Page 436

फिल्मकार लेख टंडन का अंतिम संस्कार हुआ

0

दिवंगत फिल्मकार लेख टंडन का आज मुंबई के विक्रोली इलाके के शमशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। 88 वर्षीय लेख टंडन का कल शाम अपने निवास स्थान पर देहांत हो गया था। वे काफी समय से बीमार बताए जा रहे थे। अपने कैरिअर के शुरुआती दौर में लेख टंडन राजकपूर के सहायक निर्देशक भी रहे। बतौर निर्देशक लेख टंडन का फिल्मी सफर 1962 में शम्मी कपूर के साथ बनी फिल्म प्रोफेसर से शुरु हुआ।

1966 में उन्होंने सुनील दत्त और वैजयंती माला बाली के साथ बनी फिल्म आम्रपाली का निर्देशन किया। 1969 में बनी प्रिंस (शम्मी कपूर) भी हिट साबित हुई। 1977 में उनके निर्देशन में बनी फिल्म दुल्हन वही, जो पिया तमन भाए बाक्स आफिस पर सुपर हिट साबित हुई। लेख टंडन के निर्देशन में बनी अन्य फिल्मो में झुक गया आसमान, जहां प्यार मिले, एक बार कहो, शारदा, खुदा कसम, दूसरी दुल्हन, अगर तुम न होते, उत्तरायन और 1997 की दो राहें के नाम प्रमुख रहे। दो राहें उनके निर्देशन में बनी अंतिम फिल्म थी।

लेख टंडन ने 90 के दशक में टीवी सीरियलों का निर्देशन भी किया। शाहरुख खान की खोज उन्होने ही की थी। लेख टंडन ने शाहरुख खान को अपने सीरियल दिल दरिया के लिए कास्ट किया था। इसकी शूटिंग भी हुई थी, लेकिन कुछ कारणों से ये सीरियल लटक गया और शाहरुख खान का फौजी पहले टेलीकास्ट हो गया।

लेख टंडन के प्रसिद्ध सीरियलों में फिर वही तलाश और फरमान रहे। उनको एक्टिंग का भी शौक था। आशुतोष गोवारिकर की स्वदेस, अमोल पालेकर की पहेली, राकेश मेहरा की रंग दे बसंती, राजकुमार संतोषी की हल्ला बोल और रोहित शेट्टी की चेन्नई एक्सप्रेस में उन्होंने शाहरुख खान के दादा जी का रोल किया था, जो सचिन तेंदुलकर का मैच देखते हुए स्वर्ग सिधार जाते हैं।

लेख टंडन के निधन पर कई फिल्मी हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर शबाना आजमी, शेखर कपूर, आशुतोष गोवारिकर, अशोक पंडित ने उनके निधन पर शोक जताया, लेकिन कोई भी फिल्मी हस्ती उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुई। मंगलवार को लेख टंडन की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना दिवस होगी।

नैनीताल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 32 किलो चरस के साथ 3 गिरफ्तार

0

हल्द्वानी, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी द्वारा नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस को मिली बड़ी सफलता। एसओ चोरगलिया संजय जोशी ने मुखबिर की सुचना पर 32 किलो चरस के साथ 3 तस्करों को किया। गिरफ्तार तस्कर पहाड़ से चरस लाकर मैदानी क्षेत्रों में करते थे सप्लाई, तस्कर यूपी मुजफ्फरनगर शामली के रहने वाले है, जो लम्बे समय से चरस की तस्करी कर रहे थे। पकड़ी गयी चरस की कीमत डेढ़ करोड़ रूपये बताई जा रही है, पुलिस ने तस्करों से एक गाड़ी भी बरामद की।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से राज्य भर में नशे के बढ़ते कारोबार पर लगाम लगाने के लिये सभी ज़िलों की पुलिस खास अभियान चला रही है। इसी सिलसिले में खुद डीजीपी और एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार ने पुलिस कप्तानों को कारगर एक्शन लेने के लिये कहा है। इसके चलते नैनीताल इलाके में पुलिस को नशे के खिलाफ अपने अभियान में लगातार सफलताऐं मिल रही हैं।

मुकेश अंबानी पहुंचे बद्री-केदार धाम, समिति पर की दान की बारिश

0

देश के प्रमुख उद्योगपति और रिलायंस समूह के मालिक मुकेश अंबानी सोमवार को बद्रीनाथ-केदारनाथ के दर्शनों के लिये पहुंचे। इस दौरान अंबानी ने मदिर समिति को मंंदिरके रखरखाव और अन्य कामों के लिये कापी दान दक्षिणा भी दी। उन्होंने करीब ढाई करोड़ मंदिर समिति को धार्मिक कार्यों के लिये देने की घोषणा की। मुकेश अंबानी चारधाम यात्रा की शुरुआत के वक्त भी बदरीनाथ और केदारनाथ मंदिर पहुंचे थे।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सीईओ बीडी सिंह ने बताया कि “सुबह सबसे पहले उद्योगपति मुकेश अंबानी बदरीनाथ पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह केदारनाथ धाम पहुंचे।” हाल ही में रिलायंस समूह द्वारा लांच किये गये जियो की कामयाबी से भी अंबानी की यात्रा को जोड़कर देखा जा रहा है। अंबानी ने यहां मंदिर में चंदन आदि खरीदने के लिये एक करोजड 51 लख दान दिये।

मंदिर में भगवान के गहनों आदि के लिये भी अंबानी ने 71 लाख रुपये दिये। और साथ साथ बद्रीनाथ में अपने बेटे के नाम पर बने एनंत आश्रम का उद्धाटन किया। गौरतलब है कि पूरे अंबानी परिवार का बद्री-केदार मंदिर से पुराना संबंध रहा है। मुकेश के छोटे भाई अनिल अंबानी भी हर साल धामों के दर्शन के लिये आते रहे हैं।

दिपावली में प्रदेश के सरकारी अस्पतालों की ओपीडी रहेगी बंद

0

देहरादून, राज्य में सरकारी अवकाश के दिन अब राजकीय अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी अस्पतालों में ओपीडी नहीं चलेगी। प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ (पीएचएमएस) ने ये निर्णय लिया है और शासन के साथ ही स्वास्थ्य महानिदेशाल को अवगत करा दिया है। निर्णय केवल ओपीडी के लिये लिया गया है, इमरजेंसी ड्यूटी एवं पोस्टमार्टम ड्यूटी पहले की तरह सरकारी छुट्टी के दिन चलेंगी।
पीएचएमएस संघ की वर्किंग कमेटी के समन्वयक डॉ एनएस बिष्ट ने बताया कि, सरकारी अवकाश के दिन भी डाक्टर ओपीडी ड्यूटी करने आता है। पीएचएमएस संघ की राज्य गठन के बाद से ही मांग रही है कि इसके लिये डाक्टरों को एक अतिरिक्त महीने का वेतन दिया जाए लेकिन इस पर कभी कोई निर्णय नहीं लिया गया। इसलिए पीएचएमएस संघ की वर्किंग कमेटी का ये निर्णय लेना पड़ा है कि सभी सरकारी अवकाश के दिन प्रदेश में ओपीडी बंद रहेगी। इसके अतिरिक्त ये भी निर्णय लिया गया है जिन डाक्टरों की सरकारी अवकाश के लिए पोस्टमार्टम ड्यूटी और इमरजेंसी ड्यूटी लगेगी, उन्हेें किसी अन्य दिन अवकाश दिया जायेगा।

क्यों लगी हरिद्वार में धारा 144

0

पिछले दिनों हरिद्वार के कनखल इलाके में हुए बवाल के बाद त्योहारों के मद्देनजर प्रशासन ने जिले में धारा 144 लगा दी है। यह 17 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक लागू रहेगी।

गौरतलब है कि एक हफ्ता पहले हरिद्वार से सटे देहरादून के रायवाला में एक व्यक्ति की हत्या के बाद उसकी चिंगारी ऋषिकेश और उसके बाद हरिद्वार पहुंच गई थी । इस घटना के चलते रात में एक दल विशेष के लोगों ने कनखल में एक समुदाय विशेष की दुकानों को निशाना बनाया और जमकर तोड़फोड़ की।

पुलिस ने इस मामले में कई लोगाें के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया गया है, लेकिन तनाव बरकरार है। इसी कारण शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने जनपद में धारा 144 लागू कर दी है। 

एकदूसरे की तारीफों के पुल बांधे अजय-आमिर ने

0

आम तौर पर जब दो बड़े सितारों की फिल्मों का टकराव होता है, तो उनके बीच भी तल्खी के भाव देखे जाते हैं। इस बार दीवाली के मौके पर आमिर खान की ‘सीक्रेट सुपर स्टार’ और अजय देवगन की ‘गोलमाल अगेन’ रिलीज होने जा रही हैं। दोनों बड़ी फिल्में हैं, लेकिन इस टकराव को लेकर आमिर खान और अजय देवगन के बीच कोई मतभेद नहीं है।

हाल ही में एक मुलाकात के बाद आमिर और अजय ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे की तारीफ की और एक दूसरे की फिल्म को शुभ कामनाएं दी। आमिर ने इस मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा कि वे महान व्यक्ति हैं और गोलमाल बेहतरीन फिल्म होगी, ऐसा मेरा विश्वास है। इसके बाद अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर ही इसका जवाब देते हुए लिखा कि अच्छे लोगों की हमेशा जीत होती है, सीक्रेट हो या नहीं। साथ ही उन्होंने सीक्रेट सुपर स्टार को गुड लक कहा।

इंद्र कुमार की फिल्म ‘इश्क’ में दोनों साथ काम कर चुके हैं। इसी जनवरी में जब राकेश रोशन की ‘काबिल’ और शाहरुख खान की ‘रईस’ का टकराव हुआ था, तो दोनों ओर से आरोप प्रत्यारोप हुए थे। अजय देवगन और करण जौहर की फिल्मों का टकराव हुआ था, तो भी दोनों पक्षों में तल्खी हुई थी। यशराज की जब तक है जान के साथ अजय की फिल्म सन आफ सरदार का क्लैश हुआ था, तो भी गंभीर आरोपों का आदान-प्रदान हुआ था।

श्वेता तिवारी की शादीशुदा जिंदगी में गड़बड़?

0

बिग बास जीत चुकी टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी को लेकर संकेत मिल रहे हैं कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में सब कुछ ठीक नहींहै। श्वेता तिवारी ने 2013 में अभिनव कोहली के साथ शादी की थी, जो उनकी दूसरी शादी है। श्वेता तिवारी की पहली शादी राजा चौधरी से हुई थी, जिससे उनके एक बेटी पलक है। पलक अपनी मां के साथ रहती है और पलक को लेकर कहा जाता है कि वो बालीवुड में हीरोइन बनने की तैयारियों में लगी हुई हैं।

अभिनव कोहली के साथ शादी के बाद पिछले साल ही श्वेता ने एक बेटे को जन्म दिया है। शादी को लेकर संकट के संकेत श्वेता के पारिवारिक दोस्तों से मिले हैं। इन दोस्तों का कहना है कि श्वेता और अभिनव के बीच कैरिअर को लेकर तनाव है।

अभिनव को महसूस होता है कि कैरिअर के चक्कर में श्वेता अपने परिवार को इतना समय नहीं देतीं, जितना दिया जाना चाहिए था। कुछ दोस्तों ने कहा है कि समस्याएं हैं, लेकिन दोनों इन समस्याओं को सुलझा सकते हैं, इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है। 

“हेट स्टोरी-4” में बोल्ड अंदाज़ मे दिखेगी ये पहाड़ी अदाकारा

0

उर्वशी रौतेला की हेट स्टोरी 4 इन दिनों इंटरनेट पर चर्चाऐं बटोर रही है। फिल्म में उर्वशी के लुक की तस्वीर सेशल मीडिया पर देख कर साफ अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि ये फिल्म अपनी पुरानी सीक्वल से काफी अलग होगी इस पिल्म के पोस्टर को ट्रेड ऐनालिस्ट तरण आदर्श ने शेयर किया। निर्देशक विशाल पांड्या की इस फिल्म की शूटिंग सितंबर में लंदन में शुरू हुई। इस फिल्म के अगले साल रिलीज़ होने की उम्मीद है।

ये फिल्म हेट स्टोरी फ्रेचाईज की कड़ी में है और इसकी कहानी इंतकाम पर आधारित है। इससे पहले हेट स्टोरी 1,2, 3  में सुरवीन चावला, जय भनुशाली, डेजी शाह, ज़रीन ख़ान, शरमन जोशी और करण सिंह ग्रोवर अभिनय कर चुके हैं। इस फिल्म से पंजाबी अभिनेत्री इहाना ढिल्लों भी बॉलीवुड में अपना डेब्यू करेंगी।  परीणीती चोपड़ा की दावते इश्क से लिवुड में कदम रकने वाले अभिनेता करण वाही की ये पहली लीड रोल में फिल्म होगी।

 

हाईकोर्ट के आदेश का पालन करे शासन: संघ

0

बागेश्वर,जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की बैठक में वेतन प्रकरण में हाईकोर्ट के फैसले को शासन ने अब तक लागू नहीं करने तथा वेतन से काटे गए आयकर को आज तक आयकर विभाग को नहीं भेजे जाने पर रोष जताया है।

केडी पांडे रामलीला मैदान में राजकीय में ब्लॉक अध्यक्ष जीवन सिंह दोसाद की अध्यक्षता में हुई, इस दौरान राजूहा शिक्षकों ने वेतन प्रकरण में अदालत का निर्णय पक्ष में आने पर खुशी जताई। उन्होंने शासन से आदेश को जल्द लागू करने के लिए कहा है। उन्होंने वेतन विसंगति दूर करने सहित अन्य समस्याओं के भी समाधान की गुहार लगाई। शिक्षकों ने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

उन्होंने कहा कि, “शिक्षकों के पास आयकर वसूली के निरंतर नोटिस आ रहे हैं, जिससे शिक्षक परेशानी का सामना कर रहे हैं। समन्वयकों के उपार्जित अवकाश, विभिन्न प्रशिक्षणों में स्वीकृत और जनगणना 2011 के उपार्जित अवकाशों की अंगना करने को कहा।”

उन्होंने शिक्षकों के दिए गए प्रत्यावेदन के आधार पर वेतन विसंगति दूर करने, कनिष्ठ-वरिष्ठ प्रकरणों का जल्द समाधान करने को कहा। प्रांतीकृत, सीपीएसएन वाले अध्यापकों की समस्याओं और जीपीएफ के मामलों को जल्द निस्तारित करने की भी मांग की। शिक्षकों ने जल्द मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। 

बीजेपी ने घटाई संगठन ज़िलों की संख्या

0

बीजेपी की प्रदेश इकाई ने राज्य में संगठन के लिहाज से ज़िलों में कटौती कर दी है। इसके चलते मौजूदा 23 ज़िलों की संख्या अब घटकर 14 कर दी गई है। 13 प्रशासनिक जिलों की तर्ज पर संगठन के जिले होंगे, केवल एक अपवाद देहरादून महानगर को रखा गया है।

देहरादून महानगर का सांगठनिक जिले का स्वरूप बरकरार रखा गया है, हालांकि इसके जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल को पद से हटाकर प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही, प्रदेश स्तरीय विभाग एवं प्रकल्पों की रचना को भी भंग कर दिया गया है। नवनियुक्त जिलाध्यक्षों में 10 पुराने और चार नए चेहरे शामिल किए गए हैं।

गौरतलब है कि पिछले दिनों राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के देहरादून दौरे के दौरान प्रशासनिक जिलों के आधार पर ही सांगठनिक इकाइयां गठित करने के निर्देश दिए थे। इस कड़ी में प्रदेश भाजपा ने पार्टी की जिला इकाइयों के पुनर्गठन का निर्णय लिया था। केंद्रीय नेतृत्व की हरी झंडी के बाद रविवार को नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई।

bjp

पिथौरागढ़ में दो जिला इकाइयों को एक कर जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी वीरेंद्र वल्दिया को सौंपी गई है। वल्दिया पहले पिथौरागढ़ जिला इकाई के अध्यक्ष थे। चंपावत में जिलाध्यक्ष का दायित्व निभा रहे हिमेश कलखुडिय़ा को हटाकर उनकी जगह रामदत्त जोशी को अध्यक्ष बनाया गया है। अल्मोड़ा में भी दो इकाइयों को एक किया गया, लेकिन सांगठनिक जिलों अल्मोड़ा व रानीखेत के अध्यक्षों को मौका नहीं दिया गया। अल्मोड़ा में नए चेहरे गोविंद पिल्खवाल को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नैनीताल जिले में दो इकाइयों में हल्द्वानी का दायित्व देख रहे प्रदीप सिंह बिष्ट को अब जिले का अध्यक्ष बनाया गया है।

पौड़ी जिले में सांगठनिक जिले कोटद्वार के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उत्तरकाशी जिले में रामसुंदर नौटियाल को हटाकर यह जिम्मेदारी श्याम डोभाल को सौंपी गई है। देहरादून जिले में पछवादून व परवादून इकाइयों को एक कर परवादून के अध्यक्ष रहे शमशेर सिंह पुंडीर को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

दून में महानगर जिले में अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे उमेश अग्रवाल को हटाकर विनय गोयल को अध्यक्ष बनाया गया है। ऊधमसिंहनगर में शिव अरोड़ा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, बागेश्वर में शेर सिंह गढिय़ा, चमोली में मोहन प्रसाद थपलियाल, रुद्रप्रयाग में विजय कपरवाण, टिहरी में संजय सिंह नेगी को बरकरार रखा गया है।