Page 388

खेल महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए सोशल मीडिया पर बनेगा पेज

0

उत्तरकाशी। डीएम डॉ आशीष चौहान ने खेल महाकुम्भ के आयोजन के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर एक पेज बनाने और महाकुंभ का एक लोगो बनाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिले के सभी ग्राम प्रधानों को आयोजन में निमंत्रण के लिए पत्र भेजने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने जनपद में खेल महाकुम्भ 2017 के सफल आयोजन को लेकर शिक्षा, खेल, युवा कल्याण एवं खण्ड शिक्षा अधिकारियों की जिला सभागार में बैठक ली। उन्होंने कहा कि खेल महाकुम्भ को सफल बनाने के लिए प्रत्येक न्याय पंचायत में शिक्षा विभाग विकास खंड स्तर में बैठक करेंगे। वहीं खंड विकास अधिकारी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी एवं शिक्षा विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर खेल महाकुम्भ को सफल बनाएंगे। उन्होंने कहा कि खेल महाकुंभ की प्रत्येक दिन की समीक्षा की जाएगी। पंचायतीराज विभाग खेल आयोजन स्थल पर पेयजल की समुचित व्यवस्था करेगा। खेल आयोजन का लोगो बनाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने फेसबुक पर एक पेज बनाने के भी निर्देश दिए। साथ ही जिले के सभी ग्राम प्रधानों को आयोजन में निमंत्रण के लिए पत्र भेजने के निर्देश दिये हैं सभी विद्यालय के प्रधानाचार्य खेल महाकुम्भ में आॅफ लाइन, आॅन लाइन पंजिकरण करवा कर अधिकतर स्कूली बच्चों को प्रतिभाग करायें। उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर सभी वर्गों की क्रॉस कन्ट्री दौड़ नौ नवम्बर को आयोजित की जायेगी। न्याय पंचायत (संकुल स्तर) एवं नगर पंचायत, नगर निगम में अंडर 10 बालक बालिका, अंडर 14 बालक बालिका एवं अंडर 17 बालक बालिका की कबड्डी, खो-खो एवं एथलेटिक्स प्रतियोगितायें 9 नवम्बर से 11 नवम्बर तक करायें। जबकि विकास खंड स्तर, नगर पालिका-नगर निगम स्तर पर यही प्रतियोगितायें 14 से 20 नवम्बर तक होंगी। वहीं इन्ही तिथियों को अंडर 19 बालक बालिका कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स, बाॅलीबाल, बैटमींटन, फुटबाल प्रतियोगितायें आयोजित की जायेगी। जनपद स्तर की अंडर 10, अण्डर 14, अण्डर 17 एवं अण्डर 19 बालक बालिका की कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स, बाॅलीबाल, बैडमिंटन, फुटबाल, ताइक्वांडों, जूडो, बाक्सिंग एवं टेबिल टेनिस प्रतियोगिताओं का आयोजन 24 से 30 नवम्बर तक करने के निर्देश दिये। वहीं 24 से 30 नवम्बर के मध्य ओपन 19 से 35 आयु वर्ग की कबड्डी एथलेटिक्स एवं बाॅलीबाल प्रतियोगितायें आयोजित करें। अंडर 10, 14, 17 एवं 19 बालक बालिका की राज्य स्तर की कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स, बाॅलीबाल, बैडमिंटन, फुटबाल, ताइक्वांडों, जूडो, बाक्सिंग एवं टेबिल टेनिस प्रतियोगितायें तीन दिसम्बर से 13 दिसम्बर के तक सम्पन्न होगी। जबकि 3 दिसम्बर से 13 दिसम्बर के मध्य ओपर 19 से 35 तथा वेटरन 35 से 55 महिला पुरुष कबड्डी, एथलेटिक्स, बाॅलीबाल एवं दिव्यांग महिला पुरूश एथलेटिक्स व बैडमिंटन की राज्य स्तरीय प्रतियोगितायें आयोजित होगी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ कल्पना गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भण्डारी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पंकज कुमार, जितेन्द्र वर्मा, सतीश चन्द्र गुसांई, उप क्रीड़ा अधिकारी एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

नहर क्षतिग्रस्त होने से किसानों को नहीं मिल पा रहा पानी

0

विकासनगर। नगर पंचायत सेलाकुई क्षेत्र के हरिपुर गांव में सिंचाई नहर कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त है। नहर की मरम्मत न होने से सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है, इससे किसान परेशान हैं। मौके पर पहुंचे अवर अभियंता को ग्रामीणों ने खूब खरी-खोटी सुनाई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग भूमाफिया के दबाव में आकर सिंचाई नहर की मरम्मत नहीं कर रहा है।

सिंचाई विभाग की हरिपुर गांव में सिंचाई नहर है। इससे हरिपुर गांव में हजारों बीघा जमीन की सिंचाई होती रही है लेकिन पिछले काफी समय से नहर जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने के कारण नहर से सिंचाई के पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। अब जबकि गेहूं, मटर, चने आदि की फसलों की बुआई होने को है तो सिंचाई नहर पर पानी न चलने से किसानों के सामने सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है। उधर, नहर के एक बड़े हिस्से को तोड़कर भूमाफिया नहर की जमीन पर कब्जा करने में जुटे हैं। ऐसे में अगर अवैध कब्जे रोके नहीं गए तो लोगों के सामने सिंचाई का संकट खड़ा हो जाएगा।
मौके पर पहुंचे अवर अभियंता सिंचाई नलकूप विभाग के महेंद्र सिंह चौहान को लोगों ने जमकर खरीखोटी सुनाई। कहा कि सिंचाई विभाग की भूमाफिया से मिलीभगत है। जिनके दबाव के चलते सिंचाई विभाग नहर की मरम्मत नहीं कर रहा है। ऐसे में किसानों के सामने खेती की सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि शीघ्र नहर की मरम्मत का काम नहीं किया जाता है तो विभाग के खिलाफ व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। किसान विभाग के कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने के साथ ही तालाबंदी करेंगे। अवर अभियंता महेंद्र सिंह चौहान ने किसानों को आश्वस्त किया शीघ्र नहर की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस जगह पर नहर क्षतिग्रस्त है, वहां पर पुलिया बनाई जानी है। पुलिया का निर्माण कर नहर से सिंचाई आपूर्ति शुरू की जाएगी।

5 नवंबर को टाइगर जिंदा है का ट्रेलर

0

यशराज की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ के ट्रेलर रिलीज का इंतजार किया जा रहा है और अब खबर मिली है कि ट्रेलर रिलीज की तारीख तय हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, आगामी रविवार, 5 नवंबर को फिल्म का ट्रेलर लांच होने जा रहा है। अभी सस्पेंस इस बात को लेकर है कि ये ट्रेलर सीधा इंटरनेट पर लांच होगा या इसे लांच करने के लिए कोई समारोह होगा?

यशराज के सूत्रों ने भी इस बाबत अभी कुछ नहीं बताया है। अभी तक खबर थी कि पहले फिल्म का टीजर लांच होगा और फिर ट्रेलर लांच होगा, लेकिन बाद में इसमें फेरबदल करके सीधा ट्रेलर लांच करने का फैसला किया गया। अभी तक फिल्म के पोस्टर रिलीज किए जा चुके हैं।

अब्बास अली जाफर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में टाइगर के रोल में सलमान खान और जोया के रोल में कैटरीना कैफ की जोड़ी की वापसी हो रही है। इस फिल्म में भी वे अपने पुराने रोल (एक था टाइगर) को ही आगे बढ़ाएंगे। इस फिल्म में अंगद बेदी और परेश रावल भी अहम भूमिकाएं कर रहे हैं। फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है।

आपदा से निपटने के लिए जल पुलिस को मिली राफ्ट

0

हरिद्वार, प्राकृतिक आपदा, बाढ़ और स्नान पर्व के दौरान नदी में डूबने वाले यात्रियों को पानी से सुरक्षित बाहर निकालने के लिए जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने एक मोटर राफ्ट जल पुलिस को सुपुर्द की है।

नदी में पानी के विपरीत बहाव की दिशा में इस राफ्ट को करीब दो किलोमीटर चलाकर इसकी क्षमता को एसपी सिटी ममता वोहरा ने खुद राफ्ट को चला कर परखा। जबकि आपदा प्रबंधन अघिकारी मीरा कैंथुरा मोटर वोट में उनके साथ बैठी रही। इसके अलावा एक मोटर राफ्ट लक्सर तहसील को आपदा की स्थिति से निबटने के लिए आपदा प्रबंधन ने दी है। इस मोटर राफ्ट के तमाम उपकरण भी जल पुलिस के सुपुर्द किए हैं।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा कैंथुरा ने बताया कि, “हरिद्वार पुलिस की ओर से गंगा में डूबने वाले यात्रियों को बचाने के लिए मोटर राफ्ट की डिमांड की गई थी। इसी के चलते आपदा प्रबंधन की ओर से दो मोटर राफ्ट क्रय की गई। करीब साढ़े आठ लाख की कीमत की एक मोटर राफ्ट पानी के बहाव के विपरीत दिशा में चलने में उपयोगी साबित होगी।” 

इस राफ्ट की मदद से जल पुलिस प्राकृतिक आपदा और स्नान पर्व के दौरान डूबने वाले यात्रियों को सकुशल नदी से बाहर निकालने में मदद करेगी। इसी के अलावा एक मोटर राफ्ट लक्सर तहसील को सुपुर्द की गई है। लक्सर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है। बरसात के दिनों में बाढ़ आने के कारण लोगों को पानी से सुरक्षित बाहर निकाला जा सकता है।

इससे पूर्व भी लक्सर तहसील को में एक मोटर राफ्ट गई थी, अब लक्सर तहसील में दो मोटर राफ्ट हो कई है, जो बाढ़ की स्थिति से निबटने में कारगर होगी। इसी के चलते इन मोटर राफ्ट का पुनः परीक्षण किया गया। दोनों मोटर राफ्ट को नदी में चलाकर देखा गया। जल पुलिस के जवान और एसपी सिटी ममता वोहरा ने खुद इन राफ्ट को चलाया, उन्होंने बताया कि, “इसके अतिरिक्त पुलिस की डिमांड के अनुसार और राफ्ट मंगाई जा सकती है।” 

चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार

0

हरिद्वार,  विवाह समारोह में चोरी कर रहे एक युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। युवक के खिलाफ चोरी के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी चोरी के मामले में छह मुकदमे दर्ज हैं।

मामला ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का है। ज्वालापुर के मोहल्ला पांवधोई में एक विवाह समारोह चल रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति का मोबाइल चोरी हो गया, जब पीड़ित ने मोबाइल की तलाश के लिए लोगों से पूछताछ की तो एक संदिग्ध युवक समारोह में मिला। युवक की तलाशी ली गई तो उसकी जेब से मोबाइल बरामद हुआ।

सूचना मिलते ही ज्वालापुर कोतवाल अमरजीत सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पकड़े गए युवक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम जहांगीर बताया। जब आरोपी जहांगीर से पूछताछ की गई तो पता चला कि उस पर चोरी के छह मुकदमे दर्ज हैं। वह विवाह समारोह में जाकर मोबाइल, नगदी व सामान चोरी कर भागने में माहिर है। आरोपी के खिलाफ गुण्डा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। 

ट्रक मे अचानक लगी आग, चालक ने बचाई जान

0

रुद्रपुर- रामपुर हाईवे पर रद्दी के भरे ट्रक पर आग लग गई और चालक ने कूदकर किसी तरह से जान बचाई। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। जानकारी के मुताबिक मनोज वर्क्स दिल्ली का एक ट्रक रद्दी भरकर खटीमा की ओर जा रहा था। रामपुर हाईवे  पर एसएसपी आवास के निकट अचानक ट्रक में आग लग गई। चालक को जब इसका पता चला तो उसने कूदकर जान बचाई। ट्रक से आग की लपटें उठते देख मौके पर एकत्र हुए लोगों में से किसी ने फायर ब्रिगेड को फोन किया। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों से आधे घंटे में इस आग को बुझाया गया।

डीपी सिंह को कोर्ट ने नहीं मिली राहत          

0

रुद्रपुर- मुआवजा घोटाले के आरोपी डीपी सिंह को कोर्ट से राहत नहीं मिली, निलंबित पीसीएस अफसर डीपी सिंह को अब जेल जाना पड़ सकता है। सुप्रीम कोर्ट से उन्हें कोई राहत नहीं मिल पाई है। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी एसएलपी को खारिज कर दिया है। माना जा रहा है कि अब एनएच 74 मुआवजा घोटाले के आरोपी डीपी सिंह कोर्ट में समर्पण कर सकते हैं।

उधमसिंहनगर के पूर्व एसएलएओ डीपी सिंह ने हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर लगी रोक हटाने के बाद सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर की थी। हालांकि एसआईटी ने सुप्रीम कोर्ट में केविएट दाखिल कर दी थी। उनकी विशेष याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। सूत्रों के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी है। यानि उन्हें सुप्रीम कोर्ट से राहत की जो उम्मीद थी वह अब खत्म हो गई है। अब डीपी सिंह के सामने गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में समर्पण करने का ही विकल्प रह गया।

भाजपा विधायक का ढ़लका दर्द, अपनी ही सरकार पर निशाना

0

काशीपुर। अपने क्षेत्र में विकास न होने का ठींकरा काशीपुर के भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा अपनी ही सरकार के सर फोड रहे हैं, डबल इन्जन पर विधायक जी खुद ही सरकार को लाचार बताते हुए कह रहे हैं कि डबल इन्जन का लाभ प्रदेश को नहीं मिल रहा है और क्षेत्र का विकास पुरी तरह से ठप्प है।

काशीपुर के बीजेपी विधायक हरभजन सिंह चीमा ने अपनी ही पार्टी की प्रदेश सरकार के साथ साथ केंद्र की मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए तीखा बयान दिया है उन्होने कहा कि विकास को लेकर जो लोगो की उम्मीदे बंधी हुई थी उसपर राज्य सरकार और केंद्र सरकार खरी नहीं उतर रही जिसकी बजह से पूरे देश में बीजेपी को लेकर एंटीहवा बनी हुई है, विधायक हरभजन सिंह चीमा ने अपनी ही प्रदेश की डबल इंजन सरकार पर और केंद्र की मोदी सरकार पर सवालिया निशान खड़ा करते हुए विकास में पिछड़ जाने की बात कही हेै, अपने क्षेत्र में विकास ना होने से नाखुश और मंत्री मंडल में ताजपोशी से नाराज दिख रहे बीजेपी विधायक चीमा कहा की जब केंद्र सरकार पैसा नहीं देगी तो विकास कहा से होगा, बीजेपी विधायक जिस तरह से एक के बाद एक तीर अपनी ही सरकार पर छोड़ रहे थे उससे यह स्पष्ट हे कि चार बार से पार्टी का परचम काशीपुर में फहरा रहे विधायक चीमा को हाईकमान द्वारा तबज्जो न दिए जाने की टीस उभर कर सामने आ रही है

राज्य के 8441 शिक्षकों को पढ़ाने के लिए सुधारना होगा ‘रिजल्ट’

0

देहरादून। राज्य के 8441 शिक्षकों को कई साल की नौकरी के बाद अब ‘रिजल्ट’ सुधारना होगा। यह शिक्षक डीएलएड की निर्धारित योग्यता पूर्ण नहीं करते हैं। ऐसे में उन्हें राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान की अंक सुधार परीक्षा में बैठना होगा। वह न्यूनतम एक व अधिकतम चार विषयों में परीक्षा दे सकते हैं।

डीएलएड की अनिवार्यता के बाद अब शिक्षकों के सामने एक अड़ंगा और है। डीएलएड कोर्स के लिए उनके बारहवीं में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। एससी, एसटी, ओबीसी व दिव्यांग शिक्षकों के लिए पांच फीसद की रियायत है। जिन शिक्षकों के अंक कम हैं उन्हें राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान की कक्षा बारह की अंक सुधार परीक्षा में शामिल होना होगा। क्षेत्रीय निदेशक प्रदीप रावत ने बताया कि उत्तराखंड में 37230 अभ्यर्थियों द्वारा डीएलएड का पंजीकरण कराया गया है। सामान्य वर्ग में 6668 अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिनके बारहवीं में 50 प्रतिशत से कम अंक हैं। इसी तरह आरक्षित वर्ग में 1777 अभ्यर्थी ऐसे हैं जिनके 45 प्रतिशत से कम नंबर हैं। ऐसे में ये शिक्षक डीएलएड के लिए निर्धारित योग्यता पूरी नहीं करते हैं। इन्हें अर्हता पूर्ण करने के लिए अंक सुधार का विकल्प दिया गया है। जिसके लिए एनआइओएस की स्ट्रीम-1 में 31 जनवरी 2018 तक ऑनलाइन प्रवेश लिया जा सकता है।
एनआइओएस की वेबसाइट ‘डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट एनआईओएस डॉट एसी डॉट इन’ (www.nios.ac.in) के माध्यम से प्रवेश लिया जा सकता है। ऐसे अभ्यर्थियों की अंक सुधार परीक्षा अक्टूबर 2018 में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों के पास ऑन डिमांड परीक्षा का भी विकल्प है। जिन शिक्षकों के अंक कम हैं उन्हें कोर्स में प्रोविजनल प्रवेश दिया जाएगा। उनके 12वीं में अंक प्रतिशत निर्धारित प्रतिशत से कम होगा उन्हें डीएलएड प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जाएगा।

दो बच्चियों के साथ हिमाचल की महिला नहर में कूदी

0

विकासनगर। शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब की एक महिला अपनी दो बेटियों के साथ ढकरानी स्थित शक्तिनहर में कूद गई। महिला को बच्चियों समेत नहर में कूदते देख स्थानीय तैराक युवकों ने बिना समय गंवाए नहर में छलांग लगा दी। तैराक युवकों ने महिला व दोनों बच्चियों को सकुशल बचा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मां व बेटियों को उपचार के लिए लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी। पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में गृह कलेश के चलते महिला द्वारा दोनों बेटियों के साथ नहर में कूदने जैसा कदम उठाना आया है।

जानकारी के अनुसार हिमाचल के भूपपुर पांवटा साहिब निवासी सुखविंदर कौर पत्नी प्रदीप चंद अपनी दो बेटियों दीपिका(6) व सगुन डेढ़ वर्ष के साथ ढकरानी में शक्तिनहर के पास आयी। महिला दोनों बेटियों के साथ पहले कुछ देर तक इधर अधर घूमी। स्थानीय तैराक युवकों ने महिला को जब बच्चियों के साथ घूमते देखा तो उन्हें कुछ शक हुआ। युवक पास आकर कुछ पता कर पाते, इससे पहले ही महिला अपनी दो बेटियों को साथ लेकर शक्तिनहर में कूद गयी। ढकरानी के तैराक युवकों ने बिना समय गंवाए शक्तिनहर में छलांग लगा दी और अपनी जान पर खेलकर महिला व दोनों बेटियों को सकुशल बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। कोतवाल एसएस नेगी मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। महिला व बच्चियों को उपचार के लिए लेहमन अस्पताल पहुंचाया और महिला से पूछकर परिजनों को सूचना दी।
कोतवाल एसएस नेगी के अनुसार पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में आया कि महिला ने गृह कलेश के चलते बच्चियों के साथ नहर में छलांग लगायी है। स्थानीय तैराक युवकों ने तीन जानें बचाकर सराहनीय कार्य किया है।