Page 375

डीपी सिंह के लिए कोर्ट के बाहर खुफिया पुलिस

0

रुद्रपुर-एनएच 74 मुआवजा घोटाले में एसआईटी ने पूर्व एसएलएओ डीपी सिंह को मुख्य आरोपी बनाया है। मंगलवार को सादा कपड़ों में एसआईटी व खुफिया विभाग की टीम जिला एवं सत्र न्यायालय में घेराबंदी किए रही। एसआईटी को यह सूचना मिली थी कि डीपी सिंह आज समर्पण के लिए आवेदन कर सकते हैं। एक पीसीएस अफसर समेत आठ लोगों की गिरफ्तारी के बाद एसआईटी ने अब डीपी सिंह की तलाश तेज कर दी है। उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी हासिल करने की तैयारी है।

एसआईटी ने गत दिवस निलंबित पीसीएस अफसर भगत सिंह फोनिया,  पूर्व तहसीलदार मदन मोहन पलडिय़ा, रिटायर तहसीलदार मोहनलाल, संग्रह अमीन अनिल कुमार, रामसमुझ, स्टांप विक्रेता जीशान सिद्दीकी, किसान ओमप्रकाश व चरन सिंह को करोड़ों के मुआवजा घोटाले में गिरफ्तार कर लिया था। एसआईटी ने घोटाले में डीपी सिंह को मुख्य आरोपी बनाया है। एसआईटी की टीम सादा कपड़ों में न्यायालय के बाहर डटी रही। एसआईटी को यह खबर मिली थी कि आज डीपी सिंह समर्पण के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि खबर लिखे जाने तक श्री सिंह की ओर से आत्म समर्पण के लिए कोई आवेदन नहीं किया गया। उधर, एसआईटी की टीमें डीपी सिंह के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। सूत्रों ने बताया कि उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट हासिल करने की कोशिश की जा रही है।

सूत्रों ने बताया कि अभी कई और किसान एसआईटी के रडार पर हैं। उनकी तलाश की जा रही है। अभी कई अन्य अफसरों की गिरफ्तारी की जानी है। बाजपुर, गदरपुर, किच्छा व रुद्रपुर के दस्तावेजों की जांच अब एसआईटी कर रही है। इसमें अन्य कई पूर्व एसएलएओ भी फंस सकते हैं।

बड़े मगरमच्छ एसआईटी की जांच से क्यो हैं गायब

0

रुद्रपुर, एनएच घोटाले में सोमवार को हुई एक पूर्व एसडीएम सहित 8 लोगों की गिरफ्तारी के मामले में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, “घोटाले की जांच कर रही एसआईटी सिर्फ छोटी मछलियों पर हाथ डाल कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर रही है, जबकि इस घोटाले में शामिल बड़े मगरमच्छों पर एसआईटी हाथ डालने की हिम्मत नहीं कर पा रही है।”

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने कहा कि, “एसआईटी की जांच और एनएच घोटाले में कुछ अधिकारियों और किसानों की गिरफ्तारी कर आम जनता की आखों में धूल झोंकी जा रही है।सभी जानते हैं इस घोटाले के असली साजिशकर्ता इलाके के सफेदपोश व जिले में पूर्व में रहे बड़े स्तर के अधिकारी हैं।एसआईटी राजनैतिक दबाव के कारण किसी भी भ्रष्ट नेता, जनप्रतिनिधि व बड़े अफसरों पर हाथ नहीं डाल पा रही है। सरकार को करोड़ों का चूना लगाने वाले इस घोटाले के तार बहुत ऊपर तक जुड़े हुए हैं।”

बेहड़ ने कहा कि घोटाले की जांच सीबीआई से कराये जाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय तक को पत्र लिखे। मगर भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेन्स की बात करने वाली भाजपा ने घोषणा के बाद भी इस घोटाले की सीबीआई जांच नहीं कराई है। घोटाले की जांच कर रही एसआईटी भी सत्ता पक्ष के हाथ की कठपुतली बनकर सिर्फ छोटी मछलियों पर कार्रवाई कर रही है। असली आरोपियों को छोडऩे की मंशा पाले एसआईटी ने अभी तक बाजपुर, गदरपुर व किच्छा के मामलों को छेड़ा तक नहीं है, जबकि इस घोटाले से संबंधित बड़े मामले इन्हीं तहसीलों हुए हैं।

उन्होंने कहा कि बाजपुर, गदरपुर व किच्छा तहसीलों में ना सिर्फ  बैक डेट में जमीन के उपयोग बदले गये बल्कि कई सफेदपोशों और जनप्रतिनिधियों ने सरकारी जमीनों पर कब्जे दिखाकर सरकार से मुआवजा वसूल लिया।

नशा मुक्त भारत बनाने के लिए युवाओं ने लिया संकल्प

0

देहरादून में एसजीआरआर बोम्बे बाग और एसजीआरआर सहस्त्रधारा (नालापानी) के विद्यालयों में राष्ट्र स्तरीय युवा संवाद कार्यक्रम मानवाधिकार संरक्षण समिति और सजग इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में युवाओं के मध्य युवा संवाद के रूप में हुआ।

कार्यक्रम का शुभारम्भ समिति के अध्यक्ष ललित मोहन जोशी के विचारों से प्रारम्भ हुआ जिसमे उन्होंने राष्ट्र प्रेम, नशाखोरी, माता-पिता के प्रति आज के युवाओं का कर्तव्य और देश की सुरक्षा में लगे जवान तथा देश की ज्वलंत समस्याओं में जल, जंगल, जमीन, जन, शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, पलायन, सुशासन, कानून व्यवस्था, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा तथा संस्कृति और सभ्यता के बिषयों पर अपने विचार रखे तथा युवाओं को जागरूक किया। युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं में भी खुलकर अपने विचार रखे जिसमे राष्ट्र सुरक्षा में युवाओं की भूमिका और अन्य संवाद से जुड़े हर बिषय पर अपने अपने विचार रखे। कुछ युवाओं ने पलायन पर गम्भीर चिंता भी व्यक्त की तो कुछ ने संस्कृति और संभ्यता को बचाने की बात अपने विचारों के रूप में रखी। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर प्रतिभाग करने वाले विशिष्ठ सभी स्कूलों के बच्चों को समिति के माध्यम से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल की प्रधानाचार्य भावना, शिक्षकों में गोविन्द सिंह,शिल्पा जुयाल,रेनू रावत, कमल किशोर तिवारी, एसपी जोशी, अखिलेश भट्ट सहित कई विशेषज्ञों ने विचार रखे। इस दौरान कार्यक्रम में लगभग 2000 से भी अधिक बच्चों ने स्वच्छ भारत बनाने की प्रतिज्ञा ली और मानवाधिकार समिति की सदस्यता भी ग्रहण की।

सेना में भर्ती को यूथ फ़ाउंडेशन गुप्तक़ाशी में करा रहा लिखित परीक्षा की तैयारी

0

सेना में भर्ती के लिए मेडिकल परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थियों के लिए अच्छी ख़बर है। ‘यूथ फ़ाउंडेशन’ की ओर से अभ्यर्थियों को गुप्तक़ाशी में रिटर्न परीक्षा की तैयारियां कराई जा रही है।

यूथ फ़ाउंडेशन के सूरज नेगी ने बताया कि, “28 जनवरी को लेंसडौन में मेडिकल फ़िट अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा होनी है। यूथ फ़ाउंडेशन की ओर से गुप्तक़ाशी में अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए कैम्प लगाया गया है। यहाँ पर उन्हें लिखित परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी।कैंप एक हफ्ते पहले शुरु हो चुका है,सेना की लिखित परीक्षा 28 जनवरी 2018 को है जिसके लिये चार शिक्षक और एक इंस्ट्रक्टर बच्चों की मदद कर रहे हैं।

यह कैम्प पूरी तरह निशुल्क रहेगा व इच्छुक अभ्यर्थी इसके लिए यूथ फ़ाउंडेशन के फ़ेसबुक पेज या फिर वेब साइट से पूरी जानकारी ले अपना आवेदन भर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थीयों द्वारा 7088019651, 52, 53, 54, 56, 57, 58, 59 पर भी सम्पर्क किया जा सकता हैं।

जर्मनी के 342 करोड़ रुपए की मदद से ऋषिकेश में क्लीन गंगा मिशन

ऋषिकेश – लाखों लोगों को जीवन देने वाली मोक्षदायिनी गंगा आज अपने ही घर में मेली हो गई है गोमुख से लेकर ऋषिकेश तक आबादी के बोझ का असर गंगा के पानी पर साफ देखा जा सकता है। गंगा की सफाई में सहयोग के लिए जर्मनी ने मदद का हाथ बढ़ाया है क्लीन गंगा मिशन के लिए उत्तराखंड को 1150 करोड़ का बजट लोन के रूप में मिलने जा रहा है, जिससे उत्तराखंड में गंगा स्वच्छ और निर्मल होगी। ऋषीकेश मे गंगा के तट हमेशा ही विदेशियों को अपनी ओर खींचते है यही कारण है यहाँ साल भर बड़ी संख्या मे विदेशी सेलानी आते रहते है। योग और अध्यात्म मे डूबे इन लोगो पर गंगा नदी के प्रति एक विशेष आकर्षण  देखने को मिलता है , लेकिन गंगा के तटों पर फेले प्लास्टिक के कचरे और पोलीथिन ,बोतल और सीवर और नाले से प्रदूषित होती गंगा से देशी विदेशी श्रधालुओ की आस्था पर इससे ठेस पहुंच रही।ऋषिकेश में गंगा को साफ़ करने के लिए जर्मनी की मदद से ऋषिकेश में क्लीन गंगा मिशन के लिए 342 करोड़ों रुपए का बजट मिलने जा रहा है जिस से ऋषिकेश में गंगा साफ़ होगी। गंगा के संग्रक्षण और निर्मलता के लिए सरकार पहले से ही कई योजनाएं चला रही है लेकिन इतना समय बीत जाने के बाद भी ये पवन नदी अपने अस्तित्व के लिए जूझ रही है। आज गंगा अपने ही घर पे मैली होती जा रही है। गंगा प्रेमियों का मानना है की अब जर्मनी जिस तरह गंगा के लिए निवेश कर रहा है। उससे एक बार फिर गंगा को निर्मल बनाने की उम्मीद जगी है, लोगों को उम्मीद   पहले जैसी साफ़ हो सकेगी। करोडो हिन्दुओ कि आस्था का प्रतीक गंगा एक राष्ट्रीय धरोहर है लेकिन बढ़ते आबादी के बोझ ने इसे प्रदूषित कर दिया है। उत्तराखंड मे ही गंगा धीरे-धीरे मेली होती जा रही है ऐसे मे आखिर कब तक मोक्ष दायनी अपनी इस स्थिति को सुधरने के लिए एक और भगीरथ का इंतज़ार करेगी।

 

कैंसर पीड़ित फिल्मकार कल्पना लाजिमी की सेहत गंभीर

0

जानी मानी फिल्मकार कल्पना लाजिमी की तबियत गंभीर है। सोमवार को देर शाम उनकी हालत बिगड़ने पर उनको मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। 61 वर्षीय कल्पना लाजिमी को लेकर जानकारी मिली है कि वे किडनी कैंसर से पी़ड़ित हैं। अस्पताल के सूत्रों के हवाले से संकेत मिले हैं कि उनकी हालत गंभीर है और डाक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर रख रही है।

बताया गया है कि कैंसर से उनकी किडनियां पूरी तरह से खराब हो चुकी है। उनको आईसीयू में रखा गया है। कैंसर की भयंकर बीमारी के अलावा आर्थिक तंगी से गुजर रहीं कल्पना लाजिमी की मदद के लिए बालीवुड के फिल्मी सितारे आगे आए। मिली जानकारी के अनुसार, सलमान खान, आमिर खान, करण जौहर, रोहित शेट्टी, सोनी राजदान उनकी मदद के लिए आगे आए। कल्पना लाजिमी द्वारा निर्देशित फिल्मों में रुदाली, दमन, दरमियां और चिंगारी के नाम प्रमुख हैं।

राहत फतह अली खान की नई एलबम के वीडियो में नीतू चंद्रा

0

पाकिस्तान के गायक राहत फतह अली खान के नए एलबम बंजारे के एलबम में नीतू चंद्रा नजर आएंगी। इसका टीजर लांच किया गया है। बुद्धवार 8 नवंबर को वीडियो इंटरनेट पर अपलोड किया जाएगा। इस वीडियो का निर्देशन श्रुति वोहरा ने किया है, जबकि इस गीत को लिखने वाली अनुपमा राग हैं। इसकी शूटिंग किर्गिस्तान में की गई है।

मधुर भंडारकर की फिल्म ट्रैफिक सिग्नल से हिंदी फिल्मों में कदम रखने वाली बिहार की नीतू चंद्रा ने ओए लकी लकी ओए, वन टू का फोर, नो प्राब्लम जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया। बालीवुड में कैरिअर के मंद पड़ने के बाद नीतू चंद्रा ने क्षेत्रिय सिनेमा का रुख किया और बतौर प्रोड्यूसर, भोजपुरी फिल्म मिथिला मखान का निर्माण किया और उनकी इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला। बाद में नीतू चंद्रा ने उमराव जान प्ले में भी काम किया। नीतू चंद्रा हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

तिपहिया चालकों को कानून का डर नहीं

0

ऋषिकेश। शहर मे तिपहिया चालक यातायात व्यवस्था के नियमों का उल्लघंन करते नजर आए है।

विक्रम एवं आटो चालकों का रोज का काम हो गया है नियमों का उलंघन करना और पुलिस भी इनके खिलाफ पूरी तरह से मित्रवर रवैय्या अपनाए हुए है। ए आर टी ओ का भी शहर मे तिपहिया चालकों मे किसी तरह का कोई खोफ देखने को नही मिल रहा है। हर रोज सुरक्षित सफर के लिए यात्रियों को जिम्मेदार अधिकारी पाठ पढ़ाते है, समय समय पर चालकों को यात्रियों को सुरक्षित ले जाने की सलाह भी दी जाती है। हाल यह है कि एक आटो आगे चली जा रही है और पीछे उसे पकड़ने के लिए अनेकों यात्री दौड़ लगाते हुए नजर आते है। ऋषिकेश में किस तरह यातायात पुलिस और एआरटीओ से बेखौफ होकर यात्रियों को जोखिम भरा सफर करना पड़ रहा हैं। यात्रियों के इस जोखिम भरे सफर के लिए कौन जिम्मेदार है, खुद यात्री, तिपहिया चालक या फिर वो लोग जो सब कुछ देखने के बाद भी अपनी जेबें गर्म करके किसी बड़े हादसे के इंतजार में शांत बैठे हैं।

भालू के हमले से युवक घायल

0

गोपेश्वर। चमोली जिले के घाट ब्लाॅक के कनेाल गांव में जंगल में घास लेने गये एक युवक पर भालू ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया है। युवक को 108 सेवा के माध्यम से सीएचसी घाट में भर्ती किया गया है। कनौल गांव निवासी आलम राम मंगलवार को सुबह पास के ही जंगल में अपने मवेसियों के लिए घास चारा लेने गया था कि अचानक उस पर भालू ने हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। ग्रामीणों ने युवक को सीएचसी घाट में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी स्थिति सामान्य बतायी जा रही है। 

तहसील दिवस पर हुई विधायक-मजिस्ट्रेट के बीच नोकझोंक

0

रुड़की। रुड़की नगर निगम सभागार में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। हालांकि इस दौरान प्रचार प्रसार की कमी के कारण जनता उम्मीद के अनुरूप नही पहुंची। तहसील दिवस में कुल 31 समस्याएं पहुंची जिसमें आठ का निस्तारण मौके पर ही किया गया। जनता की कमी के कारण मंच पर बैठे आला अधिकारी बगलें झांकते नजर आए। प्रधुमन सिंह पोसवाल ने बताया कि समस्याओं का निस्तारण करने वाले इस जनता दरबार की कोई सूचना तक नहीं थी। वहीं, तहसील दिवस में पहुंचे विधायक फुरकान अहमद की ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट नितिका खण्डेलवाल से नोंक झोंक हो गई। दरअसल विधायक कलियर मेला क्षेत्र से अतिक्रमण में हटाये गए दुकानदारों का पक्ष लेकर पहुंचे थे, जिसको लेकर ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट ने कहा कि केवल अवैध दुकाने हटाई गई हैं और अतिक्रमणकारियों को बर्दाश्त नही किया जाएगा। बाद में दोनों के बीच बहस बढ़ती देख चकबंदी अधिकारी दीवान सिंह नेगी को बीच मे आना पड़ा औऱ मामला शांत हुआ।