म की एक बड़ी खास बात ये थी कि इस मर्डर मिस्ट्री फिल्म में न तो इंटरवेल था और न ही कोई गाना था। नई वाली ‘इत्तेफाक’ के लिए कहा जा रहा है कि इसमें इंटरवेल तो नहीं होगा, लेकिन इस दौर के दर्शकों की पसंद के लिए आइटम सांग रखा गया है।

ये गाना प्रकाश मेहरा द्वारा अमिताभ बच्चन, स्मिता पाटिल की जोड़ी के साथ बनी फिल्म नमक हलाल का गाना ‘रात बाकी.. बात बाकी’ का नया वर्शन होगा। ‘नमक हलाल’ में ये गाना परवीन बाबी पर फिल्माया गया था। नई ‘इत्तेफाक’ में ये गाना सोनाक्षी सिन्हा और सिद्धार्थ मल्होत्रा पर फिल्माया गया है।

नई ‘इत्तेफाक’ को लेकर ये भी फैसला किया गया है कि फिल्म के सस्पेंस को ध्यान में रखते हुए फिल्म के सितारे मीडिया से सीधे बात नहीं करेंगे। सिर्फ सोशल मीडिया पर फिल्म को प्रमोट किया जाएगा। सोनाक्षी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म में अक्षय खन्ना भी हैं। बीआर चोपड़ा के पौत्र अभय चोपड़ा ने इसका निर्देशन किया है। बीआर के साथ करण जौहर की प्रोडक्शन कंपनी धर्मा और शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिल्ली ने मिलकर इसका निर्माण किया है।

15 अगस्त को रिलीज होगी रणबीर-आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र

0

अयान मुखर्जी के निर्देशन में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ अमिताभ बच्चन की प्रमुख भूमिकाओं वाली करण जौहर के प्रोडक्शन की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की रिलीज डेट का आज एलान कर दिया गया। करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन द्वारा की गई घोषणा के मुताबिक, ये फिल्म 2019 में 15 अगस्त पर रिलीज होगी।

पहले इस फिल्म का टाइटल”ड्रैग’न था और काफी समय से ये फिल्म अटकी हुई मानी जा रही थी। हाल ही में धर्मा प्रोडक्शन की ओर से इस फिल्म को आगे बढ़ाने का फैसला किया गया और इसका टाइटल बदला गया।

इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पहली बार एक साथ काम करेंगे और पहली बार ये दोनों अमिताभ बच्चन के साथ काम करेंगे। अयान मुखर्जी ने 2013 में रणबीर के साथ ये जवानी है दीवानी की सफलता के बाद रणबीर-आलिया को लेकर फिल्म बनाने की घोषणा की थी, लेकिन बीच में इस फिल्म को कुछ कारणों से रोक दिया गया था।

तलवारबाजी की ट्रेनिंग शुरु की कंगना ने

0

रितिक रोशन से लेकर आदित्य पंचोली के खिलाफ बयानबाजी से विवादों में घिरी रहीं कंगना ने ‘सिमरन’ के बाद अपनी अगली फिल्म ‘मणिकर्णिका’ पर ध्यान केंद्रित करते हुए इसके अगले शेड्यूल के लिए तलवारबाजी की ट्रेनिंग शुरु की है। हैदराबाद में इस फिल्म के पिछले शेड्यूल के दौरान तलवारबाजी के एक सीन की शूटिंग के दौरान कंगना के चेहरे पर काफी चोट आ गई थी और उनको शूटिंग कैंसिल करनी पड़ी थी।

इसी को ध्यान में रखते हुए कंगना ने फिर से तलवार बाजी की ट्रेनिंग लेना शुरु किया है। जानकारी के मुताबिक, कंगना की ये ट्रेनिंग एक सप्ताह तक चलेगी और दीवाली के बाद इस फिल्म का अगला शेड्यूल हैदराबाद में होगा।

साउथ के निर्देशक कृष के निर्देशन में बन रही कंगना की ये फिल्म झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जिंदगी पर आधारित है, जिसका लेखन बाहुबली वाले लेखक केवी राजेंद्र राव ने किया है। इस फिल्म को अगले साल अप्रैल में रिलीज किया जाएगा।

कोटद्वार में नकली मावा एवं संदिग्ध चावल से हड़कंप

0

दीवाली निकट आते ही बाजार में मिठाई की मांग बढ़ गई है। जिसको पूरा करने के लिए नकली मावे का भी भरपूर उपयोग हो रहा है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसी के चलते आज नजीबाबाद से कोटद्वार आ रहे नकली मावे की सूचना जब कोटद्वार में विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं को लगी तो वे कौड़िया चैक पोस्ट पहुंचे साथ ही फ़ोन पर इसकी जानकारी खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल मिश्रा को भी दी। मौके पहुंचकर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने नकली मावा के साथ आरोपी को तहसील ले आये जहां एसडीएम राकेश तिवारी ने मामले की पूरी जानकारी ली जिसके बाद सेम्पलिंग के आदेश दिए।

मावा लाने वाले व्यक्ति ने अपना नाम मोनू बताया और कोटद्वार के कई बड़े मिठाई व्यापारियों के यहां ये मावा पहुंचाये जाने की बात कही। मोनू के पास पहचान पत्र नहीं होने के कारण मौके पर पुलिस को भी बुलाया गया, जिससे वे इसकी सही पहचान कर सके। मोनू द्वारा कोटद्वार के कई बड़े दुकानदारो के नाम लिए गए, जिन्होंने नकली मावा मंगवाया था। उनसे भी पूछताछ की जा रही है।

दूसरी ओर एक ग्राहक द्वारा मालगोदाम रोड स्थित कल्याण चंद एंड सन्स नाम की दुकान पर प्लास्टिक के संदिग्ध चावल बेचे जाने की शिकायत पर भी एसडीएम ने दुकान पर सेम्पलिंग के आदेश दिए। ग्राहक ने बताया कि ये चावल प्लास्टिक के हैं, जिन्हें खाने से अक्सर परिवार के सभी लोगों के पेट में दर्द महसूस होता है। मौके पर सेम्पलिंग करने पहुची टीम ने बताया कि दुकानदार को सेम्पलिंग की जानकारी मिलते ही वह दुकान बंद कर गायब हो गया जिस कारण सेम्पलिंग नहीं हो पायी। 

एक क्लू की तलाश में क्यों भाग रही सिडकुल पुलिस

0

हरिद्वार,  सिडकुल की फैक्ट्री में डकैती डालने वाले बदमाशों का पुलिस को कोई क्लू हाथ नहीं लग पाया है। सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों के नकाब पहनने की पुष्टि हो रही है। बदमाशों का चेहरा दिखलाई नहीं पड़ रहा है। फैक्ट्री के निर्माण कार्य के दौरान काम करने वाले तमाम मजदूरों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस को अंदेशा है कि डकैती डालने वाले बदमाशों को फैक्ट्री के अंदर की पूरी जानकारी थी। इसी के चलते पुलिस फिलहाल फैक्ट्री कर्मचारियों से जानकारी जुटा रही है।

सिडकुल की क्रियेटिव इंजीनियरिंग फैक्ट्री में नकाबपोश बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशों ने फैक्ट्री के चार कर्मचारियों के हाथ पैर बांधकर उनको मारा पीटा और करीब 70 हजार की नकदी व अन्य सामान लूटकर फरार हो गये।

पीड़ितों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई तो वहां भी पुलिस केस को संदिग्ध मानती रही। जब एसपी सिटी ममता वोहरा और सीओ सदर रचिता जुयाल ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पीड़ितों से पूछताछ की तो मुकदमा दर्ज किया गया। इसी प्रकरण में दो दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ पूरी तरह से खाली है। पुलिस को बदमाशों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

पुलिस फैक्ट्री में कार्य कर चुके तमाम मजदूरों से पूछताछ कर रही है। इस केस का खुलासा करने में पुलिस मुखबिरों की मदद ले रही है। सीओ सदर रचिता जुयाल ने बताया कि जल्द ही पुलिस किसी नतीजे पर पहुंच जाएगी। बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। फिलहाल पुलिस वर्क कर रही है। पूछताछ का सिलसिला जारी है। 

निर्वाचन आयोग ने तबादलों पर रोक लगाई

0

जनपद पौड़ी, गढ़वाल में भारत निर्वाचन आयोग. ने विधानसभा वोटरलिस्ट जनवरी 2018, की अहर्ता तिथि के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2018 कार्यक्रम से संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादलों पर रोक लगाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि, “जिले की सभी विधानसभाओं में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य विभिन्न अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से किया जाना है।” उन्होंने बताया कि, “जिले की सभी विधानसभाओं में 10 अक्टूबर से 15 जनवरी 2018 तक पुनरीक्षण का कार्य किया जाना है। अपरिहार्य कारणों से होने वाले तबादलों के लिए आयोग से अनुमति प्राप्त किया जाना आवश्यक है।”

जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुनरीक्षण कार्य से संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की शीघ्र ही तैनाती करने के निर्देश दिए हैं।

उद्योग विभाग ने किया स्वरोजगार मेले का आयोजन

0

गोपेश्वर, ग्राम समृद्वि एवं स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत जिला उद्योग केंद्र चमोली द्वारा मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में स्वरोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें स्वरोजगार के इच्छुक लाभार्थियों का पंजीकरण कराया गया।

स्वरोजगार मेले में बोलते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि स्वरोगार की अपार संभावनाएं हैं, परंतु समय रहते उसे तलाशने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा भावी उद्यमियों के चयन के लिये उद्योग विभाग को रेखीय विभागों से आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए मेले का आयोजन कर बैंकों से समन्वय स्थापित करते अधिक से अधिक लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये थे, इसी क्रम में स्वरोजगार मेले का आयोजन किया गया है।

इस अवसर पर उद्योग विभाग, ग्राम्य विकास अभिकरण, पर्यटन, सेवायोजन, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, आजीविका, लीड बैंक के नियंत्रणाधीन स्थानीय स्तर के सभी बैकों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर स्टाल के माध्यम से जानकारी दी गई।

मेले में विभिन्न बैंकों द्वारा 64 स्वरोजगार इच्छुक लाभार्थियों को 2.68 करोड रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया, जिसमें 6 अनुसूचित जाति एवं 04 अनुसूचित जनजाति के लाभार्थी शामिल हैं। आरसेटी के द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति द्वारा प्रशिक्षण देने हेतु लाभार्थियों का चयन किया गया। जिला उद्योग केंद्र द्वारा 66 स्वरोजगार इच्छुक लाभार्थियों का चयन किया गया।