Page 384

गोविंदा ने शुरु की नई फिल्म की शूटिंग

0

इस साल मार्च में रिलीज हुई फिल्म आ गया हीरो के बाक्स आफिस पर जीरो साबित होने के गम से आहत गोविंदा ने अब इससे बाहर निकलकर अपनी एक नई फिल्म की शूटिंग शुरु कर दी है। ‘फ्राई डे’ नाम की इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक डोगरा कर रहे हैं और फिल्म में गोविंदा के साथ फिकरे फेम अभिनेता वरुण शर्मा हैं।

मुंबई में फिल्म का पहला शेड्यूल शुरु हो चुका है, जहां से तस्वीरें गोविंदा ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। ये कामेडी फिल्म बताई जाती है, जिसे दो शेड्यूल में पूरा किया जाएगा। इस फिल्म का दूसरा शेड्यूल दिल्ली में होगा। जानकारी के अनुसार, इस फिल्म को अगले साल मार्च-अप्रैल तक रिलीज करने की योजना है। वरुण शर्मा की दिसंबर में ‘फुकरे रिटर्न्स’ भी रिलीज होने जा रही है। इसे पहले 8 दिसंबर को रिलीज होना था, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट एक सप्ताह आगे बढ़ाकर 15 दिसंबर कर दी गई है।

गोविंदा के लिए चर्चा है कि वे अपने बेटे को लांच कराने के लिए कई प्रोडक्शन घरानों के साथ संपर्क में हैं, लेकिन किसी ने अभी तक उनको जवाब नहीं दिया है। पहले कहा जा रहा था कि साजिद नडियाडवाला की कंपनी जूनियर गोविंदा को लांच करेगी, लेकिन साजिद ने इसका खंडन कर दिया। चर्चा तो ये भी थी कि शुरु होने जा रही साजिद की कंपनी की फिल्म हाउसफुल 4 में गोविंदा को कास्ट करने की बात थी, लेकिन गोविंदा ने कहानी और रोल सुने बिना ही इसमें काम करने से मना कर दिया।

रैबार कार्यक्रम में मिले सुझावों पर जल्द शुरु होगा कामः सीएम रावत

0
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित ‘‘रैबार‘‘ कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि रैबार कार्यक्रम के द्वारा राज्य के विकास के लिए कई अच्छे सुझाव प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान हमें सुझाव मिले हैं कि कौशल विकास कार्यक्रम पर फोकस किया जाना चाहिए, इसे और अधिक विकसित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिलों की मैपिंग की आवश्यकता पर चर्चा हुयी है। वहाँ की क्या-क्या आवश्यकताएं और प्राथमिकताएं हैं, इसकी जानकारी होना आवश्यक है ताकि योजनाएं उसके अनुरूप बनायी जाएं। हाॅस्पिटैलिटी सेवाओं का विकास किया जाने पर बल दिया है। राज्य में कनैक्टिविटी का विकास किया जाए। दूरस्थ क्षेत्रों में एयर कनैक्टिविटी पर बल दिया जाए। होम स्टे योजना को सांस्कृतिक विशिष्टताओं से जोड़कर विकसित किया जाए। राज्य में एडवेंचर टूरिज्म और माउन्टेन बाईकिंग की काफी सम्भावनाएं हैं। उत्तरकाशी में इस पर प्रयोग भी शुरू कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी की स्वच्छता के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में स्थानीय लोगों की समिति बनायी जाएगी। पलायन को रोकने के लिए शिक्षण संस्थानों को गुणवत्तापूर्ण बनाए जाने पर बल दिया जाए। उन्होंने कहा कि जैविक खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है। जैविक खेती को अधिक प्रोत्साहित किया जाएगा। प्रसून जोशी ने फिल्म इंडस्ट्री से सम्बन्धित संस्थान भी बनाए जाने चाहिए। उन्होंने बताया कि एनटीआरओ चीफ आलोक जोशी ने साइबर सिक्योरिटी की ट्रेनिंग दिये जाने की बात कही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि उत्तराखण्ड में ड्रोन्स एप्लीकेशन सेंटर खोला जाएगा।
मुख्यमंत्री आवास में रविवार को आयोजित रैबार कार्यक्रम के समापन सत्र में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, थल सेना अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, एन.टी.आर.ओ के चेयरमैन आलोक जोशी, प्रधानमंत्री के सचिव भाष्कर खुल्बे, प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी और आचार्य बालकृष्ण ने प्रतिभाग किया।
प्रसून जोशी ने कहा कि पहाड़ की महिलाओं में संघर्ष की क्षमता है। प्रकृति संघर्ष और जीवटता सिखाती है परन्तु चालाकी नहीं। पहाड़ो का जीवन चुनौतियां सिखाता है, लेकिन छल नहीं। उन्होने सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पर्यटन एवं पर्यावरण के मध्य संतुलन होना चाहिए। उत्तराखण्ड के लोगों की रचनात्मकता को देखते हुए यहां पर मीडिया एवं क्रियेटिव आर्टस का एक संस्थान खोलना चाहिए। उन्होने ब्रांड उत्तराखण्ड विकसित करने की बात कही।
मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने रैबार में प्राप्त सुझावों का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार सकारात्मक रूप से इन सुझावों पर काम करेगी। उन्होने महिलाओं के स्वंय सहायता समूहों द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना करते हुए ऐसे समूहों को प्रोत्साहित किए जाने पर बल दिया। उन्होने प्रधानमंत्री के सचिव द्वारा विजन 2020 विकसित करने के सुझाव का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड के अधिकारियों ने बहुत से क्षेत्रों को चिन्ह्ति कर लिया है और शीघ्र ही एक रोड मैप बनाया जायेगा।
थल सेना अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी पर्वतीय क्षेत्रों में पलायन का प्रमुख कारण है। उन्होने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ उत्तराखण्ड को अपनी संस्कृति भी बचा कर रखनी होगी। स्कूली शिक्षा के साथ साथ उच्च शिक्षा के केन्द्र भी पहाड़ो में खोले जाए। कई ऐसे इलाके जो अभी तक पर्यटकों के लिए अनजान थे उन्हें भी खोलने पर विचार किया जाए। ट्रेकिंग और माउन्टेन बाईकिंग जैसे क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा दिया जाए।
एनटीआरओ के प्रमुख आलोक जोशी ने कहा कि आज हिन्दुस्तान में 05 लाख साईबर सिक्योरिटी विशेषज्ञों की जरूरत है। उत्तराखण्ड में उपलब्ध संसाधनों में हल्के-फुल्के बदलाव के साथ साईबर सिक्योरिटी प्रशिक्षण के रूप में एक बड़े क्षेत्र में रोजगार सृजित किया जा सकता है। उन्होने कहा कि एनटीआरओ और उत्तराखण्ड सरकार मिलकर तीन माह के अन्दर साईबर सिक्योरिटी ट्रेनिंग के लिए एक केन्द्र खोलने जा रहे है जिसमें प्रथम चरण में 25 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जायेगा। उन्होने द्रोन एप्लीकेशनों के लिए भी देहरादून में सेन्टर खोलने की बात कही।

डीपी सिंह को पकड़ने के लिए सतर्क हुई पुलिस

0

रुद्रपुर। एनएच घोटाले में एसआईटी ने दो तहसील कर्मियों व दो किसानों को हिरासत में ले लिया है। माना जा रहा है कि अंतिम दौर की पूछताछ के बाद इनकी गिरफ्तारी की जाएगी। उधर, एसआईटी एनएच घोटाले में आरोपी निलंबित पीसीएस अफसर डीपी सिंह की गिरफ्तारी के लिए कोशिश कर रही है। न्यायालयों में समर्पण की संभावना को देखते हुए वहां सादा कपड़ों में पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा। एसआईटी उनके खिलाफ गैरजमानती वारंट हासिल करने की कोशिश करेगी।

सूत्रों ने बताया कि एसआईटी ने जसपुर तहसील के संग्रह अमीन अनिल कुमार व एसडीएम दफ्तर के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राम समुझ को रविवार को हिरासत में ले लिया। इसके अलावा किसान ओमप्रकाश व चरण सिंह को हिरासत में लिया है। माना जा रहा है कि संग्रह अमीन व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के खिलाफ गड़बड़ी करने के कुछ साक्ष्य एसआईटी के हाथ लग गए हैं। इसके अलवा जिन किसानों को हिरासत में लिया गया है, उनके बैंक खातों की डिटेल पहले ही एसआईटी निकाल चुकी है। माना जा रहा है कि उन्होंने बैक डेट का खेल करके करोड़ों रुपये ज्यादा मुआवजा लिया है। सूत्रों का कहना है कि इन चारों से अंतिम दौर की पूछताछ के बाद उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। उधर, एसआईटी ने सारी ताकत डीपी सिंह की गिरफ्तारी के लिए लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट से राहत न मिलने के बाद अब एसआईटी उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट हासिल करने की तैयारी में है। सूत्रों का कहना है कि कोर्ट में समर्पण की आशंका में एसआईटी सादा कपड़ों में पुलिस कर्मी तैनात कर देगी। यहां बता दें कि जसपुर व काशीपुर की जांच पूरी करने के बाद एसआईटी अब गिरफ्तारियां करने पर आमादा है। एसएसपी डा. सदानंद दाते ने बताया कि जसपुर से चार लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। उन्होंने अभी गिरफ्तारी की बात से इंकार किया है।

टीचर ने गरीब बच्चों संग बांटी खुशियां

0

(रानीखेत)ताड़ीखेत- सामूहिक सहभोज योजना पर अमल करने में विकासखंड के गुरुजनों ने एक अनूठी मिसाल पेश की है। अपनी खुशी में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के नौनिहालों को शामिल करने की अनूठी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए प्राथमिक विद्यालय बजीना में सहभोज कार्यक्रम हुआ। इसमें वहां तैनात प्रधानाध्यापक ने अपने बेटा के जन्म दिन तथा भतीजी के आयुष आयुर्वेदिक मेडिकल में चयन पर बच्चों के साथ खुशी मनाई।
प्राथमिक विद्यालय बजीना में उत्सव सा माहौल रहा। पढ़ाई के बाद बच्चों के लिए प्रधानाध्यापक हिलालुद्दीन सिद्धिकी ने अपने बेटे के जन्म दिन तथा भतीजी के आयुष आयुर्वेदिक मेडिकल में चयन पर मध्याह्न भोजन की भांति सभी बच्चों व स्टाफ के लिए सहभोज का आयोजन किया। इसमें आसपास के राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय बजीना, राप्रा वि टूनाकोट के विद्यार्थी व गुरुजन भी शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना व उप शिक्षाधिकारी गीतिका जोशी ने संयुक्त रुप से किया। उन्होंने कहा कि सहभोज योजना का उद्देश्य विद्यालयों में पढ़ाई के साथ बच्चों को अपनी खुशी में शामिल करना है। ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को भी खुशियां दी जा सकें।

हरियाणा की शराब के जखीरे के साथ एक गिरफ्तार

0

काशीपुर- नशे के खिलाफ थाना आइटीआइ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आलू की बोरी के नीचे दबाकर अवैध शराब ले जाते एक ट्रक को जब्त किया। साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक में हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब की 335 पेटियां बरामद हुर्इ हैं। फिलहाल, पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है। शराब की कीमत करीब 15 लाख रुपये है।

एएसपी डा. जगदीश चंद्र ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि थाना आइटीआइ क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए थानाध्यक्ष जसवीर चौहान के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। जब यह टीम वाहन चेकिंग कर रही थी तो उन्हें सूचना मिली कि मल्टीवाल फैक्ट्री के सामने से पुरानी बियर फैक्ट्री को जाने वाली सड़क पर एक ट्रक  खड़ा है, जिसमें अवैध शराब लदी है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को चेक किया तो उसमें आलू की बोरी के नीचे हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब दबी मिली। इसपर पुलिस ग्राम उगनपुर, थाना सुनगढ़ी जिला पीलीभीत, उप्र निवासी चालक बाबूराम पुत्र स्व. तिलकराम को गिरफ्तार कर ट्रक को आइटीआइ थाने ले आई।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि एल्डिकको बाबरपुर, पानीपत, हरियाणा निवासी बलजीत सिंह पुत्र बलविंदर सिंह ने शराब की पेटियों को आलू की बोरी के नीचे दबाकर करनाल हरियाणा से लदबाकर ग्राम नरखेड़ा रोड, थाना विलासपुर, जिला रामपुर उप्र, निवासी तरसेम सिंह पुत्र कश्मीर सिंह को अपने आधार कार्ड की फोटो कॉपी देकर भेजा था। साथ ही माल को मल्टीवाल फैकट्री के सामने पुरानी बियर फैकट्री के सामने छोड़ने को कहा था। कहा कि वहां ग्राम सरमेपुर अमेठी जिला अमेठी उप्र. निवासी दिनेश कुमार पुत्र ओमप्रकाश मिलेगा। जो तुमसे आधार कार्ड की फोटो कॉपी मांगेगा। फोटो कॉपी दिखाने के बाद वह खुद गाड़ी खाली करवा देगा। उसने बताया कि तरसेम भी रुद्रपुर तक ट्रक में बैठकर आया था और फिर वह रुद्रपुर उतर गया। उसने भी उतरते समय दिनेश के बारे में बताया था।

पुलिस ने बलजीत, तरसेम व दिनेश के खिलाफ धारा 60/72 में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है। एएसपी डा. चंद्र ने पुलिस टीम को पंद्रह सौ रुपये इनाम की घोषणा की।

23 नवंबर 2018 को रिलीज होगी रितिक की फिल्म

0

अब तक कहा जा रहा था कि 2018 के अंत तक रितिक रोशन की अगली फिल्म के रुप में उनके पापा राकेश रोशन की फिल्म ‘कृष 4’ रिलीज होगी, लेकिन अभी तक ये फिल्म शुरु भी नहीं हुई है और इस बीच खबर आई है कि अगले साल रितिक की अगली फिल्म के तौर पर फिल्म ‘सुपर 30’ रिलीज होगी, जिसकी तारीख 23 नवंबर घोषित कर दी गई है।

बिहार में गरीब घर के युवा बच्चों के साथ वहां की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने वाले आनंद कुमार की जिंदगी पर बनने जा रही इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल करने जा रहे हैं। बीच में चर्चा थी कि रितिक रोशन इस फिल्म के लिए तारीखें नहीं निकाल पा रहे हैं, इसलिए ये रोल अक्षय कुमार के पास जाएगा, लेकिन फिर खबर आई कि रितिक रोशन ही इस फिल्म में काम करेंगे और अब कहा जा रहा है कि राकेश रोशन की कृष 4 की शूटिंग अगले साल के अंत में इस फिल्म के रिलीज के बाद शुरु होगी।

पहले माना जा रहा था कि 2018 के अंत में रिलीज होने जा रही आनंद एल राय की शाहरु‍ख वाली फिल्म के साथ रितिक रोशन की फिल्म रिलीज होगी, लेकिन अभी तक आनंद एल राय की फिल्म की रिलीज डेट तय नहीं हुई है। इस साल जनवरी में रितिक रोशन की काबिल रिलीज हुई थी, जिसका मुकाबला शाहरुख खान की फिल्म रईस से हुआ था। रितिक रोशन इस साल कंगना के साथ विवादों को लेकर ज्यादा सुर्खियों में रहे हैं।

टिंवकल खन्ना की कहानी का नाट्य रुपांतर

0

लेखिका, फिल्म निर्माता, स्तंभकार और अक्षय कुमार की पत्नी टिंवकल खन्ना के लेखन को एक और अहम पड़ाव हासिल हुआ है। बतौर लेखिका उनकी दूसरी किताब ‘द लीजेंड आफ लक्ष्मी प्रसाद’ की एक लघु कहानी का नाट्य रुपांतर तैयार हुआ है, जिसका निर्देशन लिलिट दुबे ने किया है और वे ही इसमें मुख्य भूमिका कर रही हैं।

इस नाटक का शीर्षक सलाम नोनी अप्पा रखा गया है। अधीर भट्ट ने नाटक रुपांतर की स्र्क्रिप्ट तैयार की है। कहा जाता है कि ये कहानी एक अधेड़ उम्र की महिला की प्रेमकहानी है। इस नाटक का निर्माण उमर हैदर के प्रोडक्शन हाउस शो हाउस ने किया है। उनका कहना है कि अगले तीन सप्ताहों में इस शो का दुनिया के सात अलग अलग शहरों में किया जाएगा। उमर हैदर के मुताबिक, ढाका, दुबई, हांगकांग, लंदन सिंगापुर में ये शो होंगे। मुंबई में इस नाटक का प्रीमियर शो हुआ, जिसे अच्छा रेस्पांस मिला।

इस नाटक में लिलिट दुबे के साथ दर्शन जरीवाला, जयंती भाटिया, मेहर डार और ऋषि खुराना की भी प्रमुख भूमिकाएं हैं। बतौर लेखिका टिंवकल खन्ना की लिखी कहानी पर फिल्म पैडमैन बन रही है, जिसका निर्देशन आर बाल्की ने किया है और 26 जनवरी को ये फिल्म रिलीज होने जा रही है।

गंगा तट पर चलाया स्वच्छता अभियान

0

ऋषिकेश, ‘स्पर्श गंगा अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में लोगों ने गंगा तट पर स्वच्छता अभियान चलाया। सुबह गंगा तट त्रिवेणी घाट पर लोगों को साफ सफाई से रहने का संदेश दिया गया। सभी से कहा गया कि सामाजिक सहभागिता से ही स्वच्छता का सपना पूरा होगा। हर किसी को इस मिशन को आगे बढ़ाना होगा, ताकि शहर को साफ-सुथरा बनाया जा सके। स्वच्छ गंगा निर्मल गंगा का सपना सामूहिक प्रयासों से ही साकार हो सकेगा। करोड़ों देशवासियों की आस्था की प्रतीक मां गंगा को दूषित और प्रदूषित न करें।

स्वच्छता अभियान का नेतृत्व कर रही परशुराम महासभा की अध्यक्ष सरोज डिमरी ने बताया कि, “प्रत्येक रविवार को गंगा तटों पर स्पर्श गंगा अभियान के तहत जोरदार तरीके से स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। आसपास का वातावरण साफ-सुथरा रखें, साफ-सफाई रखने से अच्छा लगता है, जिससे बीमारियां फैलने का डर नहीं रहता। हर कोई आसपास सफाई रखे तो इस मुहिम को पंख लग सकते हैं।”

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर शहर गांव और कस्बे को स्वच्छ सुंदर बनाने का संकल्प लिया है।

 

हरि कथा से मिलती है मन को शांति: हरभजन सिंह

0

आध्यात्मिक जगत में ऊंच-नीच, गरीब-अमीर, जाति-पाति, वेश-भूषा के प्रति भेदभाव एवं संर्कीणताओं को समाप्त करने के लिए क्षेत्रों एवं भाषाओं के सम्मेलन,एकत्व के लिए यज्ञ, कुंभ, मेलों एवं समागमों का आयोजन किये जाते हैं, जिसकी परम्परा युगों-युगों से होती आई है। मसूरी से पधारे मसूरी जोन के जोनल इन्चार्ज हरभजन सिंह ने संत निरंकारी भवन, हरिद्वार बाईपास पर संतों के उमड़े जनसैलाब को पावन सन्देश देते हुए यह, उद्गार व्यक्त किए।

उन्हाेंने फरमाया कि संसार में विचरण करते हुये कई विकारों की मन पर मैल चढ़ती है, पर इस मैल को चढ़े हुये रंग को धोने का एकमात्र साधन साधु-संगत, सन्तों-भक्तों के साथ मिल-जुलकर बैठकर सत्संग रूपी गंगा बताई है। समागम व सत्संग में आने पर मन पर चढ़ा मैल शब्द रूपी विचारों से धुल जाता है और मन निर्मल और आनन्दित हो जाता है। आपने सचेत करते हुये कहा कि भटकनों से सदा के लिए बचना है, भ्रमों से बचना है तो हर पल सत्संग करना ही एकमात्र विधि है। जिस प्रकार रात-दिन, सुबह-शाम, लाभ-हानि का चक्र है, एक की पूर्ति के बाद दूसरे सुख की लालसा जागती रहती है। सन्त निरंकारी मिशन का निश्चित मत है कि स्थाई सुख अर्थात आनन्द केवल परम पिता परमात्मा परमानन्द से जुड़कर ही मिल सकता है।

अध्यात्म जगत में समागम में भक्त और भगवान का एक विशेष प्रकार का संम्बंध होता है। इस दैवीय-सम्बन्ध से आध्यात्मिक प्रेम प्रकट होता है। वहां विशु़द्ध प्रेम होता है, जहां पर अंग-अंग और भविष्य का जीवन आनन्दित रहता है। प्रेम में दुख खत्म हो जाता है, तभी तो कहा गया कि ‘जब तेरा पता मिल गया, फिर मेरी हैसियत कहां रह गई। मेरा अस्तित्व कहां रहा गया। मैं तो तेरा ही स्वरूप हो गया हूं।

सत्संग समापन से पूर्व अनेकों सन्तों-भक्तों, प्रभु प्रेमियों ने गीतों, प्रवचनों द्वारा संगत को निहाल किया। मंच संचालन विजय रावत ने किया। उन्होंने कहा कि निरंकारी जगत में 70 वर्षों की इस परम्परा और संसार में फैली कुरीतियों को समाप्त करने के लिए 18,19 एवं 20 नवम्बर को 70वां विशाल वार्षिक सन्त-समागम बुराड़ी दिल्ली में होने जा रहा है। समागम द्वारा समस्त विश्व को भाईचारे, एकत्व, समर्पण एवं मानव एकता एवं मानव कल्याण का संदेश दिया जाता है।

इधर वादी तो उधर मुल्जिम बने चिकित्सक

0

रुड़की के चिकित्सक एक तरफ कुख्यात द्वारा 50 लाख की चौथ मांगे जाने के मामले में वादी बने तो दूसरी तरफ भारी रकम लेकर अवैध रूप से लिंग परीक्षण करने के मामले में जेल जाने के रूप में खुद चिकित्सक ही मुल्जिम बन गया।
पूर्व में कई मामलों को लेकर विवादित चिकित्सक को हाल ही में जेल में बंद कुख्यात बदमाश द्वारा धमकी देकर 50 लाख की चौथ मांगी गई है। यह मामला कल ही स्थानीय पुलिस की जानकारी में पहुंचा। मामले को लेकर आज ही मिली तहरीर पर गंगनहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज होने की जानकारी भी मिली है। उधर आज ही चिकित्सक लिंग परीक्षण के मामले में पकड़े गए। आज स्थिति यह थी कि इधर स्थानीय पुलिस और एसओजी उनसे धमकी के मामले को लेकर वादी के रूप में उनसे जानकारी जुटा रही थी तो उधर एनटीपीटी की टीम बतौर मुल्जिम उनसे पूछताछ कर रही थी।