फूलन देवी हत्याकांड का आरोपी,शेर सिंह राणा हुआ प्रतिमा का

0
1751

(रुड़की) सांसद फूलन देवी के हत्या के आरोपी शेर सिंह राणा ने मध्य प्रदेश की प्रतिमा के साथ परिणय सूत्र में बंध गए।इस दौरान उन्होंने ससुराल पक्ष की ओर से दिया जा रहा करोड़ो का दहेज भी वापस कर दिया। 25 जुलाई 2001 को रुड़की के शेर सिंह राणा ने सांसद फूलन देवी की हत्या के बाद चर्चाओं में आये रुड़की के शेर सिंह राणा 20 फरवरी को रुड़की के होटल सेंट्रम में मध्य प्रदेश की प्रतिमा से विवाह कर लिया।प्रतिमा मध्य प्रदेश के बुंदेला राजघराने से हैं और उनकी माँ ग्वारा से नगर पालिका अध्यक्ष है और पिता राज प्रताप सिंह का पत्थर की माइंस का कारोबार है। साथ ही प्रतिमा के परिवार के एक

सदस्य एमएलए भी हैं। रुड़की में सादे समारोह के बीच वह शेर सिंह राणा के साथ विवाह बंधन में बंध गयी। इस दौरान प्रतिमा के परिवार की ओर से दहेज स्वरूप 31 लाख नकद एवं 10 करोड़ रुपए की माइंस के कागजात शेर सिंह राणा को सौंपे जा रहे थे लेकिन शेर सिंह राणा ने यह कहते हुए सब वापस कर दिया कि वह दहेज प्रथा के पूर्ण रूप से विरोधी है और दहेज नही लेंगे। उन्होंने दहेज के रूप में सिर्फ चांदी का सिक्का लिया।विवाह समारोह में केवल वर और वधु के परिवार के अलावा करीबी संबंधी ही मौजूद रहे। इस अवसर पर महाराज दुधेश्वर नाथ और देश के गृह मंत्री राजनाथ के समधी नारायण सिंह ने वर वधु को आशीर्वाद दिया।