Page 385

आठ नवम्बर तक प्रभावित रहेगा कई ट्रेनों का संचालन

0

हरिद्वार। अगले चार दिनों में अगर आप उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से ट्रेन का सफर करना चाह रहे हैं तो जरा यात्रा से पहले गाड़ियों की आवाजाही जांच लें। पांच से आठ नवम्बर तक देहरादून से आने-जाने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। प्रभावित ट्रेनों का सफर नौ नवम्बर तक सामान्य हो पाएगा।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक देहरादून के हर्रावाला रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक का काम चल रहा है। जिसकी वजह से देहरादून आने वाली दो ट्रेनों को रद्द किया गया है और कुछ ट्रेनों का संचालन हरिद्वार तक ही होगा। लाहौरी और जनता एक्सप्रेस को रद्द किया गया है। इसके अलावा बांद्रा, लिंक, गोरखपुर एक्सप्रेस, काठगोदाम एक्सप्रेस का संचालन आठ नवम्बर तक हरिद्वार तक ही रहेगा। हालांकि, यात्रियों के पास हरिद्वार से कुछ दूसरी ट्रेनों का विकल्प रहेगा। 5 नवंबर को लाहौरी, 6 को लाहौरी और जनता, 7 को भी लाहौरी और जनता एक्सप्रेस दोनों, 8 को लाहौरी एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी। जबकि, 8 नवंबर को जनता एक्सप्रेस का संचालन होगा। 9 नवंबर से दोनों ट्रेनों का संचालन सामान्य हो जाएगा। इसके अलावा, गोरखपुर, लिंक एक्सप्रेस, ब्रांद्रा एक्सप्रेस, उज्जैन एक्सप्रेस, काठगोदाम ट्रेनों का संचालन 8 नवंबर तक हरिद्वार तक ही चलेंगी।

पुलिस ने शातिर चोर गिरोह पकड़ा, कई घटनाओं का खुलासा

0

रुड़की। कोतवाली सिविल लाइन पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए बन्द मकानों में रेकी कर चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनसे तमाम घटनाओं के साथ ही रुड़की में रिटायर्ड आईआईटी कर्मी व दो अन्य लोगों के यहां हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है। इनसे चोरी की इन घटनाओं में गया काफी माल भी बरामद कर लिया गया है। पकड़ा गया एक बदमाश आईआईटी में ही संविदा पर काम कर रहा था। तीनों के खिलाफ अलग अलग तीन दर्जन मुकदमें दर्ज हैं।
आईआईटी के रिटायर्ड कर्मचारी एवं पूर्व नगर पालिका चेयरमैन दिनेश कौशिक के भाई सच्चिदानंद कौशिक के सिविल लाइन स्थित घर से छोटी दीवाली की रात्रि चोरी हो गई थी। उस समय जब कौशिक का परिवार नोएडा गया हुआ था। चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए घरेलू सामान नकदी व जेवरात आदि चोरी कर लिए गए थे। इसी प्रकार की एक चोरी इससे कुछ रोज पूर्व आईआईटी गेट के सामने गली में रहने वाले यशवीर सैनी नामक व्यक्ति के यहां हुई थी। इस वारदात में भी बंद मकान को निशाना बनाया गया था। एससपी केके वीके के निर्देशन में इन चोरी की वारदातों के खुलासे को लगी सिविल लाइन कोतवाली पुलिस के शक की सुई आईआईटी के फर्नीचर विभाग में संविदा पर काम करने वाले दीपक धीमान पुत्र सुखबीर सिंह निवासी ग्राम हसनपुर लुहारी थानाभवन जिला शामली हाल निवासी आमोद कुंज एनआईएच गेट के पास रुड़की की ओर घूमी। दरअसल, सच्चिदानंद के आईआईटी में कार्यरत रहने के दौरान दीपक उनके संपर्क में आया था और बिजली मिस्त्री का काम जानने वाला दीपक यदाकदा किसी बिजली संबंधी काम के लिए उनके घर आता जाता था। उनके यहां हुई वारदात से कुछ रोज़ पूर्व भी दीपक उनके घर बिजली का कुछ काम करके गया था। सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने दीपक को केंद्र में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई तो पूरा मामला साफ हो गया। पुलिस ने दीपक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की तो उसने सच्चिदानंद कौशिक के साथ ही इससे कुछ रोज पूर्व आईआईटी गेट के सामने गली में रहने वाले यशबीर सिंह सैनी के मकान में भी इसी प्रकार चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। उसने बताया कि वह अपने दो अन्य साथियों मयंक उर्फ टिंकू पुत्र नत्थूराम निवासी बड़ौत हाल निवासी आवास विकास रुड़की एवं उधम सिंह उर्फ लंगड़ा पुत्र स्वर्गीय खचेड़ू निवासी गांव मंसूरी थाना इंचौली जिला मेरठ के साथ दीपक इस प्रकार की वारदातों को अंजाम देता रहा था। पुलिस ने दिन रात भाग दौड़ कर इन दोनों को भी पकड़ लिया।
एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि इन तीनों से दोनों वारदातों के साथ ही कुछ रोज पूर्व गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास में शिव नारायण नामक व्यक्ति के यहां हुई चोरी की वारदात का सामान भी बरामद हुआ है। इस वारदात को भी इन तीनो ने ही अंजाम दिया था। दीपक धीमान ने अपने साथियों के साथ सच्चिदानंद कौशिक के यहां वाली वारदात को कुछ इस प्रकार अंजाम दिया कि उनके घर बिजली का काम करते समय बातों-बातों में उसकी जानकारी में आ गया कि श्री कौशिक का परिवार छोटी दीपावली पर नोएडा जाएगा और घर खाली रहेगा। इसके बाद उसने अपने रिश्तेदार मयंक उर्फ टिंकू को सूचित किया और बकायदा उसे सच्चिदानंद के घर की रेकी कराई। यशवीर सैनी के घर वाली वारदात को भी रेकी करके ही अंजाम दिया गया था। एसपी देहात ने बताया कि यह तीनों लोग तमाम वारदातों को इसी प्रकार अंजाम देते थे। तीनों बदमाशों के खिलाफ अलग अलग तीन दर्जन मुकदमे दर्ज हैं और लूट तक का मुकदमा भी इन पर है।

डीएलएड का रजिस्ट्रेशन करा चुके विशिष्ट बीटीसी शिक्षक निरस्त कराएंगे अपना रजिस्ट्रेशन

0

देहरादून। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी संस्थान (एनआईओएस) में डीएलएड का रजिस्ट्रेशन करा चुके विशिष्ट बीटीसी शिक्षक अपने रजिस्ट्रेशन निरस्त कराएंगे। शनिवार को रेस कोर्स स्थित शिक्षक भवन में प्राथमिक शिक्षक की बैठक में यह निर्णय किया गया।

प्रांतीय महामंत्री दिग्विजय सिंह चौहान ने कहा कि राज्य की विशिष्ट बीटीसी की मान्यता न मिलना अफसरों के स्तर की चूक है। शिक्षकों का इसमें कोई दोष नहीं है। उन्होंने शासन से मिले दिशानिर्देशों और व्यवस्थाओं के अनुसार ही विशिष्ट बीटीसी की है। बैठक में तय किया गया कि कोई भी शिक्षक एनआईओएस में डीएलएड के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करेगा। और जिन शिक्षकों ने रजिस्ट्रेशन करवा लिए है, वो भी तत्काल अपने रजिस्ट्रेशन वापस लेंगे। मालूम हो कि, पूर्व में कुछ शिक्षकों ने असमंजस में रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया था। अभी एनआईओएस के रजिस्ट्रेशन का का वक्त बढ़ाए जाने के बाद विशिष्ट बीटीसी शिक्षक गुपचुप ढंग से रजिस्ट्रेशन कराने लगे हैं।
महामंत्री ने साफ कहा कि शिक्षकों को घबराने की जरूरत नहीं है। यह चूक विभाग के स्तर से हुई है। संघ शिक्षकों के हित के लिए संघर्ष जारी रखेगा। दून के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कृषाली और नरेंद्र मैठानी ने कहा कि सरकार को केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय और एनसीटीई से बात कर विशिष्ट बीटीसी की मान्यता का समाधान कराना चाहिए।
बैठक में चंपावत के गोविंद सिंह वोरा, पौड़ी जिला मंत्री दीपक सिंह नेगी, नरेंद्र मैठानी, राकेश बागड़ी, सतीश कपरूवान, विनोद असवाल, देवेश डोभाल, अनिल चमोली, सूर्यप्रकाश, राजेंद्र त्यागी, फरीद खान, हिम्मत सिंह, वीरेंद्र भंडारी, प्रमोद कैंत्यूरा, फरशराम कोठारी, विनोद जुयाल, अवतार सिंह, महावीर सिंह, चमन पंवार आदि मौजूद रहे।

राजकीय बाल गृह में बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार, सात के खिलाफ मामला दर्ज

0

देहरादून। राजकीय बाल गृह में रह रहे बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार करने का मामला सामने आया है। थाना नेहरू कालोनी पुलिस ने सात कर्मियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
बता दें कि कुछ माह पूर्व राजकीय बाल गृह में एक बच्ची पर गीजर का गरम पानी गिर गया था। इलाज सही तरीके से नहीं कराया गया था। यदि बच्ची का इलाज समय से और सही तरीके से कराया जाता तो उसका पैर निशक्त नहीं होता और ऑपरेशन की जरूरत भी न पड़ती। लेकिन इलाज के दौरान तत्कालीन फार्मेसिस्ट के साथ-साथ वहां नियुक्त केयर टेकर व विभिन्न महिलाओं की भी जांच रिपोर्ट में लापरवाही सामने आई है।
इसी तरह पूर्व में एक नवजात शिशु जो दो माह का था, की मृत्यु हो गई थी। जांच के दौरान शिशु की मृत्यु के पीछे भी केयर टेकर की लापरवाही सामने आई है। लापरवाही के चलते शनिवार को थाना नेहरू कॉलोनी पर मुकदमा किशोर न्याय अधिनियम के तहत हरिकृष्ण सेमवाल पूर्व फार्मेसिस्ट, केयरटेकर मंदा, शांति, दीपा, सुशीला, सरोजिनी तथा करण के विरुद्ध पंजीकृत किया गया है। पुसिल का कहना है कि अभियोग की विवेचना की जा रही है। गुण दोष के आधार पर संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

6 नवम्बर को स्कूली बच्चों व शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच मध्य संवाद कार्यक्रम

0
मुख्यमंत्री की पहल पर इस वर्ष राज्य स्थापना दिवस समारोह की श्रृंखला में स्कूली बच्चों और शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के मध्य संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर 6 नवम्बर को शासन में तैनात आई.ए.एस. अधिकारी देहरादून एवं आस-पास के सरकारी स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों से संवाद करेंगे और उनके साथ समय व्यतीत करेंगें। मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह 06 नवम्बर को सचिवालय में शिक्षा विभाग द्वारा चयनित 20 टापर्स छात्र-छात्राओं के साथ स्वयं मुलाकात एवं परिचर्चा करेंगे।
स्कूली बच्चों और शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के मध्य संवाद कार्यक्रम में डाॅ.रणबीर सिंह रा.प्रा.वि.जाखन व रा.इ.का.किशनपुर, देहरादून, श्री ओमप्रकाश रा.प्रा.वि.हाथीबडकला व रा.क.उ.मा.वि. हाथीबडकला, देहरादून, श्रीमती राधा रतूड़ी रा.उ.प्रा.वि. 55-राजपुर रोड एवं आवासीय विद्यालय 55-राजपुर रोड, देहरादून, श्रीमती मनीषा पंवार रा.इ.का.मेहूवाला व रा.प्रा.वि. मेहूवाला, देहरादून, श्रीमती भूपिंदर कौर औलख रा.इ.का.रानीपोखरी, श्री डी.सेन्थिल पाण्डियन रा.इ.का.कारगी व रा.प्रा.वि.कारगी, श्रीमती राधिका झा रा.इ.का.माजरी माफी व रा.उ.मा.वि. चकजोगीवाला, श्रीमती सौजन्या रा.इ.का.कौलागढ़ व रा.प्रा.वि.कौलागढ़, श्री दिलीप जावलकर रा.इ.का.बडोवाला(जौली) व रा.प्रा.वि.भानियावाला, देहरादून।
श्री हरबंस सिंह चुघ रा.इ.का. हर्बटपुर व रा.प्रा.वि.ढकरानी, श्रीमती उषा शुक्ला रा.प्रा.वि.छरवा लोअर व रा.इ.का.छरवा, श्री चन्द्रशेखर भट्ट रा.प्रा.वि.खुरर्पाताल, रा.उ.प्रा.वि.खुरर्पाताल व रा.इ.का.खुरपाताल, श्री पंकज कुमार पाण्डेय रा.इ.का.थानो व रा.प्रा.वि.रामनगर डांडा, श्री रंजीत कुमार सिन्हा रा.उ.प्रा.वि.कुआंवाला व रा.क.उ.मा.वि.हर्रावाला, श्री बृजेश कुमार संत रा.प्रा.वि.मालदेवता व रा.इ.का.मालदेवता, देहरादून, श्री इन्दुधर बौड़ाई रा.बा.इ.का.राजपुर रोड, देहरादून, श्री हरिचन्द्र सेमवाल रा.इ.का.पुजारगांव, टिहरी, श्री अशोक कुमार रा.इ.का.गंगाभोगपुर, पौड़ी, श्री भूपाल सिंह मनराल रा.इ.का.मोहनचट्टी पौड़ी।
श्री विनय शंकर पाण्डेय रा.इ.का.गुलर, टिहरी, श्री युगल किशोर पंत रा.इ.का.सहिया व रा.प्रा.वि.सहिया, श्री रणवीर सिंह चैहान रा.इ.का.कालसी व रा.प्रा.वि.कालसी, देहरादून, श्री धीरज गब्र्याल रा.इ.का.मोतीनगर व रा.प्रा.वि.मोतीनगर, नैनीताल एवं श्री सुरेन्द्र नारायण पाण्डेय रा.इ.का.गढ़ीश्यामपुर व रा.इ.का.छिद्दरवाला देहरादून में सरकारी स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों से संवाद करेंगे और उनके साथ समय व्यतीत करेंगें।

ऊर्जा निगम व्यवस्था में सुधार के दावे फेल

0

देहरादून। ऊर्जा निगम व्यवस्थाओं में सुधार के लाख दावे करें, पर हकीकत बदहाल ही है। छोटे-छोटे कामों के लिए उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ता है जबकि यह परेशानी भी निगम के कारण ही पैदा होती है। ऐसा ही एक मामला स्वीकृत भार कम कराने को लेकर सामने आया है। सुद्धोवाला निवासी दीपिक सिंह ने जनवरी, 2016 में 75 किलोवाट क्षमता का कनेक्शन लिया था। छह महीने बाद उन्होंने देखा कि जरुरत खपत के अनुसार कनेक्शन की क्षमता अधिक है। लोड कम कराने के लिए वह अधिशासी अभियंता कार्यालय में संपर्क किया तो वहां से कहा गया कि छह महीने बाद लोड में बदलाव किया जा सकता है। जबकि छह महीने पूरे हो चुके थे।

वहीं, नियमानुसार कनेक्शन लेने के बाद एक बिल आने के बाद उपभोक्ता लोड में बदलाव करा सकता है। कई महीने चक्कर काटने के बाद दीपिका ने दिसंबर, 2016 में आवेदन किया कि 75 किलोवाट लोड को 30 किलोवाट करा दिया जाए, लेकिन इसके बाद भी लोड कम नहीं किया गया और उसी लोड के हिसाब से बिल जारी किया जाता रहा। सितंबर, 2017 में एसडीओ मोहनपुर ने उन्हें जानकारी दी कि लोड कम कर दिया है, लेकिन इसके बाद भी बिल 75 किलोवाट लोड के अनुसार ही आया।
ऊर्जा निगम दफ्तरों के चक्कर काटकर परेशान दीपिका सिंह ने विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच में शिकायत की। अधिशासी अभियंता ग्रामीण ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि 30 अप्रैल, 2017 को लोड घटा दिया था, लेकिन तकनीकी कारणों से लोड में बदलाव नहीं हुआ। इसके बाद चेक मीटर लगाया गया और मीटर 33 फीसद धीमा पाया गया। इसके बाद फिर से सितंबर में भार कम करने के आदेश जारी किए गए। मंच ने फैसला सुनाया कि 30 अप्रैल से ही लोड कम करना माना जाएगा। ऊर्जा निगम उपभोक्ता को मई से अब तक का संशोधित बिल जारी करे।

विद्यालय प्रबंधन ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयनित छात्रा को रातोंरात भेजा भोपाल

0

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जनपद के पुरोला तहसील के तहत राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में चयनित राजकीय इंटर कॉलेज के हाईस्कूल की छात्रा रचना को विद्यालय प्रबंधन ने रातों रात गाड़ी बुक करके भोपाल भेज दिया गया है। मीडिया के बीच मामला आने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया और प्रतियोगिता के लिए हाईस्कूल की छात्रा रचना को भोपाल भेजा गया है। जबकि पहले विद्यालय प्रबंधन दस्तावेज पूरे न होने का बहाना बनकार छात्रा को प्रतियोगिता में नहीं भेज रहा था।

राजकीय इंटर कॉलेज गुंदियाट गांव में कक्षा 10वीं की छात्रा रचना का चयन राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए हुआ था। रचना ने गत माह प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता में ऊंची कूद एवं लम्बी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। जिसे मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में छह नवम्बर से राष्ट्रीय प्रतियोगिता शुरू हो रही है। रचना को शुक्रवार को यहां से भोपाल के लिए प्रस्थान करना था, लेकिन विद्यालय प्रशासन द्वारा समय पर छात्रा के दस्तावेज तैयार न करने की जानकारी मीडिया कर्मियों को लगी तो उन्होंने विद्यालय एवं बालिका के गांव का रुख किया और इसकी जानकारी शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को दी।
विद्यालय प्रशासन ने तो दस्तावेज उपलब्ध न होने का बहाना बनाकर छात्रा को नेशनल गेम में भेजने से साफ मना कर दिया था, जिससे बालिका व उसके परिजन परेशान थे, लेकिन मामला मीडिया के बीच उछलता देख खंड शिक्षा अधिकारी सीएस चौहान ने प्रधानाचार्य को सख्ती के साथ छात्रा को नेशनल गेम में प्रतिभाग करने के निर्देश जारी कर दिए गए थे। वहीं प्रधानाचार्य पीएस. सिंधवाल एवं पीटीआई शूरवीर सिंह राणा, रचना को शुक्रवार शाम आठ बजे गुंदियाट गांव से टैक्सी द्वारा देहरादून ले गए। देहरादून से शनिवार सुबह 10 बजे रचना को ट्रेन से भोपाल भेज दिया गया है। 

विदेशी सीख रहे पहाड़ी संस्कृति और ग्राम्य जीवन शैली

0

उत्तरकाशी। भौतिकवाद के इस युग में जहां हर कोई न‌िजी फायदे तक ही ‌सिमट गया है, वहीं आर्य विहार आश्रम वैदिक सिद्धांतों के सहारे ग्राम्य जीवन व आध्यात्म का मार्ग दिखा रहा है। जिस वजह से देश-विदेश के कई साधक यहां पर गांव के पारंपरिक जीवन का अनुभव कर वैदिक ज्ञान को समझने का प्रयास कर रहे हैं, जिन्हें गुरु गिर‌िधर आदित्य द्वारा कर्म योग व आत्म निर्भरता का गुण सिखाया जा रहा है।

जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर स्थित इस आश्रम में घंटो पूजा-पाठ नहीं होती, बल्क‌ि कर्म को पूजा मानते हुए सादा जीवन जीया जाता है। यही वजह है कि आश्रम के सिद्धांतों से अनजान लोगों से किसी प्रकार का डोनेशन नहीं लिया जाता है। इसके बदले साधक निजी कमाई व आश्रम में चल रहे कुटिर उद्योग से सारा खर्चा चलाते हैं। करीब आधी दुनिया में भटकने के बाद स्विट्जरलैंड के क्लोडियो, जर्मनी की राम्या व इटली की नाडिया को आध्यात्म का सही अर्थ पहाड़ के ग्राम्य जीवन से मिला। इनके जैसे कई अन्य साधक योग साधना के बाद खेती, भवन निर्माण, खाना बनाना, साफ-सफाई आदि कार्य स्वयं ही करते हैं। साधकों द्वारा स्थानीय फूलों, जड़ी-बूटियों व शहद, साबुन, फेश क्रीम आदि बनाकर बेचा जाता है जिसमें स्थानीय ग्रामीण भी सहयोग करते हैं।
आश्रम से जुड़े हेमंत ध्यानी बताते हैं कि वैदिक काल से ग्राम्य जीवन शैली के लोग हमेशा से प्रकृति से आत्मसात होकर एक आध्यात्मिक जीवन जीते थे, लेकिन आज लोग इस जीवन को भूलने लगे हैं। इसी वजह से हमारे यहां पहाड़ी संस्कृति को संजोते हुए कर्म को महत्व दिया जाता है। पहाड़ी शैली से बना आश्रम इको फ्रैंडली तकनीक से युक्त है। यहां पर फसल को सुरक्षित करने के लिए सोलर फेंसिंग, खाना बनाने के लिए ओखली, चक्की, मिट्टी के चूल्हा आदि का प्रयोग तथा वर्षा जल को संरक्षित करने की व्यवस्था की गई है। कूड़ा निस्तारण के लिए अजैविक कूड़े को ऋषिकेश स्थित ट्रीटमेंट प्लांट में भेजा जाता है। उन्होंने कहा कि अगर गांवों में आधुनिक तकनीक व वैदिक परंपराओं को शामिल कर ग्रामीणों में आत्मनिर्भरता का अहसास जगाया जाए तो उनका जीवन फिर से खुशहाल हो सकता है। 

सीएम ने 54 करोड़ से अधिक की योजनाओं का किया शिलान्यास व लोकापर्ण

0

गोपेश्वर। चमोली जिले के गैरसैण में आयोजित मेले के दौरान उत्तराखंउ के सीएम त्रिवेंद सिंह रावत ने क्षेत्र के लिए 54 करोड़, 81 लाख, 82 हजार की 19 विभिन्न विकास योजनाओं का लोकापर्ण व शिलान्यास भी किया।
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में पीएमजीएसवाई के तहत देवलधार(दिवागाड़)-कण्डारीखोड मोटर मार्ग लागत 547.09 लाख, पांडुवाखाल-गोगनामल्ला मोटर मार्ग लागत 386.36 लाख, ब्रुर्गीधार मेहलचैरी-बछुवा से स्यूणी तल्ली मोटर मार्ग लागत 251.17 लाख, गैरसैंण-स्यूणी मल्ली मोटर मार्ग लागत 377.51, देवलधार-कल्चूना मोटर मार्ग लागत 391.68 लाख, सुगरबैंड-सिलपाटा मोटर मार्ग लागत 895.41 लाख एवं लोक निर्माण विभाग गौचर की चांदपुरगढी मोटर मार्ग लागत 250.64 लाख तथा लोनिवि गैरसैंण की पजियाणा-घण्डियाल मो.मार्ग विस्तार लागत 309.91 लाख, हरगढ मो.मार्ग लागत 102.68 लाख के साथ ही नगर पंचायत भवन गैरसैण का शिलान्यास किया।
वहीं उन्होंने पीएमजीएसवाई की सुगरबैंड-सिलपाटा मोटर मार्ग लागत 960.37 लाख, मलगुड-मज्याडी मल्ली मो.मार्ग लागत 253.44 लाख, गीबर-पैव मोटर मार्ग लागत 250.89 लाख, लोनिवि गौचर की कांवासेरा-थापली मोटर मार्ग लागत 267.35 लाख, लोनिवि गैरसैंण टैडुडा गदेरे में 15 मीटर स्पान मोटर पुल निर्माण लागत 37.10लाख, सलियाणा घाट में 36 मी. स्पान स्टील गार्डर पैदल लागत 35 लाख तथा आरडब्लूडी की राउमावि आंद्रपा लागत 53.57 लाख, राजूहा झुमाखेत लागत 79.50 लाख एवं कानूनगो चैकी गैरसैंण का निर्माण लागत 31.65 लाख की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकापर्ण भी किया।

भराड़ीसैण विधानसभा भवन का सीएम ने किया निरीक्षण

0

गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र रावत ने आगामी विधानसभा सत्र को दृष्टिगत रखते हुए भराड़ीसैण विधानसभा का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यो का जायजा लिया। सीएम ने जिलाधिकारी आशीष जोशी एवं पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट से विधानसभा सत्र की तैयारियों के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक सुरेन्द्र सिंह नेगी, थराली विधायक मगन लाल शाह, जिला पंचायत अध्यक्षा मुन्नी देवी शाह, ब्लॉक प्रमुख सुमति बिष्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरूण मैठाणी, नगर पंचायत अध्यक्ष गंगा सिंह पवार, जिलाधिकारी आशीष जोशी, पुलिस अधीक्षक तृप्ती भट्ट, एसडीएम स्मृता परमार आदि मौजूद रहे।