Page 435

क्यों लगी हरिद्वार में धारा 144

0

पिछले दिनों हरिद्वार के कनखल इलाके में हुए बवाल के बाद त्योहारों के मद्देनजर प्रशासन ने जिले में धारा 144 लगा दी है। यह 17 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक लागू रहेगी।

गौरतलब है कि एक हफ्ता पहले हरिद्वार से सटे देहरादून के रायवाला में एक व्यक्ति की हत्या के बाद उसकी चिंगारी ऋषिकेश और उसके बाद हरिद्वार पहुंच गई थी । इस घटना के चलते रात में एक दल विशेष के लोगों ने कनखल में एक समुदाय विशेष की दुकानों को निशाना बनाया और जमकर तोड़फोड़ की।

पुलिस ने इस मामले में कई लोगाें के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया गया है, लेकिन तनाव बरकरार है। इसी कारण शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने जनपद में धारा 144 लागू कर दी है। 

एकदूसरे की तारीफों के पुल बांधे अजय-आमिर ने

0

आम तौर पर जब दो बड़े सितारों की फिल्मों का टकराव होता है, तो उनके बीच भी तल्खी के भाव देखे जाते हैं। इस बार दीवाली के मौके पर आमिर खान की ‘सीक्रेट सुपर स्टार’ और अजय देवगन की ‘गोलमाल अगेन’ रिलीज होने जा रही हैं। दोनों बड़ी फिल्में हैं, लेकिन इस टकराव को लेकर आमिर खान और अजय देवगन के बीच कोई मतभेद नहीं है।

हाल ही में एक मुलाकात के बाद आमिर और अजय ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे की तारीफ की और एक दूसरे की फिल्म को शुभ कामनाएं दी। आमिर ने इस मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा कि वे महान व्यक्ति हैं और गोलमाल बेहतरीन फिल्म होगी, ऐसा मेरा विश्वास है। इसके बाद अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर ही इसका जवाब देते हुए लिखा कि अच्छे लोगों की हमेशा जीत होती है, सीक्रेट हो या नहीं। साथ ही उन्होंने सीक्रेट सुपर स्टार को गुड लक कहा।

इंद्र कुमार की फिल्म ‘इश्क’ में दोनों साथ काम कर चुके हैं। इसी जनवरी में जब राकेश रोशन की ‘काबिल’ और शाहरुख खान की ‘रईस’ का टकराव हुआ था, तो दोनों ओर से आरोप प्रत्यारोप हुए थे। अजय देवगन और करण जौहर की फिल्मों का टकराव हुआ था, तो भी दोनों पक्षों में तल्खी हुई थी। यशराज की जब तक है जान के साथ अजय की फिल्म सन आफ सरदार का क्लैश हुआ था, तो भी गंभीर आरोपों का आदान-प्रदान हुआ था।

श्वेता तिवारी की शादीशुदा जिंदगी में गड़बड़?

0

बिग बास जीत चुकी टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी को लेकर संकेत मिल रहे हैं कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में सब कुछ ठीक नहींहै। श्वेता तिवारी ने 2013 में अभिनव कोहली के साथ शादी की थी, जो उनकी दूसरी शादी है। श्वेता तिवारी की पहली शादी राजा चौधरी से हुई थी, जिससे उनके एक बेटी पलक है। पलक अपनी मां के साथ रहती है और पलक को लेकर कहा जाता है कि वो बालीवुड में हीरोइन बनने की तैयारियों में लगी हुई हैं।

अभिनव कोहली के साथ शादी के बाद पिछले साल ही श्वेता ने एक बेटे को जन्म दिया है। शादी को लेकर संकट के संकेत श्वेता के पारिवारिक दोस्तों से मिले हैं। इन दोस्तों का कहना है कि श्वेता और अभिनव के बीच कैरिअर को लेकर तनाव है।

अभिनव को महसूस होता है कि कैरिअर के चक्कर में श्वेता अपने परिवार को इतना समय नहीं देतीं, जितना दिया जाना चाहिए था। कुछ दोस्तों ने कहा है कि समस्याएं हैं, लेकिन दोनों इन समस्याओं को सुलझा सकते हैं, इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है। 

“हेट स्टोरी-4” में बोल्ड अंदाज़ मे दिखेगी ये पहाड़ी अदाकारा

0

उर्वशी रौतेला की हेट स्टोरी 4 इन दिनों इंटरनेट पर चर्चाऐं बटोर रही है। फिल्म में उर्वशी के लुक की तस्वीर सेशल मीडिया पर देख कर साफ अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि ये फिल्म अपनी पुरानी सीक्वल से काफी अलग होगी इस पिल्म के पोस्टर को ट्रेड ऐनालिस्ट तरण आदर्श ने शेयर किया। निर्देशक विशाल पांड्या की इस फिल्म की शूटिंग सितंबर में लंदन में शुरू हुई। इस फिल्म के अगले साल रिलीज़ होने की उम्मीद है।

ये फिल्म हेट स्टोरी फ्रेचाईज की कड़ी में है और इसकी कहानी इंतकाम पर आधारित है। इससे पहले हेट स्टोरी 1,2, 3  में सुरवीन चावला, जय भनुशाली, डेजी शाह, ज़रीन ख़ान, शरमन जोशी और करण सिंह ग्रोवर अभिनय कर चुके हैं। इस फिल्म से पंजाबी अभिनेत्री इहाना ढिल्लों भी बॉलीवुड में अपना डेब्यू करेंगी।  परीणीती चोपड़ा की दावते इश्क से लिवुड में कदम रकने वाले अभिनेता करण वाही की ये पहली लीड रोल में फिल्म होगी।

 

हाईकोर्ट के आदेश का पालन करे शासन: संघ

0

बागेश्वर,जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की बैठक में वेतन प्रकरण में हाईकोर्ट के फैसले को शासन ने अब तक लागू नहीं करने तथा वेतन से काटे गए आयकर को आज तक आयकर विभाग को नहीं भेजे जाने पर रोष जताया है।

केडी पांडे रामलीला मैदान में राजकीय में ब्लॉक अध्यक्ष जीवन सिंह दोसाद की अध्यक्षता में हुई, इस दौरान राजूहा शिक्षकों ने वेतन प्रकरण में अदालत का निर्णय पक्ष में आने पर खुशी जताई। उन्होंने शासन से आदेश को जल्द लागू करने के लिए कहा है। उन्होंने वेतन विसंगति दूर करने सहित अन्य समस्याओं के भी समाधान की गुहार लगाई। शिक्षकों ने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

उन्होंने कहा कि, “शिक्षकों के पास आयकर वसूली के निरंतर नोटिस आ रहे हैं, जिससे शिक्षक परेशानी का सामना कर रहे हैं। समन्वयकों के उपार्जित अवकाश, विभिन्न प्रशिक्षणों में स्वीकृत और जनगणना 2011 के उपार्जित अवकाशों की अंगना करने को कहा।”

उन्होंने शिक्षकों के दिए गए प्रत्यावेदन के आधार पर वेतन विसंगति दूर करने, कनिष्ठ-वरिष्ठ प्रकरणों का जल्द समाधान करने को कहा। प्रांतीकृत, सीपीएसएन वाले अध्यापकों की समस्याओं और जीपीएफ के मामलों को जल्द निस्तारित करने की भी मांग की। शिक्षकों ने जल्द मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। 

बीजेपी ने घटाई संगठन ज़िलों की संख्या

0

बीजेपी की प्रदेश इकाई ने राज्य में संगठन के लिहाज से ज़िलों में कटौती कर दी है। इसके चलते मौजूदा 23 ज़िलों की संख्या अब घटकर 14 कर दी गई है। 13 प्रशासनिक जिलों की तर्ज पर संगठन के जिले होंगे, केवल एक अपवाद देहरादून महानगर को रखा गया है।

देहरादून महानगर का सांगठनिक जिले का स्वरूप बरकरार रखा गया है, हालांकि इसके जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल को पद से हटाकर प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही, प्रदेश स्तरीय विभाग एवं प्रकल्पों की रचना को भी भंग कर दिया गया है। नवनियुक्त जिलाध्यक्षों में 10 पुराने और चार नए चेहरे शामिल किए गए हैं।

गौरतलब है कि पिछले दिनों राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के देहरादून दौरे के दौरान प्रशासनिक जिलों के आधार पर ही सांगठनिक इकाइयां गठित करने के निर्देश दिए थे। इस कड़ी में प्रदेश भाजपा ने पार्टी की जिला इकाइयों के पुनर्गठन का निर्णय लिया था। केंद्रीय नेतृत्व की हरी झंडी के बाद रविवार को नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई।

bjp

पिथौरागढ़ में दो जिला इकाइयों को एक कर जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी वीरेंद्र वल्दिया को सौंपी गई है। वल्दिया पहले पिथौरागढ़ जिला इकाई के अध्यक्ष थे। चंपावत में जिलाध्यक्ष का दायित्व निभा रहे हिमेश कलखुडिय़ा को हटाकर उनकी जगह रामदत्त जोशी को अध्यक्ष बनाया गया है। अल्मोड़ा में भी दो इकाइयों को एक किया गया, लेकिन सांगठनिक जिलों अल्मोड़ा व रानीखेत के अध्यक्षों को मौका नहीं दिया गया। अल्मोड़ा में नए चेहरे गोविंद पिल्खवाल को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नैनीताल जिले में दो इकाइयों में हल्द्वानी का दायित्व देख रहे प्रदीप सिंह बिष्ट को अब जिले का अध्यक्ष बनाया गया है।

पौड़ी जिले में सांगठनिक जिले कोटद्वार के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उत्तरकाशी जिले में रामसुंदर नौटियाल को हटाकर यह जिम्मेदारी श्याम डोभाल को सौंपी गई है। देहरादून जिले में पछवादून व परवादून इकाइयों को एक कर परवादून के अध्यक्ष रहे शमशेर सिंह पुंडीर को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

दून में महानगर जिले में अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे उमेश अग्रवाल को हटाकर विनय गोयल को अध्यक्ष बनाया गया है। ऊधमसिंहनगर में शिव अरोड़ा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, बागेश्वर में शेर सिंह गढिय़ा, चमोली में मोहन प्रसाद थपलियाल, रुद्रप्रयाग में विजय कपरवाण, टिहरी में संजय सिंह नेगी को बरकरार रखा गया है।

राईस मिलर और किसानों में टकराव

0

रुद्रपुर, राइस मिलर और किसानों के बीच टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है। किसानों ने मामले का हल न निकलने पर एनएच जाम कर जेल जाने की तैयारी का एलान कर दिया। साथ ही महानगर में सब्जी और दूध की आपूर्ति ठप करने की चेतावनी दी। कहा रोज-रोज के शोषण से तंग किसान अब आर-पार की लड़ाई का मन बना चुका है।

KISHAN_ANDOLAN

तराई किसान संगठन के बैनर तले धरने पर बैठ गए। राइस मिलर के खिलाफ जमकर गुबार निकालते हुए किसानों ने कहा बिना किसी चेतावनी के राइस मिलरों ने हड़ताल पर जाकर किसानों को खुली चुनौती दी है। किसान अब उनके सामने झुकने वाले नहीं हैं। सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा प्रदेश का किसान बर्बादी की कगार पर पहुंच गया है, लेकिन सरकार को किसान की परेशानी से कोई सरोकार नहीं है।

राइस मिलर बिना किसी चेतावनी के हड़ताल पर चले गए और सरकार चुप बैठी है। उन्होंने सरकार से राइस मिलर के खिलाफ एस्मा की कार्रवाई की मांग की। उन्होंने सांकेतिक रूप से हाईवे पर धान की उपज को आग के हवाले कर दिया। जिससे हाईवे पर जाम लग गया। किसानों ने विधायकों के साथ ही सांसद के खिलाफ भी जहर उगला। कहा सांसद भगत सिंह कोश्यारी सामने से होकर निकल गए, लेकिन उनको किसानों का दर्द दिखाई नहीं दिया, न हीं विधायकों ने किसानों का दर्द समझने का प्रयास किया।

पर्यटकों के लिए खुला काॅर्बेट पार्क

0

रामनगर, कॉर्बेट पार्क का बिजरानी रेंज रविवार से डे विजिट के लिए पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। रविवार सुबह की पाली में 30 जिप्सियों में पर्यटकों को जाना था। इनमें से 27 जिप्सियां ही बिजरानी गईं। पहले दिन पार्क में 121  भारतीय और 20 विदेशी पर्यटक गए। इनमें से एक विदेशी पर्यटक को पहले ही दिन किचार रोड पर बाघ के दर्शन हुए।

बिजरानी पर्यटन जोन का शुभारंभ सीटीआर के उपनिदेशक अमित वर्मा ने किया। बिजरानी खुलने से जहां पर्यटकों की गहमागहमी दिखायी देने लगी है, वहीं नेचर गाइड, जिप्सी चालकों और होटल स्वामियों के चेहरे खिल गए। बता दे की बरसात के कारण बिजरानी 30 जून को बंद कर दिया गया था।

धनतेरस-दीपावली के लिये देहरादून की सड़कों पर ये होगा बदलाव

0

धनतेरस-दीपावली के मौके पर देहरादून में लोगों को ट्रैपिक जाम से निजात दिलाने के लिये ुलिस विभाग ने कमर कस ली है।इसके लिये बकायदा ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है।

  • डायवर्ट प्वाईंटः- निम्नलिखित स्थानों से ट्रैफिक का दबाव अत्यधिक होने की स्थिति में यातायात डायवर्ट किया जायेगा:-
  • पल्टन बाजार, धामावाला बाजार, मच्छी बाजार, पीपलमण्डी सभी प्रकार के वाहनों के लिये पूर्ण रूप से जीरो जोन रहेगा। केवल पैदल यात्री ही प्रवेश कर सकेगें।
  • मसूरी डायवर्जन, दिलाराम बाजार व राजपुर रोड़ पर ट्रैफिक का दबाव अधिक होने की स्थिति मे मसूरी से आने वाले ट्रैफिक को राजपुर रोड़ न भेजकर सहस्त्रधारा रोड की ओर डायवर्ट किया जायेगा।
  • यूकेलिप्टस चौक, घण्टाघर क्षेत्र मे दबाव अधिक होने की स्थिति में राजपुर रोड से घण्टाघर की तरफ आने वाला यातायात बेनी बाजार, सर्वे चौक की ओर डायवर्ट किया जायेगा।
  • कर्जन रोड तिराहा, सर्वे चौक पर ट्रैफिक का दबाव अधिक होने की स्थिति में रायपुर से आने वाले ट्रैफिक को कर्जन रोड तिराहा से म्युनिसिपल रोड की ओर डायवर्ट किया जायेगा।
  • चन्दन नगर कट, प्रिंस चौक, तहसील चौक, दर्शनलाल चौक पर दबाव अधिक होने पर सीएमआई से आने वाले ट्रैफिक को चन्दन नगर कट से कोर्ट रोड, दून चौक, बुद्धा चौक होते हुये कनक चौक की ओर भेजा जायेगा।
  • सीएमआई, सुभाष रोड पर ट्रैफिक का दबाव अधिक होने की स्थिति में आराघर की ओर आने वाले ट्रैफिक को सुभाष रोड की ओर न भेजकर सीएमआई से प्रिन्स चौक की ओर डायवर्ट किया जायेगा।
  • बुद्धा चौक, बुद्धा चौक से दर्शनलाल की ओर कोई ट्रैफिक नही जायेगा, ट्रैफिक लैन्सडाऊन चौक की ओर भेजा जायेगा जो परेड ग्राउण्ड, पवैलियन ग्राउण्ड में वाहन पार्क कर घंटाघर की ओर पैदल आ सकेंगे।
  • ओरियेन्ट चौक, घन्टाघर पर ट्रैफिक का दबाव अधिक होने की स्थिति मे राजपुर रोड की ओर से आने वाला ट्रैफिक को कनक चौक की ओर डायवर्ट किया जायेगा।
  • दर्शनलाल चौक, घन्टाघर पर वाहनों का दबाव बढ़ने पर दर्शनलाल से घन्टाघर की ओर आने वाले ट्रैफिक को लैन्सडाउन चौक की ओर डायवर्ट किया जायेगा।
  • धर्मपुर, माता मंदिर से आने वाले ट्रैफिक को रेसकोर्स की ओर भेजा जायेगा।
  • इन्दरबाबा मार्ग, जाखन तथा पैसेफिक माल पर ट्रैफिक का दबाव अधिक होने की स्थिति में डायवर्जन से आने वाले ट्रैफिक को इन्दरबाबा मार्ग से कैनाल रोड होते हुये ग्रेट वैल्यू की ओर डायवर्ट किया जायेगा।

2- बैरियर प्वाईंटः-
निम्नलिखित स्थानों पर बैरियर लगाकर यातायात को बाजार में प्रवेश करने से रोका जायेगाः-
1- राजा रोड
2- दर्शनीगेट सहारनपुर चौक के सामने
3- सहारनपुर चौक कांवली की ओर
4- तहसील चौक से अन्दर तहसील के पास
5- धर्मपुर मण्डी
6- मच्छी बाजार काली मन्दिर के पास
7- पीपलमण्डी
8- धामावाला मस्जिद
9- बुद्धा चौक
10- पुराना बस अड्डा

3- धनतेरस के दिन विक्रमों का रूट निम्नवत रहेगा:-                                                                                1- राजपुर रोड के 1 नम्बर विक्रम ग्लोब चौक से पैसेफिक तिराहे से सुभाष रोड, बेनी बाजार होते हुए वापस जायेगें।
2- रायपुर रोड वाले 2 नम्बर विक्रम सर्वे चौक तक आयेगें, सर्वे चौक से वापस जायेगें।
3- तीन नम्बर विक्रम चन्दन नगर कट से कोर्ट रोड, दून चौक, बुद्धा चौक से रोजगार तिराहा से एमकेपी होते हुये वापस रिस्पना जायेंगे। (आवश्यकतानुसार)
4- 5 नम्बर विक्रम रेलवे गेट तक आ सकेगें, यहां से वापस जायेगेें।
5- 8 नम्बर विक्रम प्रिन्स से वापस घुमाये जायेंगे।
6- 6, 7 व 9 नम्बर विक्रम प्रभात सिनेमा बिन्दाल पुल तक आ सकेगें यहां से वापस जायेगे।

4. पार्किंग स्थलः-
वाहनों के लिए निम्नलिखित स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गयी हैः-                                                          (सुभाष रोड, एम.के.पी रोड से आने वाले नागरिकों के वाहनों के लिये )
1- रेजर्स ग्राउण्ड
2- परेड ग्राउण्ड
( रायपुर व ई.सी. रोड से आने वाले नागरिकों के वाहनों के लिये )
3- पवेलियन ग्राउण्ड
4- मंगला देवी इण्टर काॅलेज
5- डूंगा हाउस
(राजपुर रोड से आने वाले वाहनों के लिये)
6- एम.डी.डी.ए पेड पार्किंग घण्टाघर
7- एम.डी.डी.ए फ्री पार्किंग
( धर्मपुर क्षेत्र के वाहनों के लिये पार्किंग)
8- पुराना मसूरी बस अड्डा, राजपुर रोड
9- बहल चैक के पास खाली भूमि पर।
10- रेसकोर्स रोड वन साईड पार्किंग
11- बन्नू स्कूल
(चकराता रोड से आने वाले वाहनों के लिये पार्किंग)
12- जनपथ मार्केट बिन्दाल –
( सहारनपुर रोड, प्रिन्स चौक, गांधी रोड से आने वाले वाहनों के लिये)
13- नगर निगम कार्यालय
14- राजीव गांधी शाॅपिंग काॅम्पलेक्स

इसके अलावा शहर के अन्दर टूरिस्ट बस, स्कूल बस तथा खाली सिटी बस सभी प्रकार के भारी वाहन, जैसे ट्रक, ट्रैक्टर, टैंकर व लोडर, रेता-बजरी, सरिया, बल्ली एवं अंय सभी प्रकार की निर्माण सामग्री को वहन करने वाले वाहन आदि का शहर के अन्दर आना मना है।

3- मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए मार्ग:-
(i) दिल्ली, हरियाणा की तरफ से आने वाले वाहनों का मार्ग – आईएसबीटी – शिमला बाईपास- कमला पैलेस- जीएमएस रोड़ – बल्लूपुर – कैन्ट – सीएसडी – बीजापुर गैस्ट हाउस – अनारवाला – जौहड़ी गांव से कुठाल गेट होते हुए मसूरी जा सकेंगे तथा वापसी का मार्ग भी यही रहेगा।
(ii) विकासनगर, प्रेमनगर से आने वाले वाहनों के लिए मार्ग – प्रेमनगर – बल्लूपुर – बल्लूपुर – कैन्ट – सीएसडी – बीजापुर गैस्ट हाउस – अनारवाला – जौहड़ी गांव से कुठाल गेट होते हुए मसूरी जा सकेंगे तथा वापसी का मार्ग भी यही रहेगा।

दोहरे हत्याकांड़ से दहला कनखल

0

हरिद्वार,कनखल में बाप-बेटे की घर के अंदर हत्या कर दी गई। इस दोहरे हत्याकांड से लोग दहल उठे। शव से जब बदबू आने लगी तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

कनखल स्थित जगजीतपुर की शांतिपुरम कालोनी में रेलवे से रिटायर्ड श्याम लाल कुकरेजा (62) और उनका बेटा भरत उर्फ राहुल रहते थे। भरत की शादी शांतिपुरम से कुछ ही दूरी पर फुटबाल ग्राउंड के पास रहने वाली सुनीता की पुत्री पिंकी उर्फ शानू के साथ हुई है, लेकिन उन दोनों में विवाद चल रहा है, पिंकी मायके में ही रहती है।

श्याम लाल के घर से सड़ांध आने लगी तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर आकर देखा तो श्याम लाल का टायलेट में शव पड़ा था, जबकि भरत बेड़रूम में मृत पड़ा था। पुलिस के अनुसार दोनों की हत्या की गई है।

तुरंत इस मामले की खबर एसएसपी कृष्ण कुमार वीके, एसपी सिटी ममता वोहरा, सीओ कनखल जेपी जुराल और कनखल थाना प्रभारी अनुज सिंह को दी गई। सभी अधिकारी मौके पर आ पहुंचे। आस-पड़ोस के लोगों से परिवार की जानकारी जुटाई गई।

इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने बताया कि हत्या चार दिन पुरानी लग रही है। इस मामले में पिंकी और उसके घरवालों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।