Page 397

सीनियर सिटीजन सेल का गठन

0

एसएसपी, देहरादून ने समस्त थाना प्रभारी / चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे सभी अपने थाना/चौकी क्षेत्र में किरायेदारों/नौकरों के सत्यापन की कार्यवाही के दौरान अपने क्षेत्र में रहने वाले सिनियर सिटीजन के घऱों को चिह्नित कर उनके नाम व फोन नम्बरों की सूची बना लें।

अौर यह भी चेक करे कि वे अपने परिवार के साथ निवास कर रहें है या अकेले ही रह रहे है। इसके अलावा थाना प्रभारी/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वे सप्ताह में एक बार उन्हे फोन कर उनकी समस्याओँ के बारे में पूछ कर उसका त्वरित निस्तारण करेंगें।

इसके अतिरिक्त यदि किसी भी व्यक्ति को सीनियर सिटीजन से सम्बन्धित कोई सहायता, सुझाव एवं काउंसलिंग की आवश्यकता है तो वे निम्न नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते है।

प्रभारी निरीक्षक सिनियर सिटीजन सैल- 97600585037

डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर प्रणाली का सीएम ने किया शुभारम्भ

0

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने किसान भवन में उर्वरकों के लिए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर(डीबीटी) प्रणाली का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने किसानों को डीबीटी के माध्यम से उर्वरक एवं उर्वरक डीलरों को पीओएस मशीन का वितरण किया।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कृषकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि, “उत्तराखण्ड उन पांच राज्यों में शामिल है जहां पर आज डीबीटी प्रणाली का शुभारम्भ किया जा रहा है, यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपने ‘डिजिटल इंडिया’ की दिशा में बढ़ाया गया एक और कदम है। उत्तराखंड की अधिकांश जनता अभी भी कृषि पर निर्भर है, राज्य सरकार का प्रयास है कि कृषकों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके। इसके लिए सभी कृषकों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड को आधार से जोड़ा जाएगा।”  डीबीटी के माध्यम से खाद्य पर सब्सिडी सीधे कृषकों के खाते में ट्रांसफर की जाएगी, इसके लिए सबका आधार कार्ड बनना अनिवार्य है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, “प्रत्येक किसान का मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनकर आधार से जुड़ जाएगा तो 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों में सहायक सिद्ध होगा। राज्य सरकार द्वारा लघु एवं सीमान्त कृषकों को एक लाख रुपये तक का ऋण दो प्रतिशत ब्याज पर दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के 2022 तक नए भारत के सपने को साकार करने एवं देश और समाज को आगे बढ़ाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति का योगदान जरूरी है।”

सचिव कृषि डी. सेंथिल पांडियन ने जानकारी दी कि, “प्रदेश में चार लाख 80 हजार किसानों के मृदा स्वास्थ्य कार्ड बन चुके हैं, जबकि 70 हजार मृदा स्वास्थ्य कार्डों को आधार से लिंक किया जा चुका है। मार्च 2018 तक सभी को आधार से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, प्रधानमंत्री के संकल्प से सिद्धि के तहत डीबीटी एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है।”

सांसद खंडूरी ने 119 करोड़ से अधिक योजनाओं का किया शिलान्यास व लोकापर्ण

0

चमोली जिले के मुख्यालय गोपेश्वर में उत्तराखंड के पूर्व सीएम एवं गढ़वाल सांसद मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी ने जनपद चमोली की पीएमजीएसवाई के तहत 119 करोड़ 5 लाख, 25 हजार की लागत से बनी एवं निर्मित होने वाली 19 मोटर मार्गों व पांच पुलों का लोकापर्ण एवं शिलान्यास किया।

जनपद की जिन योजनाओं को लोकापर्ण किया गया, उनमें कुनार बैंड से घेस मोटर मार्ग लागत 1165.05 लाख, परखाल-डुगरी मोटर मार्ग स्टेज-2 लागत 512.35 लाख, नारायणबगड-कर्णप्रयाग मोटर मार्ग के किमी 03 से किमोली स्टेज-2 लागत 873.18 लाख, कुनार बैंड से घेस मोटर मार्ग के किमी 24 व 25 में 18 मी. स्पान स्टील गार्डर सेतु लागत 204.79 लाख, डुंग्री-रतगांव मोटर मार्ग किमी. 4 में 36 मी. स्पान स्टील गार्डर सेतु लागत 111.97, लौहगंज-वांक मोटर मार्ग स्टेज-1 लागत 151 लाख, नंदकेशरी-ग्वालदम मोटर मार्ग के किमी. 1 से जौला मोटर मार्ग के किमी. 4 में 36 मी. एवं किमी. 7 में 36 मी. स्पान स्टील गार्डर सेतु लागत 440.80, धुनाराघाट-डांगा मोटर मार्ग स्टेज 1 एवं स्टेज 2 लागत 413.60 लाख, सिमली पेट्रोल पंप-सेनू मोटर मार्ग स्टेज-1 एवं 2 लागत 854.76, कनखुलतल्ला-ग्वाड़ मोटर मार्ग स्टेज-1 एवं 2 लागत 491.58, लासी-सरतोली मोटर मार्ग किमी. 4 में 30 मी. एवं किमी 5 में 18 मी. स्पान गार्डर सेतु लागत 162.22 लाख, निजमुला-इराणी-गौणा-पाणा मोटर मार्ग स्टेज-1 लागत 1282.73 लाख, चमोली से पलेटी-सरतोली मोटर मार्ग (अपग्रेडेशन) लागत 60 लाख, पलसारी-बमियाला मोटर मार्ग स्टेज-2 लागत 327.87 लाख, लासी-सरतोली मोटर मार्ग स्टेज-1 लागत 321 लाख शामिल है।
वही जिन योजनाओं का शिलान्यास किया उनमें मलाई-भटक्वाली मोटर मार्ग स्टेज-1 लागत 239.94 लाख, घेस-ब्लाण मोटर मार्ग स्टेज-2 लागत 623.23 लाख, गीबर-पैव मोटर मार्ग स्टेज-2 लागत 264.36 लाख, मलगुड-मज्याडी मल्ली मोटर मार्ग स्टेज-2 लागत 362.96 लाख, नारायणबगड-भगोती मोटर मार्ग किमी. 10 से झिझोणी मोटर मार्ग स्टेज-2 लागत 609.6 लाख, डुग्री-रतगांव मोटर मार्ग से उपरीचकरतगांव मोटर मार्ग स्टेज-2 लागत 335.55 लाख, नंन्दप्रयाग-भैरणी मोटर मार्ग स्टेज-1 लागत 502.20 लाख, रिठोली-सुन्दरगांव मोटर मार्ग स्टेज-1 लागत 293.15 लाख एवं गौचर-डमडमा मोटर मार्ग स्टेज-1 लागत 1301.36 लाख शामिल है।

नगर निगम क्षेत्र के 65 पार्कों का होगा सौंदर्यीकरण

0

हरिद्वार,  नगर निगम एवं एचआरडीए के प्रयासों से जल्द ही नगर निगम क्षेत्र के 65 पार्कों का सौंदर्यकरण होगा। शहर भर के पार्कों की कायापलट की जाएगी। बदहाल पड़े पार्कों की दशा बदलने की इस कदम से उम्मीद जगी है।

न्यू हरिद्वार कॉलोनी के पार्क का बुरा हाल है, पार्क में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पार्क की बेंच टूट चुकी हैं। स्ट्रीट लाइटें गायब हैं और जगह-जगह कूड़े के अंबार लगे हैं। पार्कों के सौंदर्यकरण की घोषणा से लोगों में आस जगी है कि अब वे पार्कों में जाकर वहां बैठ सकते हैं तथ घूम सकेंगे।

मेयर मनोज गर्ग ने बताया कि, “65 पार्कों के सौंदर्यकरण को लेकर प्रभावी रूप से कार्य किया जाएगा। पार्कों में लोगों की सुविधाओं के लिए बेंच के अलावा प्रकाश की व्यवस्था को लागू किया जाएगा। पार्क की बाउंड्री वाॅल बनाने के साथ मुख्य गेट भी लगाए जाएंगे। पार्कों में सुविधाओं का अभाव झेल रहे लोगों को अब अमृत योजना के तहत शहर के 65 पार्कों के सौंदर्यकरण की घोषणा होने से उम्मीद बंधी है।”

लोगों का कहना है कि, “एचआरडीए कालोनियों में पार्क तो बना देता है। लेकिन उसकी सुध विभाग के अधिकारी नहीं लेते जिस वजह से पार्कों की हालत खराब हो जाती है। काफी अर्से से न्यू हरिद्वार कॉलोनी के लोग पार्कों के सौदर्यकरण की मांग करते चले आ रहे हैं। अब सौंदर्यकरण की घोषणा से लोगों में आस जगी है कि पार्क का सौंदर्यीकरण होगा तो लोग पार्क में कुछ सकून महसूस कर सकेंगे।” 

जल्द होगी भूमि घोटाले की सीबीआई जांच भीः अजय भट्ट

0

रुद्रपुर- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि देर सबेर ही सही एनएच 74 में हुए मुआवजा घोटाले की सीबीआई जांच जरूर करेगी। कहा कि सरकार ने एसआईटी को भंग नहीं किया है और एसआईटी सीबीआई जैसी तेज गति से घोटाले की जांच कर रही है।

एक खास मुलाकात में श्री भट्ट ने कहा कि आमतौर पर सीबीआई जांच की संस्तुति के बाद मुख्यमंत्री एसआईटी को भंग कर देते हैं, मगर सरकार ने एसआईटी को भंग नहीं किया, जिसका परिणाम है कि एसडीएम के पेशकार जो ढाई सौ फाइलें जलाने ले जा रहे थे वह पकड़ी गई। एसआईटी तेज काम कर रही है। एक सवाल के जवाब में श्री भट्ट ने कहा कि भाजपा किसानों के हित में कार्य कर रही है। भाजपा जब सत्ता में आई तो न सिर्फ खजाना खाली मिला, बल्कि कर्ज की स्थिति मिली। भाजपा धीरे धीरे खजाने को भरने का कार्य कर रही है। सरकार को किसानों की चिंता है। किसानों के हित में सरकार योजनाएं बना रही है। दो फीसदी ब्याज दर पर किसानों को कर्ज दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का जो लक्ष्य रखा है, उस पर उत्तराखंड सरकार ने काम करना शुरू कर दिया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड सरकार हल्की गति से कार्य नहीं कर रही है। यूपी में 80 सांसद हैं और उत्तराखंड में सिर्फ पांच हैं। फिर भी सरकार चार यूनिवर्सिटी ले आई। राज्य की 75 प्रतिशत सड़कें नेशनल हाइवे हो चुकी हैं। 12 हजार करोड़ की लागत से आल वेदर रोड बनाई जा रही है। तीन हजार करोड़ रुपये हम उत्तर प्रदेश से पेंशन के लिए मांग कर ले आए हैं। प्रदेश सरकार राज्य का विकास सही गति से कर रही है। हिमाचल व गुजरात चुनाव के संबंध में पूछे गए सवाल के उत्तर में उन्होंने कहा कि जनता जानती है कि नरेंद्र मोदी किसके लिए कार्य कर रहे हैं। उनके परिवार में तो किसी का विकास नहीं हो रहा है। लोग जितना मोदी को बदनाम करेंगे, भ्रम की स्थिति उत्पन्न करेंगे, मोदी उतने ही मजबूत होकर उभरेंगे।

केसरी में अक्षय के साथ कैटरीना

0

खबर मिल रही है कि करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस के साथ पार्टनरशिप में शुरु होने जा रही अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी’ में अक्षय के साथ फिर से कैटरीना कैफ की जोड़ी काम कर सकती है। इस फिल्म में पहले सलमान खान भी पार्टनर थे, लेकिन बाद में वे इस प्रोजेक्ट से अलग हो गए। ये फिल्म विश्व प्रसिद्ध सरागढ़ी के युद्ध पर बन रही है, जिसमें 10 सिख सैनिकों की एक छोटी सी टुकड़ी ने हमलावर अफगानी फौज के बेड़े को रोकने का काम कर दिखाया था।

सलमान इस फिल्म से इसलिए अलग हुए क्योंकि इसी कहानी पर अजय देवगन भी फिल्म बनाने जा रहे हैं और अजय के साथ सलमान की दोस्ती जगजाहिर है। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह करने जा रहे हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि अक्षय ने इस फिल्म को लेकर कैटरीना कैफ से बात की है, जिन्होने हाल ही में सलमान के साथ टाइगर जिंदा है की शूटिंग पूरी की है और अब उनको यशराज में ही बन रही फिल्म ‘ठग आफ हिंदोस्तां’ के अलावा शाहरुख खान के साथ आनंद एल राय की फिल्म की शूटिंग शुरु करनी है।

अक्षय की ‘केसरी’ की फिल्म अगले साल अप्रैल में शुरु होगी। अतीत में कैटरीना कैफ के साथ अक्षय कुमार की जोड़ी नमस्ते लंदन, सिंह इज किंग, वेलकम और दे दनादन फिल्मों में हिट रही है।

फिरंगी की दुआ मांगने शिर्डी पंहुचे कपिल शर्मा

0

कपिल शर्मा ने अपनी फिल्म ‘फिरंगी’ का प्रमोशन तेज कर दिया है। इसी सिलसिले में वे शिर्डी पंहुचे, जहां साईं के दरबार में कपिल शर्मा और उनकी टीम ने फिल्म की कामयाबी के लिए दुआएं मांगी। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लांच किया गया, जिसे सोशल मीडिया पर औसत रेस्पांस मिल रहा है।

इस फिल्म का निर्देशक कपिल के दोस्त राजीव धींगड़ा ने किया है। फिल्म में कपिल के साथ मोनिका गिल और इश्तिा दत्ता हीरोइन हैं। इश्तिा दत्ता को इससे पहले निशिकांत कामथ की सस्पेंस थ्रिलर दृश्यम में अजय देवगन की बड़ी बेटी के रोल में नजर आई थीं। फिरंगी को पहले 10 नवंबर को रिलीज किया जाना था। अब इसे 24 नवंबर को रिलीज किया जाएगा।

कपिल शर्मा की बड़े परदे पर ये दूसरी फिल्म है। इससे पहले वे अब्बास-मस्तान की जोड़ी की फिल्म ‘किस किससे प्यार करुं’ में हीरो बनकर आए थे।

मीडिया के सामने आई इत्तेफाक की टीम

0

इस शुक्रवार को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘इत्तेफाक’ के लिए मार्केटिंग की जिम्मेदारी संभालने वाली करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन ने प्रमोशन के लिए अलग रणनीति अपनाने की घोषणा की थी। करण जौहर ने कहा था कि चूंकि ये मर्डर मिस्ट्री है, इसलिए इस फिल्म के सितारे मीडिया के साथ सीधे तौर पर कोई बातचीत नहीं करेंगे। प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथ स्टार कास्ट का कोई संपर्क नहीं होगा।

itefaaq team

करण जौहर ने इस बार सिर्फ सोशल मीडिया के जरिए फिल्म का प्रमोशन किया जाएगा, लेकिन रिलीज से कुछ दिन पहले करण जौहर को इस फैसले को बदलना पड़ा और सोमवार की शाम को न सिर्फ फिल्म की पूरी कास्ट मीडिया के सामने हाजिर हुई, बल्कि साथ में करण जौहर और फिल्म के दूसरे निर्माता के तौर पर शाहरुख खान को मीडिया के सामने आना पड़ा।

बांद्रा के एक पांच सितारा होटल में आयोजित एक समारोह में शाहरुख खान, करण जौहर और फिल्म की पूरी टीम ने मीडिया के साथ बातचीत की। बीआर चोपड़ा के पौत्र अभय चोपड़ा ने अपने दादा जी द्वारा बनाई गई फिल्म इत्तेफाक (राजेश खन्ना-नंदा) का रीमेक किया है। इस रीमेक में सिद्धार्थ मल्होत्रा, सोनाक्षी सिन्हा और अक्षय खन्ना की प्रमुख भूमिकाएं हैं।

मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की

0
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य स्थापना दिवस के लिए एक विजन के अनुसार कार्यक्रम निर्धारित हो, समारोह में जनभागीदारी को सुनिश्चित किया जाए और प्रदेशवासियों को स्थापना दिवस के कार्यक्रमों से जोड़ा जाए।
बैठक में राज्य स्थापना समारोह की प्रारंभिक रूपरेखा पर चर्चा की गई। 5 नवंबर को मुख्यमंत्री आवास पर “रैबार कार्यक्रम” आयोजित किया जाएगा, जिसमें उत्तराखंड मूल के विशिष्ट, राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित लोगों की भागीदारी होगी।
रैबार कार्यक्रम में पलायन, पर्यटन, पर्यावरण, इनोवेशन, इंडस्ट्री जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर परिचर्चा कर उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास के लिए रोड मैप बनाने का प्रयास किया जाएगा।
6 नवंबर को वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों द्वारा विभिन्न स्कूलों एवं शिक्षण संस्थाओं में विद्यार्थियों के साथ इंटरेक्शन किया जाएगा। इसके साथ ही इस दिन कृषि, उद्योग, औद्यानिकी आदि क्षेत्रों में स्वरोजगार और स्व उद्यम के माध्यम से सफलता की कहानियां लिखने वालों से संबंधित कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।
7 नवंबर को सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों तथा जनपदों में सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ‘रन फॉर गुड गवर्नेंस’ का आयोजन किया जाएगा। 7 नवंबर को ही रिस्पना नदी और कोसी नदी के पुनर्जीविकरण हेतु कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इससे सम्बन्धित कार्यक्रम रिस्पना नदी के उद्गम पर भी आयोजित करने पर विचार किया जायेगा। 8 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मैराथन दौड़ तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन में रैतिक परेड का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के राज्यपाल पुलिस परेड़ की सलामी लेंगे। इसी दिन सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका का विमोचन समारोह भी आयोजित होगा। विमोचन समारोह में ही खेल विभाग द्वारा पुरस्कारों का वितरण भी किया जायेगा। 9 नवंबर को सहकारिता विभाग द्वारा पं.दीनदयाल किसान कल्याण योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को चेक भी वितरित किए जाएंगे। सायंकाल को संस्कृति विभाग द्वारा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। 10 नवंबर को पौड़ी में स्वास्थ्य विभाग के अधीन टेली रेडियोलाॅजी एवं अन्य स्वास्थ्य योजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा।

बागवानी किसानों की आमदनी का प्रमुख जरिया बन सकता है: उत्पल कुमार सिंह

0
बागवानी किसानों की आमदनी का प्रमुख जरिया हो सकता है। अखरोट, नाशपाती, चाय, सगंध पादप, कुटकी, तेजपात, अतीस, माल्टा, मौन पालन आदि के पैदावार की प्रबल संभावना उत्तराखण्ड में है। इसी दृष्टि से मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने विभागीय समीक्षा की शुरूआत उद्यान विभाग से की। कहा कि, “रूद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी चारधाम जनपदों से जैविक प्रदेश बनाने की शुरूआत की जाय। बागवानी की पैदावार बढ़ाने के लिए उन्नतशील प्रजाति के बीजों, आधुनिक तकनीक और उपकरण की व्यवस्था की जाए, उद्यान विभाग इसके लिए ठोस कार्य योजना बनाए।”
बैठक में बताया गया कि, “अखरोट उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए दोनो मंडलों में एक-एक सेंटर आफ एक्सीलेंस बनाया जा रहा है, मुक्तेश्वर, नैनीताल में स्थापित सेंट्रल इंस्टीट्यूट आॅफ टेम्परेट हार्टिकल्चर की भी मदद ली जाए। मंगरा, टिहरी गढ़वाल और चैबटिया में अखरोट की नर्सरी से 50-50 हजार पौध तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
राजकीय उद्यानो का लाभ की स्थिति में लाने की योजना बना ली गयी है, निर्देश दिये गये कि जलवायु, ऊंचाई और क्षेत्र के अनुसार प्लांट हार्डीनेस जोन बनाये जायं। पौधरोपण के लिए क्लस्टर एप्रोच अपनाया जाए। उद्यानीकरण में एग्रो क्लाइमेटिक और मृदा की स्थिति का ध्यान रखा जाए। सगंध पादप केन्द्र सेलाकुई का अपना लक्ष्य तय करने के लिए कहा गया। कैप के कार्यों की सराहना करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि कम से कम 5000 हेक्टेयर हर साल सगंध पौधों की पैदावार बढ़ायें।
सुगंध और औषधीय पौधों के पैदावार की पर्याप्त गुंजाइश उत्तराखण्ड में है, इसको बढ़ावा देने के लिए भरसार कृषि विश्वविद्यालय, पंतनगर विश्वविद्यालय, जड़ी-बूटी शोध संस्थान गोपेश्वर, सगंध पादप केन्द्र सेलाकुई और विभागीय शोध केन्द्र श्रीनगर का सहयोग लिया जाए।