Page 364

साहिर बनने के लिए तैयार हैं जूनियर बच्चन

0

हिंदी सिनेमा के मशहूर गीतकार साहिर लुधियानवी की जिंदगी पर बनने जा रही फिल्म के लिए अभिषेक बच्चन ने तैयारियां शुरु कर दी हैं। ये फिल्म संजय लीला भंसाली की प्रोडक्शन कंपनी में बनने जा रही है और इस फिल्म में साहिर के साथ मशहूर शायरा अमृता प्रीतम के रिश्तों को आधार बनाया जाएगा।

इस फिल्म का निर्देशन जसमीत रीन कर रहे हैं, जिनकी ये पहली फिल्म है। फिल्म की तैयारियां शुरु हो गई हैं। जानकारी के अनुसार, अगले साल मार्च में फिल्म की शूटिंग शुरु हो जाएगी और इसे अगले साल के अंत तक रिलीज किया जाएगा। अमृता प्रीतम के रोल के लिए पहले प्रियंका चोपड़ा के नाम की चर्चा थी, लेकिन प्रियंका ने रोल करने से मना कर दिया। माना जा रहा है कि ये रोल ऐश्वर्या राय को मिल सकता है। ऐसा हुआ, तो कई सालों के बाद बच्चन जोड़ी परदे पर लौटेगी।

होटल से 50 किलो गाय का मीट बरामद

0

विकासनगर। थाना विकासनगर क्षेत्र के एक होटल से पुलिस ने छापा मारकर 50 किलो गाय का मीट बरामद किया है।रविवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुलहाल क्षेत्र के हैदर होटल में गाय का मीट बेचा जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने होटल हैदर कुल्हाल पर छापा मारा, जहां से 50 किलो गाय का मीट बरामद हुआ। बरामद गाय के मीट को पशु के डॉक्टर अनूप नौटियाल से सैम्पलिंग कराई गई तथा बाकी गो मांस को कट्टे में रख कर जमीन में दबाया गया। पुलिस ने होटल से बरामद तराजू, बांट, छुरी-चाकू को सील कर अभियुक्त हैदर पुत्र सब्बीर निवासी कुंज्जा ग्रांट को गो संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा अपराध से अवग़त कराकर पुलिस हिरासत लिया है।

धनौल्टी को विकसित करने के लिए मिलकर करना होगा काम: पंवार

0

टिहरी। धनोल्टी व्यापार मंडल के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने कहा कि पर्यटन नगरी धनोल्टी को और विकसित करने के लिए सभी को साथ मिलकर कार्य करना होगा।

जौनपुर ब्लॉक के धनोल्टी में नवनिर्वाचित व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक व पूर्व केबिनेट मंत्री प्रीतम सिंह पंवार व दिनेश धनै ने पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस मौके पर व्यापारियों ने ईको पार्क सौंदर्यकरण-विस्तारीकरण, शुलभ शौचालय, एटीएम, धनोल्टी-मोरीयाणा मोटरमार्ग वन विभाग से लोनिवि को हस्तांतरित किए जाने का मांग पत्र विधायक को सौंपा। इस पर विधायक ने समस्याओं पर सकारात्मक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में रघुवीर रमोला अध्यक्ष, जगदीश सेमवाल महामंत्री, सुरेश बेलवाल कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ली। 

डंपिंग जोन बनाने के विरोध में ग्रामीणों का धरना

0

चमोली जिले के विकास खंड जोशीमठ के तपोवन में बन रही जल विद्युत परियोजना की निर्मात्री संस्था एनटीपीसी ने ढाक गांव के सामने मक डंपिंग जोन बनाने के विरोध में ढाक के ग्रामीणों ने एनटीपीसी के समीप अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।

ढाक की क्षेत्र पंचायत सदस्य विद्या देवी कहना है कि एनटीपीसी द्वारा परियोजना के लिए बनायी जा रही टनल का मक गांव के समीप डंपिंग किया जा रहा है, जिससे आय दिन पूरे गांव में धूल ही धूल हो रही है। साथ ही स्कूल में बच्चों को पढ़ने में भी दिक्कतें आ रही हैं।

जबकि पूर्व में भी ग्रामीणों ने इस संबंध में कंपनी प्रबंधकों से बातचीत की थी लेकिन उनकी एक न सुनी गई जिससे ग्रामीणों को धरना देने के लिए विवश होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि गांव के पास से मक को हटा कर अन्य स्थान पर नहीं ले जाया गया तो ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

बजट के अभाव में लटका पालीटेक्निक का काम

0

चम्पावत जिले में राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज का निर्माण विगत छह माह से बजट के अभाव में लटका हुआ है। वर्तमान में कॉलेज नगर पालिका के चंद कमरों में चल रहा है। कॉलेज निर्माण कार्य न होने से बच्चों का भविष्य अंधकार में बना हुआ है।

poletecnic

राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज गौरलचौड़ मैदान के पास कई सालों से नगर पालिका के चंद कमरों में चल रहा है। कॉलेज में एक ट्रेड चल रहा है, जिसमें 40 बच्चे पढ़ रहे हैं। कांग्रेस सरकार में कॉलेज निर्माण की घोषणा हुई। कोतवाली के पास करीब एक साल पूर्व करीब पांच करोड़ की लागत से कॉलेज का निर्माण कार्य भी शुरू हुआ। निर्माण कार्य का जिम्मा उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को सौंपा गया। मगर विगत छह माह से कॉलेज का निर्माण लटका हुआ है। कारण कि शासन ने अभी तक बजट स्वीकृत किया है। कार्यदायी संस्था को अब तक करीब पौने दो करोड़ का बजट मिला है। बजट के लिए संस्था कई बार शासन से डिमांड कर चुकी है लेकिन सरकार बदलने के बाद अभी तक बजट रिलीज नहीं हुआ है। कॉलेज निर्माण न होने से बच्चों का भविष्य अंधकार में बना हुआ है।

नए भवन में नए ट्रेड खोलने के लिए कॉलेज में रखे उपकरण धूल फांक रहे हैं। धीरे-धीरे कर वह अब खराब भी होने लगे हैं। जगह न होने के कारण कॉलेज प्रशासन इन उपकरणों का उपयोग नहीं कर पा रहा है। छात्रों को भी इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।

गरीबों के हक को मार रही सरकारः प्रीतम

0

काशीपुर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि राज्य में डबल इंजन की सरकार है लेकिन विकास कार्य ठप हैं। फिर भी किसान आत्महत्या कर रहे हैं। किसानों का ऋण माफी के लिए बीजेपी सरकार के दावे की धरे के धरे रह गए। पीसीसी अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने मंडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों को बताया कि केंद्र सरकार ने चुनाव में वादा किया था कि राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी तो किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा।

सरकार तो बन गई, मगर कर्ज माफ नहीं हुआ। सरकार अब यह कहने लगी कि ऋण माफी उनके बस में नहीं है। प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार में शुरु की गयी योजनाओं को बंद कर सरकार जनता के साथ छलावा कर रही है, उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री बीमा योजना और खाघान सामग्री में कटोती कर गरीब के पेट में लात मारने का काम किया है।

रेडक्रास ने की बल्जूरी चोटी फतह

0

पिथौरागढ़, रेडक्रॉस की पिथौरागढ़ टीम ने हिमालय की 5628 मीटर (17 हजार फीट) ऊंची बल्जूरी चोटी फतह कर रिकॉर्ड बनाया है। इस चोटी पर आज तक रेडक्रॉस का कोई दल नहीं पहुंच सका था। भारतीय पर्वतारोहण संस्थान और ओएनजीसी के संयुक्त तत्वावधान में रेडक्रॉस और आइस संस्था का 13 सदस्यीय दल पर्वतारोहण के लिए 11 अक्टूबर को पिथौरागढ़ से रवाना हुआ था। दल का लक्ष्य पिंडर घाटी से बल्जूरी शिखर तक सफाई अभियान चलाने के साथ इस शिखर को फतह करना भी था।

बल्जूरी शिखर पर रेडक्रॉस, आइएमएफ, ओएनजीसी का ध्वज फहराया गया। इस दौरान सदस्यों ने इस उच्च हिमालयी क्षेत्र से शराब और प्लास्टिक की खाली बोतलों के साथ बड़ी मात्रा में प्लास्टिक पाउच एकत्र किए। सदस्य 71 बैग कूड़ा लेकर नीचे उतरे, जिसे बागेश्वर नगर पालिका को सौंपा गया। दल के सदस्यों का रेडक्रॉस समिति के अध्यक्ष महेश मखौलिया, पर्यवेक्षक पूनम खत्री, आशुतोष जोशी, सुरेश पांडे ने स्वागत किया।

दोनों पक्षों के खिंची तलवारें, कई लोग घायल

0

रुद्रपुर में बिते दिनों हुए विवाद की रंजीश इतनी गहरी हो गयी कि दो पक्षों में तलवारेे खींच गयी और सडक पर कोहराम मच गया जिससे अफरातफरी हो गयी, दोनों पक्षों में इसदर मारपीट हुई की आधा दर्जन लोग घायल हो गये और बीच बचाव में आये पुलिस कर्मी भा घायल हो गये।

मामला आवास विकास स्थित शिव शक्ति मंदिर के पास का है जहां ढिल्लन परिवार में दो दिन पूर्व शादी का कार्यक्रम था। इसी कार्यक्रम के दौरान वहां से निकल रहे शोभित से ढिल्लन परिवार के बीच कहासुनी हो गई थी। उस समय तो मामला शांत हो गया। पुलिस के मुताबिक बताया गया कि शोभित पुरानी कहासुनी का बदला लेने के लिए अपने अन्य साथियों इरफान, आफताब और सिराज के साथ ढिल्लन के घर के नीचे आ धमके और शोर शराबा करने लगे। तभी ढिल्लन के परिजन भी घर के ऊपर से उतर कर नीचे आ गए। दोनों पक्षों में जमकर गालीगलौज शुरू हो गई।

देखते ही देखते वहां तलवारें, राड, लाठी डंडे एवं अन्य धारदार हथियार निकल आए और एक दूसरे पर हमलावर हो गए। मौके पर पहुंचे दरोगा लक्ष्मण सिंह देउपा भी घायल हो गए। हालांकि इस खूनी संघर्ष को रोकने के लिए पुलिस ने भरसक प्रयास किया और दोनों पक्षों को बमुश्किल अलग अलग कराया। इस दौरान दुकानदारों  में भी अफरा तफरी का माहौल मच गया। कुछ दुकानदार तो अपनी दुकान बंद कर इधर उधर भागने लगे। इस घटना में एक पक्ष के इरफान, आफताब, सिराज, इमरान घायल  हुए जबकि दूसरे पक्ष के भी चार लोगों के घायल होना बताया है। पुलिस को दोनों पक्षों ने तहरीरें दे दी हैं।

डीजीपी की कार का कटा चालान, सादगी पसंद डीजीपी ने किया भुगतान

0

देहरादून। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक की निजी कार का सिटी पेट्रोल यूनिट (सीपीयू) ने रविवार दोपहर चालान काट दिया। डीजीपी अनिल रतूड़ी ने सादगी का परिचय देते हुए तुरंत इस चालान का भुगतान कर सिफारशी और रसूखदार लोगों के लिए मिसाल कायम की।

रविवार दोपहर करीब सवा दो बजे दिलाराम चौक स्थित रेड लाइट पर एक प्राइवेट कार ने वाइट लाइन क्रॉस कर दी। इश पर मौके पर तैनात सीपीयू के सब इंस्पेक्टर अशोक डंगवाल और सिपाही अर्जुन सिंह कार को रोक रिकॉर्डिंग शुरू कर दी। दरअसल, अपनी निजी कार से डीजीपी अनिल रतूड़ी राजपुर रोड स्थित दिलाराम से गुजर रहे थे। जैसे ही डीजीपी अनिल रतूड़ी कार से बाहर आए तो सिपाही और दरोगा के होश उड़ गए। उधर, सादगीपसंद पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी ने पद का रसूक न दिखाते हुए चालान का जुर्माना सिपाही के हाथ में थमाया और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने पर पीठ भी थपथपाई। सिपाही ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा-177 के तहत चालान काट 100 रुपये सरकारी खाते में जमा किए। 100 रुपये का चालान भुगतने के बाद डीजीपी अनिल रतूड़ी बेहद विनम्रता पूर्वक वहां से चले गए। इस पूरे मामले पर डीजीपी अनिल रतूड़ी से उनका पक्ष जानने के लिए सम्पर्क किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। बहरहाल रविवार दोपहर हुई इस घटना के बाद पुलिस महकमे में डीजीपी की सादगी को लेकर जमकर चर्चा हुई। बता दें कि अनिल रतूड़ी बेहद सरल स्वभाव और साधारण तरीके से रहने वाले अधिकारी हैं। इतना ही नहीं उनकी पत्नी प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी भी अपनी सादगी व कार्यकुशलता के लिए पहचानी जाती हैं। अपनी बेटी का ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए लाइन में खड़े रहने का मामला उनसे जुड़ा है। 

उत्तराखंड में तीन लाख गरीब परिवार लापता

0

उत्तराखंड में तीन लाख गरीब परिवार तेल कंपनियों व गैस एजेंसियों को ढूंढे भी नहीं मिल रहे। ये वे परिवार हैं जिनके नाम प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में केंद्र सरकार की ओर से भेजे गए हैं। इन लोगों के न मिलने के कारण तेल कंपनी सरकार की ओर से तय किए गए लक्ष्य को भी पूरा नहीं कर पा रही है।

दो साल पहले जब देशभर के साथ उत्तराखंड में भी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना लांच की गई तो केंद्र सरकार की ओर से तेल कंपनियों को इस योजना के दायरे में आने वाले उत्तराखंड के 4.31 लाख परिवारों की सूची भेजी गई। सरकार के मुताबिक, ये परिवार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले बीपीएल परिवार हैं। हालांकि जब योजना लांच हुई तो बीपीएल कार्ड धारक बड़ी संख्या में आवेदन करने पहुंचे थे, लेकिन उनके नाम उस सूची में नहीं थे जो केंद्र सरकार की ओर से भेजी गई थी। अब स्थिति यह है कि केंद्र की ओर से भेजी गई 4.13 लाख परिवारों की सूची में अब तक तेल कंपनियां व गैस एजेंसियां मात्र 1.30 लाख परिवारों को ही तलाश पाई हैं और इन परिवारों को ही अब तक मुफ्त गैस कनेक्शन बांटा गया, जो लक्ष्य का 50 फीसद भी नहीं है।

उज्वला प्लस योजना हुई डंप
भले ही उत्तराखंड में उज्ज्वला योजना के तहत अधिक लोग लाभान्वित न हुए हों, लेकिन देशभर में इसके अच्छे परिणाम सामने आए हैं। यही कारण है कि केंद्र सरकार ने उज्ज्वला के बाद उज्ज्वला प्लस योजना शुरू की। इसके तहत ग्राम पंचायतों में जो सक्षम लोग हैं, उनसे अपील की जाती है कि वे उज्ज्वला से छूटे हुए गरीब परिवारों के लिए गैस के कनेक्शन का खर्च उठाए हैं, लेकिन उज्ज्वला का ही लक्ष्य पूरा न होने के कारण अब तक नई योजना उत्तराखंड में शुरू नहीं हो पाई है। इंडियन ऑयल कारपोरेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक एसके सिन्हा का कहना है कि उज्ज्वला योजना के तहत अभी तक 1.30 लाख परिवारों को मुफ्त कनेक्शन मिले हैं, जबकि सूची में 4.31 लाख लोगों के नाम हैं। बाकी लोगों को भी ढूंढा जा रहा है, जिन्हें जल्द कनेक्शन दे दिए जाएंगे।