ऋषिकेश। घर से रोजगार की तलाश में ओमान गए टिहरी जिले के घनसाली के दूरस्थ गांव जाखण निवासी युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। उसका शव को लेने के लिए तीन दिन से ऋषिकेश में परिजन भटक रहे हैं।
प्राप्त समाचार के अनुसार टिहरी जिले के रहने वाले 35 वर्षीय सुंदर सिंह ओमान के मस्कट शहर में एक कम्पनी में नौकरी करने गए थे। उसकी मौत 5 मार्च को रात 11:00 बजे दिल का दौरा पड़ने से हो गई थी। मौत के 80 घण्टों बाद भी परिजन शव को पाने के लिए ऋषिकेश मे भटक रहे है, मृतक सुन्दर सिंह टिहरी जिले के घनसाली के दूरस्त गांव जखाणा के रहने वाले हैं। कम्पनी ने परिजनों को सुन्दर सिंह की हार्ट अटैक से मौत की सूचना दी थी और 7 मार्च तक शव का पीएम करवाने के बाद दिल्ली एयरर्पोट में भेजने का वादा किया था। इसके बाद सुन्दर सिंह के परिजन 20 ग्रामीणों के साथ गांव से दिल्ली के लिए रवाना हो गए ताकि शव मिलने के बाद हरिद्वार में शव का अन्तिम संस्कार किया जा सके। ग्रामीण अपने गांव से ऋषिकेश पहुचे हैं। मृतक सुंदर सिंह के भाई भगवान सिंह राणा ने बताया कि जिस कंपनी में उनका भाई काम करता था। कम्पनी ने दूरभाष पर आठ तारीख को शव भेजने की बात कही थी, लेकिन अब कम्पनी ने फिलहाल कुछ दिनों तक शव को भेजने में असमर्थता जताई है, मृतक सुन्दर सिंह के परिजनों सहित करीब 20 ग्रामीण अपने गांव से 250 किमी दूर ऋषिकेश में ही दर-दर भटकने को मजबूर है, वही सुन्दर सिंह की मां-बाप, पत्नी और बच्चों का गांव में रो-रो कर बुरा हाल हैय़ अब थक हार कर अब ग्रामीणों ने पीएम मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मदद की गुहार लगाई है।
ओमान में हार्ट अटैक से मरे टिहरी के युवक के शव के लिए भटक रहे परिजन
अब बाबा के ज़िम्मे है इस सरकारी गार्डन का उद्धार
ऋषिकेश- उत्तराखंड के भविष्य के लिए जड़ी बूटी आर्थिक तस्वीर में बदलाव का अहम हिस्सा बन सकती है जिस से आने वाले समय में एक बड़ा रोजगार और बाज़ार उत्तराखंड के लिए तैयार हो रहा है ऋषिकेश के सुशीला तिवारी हर्बल गार्डन में कई तरह के जड़ी बूटी वाले पोधो की नर्सरी लगा कर इन्हें संरक्षित किया जा रहा है और वन विभाग इसकी देखरेख कर रहा है लेकिन बीते कई सालों से हर्बल गार्डन की उपेक्षा के चलते यहां रोकी गई बेशकीमती जड़ी बूटियां नष्ट हो गई और देखरेख के अभाव में यह हर्बल गार्डन उजाड़ सा होता चला गया एक बार फिर इस हर्बल गार्डन को दोबारा नए रूप रंग में स्थापित करने के लिए सरकार ने कदम उठाने शुरू कर दिए हैं और इसमें सहयोग मिला है बाबा रामदेव के सहयोगी आचार्य बालकृष्ण के पतंजलि आयुर्वेद का, वन मंत्री हरक सिंह रावत और आचार्य बालकृष्ण ने हर्बल गार्डन पहुंचकर यहां की जड़ी बूटियों का जायजा लिया डॉ हरक सिंह रावत ने बताया कि इस हर्बल गार्डन को एक बार फिर स्थापित करने के लिए पतंजलि से सहयोग लिया जा रहा है जो यहां जीवनदायिनी जड़ी बूटियों को उग आएगा और इसकी मार्केटिंग में भी सहयोग जिससे आने वाले दिनों में उत्तराखंड में जड़ी बूटियों का एक बेहतर बाजार स्थापित हो सकेगा

वही पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि बाबा रामदेव और मुख्यमंत्री उत्तराखंड त्रिवेंद्र सिंह रावत के बीच वार्ता हुई है और पतंजलि चाहता है कि यह हर्बल गार्डन पूर्ण रूप से विकसित किया जाए जिसके लिए आपसी सहमति हमारी बन चुकी है और जल्द ही यहां पर हर्बल टिश्यू लैब को बना कर यहां हिमालय की जड़ी बूटियों को उगाए जाएगा जिससे आयुर्वेद में इन जड़ी बूटियों का प्रयोग करके एक नई दिशा में काम शुरू किया जाएगा वन मंत्री हरक सिंह रावत के अनुसार पतंजलि योगपीठ हर्बल के क्षेत्र में अनुसंधान से लेकर उत्पादन तक सभी कार्य कर उन्हें व्यापार से जुड़ने का प्रयास कर रहा है लिहाजा सरकार ने निर्णय लिया है कि वह पतंजलि योगपीठ को हर्बल गार्डन के प्रबंधन की जिम्मेदारी देगी जबकि निगरानी वन विभाग के पास रहेगी पतंजलि योगपीठ गार्डन में जड़ी बूटियों के बीज तैयार करेगा जो किसानों को भेजे जाएंगे और इस पैदावार को पतंजलि योगपीठ ही खरीदेगा जिससे काश्तकारों की आमदनी में इजाफा होगा और आयुर्वेद के शोधार्थियों को भी हर्बल गार्डन के तौर पर एक उपयुक्त स्थान मिलेगा
क्यों पहुंचा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल राज्य निर्वाचन आयोग
राज्यभर में मतदाता सूचियों में हुई भारी गड़बडी के विरोध में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कांग्रेसजनों के प्रतिनिधिमण्डल ने राज्य निर्वाचन आयोग से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन दिया।
राज्य निर्वाचन आयुक्त को दिए ज्ञापन में कांग्रेसजनों ने कहा है कि प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए नगर निगम क्षेत्र देहरादून सहित राज्य के सभी नगर निकाय क्षेत्रों में राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश पर एक समयबद्ध कार्यक्रम के तहत मतदाता सूचियों को तैयार करने के बाद इन सूचियों का प्रकाशन किया गया है। आम आदमी के निरीक्षण के लिए अधिकांश निकाय क्षेत्रों में मतदाता सूचियों का प्रदर्शन सही ढंग से नहीं किया जा रहा है। जिस कारण यह पता करना संभव नहीं हो पा रहा है कि मतदाता सूची में कितने नाम सही हैं, कितने नाम गलत हैं या कितने लोगों के नाम दर्ज होने से छूट गये हैं। प्रदेशभर से प्राप्त जानकारी के अनुसार कई निकाय क्षेत्रों में ऐसे बहुत सारे मतदाताओं जो वहां पर लम्बे समय से निवास कर रहे हैं या नये मतदाता के रूप में जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज किया जाना है, के नाम मतदाता सूची में दर्ज होने से छूट गये हैं।
कांग्रेसजनों ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयेाग की जिम्मेदारी है कि निकाय क्षेत्र में निवासरत प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो ताकि वे मतदान मे भागीदार हो सकें, इसके लिए आयोग के स्तर पर सदैव पारदर्शी प्रयास भी किये जाते रहे हैं। यदि उत्तराखण्ड राज्य के नगर निकाय चुनाव से पूर्व मतदाता सूचियों में पात्र मतदाताओं के नाम शामिल नहीं होते हैं तो वे अपने मताधिकार के प्रयोग से वंचित रह जायेंगे इसलिए मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन से पहले मतदाता सूचियों में सभी मतदाताओं के नाम शामिल किया जाना न्याय के हित में होगा।
कांग्रेस पार्टी ने राज्य निर्वाचन आयोग से आग्रह किया है कि राज्य के 42 निकाय क्षेत्रों के सीमा विस्तार को देखते हुए तथा सभी मतदाताओं को मतदान का अधिकार मिले इस हेतु उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने तथा आपत्तियों की सही तरीके से सुनवाई के लिए मतदाता सूची के पुनर्गठन हेतु एक माह का समय बढ़ाया जाय।
ज्ञापन देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, सूर्यकान्त धस्माना, मुख्य प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पीसीसी सदस्य राजेश चमोली, प्रदेश सचिव आजाद अली, भरत शर्मा, बसन्त पन्त, अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष सुलेमान अली, अनुसूचित जाति के सह अध्यक्ष जय सिंह गौतम, अनिल सिंह आदि शामिल थे।
सौभाग्य से पूरा होगा राज्य में हर घर में बिजली का सपना
बजट सत्र और चारधाम यात्रा को लेकर पुलिस की तैयारियां शुरु
देहरादून: पुलिस उपमहानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र पुष्पक ज्योति ने रेन्ज कार्यालय देहरादून में रेन्ज के सभी जनपद प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक ली ।
बैठक में दिए गए दिशा निर्देश ः
- आने वाली चारधाम यात्रा जोकि अप्रैल में शुरु हो रही है.उसके लिए सभी जनपद देहरादून, हरिद्वार,रुद्रप्रयाग,पौड़ी,चमोली,टिहरी और उत्तरकाशी में ट्रेफिक व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश।
- विधान-सभा सत्र जोकि 20 मार्च 2018 से भरारीसैंण में होना प्रस्तावित है, उसकी सुरक्षा-व्यवस्था/अस्थाई कारागार की व्यवस्था को समय से स्थापित करने के निर्देश।विधान-सभा सत्र में जाने वाले फोर्स को समय से रवाना करने के साथ ही मैस व फोलोवरों को साथ में भेजने के निर्देश दिये गये।
- जनपद देहरादून व हरिद्वार में यह मामलें प्रकाश में आये है, कि जेल में बंद गैंगस्टर के पास मोबाईल फोन से बाहर के लोगों को धमकी देकर रंगदारी के मामले सामने आ रहे है, अत:इन मामलों को सभी जनपदप्रभारी गम्भीरता से लेते हुये अपने-अपने जनपदों में जेलों में अपराधियों से मिलाने आने वालों व्यक्तियों की विस्तृत जानकारी के साथ ही मिलने आने वाले व्यक्तियों का भौतिक सत्यापन कर सर्तक दृष्टि रखने के निर्देश दिये गये।
- जनपद देहरादून व हरिद्वार वाहन चोरी की घटना मे बढोत्तरी हुयी है, जिसे शीघ्र अनावरण के निर्देश दिये गेय।
- अभी हाल में गाठित हिल पट्रोल यूनिट(Hill Petrol Unit)व हिल पट्रोल एमबुलेन्स(Hill Petrol Ambulance) व टूरिस्ट्र पुलिस(Tourist Police) द्वारा यात्रा सीजन में तैनाती से पूर्व प्रशिक्षण दिये जाने के निर्देश।
- चार-धाम यात्रा के दौरान जोकि All Weather Road बनाने के साथ ही यात्रा मार्गों में अनेकों स्थानों में नेशनल हाईवे होने के कारण रोड निर्माण कार्य चल रहा है, जिस कारण यातायात बाधित हो रहा है,इन स्थानों को समय से चिन्हित कर पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर एन0एच0 के अधिकारियों से समन्वय कायम कर यात्रा-मार्गों हो रहे अवरोध को समय से हटाकर ट्रफ्रिक व्यवस्था सुचारु करने के निर्देश दिये गये। साथ ही यातायात मार्गों में समय से चेतावनी साईन बोर्ड लगाने के निर्देश दिये गये। ताकि चार-धाम आने वाले यात्रियों को असुविधा न हो। चेतावनी साईन बोर्ड में समबन्धित पुलिस अधीक्षक का नम्बर,थानाध्यक्ष का न0,व आवश्यक हेल्पलाईन न0 अकिंत होने जरुरी है।
- देखने में आ रहा है कि विभिन्न मुद्दों को लेकर जनता द्रारा अक्रोश में आकर मूर्तियां तोड़कर या खडित कर विरोध प्रर्दशन किया जा रहा है, इस विषय प्रत्येक जनपद स्तर पर शहर व देहात क्षेत्रों में समबन्धित क्षेत्राधिकारियों द्वारा स्थानीय लोगों के साथ गोष्टि कर एक कमेटी गाठित करने के साथ ही स्वंय जनपदप्रभारियों द्वारा समय-समय पर पर्यवेयण करने के निर्देश दिये गये।
- सभी जनपद प्रभारियों को मुंख्य-मुख्य स्थानों को चिन्हित कर फुटपाथों में लगने वाले ठेली,फड आदि दुकानों का नगर-निगम व पुलिस की संयुक्त टीम गाठित कर दंप्रसं की धारा 133 व पुलिस एक्ट के तहत अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये गये। साथ ही इसकी प्रगति की अख्या की समीक्षा की गयी।
शासन स्तर पर रेन्ज स्तर पर गाठित एस0आई0टी0 की जांच के बाद समबन्धित जनपदों को कार्रवाही को जाने वाले केसों की भी समीक्षा की गयी। जिसमें सभी जनपदप्रभारियों को निर्देश दिये गये कि तत्काल एस0आई0टी मामलों में कार्रवाही कर रिर्पोट रेन्ज कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। अनावश्यक विवेचना को लम्बित न किया जाये,साथ ही समय-समय पर जनपदप्रभारियों द्वारा स्वंय भी भूमि से समबन्धित मामलों का अपने निकटतम पर्यवेक्षण करने के निर्देश दिये गये।
हर ज़िले में तैनात होगी Quick Response Team: अशोक कुमार
देहरादून। शुक्रवार को अशोक कुमार अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था द्वारा रेन्ज कार्यालय में अपराध समीक्षा बैठक ली गयी।
जिसमें कुछ आवश्यक बातों पर विस्तारपूर्वक चर्चा कर निर्देश दिये गयेः
- पर्वतीय जनपदों में हिल पेट्रोल यूनिट का जल्द गठन करने के निर्देश दिये गये, जिनका मुंख्य काम स्ट्रीट क्राईम के साथ ही सड़क हादसे होने पर तत्काल पीडितों को मौके पर First Aid देकर निकटतम अस्पताल में उपचार उपलब्ध कराना होगा। साथ ही यातायात मार्गों में तैनात रहे कर यातायात व्यवस्था का कार्य भी करेंगे। हिल पेट्रोल यूनिट में तैनात पुलिस कर्मियों को आपदा उपकरणों से सुज्जित करने के साथ ही आधुनिक ट्रेनिंग के साथ ही आधुनिक उपकरणों से लैस कर तैनात किया जायेगा।
- सभी जनपदप्रभारियों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने जनपदों में नेशनल हाईवे में स्थापित थानों/चौकी में प्रशिक्षित आपदा प्रंबधन टीम जोकि आपदा उपकरणों से लैस हो,तैनात करने के निर्देश दिये गये।
- यात्रा सीजन में टूरिस्ट्र पुलिस(Tourist Police) चार-धाम यात्रा मार्गों मे तैनात किये जाते है,जो एच्छुक पुलिस कर्मियों की सूची तत्काल मुख्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये ताकि समय से टूरिस्ट्र पुलिस कर्मियों को तीन दिवासीय कार्यशाला आयोजित कर टूरिस्ट्र पुलिस कर्मियों ट्रेंनिग देकर समय से तैनात कर सकें। साथ ही यात्रा सीजन से पहले प्रत्येक जनपद प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में टूरिस्ट्र पुलिस कर्मियों की तैनाती के मुंख्य-मुंख्य स्थानों जैसे- रेलवे स्ट्रेशनों, बस अड्डों को चिन्हित करने के साथ ही समय से टूरिस्ट्र पुलिस बूथों को स्थापित करने के निर्देश दिये गये।
- हर जिले में क्यू0आर0टी (Quick Response Team) को तैनात करने के निर्देश दिये गये। क्यू0आर0टीम में प्रशिक्षित पुलिस कर्मियों को विशेष कर जो कमांडो कोर्स करे हुये कर्मियो को तैनात करने के निर्देश दिये गये।
इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, पुलिस अधीक्षक क्राईम हरिद्रार, पुलिस अधीक्षक चमौली, पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, पुलिस अधीक्षक टिहरी, पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून के साथ ही मनीषा नेगी मीडिया प्रभारी,विध्यभूषण नेगी पेशागार पुलिस उपमहानिरीक्षक ,खिलानन्द चिलकोटी,गोपनीय सहायक पुलिस उपमहानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र आदि अधिकारी मौजूद रहेl
दून में हुआ 5वें स्प्रिंग बर्ड फेस्टिवल का शानदार आगाज़






























































