बीजेपी देहरादून जिले की कार्यकारणी घोषित

0
859

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भटृ से विचार विमर्श के बाद जिला देहरादून की 27 सदस्यी कार्यकारिणी मंगलवार को घोषित कर दी है। जिसमे सात उपाध्यक्ष व सात मंत्री व दो महामंत्री सहित अन्य दायित्व सौंपे गए है।

मंगलवार को देहरादून के जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुण्डिर ने जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भटृ से रायसुमारी के बाद जिला कार्यकारिणी की सूची जारी की गई है। उन्होंने बताया कि जिला उपाध्यक्ष यशपाल सिंह नेगी, सुरत सिंह चौहान, रविन्द्र राणा, अमित शाह, नगीना रानी, आशा चौहान, वीर सिंह चौहान को बनाया गया, जबकि जिला मंत्री सुरेन्द्र कण्डवाल और अरूण मित्तल को मनोनित किया गया है। कोषध्यक्ष आंनद अग्रवाल, और जिला मीडिया प्रभारी सम्पूर्ण सिंह रावत तथा रामपाल सिंह रावत को बनया गया है।
उन्होंने बताया कि महिला मोर्चा के अध्यक्ष अनिता ममगाई, महामंत्री रचिता ठाकुर, युवा मोर्चा के अध्यक्ष विपुल मन्दौली, महामंत्री संजीव चौहान,अनुसूचित मोर्चा के मिता सिंह, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष विनोद कश्यप, किसान मोर्चा के विजय भटृ और अल्पसंख्यक मोर्चा के मोहम्द आरिफ को जिम्मेदारी सौंपी गई है।