Page 190

विस अध्यक्ष की डांट से बेहोश हुई महिला अधिकारी

ऋषिकेश, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल द्वारा विकास कार्यों को लेकर नगर पालिका स्वर्ण जयंती सभागार में सभी विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक बुलाई थी, बुलाई गई समीक्षा बैठक में सहायक कृषि अधिकारी अभिलाषा देवी विधानसभा अध्यक्ष की डांट से चक्कर खाकर गिर पड़ी।

बैठक के दौरान उस समय हास्यास्पद स्थिति उत्पन्न हो गई जब विधानसभा अध्यक्ष कृषि अधिकारी से उनके क्षेत्र में किए गए कार्यों की जानकारी प्राप्त कर रहे थे। अधिकारियों द्वारा सही जानकारी नहीं देने पर सहायक कृषि अधिकारी अभिलाषा देवी को विधानसभा अध्यक्ष ने फटकार लगाई। इसी दौरान डांट से घबराई अधिकारी बैठक में गिर पड़ी। बैठक में उपस्थित डॉक्टर एवं उनके बगल में बैठे लोगों द्वारा पानी पिलाकर उनकी स्थिति को सुदृढ़ किया गया। विधानसभा अध्यक्ष ने तुरंत ही राजकीय हॉस्पिटल में उपचार के लिए भेज दिया।

इस पूरे मामले पर जो मीडिया ने विधानसभा अध्यक्ष से पूछा तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा है कि, “मेरे क्षेत्र का मामला होने के कारण और यह दूसरा मौका है जब मैंने इन्हें चेतावनी के बाद मीटिंग बुलाई थी।फिर भी लगातार कार्य में लापरवाही बरती जा रही थी, जिसको किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जहां तक महिला अधिकारी का सवाल है, इनको तुरंत हॉस्पिटल भेज दिया था और यह पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं और चिंता की कोई बात नहीं है, पर अधिकारियों की कार्यों के प्रति लापरवाही इस प्रदेश में कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

अभिभावकों के चेहरों पर मुस्कान लौटाएगा ऑपरेशन ”स्माइल”

0

प्रदेश में गुमशुदा बच्चों की तलाश एवं पुनर्वास के लिए अनिल के0 रतुड़ी, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड के निर्देशन में 1 जनवरी से ऑपरेशन स्माइल अभियान को एक बार फिर से चलाये जाने का निर्णय लिया गया है। अभियान को सफल बनाये जाने व अन्य विभागों से समन्वय स्थापित किये जाने के उद्देश्य से बीते सोमवार पुलिस मुख्यालय,उत्तराखण्ड सभागार में पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड महोदय की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा बताया गया कि बच्चे आर्थिक, सामाजिक व अन्य कारणों से घर से चले जाते हैं। गुमशुदा बच्चों को उनके परिजनों से मिलाने से बहुत संतोष प्राप्त होता है। ऑपरेशन स्माइल मे अपने राज्य के पंजीकृत, अन्य राज्य के पंजीकृत व अपंजीकृत बच्चे बरामद होते हैं। अभियान में भाव और व्यवहारिकता भी होनी चाहिए। पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा पूर्व में ऑपरेशन स्माइल में बरामद किये गये बच्चों की भांति इस बार भी अभियान में अधिक से अधिक बच्चों को बरामद कर उनके परिवार से मिलाने व अभियान को सफल बनाये जाने की शुभकामनांए दी गयी।

smile

वहीं अशोक कमार,अपर पुलिस महानिदेशक,अपराध एवं कानून व्यवस्था,उत्तराखण्ड द्वारा बताया गया कि नेपाल के शेल्टर होम्स से भी समन्वय स्थापित कर नेपाल के शेल्टर होम में रह रहे भारतीय बच्चों का सत्यापन कर लिया जाये। बरामद बच्चों के सम्बन्ध में यदि किसी अपराध का होना पाया जाये तो सम्बन्धित के विरूद्ध तत्काल अभियोग दर्ज कर कार्यवाही की जाये। ऑपरेशन स्माइल हेतु सोशल मीडिया का भी सहयोग लिया जाये। बच्चों से सम्बन्धित प्रचलित समस्त कानूनी एवं विधिक प्राविधानों आदि की जानकारी प्रदान किये जाने हेतु अभियान प्रारम्भ करने से पूर्व प्रत्येक जनपद में एक वर्कशाप का आयोजन किया जाये।

अभियान में जनपद देहरादून, हरिद्वार,नैनीताल मे 05-05, ऊधमसिंहनगर मे 04,उत्तरकाशी में 02 व शेष जनपदो में 01-01 तलाशी टीमों (प्रत्येक टीम में उपनिरीक्षक-1,आरक्षी-4), का गठन किया गया है, व तलाशी टीम की सहायता हेतु 01-01 विधिक व टेक्निकल टीम का गठन किया गया है। जनपद में पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया।

अभियान ऐसे समस्त सम्भावित स्थान जहां बच्चों के मिलने की सम्भावना अधिक है,जैसे शेल्टर होम्स/ढाबों/कारखानों/बस अड्डा/रेलवे स्टेशन आदि में चलाया जायेगा। अभियान में अन्य सम्बन्धित विभागों का भी सहयोग लिया जायेगा। उपरोक्त तलाशी टीमों द्वारा अपने जनपद के साथ-साथ अन्य जनपदों के गुमशुदा बच्चों को भी तलाश किया जायेगा।

 गोष्ठी में अशोक कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था,उत्तराखण्ड,सुखबीर सिंह, पुलिस अधीक्षक,अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड सहित प्रत्युश सिंह, उपजिलाधिकारी, सदर,देहरादून,कविता शर्मा, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति देहरादून, सुधा देवरानी व सुधीर भट्ट, सदस्य बाल कल्याण समिति देहरादून, सुनीता सिंह, अधीक्षिका,राजकीय शिशु सदन/बालगृह देहरादून, विक्रम, कार्यक्रम अधिकारी, महिला कल्याण,उत्तराखण्ड, किरन उल्फत, मुख्य प्रवर्तक,नन्ही दुनिया, देहरादून, अदिति कौर,अध्यक्ष, चाईल्ड लाईन, देहरादून, सुरेश उनियाल व पंकज कुमार सदस्य बचपन बचाओ आन्दोलन, देहरादून, जनपद की ऑपरेशन स्माइल के नोडल अधिकारी, व टीम प्रभारी उपस्थित रहे।

‘आप’ ने फरियादी प्रकाश पांडे के परिवारजनों के लिए मांगा चंदा

0

देहरादून। विगत दिनों भाजपा प्रदेश मुख्यालय में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल के जनता दरबार कार्यक्रम में जहर खाकर जान देने वाले हल्द्वानी के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी प्रकाश पांडे के परिवारजनों की आर्थिक सहायता के लिए आम आदमी पार्टी चंदा जुटा रही है। इसके लिए पार्टी ने बकायदा खाता नंबर भी जनता में जारी किया है। खाता नंबर मृतक प्रकाश पांडे की पत्नी का है।

देहरादून जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कुमार पन्त बताया कि आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी राकेश कुमार सिन्हा द्वारा एक संदेश के रूप में यह अपील की गई है। सिन्हा ने अपील में कहा है कि विगत दिनों भाजपा मुख्यालय में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल के जनता दरबार कार्यक्रम में नोटबंदी एवं जीएसटी से त्रस्त होकर आर्थिक विपन्नता के कारण हल्द्वानी (काठगोदाम) के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी प्रकाश पांडे द्वारा जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का दुर्भाग्यजनक निर्णय लिया गया। बहुत ही निर्मम विषय है कि राज्य सरकार द्वारा भी प्रकाश पांडे के परिवारजनों को समुचित आर्थिक सहायता राशि देने के निर्णय से हाथ पीछे खींचे जा रहे हैं। इस दुख की घड़ी में प्रदेशकी आम आदमी पार्टी की हार्दिक संवेदनायें स्व. प्रकाश पांडे जी के शोकसंतप्त परिवारजनों के साथ है।
आम आदमी पार्टी ने इस संदेश के माध्यम से सभी प्रदेशवासियों से अपील करते हुए आर्थिक संकट से जूझ रहे स्व. प्रकाश पांडे के परिवार की यथासंभव आर्थिक सहायता करने में अपना सहयोग एवं समर्थन मांगा है।

चेतना रैली की सफलता पर कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा को घेरा

0

देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने जन चेतना रैली की सफलता पर भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि वर्तमान सरकार को अपनी गलतियों से सबक लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस की रैली में युवाओं का उत्साह देखने को मिला, इससे साफ झलकता है कि वर्तमान सरकार से लोगों का मोह भंग हो रहा है। उन्होंने कहा कि जनता के हित में सरकार की विफलताओं को उजागर करने के लिए विपक्ष चेतना अभियान जारी रखेगी।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने अपने जारी बयान में कहा कि 29 जनवरी को मंहगाई, बेरोजगारी, जीएसटी, नोटबंदी, एफडीआई एवं किसानों की आत्महत्या जैसे जनहित के मुद्दों को लेकर आयोजित जन चेतना रैली की आपार सफलता का श्रेय कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का जन चेतना अभियान सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव गरीब, मजदूर एवं किसानों की हितैषी रही है। समाज के अंतिम छोर पर बैठे हुए व्यक्ति के साथ-साथ समाज के हर वर्ग के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रही है।
प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जहां एक ओर यूपीए सरकार का नेतृत्व करते हुए देश के किसानों का लगभग 70 हजार करोड़ रुपये का ऋण माफ कर बड़ी राहत पहुंचाने का काम किया। वहीं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने संसद से सड़क तक किसानों के हक की लड़ाई लड़ते हुए केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा लाए गए भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ आवाज उठाकर किसानों के हितों की मजबूत पैरवी कर उनको उनका हक दिलाने का काम किया।
प्रीतम सिंह ने कहा कि आज देश में मंहगाई अपने चरम पर है। भाजपा शासित प्रदेशों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है तथा राज्यों की कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से ध्वस्त हो चुकी है। कांग्रेस पार्टी नोटबंदी एवं जीएसटी की मार झेल रहे आम आदमी व व्यापारी वर्ग के हित में लड़ाई जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के कारण देश के कई उद्योग व्यापार चौपट हो गए तथा इन उद्योगों से रोजी-रोटी कमाने वालों को अपने रोजगार से हाथ धोना पड़ा। कांग्रेस पार्टी सदैव उनकी लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ती रही तथा लड़ती रहेगी।
प्रीतम सिंह ने कहा कि युवा वर्ग ने जिस आस्था का परिचय देते हुए जनचेतना रैली में बढ़-चढ़कर भाग लेकर उसे सफल बनाने का काम किया उससे स्पष्ट होता है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में देश की सत्ता पर कांग्रेस पार्टी अपना परचम लहराएगी।

ब्राजील के 25 सदस्यीय दल ने भारतीय संस्कृति को किया आत्मसात

0

ऋषिकेश। ब्राजील के 25 सदस्यीय दल ने पांच दिनों तक परमार्थ में रहकर योग, आयुर्वेद, पंचकर्म ध्यान और भारतीय संस्कृति को किया आत्मसात किया। डाॅ हुगे जूनियर के नेतृत्व में दल के सदस्य सिल्वियो, सोनिया रिबेरो, क्रिस्टियाना एंड्रैड एफ डी. क्रैवल डेनिस एर्ट्स, एल्बा ओलिवेरिया, फ्लाविया, गैब्रियला मगलाहेस, आइसाडोरा सुरियानी, मार्सिया ब्क्काइटिस रिबेरो, पेट्रियिया पेजियो, पाउला, रीटा मारिया चेवेज डे. काॅर्डोवा, राॅड्रिगो आॅलिविएरा, लुकास कैंपोस, कैरोलीना एलेंकर एवं अन्य सदस्यों ने पांच दिनों तक परमार्थ में रहकर आयुर्वेद आधारित भारतीय जीवन पद्धति के माध्यम से जीवन जीने के गुर सीखे।
डाॅ हुगे जूनियर प्रतिवर्ष एस्कोला योग ब्रह्म विद्यालय में प्रशिक्षण लेने वाले दल को परमार्थ निकेतन, भारत लाकर आयुर्वेद, योग पर आधारित जीवन पद्धति सीखने के लिये प्रेरित करते है। आयुर्वेद एवं भारतीय संस्कृति से प्रभावित होकर डाॅ हुगे जूनियर ने ब्राजील में एस्कोला योग ब्रह्म विद्यालय बनाया, जिसमें योग, आयुर्वेद एवं घरेलु चिकित्सा पद्धति के विषय में प्रशिक्षण देते है। इस अभियान के माध्यम से ब्राजील के योग और आयुर्वेद के प्रसार-प्रसार में उनका अद्भुत योगदान है।
डाॅ हुगे ने परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती महाराज से मिलकर और उनके परामर्श से ही एस्कोला योग ब्रह्म विद्यालय की स्थापना की और उनके आशीर्वाद से ही कई वर्षो से आयुर्वेद और योग के क्षेत्र में कार्य कर रहे है।
एस्कोला योग ब्रह्म विद्यालय में सम्पन्न होने वाले आयुर्वेद सम्मेलनों में पूज्य स्वामी को अनेक बार आमंत्रित भी किया गया ताकि इस अभियान को और गति प्रदान की जा सके। ब्राजील में भारतीय संस्कृति एवं वैदिक संस्कृति से परिपूर्ण आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति युक्त आश्रम एवं डाॅ हुगे जूनियर का आयुर्वेद एवं योग के प्रति समर्पण देखकर स्वामी महाराज भी अत्यधिक प्रभावित हुए। इस आश्रम को परमार्थ के साथ मिलकर पूर्णरूप से भारतीय योगमय जीवन पद्धति के रूप में विकसित करने पर कार्य योजना बनायी जा रही है ताकि पश्चिम में भी वैदिक संस्कृति आगे बढ़े।
डाॅ हुगे जूनियर ने वैश्विक मंचों पर आयुर्वेद एवं योग के अनेक सम्मेलनों में सहभाग कर वैदिक संस्कृति एवं आयुर्वेद पश्चिम देशों में आगे बढ़ाया है। ब्राजील से आए प्रतिभागियों ने पांच दिनों तक परमार्थ निकेतन में रहकर योगाचार्यो एवं आयुर्वेदाचार्यो से आसनों एवं पंचकर्म का प्रशिक्षण प्राप्त किया। साथ ही दल के सदस्यों ने पूज्य स्वामी एवं साध्वी भगवती सरस्वती के आडियो के माध्यम से भारतीय संस्कृति और आध्यात्म के विषयों पर जानकारी प्राप्त की।
चिदानन्द सरस्वती महाराज ने डाॅ हुगे जूनियर से फोन पर वार्ता की और बताया कि डाॅ हुगे का परमार्थ से गहरा सम्बंध है। उन्होंने परमार्थ निकेतन में रहकर आयुर्वेद एवं योग की कक्षाए ली और अब वे औरों को भी भारत लाकर इसके लिये प्रेरित कर रहे हैं। स्वामी ने बताया की डाॅ हुगे जब वैदिक मंत्रों से पूजन करते है; संध्या करते है तो पूरा माहौल आध्यात्मिक हो जाता है। दल के सदस्यों को स्वामी ने पर्यावरण सरंक्षण एवं नदियों के संरक्षण के लिये कार्य करने हेतु प्रेरित किया।
पूज्य प्रेमबाबा और पूज्य स्वामी जी महाराज ब्राजील में साओ पाउलो की अगुपाची नदी के प्रति स्थानीय लोगों के जागरण के लिये योजना बना रहे हैं ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा जाग्रत हो क्योंकि पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने हेतु जन सहभागिता जरूरी है इससें सभी नदियों एवं जल स्रोतो को सुरक्षित भी किया जा सकता है, विशेष तौर से अगुपाची नदी पर वहां के लोगों का जीवन निर्भर है।
स्वामी ने अपने संदेश में कहा कि भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने योग को वैश्विक पहचान दिलाई है अब हम सभी का कर्तव्य है कि हम योग को विश्व के हर घर तक पहुंचायें ताकि हर व्यक्ति योग के महत्व को जाने और निरोग जीवनयापन कर सकें। डाॅ हुगे जूनियर और दल के सदस्यों ने नन्दिनी त्रिपाठी के साथ वाटर ब्लेसिंग सेरेमनी में सहभाग किया। दल के सदस्यों ने प्रतिदिन गंगा स्नान, यज्ञ एवं दिव्य गंगा आरती में सहभाग किया।

नेता प्रतिपक्ष के उपवास कार्यक्रम में पहुंचे हरीश, प्रीतम सहित राज्य के कई कांग्रेसी नेता

0

हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का हल्द्वानी गौलापार में आईएसबीटी के निर्माण सहित भाजपा सरकार की विभिन्न जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आयोजित एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम में प्रदेशभर के प्रमुख कांग्रेस नेता पहुंच गए हैं। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश स्वयं यहां पहुंच रहे नेताओं का स्वागत कर रही हैं।

indira hridyesh

मंगलवार को हल्द्वानी के गौलापार में अंतरराज्यीय बस अड्डे का निर्माण को रोके जाने तथा किसानों का ऋणमाफी एवं नोटबंदी और जीएसटी की दोहरी मार से ठप व्यापार के विरोध में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम रखा है। इस कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व सीएम हरीश रावत, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्या, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, विधायक करन मेहरा, हरीश धामी, पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़, हरीश दुर्गापाल, पूर्व सांसद डॉ महेन्द्र सिंह पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, शोभा बिष्ट समेत हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता यहां पहुंच चुके हैं।
कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही गौलापार स्थित मैदान में कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया था। इस दौरान टोलियों में कांग्रेस कार्यकर्ता नारे लगाते हुए उपवास स्थल पर पहुंच रहे थे। पूरे प्रदेश से कार्यक्रम को लेकर हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता यहां पहुंच रहे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि कांग्रेस के शासन में शुरू हुए विकास कार्यों पर भाजपा सरकार रोड़ा बन रही है। तीन करोड़ से भी अधिक की धनराशि खर्च होने के बावजूद स्थान पर आईएसबीटी बनाने की तैयारी की जा रही है, जिसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।

दून की लक्षिता आंख में पट्टी बांधकर बता रही सब कुछ

0

देहरादून। डायनमो ब्रेन बूस्टर बच्चों की थर्ड आई खोलने में उन्हें तैयार कर रहा है। इसी का नतीजा है कि दून निवासी लक्षित अरोड़ा आंख में पट्टी बांधकर सबकुछ बता रही है। मंगलवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डायनमो ब्रेन बूस्टर की अध्यक्ष सुमन सैनी ने बताया कि आठ साल की लक्षिता अरोड़ा ने इस कला में माहीर हो गई है। जिसकी बदौलत वह बिना देखे सभी कार्य आसानी से कर सकती है। उन्होंने बताया कि डायनमो ब्रैन बूस्टर शहर के विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाले छत्र-छात्राओं को प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है।
असंभव कार्य मिडब्रेन एक्टीवेशन तकनीक के द्वारा संभव है जो कि जापान में प्राचीनकाल से चली आ रही है। अब वर्तमान में डायनमो द्वारा भारत में भी इस तरह का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मिडब्रेन एक्टीवेशन तकनीक लेने से बच्चों की मेमोरी शार्प होती है। साथ ही एकाग्र क्षमता बढ़ती है। क्रिएटिव तकनीक लेने से बच्चों को पढ़ाई से होने वाले तनाव से बचाव होता है। इस अवसर पर उनके साथ आरुषि, शिवी, संगीता अरोड़ा व अन्य लोग मौजूद रहे।

पत्रकारों पर हो रहे हमले के विरोध में एडीजी से मिला प्रतिनिधिमंडल

0

पत्रकार यूनियन का एक प्रतिनिधि मंडल ने आज एडीजी कानून व्यवस्था से मिलकर प्रदेश में लगातार पत्रकारों पर हो रहे हमले की निंदा की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने हमले में शामिल दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की पुलिस प्रशासन से मांग की।
सोमवार को एडीजी से भेंट के दौरान घायल पत्रकार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर घटना में शामिल हमलावरों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही कहा कि इस प्रकरण में शामिल चौकी प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों को तत्काल हटाया जाए। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन से जुड़़े दर्जनों पत्रकार दून अस्पताल पहुंच कर ईटीवी पत्रकार अवनीश पाल का हाल-चाल जाना और हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया। इस मौके पर विश्वजीत नेगी ने कहा की अगर न्याय न मिला तो पत्रकार सड़कों पर उतरेंगे और दोषियों को कड़ी सजा दिलवाएंगे। इस मौके पर यूनियन के लोगों का कहना है कि दून में पत्रकारो पर लगातार हो रहे हमले से लोगों में भय का माहौल व्याप्त है। अगर पत्रकार या माफिया कानून को हाथ में लेता है तो उस पर पुलिस प्रशासन को सख्त कदम उठाना होगी।

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर पुराने विधायकों के चल रहे नाम

0

भले ही उत्तराखंड में विधानसभा के चुनाव लगभग साल होने को है लेकिन अभी तक निर्वाचन कार्यालय कि वेबसाइट पर 11 विधानसभाएं बिना चुनाव के कारण रिक्त चल रही है या अभी तक कोई भी विजयी प्रत्याशी नहीं दिखाया गया है। यह जानकारी चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर उत्तराखंड के अनुसार जो वेबसाइट www.ceo.uk.in पर उपलब्ध हैं।
19 जनवरी 2018 तक केदारनाथ, सात रुद्रप्रयाग, आठ नरेंद्र नगर, 11 घनसाली, नौ राजपुर, 19 सोमेश्वर, 51 रुड़की, 31 खानपुर, 32 राम नगर, 61 जसपुर, 62 सितारगंज, 68 विधानसभाएं बिना विधायक के हैं। वहां से अभी तक कोई निर्वाचित विधायक नहीं है। शायद उत्तराखंड में बाय इलेक्शन का नोटिफिकेशन जारी होगा। क्योंकि यदि विधायक होते तो वेबसाइट पर उनका नाम लिखा होता और इसी वेबसाइट पर धारचूला से अभी तक हरीश चंद्र सिंह रावत विधायक हैं और भी बहुत सी कमियां हैं।
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल का कहना है कि यह निर्वाचन कार्यालय की गलतियों का परिणाम है जिसे शीघ्र सुधार लिया जाएगा। बरहहाल विधानसभा अध्यक्ष के दखल के बाद शायद वेबसाइट अपडेट भी हो जाये लेकिन गौरतलब है कि जिस जोश से केंद्र और राज्य सरकार डिजिटल इंडिया का प्रचार प्रसार कर रहे हैं उसके बीच चुनाव आयेग की इस साइट ने सरकार की कथनी और करनी पर सवाल ज़रूर खड़ा किया है।

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

0

देहरादून,  थाना पटेलनगर क्षेत्र में भुड्डी गांव व झिवारेडी गांव के बीच एक मोटरसाइकिल सवार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार बुरी तरह घयल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना सोमवार देररत की है।

चौकी नया गांव को सूचना मिली कि भुड्डी गांव व झिवारेडी गांव के बीच एक मोटरसाइकिल सवार को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना पर चौकी नयागांव से चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए महंत इंद्रेश अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित किया गया। मृतक की पहचान योगेंद्र सिंह(28) पुत्र नारायण सिंह निवासी रतनपुर थाना पटेलनगर,देहरादून के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है।

पुलिस का कहना है कि परिजनों के आने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। वाहन की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकाली जा रही है।