Page 167

‘सुई धागा’ की शूटिंग के लिए चंदेरी पहुंचीं अनुष्‍का

0

चंदेरी, फिल्‍म अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा और अभिनेता वरुण धवन आगामी फिल्म ‘सुई धागा– मेड इन इंडिया’ की शूटिंग के सिलसिले में चंदेरी पहुंचे।

शरत कटारिया द्वारा निर्देशित ‘सुई धागा – मेड इन इंडिया’ फिल्‍म की शूटिंग के लिए अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा और अभिनेता वरुण धवन शनिवार को अपनी टीम के साथ साड़ियों के लिए प्रसिद्ध स्‍थान चंदेरी पहुंचे, लेकिन सेट तैयार नहीं होने से शूटिंग नहीं हो सकी। अब यह शूटिंग 14 फरवरी से शुरू होगी। तब तक वे यहां चंदेरी में ही रहेंगे, हालांकि दोनों ने यहां पर स्‍थानीय लोगों के साथ जमकर पतंगबाजी का मचा लिया।

ज्ञातव्य है कि फिल्‍म ‘सुई धागा– मेड इन इंडिया’ आत्मनिर्भरता की कहानी है। इसमें अनुष्का शर्मा भी प्रमुख भूमिका में हैं। यह यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) के बैनर तले निर्मित हो रही है। 

रुठे हुए कुंवर चैम्पियन को जल्द मना लेंगे: सीएम त्रिवेन्द्र

0

हरिद्वार। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर हरिद्वार पहुंचे, जहां उन्होंने हरिहर आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी अवधेशानंद गिरि से मुलाकात की। वहीं, कुंवर चैंपियन की नाराजगी से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें मना लिया जाएगा। गौरतलब हो कि इन दिनों खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन त्रिवेंद्र सरकार से काफी नाराज चल रहे हैं। उन्होंने इसका खुलेआम जिक्र भी किया है। इसके साथ ही वह 13 फरवरी को अमित शाह और पीएम मोदी से मिलने दिल्ली पहुंच रहे हैं।

धर्मनगरी में संतों के सानिध्य में पहुंचे सीएम त्रिवेंद्र ने कहा कि उन्हें संतों का आशीर्वाद हमेशा से मिलता रहा है। साल 2021 में होने वाले कुंभ के लिए संतों का आशीर्वाद बेहद जरूरी है और यही आशीर्वाद लेने वह हरिद्वार आए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि महाकुंभ को बेहतरीन तरीके से संपन्न कराया जाएगा। वहीं खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की नाराजगी पर पूछे गए सवाल पर सीएम ने कहा कि कुंवर प्रणव को मना लिया जाएगा। हालांकि चैंपियन के तेवरों को देखकर लगता नहीं कि वह आसानी से मानने वाले हैं।
गौरतलब हो कि चैंपियन हरिद्वार जिला पंचायत के सरकारी अधिकारी का स्थानांतरण करने से नाराज हैं। कुंवर का कहना है कि उन्होंने मई 2017 में ही प्रदेश के दुग्ध विकास मंत्री धन सिंह रावत को विभाग के सयुंक्त निदेशक को हटाने की बात कही थी लेकिन उस भ्रष्ट अधिकारी को आज तक नहीं हटाया गया। सीएम त्रिवेंद्र रावत से भी इसकी मांग की गई लेकिन उनकी ओर से भी कोई कदम नहीं उठाया गया लेकिन अब मामूली से जिला पंचायत के सदस्यों की शिकायत पर हरिद्वार के जिला पंचायत अधिकारी का तबादला कर दिया गया है।

गंगा क्याक फेस्टिवल-2018 में सात देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

0

ऋषिकेश। ‘दी एडवेंचर स्पोर्ट्स सोसायटी’ द्वारा गंगा क्याक फेस्टिवल 2018 का तीन दिवसीय शुभारंभ देव प्रयाग में 17 फरवरी को किया जाएगा, जिसमें विश्व के सात देशों के 85 खिलाड़ी भाग लेंगे। यह जानकारी फेस्टिवल के आयोजक अध्यक्ष भीम सिंह चौहान ने सोमवार को ऋषिकेश प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।
भीम सिंह चौहान ने बताया कि 17 फरवरी को गंगा क्याक फेस्टिवल का शुभारंभ क्षेत्रिय विधायक विनोद कंडारी और देवप्रयाग नगर पालिका की अध्यक्ष शुभांगी द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 17 फरवरी को ही रजिस्ट्रेशन के साथ इवेंट का शुभारंभ देवप्रयाग संगम से होगा। उन्होंने बताया कि मुख्य इवेंट का आयोजन 18 फरवरी को किया जाएगा, जिसके अंतर्गत वोट ऑफ क्रॉस स्प्रिट ड्रेस भी होगी। कार्यक्रम का समापन राज्य के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा किया जाएगा। इसमें प्रथम आने वाले खिलाड़ी को 50,000 का इनाम दिया जाएगा, सेकंड प्रतिभागी को 30,000 दिए जाएंगे।
इस प्रतियोगिता में सात देशों से प्रतिभागी भाग ले रहे हैं, जिसमें कनाडा रसिया, नेपाल, आइसलैंड, नार्वे, ऑस्ट्रेलिया के अतिरिक्त भारत से भी काफी संख्या में खिलाड़ी भाग लेंगे पत्रकार वार्ता में भीम सिंह चौहान एसोसिएशन के सचिव हरेंद्र सिंह रावत विशाल सिंह भंडारी भी उपस्थित रहे।

‘पैडमैन’ की शानदार ओपनिंग, पहले दिन कमाए 10.26 करोड़

0

मुम्बई/नई दिल्ली,  बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की शुक्रवार को रिलीज हुई ‘पैडमैन’ ने शानदार कमाई के साथ पहले दिन की शुरुआत की है। फिल्म ने पहले दिन लगभग 10.26 करोड़ की कमाई की है। पैडमैन’ की ओपनिंग अक्षय की ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ के जैसे ही हुई है। कम बजट में बनी इस फिल्म के 100 करोड़ क्लब में होने की उम्मीद जताई जा रही है। फिल्म को भारत में 2750 सिनेमा परदे और ओवरसीज में 600 सिनेमा परदे सहित कुल 3350 सिनेमा के परदे पर रिलीज किया गया है।

सामाजिक समस्या को लेकर बनी इस फिल्म की कहानी लोगों को काफी पसंद आ रही है। क्रिटिक्स से भी फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म के कलेक्शन में शनिवार और रविवार के दिन बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है। अक्षय की यह फिल्म पहले गणतंत्र दिवस, 26 जनवरी को रिलीज होने वाली थी लेकिन ‘पद्मावत’ की रिलीज डेट टकराने औऱ संजय लीला भंसाली के कहने पर फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ी दी गई। ऐसे में यह फिल्म 09 फरवरी को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई।

‘पैडमैन’ की कहानी एक ऐसे शख्स (मुरुगनाथम) की कहानी है, जो महिलाओं को माहवारी के दौरान हाइजीन से जुड़ी दिक्कत को हल करना अपना मिशन बना लेता है। फिल्म में अक्षय कुमार ने मुरुगनाथम के किरदार को बखूबी निभाया है। दर्शक उनकी एक्टिंग को काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ भी बढ़ती नजर आ रही है। अक्षय कुमार पिछले कुछ समय से सोशल मुद्दे पर आधारित फिल्मों में काम कर रहे हैं। इससे पहले उनकी फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ को भी काफी सराहना मिली थी। 

सेंट्रल किचन के होंगे बहुत सारे फायदेः सीएम

0

देहरादून। स्कूलों में मध्याह्न भोजन के लिए केंद्रीयकृत किचन से बच्चों और उनके परिवारों पर बहुआयामी प्रभाव पड़ेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिहं रावत ने सुद्धोवाला में सेंट्रल किचन के लिए भूमि पूजन के मौके पर कहा कि अक्षय पात्र संस्था की यह बहुत अच्छी पहल है।
सोमवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सुद्धोवाला, देहरादून में द हंस फाउंडेशन एवं अक्षय पात्र फाउंडेशन के समन्वय से मध्याह्न भोजन योजना के तहत केन्द्रीकृत किचन प्रणाली के भवन के लिए भूमि पूजन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अक्षय पात्र संस्था की यह बहुत अच्छी योजना है। बच्चों एवं उनके परिवारों पर इस योजना के बहुआयामी प्रभाव पड़ेगें। यदि बच्चों को पौष्टिक, स्वच्छ एवं आहार मिलेगा तो उनके स्वास्थ्य पर इसका अच्छा प्रभाव पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड में इस योजना के क्रियान्वयन के लिए सहयोग देने पर माता मंगला एवं हंस फाउण्डेशन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज इस केन्द्रीकृत किचन की सुद्धोवाला से भूमि पूजन से शुरूआत की जा रही है। 04 यूनिट से इसका प्रारम्भ किया जा रहा है। माता मंगला जी ने इसके लिए 44 करोड़ रुपये दान दिया है। उन्होंने कहा कि इस योजना को आगे भी आवश्यकतानुसार बढ़ाया जाएगा। इस योजना को आगे बढ़ाने में राज्य सरकार पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि अक्षय पात्र संस्था निःस्वार्थ भाव से इस योजना पर कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं को मध्याह्न भोजन भी वितरित किया।
अक्षय पात्र योजना से प्रदेश के सात स्थानों सुद्धोवाला, डोईवाला, हरिद्वार, रुड़की, काशीपुर, गदरपुर, सितारगंज के कुल 3729 विद्यालयों के 03.58 लाख छात्र-छात्राओं को मध्याह्न भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सुद्धोवाला के 461 स्कूलों से अक्षय पात्र योजना प्रारम्भ की जा रही है, इससे लगभग 26 हजार विद्यार्थियों को मध्याह्न भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
मध्याह्न भोजन योजना के अंतर्गत केंद्रीयकृत किचन प्रणाली को लागू किया जा रहा है, जिसमें अक्षय पात्र फाउण्डेशन द्वारा केन्द्रीयकृत किचन के माध्यम से मध्याह्न भोजन योजना संचालित की जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा अक्षय पात्र फाउण्डेशन को दो से ढ़ाई एकड़ भूमि उपलब्ध कराई जा रही है। द हंस फाउण्डेशन द्वारा केन्द्रीयकृत किचन निर्माण कार्य में वित्तीय सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
हंस फाउण्डेशन की संस्थापक माता मंगला ने कहा कि अक्षय पात्र की इस मध्याहन भोजन योजना में बच्चों को स्वच्छ एवं पौष्टिक आहार 40 मिनट के अन्दर स्कूलों में पहुंचाया जायेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की भूमि पर इस योजना के शुरू होने के बाद स्कूली छात्रों को उच्च गुणवत्ता का आहार प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि अभी उत्तराखण्ड के 07 स्थानों पर इस केन्द्रीकृत किचन की योजना है। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डे, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह, विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर, मुन्ना सिंह चौहान, गणेश जोशी, हंस फाउण्डेशन के संस्थापक भोले जी महाराज, पूर्व सांसद बलराज पासी, शिक्षा सचिव डॉ. भूपेन्द्र कौर औलख, माध्यमिक शिक्षा निदेशक कैप्टन आलोक शेखर तिवारी, अक्षय पात्र फाउण्डेशन के उपाध्यक्ष चंचला पति दास आदि उपस्थित थे।

उत्तराखंड में निवेश करेंगी ब्रिटिश कंपनियां

0

देहरादून। 27 फरवरी को यूनाइटेड किंगडम (यूके) के लगभग 10 कम्पनियों के प्रतिनिधि उत्तराखण्ड आएंगे। चिकित्सा, कौशल विकास, स्मार्ट सिटी आदि क्षेत्रों से जुड़ी हुई कम्पनियां उत्तराखण्ड में पूंजी निवेश और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण की संभावना तलाश करेंगी।

इस सिलसिले में यूके के डिप्टी हाई कमिशनर एंड्रयू आयर ने सोमवार को सचिवालय में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह से मुलाकात की। संयुक्त गणराज्य के उच्चायुक्त ने मुख्य सचिव को बताया कि यूके उत्तराखण्ड का विभिन्न क्षेत्र में सहयोग करना चाहता है। इस बारे में उद्योगपतियों और विशेषज्ञों का एक प्रतिनिधिमण्डल उत्तराखण्ड के सम्बंधित अधिकारियों के साथ विचार विमर्श करना चाहता है। तय किया गया कि 27 फरवरी को प्रतिनिधिमण्डल देहरादून में अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करेगा। मुलाकात के दौरान सचिव सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य  नीतेश झा, सचिव कौशल विकास डॉ.पंकज कुमार पाण्डेय, ब्रिटिश हाई कमीशन के सीनीयर सेक्टर मैनेजर दीपांकर चक्रवर्ती, जावेद मल्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

जवानों पर दर्ज एफआइआर के विरोध में यूकेडी ने किया प्रदर्शन, लिंक एक्सप्रेस रोका

0

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) महानगर इकाई ने जम्मू कश्मीर में 10 गढ़वाल रेजीमेंट के जवानों पर दर्ज की गई एफआइआर के विरोध में देहरादून रेलवे स्टेशन में लिंक एक्सप्रेस को रोककर प्रदर्शन किया। यूकेडी ने केंद्र सरकार व जम्मू कश्मीर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
यूकेडी कार्यकर्ता सुबह 11 बजे यूकेडी राजधानी स्थित पार्टी कार्यालय में एकत्रित हुए। बरसात के चलते अपेक्षाकृत कम कार्यकर्ताओं के पहुंचने के कारण यूकेडी नेताओं ने अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए छापामार गोरिल्ला रणनीति का इस्तेमाल किया। इसके तहत बीस-बीस कार्यकर्ताओं की टोली बनाते हुए लगभग 80 कार्यकर्ता दोपहर 1.00 बजे मुख्य द्वार के बजाय अलग-अलग वैकल्पिक रास्तों से रेलवे स्टेशन के भीतर दाखिल हुए। ऋषिकेश के युवा नगर अध्यक्ष मोहित डोभाल के नेतृत्व में 10 कार्यकर्ताओं की टोली मुख्य द्वार से रेलवे स्टेशन के भीतर दाखिल हुई। जिन्हें पुलिस ने तत्काल हिरासत में ले लिया।
पुलिस इस गफलत में रही कि सभी यूकेडी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया है। लेकिन लगभग 1:15 बजे रेल का इंजन चालू होते ही अलग-अलग टोलियों से रेलवे स्टेशन के भीतर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने रेलवे ट्रैक जाम कर दिया। जब तक पुलिस प्रदर्शनकारियों को काबू करती तब तक दर्जनों महिलाएं तथा पुरुष रेल के इंजन के ऊपर चढ़ गए और केंद्र सरकार तथा जम्मू कश्मीर सरकार के विरोध में जोरदार नारेबाजी करते हुए सेनाओं के ऊपर दर्ज झूठे मुकदमों को तत्काल वापस करने की मांग करने लगे।
महानगर अध्यक्ष संजय क्षेत्री ने कहा कि 10 गढ़वाल राइफल के जवानों पर दर्ज किए गए झूठे मुकदमों द्वारा केंद्र सरकार जम्मू कश्मीर की सत्ता पर बने रहने के उद्देश्य से अलगाववादी तुष्टिकरण की राजनीति की जा रही है। इससे उत्तराखंड मूल्य जवानों की छवि पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है।
इस बीच यूकेडी कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस बामुश्किल 1:25 बजे लंबी जद्दोजहद के बाद कार्यकर्ताओं को रेल के इंजन से उतारने में सफल हो पाई लेकिन तब तक कार्यकर्ता 5 मिनट से अधिक समय तक लिंक एक्सप्रेस को रोक कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में केंद्रीय महामंत्री जय प्रकाश उपाध्याय, वरिष्ठ नेता लताफत हुसैन ,मोहित डोभाल, सोहन भट्ट ,रोशन बलूनी ,सुरेंद्र पोखरियाल ,मुकेश कोठारी, गौरव उनियाल, ललित कुमार, विजय क्षेत्री, धीरेंद्र बिष्ट ,इमरान अहमद, रूबी खान समेत लगभग 80 कार्यकर्ता शामिल थे।

तो अब ऋषिकेश के छात्रों को पढ़ने के लिए नहीं जाना होगा अपने शहर से दूर

0

ऋषिकेश, उत्तराखण्ड विधान सभा अध्यक्ष प्रेम चन्द अग्रवाल ने श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, बादशाहीथौल, टिहरी के शैक्षणिक परिसर के लिया ऋषिकेश विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत छिद्दरवाला में वन विभाग एवं विश्वविद्यालय के अधिकारीयों के साथ आवंटित होने वाली भूमि का मुआयना किया। इस अवसर पर वन विभाग के उप विभागीय अधिकारी भारत भूषण मारतोलिया एवं विश्वविद्यालय के कुलपति डा. यू.एस रावत भी मौके पर मौजूद थे।

उत्तराखण्ड विधान सभा अध्यक्ष मैदानी क्षेत्र के अन्तर्गत छिद्दरवाला क्षेत्र में श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय का शैक्षणिक परिसर बनाने के लिए काफी समय से प्रयासरत है। इसी क्रम में छिद्दरवाला में वन विभाग के बड़कोट रेन्ज के अन्तर्गत आने वाली 10 हेक्टेयर जमीन का निरक्षण किया। विधान सभा अध्यक्ष के प्रयासों का ही परिणाम है कि वन विभाग अपनी इस 10 हेक्टेयर जमीन को श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के नाम हस्तान्थरित करने के लिए तैयार है। साथ ही विश्वविद्यालय ने इसके लिए रिपोर्ट भी तैयार कर ली है। जिसके परिणामस्वरूप शैक्षणिक परिसर का ढ़ांचा जल्द ही बनना शुरू होगा।

इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि मैदानी क्षेत्र में श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय का यह पहला शैक्षणिक परिसर होगा। इस परिसर के बन जाने से निसन्देह यहां के स्थानीय छात्र-छात्राओं को तो लाभ मिलेगा साथ ही बाहर के लोगो को भी इसका फायदा मिलेगा।

 

शूटिंग के लिए टिहरी पहुंची श्रद्धा कपूर को भाया उत्तराखंड

0

नई टिहरी-शाहिद कपूर ने जहां नई टिहरी पहुंचने के चार दिन बाद भी अपने प्रशंसकों के सामने नजर नहीं आए। वहीं फिल्म की मुख्य अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने बीती शाम नई टिहरी पहुंचने के बाद अपने प्रशंसकों से अपनी खूब फोटो खिंचवाई और बच्चों को ऑटोग्राफ भी दिए। इस दौरान प्रशंसकों ने उनसे गढ़वाली फिल्म में काम करने का प्रस्ताव रखा तो श्रद्धा ने उनकी बात मानने का इशारा भी किया।

बौराड़ी के होटल मधुबन में बत्ती गुल, मीटर चालू फिल्म की शूटिंग की गई। होटल मधुबन में शाहिद कपूर का घर बनाया गया है। रविवार को कुर्ता पहनकर शाहिद ने वहां पर शॉट दिए। इस दौरान शाहिद को देखने के लिए वहां पर काफी संख्या में दर्शक और बच्चे पहुंचे। घरों की छतों और सड़कों पर प्रशंसक शाहिद को देखने के लिए उमड़े रहे, लेकिन शाहिद के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें फोटो लेने से मना किया। इस दौरान वहां पास की छत पर खड़े बच्चों को भी सुरक्षाकर्मियों ने हटा दिया।

shraddha

श्रद्धा कपूर प्रशंसकों और बच्चों को दिए ऑटोग्राफ: वहीं श्रद्धा कपूर ने बीती शाम नई टिहरी पहुंचने के बाद पडियार भवन में आकर अपने प्रशंसकों और बच्चों को निराश नहीं किया और उन्हें ऑटोग्राफ दिए। बच्चे अपनी-अपनी कॉपी और डायरी श्रद्धा की तरफ फेंकते रहे और श्रद्धा ने भी बेहतरीन फिल्डर की तरह उन्हें कैच कर सभी को ऑटोग्राफ दिए। इस दौरान बच्चों ने श्रद्धा की कई तस्वीरें भी खींची।

बच्चे अपनी-अपनी कॉपी लेकर श्रद्धा दीदी श्रद्धा दीदी कहते आए: बच्चे अपनी-अपनी कॉपी लेकर श्रद्धा दीदी श्रद्धा दीदी कहते हुए उन्हें कॉपी देते रहे और श्रद्धा उन्हें ऑटोग्राफ देती रही। श्रद्धा कपूर का घर फिल्म में बौराड़ी निवासी सरताज अली का मकान बनाया गया है। जहां पर 15 फरवरी से श्रद्धा की शूटिंग शुरू होगी। वहां पर अभी तैयारी की जा रही है।

श्रद्धा बोली, गढ़वाली फिल्म मे करेंगी काम: पडियार भवन में जब श्रद्धा अपने प्रशंसकों को ऑटोग्राफ दे रही थीं तो उसी दौरान श्रद्धा ने उन्हें हाथ उठाकर कहा कि वह पक्का गढ़वाली फिल्म में काम करेंगी। इस दौरान अपनी पसंदीदा अभिनेत्री को अपने से बात करते देख उनके प्रशंसक व बच्चे बेहद खुश नजर आए।

बोर्ड परीक्षा को लेकर तनाव से दूर रहें परीक्षार्थी

0

ऋषिकेश। बोर्ड परीक्षा का समय नजदीक आते ही परिक्षार्थियों में तनाव बढ़ने लगता है। ऐसे में परिजन बच्चों को अध्यनरत महौल का एक वातावरण बनाए। जिससे छात्र—छात्राएं वैगर तनाव के अपने परीक्षा का तैयारी कर सके।

हरीचन्द गुप्ता आर्दश बालिका इण्टर कालेज की प्रधानाध्यापिका पूनम रानी शर्मा का कहना है कि परीक्षा बोर्ड की हो अथवा कोई भी तनाव लेने की कतई जरूरत नही है। जरूरी नही कि सभी प्रश्न आते हो, बस जितने आते है उनको सही से कापी मे लिखे। दूसरा समय का ध्यान रखे। इसके लिए परिजनों को अपने बच्चों को समझाना बहुत जरूरी है। पहला पेपर अगर खराब हुआ हो, तो भी अभिभावक गुस्सा न करे। अगर 12 वीं में है तो पहला पेपर खराब हो जाए तो आलोचनात्मक रवैया अपनाने की बजाय दूसरे पेपर के नोट्स को अच्छी तरह पढ़ने पर जोर दे। अगर बच्चा गुमसुम है तो चिकित्सक की राय जरूर ले। बच्चों के साथ शांतिपूर्वक पेश आएं, इससे बच्चो के व्यवहार मे बदलाव आएगा।
नगर के प्रमुख नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. राजे नेगी ने बोर्ड परीक्षार्थियों के अभिभावकों से परीक्षा के दौरान बच्चों के प्रति हमेशा की तरह सामान्य व्यवहार रखे जाने का सुझाव दिया है। उनका कहना है पढ़ाई के समय बच्चो के खानपान का पूरा ध्यान रखें। दूध, छाछ, जूस, नारियल पानी जैसे लिक्विड चीजों को पीकर परीक्षा देने जाएं। नाश्ते में दलिया, कार्न जैसी चीजों का इस्तेमाल करे। बच्चे को टेंशन के बजाए पूरी नींद लेने दे। इस बात का खास ख्याल रखें कि परीक्षा से एक दिन पहले बच्चा समय से सोएं। पूरी रात जागकर पढ़ाई न करे। इससे परीक्षा मे नीद व सुस्ती आएगी, जिससे परीक्षा ठीक नही होगी।
आईसीए कम्पयूटर संस्थान के निदेशक मुकेश अग्रवाल का कहना है कि अभिभावकों को बच्चों का खास ख्याल इन परीक्षा में रखने की बहुत जरूरत होती है। परीक्षा के दिनों में बच्चों के साथ कुछ देर जरूर बिताएं। अपनी इच्छा कतई न थोपे। बच्चे परीक्षा में नया रिवाइज करने की बजाय जो पुराना पढ़ा हुआ है, उसको ही रिवाइज करे। घर का माहौल सही रखे। पढ़ते समय कुछ देर का रेस्ट भी बच्चों को जरूर कराए ऐसा करने से पुन:एनर्जी मिलती है।