Page 374

शाहरुख खान के तीन दोष

0

हाल ही में अपना 52वां जन्मदिन मनाने के बाद शाहरुख खान ने जहां निर्माता-निर्देशक आनंद एल राय की फिल्म की शूटिंग शुरु की, वहीं वे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर अपने तीनों बच्चों- आर्यन, सुहाना और अबराम के फोटो शेयर करते हुए बच्चों के एक एक गुण को बताया है। फोटो के साथ अपनी पोस्ट में शाहरुख खान ने सुहाना के लिए लावण्या, आर्यन के लिए स्टाइल और अबराम के लिए चंचलता शब्द का इस्तेमाल किया है। और इन तीनों को अपना दोष बताया है।

आर्यन इन दिनों लंदन में पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि सुहाना के लिए कहा जा रहा है कि वे फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही हैं। अबराम की स्कूली पढ़ाई शुरु हो गई है और उनको धीरुभाई इंटरनेशनल स्कूल में अबराम का एडमीशन हुआ है। शाहरुख खान सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा अबराम के साथ अपने फोटो शेयर करते हैं।

जन्मदिन की पूर्व संध्या पर लांच हुआ अनुष्का की नई फिल्म का पोस्टर

0

बाहुबली की देवसेना, अनुष्का शेट्टी आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। जन्मदिन की पूर्व संध्या पर कल देर शाम उनकी आने वाली नई फिल्म भागमती का पहला पोस्टर सोशल मीडिया पर लांच कर दिया गया। पहले इसे जन्मदिन के मौके पर ही रिलीज किया जाना था, लेकिन अंतिम समय पर इसे एक दिन पहले ही सोमवार की शाम को लांच कर दिया गया। इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म में उन्नी मुकुंद उनके हीरो हैं।

bhagmati

तमिल और तेलुगू में एक साथ बनी ये फिल्म जनवरी 2018 में रिलीज होगी। चर्चा है कि इसे हिंदी में डब करके रिलीज किया जाएगा। बाहुबली की दोनों कड़ियों को मिली महासफलता के बाद अनुष्का शेट्टी को लेकर बालीवुड और हिंदी भाषी राज्यों में उनका क्रेज बढ़ गया है और उनके हिंदी फिल्मों में काम करने को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे हैं।

कुछ वक्त पहले चर्चा थी कि बाहुबली की जोड़ी (प्रबास और अनुष्का) को लेकर करण जौहर हिंदी फिल्म बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं, लेकिन ये मामला नहीं जमा। अनुष्का को हिंदी फिल्मों में लांच करने के लिए बोनी कपूर भी सक्रिय बताए जाते हैं, लेकिन अनुष्का ने तेलुगू फिल्मों में अपनी व्यस्तता के चलते अभी हिंदी फिल्मों में काम करने की संभावना को नकार दिया है।

सोनम की नई फिल्म में राजकुमार राव

0

अब इस खबर की पुष्टि हो चुकी है कि विधु विनोद चोपड़ा की प्रोडक्शन कंपनी में शुरु होने जा रही नई फिल्म में सोनम कपूर के साथ राजकुमार राव की जोड़ी काम करेगी। इससे पहले राजकुमार राव के साथ सोनम कपूर ने फिल्म डॉली की डोली में काम किया था।

विधु विनोद चोपड़ा की कंपनी में बनने जा रही फिल्म की सबसे बड़ी बात ये होगी कि सोनम कपूर पहली बार अपने पिता अनिल कपूर के साथ परदे पर नजर आएंगी। बताया जाता है कि इस फिल्म में भी अनिल कपूर उनके पिता के रोल में ही नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा की बहन शैली चोपड़ा करने जा रही है, जिनकी ये पहली फिल्म होगी। ये फिल्म पहले संजय दत्त के साथ शुरु होने जा रही थी। इस फिल्म का टाइटल अनिल कपूर को लेकर विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म 1942 ए लव स्टोरी के गाने एक लड़की को देखा है.. पर रखा गया है।

ये फिल्म अगले साल शुरु होगी, सोनम कपूर इन दिनों अपनी बहन रेहा द्वारा बनाई जा रही फिल्म वीरां दी वैडिंग में व्यस्त हैं, जबकि इस शुक्रवार को राजकुमार राव की फिल्म शादी में जरुर आना रिलीज होने जा रही है। राजकुमार राव की अनिल कपूर के साथ भी ये दूसरी फिल्म होगी। राकेश मेहरा की कंपनी में बन रही फिल्म फन्ने खां में भी राजकुमार राव और अनिल कपूर साथ काम कर रहे हैं। फन्ने खां में राजकुमार राव की जोड़ी ऐश्वर्या राय के साथ होगी।

हिमाचल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश की सीमाएं सील

0

देहरादून। गुरुवार को होने वाले हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के मद्देनजर उत्तराखण्ड के देहरादून जिले के आठ बैरियरों तथा जनपद उत्तरकाशी के दो बैरियरों से लगने वाली हिमाचल प्रदेश की सीमाओं को सील कर दिया गया है।

पुलिस इन बैरियरों पर सघन जांच अभियान चला रही है:
नोडल अधिकारी निर्वाचन उत्तराखण्ड दीपम सेठ के निर्देशन में सभी बैरियरों पर नियुक्त पुलिस बल की तीन पालियों में ड्यूटियां लगायी गयी हैं। इन बैरियरों पर नियुक्त पुलिस बल, सीसीटीवी व आरटीसेट एवं वीडियों कैमरों का पुलिस अधीक्षक ग्रामीण देहरादून एवं क्षेत्राधिकारी विकासनगर तथा क्षेत्राधिकारी मौरी जनपद उत्तरकाशी द्वारा निरन्तर पर्यवेक्षण किया जा रहा है। वहीं सेठ ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के अनुरोध पर उत्तराखण्ड से एक हजार होमगार्ड के जवान विधानसभा निर्वाचन ड्यूटी के लिए उन्हें उपलब्घ कराये गये हैं।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा हिमाचल प्रदेश विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत एक माह पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून एवं पुलिस अधीक्षक उत्तराकाशी को हिमाचल प्रदेश पुलिस को निर्वाचन के समय पूर्ण सहयोग एवं सघन जांच करने के लिए निर्देशित किया गया था। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को एक तमंचा एवं दो कारतूस तथा एक व्यक्ति को 60 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

डीएम ने सौंग नदी का स्थलीय निरीक्षण किया

0

देहरादून। अवैध खनन को लेकर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। बुधवार को जिलाधिकारी एसए मुरूगेशन ने अवैध खनन की शिकायत पर जनपद में सौंग नदी का सम्बन्धित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को अवैध खनन को रोकने के सख्त निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सौंग नदी एवं जाखन नदी में हो रहे अवैध खनन की शिकायत पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन, उप जिलाधिकारी सदर, उप जिलाधिकारी डोईवाला, गढवाल मण्डल विकास निगम, विन विकास निगम तथा वन विभाग तथा खनन विभाग के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। जिस पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी मुस्तैदी से कार्य करें। उन्होंने कहा कि खनन कार्य में लगे वाहनों का ठीक प्रकार से निरीक्षण करते हुए जिनके पास परमिट एवं लाइसेंस हो ऐसे वाहनों को ही खनन चुगान के लिए जाने की अनुमति दी जाए। बिना परमिट वाले वाहनों को खनन के लिए अनुमति न दी जाए। यदि कोई बिना अनुमति खनन करता हुआ पकड़ा जाता है उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने अवैध खनन पर अंकुश लगाने तथा राजस्व बढ़ाने के अलावा पारदर्शी तरीके से खनन प्रक्रिया अपनाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए।

कोसी का सीना चीर रहे माफिया,कई गांवों के अस्तित्व पर मण्डरा रहा खतरा

0

काशीपुर- कोसी नदी में अवैध खनन से दो गांव नहीं, बल्कि कई गांवों का अस्तित्व खत्म हो सकता है। ऐसे में अवैध खनन रोकने के लिए ऊधम सिंह नगर व रामपुर के जिलाधिकारी सक्रिय हैं।

कोसी नदी में बाढ़ के कारण किसानों की कृषि भूमि समा गई और इनमें फसल के बजाय रेता बजरी उगलने लगी। इस पट्टे की आड़ में खनन माफिया नदी में अवैध खनन करते हैं। वर्ष 2010 में नदी में बाढ़ आने से कई गांवों का कटान हो गया था। प्रशासन ने जेसीबी से खनन कराकर नदी की दिशा बदल दी थी। नदी के किनारे ग्राम मुकुंदपुर, अजीतपुर, चौहद्दा, पट्टीकला, घोसीपुरा, जमना, जमनी, अकर्राबाद हैं। मुकुंदपुर में 13 सौ व अजीतपुर चौहद्दा की 14 सौ आबादी है। इसके अलावा अन्य गांवों की आबादी काफी बड़ी है। कुछ दिन पहले प्रशासन ने ड्रोन से नदी का सर्वे कराया तो मुकुंदपुर व अजीतपुर की ऐसी तस्वीर सामने आई कि प्रशासन भी हैरत में पड़ गया। यदि समय रहते अवैध खनन पर अंकुश नहीं लगा तो गांवों का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। यदि बरसात में नदी ने कहर बरपाई तो मुकुंदपुर व अजीतपुर के साथ अन्य कई गांव चपेट में आ जाएंगे जिससे कृषि भूमि के साथ मकान भी नदी में समा जाएंगे।

फोटों खींचते ही पड़े थप्पड़, गाल हुए लाल

0

रुद्रपुर-मनचले को युवतियों का फोटों खींचना बारी पड गया, रिक्शे का इन्तजार कर रही दो युवतियों का सामने खड़े युवक द्वारा फोटों खींचने पर युवतियों ने युवक की जमकर धुनाई की, और फोटो डीलीट कर दिया,

आपको बता दें कि फोटो खींचने को लेकर दो युवतियों के तेवर इस तरह बिगड़े कि देखते ही देखते आरोपी युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। पहले चप्पल फिर बाद में हाथ से हुई थप्पड़ों की बरसात से आरोपी का चेहरा बिल्कुल लाल पड़ गया। इसके बाद आरोपी के मोबाइल से फोटो डिलीट किया गया। इस दौरान वहां खासी भीड़ एकत्र हो गई।
खेड़ा निवासी मोना और प्रीत कौर दोनों सहेलियां आज बुधवार को आवास विकास स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के समीप मेट्रोपोलिस जाने के लिए हाइवे की तरफ जा रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक युवक ने उनका अपने मोबाइल से फोटो खींच लिया। युवक की इस हरकत को युवतियों ने भी देख लिया और युवतियों ने आरोपी युवक को अपने पास बुलाया और उसका मोबाइल लेकर चेक किया। मोबाइल में अपना फोटो देख युवतियां भड़क गई और युवतियों ने उक्त आरोपी युवक की जमकर धुनाई लगा दी। जब युवक ने कहा कि वो किसी अन्य का फोटो खींच रहा था, वो तो उसमें साइड से आ गई हैं, इस पर फिर युवतियों ने आरोपी युवक के गाल पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। थप्पड़ के बाद युवक की हालत देखने लायक थी। इधर, युवतियों ने अपना फोटो उसके मोबाइल से डिलीट कर उसे भगा दिया। इस घटना के दौरान वहां खासी भीड़ एकत्र हो गई और युवतियों के इस साहसिक कदम की जमकर सराहना की।

राज्य स्थापना 17 साल बाद भी बदहाल किसान,शुगर मिलों पर किसानों का करोड़ों बकाया

0
उत्तराखण्ड राज्य बनने के बाद प्रदेश के किसानों को आस थी कि छोटे राज्य में उनको बहतर लाभ मिलेगा और उनके दिन बहुरेंगे मगर राज्य स्थापना के सत्रह साल पुरे होने पर किसानोंकी हालत में कोी सुधार नहीं आया है,प्रदेश की चीनी मीलें करोडों रुपये के कर्ज में डूबी हुई हैं,और कर्ज भी किसी और का नहीं बल्कि प्रदेश के गन्ना किसानों का है। जिनकी खून पसीने की मेहनत का करोडों रुपये चीनी मीलें देने का नाम नहीं ले रही है। एसे में कर्ज में डूबे गन्ना किसान की हालत भूखों मरने की हो गयी है और प्रदेश का किसान आत्म हत्या करने से भी पीछे नहीं हट रहा है।
kisan_2

प्रदेश की चीनी मीलों द्वारा गन्ना किसानों का करोडों रिपये का भुगतान लम्बे समय से नहीं किया गया है।जहां चीनी मीलें इस बकाये के भुगतान को तैयार नहीं है वहीं पहले से कर्ज लेकर गन्ना पैदा करने वाले किसानों के सामने दो वक्त की रोटी का संकट खडा हो गया है।यही नहीं बंद हो चुकि काशीपुर सुगर मील के भुगतान को लेकर कोर्ट के आदेशों की जहां जमकर धज्जियां उडी वहीं आज तक किसानों का करोडों रुपये भुगतान अधर में लटका है जबकि प्रदेश की अन्य चीनी मीलें भी करोडों के कर्ज के बोझ तले दबी है। ऐसे में गन्ना किसान जाए तो कहां एक ओर गन्ना सोसायटी भुगतान का आश्वासन देती है तो दुसरी तरफ चीनी मीलें नुकसान की बात कहकर किसानों के भुगतान से हाथ पीछे खींच लेती है…क्या है।चीनी मीलों के कर्ज की हकीकत और कितना है मीलों पर किसानों का बकाया इन आंकडों से आपकों जाहिर हो जाएगा।

सहकारी क्षेत्र की चीनी मीलें
धनराशि करोडों में
सितारगंज—–991.52
बाजपुर——1304.91
नादेही—–1225.47
सरकारी क्षेत्र की चीनी मीलें
किच्छा—–1450.77
डोईवाला—-1104.50
निजी क्षेत्र की चीनी मीलें
ईकबालपुर—-6173.00
जिसमें से काशीपुर, गदरपुर सुगर मील बंद हो चुकि है जिसमें काशीपुर शुगर मिल का गन्ना किसानों के बकाये का भुगतान नो सालों से नहीं हो पाया है।लिब्बारेहडी और लक्सर ने ही अभी तक पुरा भुगतान किया है।

सुगर मीलों का भुगतान करने को लेकर जहां सरकार बजट का रोना रो रही है, वहीं विभाग का कहना है कि किसानों के बकाये के भुगतान के लिए जल्द ही निर्णय ले लिया जाएगा, जिसके लिए सरकार द्वारा कुछ धनराशि अवमुक्त करने की बात की जा रही है।

मंदिर और मदरसों की भूमि आवंटन पर जवाब दाखिल करने के दिये आदेश

0

नैनीताल– हाई कोर्ट ने मंदिर कमेटी को कम व मदरसा संचालक संस्था को अधिक जमीन आवंटित करने के मामले में सरकार को 6 दिसम्बर तक जवाब देने को कहा है। साथ ही साफ किया कि यदि जवाब दाखिल नहीं करने पर प्रमुख सचिव को कोर्ट में पेश होना होगा।

रुद्रपुर वार्ड नंबर सात निवासी राम प्रकाश गुप्ता व मुकेश पाल ने याचिका दायर कर कहा था कि सरकार द्वारा 28 मार्च 2012 को एक शासनादेश जारी कर चामुंडा देवी मंदिर समिति रुद्रपुर को 0.024 एकड़, जबकि मदरसा आलिया फैजल वेल्फियर सोसायटी को 253 एकड़ जमीन दी थी। याचिकाकर्ता का कहना था कि मंदिर समिति को जमीन कम दी गयी है। उक्त शासनादेश को याचिककर्ताओ द्वारा हाई कोर्ट में चुनौती दी गई। न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजीव शर्मा की एकलपीठ ने मामले को सुनने के बाद सरकार से छह दिसंबर तक जवाब पेश करने को कहा है। जवाब न दाखिल करने पर प्रमुख सचिव को कोर्ट में पेश होना होगा।

नोटबंदी अर्थव्यवस्था पर चोटःबेहड

0

रुद्रपुर- नोटबंदी को पूरे एक वर्ष हो जाने के विरूद्ध कांग्रेस ने सड़कों पर उतरकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के पुतले की शवयात्रा निकालकर उसे आग के हवाले किया।

बुधवार सुबह से कांग्रेस सरकार में कबीना मंत्री रहे तिलकराज बेहड़ के आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। जहां कार्यकर्ता खासे उत्साह से लबरेज दिखे। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे के साथ भाजपा के शीर्ष नेताओं को जमकर कोसा। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नोटबंदी को लेकर एक वर्ष पूरे होने पर विरोध प्रदर्शन की शुरूआत भगत सिंह चौक से शुरू हुई। खासी संख्या में  एकत्र कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले प्रधानमंत्री के पुतले की अर्थी बनाई। इस अर्थी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए  मुख्य बाजार होते हुए  बाटा चौक पहुंचे। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले को आग के  हवाले कर दिया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तिलक राज बेहड़ ने कहा कि नोटबंदी के कारण पूरे देश की अर्थ व्यवस्था चरमरा कर रह गई है। जिससे पूरे देश का हर व्यक्ति प्रभावित हुआ है। केंद्र पर आरोप लगाया गया कि कारपोरेट के रूप में चंद उद्योगपतियों और भाजपा के मंत्रियों को लाभ देने के लिए नोटबंदी का कार्यक्रम किया गया। भाजपा की सरकार ने जरूरी चीजें दाल गैस सिलेंडरों की कीमतों में इजाफा कर आम जनता को प्रभावित किया है। कहा देश में आजादी के बाद आज तक के इतिहास में डीजल एवं पेट्रोल मूल्य में इतनी वृद्धि नहीं हुई लेकिन भाजपा की सरकार ने डीजल और पेट्रोल की मूल्य वृद्धि कर आसमान को छुआ दिया है विदेशों से काला धन वापस नहीं आया है लोगों को बरगला कर वोट हासिल करने वाली भाजपा सरकार ने 15 लाख रुपए वादा कर  वोट हासिल किया था। लेकिन आज तक गरीबों के एकाउंट में धेला भी नहीं आया और न ही बेरोजगारों को नौकरी भी नहीं मिल पा रही है।