Page 189

कांग्रेसी गुटबाजी से हाशिये पर जाने के दर्द पर हरीश रावत ने फेंका ट्वीटर बम

0

विधानसभा चुनावों में करारी हार का सामने करने के बाद से ही राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत दोबारा अपनी राजनीतिक ज़मीन तलाशने में लगे हुए हैं। लेकिन इसे शायद इतिहास का दोहराना ही कहेंगे की जिस तरह हरीश रावत काल में कई नेताओं की अनदेखी कर उन्हें और उनके राजनीतिक करियर को हशिये पर घकेलने की कोशिश की गई थी वैसा ही कुछ आज हरीश रावत के साथ उत्तराखंड में होता दिख रहा है। और इसका दर्द हरदा ने अपने ही अंदाज़ में सार्वजनिक मंचों पर छलकाना भी शुरू कर दिया है।

WhatsApp Image 2018-01-31 at 09.23.48

मंगलवार को हरीश रावत ने एक ट्वीट के ज़रिये राज्य कांग्रेस को प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिये बधाई दी। मगर इन कार्यक्रमों में खुद को न बुलाने और शीर्श नेताओं से संपर्क न रहने की बात भी रावत ने इस ट्वीट के ज़रिये लोगों से साझा कर दी। रावत ने लिखा “.शानदार, अभूतपूर्व, विशालतम मोटरसाइकिल रैली के लिए को बहुत बधाई। यदि मेरी भी कुछ भूमिका रखी गई होती तो मैं अवश्य भाग लेना चाहता। अध्यक्ष जी से मेरा आग्रह है कि कभी ऐसे कार्यक्रम हों तो मुझको जरूर बता दें…न देहरादून न हल्द्वानी के विषय में पार्टी अध्यक्ष और सीएलपी नेता से मेरी बात हो पाई।”

रावत के इस ट्वीट ने कांग्रेस में हड़कंप मचा दिया है। रावत के इन आरोपों पर मोर्चा संभालते हुए पार्टी अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भी जवाबी हमला कर दिया। प्रीतम ने कहा कि “25 जनवरी को शाम 6बजे हमने फोन के माध्यम से हरीश रावत जी के पीए चंदन जीना को इस रैली के बारे में बताया और 28 को दोबारा व्हाट्सएप के माध्यम से याद दिलाया गया।समय पर जानकारी ना मिलने पर उनके रैली में अनुपस्थिति के बाद हमने उनसे निवेदन किया है कि वह हमें अपना कोई निजी नंबर दे जिससे हम सीधे उनसे संपर्क कर सके और आगे ऐसी र्दुभाग्यपूर्ण स्थिती ना पैदा हो।उन्होंने कहा कि रावत जी को इन कार्यक्रमों के लिये बुलाया गया था, वो नहीं आ सके इसमें पार्टी की जिम्मेदारी या गुटबाजी का सावल ही नहीं उठता है।”

वहीं पूर्व पार्टी अध्यक्ष कशोर उपाध्याय ने कहा कि “हरीश रावत जी को सुचना क्यों नहीं मिली यह तो अध्यक्ष प्रीतम सिंह ही बता सकेंगे,मेरा तो यह मानना है कि इस समय हम कांग्रेस पार्टी को एक होकर चलना होता तभी सांप्रदायिक शक्तियों को जवाब दे सकेंगें।”

इस मामले ने बीजेपी को भी कांग्रेस पर निशाना साधने का मौका दे दिया है। बीजेपी प्रवक्ता डॉ.देवेंद्र भसीन ने कहा कि ”कांग्रेस एक बिखरा हुआ कुनबा है जिसके अंदर कई कांग्रेस काम कर रही हैं। कांग्रेस के सभी नेता केवल अपने लिए काम कर रहे हैं जिसकी वजह से पहले राज्य को नुकसान हो चुका है। उन्होने कहा कि हालांकि यह पार्टी का अंदरुनी मामला है कि हरीश रावत जी को क्यों नहीं बुलाया गया लेकिन पार्टी हमेशा से आपस में लड़ कर सरकार पर आरोप लगाती है।कांग्रेस ने जनता के साथ धोखा किया है जिसका जवाब जनता ने कांग्रेस को सबक सिखाकर दिया है।”

बहरहाल इतना तो तय है कि कांग्रेस का राज्य में हार का बड़ा कारण पार्टी में अंद्रूनी गुटबाजी रही है। और इसी गुटबाजी के कारण पार्टी राज्य में सत्ता में वापसी का राह को भी आसान नहीं बना पा रही है। ऐसे में दिल्ली में पार्टी हाईकमान के लिये ज़रूरी है कि वो राज्य कांग्रेस को पटरी पर लाने के लिये हस्तकक्षेप करे।

जहां एक तरफ हरीश रावत ने टिव्टर के माध्यम से अपनी नाराज़गी जाहिर की है वहीं दूसरी तरफ बुधवार को ऋषिकेश में एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे और मीडिया से बातचीत करते हुए हरीश रावत ने अपने और कांग्रेस के बीच चल रही बातों को दरकिनारे कर कहा कि वह कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं और कांग्रेस और उनके बीच में सब कुछ ठीक है।

युवा दिलों की धड़कनों को छुने आ गया ज़ुबिन नौटियाल का नया गाना

0

एक तरफ जहां फरवरी जिसे प्यार और रोमांस का महीना माना जाता है वह शुरु हो चुका है, वहीं वेलेंटाईन-डे भी जल्द ही आने वाला है।और साथ ही ज़ुबिन नौटियाल के फैंस के लिए भी एक तोहफा आ रहा है।वेलेंटाईन डे और प्यार के मौसम में ज़ुबिन अपना नया गाना ‘गज़ब का है दिन’ का रिमेक लेकर आ रहे हैं।जी हां, 1988 की सुपरहिट फिल्म ‘कयामत से, कयामत तक’ का सुपरहिट गाना ‘गज़ब का है दिन’ एक नए अंदाज़ में आपके बीच होगा जो तब भी लोगों का पसंदीदी गाना था और आज भी लोगों के जुबान पर है। ज़ुबिन की मखमली आवाज़ को प्रकृति कक्कड़ का साथ मिला है।

गाने के बारे में न्यूजपोस्ट से बातचीत में ज़ुबिन ने बताया कि, “हम दोनों ने पहला गाना एक साथ गाया था जिसके बाद हमने बहुत से गाने गा दिए और हम दोनों का आवाज़ का तालमेल हमारे साथ-साथ लोगों को भी पसंद आता है।” 2 मिनट 22 सेकेंड का  गाने का ट्रेलर यूट्यूब पर हाल ही में रिलीज किया जा चुका है, जिसे तनिष्क बागची ने कंपोज़  किया है साथ ही गाने के कुछ बोल भी लिखे हैं। इस गाने को टी-सीरीज 2018 की आने वाली फिल्म ‘दिल जंगली’ जिसमें लीड रोल प्ले करने वाली तापसी पन्नू और साकिब सलीम है पर फिल्माया गया है।

ज़ुबिन कहते हैं कि, “साल 2017 मेरे लिए रिक्रिएशनल गानों का रहा है ‘गज़ब का है दिन’ के साथ-साथ कुछ और गाने मैंने पिछले साल किए जो अब रिलीज हो रहे हैं।साथ ही इन गानों को गाने के लिए बहुत ध्यान रखने की जरुरत होती हैं क्योंकि ये गाने बहुत लोगों के दिल के करीब होते हैं।” ज़ुबिन कहते हैं कि, “मुझे पूरी उम्मीद है कि मेरे फैन को यह गाना पसंद आएगा क्योंकि इसमें इंग्लिश और हिंदी का फ्यूज़न बेहतरीन है जो सबके दिल में उतर जाएगा।”

तो फिर इंतजार किस बात का है अपने हैडफोन उठाए और इस नए गाने की मदहोशी में खो जाए और अपने चाहने वालों को भी यह गाना सुनाए।

सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के जजों की सेलरी दोगुनी बढ़ी

0

नई दिल्ली,  केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के जजों की सेलरी बढ़ानेवाले कानून को नोटिफाई कर दिया है। नए आदेश के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के जजों की सैलरी दोगुनी से भी ज्यादा हो जाएगी। चीफ जस्टिस की वर्तमान सेलरी एक लाख रुपये प्रति महीने की जगह अब उन्हें दो लाख 80 हजार रुपये मिलेंगे। ये सेलरी उन्हें बाकी भत्तों के अलावा मिलेंगे। सेलरी बढ़ने का लाभ जजों को एक जनवरी 2016 से मिलेगा।

चीफ जस्टिस के अलावा सुप्रीम कोर्ट के बाकी जजों की वर्तमान सेलरी 90 हजार रुपये है। अब नए नोटिफिकेशन के मुताबिक उनकी सेलरी बढ़कर ढाई लाख रुपये हो जाएगी। इसी तरह हाईकोर्ट के जजों की वर्तमान सेलरी 80 हजार रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर सवा दो लाख रुपये प्रतिमाह कर दी गई है।

नए नोटिफिकेशन के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के जजों और हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को कैबिनेट सचिव की तरह के भत्ते मिलेंगे। जजों की सेलरी बढ़ोतरी का लाभ हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जजों को भी मिलेगा । 

आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी में मिडिया फेस्ट का आयोजन

0

देहरादून, आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी के स्कूल आॅफ मास कॉम्यूनिकेशन की ओर से दो दिवसीय मीडिया फेस्ट का आयोजन किया गया। पहले दिन देशभर के विवि से आए प्रतिभागियों ने विभिन्न गतिविधियों में अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विवि के कुलपति प्रो. आरके पांडे ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि यह मंच युवाओं को नेतृत्व का गुण दिखाने का अवसर प्रदान करेगा। मीडिया फेस्ट 2018 में मुख्य कार्यक्रम- डोको मेकिंग, फोटोग्राफी, आरजे हंट, एड मैड शो, न्यूज राइटिंग, एड पोस्टर मेकिंग हैं। मीडिया फेस्ट के आयोजन में बिग जिम, निकाॅन परफेक्ट पिक्चर फोटोग्राफी, सांधू फार्मस, पराशर एजवरटाइजिंग, अन्नपूर्ना प्लास्टिक क्रोकरी, वैलेन्टाइन लाॅन्जवीयर और नुपुर ट्रैवल्स सहयोगी रहे।

सारे कार्यक्रम कि शोभा छात्रों कि स्पनातमकता से लगी फोटो प्रर्दशनी ने बढ़ाई। भारी मात्रा में देश के कई हिस्सों से छात्रों ने भाग लिया और उत्साह और रुचि के साथ छात्र सभी कार्यक्रमों में हिस्सा लेते नजर आए। फेस्ट में राज्य ही नहीं बल्कि देश के कई चुनिंदा विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मौके पर डा. स्वाति बिष्ट, दीपक उनियाल, अमित अद्धलखा सहित काफी संख्या में विवि के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। 

देवभूमि के भगवानों के लिये क्यों आगे आना पड़ा योगी आदित्यनाथ को

0

देहरादून, निवासी शिवेंद्र काफी समय से में खंडित मूर्तियों को सहेजने का काम कर रहे हैं। लेकिन अपने राज्य से कोई मदद ना मिलने के कारण उन्हें यूपी सीएम से गुहार लगानी पड़ी।जी हां, शिवेंद्र ने मूर्तियों को संजोने और उनके संस्कार के लिए मेयर से थोड़ी सी जगह मांगी थी जिसके बदले उन्हें केवल आश्वाशन मिला, फिर उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यानथ को पत्र के माध्यम से अपनी समस्या कह सुनाई जहां से उन्हें सकारात्मक जवाब मिला।

letter

यूपी सीएम आदित्यनाथ केवल छः दिनों में ना केवल पत्र को उत्तराखंड सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को सुपुर्द किया बल्कि कुछ अधिकारियों को भी इस काम पर लगा दिया कि अगर यह मसला जल्द ही खत्म नहीं होता शिकायकर्ता 14 फरवरी के बाद एक बार फिर शिकायत कर सकता है।

आपको बतादें कि शिवेंद्र वालिया पेशे से एक ऑटो चालक हैं लेकिन इसके अलावा वह शहर के गली-नुक्कड़ों व पीपल के पेड़ के नीचे पड़ी खंडित मूर्तियों को संहेजते हैं फिर उसका पूरे-नियम के साथ संस्कार करते हैं।अक्सर आते जाते सड़क के किनारे पड़ी इन खंडित मूर्तियों को संहजने के लिए शिवेंद्र ने शहर के मेयर से थोड़ी मदद मांगी थी जो ना मिलने के कारण उन्हें पड़ोसी राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखना पड़ा।

बीते साल के अगस्त में शिवेंद्र ने हजारों खंडित मूर्तियों, पुराने कैलेंडर और भगवान से जुड़ी चीजों को इकट्ठा किया और उसका पूरे रिति रिवाज के साथ संस्कार किया था।

shivendra

इस बारे में न्यूज़पोस्ट से बातचीत में शिवेंद्र ने बताया कि, “पिछले कई महीनों से मुझे थोड़ी सी जमीन देने का आश्वशान मिल रहा था ताकि मैं खंडित मूर्तियों को इकट्रठा कर सकूं और उनका संस्कार कर सकूं, लेकिन मुझे कहीं से कोई मदद नहीं मिली।बस मदद के लिए मैनें यूपी के सीएम को 8 जनवरी को पत्र लिखा और छः दिन के अंदर मेरी समस्या सुनी गई और 3 सचिवों को इस काम पर लगा दिया गया।साथ ही मेरी चिट्रठी को उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को सुपुर्द किया गया।”

शिवेंद्र ने कहा, “मुझे सरकार से ज्यादा कुछ नहीं चाहिए केवल थोड़ी सी जमीन की मांग है जिसमें मैं मूर्तियों को संभाल सकूं और फिर उसका सारे रिति-रिवाजों से संस्कार कर सकूं।मुझे लगभग एक साल से ज्यादा हो चुका है और मैं आगे भी यह काम करना चाहता हूं इसलिए मुझे अपनी सरकार से केवल यह छोटी सी मदद चाहिए।”

शिवेंद्र कहते हैं कि, “मैं इस पहल को आगे भी करता रहूंगा क्योंकि इससे और कुछ तो नहीं मन की शांति और मूर्तियों को इधर-उधर ठोकरे खाने से तो बचा ही लूंगा। खंडित मूर्तियों को इधर-उधर रख कर हम केवल अपने धर्म की दुर्गति कर रहे हैं।”

अपनी इस पहल के माध्यम से शिवेंद्र सबसे कहना चाहते हैं कि अपने घर की पुरानी और खंडित मूर्तियों को सड़क,नाली,दिवार आदि पर रखने से बेहतर विकल्प है उसको किसी पेड़ के नीचे मिट्टी में दबाना।इससे कम से कम पुरानी मूर्तियां जानवरों का आहार और लोगों के पैरों को नीचे आने से बच जाएंगी।

इसके अलावा जो भी शिवेंद्र के साथ इस मुहिम में जुड़ना चाहते हैं वह इनसे संपर्क कर सकते हैं, मोबाइल नंबरः 9412972202

जेटली ने संसद में पेश किया आर्थिक सर्वे

0

नई दिल्ली, केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने संसद में आर्थिक सर्वे पेश किया। साल 2018-19 के लिए पेश किए गए इस आर्थिक सर्वे में जीडीपी की वास्तविक विकास दर का अनुमान 6.75 फीसदी लगाया गया है। वहीं आर्थिक सर्वे में साल 18-19 में विकास दर 7 से 7.5 फीसदी रहने का अनुमान रखा गया है। इस बार के आर्थिक सर्वे में रोजगार, शिक्षा और कृषि पर ध्यान दिए जाने की बात की गई है।

संसद में रखे गए आर्थिक सर्वे में इस बार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के एक जुलाई,2017 से लागू होने, वित्तीय संकट से गुजर रही कंपनियों पर नए इंडियन बैंकरप्सी कोड (आईबीसी) के तहत कार्रवाई करने, सार्वजनिक क्षेत्र की बैंकों की वित्तीय स्थिति मजबूत करने के लिए पुर्नवित्तीयकरण पैकेज लाने, एफडीआई को लेकर प्रतिबंधों में ढील देने और निर्यात के बढ़ने को रेखांकित किया गया है।

आर्थिक सर्वे में कहा गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था में किए जा रहे सुधारवादी प्रयासों के चलते पिछले तीन साल में भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर वैश्विक विकास दर के औसत से 4 फीसदी ज्यादा रही है। वहीं दुनिया की विकासशील अर्थव्यवस्थाओं की विकास औसत से 3 फीसदी ज्यादा रही है। भारतीय अर्थव्यवस्था में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) विकास दर साल 2014-15 से 2017-18 के बीच लगातार 7.3 फीसदी के औसत पर रही है, जो दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे ज्यादा है। ये सफलता बढ़ती महंगाई पर काबू रखने, चालू खाते की वित्तीय स्थिति को बेहतर करने और राजकोषीय घाटे में ऐतिहासिक कमी करने के चलते मिली है।

आर्थिक सर्वे हर साल आम बजट के पहले संसद में पेश किया जाता है। आर्थिक सर्वे दरअसल पिछले पूरे वित्तीय वर्ष में सरकार के कामकाज का वित्तीय लेखा-जोखा पेश करता है। जिसमें भारतीय अर्थव्यवस्था का सालभर प्रदर्शन कैसा रहा, सरकार की कौन-कौन सी योजनाओं/परियोजनाओं की स्थिति क्या रही और सरकार ने पूरे वित्तीय वर्ष के दौरान क्या-क्या नए प्रयास किए। आर्थिक सर्वे भारत सरकार के वित्त मंत्रालय का आर्थिक मामलों का विभाग तैयार करता है। 

गुलदार की खाल के साथ एक नेपाली गिरफ्तार

0

पिथौरागढ़, एसओजी और वन विभाग की टीम ने आज गुलदार की खाल के साथ एक नेपाली व्यक्ति को पकड़ने में कामयाबी मिली है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के तहत पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

मं वन विभाग और एसओजी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर महाराके पार्क के पास नेपाल(बैतड़ी)निवासी वीर बहादुर राणा को गुलदार की एक खाल के साथ दबोच लिया। वन क्षेत्राधिकारी दिनेश जोशी ने बताया कि, “खाल को नेपाल से लाया जा रहा था। इस खाल की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत तीन लाख से अधिक है, आरोपी को वन्य जीव अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।”

इस अभियान में एसओजी प्रभारी प्रकाश मेहरा, कैलाश सिंह, मनमोहन भंडारी, अनिल मर्तोलिया सहित कई लोग शामिल रहे।

 

नशे के विरुद्ध पुलिस ने चलाया जागरुकता अभियान

0

देहरादून, थाना डोईवाला क्षेत्र में नशे से प्रभावित चिह्नित ग्राम तेलीवाला में सीओ सदर की अध्यक्षता में प्रभारी निरीक्षक डोईवाला व डोईवाला पुलिस ने स्थानीय जनता के साथ गोष्ठी आयोजित की। जिसमें गांव के संभ्रांत व्यक्तियों व महिलाओ तथा जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।

गोष्ठी के दौरान सीओ सदर ने उपस्थित व्यक्तियों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताते हुए नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाने के लिए सहयोग-सुझाव देने को कहा। उन्होंने ने पुलिस द्वारा की जा रही निरोधात्मक कार्रवाई तथा नशे के विरुद्ध जागरूक किया।

गांव में पूर्व में नशे की रोकथाम व जनपद को नशामुक्त करने के लिए गठित टीम के सदस्यों से उक्त समिति मे ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने व मादक प्रदार्थ की बिक्री व उपभोग पर रोकथाम लगाने तथा इस संदर्भ में सूचना पुलिस को देने के लिये प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम के मध्यम से लोगो को सीसीटीवी कैमरों की उपयोगिता बताते हुए सीसीटीवी कैमरे अपने आवास, दुकान आदि स्थानों पर लगाने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया। गोष्ठी में आसपास के गाँवों के लोगों ने हिस्सा लिया। 

चीन के ‘अंकल माय’ बने आमिर खान

0
Aamir khan speaks up on GSt and other issues

‘दंगल’ के बाद आमिर खान की नई फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ ने आजकल चीन में धूम मचा रखी है| आमिर चीनी दर्शकों के पसंदीदा हीरो बन गए हैं। आमिर की फिल्मों ने चीनी सिनेमा घरों में हॉलीवुड की फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए कमाई की है और आमिर आज चीन की नई पीढ़ी के लिए ‘अंकल माय’ (आमिर चाचा) बन गए हैं।

ट्विटर और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया माध्यमों में आमिर की फिल्में उनके अभिनय और उनकी पारिवारिक जीवन के बारे में संदेशों की भरमार है। चीन के अखबार भी आमिर के बारे में लेख प्रकाशित कर रहे हैं। चीन के प्रमुख अंग्रेजी दैनिक ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने चीन में आमिर के क्रेज के बारे में एक लेख प्रकाशित करते हुए उन्हें भारत का सांस्कृतिक दूत बताया है।

अखबार के अनुसार, चीन-भारत के बीच संबंध भले ही अच्छे न हों, लेकिन आमिर अपनी फिल्मों के माध्यम से दोनों देशों की जनता को नजदीक लाने की कोशिश कर रहे हैं। जहां पहले की चीनी पीढ़ी के लोग जितेन्द्र, अनिल कपूर जैसे दिग्गज अभिनेताओं पर फिल्माई गई गीतों की धुनों पर थिरकते थे वहीं अब उनके बच्चे और पोते पोतियां आमिर खान की फिल्म सिक्रेट सुपरस्टार के गाने पर थिरक रहे हैं।

फिल्म ने चीन में दसवें दिन रविवार को 6.99 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया। शनिवार को कलेक्शन 7. 58 मिलियन डॉलर था। चीन में अब फिल्म की कमाई 66.19 मिलियन डॉलर यानि 420 करोड़ 57 लाख रुपये हो गई है। चार दिन में 200 करोड़ पार करने वाली अद्वैत चंदन निर्देशित और ज़ायरा वसीम स्टारर सीक्रेट सुपरस्टार ने चीन में 6.89 मिलियन डॉलर की ओपनिंग ली थी और पहले वीकेंड में भी करीब 175 करोड़ रूपये कमा लिए थे।

चीन की ट्विटर जैसे एक सोशल नेटवर्किंग साइट साइना वाइबो पर आमिर खान की फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ की सफलता के बाद उनके 1 मिलियन यानि 10 लाख से ज्यादा फालोवर हो चुके हैं।

चीन के वेस्ट नार्मल यूनिवर्सिटी के इंडियन स्टडीज के निदेशक लांग जिंगचुन ने कहा, चीन के लोग भारत के बारे में इससे पहले ज्यादा कुछ नहीं जानते थे सिवाय इसके कि भारत एक गरीब और आपदारहित देश है। उन्होंने कहा कि आम लोग फिल्मों और टेलीविजन के माध्यम से चीजों को जल्दी स्वीकार कर लेते हैं। 

सिंधु,साइना,मारिन और श्रीकांत होंगे इंडियन ओपन 2018 के मुख्य आकर्षण

0

(नई दिल्ली) सिंधु,साइना,मारिन और श्रीकांत एक फरवरी 2018 से शुरू होने वाले योनेक्स-सनराइज डॉ.अखिलेश दास गुप्ता इंडियन ओपन 2018 के मुख्य आकर्षण होंगे। 04 फरवरी तक चलने वाले इस प्रतियोगिता के क्वालीफायर मुकाबले मंगलवार की शाम से यहां सिरी फोर्ट कांम्पलेक्स में खेले जाएंगे।

35 हजार डॉलर ईनामी यह प्रतियोगिता पहली बार भारत में वर्ष 2011 में इंडियन ओपन के नाम से खेला गया था। इस बार इस प्रतियोगिता का नाम देश में बेंडमिंटन के खेल को प्रसिद्दी दिलाने वाले भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) के पूर्व अध्यक्ष स्व. डॉ.अखिलेश दास गुप्ता के नाम पर रखा गया है।

सिंधु प्रतियोगिता में अपने अभियान की शुरूआत गुरूवार को डेनमार्क की नतालिया रोहडे के खिलाफ करेंगी। वहीं, साइना नेहवाल डेनमार्क की ही सोफी डहल के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेंगी।

पुरूष वर्ग में भारत के शीर्ष वरीय खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत अपने अभियान की शुरूआत हांग कांग के ली चुक यीयू के खिलाफ करेंगे। जबकि एचएस प्रणय क्वालीफायर से भिड़ेंगे। पहले दौर में बी साई प्रणीत इंग्लैंड के राजीव ओसफ से भिड़ेंगे। पी कश्यप डेनमार्क के हेन्स क्रिश्चियन और अजय जयराम इंडोनिशिया के टॉमी सुगिआर्टो से पहले दौर में भिड़ेंगे।