Page 245

बच्चों को उन्हीं की भाषा में समझाने के लिये बनी हैं ये फिल्में

0

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने के लिये साथ ही साथ जागरुकता के दृष्टिगत यातायात निदेशालय उत्तराखण्ड पुलिस ने बच्चों को बच्चों की भाषा में समझाने के लिये 2D/3D पिक्चरें तैयार करवायी है। 2 से 3 मिनट की ये  3D पिक्चरें बच्चों को यातायात नियमों के पालन करने पर उनके सुरक्षित जीवन के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से तैयार की गयी है।

animation

इनमें से एक पिक्चरें में 18 वर्ष से कम आयु का एक कुशाग्र बुद्धि का बच्चा है प्रौद्योगिकी संस्थान प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा होता है। परीक्षा के बाद एक दिन उसके पिताजी द्वारा उसे मोटर साईकिल दी गयी जिसे वह अपने 2 दोस्तो के साथ रैश ड्राईविंग करते हुये हुड़दंग मचाते हुये बिना हेलमेट के चलाता है, इसी बीच उस युवक का एक्सीडेंट हो जाता है। हेलमेट न पहनने के कारण उसकी मृत्यु हो जाती है। मृत्यु होने के अगले दिन ही उसकी आय.आय.टी में चयन होने का परिणाम भी आ जाता है। एक ऐसा युवक जिसका उज्जवल भविष्य रहता है लेकिन बिना हेलमेटतीन सवार एवं रैश ड्राईविंग के कारण असामयिक मृत्यु का शिकार हो जाता है जिससे उसका परिवार बिखर जाता है।

दूसरी  फिलम  में एक यातायात पुलिसकर्मी को किन परिस्थितियों में अपनी ड्यूटी करनी पडती हैदर्शाया गया है। बच्चों में जागरुकता के उद्देश्य से तैयार की गयी मूवी को शिक्षा विभाग से सम्पर्क कर सभी स्कूल को प्रेषित किया जायेगा ताकि वे यातायात नियमों के प्रति स्वयं भी जागरुक हो तथा अपने माता-पिता एवं रिश्तेदारो को भी जागरुक करे, यह सत्य है कि यदि बच्चों को सही तरीके से सिखाई  गयी बात का प्रभाव जीवन भर रहता है।

निदेशक,यातायात ने बताया कि ऐसी 10 अलग-अलग विषयों पर यातायात जागरुकता से सम्बन्धित फिलम बनायी जायेगी, जिनहे यातायात निदेशालय की www.uttarakhandtraffic.com पर भी अपलोड किया जा रहा है।

पारंपरिक अंदाज में कैद कीजिये अपनी शादी के यादगार पलों को

0

शादी के अनमोल पलों को तस्वीरों में कैद कर हमेशा के लिये जीवित रखना एक बड़ा काम है। खासतौर से आज कल के डिजिटल जमााने में फेसबुक से लेकर इंस्टाग्राम तक अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को आप अपने जीवन के सबसे खास मौके को सही तरीके से पहुंचाना चाहते हैं। यह चलमन मैदान से होते हुए पहाड़ों में भी युवा जोड़ों के बीच खासा प्रचलित हो रहा है। और यही कारण है कि इस तरह के शूट्स के लिये एक कंपनी काम कर रही है जिसका नाम है rajabajafilms.com

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र में भी एक नया ट्रेंड आ गया है जो लोगों को खूब भा रहा है, और यह आश्चर्य की बात होगी कि लोगों की डिमांड को पूरा करने के लिए rajabajafilms.com पहली पसंद है। यह वेंचर 25 साल के एक युवा राजा रतूड़ी चला रहे जिसमें वह प्री-वेडिंग शूट कराते है जिसमें तस्वीरें और विडियो से वह युवा जोड़ों के यादगर पल संजोते है, केवल 6 महीने पुरानी यह कंपनी अब हर नए पहाड़ी जोड़ों की पहली पसंद बन चुका है और लोग दूर-दूर से राजा के पास फोटो शूट कराने आ रहे हैं।

raja pic 2

टीम न्यूजपोस्ट से बातचीत में राजा बताते हैं कि, “2-3 साल से मैं गढ़वाली परंपरा को संजोने में लगा हूं, मैने देखा है कि युवा पीढ़ी अपने मूल और संस्कृति से अनभिज्ञ है जिसका दोश हम उनपर नहीं थोप सकते, बच्चे अगर अपने पूर्वजों की जन्मभूमि से दूर होते हैं तो वो अपने परंपराओं और रीति-रिवाजों से भी दूर होते चले जाते हैं।इसकी वजह यह भी है कि वह जिस परिवेश में पलते और बड़े होते हैं उसे ही अपना कर चलते है लेकिन मैं कोशिश कर रहा हूं कि कैसे उन्हें फिर से संस्कृति से जोड़ सकूं।”

7-8 लोगों की समर्पित टीम केवल इस विषय पर काम कर रही है कि कैसे यह अपनी संस्कृति को लोगों के सामने आकर्षक और खूबसुरत दिखाने के साथ-साथ इसको संजो कर पेश कर सकें।इसके लिए राजा जोकि अपनी पढ़ाई बी.एस.सी एनिमेशन और ग्राफिक मोशन में कर चुके हैं वह एक नई सोच के साथ सामने आये। उन्होंने सोचा की वर्तमान में हम कैसे शहरों में रहने वाले युवाओं को आधुनिक तरीकों के माध्यम से अपनी संस्कृति, रीति रिवीज, लोक-गीत, लोक-नृत्य और पहनावें से रुबरु करा सके।बस इसी सोच के शुरु हुए ‘ट्रेडिशनल शूट’ की पहल।शादी करने वाला जोड़ा अपने पहाड़ी पारंपरिक लिबास और गहने पहन कर क्यों ना फोटो शूट करवाएं? अभी तक का रेस्पांस तो अच्छा रहा है 3-4 जोड़ों के हमने ट्रेडिशनल शूट के साथ-साथ ट्रेंडी प्री-वेडिंग विडियो और स्टील शूट किया है, जिसके लिये टीम को बहुत सराहना मिली है ।

हर एक काम की तरह, शुरुआती दिक्कतें राजा और उनकी टीम को भी हुई। लोगों को शुरु में राजी कराना की ट्रेडिशनल ज्वैलरी, लिबास में शूट करे थोड़ी मुश्किल रहा लेकिन जब उसी जोड़े को अपनी फोटो देखने को मिली तो उन्हें वाकई में यह आइडिया बहुत पसंद आया और साथ ही अपनी तस्वीरें भी।

राजा और उनकी टीम के पास प्रोफेशनल कैमरे हैं और यह लोग शूट करने में एक हफ्ते से महीने तक का समय लगाते है जो लोकेशन और फोटो खिंचवाने वाले की पसंद पर निर्भर करता है।राजा बताते हैं कि, “शुरुआती प्री-वेडिंग शूट विडियो के साथ 35 हजार से शुरु होकर लाख तक पहुंच सकता है जो पूरा ही लोकेशन,शादी,अटायर,शूट टाईम और क्लाइंट नीड पर निर्भर करता है।”

तो वो लोग जिन्होंने अब तक यह नहीं सोचा है कि उन्हें इस साल अपनी शादी के लिए किस तरह का फोटोग्राफर चाहिए तो उन्हें ज्यादा देर नहीं करनी चाहिये राजा रतूड़ी और उनकी टीम आपको इस बात की गारंटी देते हैं कि वह आपकी यादों को आपके ही पारंपरिक और अलग अंदाज में जीवनभर के लिए सुंदर तरीके से संजो कर पेश करेगी।

एसआईटी के रडार में गदरपुर और रुद्रपुर के किसान 

0

रुद्रपुर, एसआईटी की जांच में अब रुद्रपुर और गदरपुर के किसान भी आ गये है, किसानों से एसआईटी ने पुछताछ कर बारिकी से मुआवजे को लेकर जानकारियां ली, साथ ही 143 को लेकर उनसे गहनता से पुछताछ की। एसआइटी ने गदरपुर तहसील के छह किसानों से छह घंटे तक बंद कमरे में पूछताछ की। साथ ही रुद्रपुर और गदरपुर के आठ किसानों को नोटिस भी भेजा गया, जबकि आज भी गदरपुर और बाजपुर के कुछ किसानों से पूछताछ होनी है।

मुआवजा घोटाले की जांच कर रही एसआइटी जसपुर, काशीपुर और बाजपुर के बाद अब गदरपुर और रुद्रपुर तहसील की जांच में जुट गई है। सोमवार को एसआइटी ने गदरपुर तहसील के छह किसानों को पूछताछ के लिए बुलाया। किसान सुबह 10 बजे एसएसपी कार्यालय पहुंचे और करीब एक घंटे इंतजार करने के बाद उनसे पूछताछ शुरू हुई। पूछताछ सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक चली। इस दौरान एसआइटी ने किसानों से बंद कमरे में भूमि की 143 और मुआवजा से संबंधित सवाल पूछकर बयान दर्ज किए। साथ ही उनके मुआवजा और 143 से संबंधित दस्तावेज भी चेक किए।

एटीएम कार्ड बदलकर निकाले युवक के 50 हजार

0

ऋषिकेश,  तीर्थनगरी ऋषिकेश में टप्पेबाजी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है । इसी श्रृंखला में 31 दिसंबर को टप्पेबाज ने एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर 50,000 रुपये निकाल लिए। चंद्रेश्वर नगर निवासी पंडित राजेंद्र प्रसाद पुत्र पुरुषोत्तम दत्त पैन्यूली 31 दिसंबर को सुबह 9.00 बजे लक्ष्मण झुला मार्ग पर नागलिया पेट्रोल पंप के पास स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम पर अपने एटीएम कार्ड से पैसे निकालने गए थे, लेकिन पैसे नहीं निकले।

इसी दौरान एक युवक आया और उसने पैसे निकालने की बात कहकर राजेंद्र से उसका एटीएम कार्ड ले लिया, लेकिन एटीएम कार्ड लेने वाले युवक ने कुछ ही देर बाद उन्हें उन का एटीएम लौटा दिया और वे अपना एटीएम कार्ड लेकर एटीएम मशीन से बाहर आ गए। कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर बैंक से मैसेज आया कि 50,000 निकाल लिए गए हैं। उन्होंने बैंक के अधिकारियों को भी उत्सुक घटना की सूचना दे दी है लेकिन कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला ।घटना की रिपोर्ट कोतवाली मैं दे दिए जाने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है।

सर्दी का बढ़ा प्रकोप, तीर्थ नगरी के बच्चे बीमारियों की चपेट में

0

ऋषिकेश, सर्दी का कहर बच्चों पर बेहद भारी पड़ रहा है। सुबह-शाम बर्फीली शीतलहर और दोपहर को चटख धूप से बच्चे विभिन्न बीमारियों की चपेट मे आ रहे हैं। शीत लहर में महिलाओं और वृद्धों के साथ बच्चे सर्दी, जुकाम, वायरल और उल्टी दस्त आदि बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। एम्स एवं राजकीय चिकित्सालय के साथ तमाम प्राइवेट हास्पिटलों इन दिनों ऐसे मरीजों की भरमार है।

बढ़ती सर्दी में थोड़ी सी लापरवाही बीमारी का कारण बनकर उभर रही है। एम्स हास्पिटल मे अपनी तीन माह की बच्ची को दिखाने आईं आवास विकास निवासी रश्मि घिल्डियाल का कहना था कि ठंड लग जाने की वजह से बच्ची दूध पीते ही उल्टी कर रही है और सो नहीं पा रही है। इसी तरह सुनीता शर्मा ने बताया कि उनकी पांच वर्षीय बेटी गुड़िया को ठंड लगने से पहले सिर दर्द हुआ फिर बुखार के साथ दस्त आ रहे हैं। शनिवार को ओपीडी में महिलाओं की लंबी कतार लगी रही। इसी तरह तमाम लोग प्राइवेट नर्सिंग होम में बच्चों का इलाज करवा रहे हैं।

निर्मल आश्रम अस्पताल की बालरोग चिकित्सक डॉ. विदिशा त्रिपाठी का कहना था कि, “ठंड के मौसम में सुबह व शाम को शीतलहर और दिन भर चटख धूप खुलने से मौसम गड़बड़ा रहा है, जिसका सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पड़ रहा है।” बकौल डॉ. विदिशा त्रिपाठी के अनुसार, “ठंड में बच्चों के हाथ-पैर व कान ढककर रखना चाहिए और खानपान में विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए ताकि बच्चों को ठंड न लग पाए। ठंड लगने से ही दस्त व बुखार की शिकायतें आ रही हैं।”

नववर्ष पर जाम में फंसकर हलकान रहे तीर्थनगरी के बाशिंदे

0

हरिद्वार,  तीर्थनगरी में लोगों की नववर्ष की सुबह का स्वागत जाम के झाम में फंसकर हुआ। जाम के कारण राजमार्ग समेत शहर के भीतर के मार्गों पर भीषण जाम के कारण लोग हलकान रहे। जाम के बाद भी चैराहों व सड़कों से पुलिस के जवान नदारत दिखाई दिए। जाम के कारण लोगों को खासी समस्याओं का सामना करना पड़ा।

सोमवार के दिन नववर्ष का पहला दिन तीर्थनगरी के लोगों व दूरदराज से आने वाले यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनकर आया। सुबह से ही जाम के कारण लोग हलकान रहे। तीर्थनगरी में नववर्ष मनाने के लिए भारी संख्या में लोगों का एक दिन पूर्व ही आगमन हो चुका था। वहीं नववर्ष के दिन स्नान पूर्णिमा होने के कारण स्नान करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भी खासा इजाफा हो गया। जिस कारण तीर्थनगरी में जाम की समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया। जाम के कारण राजमार्ग समेत शहर के भीतर के मार्गों पर भी भारी जाम ने लोगों को परेशान किया।

राजमार्ग पर जाम के का असर उपनगरी कनखल में भी देखने को मिला। वहीं, शिवमूर्ति से लेकर हरकी पैड़ी तक स्थित भयावह रही। जाम का सबसे ज्यादा असर ललतारौ पुल से लेकर चण्डीघाट चैराहे तक देखने को मिला। जहां लोगों को घंटों जाम में फंसे रहने के लिए मजबूर होना पड़ा। आश्चर्यजनक यह की भीषण जाम के बाद भी चैराहे पर पुलिस का कोई भी जवान दिखाई नहीं दिया।

ललतारौ पुल पर सीओ की गाड़ी जाम में फंसने के बाद पुलिस हरकत में आई और जाम को खुलवाने के प्रयास किए। सीओ की गाड़ी निकलने के बाद स्थिति पूर्व की तरह हो गई। सड़कों के किनारे हुए अतिक्रमण ने जाम की समस्या को विकराल कर दिया। ललतारौ पुल से शिवमूर्ति की करीब पांच सौ मीटर का सफर तय करने में लोगों को आधे घंटे से भी अधिक का समय लगा। नववर्ष मनाने और पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के कारण एकाएक भीड़ का दवाब तीर्थनगरी में बन गया जिस कारण जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। बावजूद इसके जाम में फंसे लोगों को निजात दिलाने के लिए पुलिस चैराहों व सड़कों से नदारत दिखाई दी।

नव वर्ष के शुभागमन पर परमार्थ निकेतन आये अनिल कपूर और फिल्म निदेशक डेविड धवन 

0

ऋषिकेश, परमार्थ निकेतन में वर्ष 2018 के शुभागमन पर विविध आध्यात्मिक एवं पर्यावरण सम्बंधी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

नूतन वर्ष के अवसर पर हिन्दी फिल्म जगत के प्रसिद्ध सदाबहार अभिनेता अनिल कपूर और फिल्म निदेशक डेविड धवन, फिक्की के उपमहासचिव निरंकार सक्सेना जी, कृषि राज्य मंत्री भारत सरकार गजेन्द्र शेखावत जी, चीफ एडवाॅइजर राज्य सभा डाॅ रामा स्वामी, राज्यसभा सांसद शशिकला एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों ने परमार्थ निकेतन की गंगा आरती में सहभाग किया।

WhatsApp Image 2018-01-01 at 19.27.14

प्रसिद्ध अभिनेता अनिल कपूर एवं निदेशक डेविड धवनने स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज से भेंट कर आशीर्वाद लिया। स्वामी जी ने उनका ध्यान पर्यावरण एवं घटते जल की ओर आकर्षित करते हुये कहा कि, “सिनेमा के माध्यम से समाज मेेें जागरूकता का संदेश भी प्रसारित होना चाहिये जिससे स्वच्छ सोच, स्वस्थ समाज और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण होगा।”

परमार्थ निकेतन मे कई देशों से विदेशी सैलानियों का जमावड़ा परमार्थ निकेतन में लगा हुआ है। सब श्रद्धालुओं ने यज्ञ तो किया उसके पश्चात सभी लग गये स्वच्छता महायज्ञ में और सभी ने मिलकर गंगा के तटों को साफ किया ताकि नये वर्ष का स्वागत स्वच्छता को अंगीकर करते हुये करें।

स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने प्रातःकालीन यज्ञ में ’इदम राष्ट्राय इदम नमम्’ ’इदम राष्ट्राय स्वाहः की आहूतियाँ समर्पित करते हुये कहा कि, “अब एक ही यज्ञ की जरूरत है वह है ’राष्ट्र यज्ञ’ और उस यज्ञ में और कुछ नहीं केवल अपने-अपने स्वार्थो की आहूतियाँ देनी है। अपने राष्ट्र को चमन बनाये रखने के लिये; राष्ट्र में अमन बनाये रखने के लिये हम सब को अपने-अपने स्वार्थों की आहूतियाँ देनी है। “

अनिल कपूर ने कहा कि, “हिमालय धरती पर स्वर्ग है और गंगा का पावन तट उस स्वर्ग की आत्मा है। यहां पर आकर जो आत्मिक शान्ति प्राप्त होती है उसे शब्दों में व्यक्त करना सम्भव नहीं हैं। मेरे लिये तो यह स्थान स्वर्ग तुल्य है।”

कहां बनी ड्राइवर की बेटी मिस इंडिया खादी

0

नैनीताल- उत्तराखण्ड की खुशबू रावत ने मिस इण्डिया खादी प्रतियोगिता का खिताब जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया है, खुशबू निफ्ट चंडीगढ में अपनी शिक्षा ग्रहण कर रही है और हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होने ये सफलता हासिल की है, जबकि इससे पूर्व भी खुशबू मिस खादी हरियाणा का खिताब अपने नाम पर दर्ज करा चुकि है।

khusbu rawat

बीते साल ने प्रदेश को कई गोरवांवित क्षण दिये हैं जिसमें से साल के जाते जाते एक और गौरव प्रदेश के खाते में दर्ज हुआ है, नैनीताल के एक वाहन चालक की बेटी ने प्रदेश का नाम रोशन करते हुए मिस इंडिया खादी का खिताब जीत कर अपने परिवार और प्रदेश का नाम रोशन किया है। खादी उत्पादों को प्रमोट करने के मकसद से केंद्रीय खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा मिस इंडिया खादी प्रतियोगिता के लिए राज्यवार विश्वविद्यालयों व शैक्षणिक संस्थानों में ऑडिशन कराए गए। इसमें दो सौ विश्वविद्यालयों के 50 हजार छात्रों ने हिस्सा लिया। इनल ऑडिशन दिल्ली में हुआ। इसमें खुशबू रावत को विजेता घोषित किया गया, मूल रूप से अल्मोड़ा के भिकियासैंण के बघाड़ निवासी व भीमताल में विकास भवन में राजकीय वाहन चालक हीरा सिंह रावत व दीपाली रावत की बड़ी बेटी खुशबू रावत ने पहली से 12 वीं तक की शिक्षा नैनीताल के मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर से ग्रहण की। इसके बाद वह नॉदर्न इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी चंडीगढ़ में दाखिला लिया।जहां से उन्होने पलट कर पीछे नहीं देखा और सफलता उनके कदम चूमती रही, खुशबू आगे भी अपने कैौरियर के लिए गम्भीर है।

हर महीने के आखिरी रविवार केवल महिलाओं को मिलेगी ये सुविधा

0

विगत वर्षो की भाँति देहरादून शहर में 31 दिसम्बर, 2017 की रात में हर्षोल्लास के साथ मनाये जाने की रीति पर इस बार यातायात निदेशालय ने रात को विशेषतः महिलाओं को बिना किसी भय के उनके गन्तव्य स्थान निःशुल्क छोड़ने के लिये शहर के चौराहों पर कुल 51 वाहनों को लगाया गया। 

WhatsApp Image 2018-01-01 at 18.52.11

31 दिसम्बर, 2017 रात 8.00 बजे से 1 जनवरी, 2018 की प्रातः 1.00 बजे तक शहर में 32 महिलाओं को उनके निवास स्थान तक यातायात निदेशालय के सुखद’’ प्रोजेक्ट के अन्तर्गत लगाये गये वाहनों से छुड़वाया गया। ’’सुखद’ पहल के अन्तर्गत डायल 100 नम्बर के अतिरिक्त यातायात निदेशालय द्वारा अन्य फोन नम्बर भी उपलब्ध कराये गये थेजिन पर बड़ी संख्या में महिलाओं की काल प्राप्त हुई काल मिलने के तुरन्त बाद महिलाओें को Pick & drop किया गया। यातायात व्यवस्था हेतु नियुक्त कर्मचारियों द्वारा शहर क्षेत्र में जाम की कोई समस्या उत्पन्न नहीं होने दी गई।

जिन महिलाओं को उनके गन्तव्य स्थल तक छोड़ा गया उनसे फीडबैक प्राप्त किये गये। यातायात निदेशक ने बताया कि, “महिलाओं द्वारा ’’सुखद’’ प्रोजेक्ट की भूरि-भूरि प्रंशसा करते हुये भविष्य में इसे जारी रखने की अपील की गयी। वर्ष 2018 में प्रत्येक माह के अन्तिम रविवार को केवल महिलाओं के लिये इस सेवा को शुरु किया जायेगा।”

इस सेवा का लाभ केवल महिलाओं को प्राप्त होगा, इस सेवा के अन्तर्गत शहर क्षेत्र के अलग-अलग 10 स्थानों पर 10 बिक्रम व 10 छोटे वाहन उपलब्ध  रहेगे।   

नया साल मनाने गंगा की शरण में पहुंचे सैलानी

0

हरिद्वार। नए साल के मौके पर पर्यटक कई पिकनिक स्टेशनों पर पहुंचकर उसका जश्न मनाते हैं। इस दौरान न केवल होटल और लॉज फुल रहते हैं, बल्कि सड़कों पर भी बाकी दिनों के मुकाबले वाहनों की संख्या ज्यादा रहती है। लेकिन इस बार पर्यटक धर्मनगरी में स्थित हर की पैड़ी पर गंगा में डुबकी लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

उत्तराखंड की खूबसूरती और उसके प्रकृतिक सौंदर्य को जानने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी पर्यटक वहां आते हैं। नए साल के मौके पर पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रियों की भारी भीड़ होती है। वहीं, पर्यटक धर्मनगरी में नए साल की शुरुआत आस्था की डुबकी लगाकर कर रहे हैं। पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है। नए साल के मौके पर देश ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटक भी यहां पहुंच रहे हैं।
नए साल के चलते शहर के ज्यादातर होटल और धर्मशालाएं करीब पूरी तरह से भर गई हैं। होटल व्यवसायी आनन्द ने बताया कि होटल करीब पूरा भर चुका है।
शहर में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी अलर्ट पर है। एसपी सीटी ममता वोहरा ने बताया कि नए साल के मौके पर हुड़दंग करने वालों को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अक्सर बाजारों और मॉल के आसपास लोग हुड़दंग करते हैं, जिसे रोकने के लिए पुलिस तैनात की जाएगी।
गौरतलब है कि नए साल के जश्न में हरिद्वार ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड के अलग-अलग क्षेत्रों में लोग देश-विदेश से आकर जश्न मनाकर रहे हैं। लेकिन खुशी की बता तो यह है कि सैलानी पवित्र हर की पैड़ी पर पहुंचकर स्नान करके अपने आने वाले साल के लिए मां गंगा से दुआ मांग रहे हैं।