Page 430

दीपावली के मौके पर महका फूलों का बाजार

ऋषिकेश, दीपावली के अवसर पर फूलों का बाजार काफी महक रहा हैं। छोटी दीपावली पर्व पर घरों, दुकानों, होटल, रेस्टोरेंटो व तमाम शोरूम में सजावट को लेकर जबरदस्त भीड़ रही।

तीर्थ नगरी मे फूलों का बाजार चहक उठा। आम दिनों में सत्तर से अस्सी रुपये प्रति किलो बिकने वाले सभी प्रकार के फूल सवा सो के आकड़े को पार कर गए। कल पर्व पर फूलों के दाम और चढ़ने की उम्मीद है।

धनतेरस के बाद अब घरों एवं प्रतिष्ठानों मे सजावट की कवायद शुरू हो गई है। त्रिवेणी घाट स्थित तमाम फूलों की दुकानों मे आज फूलों की जबरदस्त खरीदारी हुई। इस अवसर पर गेंदा, गुलाब व कमल के फूल की ज्यादा मांग रहती हैं। लोग मंदिरों को सजाने के लिए फूल मालाओं का प्रयोग करते हैं। गेंदे एवं गुलाब के साथ पूजा के लिए कमल के फूल की काफी डिंमाड हैं।

झुंड के लिए फुटबाल खेलेंगे अमिताभ बच्चन

0

अपनी आगामी नई फिल्म ‘झुंड’ के लिए 75 साल के अमिताभ बच्चन जल्दी ही फुटबाल खेलना शुरु करेंगे और इसके लिए उनके साथ असली फुटबाल खिलाड़ियों से उनका मुकाबला होगा। सालों से फुटबाल खेल रहे खिलाड़ी बिग बी को इस खेल की ट्रेनिंग देंगे।

मराठी में सैराट जैसी फिल्म बनाने वाले निर्देशक नागराज मंजुले अब पहली बार हिंदी फिल्म बना रहे हैं, जिसका टाइटल ‘झुंड’ तय किया गया है और अमिताभ बच्चन इस फिल्म में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। नवंबर से इसकी शूटिंग शुरु होने जा रही है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन एक ऐसे शख्स का असली किरदार निभाने जा रहे हैं, जिसने झोपड़ पट्टी में रहने वाले युवकों में जब फुटबाल खेलने का जज्बा देखा, तो उनके टेलेंट को निखारने के लिए उसने अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया और फुटबाल के मैदान में झोपड़पट्टी में रहने वाले युवकों की तकदीर चमका दी।

नागपुर में रहने वाले इस व्यक्ति का नाम अरुण बरसे है और उनकी जिंदगी पर ही ये फिल्म बन रही है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के किरदार का नाम विजय होगा। सालों बाद अमिताभ बच्चन परदे पर विजय नाम के किरदार को निभाएंगे। जंजीर से लेकर शक्ति, त्रिशूल, दीवार फिल्मों में अमिताभ बच्चन विजय के किरदार में सफल रहे हैं। 

धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़

0

विकासनगर,  पिछले कुछ दिनों से मंदे चल रहे बाजार में धनतेरस पर ग्राहकों ने जमकर खरीददारी की। हालांकि, बर्तनों की दुकानों में ही अधिक भीड़ देखने को मिली, लेकिन कुछ लोगों ने सोने चांदी के जेवर व मूर्तियां भी खरीदीं। बाजार में उमड़ी भीड़ से व्यापारियों ने भी राहत महसूस की है। उधर, लोगों ने विद्युत झालरों से अपने घरों को सजाया, रात में मुख्य द्वार पर दक्षिणामुखी शंख लगाया।

विकासनगर, डाकपत्थर, हरबर्टपुर, कालसी, सेलाकुई, झाझरा, सहसपुर आदि बाजारों में सुबह से शुरू हुई खरीददारी देर रात तक लोग खरीददारी करते रहे। दीपावली के चलते व्यापारियों ने एक सप्ताह पहले से ही अपनी दुकानें सजा दी थीं, लेकिन पिछले दिनों ग्राहकों ने दुकानों से दूरी बनाए रखी, जिससे व्यापारी चिंतित थे। कई दिनों से बाजार से दूरी बनाए लोग धनतेरस पर खरीदारी करने निकले तो बाजार में भीड़ लग गई। लोगों ने देर रात तक जमकर बर्तन, सोने चांदी के आभूषण की खरीददारी की। हालांकि अधिकांश लोगों की पहली पसंद बर्तनों की खरीदारी रही। खरीददारी कर रही गृहणियों ने बताया कि महंगाई के बावजूद परंपराओं का निर्वहन करना जरूरी है, लिहाजा बर्तन खरीद कर शगुन किया जा रहा है।

गृहणियों आशा थापा, मोहिता, नूतन, ऊषा शाह, अनीता ने कहा कि महंगाई के चलते व दूसरा भीड़ ज्यादा होने के चलते दुकानदार ज्यादा समय नहीं दे पाते, इसलिए बर्तन खरीद कर रस्म अदायगी की। जबकि कुछ लोगों ने सोने, चांदी के जेवरों के साथ ही चांदी की देव प्रतिमाएं भी खरीदी हैं। इसके साथ ही सुबह से ही सजावट के सामान खरीदने वालों की भी दुकानों में भीड़ लगी रही। बहरहाल धनतेरस पर लोगों ने घरों को सजाने के सामान की भी काफी खरीददारी की। देर रात तक बाजार में भीड़ उमड़ी रहेगी। 

मैड ने गरीबों के संग मनाई दिवाली

0

दिवाली के शुभ अवसर पर देहरादून के शिक्षित छात्रों के संगठन, मेकिंग ए डिफ्फेरेंस बाय बीइंग द डिफ्फेरेंस (मैड) ने के सदस्यों ने गरीब बच्चों में खाना वितरण एवं मौज मस्ती का एक कार्यक्रम आयोजित करके मनाया।

इससे पर्व संस्था के लोगों ने प्रेम धाम के वृद्ध लोगों के साथ भी समय व्यतीत किया । जिसके बाद संस्था ने सदस्यगण कार्यभार बाँट के इस तरीके का खाना वितरण कार्यक्रम करने का निर्णय लिया।

इसी के तहत संस्था के 10 सदस्यों में पंद्रह आलू के परांठे लाने पर सहमति बनायीं। साथ ही साथ संस्था के कई सदस्यों ने सैंडविच बनाये और कुछ सदस्य मिठाई इत्यादि भी लाये ताकि दिवाली में कोई कमी न रह जाए। खाने के साथ साथ संस्था के सदस्य फल एवं बिस्कुट साथ साथ बच्चों के साथ समय भी व्यतीत किया गया जिसमें खूब खेल कूद भी हुआ।

कुछ सदस्य जहां बच्चों के साथ पेड़ पर चढ़ गए वहीँ कुछ उनके साथ इधर उधर भागते रहे और बाकी ने बच्चों के मन की हसरत अर्थात फ़ोटो खींचने को पूरा किया। कार्यकम में मुख्य भूमिका निभाने में संस्थापक अध्यक्ष अभिजय नेगी, मेघना, याशिका, सौरभ डंडरियाल, सुभवि, प्राची, सौरव जोशी, अनुष्का, आदि शामिल थे।

बागी 2 में रणदीप हुड्डा होंगे मेन विलेन

0

साजिद नडियाडवाला की प्रोडक्शन कंपनी में बन रही फिल्म ‘बागी 2’ के कलाकारों की टीम में रणदीप हुड्डा को भी शामिल किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, रणदीप हुड्डा फिल्म में मुख्य विलेन का रोल करेंगे। इस कंपनी में बनी साजिद की फिल्म ‘किक’ में भी रणदीप हुड्डा काम कर चुके हैं।

फिल्म की मुख्य भूमिका में टाइगर श्राफ और दिशा पतानी हैं। निजी जिंदगी की जोड़ी पहली बार फिल्मी परदे पर नजर आएगी। उनके अलावा मनोज वाजपेयी और प्रतीक बब्बर भी इस फिल्म में काम कर रहे हैं। फिल्म का पहला शेड्यूल पुणे में हुआ। हाल ही में मुंबई में फिल्म का दूसरा शेड्यूल हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक, अब फिल्म की यूनिट चीन के लिए रवाना होगी, जहां महीने भर लंबा शेड्यूल होगा। अहमद खान के निर्देशन में बन रही ये फिल्म अगले साल अप्रैल में रिलीज की जाएगी।

टाइगर जिंदा है के साथ रानी मुखर्जी का कनेक्शन

0

सलमान खान और कैटरीना कैफ की आने वाली फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ के साथ रानी मुखर्जी का सीधे तौर पर पहला कनेक्शन तो यही है कि ये फिल्म उनके पति आदित्य चोपड़ा की कंपनी यशराज ने बनाई है। इसके अलावा रानी मुखर्जी का ‘टाइगर जिंदा है’ के साथ एक और कनेक्शन सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार, ‘टाइगर जिंदा है’ के साथ रानी मुखर्जी की आने वाली फिल्म ‘हिचकी’ का ट्रेलर जोड़ा जा रहा है। ये फिल्म अगले साल 28 फरवरी को रिलीज होनी है। इस फिल्म के साथ ‘मर्दानी’ के बाद रानी की फिल्मी परदे पर वापसी होगी। रानी की इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ मल्होत्रा ने किया है, जो पहले करण जौहर की कंपनी में काजोल और करीना कपूर की फिल्म ‘वी आर फैमिली’ बना चुके हैं।

22 दिसंबर को रिलीज होने जा रही ‘एक था टाइगर’ की सिक्वल के तौर पर बनी ‘टाइगर जिंदा है’ का निर्देशन अली अब्बास जाफर ने किया है। इस फिल्म में साउथ के एक्टर सुदीप, परेश रावल और अंगद बेदी सहायक भूमिकाओं में हैं।

सात समुंदर पार भी बिखरेंगे उत्तराखंडी दीवाली “बग्वाल” के रंग

0

उत्तराखंड-भारत से कोसो दूर दुनिया के खूबसूरत शहर दुबई में हर साल की तरह इस बार भी मनाई जायेगी स्वांला-पकोड़ो की उत्तराखंडी बग्वाल (दीपावली) । जी हाँ, बीस अक्टूबर को इस बार होटल फार्च्यून ग्रैंड, अल किसेश में मनाई जायेगी उत्तराखंडी बग्वाल ।

दुबई में हर साल होने वाली उत्तराखंडी बग्वाल के लिए इस बार भी यंहा रह रहे प्रवासी उत्तराखंडी उत्सुक हैं । इस बार इसकी मेहमाननवाज़ी का जिम्मा उत्तराखंडी असोसिएशन के समूह ‘कंडाली’ को मिला है । चूंकि उत्तराखंड परिवार चार समूह में बंटा है जिनके नाम बुरांस, कंडाली, खमीरा और बाघ हैं और हर साल अलग-अलग समूह को इसका मेहमान नवाज़ी का जिम्मा दिया जाता है । जिस कारण इस वजह से इस बार ‘कंडाली’ समूह उत्तराखंडी बग्वाल की मेजबानी कर रहा है ।

deep negi

उत्तराखंडी बग्वाल में इस बार डेड सौ से दो सौं लोग के आने की उम्मीद है । उत्तराखंडी बग्वाल के इस कार्यक्रम में लक्ष्मी पूजा के बाद संस्कृति से जुड़े कुछ खेलो का आयोजन भी किया जायेगा और उसके बाद रात्रि भोज और उत्तराखंडी नृत्य के बाद इस कार्यक्रम का समापन होगा । समूह का उद्देश्य अपने उत्तराखंड की संस्कृति से यंहा रह रहे प्रवासी बच्चो को अवगत कराना है और एक साथ मिलकर दिवाली के इस त्यौहार को मनाकर खुशियों को बांटने का है ।

व्यस्तता के कारण काफी लोग त्योहारों में घर अपने गांव नहीं जा पाते लेकिन यंहा इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होने से सभी उत्तराखंडी एक दूसरे से मिलकर त्यौहार को मनाते हैं और अपनी संस्कृति को भी जीवित रखने की कोशिश करते हैं ।

बग्वाली पर मेरी एक उत्तराखंडी कविता

क्वि छिलका छ: म्यसोणु कोंले का,
क्वि पकोडा छ: बणोणु,
कखी उजालु छ: हिटणु ठन-ठन,
दयोरा कु गैणु गिच्चु लिकोणु ।

रुमुकव वैगे पर रात ठिकाणु छः खोजणी,
अन्ध्यारा की बेटी उन्डी फन्डी सुधि छ भटकाणी
उजालु यनु पसरेणु जनु थकला पर गिल्लु खिचडु,
दिवा कु बातलु फरफराणु,जनु पहरेदार क्वी खडु ।

हे म्यरा हल्ला-गुल्ला ढोल-दमो छन बज़णा,
रंग-बिरंगी टोपलियों मा औजी क्या प्यारा छ्न सजणा,
ई चलीन पैथर-पैथर नटखटियों का टोला,
जख-जख दिदा जालु हम भी वख-वख जौला ।

पूजा-पाठ देवतों की,मां धन देवी कि वैगे,
उजालु एगै जीवन मा,अन्ध्यारु खुजाण कख सैगे,
पिठैं वैगी अब सब गैर छन मसालना,
मां, बडडी,चितेगी छन कि सब क्यान जग्वालना ।

आहा..!! स्वांला,पकोडो कि अलग छ रसांण,
छ्कीक ख्याली घ्यु दगडी,अब खाणु क्या खाण,
अरे बेड दीखा दै, लोग भैला घुमोण लैगीन,
छ: लगणु जन ऐन्चा का सब गैणा आज भूं ऐगीन ।

मैं अपडा कुडा कि टुखी मा चढीक
दिखण छों लग्यु सारु,
कि उजालु सब जगह रंगमत वैगी,
कखी नि छ: कालु अन्ध्यारु,
मैं भी एग्यों रा जग्वाली,
आज बडा दिनु बाद मणेली,
म्यरा गढ कि बग्वाली,

©दीप नेगी

दीपावली की शुभकामनाओं के साथ आपका अपना
दीपेन्द्र नेगी”दीप” दुबई

ट्रक ने कार को मारी टक्कर, चार घायल

0

हरिद्वार, कनखल थाना क्षेत्र में हरिद्वार आ रही कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें कार सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया।

सुबह कनखल थाना क्षेत्र में तिरछे पुल के पास हरिद्वार की ओर से आ रही कार को बहादराबाद की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गये, जिन्हें पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के पहुंचने से पहले कार और ट्रक चालक वहां से निकल चुके थे।

घायलों में वीर सिंह, काकू, कलावती, कमल कुमार निवासी मुजफ्फरनगर शामिल हैं। जो उपचार बाद बिना कार्रवाई वापस लौट गए। पुलिस को उन्होंने कोई तहरीर नहीं दी है। हादसे के चलते हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया।

कोईना मित्रा को 22 लाख चुकाने का आदेश

0

अभिनेत्री चेक बाउंस के एक मामले में फंस गई है और मिली जानकारी के अनुसार, अदालत ने कोईना मित्रा को फौरन ब्याज सहित 22 लाख रु. की राशि लौटाने का आदेश दिया है। ‘अपना सपना मनी मनी’ सहित कई बालीवुड की फिल्मों में काम कर चुकीं कोईना मित्रा काफी लंबे समय से बालीवुड से गायब हैं और उनको कोई फिल्म में काम नहीं मिल रहा है।

बताया जाता है कि एक दौर में उनके करीबी दोस्त मानी जाने वाली पूनम सेठी ने कोईना के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला अंधेरी की अदालत में दर्ज कराया। अदालत में अपना पक्ष रखने के लिए कोईना को बुलाया गया, लेकिन कोईना नहीं आईं, तो अदालत ने उनको तुरंत 22 लाख की राशि लौटाने का आदेश दिया है। अगर आदेश नहीं माना गया, तो कोईना को जेल भी जाना पड सकता है।

पूनम सेठी के दावे के मुताबिक, 2012 से कोईना ने उनसे अलग अलग वक्त पर पैसे उधार लिए। ये पैसे कभी नकद, तो कभी उनके बैंक खाते में जमा कराए गए और ये राशि 20 लाख से ज्यादा की हो गई। सेठी का कहना है कि जब उन्होने कोईना से पैसे वापस मांगे, तो कोईना ने उनको अलग अलग राशि के चेक दे दिए, जो बैंक में बाउंस हो गए। इसके बाद ही पूनम सेठी ने अदालत का रुख किया।

वानिकी व पर्यावरण शोध पर साथ कार्य करेंगे एफआरआई व टैरी

0

देहरादून, वन अनुसंधान संस्थानऔर पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार और ऊर्जा एवं संसाधन संस्थान (टैरी) नई दिल्ली के बीच वानिकी एवं पर्यावरण शोध के क्षेत्र में सहयोगपूर्ण शोध, भूमि निम्नीकरण, वन जैवविविधता, वन जैव प्रौद्योगिकी, वन अर्थशास्त्र, संसाधन मैपिंग, जलवायु परिवर्तन नीति शोध एवं क्षमता निर्माण हेतु किया गया।

समझौता ज्ञापन पर डा. एससी गैरोला, महानिदेशक, भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद एवं डा. अजय माथुर, महानिदेशक(टैरी) ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर वन अनुसंधान संस्थान की निदेशक डा. सविता, टैरी निदेशक डा. जेवी शर्मा तथा भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अधिकारीगण उपस्थित थे। समझौता ज्ञापन 10 वर्षों के लिए किया गया है।

भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद पैन इंडिया के जरिए देशभर में स्थित अपने संस्थानों एवं केन्द्रों में शोध परियोजनाएं, वानिकी अनुसंधान को प्रोत्साहन एवं सहयोग, वानिकी एवं संबंधित विज्ञान के लिए वन अनुसंधान संस्थान मानित विश्वविद्यालय के माध्यम से वानिकी, काष्ठ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पर्यावरण प्रबंधन तथा कागज एवं लुगदी प्रौद्योगिकी में परास्नातक एवं पीएचडी(वानिकी) पाठ्यक्रम भी संचालित करती है।

महानिदेशक टेरी डॉ. एससी गैरोला ने बताया कि, “टैरी की स्थापना 1974 में की गई थी, यह ऊर्जा मुद्दों का एक सूचना केन्द्र है। पिछले कई वर्षों से टैरी से जुड़े कई वैश्विक संस्थान तथा केन्द्र है, जो सतत विकास के लिए विभिन्न संगठनों से जुडे हुए है। टैरी पिछले 40 वर्षों से वाटरशेड प्रबंधन, पेमेंट फाॅर इकोसिस्टम सेवाएं, क्षमता निर्माण, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, वन प्रबंधन भागीदारी, ऊर्जा पर्यावरण प्रौद्योगिकी से अलग प्राकृतिक संसाधनों का सतत उपयोग, प्रदूषण प्रबंधन, जैव प्रौद्योगिकी तथा जैव संसाधन, भू-विज्ञान तथा जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में अनुसंधान कार्यों पर प्रकाश डाल रहा है।इस गठबंधन से सिनर्जी के क्षेत्र में सहयोग बढेगा।”