Page 431

निर्देशक रिभुदास गुप्ता की फिल्म में जैक्लीन

0

अमिताभ बच्चन, विद्या बालन और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म टेन बनाने वाले निर्देशक रिभुदास गुप्ता ने अगली फिल्म की योजना पर काम करना शुरु कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, उनकी अगली फिल्म हालीवुड की फिल्म ‘द गर्ल आन द ट्रेन’ का हिंदी रीमेक होगा और इसमें मुख्य भूमिका के लिए जैक्लीन फर्नांडिज का नाम फाइनल होने के संकेत मिले हैं।

अभी तक इस फिल्म में जैक्लीन के हीरो का नाम तय नहीं है। इस रोल के लिए माधवन से लेकर इमरान हाश्मी तक के नामों की चर्चा है। कहा जा रहा है कि इस महीने के अंत तक फिल्म के हीरो का नाम तय हो जाएगा। जैक्लीन की हाल ही में आई फिल्म ‘जुड़वां 2’ बाक्स आफिस पर सुपर हिट साबित हुई है।

इन दिनों वे करण जौहर के बैनर में बन रही फिल्म ड्राइव में सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम कर रही हैं। दोनों पहली बार एक साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म के अलावा जैक्लीन को सलमान के साथ किक के बाद अब रेस 3 में मुख्य हीरोइन के तौर पर कास्ट किया गया है। रेस 3 में सलमान खान और जैक्लीन के साथ बाबी देओल भी काम कर रहे हैं। इसका निर्देशन रेमो डिसूजा कर रहे हैं।

सीक्रेट सुपर स्टार के साथ इरफान की फिल्म का ट्रेलर

0
secret superstar

मुंबई, 10 नवंबर को रिलीज होने जा रही इरफान की फिल्म ‘करीब करीब सिंगल’ का ट्रेलर आमिर खान प्रोडक्शन की फिल्म ‘सीक्रेट सुपर स्टार’ के साथ जोड़ा गया है। दीवाली पर रिलीज होने जा रही इस फिल्म में इरफान के साथ मलयालयम फिल्मों की एक्ट्रेस पार्वती की जोड़ी है, जो पहली बार हिंदी फिल्मों के परदे पर आ रही हैं।

पूर्व में संजय दत्त और काजोल के साथ ‘दुश्मन’ और अक्षय कुमार-प्रीति जिंटा के साथ ‘संघर्ष’ फिल्में बना चुकी तनूजा चंद्रा इस फिल्म के साथ लंबे गैप के बाद वापसी कर रही हैं। जी स्टूडियो ने इस फिल्म का निर्माण किया है। ‘सीक्रेट सुपर स्टार’ के साथ इस फिल्म का ट्रेलर जुड़ा है, तो दीवाली पर इस फिल्म के साथ रिलीज हो रही अजय देवगन की फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ के साथ बीआर चोपड़ा की फिल्म ‘इत्तेफाक’ के रीमेक का ट्रेलर जुड़ा है।

बीआर के पौत्र अभय देओल के निर्देशन में बनी इस क्राइम थ्रिलर की मुख्य भूमिकाओं में सिद्धार्थ मल्होत्रा, सोनाक्षी सिन्हा और अक्षय खन्ना हैं। ये फिल्म 50 साल पहले बनी राजेश खन्ना-नंदा की फिल्म ‘इत्तेफाक’ का रीमेक है। पुरानी ‘इत्तेफाक’ में न इंटरवल था और न ही कोई गाना था। कहा जा रहा है कि नई इत्तेफाक में इंटरवल नही होगा, 100 मिनट की फिल्म बिना इंटरवल होगी, लेकिन इसमें एक आइटम सांग जरुर डाला गया है। ये फिल्म 3 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। 

दीपावली पर यातायात प्लान ध्वस्त हुआ

0

हरिद्वार, दीपावली पर्व के अवसर पर यातायात प्लान पूरी तरह से ध्वस्त रहा। जगह-जगह मुख्य मार्गो पर जाम की स्थिति बनी रही। रानीपुर मोड़, चन्द्राचार्य चैक मार्ग पर जाम की स्थिति से लोगों को निजात दिलाने के लिए बैरीगेट्स लगाकर जाम से निजात दिलाने की कोशिशें भी फेल नजर आई सुबह से ही वाहनों के काफिले सड़कों पर धीमी गति से चलते रहे।

चन्द्राचार्य चैक, भगत सिंह चैक, शंकराचार्य चैक, ललताराव पुल, चण्डी चैक पर वाहनों का जाम लगातार लगता रहा। यातायात पुलिसकर्मी जाम से राहत देने की कोशिशों में लगे रहे। लेकिन जाम से राहत नहीं मिल पाई। ज्वालापुर के मुख्य मार्गो पर पुलिस द्वारा मार्गो को बेरिगेट्स एवं रस्सी बांधकर यातायात को सुचारू रखने की कोशिशें यातायात पुलिस द्वारा की गई लेकिन मुख्य मार्गो पर वाहनों का दबाव ज्यादा होने के कारण जाम से किसी भी प्रकार की राहत नहीं मिल पाई।

त्योहारों के मद्देनजर मुख्य बाजारों में प्रतिवर्ष जाम की स्थिति भयावह हो जाती है। देर शाम वाहनों के काफिले सेक्टर-2 मार्ग ज्वालापुर फाटक गुरूद्वारा रोड के अलावा ट्रक यूनियन आदि पर ज्यादा होने के कारण लोगों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ी। रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण नहीं होने से ज्वालापुर के बाजारों में ट्रैफिक का दबाव ज्यादा रहा जिसके चलते बार-बार वाहनों के काफिले सड़कों पर दिखाई दिए जबकि कटहरा बाजार में चैपहिया वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से बंद करने के बावजूद भी जाम लगता रहा।

देर रात्रि में बाजार में वाहनों की संख्या बढ़ जाने के कारण घंटों लोग जाम में फंसे रहे जाम से राहत नहीं मिल पाई। बहुत से लोगों का कहना है कि वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था नहीं होने के कारण प्रतिवर्ष त्यौहारों में जाम लग जाता है। यातायात पुलिस कर्मियों को पूर्व से ही अपनी तैयारियां करनी चाहिए। लेकिन त्यौहारों के मद्दे नजर यातायात पुलिस पूर्व से ट्रैफिक प्लान लागू नहीं करती है जिसके चलते दिक्कतें उत्पन्न होती है।

पहली बार मराठी फिल्म करेंगी माधुरी दीक्षित

0

माधुरी दीक्षित अपने लंबे कैरिअर में पहली बार अपनी मातृ भाषा मराठी में बनने वाली फिल्म में काम करने जा रही हैं। इससे पहले भी कई बार उनको मराठी फिल्म में काम करने के प्रस्ताव मिले, जिनको माधुरी ने खारिज कर दिया। पहली बार उन्होंने किसी मराठी फिल्म में काम करने के लिए सहमति दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, ये एक महिला प्रधान फिल्म होगी, जिसका निर्देशन तेजस प्रभा करेंगे। इसकी पटकथा विजय देवेस्कर और देवश्री शिवाड़कर मिलकर लिखेंगे। आरती शुभेदार, विजय रंगाचारी, अरुण रंगाचारी मिलकर इसका निर्माण करेंगे और इस साल के आखिर तक ये फिल्म फ्लोर पर जाएगी। इसके अगले साल जून-जुलाई में रिलीज होने की संभावना है।

पहली मराठी फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया में माधुरी ने कहा कि इस फिल्म में उनको एक ऐसा किरदार करने का मौका मिला है, जो फिल्म देखने वाले हर दर्शक को सकारात्मक ऊर्जा का एहसास कराएगा।

दीपावली के मौके पर महका फूलों का बाजार

ऋषिकेश, दीपावली के अवसर पर फूलों का बाजार काफी महक रहा हैं। छोटी दीपावली पर्व पर घरों, दुकानों, होटल, रेस्टोरेंटो व तमाम शोरूम में सजावट को लेकर जबरदस्त भीड़ रही।

तीर्थ नगरी मे फूलों का बाजार चहक उठा। आम दिनों में सत्तर से अस्सी रुपये प्रति किलो बिकने वाले सभी प्रकार के फूल सवा सो के आकड़े को पार कर गए। कल पर्व पर फूलों के दाम और चढ़ने की उम्मीद है।

धनतेरस के बाद अब घरों एवं प्रतिष्ठानों मे सजावट की कवायद शुरू हो गई है। त्रिवेणी घाट स्थित तमाम फूलों की दुकानों मे आज फूलों की जबरदस्त खरीदारी हुई। इस अवसर पर गेंदा, गुलाब व कमल के फूल की ज्यादा मांग रहती हैं। लोग मंदिरों को सजाने के लिए फूल मालाओं का प्रयोग करते हैं। गेंदे एवं गुलाब के साथ पूजा के लिए कमल के फूल की काफी डिंमाड हैं।

झुंड के लिए फुटबाल खेलेंगे अमिताभ बच्चन

0

अपनी आगामी नई फिल्म ‘झुंड’ के लिए 75 साल के अमिताभ बच्चन जल्दी ही फुटबाल खेलना शुरु करेंगे और इसके लिए उनके साथ असली फुटबाल खिलाड़ियों से उनका मुकाबला होगा। सालों से फुटबाल खेल रहे खिलाड़ी बिग बी को इस खेल की ट्रेनिंग देंगे।

मराठी में सैराट जैसी फिल्म बनाने वाले निर्देशक नागराज मंजुले अब पहली बार हिंदी फिल्म बना रहे हैं, जिसका टाइटल ‘झुंड’ तय किया गया है और अमिताभ बच्चन इस फिल्म में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। नवंबर से इसकी शूटिंग शुरु होने जा रही है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन एक ऐसे शख्स का असली किरदार निभाने जा रहे हैं, जिसने झोपड़ पट्टी में रहने वाले युवकों में जब फुटबाल खेलने का जज्बा देखा, तो उनके टेलेंट को निखारने के लिए उसने अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया और फुटबाल के मैदान में झोपड़पट्टी में रहने वाले युवकों की तकदीर चमका दी।

नागपुर में रहने वाले इस व्यक्ति का नाम अरुण बरसे है और उनकी जिंदगी पर ही ये फिल्म बन रही है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के किरदार का नाम विजय होगा। सालों बाद अमिताभ बच्चन परदे पर विजय नाम के किरदार को निभाएंगे। जंजीर से लेकर शक्ति, त्रिशूल, दीवार फिल्मों में अमिताभ बच्चन विजय के किरदार में सफल रहे हैं। 

धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़

0

विकासनगर,  पिछले कुछ दिनों से मंदे चल रहे बाजार में धनतेरस पर ग्राहकों ने जमकर खरीददारी की। हालांकि, बर्तनों की दुकानों में ही अधिक भीड़ देखने को मिली, लेकिन कुछ लोगों ने सोने चांदी के जेवर व मूर्तियां भी खरीदीं। बाजार में उमड़ी भीड़ से व्यापारियों ने भी राहत महसूस की है। उधर, लोगों ने विद्युत झालरों से अपने घरों को सजाया, रात में मुख्य द्वार पर दक्षिणामुखी शंख लगाया।

विकासनगर, डाकपत्थर, हरबर्टपुर, कालसी, सेलाकुई, झाझरा, सहसपुर आदि बाजारों में सुबह से शुरू हुई खरीददारी देर रात तक लोग खरीददारी करते रहे। दीपावली के चलते व्यापारियों ने एक सप्ताह पहले से ही अपनी दुकानें सजा दी थीं, लेकिन पिछले दिनों ग्राहकों ने दुकानों से दूरी बनाए रखी, जिससे व्यापारी चिंतित थे। कई दिनों से बाजार से दूरी बनाए लोग धनतेरस पर खरीदारी करने निकले तो बाजार में भीड़ लग गई। लोगों ने देर रात तक जमकर बर्तन, सोने चांदी के आभूषण की खरीददारी की। हालांकि अधिकांश लोगों की पहली पसंद बर्तनों की खरीदारी रही। खरीददारी कर रही गृहणियों ने बताया कि महंगाई के बावजूद परंपराओं का निर्वहन करना जरूरी है, लिहाजा बर्तन खरीद कर शगुन किया जा रहा है।

गृहणियों आशा थापा, मोहिता, नूतन, ऊषा शाह, अनीता ने कहा कि महंगाई के चलते व दूसरा भीड़ ज्यादा होने के चलते दुकानदार ज्यादा समय नहीं दे पाते, इसलिए बर्तन खरीद कर रस्म अदायगी की। जबकि कुछ लोगों ने सोने, चांदी के जेवरों के साथ ही चांदी की देव प्रतिमाएं भी खरीदी हैं। इसके साथ ही सुबह से ही सजावट के सामान खरीदने वालों की भी दुकानों में भीड़ लगी रही। बहरहाल धनतेरस पर लोगों ने घरों को सजाने के सामान की भी काफी खरीददारी की। देर रात तक बाजार में भीड़ उमड़ी रहेगी। 

मैड ने गरीबों के संग मनाई दिवाली

0

दिवाली के शुभ अवसर पर देहरादून के शिक्षित छात्रों के संगठन, मेकिंग ए डिफ्फेरेंस बाय बीइंग द डिफ्फेरेंस (मैड) ने के सदस्यों ने गरीब बच्चों में खाना वितरण एवं मौज मस्ती का एक कार्यक्रम आयोजित करके मनाया।

इससे पर्व संस्था के लोगों ने प्रेम धाम के वृद्ध लोगों के साथ भी समय व्यतीत किया । जिसके बाद संस्था ने सदस्यगण कार्यभार बाँट के इस तरीके का खाना वितरण कार्यक्रम करने का निर्णय लिया।

इसी के तहत संस्था के 10 सदस्यों में पंद्रह आलू के परांठे लाने पर सहमति बनायीं। साथ ही साथ संस्था के कई सदस्यों ने सैंडविच बनाये और कुछ सदस्य मिठाई इत्यादि भी लाये ताकि दिवाली में कोई कमी न रह जाए। खाने के साथ साथ संस्था के सदस्य फल एवं बिस्कुट साथ साथ बच्चों के साथ समय भी व्यतीत किया गया जिसमें खूब खेल कूद भी हुआ।

कुछ सदस्य जहां बच्चों के साथ पेड़ पर चढ़ गए वहीँ कुछ उनके साथ इधर उधर भागते रहे और बाकी ने बच्चों के मन की हसरत अर्थात फ़ोटो खींचने को पूरा किया। कार्यकम में मुख्य भूमिका निभाने में संस्थापक अध्यक्ष अभिजय नेगी, मेघना, याशिका, सौरभ डंडरियाल, सुभवि, प्राची, सौरव जोशी, अनुष्का, आदि शामिल थे।

बागी 2 में रणदीप हुड्डा होंगे मेन विलेन

0

साजिद नडियाडवाला की प्रोडक्शन कंपनी में बन रही फिल्म ‘बागी 2’ के कलाकारों की टीम में रणदीप हुड्डा को भी शामिल किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, रणदीप हुड्डा फिल्म में मुख्य विलेन का रोल करेंगे। इस कंपनी में बनी साजिद की फिल्म ‘किक’ में भी रणदीप हुड्डा काम कर चुके हैं।

फिल्म की मुख्य भूमिका में टाइगर श्राफ और दिशा पतानी हैं। निजी जिंदगी की जोड़ी पहली बार फिल्मी परदे पर नजर आएगी। उनके अलावा मनोज वाजपेयी और प्रतीक बब्बर भी इस फिल्म में काम कर रहे हैं। फिल्म का पहला शेड्यूल पुणे में हुआ। हाल ही में मुंबई में फिल्म का दूसरा शेड्यूल हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक, अब फिल्म की यूनिट चीन के लिए रवाना होगी, जहां महीने भर लंबा शेड्यूल होगा। अहमद खान के निर्देशन में बन रही ये फिल्म अगले साल अप्रैल में रिलीज की जाएगी।

टाइगर जिंदा है के साथ रानी मुखर्जी का कनेक्शन

0

सलमान खान और कैटरीना कैफ की आने वाली फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ के साथ रानी मुखर्जी का सीधे तौर पर पहला कनेक्शन तो यही है कि ये फिल्म उनके पति आदित्य चोपड़ा की कंपनी यशराज ने बनाई है। इसके अलावा रानी मुखर्जी का ‘टाइगर जिंदा है’ के साथ एक और कनेक्शन सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार, ‘टाइगर जिंदा है’ के साथ रानी मुखर्जी की आने वाली फिल्म ‘हिचकी’ का ट्रेलर जोड़ा जा रहा है। ये फिल्म अगले साल 28 फरवरी को रिलीज होनी है। इस फिल्म के साथ ‘मर्दानी’ के बाद रानी की फिल्मी परदे पर वापसी होगी। रानी की इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ मल्होत्रा ने किया है, जो पहले करण जौहर की कंपनी में काजोल और करीना कपूर की फिल्म ‘वी आर फैमिली’ बना चुके हैं।

22 दिसंबर को रिलीज होने जा रही ‘एक था टाइगर’ की सिक्वल के तौर पर बनी ‘टाइगर जिंदा है’ का निर्देशन अली अब्बास जाफर ने किया है। इस फिल्म में साउथ के एक्टर सुदीप, परेश रावल और अंगद बेदी सहायक भूमिकाओं में हैं।