Page 380

एन एच घोटाले के आठ आरोपी गिरफ्तार

0

ऊधमसिंहनगर में एनएच 74 मुआवजा घोटाले के मामले में एसआइटी टीम ने निलंबित पीसीएस अधिकारी समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी की टीम ने मेडिकल के बाद कोर्ट में पेश किया। आपको बतादें एनएच मुआवजा घोटाले की जाच कर रही एसआईटी और काशीपुर पुलिस ने एसडीएम काशीपुर दफ्तर में तैनात पेशकार संजय चौहान के भाई अजय और रेहान, जसपुर के गढ़ी हुसैन, जसपुर निवासी किसान ओम प्रकाश, गढ़ी नेगी निवासी किसान चरन सिंह, एसडीएम जसपुर दफ्तर में तैनात संग्रह अमीन अनिल और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राम समुझ को हिरासत में लेकर बयान दर्ज कराने के लिए रुद्रपुर भेजा था। जहाँ एसआईटी ने उनसे पूछताछ की। और निलंबित पीसीएस अधिकारी भगत सिंह फोनिया को भी एसआईटी की टीम ने देहरादून से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किये सभी लोगो को रुद्रपुर जिला अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश कर दिया है। फिलाल पुलिस के अधिकारी इस मामले में मीडिया के सामने आने से भी बच रहे है। ब्रेकिंग

एन एच घोटाले में अब तक कि सबसे बड़ी कार्यवाही

  • आठ लोगो को एस आईटी ने गिरफ्तार कर कोर्ट में किया पेश।
  • भगत सिंह फोनिया पीसीएस अधिकारी निलंबित एसडीएम
  • अनिलकुमार निलंबित संग्रह अमीन
  • मदन मोहन पलड़िया प्रभारी तहसीलदार काशीपर
  • मोहन लाल रिटायर तहसीलदार जसपुर
  • जीशान सिद्दकी स्टाम्प विक्रेता काशीपुर
  • ओम प्रकाश किसान गढ़ी नेगी
  • चरण सिंह किसान जसपुर की अब तक हो चुकी है गिरफ्तारी

डीपी सिंह की तलाश में लागत दी जा रही दबिश।

 

गिरफ्तार लोगो मे एसडीम के साथ 2 तहसीलदार और किसान भी शामिल 

0

रुद्रपुर उधमसिंहनगर जनपद में एनएच 74 घोटाले मामले में एसआईटी ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 8 लोगो को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया जिसमें निलंबित पीसीएस अधिकारी भगत सिंह फोनिया समेत पूर्व तहसीलदार समेत काशीपुर जसपुर के कर्मचारी और किसान है।

कुमाऊ आयुक्त सेंथिल पांडियन द्वारा एनएच 74 घोटाले  की जांच के बाद 300 करोड़ रुपए से अधिक के घोटाले की बात सामने आई थी जिस पर अपर जिलाधिकारी प्रताप शाह ने 10 मार्च को थाना पंतनगर में धारा 167/218/219/420/409/466/467/468/471/474/120बी/34 में मुकदमा दर्ज कराया गया था जिस पर शासन ने एसआईटी का गठन कर जांच शुरू की थी जिस पर एसआईटी ने कई उपजिलाधिकारियों ,कर्मचारियो ,किसानों के बयान दर्ज किये जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने निलंबित एसडीएम भगत सिंह फोनिया पुत्र पान सिंह निवासी देहरादून ,निलंबित संग्रह अमीन अनिल कुमार पुत्र मुनीम सिंह निवासी जसपुर,तत्कालीन प्रभारी तहसीलदार मदन मोहन पडलिया पुत्र कृष्ण पडलिया निवासी हल्द्वानी रिटायर प्रभारी तहसीलदार जसपुर भोले लाल पुत्र मल्लू लाल निवासी किच्छा ,अनुसेवक तहसील जसपुर रामसमुझ पुत्र दूधनाथ निवासी रुद्रपुर,स्टाम्प वेंडर जीशान पुत्र जलाल अहमर्द निवासी काशीपुर,किसान ओम प्रकाश पुत्र चौधरी,निवासी जसपुर ,किसान चरण सिंह निवासी जसपुर को गिरफ्तार किया है जिन्हें भारी पुलिस सुरक्षा में  जिला अस्पताल में मेडिकल करा कर जिला न्यायालय में पेश किया गया पुलिस का कहना है की आरोपियो ने तत्कालीन एसएलएओ डी पी सिंह के साथ मिली भगत कर गलत रिपोर्ट प्रेषित कर कूटरचित दस्तावेजो और नियमो की अनदेखी कर बैक डेट पर 143 ,ZA,और LR एक्ट के कार्यवाही कर आपराधिक षड्यंत्र कर नेशनल हाइवे 74 में आने वाली भूमि की प्रकति बदलकर अवैध धन अर्जित करने के उद्देश्य से करोड़ो रुपए का गलत मुआवजा भुगतान प्राप्त कराया गया जिससे सरकार को करोड़ो रुपए का नुकसान हुआ है पुलिस का कहना है की इस मामले में तत्कालीन एसएलएओ डी पी सिंह फरार है जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है उनका कहना है इस मामले में विवेचना चल रही है तहसील बाजपुर ,गदरपुर,किच्छा ,सितारगंज के संदिध मामलो की भी जांच चल रही है एसआईटी की इस कार्यवाही से मुआवजा लेने वाले किसानों के साथ साथ इससे जुड़े अधिकारियो और कर्मचारियो में हड़कम मचा हुआ है l

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बडोनी की प्रतिमा को लेकर लिखा पत्र

0

देहरादून, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने राज्य आंदोलनकारी स्व. बड़ौनी के प्रतीमा का सही तरीके से रख रखाव नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए इसे गंभीर मामला बताया है।

भाजपा अध्यक्ष ने सचिव संस्कृति/निदेशक संस्कृति को पत्र के माध्यम से ध्यान आकृष्ठ कराते हुए कहा कि, “घण्टाघर स्थित राज्य आन्दोलनकारी स्व. इन्द्रमणि बड़ोनी प्रतिमा के पास से उनकी नामावली पट्टी टूटी हुई है। साथ ही उनकी मूर्ति के आस-पास साफ-सफाई भी नहीं हो पा रही है।”

उन्होंने पत्र में लिखा है कि, “राज्य आन्दोलनकारी स्व. बड़ोनी की प्रतिमा का सही से रख-रखाव नहीं हो पाना प्रदेश के लिए खेद का विषय है। क्योंकि जिनके बलिदान के पश्चात हमें राज्य मिला है, उनकी प्रतिमा का ध्यान न रखना बहुत कही दुख विषय है।”

उन्होंने सचिव संस्कृति से आग्रह किया है कि उनकी प्रतिमा की नामावली पट्टी ठीक कर प्रतिमा के आस-पास साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्थ कर उनके सम्मान का ख्याल रखा जाए। 

रेलवे फाटक पर मिली लावारिस लाश

0

रायवाला पुलिस को सूचना मिली कि मोतीचूर फाटक के पास पुल नंबर 35 के पास एक व्यक्ति का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना पर थाना रायवाला से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। मृतक की जेब से प्राप्त वोटर आय.ङी. का आधार पर मृतक की पहचान नीतू कुमार पुत्र सुखपाल सिंह निवासी बहेड़ी घुघु, थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित किया गया, जिनके द्वारा पूछताछ में जानकारी दी गई कि मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ था तथा पिछले महिने से घर से लापता था। मृतक पूर्व में भी कई बार घर से बिना बताये जा चुका है। प्रथमदृष्टया युवक पर किसी जंगली जानवर द्वारा हमला कर शव को क्षत-विक्षत किया जाना प्रतीत होता है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिये सरकारी अस्पताल ऋषिकेश भिजवाया गया है, मामले में अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है।

सब्जियों के दाम ने बिगाड़ा खाने का जायका

0

ऋषिकेश,  भले ही जीएसटी की मार चल रही हो लेकिन मेहनत करके कमाने-खाने वाले को इससे कोई मतलब नहीं है। उसे तो दो वक्त की रोटी एक सब्जी के साथ मिल जाए बस वही बहुत है। मध्यम वर्ग का भी यही हाल है लेकिन इस समय सब्जियों पर चढ़ी महंगाई ने लोगों की हालत ही पतली कर दी है।

सर्दी के मौसम की दस्तक के साथ ही सब्जियों मे आग लगनी शुरू हो गई है। सब्जियों के दाम दोगुने और चौगुने हो गए हैं। दस दिन पहले तक बीस रुपये बिकने वाला टमाटर इस समय साठ रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। अन्य कई सब्जियों के दाम भी बढ़ गए हैं। पिछले कुछ समय सब्जियों के दाम राहत भरे थे, लेकिन इस समय ये सिर चढ़कर बोल रहे हैं।

महंगाई के चलते खाने का मजा ही किरकिरा हो चला है। टमाटर पर लगे मंहगाई के ग्रहण से गृहणियां सबसे ज्यादा परेशान हैं। इसके अलावा कटहल, खीरा, चुकंदर, भिंडी, परवल, तोरई, गोभी, पालक सहित सभी सब्जियों आदि के दाम भी अच्छे खासे बढ़ गए हैं। सब्जी की दुकान लगाने वाले राधे मोहन ने कहा कि इस समय पीछे से ही सब्जियों के दाम बढ़े हैं। थोक रेट ही ज्यादा हो गया है, जिससे फुटकर के दाम भी बढ़ गए हैं।

बेरोजगार उठाएं रोजगार मेले का लाभ: पंत

0

बागेश्वर, हाईस्कूल से स्नातक पास युवाओं के लिए सेवायोजन कार्यालय में नौ नवम्बर को सिखों और कमाओ के तहत रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी ने इस अवसर पर अधिकाधिक बेरोजगार युवाओं से मेले में प्रतिभाग कर अवसर का लाभ उठाने को कहा।

पंत ने बताया कि सिखों और कमाओ उद्देश्य के तहत रोजगार मेला नौ नवम्बर को आयोजित किया जा रहा है। इसमें 18 से 26 साल के युवा भाग ले सकते हैं। साथ ही प्रतिभागी के पास उत्तराखंड राज्य का मूल निवास प्रमाण पत्र हो और उसका सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण भी होना चाहिए। चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा।

चयनित प्रतिभागी को मिंडा कॉरपोरेशन, लूमैक्स डीके, लूमैक्स इंडस्ट्रीज परफेक्टी, एडविक हाई टेक और वोल्टास लिमिटेड में न्यूनतम तीन माह और अधिकतम तीन साल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान उन्हें आठ हजार रुपये प्रति माह मानदेय भी दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रतिभागी को कंपनी से कैंटीन, ड्रेस और पठन पाठक सामग्री उपलब्ध भी कराई जाएगी। 

छात्रों के साथ महिलाओं ने चलाया सफाई अभियान

0

‘स्पर्श गंगा अभियान’ के तहत महिलाओं ने स्कूली बच्चों के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया। जिसमें पौराणिक वैतरणी कुंड के रास्तों व कुंड की सफाई की गई।

सोमवार को महिलाओं ने स्पर्श गंगा अभियान के तहत जिला मुख्यालय स्थित पौराणिक वैतरणी कुंड की सफाई के साथ ही आसपास के रास्तों की भी सफाई की। स्कूली बच्चों के साथ मिलकर एक रैली भी निकाली गई जिसमें आसपास के रहने वाले लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। अभियान की संयोजिका चंद्रकला तिवारी ने बताया कि पौराणिक वैतरणी कुंड को स्वच्छ रखना सभी लोगों का दायित्व है तथा इसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी हम लोगों की है।

दूर-दूर से लोग इस कुंड को देखने आते हैं, यदि यहां पर गंदगी पसरी रहेगी तो एक बुरा संदेश लेकर पर्यटक यहां से लौटेंगे। महिलाओं ने स्कूली बच्चों के साथ मिलकर वैतरणी कुंड व उसके आसपास के इलाकें को स्वच्छ करने का बीड़ा उठाया है।

सीवर के पानी से कॉलेज मैदान में फैली गंदगी

0

हरिद्वार, एसएमजेएन डिग्री काॅलेज के छात्र संघ के पदाधिकारियों ने मेयर मनोज गर्ग से मुलाकात कर काॅलेज मैदान में सीवर लाइन डाले जाने की मांग की है। लंबे अर्से से काॅलेज के मैदान में सीवर का पानी जमा हो जाता है, जिन कारणों से संक्रामित बीमारियों की चपेट में छात्रों के साथ-साथ अध्यापक भी आ रहे हैं।

अध्यक्ष गौरव वर्मा ने बताया कि, “काॅलेज के मैदान में सीवर का गंदा पानी भर रहता है, जिससे गंदगी का अम्बार लगा रहतार है। सीवर के पानी से मच्छर पनपने की पूरी संभावनाएं बनी हुई हैं, छात्रों पर असर पड़ रहा है, बदबू पूरे काॅलेज में फैल रही है। काॅलेज के कमरों में छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।”

दवाइयों का छिड़काव किया जाए साथ ही मैदान में सीवर पाइपलाइन का कार्य जल्द से जल्द होना चाहिए जिससे पानी भरने की समस्या से निजात मिल सके। इस दौरान मेयर मनोज गर्ग ने छात्रों की समस्याओं को सुना और कहा कि डिग्री काॅलेज की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण जल्द किया जाएगा। सीवर पाइपलाइन बिछाने का कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा।नी समस्याओं को रखा। 

केदारनाथ की नई रिलीज तारीख हुई तय

0

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान की बतौर हीरोइन लांचिंग फिल्म ‘केदारनाथ’ की रिलीज तारीख बदल दी गई है। पहले इस फिल्म को अप्रैल 2018 में रिलीज करने की घोषणा की गई थी। फेरबदल के बाद सूचना मिली है कि ये फिल्म 2018 के अंत में 21 दिसंबर को रिलीज की जाएगी। इस बदलाव की कोई अधिकारिक वजह नहीं बताई गई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि फिल्म की कहानी में कुछ बदलाव किए गए हैं, जिनकी वजह से फिल्म का शेड्यूल कैंसिल हुआ है।

इस फिल्म का पहला शेड्यूल हाल ही में देहरादून के पास पूरा किया गया, जिसमें सारा अली खान के साथ सुशांत सिंह ने हिस्सा लिया और दोनों ने केदारनाथ मंदिर में जाकर वहां दर्शन किए और पूजा पाठ में भी हिस्सा लिया। इस फिल्म का निर्माण एकता कपूर की कंपनी बालाजी के साथ अर्जक्रय और टी सीरिज मिलकर कर रहे हैं। इसका निर्देशन अभिषेक कपूर कर रहे हैं, जो रिश्ते में एकता के कजिन ब्रदर हैं और पहली बार उनकी कंपनी में काम कर रहे हैं।

कैप्टन बत्रा बनेंगे सिद्धार्थ

0

पाकिस्तान के खिलाफ हुई कारगिल जंग में दुश्मन को सबक सीखाने वाले भारतीय सेना के जांबाज अधिकारी कैप्टन विक्रम बत्रा की जिंदगी पर बनने वाली बायोपिक फिल्म में उनके रोल के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा का चयन किया गया है। ये फिल्म अगले साल के अंत तक शुरु होगी। इस फिल्म के लिए अभी तक निर्देशक का नाम तय नहीं हुआ है।

‘इत्तेफाक’ के बाद रिलीज होने वाली सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म अय्यारी होगी, जिसका निर्देशन नीरज पांडे कर रहे हैं। नीरज के साथ सिद्धार्थ ने पहली बार काम किया है। कश्मीर पर बन रही इस फिल्म में रकुल प्रीत, मनोज वाजपेयी, अनुपम खेर और मेहमान रोल में नसीरुद्दीन शाह हैं। इस साल इत्तेफाक से पहले सिद्धार्थ की फिल्म जेंटलमैन रिलीज हुई थी, जिसमें उनकी जोड़ी जैक्लीन फर्नांडिज के साथ थी और बाक्स आफिस पर ये फिल्म बुरी तरह से फ्लाप साबित हुई थी।