Page 361

सेंसर में फंस सकती है जोया

0

22 दिसंबर को रिलीज होने जा रही यशराज की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ में कैटरीना कैफ के किरदार को लेकर कानूनी संकट पैदा हो गया है। कैटरीना कैफ ने इस फिल्म में पाकिस्तानी जासूस जोया का किरदार निभाया है। फिल्म में सलमान के किरदार टाइगर के साथ जोया मिलकर इराक में फंसी 25 भारतीय नर्सों को दुनिया के सबसे खूंखार संगठन के चंगुल से निकालने के मिशन पर काम करती हैं।

जोया के किरदार को लेकर संकट ये बताया जाता है कि वे पाकिस्तान की हैं और इन दिनों भारतीय फिल्मों में पाकिस्तानी किरदारों को लेकर उत्साह नहीं है। सूत्रों के अनुसार, सेंसर बोर्ड में ये फिल्म फंस सकती है और फिल्म में जोया की राष्ट्रीयता को बदलने के लिए कहा जा सकता है।

यशराज की टीम के सूत्रों ने इस बदलाव से इंकार किया है। यशराज के सूत्रों का कहना है कि टाइगर की पहली फिल्म एक था टाइगर में भी जोया का किरदार पाकिस्तानी था, अब इसे बदलने का कोई आधार नहीं बनता। सिक्वल के तौर पर बनी टाइगर जिंदा है का निर्देशन अली अब्बास जाफर ने किया है और इसमें परेश रावल तथा अंगद सिंह बेदी की भी अहम भूमिकाएं हैं।

2 किलो चरस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

0

एसएसपी देहरादून के नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के आदेश व क्षेत्राधिकारी विकासनगर, के नेतृत्व में अवैध नशे के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमे संगविंग स्कूल, अस्पताल रोड, विकासनगर के पास चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को रूकने का इशारा किया, जो पुलिस टीम को चेकिंग करता देख वापस भागे। शक होने पर पुलिस टीम द्वारा पीछा कर उक्त व्यक्तियों को पकड़ लिया।

पकड़े जाने पर पुलिस द्वारा अभियिक्तगणों की तलाशी ली गयी तो एक अभियुक्त के कब्जे से 1 किलो 300 ग्राम अवैध चरस व दूसरे के कब्जे से 800 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी। दोनो अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर में धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

अभियुक्तों को कल माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा, जिनके पास बरामद चरस 2 किलो 100 ग्राम की गयी।पुलिस टीम द्वारा की गई उक्त चरस की भारी बरामदगी के संबंध में स्थानीय जनता, मीडिया व उच्च अधिकारियों द्वारा पुलिस टीम की भूरी भूरी प्रशंसा की गयी।

अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है जो पहाड़ो से चरस लाकर विकासनगर क्षेत्र में शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्रों व मजदूरों को बेचते हैं। जिनके द्वारा पूर्व में कई बार चरस की बड़ी खेप को फुटकर दामों में बेचना स्वीकार किया गया है।

सेना में भर्ती से पूर्व प्रशिक्षण के लिए रुद्रप्रयाग के 166 युवाओं का चयन

0

रुद्रप्रयाग। सेना में भर्ती को लेकर यूथ फाउंडेशन की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज चोपता (तल्लानागपुर) के प्रांगण में चयन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं के नाप-जोख के साथ मेडिकल जांच के बाद युवाओं का चयन भर्ती के लिए प्रशिक्षण के लिए किया गया। शिविर में क़रीब 32 युवाओं चयन किया गया। अभी तक रुद्रप्रयाग ज़िले से कुल 166 का प्रशिक्षण के लिए चयन किया गया। ज़िले से कुल 1277 युवाओं ने पंजीकरण कराया।

सेना में भर्ती को लेकर निम के प्रिन्सिपल कर्नल अजय कोठियाल के यूथ फाउंडेशन द्वारा शुरू की गई मुहिम ने जिले के युवाओं में भारी जज्बा और उत्साह पैदा कर दिया है।

सोमवार को चोपता में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यूथ फाउंडेशन के धर्मेश नौटियाल, कुलदीप कर्मांचली, अर्जुन सिंह ने बताया कि पहाड़ के युवाओं को सेना के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से भर्ती कैंप लगाये जा रहे हैं। इन भर्ती कैंपों में युवा बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इस मौके पर राजेन्द्र प्रसाद जमलोकी, दीपक रावत, गौरव सिंह, पवन राणा आदि मोजूद थे। 1277 युवाओं ने कराया था पंजीकरण व  दिसम्बर माह में अगसत्यमुनि शुरू होगा कैम्प

 

खुड़बुड़ा में जल संकट, 18 हजार लोग प्रभावित

0

एशियन डवलपमेंट बैंक (एडीबी) व जल संस्थान के बीच पटरी न बैठ खाने का खामियाजा स्थानीय निवासियों को झेलना पड़ रहा है। आलम यह है कि राजधानी के कई इलाकों में जल संकट पैदा हो गया है। हजारों लोगों विभागों के तालमेल के अभाव में परेशानियों का समना करने को मजबूर हैं। बीते एक सप्ताह से लाइनों की मरम्मत का कार्य जारी है, लेकिन इसके बाद भी समय से कार्य पूरा न होने के कारण लोग किराए के टैंकर मंगाकर दैनिक कार्यों को पूरा कर रहे हैं।

देहरादून के केंद्र माने जाने वाले खुड़बुड़ा व तिलक रोड क्षेत्र में एडीबी विंग ने तीन साल पहले पानी की लाइन लाइन बिछाई थी। चूंकि, अब आगामी 23 जनवरी को एडीबी विंग का सरकार से अनुबंध खत्म हो रहा है, तो अधिकारियों ने सात दिन पूर्व खुड़बुड़ा स्थित ओवरहेड टैंक से जा रही पुरानी 18 इंच की लाइन को काट टी-प्वाइंट बनाकर अपनी नई लाइन से जोड़ दिया। लेकिन, लाइन काटने पर पानी के बहाव के साथ पूरे क्षेत्र की मिट्टी लाइन में घुस गई। यही नहीं, जब नई लाइन को जोड़ा गया तो पानी के प्रेशर से पुरानी लाइन फट गई, जिससे पूरे क्षेत्र में जलापूर्ति ठप पड़ गई।

शिकायतों का नहीं हो रहा समाधान
पानी न आने से परेशान लोगों ने जल संस्थान के अधिकारियों से शिकायत की। तब जांच में पता चला कि एडीबी विंग द्वारा लाइन तोड़े जाने के कारण पेयजल आपूर्ति ठप हुई है। अब दोनों विभाग लाइन को ठीक करने में जुटे हैं, लेकिन क्षेत्र की समस्या जस की तस है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता मनीष सेमवाल ने बताया कि जिन स्थानों पर पानी की किल्लत है, लाइन की मरम्मत कर शीघ्र आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

लाइन की मिट्टी ढूंढने में जुटे विभाग
पेयजल लाइन की मरम्मत करने के साथ अब अधिकारी यह पता लगाने की भी कोशिश कर रहे हैं कि आखिर किस इलाके की लाइन में मिट्टी फंसी है। ताकि उसे निकालकर लोगों तक पानी पहुंचाया जा सके। हालांकि, अधिकारियों का दावा है कि मिट्टी फंसी दो लाइनों का पता चल गया है, जिनकी मरम्मत का कार्य चल रहा है।

बाल दिवस पर राज्यपाल ने बच्चों को दी बधाई

0

देहरादून, हर बच्चे को आगे बढ़ने के लिए समान अवसर व साधन प्रदान किए जाने चाहिए। शिक्षित समाज ही देश को विकास पथ पर अग्रसर करेगा। बाल दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेश के राज्यपाल डा. कृष्ण कांत पॉल ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए यशह बात कही। उन्होंने शिक्षा के साथ ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को भी अहम बताया। इस दौरान उन्होंने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

राज्यपाल ने कहा कि बच्चों से अति स्नेह होने के कारण ही देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू ने अपने जन्म दिवस 14 नवम्बर को बच्चों के दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था। राज्यपाल ने सभी शैक्षणिक संस्थाओं के साथ ही उन बच्चों को भी शुभकामना संदेश दिया, जो किन्ही कारणवश स्कूल नहीं जा सके। उन्होंने बाल दिवस के अवसर पर अपने संदेश में कहा कि हमें पूरा प्रयास करना चाहिए कि प्रत्येक बच्चे को आगे बढ़ने के लिए समान अवसर व साधन मिलें। इसके लिए बच्चों की शिक्षा व स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा। यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी बच्चा कुपोषण का शिकार न हो।

जलभराव पर हाईकोर्ट सख्त

0
Nainital,high court,uttarakhand

नैनीताल, हाई कोर्ट ने हल्द्वानी में कालाढूंगी रोड से लेकर कपिलाज रेस्टोरेंट और बाल भारती विद्या मंदिर स्कूल तक बरसात के समय जलभराव के सम्बन्ध में दायर जनहित याचिका में सुनवाई के बाद सरकार से जल्द से जल्द समस्या का निस्तारण करने के आदेश दिए है।

हल्द्वानी निवासी हेम चंद्र कपिल ने जनहित याचिका दायर कर कहा है कि कालाढूंगी रोड से लेकर कपिलाज रेस्टोरेंट और बाल भारती विद्या मंदिर स्कूल तक बारिश के समय जलभराव हो जाता है और आते जाते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है । पूर्व में भी इस संबंध में जनहित याचिका दायर की गयी थी। कोर्ट ने सरकार को आदेश दिए थे कि इसका समाधान करें, यदि समाधान नहीं होता है तो याचिककर्ता पुनः हाई कोर्ट की शरण ले सकता है। परन्तु सरकार द्वारा इस पर कोई कार्यवाही नहीं की। जिससे क्षुब्ध होकर जनहित याचिका दायर की।

मामले की सुनवाई के दौरान मुख्य स्थायी अधिवक्ता परेश त्रिपाठी ने कोर्ट को अवगत कराया कि इस संबंध में सरकार को प्रस्ताव भेज दिया गया है और बजट भी भी अवमुक्त हो चुका है। मामले को सुनने के बाद कोर्ट ने सरकार को समस्या का निस्तारण शीघ्रा अतिशीघ्र करने के आदेश पारित करते हुए जनहित याचिका को निस्तारित कर दिया है। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश केएम जोसफ व न्यायाधीश वीके बिष्ठ की खंडपीठ में हुई।

100 साल बाद मिला गढ़वाल राइफ्ल्स के इन शहीदों को मोक्ष

0

भारतीय सेना की 39 गढ़वाल राइफ्ल्स के दो जवानों के पार्थिव शरीरों को फ्रांस के लैवेंत शहर की आर्मी सिमिट्री में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस मोकै पर भारतीय दल जिसमें गढ़वाल राइप्ल्स के रेजिमेंटल सेंटर से कमांडेंट और सुबेदार मेजर, दो बैगपाइपर और कर्नल नितिन नेगी जो कि विक्टोरिया क्रॉस से सम्मानित नाइक दरवान सिंह के पोते हैं शामिल रहे।

इस मौके पर न्यूवे वॉर मेमोरियल पर भारतीय सेना के सेना अध्यक्ष की तरफ से ब्रिगेडियर इंद्रजीत चैटर्जी और कमांडेंट और सुबेदार त्रिलोक सिंह नेगी ने फूल अर्पित किये। कमांडेंट ने कॉमनवेल्थ वॉर ग्रेव्स कमीश्न का भारतीय सैनिकों को सही सैनिक सम्मान देने के लिये शुक्रिया अदा किया। इस सेरिमनी के लिये उन्होंने फ्रांस सरकार का भी आबार व्यक्त किया।

i2017111303

दरअसल 20 सितंबर 2016 को पैरिस से करीब 230 किमी दूर लैवेंत सैन्य एकादमी के पास खुदाई के दौरान दो मानव सरीरों के अवशेश मिले।बाद में इनकी पहचान 39 वीं रॉयल गढ़वाल राइफ्ल्स के सैनिकों के तौर पर हुई। इसके चलते कॉमनवेल्थ वॉर ग्रेव कमीशन ने फ्रांस में भारतीय दूतावास से संपर्क किया और ादिकारिक तौर से पूरे सैनिक सम्मान के साथ इन अवसेसों का अंतिम संस्कार करने का फैसला लिया गया। इसके लिये फ३ांस और बेल्जियम में प्रथम विश्व युद्ध के दौरान मारे गये भारतीय सैनिकों के सम्मान में होने वाली सालाना मेमोरियल सर्विस का समय चुना गया। एक समामान की तरह इन सिपाहियों की कब्रों की मिट्टी को वापस भारत लाया जायेगा।

गौरतलब है कि पहले विश्व युद्ध के दौरान गढ़वाल ब्रिगेड जिसमें 1/39 और  2/39 रॉयल गढ़वाल के सैनिक शामिल थे फ्रांस के खतरनाक इलाकों में ब्रिटिश सैनिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़े। इस दौरान गढ़वाल ब्रिगेड को छह बैटल हॉनर्स औऱ दो विक्टोरिया क्रॉस से नवाज़ा गया।

लावारिस अवस्था में घूम रहीं महिला को पुलिस ने घर पहुँचाया

0

थाना रानीपोखरी क्षेत्र में एक अर्ध-विक्षिप्त महिला लावारिस अवस्था में घूमते हुए पाई गयी, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस टीम ने थाना रानीपोखरी पर लाया गया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम लक्ष्मी देवी, हिंडोलाखाल, देवप्रयाग, बताया।इस संबंध मे पुलिस ने  किये गए अथक प्रयासों से जनपद टिहरी पुलिस से समन्वय स्थापित करने के बाद महिला के परिजनों से संपर्क किया गया। जिनके द्वारा आर्थिक तंगी होने की वजह से थाना रानीपोखरी आने में असमर्थता जाहिर की गयी।

महिला की स्थिति को देखते हुए आज थाना स्तर पर महिला कॉस्टेबल सुलेखा व कांस्टेबल नरेंद्र कुमार की निगरानी में महिला को थाना हिंडोलाखाल टिहरी गढ़वाल भेजा गया था, जहाँ उक्त महिला को उसके पिता धीरज सिंह बिष्ट के सुपुर्द किया गया। पुलिस ने द्वारा किए गए कार्य की उच्चाधिकारियों व स्थानीय जनता द्वारा भूरी- भूरी प्रशंसा की गयी।

रस्किन बांड की कहानियों पर आधारित “द ब्लैक कैट” रिलीज़ हुई

0

हर उम्र के बच्चों के लिये दोहरी खुशी का मौका है – मशहूर लेखक रस्किन बांड की कहानी पर आधारित फिल्म “द ब्लैक कैट” लोरियन मोशन पिक्चर के आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल पर आज रिलीज़ हुई।  

‘एवेकनिंग’ और ‘काफिरों की नामज़’ जैसी चर्चित फिल्में बना चुके निर्देशक, प्रड्यूसर भार्गव साइकिया की यह फिल्म ‘फैंटसी’ के इर्द-गिर्द घूमती है और दर्शकों से इस फिल्म ने खासी वाहवाही बटोरी है।

black cat

बीस मिनट की इस शार्ट फिल्म में रस्किन बांड की भूमिका निभाते दिखे टॉम ऑलटर। इस दुनिया को अलविदा कहने से पहले ये फिल्म मुख्य भूमिका में टॉम ऑलटर की आखिरी फिल्म है। फिल्म में ‘मिस बेलोस’ की भूमिका शर्नाज़ पटेल ने निभायी है और साथ ही होगी एक काली बिल्ली। 

इसी साल सितंबर में रस्किन बांड के लिये मसूरी के वुडस्टॉक स्कूल में फिल्म की खास कॉस्क्रीनिंग रखी गई थी। इस मौके पर फिल्म के बारे में बात करते हुए बांड ने कहा कि, “ये फिल्म बच्चों को ही नही, बड़ों और फिल्मों के चाहने वालों के लिये एक बढ़िया फिल्म साबित होगी।”  इस फिल्म को लेकर साइकिया के नज़रिये से भी बांड काफी खुश हुये । वो कहते हैं कि, “साइकिया ने उपन्यास को फिल्म में उतारते हुए कहानी के मूल चरित्र से खिलवाड़ नहीं किया है जो काबिले तारीफ है।” 

इस फिल्म ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर खासी वाहवाही बटोरी है। इनमें अमेरिका में ऊटा फिल्म फेस्टीवल के साथ-साथ श्रीलंका से लेकर हैदराबाद और गुवाहाटी में फिल्म ने अपनी धाक जमाई है। 

गढ़वाल विश्विद्यालय में फिल्म वर्कशॉप का हुआ समापन

0

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर जर्नलिस्म एंड मास कम्यूनिकेशन द्वारा आयोजित फिल्म एप्रीसियेशन वर्कशॉप का सोमवार को समापन हो गया। इस वर्कशॉप में आये 111 लोगों को वरिष्ठ पत्रकार दिनेश जुयाल ने सर्टिफिकेट दिये।

9-13 नवंबर तक चले इस कार्यक्रम का आयोजन पुणे के फिल्म एड टेलीविशन इंस्टूय्ट ऑफ इंडिया के साथ मिलकर किया गया था। इस तरह की उत्तराखंड में दूसरी और एफटीआईआई द्वारा की गई यह पहली वर्कशॉप रही।

इस मौके पर वर्कशॉप के कोर्स निदेशक पंकज सक्सेना ने कहा कि, “अच्छे सिनेमा का संदेश पहाड़ों की वादियों में बसे इस प्रतिष्ठित संस्थान तक लाना एक सुखद अनुभव रहा। राज्य स्थापना की वर्षगांठ के साथ आयोजित इस वर्कशॉप में जिस संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया उससे एक बात साफ है कि आने वाले दिनों में पहाड़ों में अच्छे और सही संदेश देने वाले सिनेमा का भविष्य उज्जवल है।”

इस मौके पर पत्रकारिता विभाग के निदेशक ए.आर. डंगवाल के साथ-साथ आर.सी.शर्मा, निदेशक पर्यावरण विग्यान, प्रो. ओ.पी गुसांई, निदेशक आई.क्यू.ए.सी और अन्य अध्यापक और छात्र मौजूद रहे।