Page 147

ड्रिंक एंड ड्राइविंग पर होगी कार्रवाई

0

कोटद्वार/पौड़ी। कोतवाली क्षेत्र में शराब पीकर वाहन चलाने वालों और दुपहिया वाहनों पर फोन इस्तेमाल करने वालों पर कार्रवाई के लिए पुलिस और तहसील प्रशासन ने अभियान चलाया।

रविवार को अभियान के दौरान उपजिलाधिकारी कोटद्वार, पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार, प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार ने थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर संयुक्त चेंकिग की। इसमें पुलिस ने कुल 130 वाहनों से 26,800 रुपये संयोजक शुल्क वसूला गया और 20 चालान कोर्ट के किए गए। इसके साथ ही सात वाहनों को सीज किया गया। वहीं, तीन वाहनों के चालकों को शराब पीकर वाहन चलाने की पुष्टी होने पर गिरफ्तार कर वाहनों को सीज किया गया। पुलिस ने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।

एमबीबीएस की छात्रा ने की आत्महत्या

0

श्रीनगर/पौड़ी। जनपद पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर में एमबीबीएस की छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।

कोतवाली पुलिस श्रीनगर के अनुसार श्रीनगर मेडिकल के छात्रावास में एमबीबीएस वर्ष 2013 बैच की छात्रा शिवानी बंसल पुत्री हरीश बंसल निवासी उधमसिंहनगर ने पंखे से लटकर फांसी लगा ली। छात्रा ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें उसने अपने परिवारजनों को को लिखा है की जिंदगीभर का दुःख देकर जा रही हूं, हो सके तो माफ़ कर देना। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा में फेल हो जाने के चलते तनाव में थी छात्रा।

बारिश से किसानो के चेहरे खिले

0

थैलीसैण/पौड़ी। जनपद पौड़ी गढ़वाल के थैलीसैण क्षेत्र में कई दिनों बाद हुई हल्की बारिश से रबी की फसल व आम जनजीवन को कुछ राहत मिली। वहीं, क्षेत्र में कुछ दिनों से गर्माहट सी शुरू हो गई थी। फायर सीजन को देखते हुए अचानक बारिश होने से वन कर्मियों क़ो कुछ दिनों तक राहत की सांस लेने का मौका भी मिल गया।

शनिवार से क्षेत्र में मौसम काफी मिजाज बदला हुआ था। बारिश के पूरे आसार बने हुए थे, लेकिन शनिवार को आसमान से बारिश की बूंदें भी नहीं टपकी। आसमान में केवल बिजली की गड़गड़ाहट ही सुनाई दी। रात भर आसमान बादलों से पटा रहा। रविवार को प्रांत: काल से ही क्षेत्र में हल्की हल्की हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। भोर होते ही बारिश ने काफी गति पकडली। हालांकि बारिश की रफ्तार कुछ ही देर तक रही, लेकिन कुछ राहत मिली है। गेहूं, जौ, चना व दाल-तिलहन की फसल सूखने के कगार पर थी। बारिश होने से फसल पर कुछ जान आ जाएगी। वहीं क्षेत्र में सूखी ठंड से भी निजात मिल गई है। काफी दिनों तक वन कर्मियों को भी राहत की सांस लेने को मिल गई है। क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि रबी की फसल को समय से पानी नहीं नहीं मिलने से फसल पीली पड़नी शुरू हो गई थी। लेकिन, रविवार को हुई बारिश से कुछ जान मिल गई है। यह बारिश इस फसल के लिए संजीवनी का काम कर गई है। बारिश होने से आम बीमारिया भी कम हो जाएगी। क्षेत्र के जंगल से सटे इलाकों में बारिश काफी देर तक होती रही। बारिश बंद होने पर भी आसमान में बादलों का लुकी छिपी का खेल दिन भर चलता रहा है।

एसएसपी निवेदिता कुकरेती ‘दून गौरव’ से सम्मानित

0

देहरादून। शहर के गांधी रोड स्थित जैन भवन में रविवार को आयोजित जैन मिलन परिवार कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) निवेदिता कुकरेती कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर एसएसपी को दून गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में एसएसपी ने कहा कि देश का युवा वर्ग देश का भविष्य होता है। यदि युवा वर्ग सही एवं अनुकरणीय मार्ग पर चलेगा तो देश को तरक्की करने से कोई नहीं रोक सकता। युवा ही देश में नारी आत्मरक्षा एवं नशामुक्ति के आंदोलन को मूर्त रूप दे सकते हैं।
समारोह के दौरान ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ तथा ‘पढ़ेगा भारत तो बढ़ेगा भारत’ शीर्षक से संदर्भित लघु नाटिकाओं का प्रस्तुतीकरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान जैन मिलन परिवार द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को उनकी कर्तव्यपरायणता, निष्ठा एवं प्रशासनिक सेवाओं के लिए दून गौरव के सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डॉ. संजीव जैन, संदीप जैन, अमित जैन व जैन मिलन परिवार के अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

सावधान! केमिकल रंग बिगाड़ सकते हैं चेहरे की रंगत

0

ऋषिकेश। सावधान, केमिकल युक्त रंग किसी के चेहरे की रंगत बिगाड़ सकते हैं। आंखों के लिए भी गंभीर खतरा बन सकते हैं। रंगों की खरीदारी में समझदारी ही किसी अनहोनी से बचा सकती है। होली का पर्व आते ही रंगों का बाजार सज गया है। रासायनिक रंग काफी सस्ते बिक रहे हैं, जो किसी के लिए भी खतरे का सबब बन सकते हैं।
स्क्रीन विशेषज्ञ डॉ. मुकेश पांडे का कहना है कि होली का त्योहार रंगों का है। पहले लोग होली पर प्राकृतिक रंगों का उपयोग करते थे। जिससे कोई नुकसान नहीं होता था। होली खेलने का तरीका भी अलग तरह का था, लेकिन बदलते दौर में इस त्योहार में प्राकृतिक रंगों का स्थान रसायन युक्त रंगों ने ले लिया है जो शरीर के लिए बेहद घातक हो सकते हैं। होली का त्योहार नजदीक आते ही सस्ते रंगों से बाजार पट गया है। महंगे रंग, अबीर गुलाल भी हैं, लेकिन सस्ते होने की वजह से लोग रासायनिक रंगों को लेते हैं। यह रंग चेहरे की रंगत को भी बिगाड़ सकते हैं। समय के साथ त्योहारों के स्वरूप में भी कुछ परिवर्तन आया है। होली का त्योहार अभी परंपरागत रूप से मनाया जाता है लेकिन अब लोग प्राकृतिक रंगों का उपयोग नहीं करते हैं। प्राकृतिक रंग तो बाजार से गायब हो गए हैं। केमिकल युक्त रंग शरीर के लिए बेहद घातक साबित हो सकते हैं। होली पर लोग एक दूसरे के चेहरे पर सस्ते रंग लगा देते हैं। इससे त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है। आंख में रंग चला जाए तो जलन होने लगती है। ऐसे रंगों की कीमत पांच से दस रुपये तोला तक ही है। जबकि इनसे अच्छे रंग अस्सी से नब्बे रुपये तोला तक बिक रहे हैं। हालांकि बाजार में हर्बल रंग भी हैं, लेकिन सस्ते रंगों की धमक अधिक दिखाई दे रही है। व्यापारियों ने काफी माल मंगवा लिया है। लाल, पीला, हरा गुलाबी रंग सबसे अधिक बाजार में बिक रहा है। होली के त्योहार पर केमिकल मिश्रित रंगों का व्यापार खूब फल फूल रहा है। इस मामले पर समाज सेवी और विभिन्न संस्थाओं से जुड़े राजे नेगी ने बताया कि केमिकल रंगों के घातक प्रभाव को देखते हुए लोगों को लगातार सचेत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि होली मे चेहरे के साथ आखों पर कोई दुष्प्रभाव न पड़े इसके लिए खासतौर पर ध्यान रखने की जरुरत है।

पहाड़ी जीवन का संघर्ष: घायल को 10 किमी बांस का स्ट्रेचर बनाकर लाए सड़क तक

0

चमोली जिले के विकास खंड जोशीमठ के दुर्गम क्षेत्र के किमाणा गांव के बादर सिंह जो अपने मवेशियों के लिए चारापत्ति काटते हुए शनिवार की देर सांय को पेड़ से गिर कर बुरी तरह घायल हो गए थे। लेकिन, सड़क के अभाव व क्षेत्र हो रही भारी वर्षा व हिमपात व दुर्गम रास्ता होने के कारण ग्रामीण बारिश के रुकने का इंतजार करने के लिए मजबूर हो गये लेकिन जब घायल की हालत नाजूक होता देख ग्रामीण तड़के ही बिना बारिश रूके घायल को बांस की लकड़ी के स्ट्रेचर पर लिटाकर 10 किमी तक का पैदल रास्ता नापते हुए मुख्य सड़क तक लाये और वहां 108 सेवा के माध्यम से जोशीमठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये जहां से उसे रैफर कर जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया है। इस घटना ने बता दिया कि अभी भी जिले में सड़कों के अभाव में लोग किस तरह का जीवन जी रहे है।
चमोली जिले का उर्गम घाटी को चमोली जिले को सड़कों और सुविधाओं के अभाव में दुर्गम क्षेत्र भी कहा जाता है। इसी क्षेत्र के किमाणा गांव जो सड़क मार्ग से 10 किमी दूर खडी चढाई पर है। यहां के 40 वर्षीय बादर सिंह शनिवार को पशुओं के लिए चारापत्ति लेने जंगल गये थे। और अचानक पेड़ से गिर गहरी खाई में जा गिरा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ अन्य साथियों ने इसकी सूचना गांव में पहुंचायी जिस पर ग्रामीणों ने उसे पहले घर लाये और वहां से उपचार के लिए जोशीमठ लाना चाह रहे थे लेकिन शनिवार को अचानक देर सांय को जनपद में हुई वर्षा और हिमपात के कारण ग्रामीण पैदल मार्ग की दशा को देखते हुए बारिश व हिमपात के रूकने का इंतजार करते रहे लेकिन जब बारिश व हिमपात नहीं रूकर और घायल की स्थिति बिगड़ने लगी तो उसी हालत में ग्रामीणों ने बांस की लकड़ी का स्टेचर बनाकर उसमें बादर सिंह को लिटा कर बादर सिंह को फिसलन भरे रास्ते से किसी तरह 10 किमी पैदल रास्ता नाम कर मुख्य सड़क लंगसी तक पहुंचाया। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता संजय कुंवर बताते है कि बादर सिंह को बड़ी मुश्किल से सड़क मार्ग तक पहुंचाया गया। उसकी हालत गंभीर है। बताया कि यहां के डुमक, कलगोठ, जखोला, पल्ला ऐसे गांव है जो इससे भी दुर्गम और यहां पर भी अभी सड़क नहीं पहुंची। ऐसे हालत में गर्भवती महिलाओं, बीमार और वृद्धजनों को उपचार के लिए लाने में भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है।

क्यों है उपराष्ट्रपति के काफिले पर गजराज का खतरा?

0

ऋषिकेश में 1 मार्च से शुरू होने वाले अंतराष्ट्रीय योगा महोत्सव के लिए तैयारियां करीब करीब पूरी हो चुकी हैं। इस बार इंटरनेशनल योगा फेस्टिवल में 3 मार्च को उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू शिरकत करेंगे। इसके लेकर उत्तराखंड पुलिस और प्रशासन ने उपराष्ट्रपति के ऋषिकेश दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

उपराष्ट्रपति परमार्थ निकेतन में 3 मार्च को पहुंचेंगे। जॉली ग्रांट से वीवीआईपी फ्लीट को जिस रूट से सड़क मार्ग से गुजरना है वह राजाजी नेशनल टाइगर रिजर्व पार्क का हाथी बाहुल्य क्षेत्र है। ऐसे में फ्लीट के दौरान या आगे पीछे हाथियों पर नजर रखी जाएगी। डीजीपी अनिल रतूड़ी ने सुरक्षा को लेकर पुलिस अफसरों के साथ बैठक की। उन्होंने वीवीआईपी फ्लीट में चलने वाली सभी गाड़ियों के चालकों का चरित्र सत्यापन और स्वास्थ्य परीक्षण कराने के भी निर्देश दिए गए। एडीजी अशोक कुमार ने बताया कि “जिस रूट से फ्लीट गुजरनी है वहां आसपास जंगल में हाथियों की आवाजाही ज्यादा है। ऐसे में हाथियों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने और वन विभाग से समन्वय बनाने को कहा गया है। तय कार्यक्रम के अनुसार उप राष्ट्रपति तीन मार्च सुबह साढ़े दस बजे जौलीग्रांट पहुंचेंगे और वहां से चॉपर से आईडीपीएल हेलीपैड पर लैंड करेंगे। न वहां से सड़क मार्ग से परमार्थ निकेतन के लिए निकलेंगे। अपराह्न तीन बजे वे सड़क मार्ग से वापस जौलीग्रांट आएंगे।”

बैठक में एडीजी इंटेलिजेंस वी विनय कुमार, आईजी दीपम सेठ, डीआईजी पुष्पक ज्योति, एसएसपी देहरादून निवेदिता कुकरेती और एसएसपी पौड़ी जगतराम जोशी मौजूद रहे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट आईडीपीएल हेलीपैड और आयोजन स्थल परमार्थ निकेतन में सुरक्षा के सारे मानकों की जा रही है। इसके अलावा प्रशासन की कोशिश है कि

  • वीवीआईपी फ्लीट में लगे सभी वाहन ठीक स्थिति में हों
  • वीवीआईपी फ्लीट में चलने वाले सभी चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर लिया जाए
  • जौलीग्रांट एयरपोर्ट में एयर ट्रैफिक कन्ट्रोलर से समन्वय स्थापित कर लिया जाये
  • वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान लोगों को परेशानी ना हो इसके देखते हुए यातायात प्लान बनाया जाए
  • महिलाओं की चेकिंग के लिए महिला पुलिस कर्मियों को ही लगाया जाये

उत्तराखंड सरकार कैसी बनीं “पैडमैन”

0

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को वेदांता समूह की ईकाई हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड सिडकुल पंतनगर के सीएसआर निधि से स्थापित उत्तराखण्ड की पहली स्पर्श सैनेटरी नेपकिन उत्पादन इकाई, ‘‘वन स्टाॅप सेंटर’’ का उद्घाटन किया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि “सैनेटरी नेपकिन के उत्पादन प्रारम्भ हो जाने से यहां की महिलाओं को बहुत कम कीमत पर सैनेटरी नेपकिन मिल सकेंगे। माहवारी जैसे विषय पर प्रत्येक परिवार को इस विषय पर अपनी बालिकाओं कोे जानकारी दी जानी चाहिए ताकि बालिकाएं माहवारी के दौरान लिए जाने वाले उचित कदम उठा सके तथा निःसंकोच सेेनेटरी नेपकिन का उपयोग कर सके।”

राज्य में घटते लिंगानुपात पर सीएम चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि “अभी भी बहुत से जिलों को इसमें सुधार करते हुए लिंगानुपात को बढ़ाना है। पिछले वर्ष पिथौरागढ़ में 1000 पर 813 बालिकाएं थी, पिथौरागढ़ प्रशासन द्वारा प्रयास किया गया जो अब बढ़कर 933 आ गई है, बागेश्वर में 1000 पर 1023 व उत्तरकाशी में 1000 पर 1094 बेटियां हैं।”

रूद्रपुर की तर्ज पर प्रदेश के सभी जनपदों में सेनेटरी नेपकिन यूनिट स्थापित की जायेगी। एक नेपकिन की कीमत 3 रूपये रखी गई है। भविष्य में इसकी कीमत और भी कम कराई जायेगी ताकि आसानी से सभी किशोरियां इसका उपयोग कर सके। 

महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्य मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि “इस यूनिट में सीएसआर के माध्यम से महिलाओं के लिए महिलाओं द्वारा सेनेटरी नेपकिन बनाई जायेंगी। इस यूनिट के द्वारा प्रति दिन दस हजार सेनेटरी पैड का निर्माण होगा तथा प्रत्येक पैकेट में 07 पैड होंगे, जिनकी कीमत 21 रूपये होगी।”

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बालिका विद्यालय में सेनेटरी नेपकिन उपलब्ध कराने हेतु स्वचालित मशीनें लगाई जायेंगी। जिसमें 10 रूपये डालने पर 03 नैपकिनें उपलब्ध होंगी। इस मौके पर विधायक श्री राजकुमार ठुकराल, श्री पुष्कर सिंह धामी, डाॅ.प्रेम सिंह राणा, श्री राजेश शुक्ला, जिलाधिकारी डाॅ.नीरज खैरवाल, एसएसपी डाॅ.सदानन्द दाते सहित क्षेत्रीय जनता व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे

उत्तराखंड में राज्यसभा चुनाव 23 मार्च को, नेता अपना गणित बैठाने में जुटे

0

राज्यसभा की 58 सीटों के लिए 23 मार्च को चुनाव होने हैं। वोटों की गिनती भी उसी दिन होगी। उत्तराखंड में राज्य सभा सांसद महेंद्र सिंह माहरा का कार्यकाल अप्रैल में पूरा हो रहा है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में एक एक सीट पर राज्य सभा के लिए चुनाव होगा। उत्तराखंड से राज्यसभा की खाली हो रही सीट पर अभी कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह माहरा काबिज़ हैं लेकिन विधानसभा में बंपर बहुमत को देखते हुए इस बार यह सीट भाजपा के पास जाना तया है। जाहिर है कि इस सीट के लिये भाजपा में नेताओं के बीच ज़ोर आजमाइयश चल रही है। इन सब नेताओं में फिलहाल प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का पड़ला भारी दिख रहा है पर आखिरी फैसला पार्टी हाईकमान ने ही करना है।

नामांकन की अंतिम तिथि 12 मार्च तय की गई है। नामांकन पत्रों की जांच 13 मार्च को होगी और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 15 मार्च है। मतदान 23 मार्च को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा और शाम पांच बजे मतगणना होगी। अगले महीने राज्यसभा की जिन सीटों पर चुनाव होने हैं, उनमें

  • यूपी की सबसे ज्यादा 10 सीटें
  • महाराष्ट्र और बिहार की 6-6,
  • मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल की 5-5,
  • गुजरात और कर्नाटक की 4-4,
  • आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, राजस्थान की 3-3,
  • झारखंड की 2,
  • छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की 1-1 सीट शामिल हैं।

अप्रैल में राज्यसभा के रिटायर होने वाले 58 सदस्यों में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, धर्मेंद्र प्रधान, जेपी नड्डा, थावरचंद गहलोत और रामदास अठावले भी शामिल हैं। इसके अलावा बीएसपी सुप्रीमो मायावती की सीट पर भी चुनाव होंगे। जिन्होंने पिछले साल जुलाई में नाराज होकर राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था।

 

कनखल में मिला मादा गुलदार का शव, चमोली में भालू की पित्ती के साथ तीन गिरफ्तार

0

(हरिद्वार) उपनगरी कनखल क्षेत्र में गुलदार आने से लोगों में हड़कंप मच गया। शनिवार देर शाम कुछ लोगों ने कनखल में नक्षत्र वाटिका के पास गुलदार देखे जाने की सूचना वन विभाग को दी। शहर में गुलदार आने की खबर फैलते ही लोगों में हडकंप मच गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची।
रविवार को गुलदार की जब खोजबीन की जा रही थी तभी उसका शव वन विभाग की टीम को मिला। वन विभाग के मुताबिक गुलदार की उम्र ढाई साल है और वह मादा है। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। माना जा रहा है कि उसकी मौत बिमारी के कारण हुई है। उधर, मौत के कारणों का पता लगाने के लिए वन विभाग के डॉक्टरों ने मादा गुलदार का पोस्टमार्टम करवाया। कनखल में ये दूसरा मौका है जब गुलदार घुस आया। इससे पहले गुलदार सन्यास रोड स्थित एक आश्रम में घुस आया था। बाद में गुलदार को पकड़ लिया गया था। वन विभाग के रेंजर डीपी नोडियाल ने बताया कि गुलदार का शव कनखल के नक्षत्र वाटिका से मिला है। गुलदार बीमार था और उसकी मौत प्राकृतिक लग रही है।

वहीं चमोली जिले के विकास खंड देवाल के देवाल बाजार से रविवार को वन विभाग की टीम ने एक दुकान पर छापामार कर भालू की पांच रिखपित्तियों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
देवाल बाजार स्थित एक दुकान में छापेमारी में भालू की पांच पित्तियां बरामद की। मामले में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। आरोपितों के खिलाफ वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला पंजीकृत कर लिया गया है। जानकारी देते हुए वन क्षेत्राधिकारी देवाल टीएस बिष्ट ने बताया कि रविवार को मुखबिर की सूचना पर देवाल बाजार स्थित एक बारबर (नाई) की दुकान में छापेमारी की गई। जहां से भालू की पांच रिखपित्तियों के साथ दिलशान, शाहरूख खान निवासी काशीपुर, देवेंद्र सिंह निवासी ग्राम घेस देवाल को पकड़ा। दिलशान व शाहरूख ने वन विभाग की टीम को बताया कि भालू की पित्तियां देवेंद्र सिंह से खरीदी। जिन्हें वे बेचने के लिए बाहर ले जाने वाले थे। वहीं, देवेंद्र सिंह ने बताया कि पित्तियां कुमाऊं मंडल से खरीदकर लाया था। वन विभाग की टीम तस्करों के तार अंतरराष्ट्रीय गिरोह से जुड़े होने की संभावना को देखते हुए जांच में जुट गई है। वन विभाग की टीम में वन दरोगा त्रिलोक बिष्ट, थराली रेंजर गोपाल सिंह, वन आरक्षी, अनूप देवराड़ी, खिमानंद खंडूरी, बलवंत खत्री आदि शामिल थे।